Vasundhara Sakhi Mahila Vahan Yojana Rajasthan

Vasundhara Sakhi Mahila Vahan Yojana Rajasthan – राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने राजस्थान की महिलाओं के लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया है। इस नई योजना का नाम Vasundhara Sakhi Mahila Vahan Yojana Rajasthan रखा गया है। इस योजना को लागू करने का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को निशुल्क यात्रा करवाना है। इस योजना के शुभारंभ पर नगर परिषद के सभापति लक्ष्मी जैन जिला कलेक्टर में आयोजित बैठक के लिए सवाई माधोपुर चौराहे से वसुंधरा सखी महिला वाहन से पहुंची। इस बीच उन्होंने अपनी सहयात्री महिलाओं से नगर परिषद द्वारा निशुल्क वाहन यात्रा के बारे में जानकारी हासिल की। और योजना के बारे में अन्य महिलाओं को भी बताया। अभी तक नगर परिषद में केवल तीन ही रिक्शा चलाकर इस योजना की शुरुआत की गई है। समय के साथ-साथ जल्द ही इनकी संख्या में इजाफा किया जाएगा।

Vasundhara Sakhi Mahila Vahan Yojana Rajasthan

इस योजना का शुभारंभ वसुंधरा राजे ने हरी झंडी देकर किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस योजना की यात्रा के दौरान भारत सरकार और राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही Vasundhara Sakhi Mahila Vahan Yojana Rajasthan की जानकारी वीडियोग्राफी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जा रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। और वह इस योजना का लाभ उठा सके।

योजना का नाम वसुंधरा सखी महिला वाहन योजना
राज्य राजस्थान
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
कब शुरू की गई 19 मई 2017
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन प्रक्रिया

Vasundhara Sakhi Mahila Vahan Yojana Rajasthan –

Vasundhara Sakhi Mahila Vahan Yojana Rajasthan का संचालन 19 मई 2017 को जयपुर से किया गया था। इस योजना के अंतर्गत संचालित फ्री ऑटो रिक्शा के जरिए प्रतिदिन 130 से 150 तक महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत एक वाहन घंटाघर से मुख्य बाजार होते हुए डिपो तक और दूसरा वाहन घंटाघर से बंबोर गेट छावणी होते हुए बस स्टैंड तक और तीसरा वाहन मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के मरीज को घर तक छोड़ने के लिए चलाया जा रहा है।

इतना ही नहीं इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षित रूप से पहुंचाने के लिए Vasundhara Sakhi Mahila Vahan Yojana Rajasthan के अंतर्गत चलने वाले सभी ई रिक्शा में सीसीटीवी कैमरा और जीपीएस लगाया गया है। ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। राजस्थान की मुख्यमंत्री के द्वारा महिलाओं के लिए उठाए गए इस कदम की महिलाओं ने काफी सराहना की है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सभापति लक्ष्मी जैन का आभार व्यक्त किया।

Vasundhara Sakhi Mahila Vahan Yojana Rajasthan मुख्य बातें विशेषताएं –

राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे द्वारा चलाई जा रही Vasundhara Sakhi Mahila Vahan Yojana Rajasthan की कुछ विशेष बातें इस प्रकार है –

  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराई जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत चलने वाले विशेष ई रिक्शा राजस्थान के टोंक शहर में चलेंगे।
  • इस योजना का शुभारंभ वसुंधरा राजे ने हरी झंडी दिखाकर किया।
  • योजना के अंतर्गत चलने वाले ई रिक्शा शहर के प्रमुख बाजारों और अस्पतालों में खड़े होंगे।
  • महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए इस योजना के अंतर्गत चलने वाले सभी रिक्सो में सीसीटीवी और GPS लगाए गए हैं।
  • इसके अतिरिक्त वसुंधरा सखी हेल्पलाइन, पुलिस कंट्रोल रुम और महिला हेल्पलाइन के टेलीफोन नंबर भी प्रदर्शित किए गए हैं।
  • प्रसूताओं महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

तो दोस्तों यह थी Vasundhara Sakhi Mahila Vahan Yojana Rajasthan के बारे में थोड़ी सी जानकारी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। साथ ही यदि आपको किसी भी प्रकार का सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें। हम जल्दी आपके सवालों का जवाब देंगे।

 
अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार टेक यू हेल्प के संस्थापक हैं। वह मानव व्यवहार और समाज का अध्ययन करने के जुनून के साथ अत्यधिक प्रेरित व्यक्ति हैं। उन्होंने 2015 में कानपुर विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है। पढ़ाई के दौरान, अनूप कुमार ने सामाजिक संरचनाओं और व्यक्तिगत अनुभवों को आकार देने के तरीकों की गहरी समझ विकसित की।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment