UP Kanya Vidya Dhan Yojana 2023 Registration | ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म

UP Kanya Vidya Dhan Yojana in Hindi-  सभी के लिए आज शिक्षित होना बहुत जरूरी बन गया है क्योंकि आज के इस बढ़ते डिजिटल युग में शिक्षा के बिना सब कुछ अधूरा है लेकिन अब जैसा की सभी जानते है की भारत एक विकासशील देश है। इस देश में ऐसे कई राज्य है जहाँ काफी ग़रीब परिवार निवास करते है। जो अपने लड़कियों को उच्च शिक्षा नहीं प्रदान करा पाते है। जब हम देश के राज्य की बात करते है तो उत्तर प्रदेश राज्य देश का सबसे अधिक आबादी वाला प्रदेश है। जिसमे काफी ऐसे ग़रीब मज़दूर वर्ग के लोग निवास करते है। जो अपने बच्चों को 12वी के बाद आगे की शिक्षा उपलब्ध नहीं करा पाते है। क्योंकि आगे की शिक्षा में काफी पैसा खर्च होता है। जिसके लिए एक आम मज़दूर वर्ग सक्षम नहीं होता और इस कारण उसके बच्चे (लड़की) की शिक्षा अधूरी रह जाती है।

अगर आप कुछ इस श्रेणी में आते है। जो आर्थिक तंगी के कारण अपने बच्चों की शिक्षा के लिए सक्षम नहीं है, तो आपके लिए बेहद ख़ुशख़बरी हो सकती है। क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार ने UP Kanya Vidya Dhan Yojana की शुरुआत की है। जिसके तहत सरकार 12वी के बाद आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए 30000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। बता दे की उत्तर प्रदेश सरकार ने यह योजना मेधावी छात्राओं के लिए शुरू की है। जो पैसों के कमी के कारण आगे की शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती हैं। ऐसे में यह योजना उनके लिए लाभकारी होगी और उच्च शिक्षा भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

UP Kanya Vidya Dhan Yojana 2020 Registration | ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म

दोस्तों आज के इस लेख में आपको कन्या विद्या धन योजना की पूरी जानकारी दी जाएगी कन्या विद्या धन योजना क्या है? और योजना में शामिल होने के लिए क्या-क्या मापदंड होना आवश्यक है।

Contents show

उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना क्या है? What is UP Kanya Vidya Dhan Yojana?

प्रदेश  सरकार के द्वारा शुरू की गयी उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना यूपी सरकार के द्वारा चलायी जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। UP Kanya Vidya Dhan Yojana के तहत सरकार राज्य की उन मेधावी लड़कियों को 30000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी जिन्होंने यूपी बोर्ड सीबीएसई बोर्ड आईसीएससी बोर्ड या मदरसा बोर्ड से 12वी उत्तीर्ण की है और उनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होगा। योजना का लाभ सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बालिकाओं के लिए दिया जायेगा।

योजना का नामUP Kanya Vidya Dhan Yojana
शुरू की गईपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
लाभ30,000 रुपये
उद्देश्यआर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थी12वी पास मेधावी छात्राएं
आवेदन प्रकियाऑफलाइन
श्रेणीState Govt Scheme
आधिकारिक वेबसाइटhttps://up.gov.in/

उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना का उद्देश्य – Purpose of UP Kanya Vidya Dhan Yojana

सभी जानते है की उत्तर प्रदेश राज्य में ऐसे बहुत से ग़रीब परिवार हैं। जो पैसों की आर्थिक तंगी के कारण अपने बच्चों (लड़कियों) को उच्च शिक्षा प्रदान नहीं करवा पाते हैं। ऐसे में सरकार की यह योजना लड़कियों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना से लड़कियों की शिक्षा में सुधार करने और उनके आने वाले जीवन स्तर ऊँचा होगा।  यूपी सरकार का इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लड़कियों में शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके जीवन स्तर को ऊँचा करने का है।

उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना से लाभ? What are the benefits of UP kanya vidya dhan yojana?

बालिकाओं को मिलने वाली राशि उनके लिए निम्न प्रकार से मददगार साबित होगी-

  • कोई भी बालिका अब धन के अभाव में अपनी पढ़ाई को जारी रख सकती है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार की कन्या विद्या धन योजनाओं से लड़कियों की शिक्षा स्तर भी ऊपर उठेगा।
  • इस योजना के द्वारा सरकार प्रत्येक बालिका को 30000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजेगी।
  • ग़रीब लड़कियों को अब लोन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी जाने –

कन्या विद्या धन योजना पात्रता मापदंड – Kanya Vidya Dhan Yojana Eligibility Criteria

उत्तर प्रदेश सरकार की UP Kanya Vidya Dhan Yojana का लाभ लेने के लिए लड़कियों के पास यह मापदंड होना आवश्यक है

  • जो लड़की इस योजना में आवेदन करेगी उसके पास उत्तर प्रदेश बोर्ड का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
  • वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के ही निवासी हो।
  • सबसे जरूरी बात लड़की का मेरिट में आना जरूरी है तभी इसका लाभ मिलेगा।
  • यह योजना लड़कों के लिए नहीं है सिर्फ लड़की ही पात्र होगी।
  • जो बालिका आवेदन करने जा रही है उसके परिवार की वार्षिक आय 40000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
  • जिन लड़कियों के पास यानी कि उनके परिवार में बीपीएल कार्ड है तो सरकार उन्हें पहले प्राथमिकता देगी।

यह भी जाने –

कन्या विद्या धन योजना में फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ – Documents required to fill the form Kanya Vidya Dhan Yojana

बालिकाओं के पास आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज़ भी होने चाहिए तभी वह उत्तर प्रदेश सरकार की कन्या विद्या धन योजना में शामिल हो सकती है। यह दस्तावेज़ निम्न है।

  • जो लड़कियाँ आवेदन करने वाली हो उनके पास एक पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए इनमें आधार कार्ड प्रमुख रूप से होना जरूरी है।
  • आय प्रमाण पत्र
  • उत्तर प्रदेश राज्य का बोनाफाइड होना आवश्यक है
  • दसवीं परीक्षा का सर्टिफिकेट
  • इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने का मेरिट प्रमाण पत्र
  • आवेदन करने वाली बालिका का स्वयं का एक बैंक खाता भी होना चाहिए।
  • दो पासपोर्ट आधार की कलर फोटो
  • बालिका का जाति प्रमाण पत्र का होना भी आवश्यक है।

यह भी जाने –

उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना का फॉर्म कैसे भरे? How To Apply For kanya vidya dhan yojana 2023?

  • कन्या विद्या धन योजना का फॉर्म ऑनलाइन नहीं है। आवेदन कर्ता को यह फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट या बुक स्टाल पर जाकर खरीदना होगा। वैसे इसको ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • कन्या विद्या धन योजना के आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
  • डाउनलोड किए हुए आवेदन पत्र को प्रिंट करवा कर निकलवा ले।
  • फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरे।
  • UP Kanya Vidya Dhan Yojana form भरते समय आपको किसी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं करनी है अगर फॉर्म में कोई त्रुटि हो जाएगी तो यह फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जाएगा ऐसी स्थिति में आप योजना पाने के हक़दार नहीं होंगे।
  • बालिकाएं इस फॉर्म को भरकर और सभी जरूरी दस्तावेज़ के फोटो कॉपी लगाकर इस फॉर्म को स्कूल/कॉलेज, डीआईओएस कार्यालय अथवा जिला विद्यालय निदेशक के पास जमा करा सकते है।
  • पोस्ट ऑफिस द्वारा इस फॉर्म को भेजने की स्थिति में सिर्फ साधारण डाक का ही प्रयोग करें।

कन्या विद्या धन का रुपये कैसे मिलेगा?

फॉर्म में आवेदन करने के बाद आपके सारे डॉक्यूमेंट को वेरीफाई किया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरीफाई होने के बाद अगर आप पात्र पाए जाते हैं तो यह 30000 आपके बैंक खाते में डाल दिए जाएंगे, और इसकी सूचना मैसेज के द्वारा आपके मोबाइल नंबर पर भी दे दी जाएगी। इसके लिए लड़कियों को आवेदन करते समय मोबाइल नंबर भी डालना जरूरी होगा। मोबाइल नंबर पर उन्हें फॉर्म से संबंधित किसी भी अपडेट की जानकारी मिलती रहेगी। UP Kanya Vidya Dhan Yojana apply करने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

download app

UP Kanya Vidya Dhan Yojana FAQ

UP Kanya Vidya Dhan Yojana क्या हैं?

UP Kanya Vidya Dhan Yojana उत्तर प्रदेश राज्य की गरीब परिवार की बेटियों के लिए शुरू की गई सरकार की काफी अच्छी योजना हैं। इस योजना के अंतर्गत राज्य की लड़कियों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहन करने के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेंगी।

उत्तर प्रदेश कन्या योजना के अंतर्गत कितनी राशि दी जाएगी?

UP Kanya Vidya Dhan Yojana के अंतर्गत राज्य की गरीब परिवार की बेटियों के लिए 12वी को पढ़ाई के बाद आगे की पढ़ाई जारी करने के लिए 30000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

UP Kanya Vidya Dhan Yojana का लाभ किसे दिया जाएगा?

UP Kanya Vidya Dhan Yojana प्रदेश की ऐसी गरीब परिवार की बेटियों को दिया जाएगा जो अपनी 12वी को पढ़ाई पूरी कर चुकी है। और वह आर्थिक रूप से गरीब होने के कारण अपनी पढ़ाई करने में असक्षम है।

उत्तर प्रदेश कन्या योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि कैसें मिलेगी?

उत्तर प्रदेश कन्या योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि आवेदन फॉर्म को वेरिफाई करने के बाद बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश कन्या योजना में आवेदन कैसे करें?

राज्य की जिस परिवार की बेटियां इस उत्तर प्रदेश कन्या योजना का लाभ लेना चाहती है वह ऊपर बताये गए तरीके को फॉलो करके इसमे अपना आवेदन कर सकती हैं।

Conclusion

ग़रीब मेधावी बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान कराने का उत्तर प्रदेश सरकार का UP Kanya Vidya Dhan Yojana 2023 Registration | ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म सराहनीय काम है। हालांकि और कई सरकार की ऐसी योजनाएं है जिससे ग़रीब लड़की आगे की शिक्षा प्राप्त कर सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से बालिकाओं को सशक्तिकरण कराना है।

श्वेता रायजादा
श्वेता रायजादा
श्वेता रायजादा हिंदी में स्नातकोत्तर हैं। उनके पास बीएड की डिग्री भी है। वह अध्यापन के पेशे में हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहीं हैं। अध्यापन के साथ ही उन्हें लिखना अच्छा लगता है। उनकी रुचि में समाजसेवा, लेखन और लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को जानना शामिल है।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment