महिला क्रिकेट एशिया कप – 2024 | Women Cricket Asia Cup In Hindi

|| महिला क्रिकेट एशिया कप – 2024 | Women Cricket Asia Cup In Hindi, एशिया कप का इतिहास ||

क्रिकेट की दुनिया ही निराली है। चौकों-छक्कों की बरसात में व्यक्ति अपने सब गम भुला देता है। एशिया में क्रिकेट को लेकर दीवानगी कहने ही क्या, जहां लोग एक क्रिकेटर को भगवान का दर्जा देने से भी नहीं चूकते। यदि आप क्रिकेट में दिलचस्पी रखते हैं तो कुछ समय हुआ पुरुष क्रिकेट का एशिया कप आपको जरूर याद होगा, जिसे योद्धाओं वाला एटीट्यूड दिखाते हुए श्रीलंका ने अपने नाम किया।

अब बारी आ पहुंची है महिला एशिया कप क्रिकेट की। यह टूर्नामेंट कब से कब तक और कहां खेला जाएगा? महिला एशिया क्रिकेट कप का इतिहास क्या है? भारत की ओर से एशिया कप के लिए किन खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है? जैसे तमाम सवालों के जवाब आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से देंगे। आइए, शुरू करते हैं-

Contents show

महिला क्रिकेट एशिया कप कब और कहां खेला जाएगा? (Where and when the Asia women cricket Cup will be played?)

दोस्तों, सबसे पहले आपको जानकारी देते हैं कि महिलाओं का क्रिकेट एशिया कप कब और कहां खेला जाएगा? मित्रों, यह कप 1 अक्टूबर 2022 से लेकर 15 अक्टूबर 2022 तक बांग्लादेश (Bangladesh) में खेला जाएगा। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 1 अक्टूबर को श्रीलंका की टीम के साथ खेला जाएगा।

आपको बता दें कि भारत की महिला क्रिकेट टीम को राउंड राबिन लीग स्टेज (round Robin league stage) में कुल 6 मुकाबले खेलने हैं। जिसके बाद टॉप की चार टीम (top-4) सेमीफाइनल (semi final) खेलेंगी। इस एशिया कप का फाइनल 15 अक्टूबर 2022 को खेला जाएगा।

इस एशिया कप में कितने देशों की टीमें प्रतिभाग करेंगी?

मित्रों, आपको जानकारी दे दें कि भारत समेत कुल 7 टीम इस एशिया कप में हिस्सा ले रही हैं।इन टीमों में भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, मलेशिया, यूएई, थाईलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं। आपको बता दें कि पिछले महिला क्रिकेट एशिया कप का ताज बांग्लादेश के सिर सजा था। वह इससे पहले आखिरी एशिया कप था, जिसका आयोजन आज से चार वर्ष पूर्व सन् 2018 में किया गया था।

एशिया कप का हाई वोल्टेज मुकाबला कब और किसके बीच होगा? (When and among whom the high voltage match of this Asia Cup will be played?)

यदि आप क्रिकेट के दीवाने हैं और चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान को मुकाबला देखना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। इस एशिया कप (Asia Cup) में एक बार फिर आपके दिल की इच्छा पूरी होने जा रही है। इस एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच 7 अक्टूबर 2022 को यह हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस संबंध में बीसीसीआई (BCCI) के पदाधिकारी जय शाह (Jai Shah) पहले ही सहमति जता चुके हैं।

महिला क्रिकेट एशिया कप - 2024 | Women Cricket Asia Cup In Hindi

इस बार एशिया कप में भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिली है? (Which players have got the place in indian squad for women cricket Asia Cup? )

दोस्तों, आपको बता दें कि एशिया कप 2024 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा 21 सितंबर, 2024 को की गई थी। इस टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को सौपी गई है। एक नज़र में पूरी टीम इस प्रकार से है-

  • हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
  • स्मृति मंधाना (उप-कप्तान)
  • ऋचा घोष (विकेट कीपर)
  • दीप्ति शर्मा
  • शेफाली वर्मा
  • जेमिमा रोड्रिग्ज
  • मेघना सिंह
  • स्नेह राणा
  • डी हेमलता
  • रेणुका ठाकुर
  • पूजा वस्त्राकर
  • राजेश्वरी गायकवाड़,
  • राधा यादव
  • के.पी. नवगिरे

(स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में तानिया सपना भाटिया एवं सिमरन दिल बहादुर को रखा गया है।)

महिला क्रिकेट एशिया कप कब से खेला जा रहा है? (From when women Asia Cup cricket is being played?)

आइए, दोस्तों अब जरा एशिया कप के इतिहास पर एक नजर डाल लेते हैं। सबसे पहले जान लेते हैं कि महिला एशिया कप क्रिकेट कब से खेला जा रहा है? यदि आप क्रिकेट में दिलचस्पी रखते हैं तो आपको सन् 1984 जरूर याद होगा। दोस्तों आज से 38 वर्ष पूर्व यही वो साल था, पहली बार एशिया कप क्रिकेट का आयोजन किया गया। वह पुरुष क्रिकेट (men’s cricket) की प्रतियोगिता थी। महिलाओं के पहले क्रिकेट एशिया कप के आयोजन में इसके बाद 20 वर्ष का लंबा समय लगा था।

आपको बता दें दोस्तों कि पहला महिला क्रिकेट एशिया कप आज से 18 वर्ष पूर्व सन् 2004 में श्रीलंका में खेला गया था। इस एशिया कप में केवल दो ही टीमों ने शिरकत की थी। ये टीमें थीं भारत व श्रीलंका। आपको बता दें कि यह कप वन डे फार्मेट (one day format) में खेला गया था।

भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच कुल पांच वन डे मुकाबले खेले गए थे। ये पांचों मैच जीतकर इस एशिया कप को भारतीय टीम ने अपनी झोली में डाला था। इस कप में भारत के चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की एंट्री सन् 2005 में हुई। पहले इस कप में मुकाबले वन डे फार्मेट में खेले जाते थे, लेकिन सन् 2012 से इन्हें टी-20 फार्मेट में खेला जा रहा है।

अभी तक कुल कितने महिला क्रिकेट एशिया कप खेले गए हैं? (How many women cricket Asia cups have been played till date?)

मित्रों, यह एक महत्वपूर्ण जानकारी है। आपको बता दें कि महिला क्रिकेट एशिया कप का अभी तक कुल 7 बार आयोजन किया गया है। अभी तक साल 2004, 2005, 2006, 2008, 2012, 2016 और 2018 में एशिया कप खेला गया है।

महिला क्रिकेट एशिया कप ट्रॉफी सबसे अधिक बार किस देश ने जीती है? (Which country has won this woman cricket Asia Cup trophy most of the time?)

साथियों, आइए अब जान लेते हैं कि महिला क्रिकेट का एशिया कप अभी तक सबसे ज्यादा बार किसने जीता है? आपको यह जानकर खुशी होगी कि अभी तक
सबसे ज्यादा एशिया कप जीतने वाली टीम अपनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम है। उसने कुल 6 बार एशिया कप अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है।

इससे पूर्व आखिरी महिला क्रिकेट एशिया कप कब खेला गया था? (When the last women cricket Asia Cup was played?)

मित्रों, आपको जानकारी दे दें कि इससे पूर्व आखिरी बार महिला क्रिकेट एशिया कप सन् 2018 में मलेशिया में खेला गया था। इसमें पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बांग्लादेश (Bangladesh) के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश ने इस कप के फाइनल में भारत को 3 विकेट से परास्त कर एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की थी।

इस बार एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम से क्या उम्मीद है? (What are the expectations from indian women cricket team in this Asia Cup?)

साथियों, अब बात करते हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम से इस एशिया कप में उम्मीदों की। एक बात तो बिलकुल साफ़ है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ष 2018 में बांग्लादेश से मिली हार का बदला लेकर एशिया कप अपनी झोली में डालना चाहेगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम से इस उम्मीद की एक बड़ी वजह भी है। और वह वजह ये है कि हाल ही में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को उन्हीं के मैदान पर 3-0 से धूल चटा द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज अपने नाम की थी। इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हौसले काफी बुलंद हैं।

दोस्तों, आपको याद होगा कि यह सीरीज भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के लंदन (London) स्थित ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान ( historical lords cricket ground) पर जीती थी। यह भारत की शानदार क्रिकेटर और ‘चकदा एक्सप्रेस’ से विख्यात झूलन गोस्वामी (jhoolan goswami) का विदाई मैच भी था।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harman Preet Kaur) पहले ही कह चुकी थी कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम झूलन के लिए इस सीरीज को यादगार बनाना चाहेंगी और उन्हें जीत तोहफे के रूप में देना चाहेंगी। हरमनप्रीत अपने वादे पर खरी उतरीं। इसलिए इस बार यह भरोसा रखा जा सकता है कि टीम बुलंद इरादों के साथ एशिया कप जीतने उतरेगी और वह अपने इरादों में कामयाब भी रहेगी।

महिला क्रिकेट एशिया कप कब और कहां खेला जाएगा?

महिला क्रिकेट एशिया कप 1 अक्टूबर से बांग्लादेश में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 15 अक्टूबर 2022 तक चलेगा।

इस बार महिला क्रिकेट एशिया कप में कुल कितनी टीमें हिस्सा ले रही हैं?

इस बार महिला क्रिकेट एशिया कप टूर्नामेंट में भारत समेत कुल 7 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

पहली बार महिला क्रिकेट एशिया कप कब खेला गया था?

पहली बार महिला क्रिकेट एशिया कप आज से 18 साल पहले सन् 2004 में खेला गया था। इससे पूर्व आखिरी बार महिला क्रिकेट एशिया कप कब हुआ था? इससे पूर्व आखिरी बार महिला क्रिकेट एशिया कप सन् 2018 में खेला गया था।

सन् 2018 के महिला एशिया कप का विजेता कौन था?

सन् 2018 के महिला एशिया कप का विजेता बांग्लादेश है।

आज तक महिला एशिया कप क्रिकेट का खिताब सबसे ज्यादा बार किसने जीता है?

महिला क्रिकेट एशिया कप ट्रॉफी सबसे ज्यादा बार भारतीय टीम ने जीती है।

इस बार महिला क्रिकेट एशिया कप के लिए भारतीय टीम की कप्तानी किसको सौंपी गई है?

इस बार महिला एशिया कप क्रिकेट के लिए भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है।

इस प्रतियोगिता के मुकाबले किस आधार पर खेले जा रहे हैं?

इस प्रतियोगिता के मुकाबले राउंड राबिन लीग के आधार पर खेले जा रहे हैं। इसके आधार पर टूर्नामेंट की टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगीं।

download app

महिला क्रिकेट एशिया कप का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला कब खेला जाएगा?

महिला क्रिकेट एशिया कप का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला 7 अक्टूबर 2022 को खेला जाएगा। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

महिला क्रिकेट एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कब हुई?

महिला क्रिकेट एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा 21 सितंबर, 2024 को की गई थी।

महिला क्रिकेट एशिया कप किस फार्मेट में खेला जाता है?

महिला क्रिकेट एशिया कप टी -20 फार्मेट में खेला जाता है। यानी इसमें दोनों टीमें 20-20 ओवर खेलती हैं।

महिला क्रिकेट एशिया कप में पाकिस्तान की एंट्री कब हुई?

महिला क्रिकेट एशिया कप में पाकिस्तान की एंट्री सन् 2005 में हुई।

दोस्तों, हमने आपको इस पोस्ट (post) में महिला क्रिकेट एशिया कप-2022 के बारे में विस्तार से जानकारी दी‌। उम्मीद है कि यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी। यदि इस पोस्ट को लेकर आपकी कोई प्रतिक्रिया अथवा सुझाव है तो उसे आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स (comment box) में कमेंट (comment) करके हम तक पहुंचा सकते हैं आपकी प्रतिक्रियाओं का हमेशा की तरह स्वागत है। ।।धन्यवाद।।

——————-

प्रवेश
प्रवेश
मास मीडिया क्षेत्र में अपनी 15+ लंबी यात्रा में प्रवेश कुमारी कई प्रकाशनों से जुड़ी हैं। उनके पास जनसंचार और पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है। वह गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर से वाणिज्य में मास्टर भी हैं। उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से व्यक्तिगत प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों में डिप्लोमा भी किया है। उन्हें यात्रा और ट्रेकिंग में बहुत रुचि है। वह वाणिज्य, व्यापार, कर, वित्त और शैक्षिक मुद्दों और अपडेट पर लिखना पसंद करती हैं। अब तक उनके नाम से 6 हजार से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment