[फॉर्म] UP Solar Pump Yojana 2023 ऑनलाइन आवेदन| उत्तर प्रदेश सोलर पंप योजना

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों के लिए UP Solar Pump Yojana 2023 का संचालन किया जा रहा है। UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023 का संचालन प्रदेश में सिंचाई की समस्या से जूझ रहे किसानों के लिए किया गया है। जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं। डीजल पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। और वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में बिजली की समस्या काफी ज्यादा रहती है। जिसके कारण समय पर किसानों को अपने फसल की सिंचाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कभी कभी समय पर फसल की सिंचाई ना करने से फसल नष्ट भी हो जाती है। इन समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए सोलर पंप योजना का गठन किया है। जिसके अंतर्गत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

सोलर पंप योजना के अंतर्गत कैसे आवेदन कर सकते हैं। UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023 का लाभ प्राप्त करने के लिए क्या करना होगा। और UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए? इन सभी सवालों का जवाब प्राप्त करने के लिए आपको यह आर्टिकल लास्ट तक पढ़ना होगा। इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी।

Contents show

UP Solar Pump Yojana 2023 क्या है?

काफी समय से उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में एक तरफ जहां बिजली का संकट हमेशा बना रहता है। वहीं दूसरी तरफ तेल की कीमतें भी आसमान छू रही है। जिसके कारण किसानों को अपनी फसल की सिंचाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समय पर खेतों की सिंचाई ना कर पाने के कारण कई बार फसलें नष्ट भी हो जाती हैं। साथ ही  तेल की महंगाई के कारण किसान पर्याप्त मात्रा में  खेतों में पानी नहीं लगा पाते हैं। जिसके कारण फसल अच्छी नहीं हो पाती है।

इसलिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों को सोलर पंप स्थापित करने के लिए UP Solar Pump Yojana 2023 का संचालन  किया है। जिसके अंतर्गत किसान सौर ऊर्जा पर आधारित सोलर पंप को स्थापित कर सकते हैं।  और  कम लागत में अपने फसल की सिंचाई आराम से कर सकते हैं।

[फॉर्म] UP Solar Pump Yojana 2023 ऑनलाइन आवेदन| उत्तर प्रदेश सोलर पंप योजना

इसके साथ ही सोलर पंप की एक खास बात यह भी है। कि सोलर पंप का उपयोग करके किसान अपनी फसल की सिंचाई कभी भी कर सकते हैं। जब  फसलों को पानी की जरूरत होगी वह उसी समय फसल की सिंचाई कर सकते हैं। क्योंकि सौर ऊर्जा किसानों के लिए हर समय उपलब्ध  है। और इसकी लागत भी अन्य संसाधनों से कम है।

योजना का नाम उत्तर प्रदेश सोलर पंप 2022
किसने शुरू की हैमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
कब शुरू की14 मार्च 2016
लाभार्थीराज्य के किसान
लाभ सोलर पंप पर सब्सिडी

उत्तर प्रदेश सोलर पंप योजना 2023 में अनुदान –

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा किसानों को 2 हॉर्स पावर, 3 हॉर्स पावर और 5 हॉर्स पावर के सोलर पंप को स्थापित करने के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा 2 हॉर्स पावर और 3 हॉर्स पावर के सोलर पंप को स्थापित करने के लिए 75% तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही 5 हॉर्स पावर के सोलर पंप को स्थापित करने के लिए 50% तक का अनुदान लाभार्थी को प्रदान किया जाएगा। जिसका लाभ कोई भी पात्र नागरिक जो कि किसान है, ले सकता है। UP Solar Pump Yojana 2023 से प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र को विकसित करना है। और किसानों के फसल की उपज बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना है।

UP Solar Pump Yojana 2023 के लाभ क्या हैं?

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों के लिए चलाई जा रही सोलर पंप योजना के लाभ कुछ इस प्रकार है –

  • सोलर पंप योजना के अंतर्गत किसान 2 हॉर्स पावर और और 3 हॉर्स पावर के सोलर पंप के लिए सरकार द्वारा 75 % तक का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।
  • साथ ही 5 हॉर्स पावर का सोलर पंप स्थापित करने के लिए 50% तक का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।
  • सोलर पंप योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 10000 गाँव को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023 के अंतर्गत स्थापित किए गए सौर ऊर्जा पंप सेटों का लगभग 7 वर्ष तक का निशुल्क बीमा कंपनी द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को आवेदन करना होगा।
  • UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023 के अंतर्गत किसान अपनी फसल की सिंचाई कभी भी 24 घंटे कर सकते हैं।
  • प्रदेश में बिजली का संकट बना रहता है। जिसके कारण UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023का लाभ प्राप्त करने वाले किसान किसानों को बिजली संकट की समस्या नहीं होगी।
  • सोलर पंप योजना के परिणाम स्वरुप किसान अपनी खड़ी फसल की सिंचाई समय से कर पाएंगे।

सोलर पैनल पर सब्सिडी उत्तर प्रदेश 2023। सोलर पंप योजना के मुख्य उद्देश्य –

प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों के लिए चलाई जा रही है। सोलर पंप योजना के मुख्य उद्देश्य कुछ इस प्रकार हैं –

  • UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023 का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के किसानों को समय पर अपनी फसल की सिंचाई करने के साधन की व्यवस्था करना है।
  • सोलर पंप का उपयोग करने से पर्यावरण प्रदूषण को रोकने का प्रयास किया गया है।
  • सौर ऊर्जा से यह पंप संचालित किए जाते हैं। जिसके कारण सिंचाई की लागत तेल और बिजली से काफी कम आती है। जिससे किसानों को और फायदा मिल सकता है।
  • समय पर अपनी फसल की सिंचाई कर किसान की उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी साथ ही उन की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

UP Solar Pump Yojana 2023के अंतर्गत कौन-कौन से पंप के लिए सब्सिडी दी जाती है –

  • 1808 वाट 2 हॉर्सपावर सरफेस सोलर पंप
  • 3000 वाट 3 हॉर्स पावर समरसेबल सोलर पंप AC/DC
  • 4800 वाट 5 हॉर्स पावर समरसेबल सोलर पंप AC

सोलर पंप सब्सिडी इन उत्तर प्रदेश 2023। कौन से सोलर पंप पर आपको कितनी सब्सिडी मिल सकती है –

सोलर पंप योजना के अंतर्गत कृषि सोलर पंप 2 हॉर्स पावर तक की स्थापना के लिए पात्र किसानों को ₹43200 की सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके साथ ही DC सोलर पंप जिनकी 2 हॉर्सपावर से ज्यादा क्षमता है। उनके लिए पात्र किसानों को सरकार द्वारा ₹40500 की सब्सिडी दी जाती है।

DC सोलर पंप के साथ ही ऐसी सोलर पंप जिनकी क्षमता 2 हॉर्स पावर तक है। उनके लिए ₹37800 तक की सब्सिडी प्रदेश सरकार द्वारा दी जाएगी। साथ ही AC सोलर पंप जिनकी क्षमता 2 हॉर्स पावर से अधिक है। उनके लिए किसानों को ₹32400 तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

UP Solar Pump Yojana 2023 के लिए पात्रता मापदंड क्या निर्धारित किये गए हैं?

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सोलर पंप योजना के लिए कुछ पात्रता मानदंड की निर्धारित किए गए हैं। जिनका पालन करने वाले किसानों को UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023 का लाभ प्रदान किया जाएगा।

  • UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023के अंतर्गत लघु एवं सीमांत किसान 2 हॉर्स पावर तक का सरफेस सोलर पंप तथा 3 हॉर्स पावर समरसेबल पंप प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही बड़े किसान 5 हॉर्स पावर तक का समरसेबल पंप के लिए सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।
  • UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023 के अंतर्गत ऐसे किसानों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी, जिनके पास सिंचाई के साधनों की कमी है।
  • साथ ही यदि लघु एवं सीमांत किसानों द्वारा कम आवेदन प्राप्त किए जाते हैं। तो अन्य किसानों को भी लाभ प्रदान किया जा सकता है।
  • UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023के अंतर्गत चयन प्रक्रिया ” पहले आओ पहले पाओ “ के आधार पर की जाएगी। इसलिए जो पहले आवेदन करेगा। उससे पहले लाभ प्रदान किया जाएगा।

UP Solar Pump Yojana 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

  • पहचान के लिए वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड राशन कार्ड आदि।
  • खाता खतौनी की नकल
  • बैंक अकाउंट की फोटो कॉपी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदन कर्ता का पासपोर्ट साइज फोटो

UP Solar Pump Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आपको UP Solar Pump Yojana 2023का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023 का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आप नीचे बताए जा रहे आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं –

download app
  • UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023 के लिए अभी तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इसलिए यदि आप UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023 का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023के लिए ऑफलाइन आवेदन ही करना पड़ेगा।
  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग के कार्यालय में जाना होगा। और UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023के बारे में जानकारी प्राप्त करनी होगी।
  • जानकारी प्राप्त करने के पश्चात आपको आवेदन फार्म लेना होगा। और आवेदन फॉर्म में पूंछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा।

सोलर पंप योजना उत्तर प्रदेश 2023

  • पूरी तरह से कंप्लीट फॉर्म भरने के पश्चात आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी संलग्न करना होगा। और इसके पश्चात फॉर्म लेकर संबंधित कार्यालय में जमा कर देना होगा।
  • फॉर्म जमा करने के पश्चात आप के फॉर्म की पात्रता की जांच की जाएगी। और यदि आप UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023 का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे। तो आपको UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023के अंतर्गत सोलर पंप के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023 के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट https://upagripardarshi.gov.in/ पर देख सकते हैं। ऑफिशल वेबसाइट पर आप जाने के लिए यहां क्लिक करके डायरेक्ट जा सकते हैं।

Up Solar Pump 2023 FAQ

यूपी सोलर पंप योजना क्या है?

यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई एक महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार अपने राज्य के किसानों के लिए कृषि संबंधित सोलर पंप खरीदने के लिए सब्सिडी के तौर पर कुछ आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

इस योजना के तहत Up Solar Pump ख़रीदने ले कितनी सब्सिडी राशि दी जाएगी?

आज के जो इच्छुक किसान सोलर पंप योजना के अंतर्गत अपनी कृषि के लिए सोलर पंप खरीदना चाहते हैं उनके लिए राज्य सरकार की तरफ से 75% की आर्थिक सहायता सब्सिडी अनुदान के रूप में दी जाएगी।

क्या Up Solar Pump योजना का लाभ राज्य के सभी किसानों को मिलेगा?

उत्तर प्रदेश सोलर पंप योजना का लाभ सिर्फ राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों को भी दिया जाएगा।

Up Solar Pump Scheme में आवेदन कैसे करें?

इस योजना में राज्य के पात्र किसान अपना ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए संबंधित विभाग से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर के वहां जमा करना होगा।

क्या मैं Up Solar Pump Scheme में ऑनलाइन आवेदन कर सकता हूँ?

जी नही अभी इस योजना के लिए ऑनलाइन अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इसलिए आप किस योजना में ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकेंगे।

तो दोस्तों यह थी UP Solar Pump Yojana 2023 के बारे में आवश्यक जानकारी। यदि आपको उत्तर प्रदेश सोलर पंप योजना, सोलर पंप योजना उत्तर प्रदेश 2023 सोलर पंप सब्सिडी इन उत्तर प्रदेश 2023, यूपी सोलर पंप योजना, सोलर पंप योजना, योगी सोलर पंप योजना की जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। साथ ही किसी प्रकार का सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।। धन्यवाद।।

अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार टेक यू हेल्प के संस्थापक हैं। वह मानव व्यवहार और समाज का अध्ययन करने के जुनून के साथ अत्यधिक प्रेरित व्यक्ति हैं। उन्होंने 2015 में कानपुर विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है। पढ़ाई के दौरान, अनूप कुमार ने सामाजिक संरचनाओं और व्यक्तिगत अनुभवों को आकार देने के तरीकों की गहरी समझ विकसित की।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Comments (59)

    • जी बिल्कुल आप इस कार्य को करके आत्मनिर्भर बन सकते है। आप इस काम को शुरू करने के लिए बैंक से लोन ले सकते है चाहे तो सोलर पैनल योजना में आवेदन कर इस योजना का लाभ लेकर भी इस काम को आगे बढ़ा सकते है।

      प्रतिक्रिया
  1. Good morning sir, I want to ask the question about security of solar panel . I belong to vill- bijrol, Bagpat- Distt(UP)-256011. Once we installed the solar plant of 5 KW in farm and it is stolen or damaged by some one, then who is responsible in that case. Because in farm round the clock security is not possible. Second question is that can we installed it in our home and connect to state electricity grid. Then in case we can protect the plant through stollen and can get the subsidy for tube well connection.

    प्रतिक्रिया

Leave a Comment