विकिपीडिया के मालिक कौन है? विकिपीडिया किस देश की कंपनी है?

हम अपने आम जीवन में गूगल को इतनी महत्ता तो (Wikipedia ka malik kaun hai) देते हैं लेकिन गूगल में जो सबसे अधिक योगदान देता हैं उसे ही भूल जाते हैं। यदि आप गूगल से जानकारी जुटाने का दूसरा नाम विकिपीडिया को दे दे (Wikipedia kis desh ki company hai) तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी। विकिपीडिया एक ऐसी कंपनी या वेबसाइट हैं जहाँ पर हर व्यक्ति, घटना, संस्था, कंपनी इत्यादि हर किसी से संबंधित हर जानकारी आसानी से मिल जाती हैं।

ऐसे में कभी आपके मन में यह विचार आया हैं कि इस अद्भुत वेबसाइट को बनाने का विचार (Wikipedia history in Hindi) किसके मन में आया होगा या फिर विकिपीडिया के मालिक कौन है।

साथ ही कभी आपने यह भी सोचा होगा कि (Wikipedia ke bare mein bataiye) आखिरकार विकिपीडिया किस देश की कंपनी हैं अर्थात यह किस देश में शुरू हुई थी। इसलिए आज हम आपके साथ विकिपीडिया कंपनी के इतिहास के बारे में संपूर्ण रूप से चर्चा करेंगे।

Contents show

विकिपीडिया के मालिक कौन है? (Wikipedia ka malik kaun hai)

विकिपीडिया के मालिक कौन है? विकिपीडिया किस देश की कंपनी है?

आपके मन में अवश्य ही प्रश्न उठा होगा कि आखिरकार जिस वेबसाइट पर आपने इतने लेख पढ़े हैं उसका मालिक कौन होगा या फिर आखिर इतनी बड़ी वेबसाइट की शुरुआत किसने की होगी। तो हम आपको बता दे कि विकिपीडिया की शुरुआत करने का श्रेय एक व्यक्ति को नही बल्कि दो व्यक्तियों को जाता (Wikipedia ka sansthapak kaun hai) है।

जी हां, सही सुना आपने। जब विकिपीडिया को शुरू किया गया था तब इसे एक व्यक्ति ने नही शुरू किया था बल्कि दो व्यक्तियों ने मिलकर इसकी शुरुआत की थी। उन दोनों के नाम है जिम्मी वेल्स व लैरी सेंगर (Jimmy Wales and Larry Sanger). इस तरह से विकिपीडिया के मालिक का नाम Jimmy Wales व Larry Sanger (Wikipedia ke CEO kaun hai) हुआ।

इन दोनों ने मिलकर वर्ष 2001 में अर्थात आज से लगभग 21 साल पहले विकिपीडिया कंपनी की शुरुआत की थी। हालाँकि इन्होने विकिपीडिया जैसी एक वेबसाइट की शुरुआत एक वर्ष पहले अर्थात सन 2000 में ही कर दी थी लेकिन आधिकारिक रूप से विकिपीडिया को 2001 में ही जिम्मी वेल्स व लैरी सेंगर के द्वारा शुरू किया गया था।

विकिपीडिया किस देश की कंपनी है? (Wikipedia kis desh ki company hai)

अब आपने विकिपीडिया के ओनर का नाम तो जान लुया लेकिन आपके मन में विकिपीडिया के देश का नाम जानने की भी इच्छा होगी। तो आपकी सभी शंकाओं पर विराम लगाते हुए हम बता दे कि विकिपीडिया जिस देश से संबंध रखती है उसका नाम है अमेरिका (Wikipedia country of origin)। जी हां, विकिपीडिया आमेरिका की कंपनी है और इसके मालिक भी अमेरिकी है।

विकिपीडिया को शुरू करने का श्रेय जिन दो व्यक्तियों को जाता हैं जिनके नाम है जिम्मी व लैरी, वे दोनों ही अमेरिकी नागरिक हैं। इस अनुसार, विकिपीडिया भी एक अमेरिकी कंपनी ही कहलाई।

इसके साथ ही 12 व 13 जनवरी 2001 को जिम्मी व लैरी ने विकिपीडिया कंपनी को अमेरिका में ही रजिस्टर करवाया था और उसके बाद 15 जनवरी 2001 को इसे शुरू कर दिया गया था।

इसके बाद से विकिपीडिया बहुत बड़ी कंपनी बन गयी और आज इस पर देश व दुनिया के लगभग हर व्यक्ति व घटना के बारे में जानकारी हैं। विकिपीडिया के मालिक व देश के बारे में विस्तृत रूप से जानने के लिए आपका विकिपीडिया का इतिहास जानना भी आवश्यक हैं। इसलिए आइए जाने विकिपीडिया का इतिहास विस्तृत रूप में।

विकिपीडिया का इतिहास (Wikipedia history in Hindi)

यह बात वर्ष 2000 की हैं जब इंटरनेट में क्रांति आ रही थी। उस समय विश्व भर में 2जी शुरू हो चुका था व 3जी शुरू होने की कगार पर था। ऐसे में सभी लोग इंटरनेट की ओर आकर्षित हो रहे थे। इंटरनेट पर बहुत सी सुविधाएँ होने के कारण अब लोग किताब या किसी पुस्तक में पढ़ने या कुछ जानने की बजाए इंटरनेट पर सर्च करने लगे थे।

उस समय माइक्रोसॉफ्ट का इंटरनेट एक्स्प्लोरर लोगों के द्वारा किसी चीज़ को सर्च करने के लिए प्रमुख सर्च इंजन था। यह बात अमेरिका के रहने वाले जिम्मी व लैरी को पता चल चुकी थी और उन दोनों के मन में एक विचार आया कि क्यों ना लोगों को बेहतर तरीके से कंटेंट पहुँचाने के लिए किसी वेबसाइट का निर्माण किया जाये।

फिर दोनों ने 9 मार्च 2000 में नुपीडिया (Nupedia) नाम से एक वेबसाइट की शुरुआत की। इसे प्रमुझ वेब पोर्टल कंपनी बोमिस (Bomis) के अंतर्गत शुरू कर दिया गया। इस कंपनी के सीईओ जिम्मी बने (Wikipedia ka CEO kaun hai) जबकि एडिटर इन चीफ लैरी बने। इस कंपनी को ओपन कंटेंट के अंतर्गत लाइसेंस (Open Content Licence) दिया गया था। बाद में इसे जीएनयू फ्री डॉक्यूमेंटेशन लाइसेंस (GNU Free Documentation Licence) के तहत लाइसेंस दिया गया।

जिम्मी व लैरी दोनों इस वेबसाइट पर किसी व्यक्ति या घटना के बारे में संपूर्ण जानकारी लिखते और पब्लिश कर देते। इसमें पहले किसी के बारे में लिखा जाता फिर उसको रिव्यु किया जाता और अंत में इसे पब्लिश कर दिया जाता था। फिर 2001 में दोनों के मन में ख्याल आया कि इसे बड़े स्तर पर लेकर जाया जाए।

जिम्मी ने सुझाव दिया कि केवल वे दोनों सभी चीजों के बारे में सारा कंटेंट नही लिख सकते हैं और इसके लिए उन्हें लोगों की आवश्यकता पड़ेगी। यह काम जिम्मी ने लैरी को सौंपा और लैरी ने लोगों के द्वारा विकिपीडिया पर कंटेंट लिखे जाने की शुरुआत कर दी। इसी के साथ Nupedia का नाम बदलकर Wikipedia कर दिया गया।

शुरुआत में यह एक अंग्रेजी वेबसाइट ही थी और इसाक्स यूआरएल विकिपीडिया.कॉम (wikipedia.com) था लेकिन बाद में इसे विकिपीडिया.org (wikipedia.org) कर दिया गया। यदि आप वर्तमान में विकिपीडिया का यूआरएल देखेंगे तो पाएंगे कि यह .कॉम ना होकर .org ही है।

विकिपीडिया पर अन्य भाषाओँ के लेख

शुरुआत में तो यह केवल एक अंग्रेजी वेबसाइट ही थी और इस पर सभी तरह का कंटेंट अंग्रेजी में ही हुआ करता था लेकिन धीरे धीरे इसमें बदलाव किया गया। वर्ष 2003 में अर्थात विकिपीडिया की शुरुआत के 2 वर्षों बाद मइसमें अन्य भाषाओँ को भी जोड़ने का निर्णय लिया गया और फिर अंत में इसे स्वीकृति दे दी गयी।

2004 आते आते विकिपीडिया में लगभग 160 नयी भाषाएँ जुड़ चुकी थी जो कि बहुत अच्छी प्रगति थी। इसमें दोनों का यह निर्णय कामगार रहा कि विकिपीडिया पर केवल वे दोनों या उनकी कंपनी में काम करने वाले ही नही लिखेंगे बल्कि विभिन्न देशों में बैठे लोग भी लिख सकेंगे।

कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि भारत के बारे में किसी विषय पर लिखा जा रहा हैं तो उसे एक भारतीय भी लिख सकता हैं लेकिन उसके लिखे कंटेंट को पढ़कर approve करना विकिपीडिया का काम होगा। इसी तरह यह नियम विश्व के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति, संस्था इत्यादि के ऊपर लागू होता था। अब कोई भी विकिपीडिया पर लिखे कंटेंट को एडिट कर सकता था या नया कंटेंट लिख सकता था।

वर्तमान की बात की जाए तो अभी तक विकिपीडिया पर अलग अलग विषयों पर कई तरह के आर्टिकल लगभग 327 भाषाओँ में उपलब्ध है। इसका अर्थ यह नही कि इसमें हर आर्टिकल या लेख 327 भाषाओँ में हैं। वह आर्टिकल उनके द्वारा पढ़े जाने वाले लोगों की भाषाओँ या फिर उस आर्टिकल के कंटेंट से संबंधित भाषाओँ इत्यादि पर निर्भर करता है। साथ ही यह कंटेंट उस भाषा में किसी के द्वारा ट्रांसलेट किया जाता है या नया लिखा जाता है, इस पर भी निर्भर करता है।

उदाहरण के तौर पर यदि आचार्य चाणक्य पर लेख लिखा जा रहा हैं तो इसकी बहुत संभावना हैं कि वह लेख अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी व भारत की अन्य राजभाषाओं में भी होगा लेकिन यह लेख अओको स्पेनिश, फ्रेंच या रूसी भाषा में नही मिलेगा। इसी तरह रूस के किसी व्यक्ति के बारेमे लिखा जाएगा तो यह अंग्रेजी व वहां की भाषाओँ में होगा।

विकिपीडिया के बारे में जानकारी (Wikipedia ke bare me jankari)

अब अंत में हम यह भी जान लेते हैं कि आखिरकार विकिपेदा है क्या या फिर विकिपीडिया पर हमें क्या क्या मिलता हैं। दरअसल विकिपीडिया एक ऐसा मंच है या एक ऐसी पुस्तक है जहाँ पर आपको हर विषय के बारे में शुरू से अंत तक जानकारी मिल जाएगी। साथ ही यह जानकारी अलग अलग पेज इत्यादि में बंटे हुए ना होकर एक ही पेज पर मिलेगी और वो भी बिना किसी विज्ञापन के।

जैसे कि आपने विकिपीडिया पर श्रीराम के बारे में सर्च किया तो आपको भगवान श्रीराम के जीवन के बारे में शुरू से अंत तक जानकारी एक ही पेज पर मिल जाएगी। इसी प्रकार आपने भारत देश में लगे आपातकाल की घटना पर सर्च किया तो यह आपको आपातकाल लगने से लेकर उसके बाद क्या हुआ, इत्यादि से संबंधित सारी जानकारी दे देगा।

विकिपीडिया पर क्या-क्या जानकारी मिल सकती है?

अब आप सोच रहे होगे कि ऐसी कौन कौनसी चीज़े हैं जिनके बारेमे विकिपीडिया पर जानकारी मिल सकती हैंव तो आईये जाने उनके बारे में।

गणमान्य या प्रसिद्ध व्यक्ति –

अब वे चाहे इतिहास से सम्बन्हित हो या वर्तमान से या कोई ओर। इनमे वह हर व्यक्ति आएगा जिसके बारे में जनता जानना चाहती हैं। वह व्यक्ति बहुत ज्यादा प्रसिद्ध भी हो सकता है या कम भी। उदाहरन के तौर पर ऋतिक रोशन का विकिपीडिया पर पेज तो होगा ही लेकिन शायद ऋतिक रोशन के बेटे का भी एक छोटा सा विकिपीडिया पेज हो।

घटनाएँ –

विश्व में जहाँ कोई भी कोई घटना घटित होती हैं फिर चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक, उसके बारे में भी विकिपीडिया पर पेज होगा। जैसे कि भारत का आपातकाल, रूस का विघटन व महाराणा प्रताप व आक्रांता अकबर का युद्ध इत्यादि।

स्थल –

व्यक्तियों के साथ-साथ आपको विकिपीडिया पर प्रसिद्ध स्थलों, इमारतों, मंदिरों, दुर्ग, भवन इत्यादि के बारेमे भी जानने को मिलेगा। जैसे कि मीनाक्षी मंदिर, चीन की दीवार, ब्राजील का म्यूजियम इत्यादि।

फिल्मे या सीरीज –

दुनिया की किसी भी भाषा में कोई भी फिल्म, सीरीज या सीरियल रिलीज़ होता हैं तो उस फिल्म को किसने बनाया, उसकी पूरी कास्ट, फिल्म की पटकथा इत्यादि के बारे में विकिपीडिया पर उसी समय पेज बन जाता हैं। जैसे कि द कश्मीर फाइल्स, शीन, उड़ान, पंचायत इत्यादि।

संस्था या कंपनी –

हम अपने दैनिक जीवन में कितनी ही चीजों का उपयोग करते हैं फिर चाहे वह हमारे द्वारा पहने वाले वाली तिशिर्ट हो या मोबाइल। हर उत्पाद की कोई ना कोई कंपनी होती हैं। अब की कंपनी का इतिहास क्या है, वह किसने बनाई, उसका मालिक, उसके द्वारा बनाए गए अन्य उत्पाद इत्यादि की जानकारी आपको विकिपीडिया पर मिल जाएगी। जैसे कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पतंजलि, टाटा इत्यादि।

इस प्रकार विकिपीडिया पर आपको हर किसी के बरे में संपूर्ण जानकारी विस्तृत रूप में जानने को मिलती हैं। बस इसकी शर्त यह हैं कि उस विषय को जानने के बारे में लोगों की रुचि हो। यदि कोई विषय ज्यादा प्रसिद्ध हैं तो उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी होती हैं जबकि कम रूचिकर विषयों के बारे में संक्षेप में जानकारी दी गयी होगी।

विकिपीडिया के बारे में – Related FAQs

प्रश्न: विकिपीडिया के सीईओ कौन है?

उत्तर: विकिपीडिया के सीईओ जिम्मी वेल्स है।

download app

प्रश्न: विकिपीडिया के संस्थापक कौन है?

उत्तर: विकिपीडिया के संस्थापक जिम्मी वेल्स व लैरी सेंगर है।

प्रश्न: विकिपीडिया को हिंदी में क्या कहते हैं?

उत्तर: विकिपीडिया को हिंदी में विकिपीडिया ही कहते हैं क्योंकि यह एक कंपनी या वेबसाइट का नाम हैं। वैसे आप इसे इंटरनेट का मुफ्त ज्ञानकोष भी कह सकते हैं।

प्रश्न: विकिपीडिया की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर: विकिपीडिया की स्थापना आज से 21 वर्ष पहले सन 2001 में हुई थी।

प्रश्न: विकिपीडिया डाउनलोड कैसे करें?

उत्तर: आप गूगल प्ले स्टोर से विकिपीडिया ऐप को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रश्न: विकिपीडिया से क्या लाभ है?

उत्तर: विकिपीडिया पर आपको विश्व के हर व्यक्ति, घटना, संस्था, कंपनी, स्थल इत्यादि के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी।

तो आज आपने जाना कि विकिपीडिया के मालिक कौन है व साथ ही विकिपीडिया कंपनी किस देश की है। इसके अलावा, आपने विकिपीडिया के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी जान ली। इसी के साथ आप अंतिम बात यह भी जान ले कि विकिपीडिया पर जानकारी को कोई भी एडिट कर सकता हैं, इसलिए वह पूर्ण रूप से भरोसेमंद भी नही होती हैं जबकि हमारी वेबसाइट पर दिया गया कंटेंट एकदम शुद्ध होता हैं।

लविश बंसल
लविश बंसल
लविश बंसल वर्ष 2010 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया और वहां से वर्ष 2014 में बीटेक की डिग्री ली। शुरुआत से ही इन्हें वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेना या इससे संबंधित क्षेत्रों में भाग लेना अच्छा लगता था। इसलिए ये काफी समय से लेखन कार्य कर रहें हैं। इनके लेख की विशेषता में लेख की योजना बनाना, ग्राफ़िक्स का कंटेंट देखना, विडियो की स्क्रिप्ट लिखना, तरह तरह के विषयों पर लेख लिखना, सोशल मीडिया कंटेंट लिखना इत्यादि शामिल है।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment