उल्टी रोकने के 20 घरेलू उपाय | Ulti rokne ke gharelu upay in Hindi

|| Ulti rokne ke gharelu upay in Hindi, छोटे बच्चे की उल्टी रोकने के उपाय, प्रेगनेंसी में उल्टी रोकने के घरेलू उपाय, उल्टी रोकने के लिए टेबलेट, बच्चे की उल्टी रोकने के घरेलू उपाय, पानी की उल्टी होना, उल्टी होने के बाद क्या करे, उल्टी होने के कारण और उपाय ||

क्या आप उल्टी होने से रोकने के घरेलू उपाय ढूँढ रहे हैं? तो आज आप बिल्कुल सही जगह पर आये हैं। दरअसल उल्टी होने के कई (Ulti rokne ke upay) कारण हो सकते हैं। ऐसे में सबसे पहले यह जानना जरुरी होता हैं कि इसका कारण क्या है और फिर ही उल्टी रोकने का प्रयास किया जाना चाहिए। उदाहरण के तौर पर किसी को यात्रा करते समय उल्टी होती हैं तो किसी को पेट की (Ulti rokne ka ilaj) कोई अन्य समस्या हो जाती हैं।

ऐसे में आप उल्टी रोकने के घरेलू उपाय खोज रहे हैं तो आज हम आपको उल्टी रोकने के कुछ प्रभावी तरीके और इसके कारणों को विस्तार (Ulti rokne ke gharelu tarike) से बताएँगे। इन्हें पढ़कर आप जान पाएंगे कि आखिरकार उल्टी रोकने के लिए आप किन किन उपायों को आजमा (Ulti ko rokne ke gharelu upchar) सकते हैं। आइए जाने उल्टी रोकने के घरेलू उपायों के बारे में विस्तार सहित।

Contents show

उल्टी क्या है? (Ulti kya hota hai)

अब जब हम उल्टी के बारे में बात कर रहे हैं तो पहले आपका यह जानना आवश्यक हैं कि आखिरकार उल्टी कहते किसे है। जब तक आपको उल्टी के बारे में ही सही से जानकारी नही होगी तो आप इसकी रोकथाम (Ulti rokne ke gharelu upchar) के उपाय ही कैसे कर पाएंगे। ऐसे में उल्टी की परिभाषा जानना आवश्यक है।

दरअसल उल्टी एक अनियंत्रित शारीरिक क्रिया होती है जिसमें हमारे द्वारा खाया गया भोजन फिर चाहे वह तरल हो या दृव्य, वह सब शरीर की प्रक्रिया मल मूत्र के रूप में निकलने की बजाए, आधा पचे हुए रूप में मुहं (Ulti kya hai) के द्वारा ही निकल जाए। इसमें हमारे मुहं के द्वारा मॉल या मूत्र नही बल्कि हमारा खाया हुआ भोजन बिना पचे हुए निकल जाता है। इसे उल्टी कहा जाता है।

उल्टी रोकने के 20 घरेलू उपाय (Ulti rokne ke gharelu upay in Hindi)

उल्टी होने के कारण (Ulti hone ke karan)

अब जो भोजन हमने खाया है या पिया है, वह हमारे मुहं के रास्ते ही बाहर निकल जा रहा है तो उसके भी कई कारण हो सकते (Ulti rokne ke upay batao) है जिनका जानना हमारे लिए अति आवश्यक हो जाता है। तो उल्टी आने के कुछ प्रमुख कारणों में से हैं:

  • यदि हमें अपच की समस्या हो गयी हैं अर्थात खाया पिया पाच नही पा रहा है। ऐसे में हम जो भी खायेंगे वह उल्टी के माध्यम से हमारे मुहं से बाहर निकल आएगा। एक तरह से पेट में अपच की समस्या उल्टी आने का एक प्रमुख कारण हो सकता है।
  • यदि हमारे पेट में गैस या अमलता या एसिडिटी की समस्या है। उम्र के बढ़ने के साथ साथ मनुष्य में पेट से संबंधित कई तरह की समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में यदि आपको गैस की समस्या रहती है तो उससे भी उल्टी आने की समस्या हो सकती है।
  • कई लोग एक बारी में ज्यादा खाना खा लेते है जो उनकी आवश्यकता से भी अधिक होता है। या फिर हम किसी मेहमान के घर इतना खा लेते है कि बाद में हमें उल्टी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता से अधिक खाना भी उल्टी आने का एक प्रमुख कारण हो सकता है।
  • यदि आप बेमेल खाना खायेंगे तो भी उल्टी आने की समस्या हो सकती है। जैसे कि आपने दूध पाया और उसके तुरंत बाद या कुछ ही समय में नींबू की शिकंजी पी ले तो उल्टी आ जाएगी। इसी तरह ऐसा ही कुछ बेमेल खाना खा लेने से भी उल्टी हो जाएगी।
  • यदि हम बाहर का या ज्यादा तला हुआ खाना खा लेते है तो भी उल्टी आने की समस्या हो सकती है। जैसे कि मोमोस, फ्रेंच फ्राइज या ऐसा ही कुछ।
  • यदि हम कई दिनों का बासी खाना खा ले या खाना बेकार हो और हमें पता ना हो और हम उसे खा ले तो भी उल्टी आने की समस्या हमें परेशान कर सकती है।
  • कई लोगों को तो यात्रा करने के नाम से भी उल्टी आ जाती है। कहने का अर्थ यह हुआ कि उन्हें किसी कार, बस या अन्य किसी वाहन में यात्रा करने पर जी घबराने की समस्या होने लगती हैं। यही जी घबराना उल्टी आने का कारण बन जाता है।
  • कुछ लोगों को दारू पीने की आदत होती है लेकिन वे अपनी आवश्यकता से अधिक पी जाते है या फिर उसे सही से नही पीते है। ऐसे में गलत तरीके से पी गयी दारू भी उल्टी आने का एक प्रमुख कारण हो सकती है।

इस तरह से उल्टी आने के सैकड़ो कारण हो सकते है जो किसी को भी हो सकते है। यदि आपको भी उल्टी आने जैसा हो रहा है तो आप उसे रोकने के लिए इन उपायों को अपना सकते है। इन्हें करने से आपकी उल्टी एक मिनट में ही रुक जाएगी।

उल्टी रोकने के घरेलू उपाय (Ulti rokne ke gharelu upay in Hindi)

उल्टी को रोकने के लिए यदि घरेलू तरीको को अपनाया जाए तो यह सबसे कामगार सिद्ध होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि आप उल्टी रोकने के लिए दवाइयों का इस्तेमाल करेंगे (Ulti rokne ke gharelu nuskhe) तो यह आपके लिए घातक सिद्ध होगा। इसके बाद आपको इन दवाइयों को लेने की आदत पड़ जाएगी जो आपके शरीर के लिए बिल्कुल भी सही नही हैं।

ऐसे में यदि आप हमारे बताये गए घरेलू उपायों का ठीक ढंग से पालन कर लेंगे तो उल्टी आने की समस्या से कुछ ही समय में आराम मिल जाएगा (Ulti ko kaise roke)। आइए जाने उल्टी रोकने के लिए आप किन किन घरेलू उपायो को अपना सकते हैं:

#1. तुलसी का रस

तुलसी को भारतीय परंपरा व हिंदू धर्म में सबसे पूजनीय पौधा माना गया है। तुलसी के गुणों को देखते हुए ही इसे हर भारतीय घर के आँगन में लगाने को कहा जाता है। इसी तुलसी का उपयोग आप उल्टी को रोकने में भी कर सकते है। दरअसल इसके लिए आपको कुछ नही करना है बसदो स तीन तुलसी के पत्तो को तोड़कर उन्हें अपनी जीभ पर रखना है और चूसना है।

इस घरेलू उपाय में इस बात का प्रमुखता से ध्यान रखे कि आप इन तुलसी के पत्तो को चबाए नही। दरअसल तुलसी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है जिन्हें चबाने पर वे हमारे दांतों को हानि पहुंचा सकते हैं। ऐसे में तुलसी को हमेशा चूसना या उसका रस निकाल कर पीना ही लाभदायक होता है, ना कि उसे दांतों से चबाना।

#2. तुलसी व शहद का उपयोग

अब आप तुलसी के द्वारा ही एक अलग घरेलू उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह उल्टी को तुरंत रोकने में बहुत ही मददगार सिद्ध होता है। इसके लिए आपको तुलसी के पत्तो का रस निकाल कर रखना होगा। अब आधी चम्मच शहद में 3 से 4 बूँद तुलसी के रस को मिला ले।

इस रस को पी कर कुछ समय के लिए सीधे लेट जाए। जैसे ही आप तुलसी व शहद के रस को पिएंगे तो उसी समय आपके पेट में हुई उल्टी की समस्या शांत होने लगेगी। फिर धीरे धीरे यह पूरी तरह शांत हो जाएगी और उल्टी नही आएगी।

#3. नींबू का रस

यह घरेलू उपाय को मुख्यतया हर घर में अपनाया जाता है। मुख्यतया जब कोई यात्रा कर रहा होता है और उसे उल्टी आने की समस्या है तो वह अपने साथ दो से चार नींबू अवश्य लेकर चलता है। इसी के साथ यदि किसी की दारू उतारनी हो तो भी नींबू के रस का ही इस्तेमाल किया जाता है।

ऐसे में यदि आपको उल्टी आने को हो रही हैं तो आप एक नींबू का रस निचोड़ ले। आप चाहे तो इससे ज्यादा नींबू का रस भी निचोड़ सकते है। अब आप इस र्स को सीधे पी जाए और इसमें पानी, चीनी, नामक इत्यादि कुछ भी ना मिलाये। इसे पीने से 2 मिनट के अंदर ही आपकी उल्टी आनी बंद हो जाएगी।

#4. संतरे का रस

नींबू के साथ साथ यदि आप संतरे के रस का भी इस्तेमाल करेंगे तो इससे भी उल्टी आनी रुक जाएगी। दरअसल जो प्राकृतिक गुण नींबू में पाए जाते है वही नींबू में भी होते हैं। ऐसे में यदि आपके पास नींबू नही है और संतरा है तो आप उसका रस निकाल कर भी पी सकते हैं।

इसके लिए आप संतरे का रस निकाल ले जो कि कम से कम आधा गिलास हो। अब इस गिलास को एकदम से पी जाए। हम मानते हैं कि उल्टी आते समय आपका कुछ भी पीने का मन नही करता होगा लेकिन एक बार हिम्मत करके इसे पी जाए। कुछ ही देर में उल्टी आने की समस्या शांत हो जाएगी।

#5. प्याज व शहद का इस्तेमाल

इस घरेलूउपाय का इस्तेमाल तब किया जाता है जब आपको बार बार उल्टी हो रही हो और सब उपाय करने पर भी शांत ना हो रही हो। ऐसे में यदि आप उल्टी कर करके थक गए हैं और फिर भी मन शांत नही हो पा रहा हैं तो इसके लिए आप प्याज व शहद का घरेलू उपाय करे।

सबसे पहले तो प्याज का रस निकाल ले जो कम से कम आधा कटोरी हो। अब इस रस में एक चम्मच शहद मिला ले। अब इसे एक बारी में ही जल्दी से पी जाए। इसको पीने के 5 मिनट के अंदर ही आपकी उल्टी आने की समस्या शांत हो जाएगी।

#6. लौंग का रस

उल्टी रोकने में लौंग भी बहुत बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। आप चाहे तो इसे सीधे मुहं में रखकर चूस सकते हैं या फिर इसका रस निकाल कर भी पी सकते हैं। सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखे कि लौंग की तासीर बहुत ही गर्म होती हैं। ऐसे में यदि आप एक बारी में ज्यादा लौंग का सेवन कर लेंगे तो यह आपके लिए अच्छा नही रहेगा।

इसलिए उल्टी आने पर अपने मुहं में एक से दो लौंग रखकर ही चूसे। या फिर आप लौंग के रस की 3 से 4 बूँद अपने मुहं में डाले। अपना प्रभाव दिखाने के लिए लौंग की इतनी मात्रा ही बहुत होती है। ऐसे में आप लौंग का उपयोग भी उल्टी को रोकने में कर सकते हैं।

#7. सौंफ का पानी

हम अक्सर खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन करते हैं लेकिन कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों? दरअसल खाने के बाद सौंफ का सेवन इसलिए प्रमुखता से किया जाता है ताकि हमारे पेट में खाना अच्छे से पच जाए और पेट से संबंधित कोई समस्या ना हो। इसलिए यदि आप उल्टी होने से रोकना चाहते हैं तो इसमें भी आप सौंफ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके लिए आप एक गिलास पानी में दो चम्मच सौंफ डाले। अब इस पानी को तब तक उबाले जब तक कि यह आधा ना रह जाए। पानी के आधा रह जाने पर इसे छान ले और इसे एक बारी में ही पी जाए। यह पीने में तो अच्छा नही लगेगा लेकिन इससे आपकी उल्टी आने की समस्या शांत हो जाएगी। यदि यह आपसे ज्यादा नही पिया जा रहा हैं तो जितना हो सके उतना पिए।

#8. काली मिर्च

जिस प्रकार लौंग उल्टी को रोकने में सहायक सिद्ध होती है ठीक उसी प्रकार काली मिर्च की सहायता से भी उल्टी को रोका जा सकता है। दरअसल भारतीय रसोई औषधीय गुणों की खान होती है। इसमें कई तरह के ऐसे पदार्थ पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के कई रोगों का समाधान कर देते है।

इसलिए यदि आपको उल्टी आने का हो रहा हैं तो आप 2 से 3 काली मिर्च को लेकर मुहं में रखे और इसे चूसते रहे। ऐसा कुछ देर तक करते रहने पर ही आपको उल्टी आने की समस्या से आराम मिलेगा और यह पूरी तरह से शांत हो जाएगी।

#9. लेमन पिए

अब यदि आप यात्रा कर रहे हैं और आपको जी घबराने की समस्या होने लगी है या फिर उल्टी होने वाली है तो ऐसी स्थिति से बचने के लिए और अपनी यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए आप पहले से ही एक लेमन की बोतल को लेकर रखे। अब जब भी आपको यात्रा में जी घबराने की समस्या हो तो आप आधा गिलास लेमन की पी ले।

यदि आप ऐसा करते रहेंगे तो अवश्य ही आपकी यात्रा आरामदायक निकलेगी और उल्टी भी नही होगी। बहुत से लोग अपनी यात्रा के समय अपने साथ लेमन की बोतल लेकर चलते हैं या फिर नींबू की शिकंजी बनाकर पीते हैं।

#10. अदरक का रस

अब भारतीय रसोई में उपलब्ध एक अन्य औषधीय पदार्थ की बात भी कर ली जाए जो है अदरक। जी हां, अदरक का रस भी उल्टीरोकने के प्रमुख घरेलू उपायों में से एक है। इसलिए आप अदरक का इस्तेमाल भी अपनी उल्टी को रोकने में कर सकते है।

इसके लिए सबसे पहले अदरक के रस को निकाल ले। अब उस रस की आधा चम्मच पानी के साथ मिलाकर पी जाए। यदि आप इसे सीधा पी सकते हैं तो और भी बेहतर रहेगा। इसको पीने से आपकी उल्टी आने की समस्या पूर्णतया ठीक हो जाएगी।

#11. हरा धनिया

अब हरा धनिया भी उल्टी होने से रोकने में एक प्रमुख घरेलू उपाय है। इसके लिए आप चाहे तो हरे धनिया को यूँ ही चबाना शुरू कर सकते हैं या फिर इसका रस निकाल कर पी सकते हैं। वैसे इसका रस निकाल कर पीना ज्यादा लाभदायक होता है।

इसके लिए आप एक हल्दी को गुट्टी को पानी एक साथ मिक्सी में घुमाये। उसका रस निकाल ले और फिर उसे छान ले। अब इस रस को पी जाए। जैसे ही आप हरे धनिये के रस को पिएंगे उसके कुछ ही समय में आपकी उल्टी आने की समस्या पूरी तरह से शांत हो जाएगी।

#12. पुदीना

अब जब हरा धनिया आ गया हैं तो फिर पुदीना कैसे पीछे रह सकता हैं। जी हां, जिस तरह से हरा धनिया उल्टी रोकने में एक प्रमुख घरेलू उपाय है ठीक उसी तरह पुदीना भी उल्टी को रोकने में एक प्रमुख भूमिका निभा सकता है। इसके लिए आपको हरे धनिया के जैसे ही पुदीना का रस निकालना होगा।

आप मिक्सी में पुदीने को पानी के साथ मिलाये और उसका रस निकाल कर पी ले। इसे पीने के बाद आपकी उल्टी आनी शांत हो जाएगी। आप चाहे तो बाजार से पुदीने की गोलियां लेकर भी खा सकते हैं या उन्हें चूस सकते हैं। इससे भी आपकी उल्टी आने की समस्या पूर्णतया शांत हो जाएगी।

#13. अजवायन का रस

बहुत बार यह देखने को मिलता हैं कि पेट की समस्या के कारण हमें उल्टी होती हैं। जैसे कि हमें खाना सही से पाच नही रहा हैं या फिर गैस की समस्या है या पेट से संबंधित कोई अन्य समस्या हैं तो हमें उल्टी होने जैसा होने लगता है या फिर उल्टी हो ही जाती है। ऐसे में आप अजवायन का उपयोग कर सकते हैं।

इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच अजवायन को डाले। अब आप इसे तब तक गर्म करे जब तक कि पानी आधा ना रह जाए। अब इस पानी को छान कर पी जाए। आप चाहे तो अजवायन को सीधे ही पानी के साथ पी सकते हैं। इससे आपका पेट भी सही हो जाएगा ओ उल्टी भी नही होगी।

#14. इलाइची

छोटी सी दिखने वाली इलाइची भी उल्टी रोकने में बहुत मददगार सिद्ध हो सकती हैं। दरअसल यह इलाइची दिखती तो छोटी सी हैं लेकिन इसमें गुण बहुत से होते हैं। तभी यह छोटी सी दिखने वाली इलाइची चाय के स्वाद को भी बदल कर रख देती हैं। इसी इलाइची का उपयोग आप उल्टी को रोकने में कर सकते हैं।

इसके लिए आपको अपने मुहं में दो इलाइची रखकर उसे खाना नही है, बस उसे चूसना है। इसे चूसते रहने से आपको इलाइची का हल्का हल्का स्वाद आता रहेगा और कुछ ही देर में उल्टी आने की समस्या शांत हो जाएगी। साथ ही आपके मुहं से सुगंध आएगी वो अलग।

#15. गिलोय का रस

गिलोय के रस का उपयोग कोरोना काल में बहुत किया गया था। दरअसल इसके रस को पीने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता में आश्चर्यजनक रूप से वृद्धि होती है। उस समय इसी की सबसे अधिक आवश्यकता थी। ऐसे में इसी गिलोय के रस का इस्तेमाल आप अपनी उल्टी को रोकने में भी कर सकते हैं।

इसके लिए आप चाहे तो ताजा गिलोय एक टुकड़ा ले आये और उसे पानी में अच्छे से उबाल ले। अब इस पानी को एकदम से पी जाए। यदि यह सब आपसे नही होता है तो आप बाजार जाकर गिलोय के रस की बोतल भी खरीद सकते हैं। इसे पीने से आपको उल्टी आने की समस्या बिल्कुल भी नही होगी।

#16. मिश्री

मिश्री भी उल्टी की समस्या को रोकने में बहुत सहायक सिद्ध हुई हैं। कई लोग इसकी बजाए चीनी या गुड़ को चूसने लग जाते हैं जो कि सही नही हैं। दरअसल उल्टी को रोकने में जो प्रभाव मिश्री दिखा सकती हैं वह चीनी या गुड़ नही। इसलिए आप उल्टी रोकने में मिश्री का ही उपयोग करेंगे तो बेहतर रहेगा।

इसके लिए आप मिश्री के 7 से 8 दाने अपने मुहं में रखकर चूसे। इस बात का ध्यान रखे कि आप इन्हें चबाए नही और ना ही गिटके। आपको बस इन्हें हलके हलके चूसते रहना है। इन्हें चूसते रहने से मिश्री का स्वाद धीरे धीरे आपके गले में जाएगा और उल्टी आना बंद हो जाएगा।

#17. चीनी व नमक

हालाँकि चीनी व नमक का कोई मेल नही कहा जा सकता हैं लेकिन उल्टी जैसी अनियंत्रित व गलत प्रक्रिया को रोकने के लिए भी काम भी उलटे ही करने पड़ते हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आप उल्टी को रोकना चाहते हैं तो इसके लिए नमक व चीनी का मिश्रण आपके बहुत काम आ सकते हैं।

इसके लिए आधा गिलास पानी ले और उसमे आधी चम्मच चीनी मिलाये। नमक आधी से भी आधी चम्मच मिलाये। अब इन दोनों को अच्छे से मिला ले पर जब यह अच्छे से घुल जाए तब इसे एक बारी में ही पी जाए। ध्यान रखे कि इसे आप एक बारी में ही पिए फिर चाहे यह आपको अच्छा लगे या नही। बस 2 मिनट में ही आपकी उल्टी आने की समस्या ठीक हो जाएगी।

#18. अदरक व काली मिर्च

अब यदि आपको उल्टी रुकने का नाम नही ले रही हैं तो समय आ गया हैं तो चीजों के मिश्रण करने का। ऊपर हमने आपको बताया कि आप अपनी उल्टी को रोकने में अदरक का या फिर काली मिर्च का उपयोग कर सकते हैं। किंतु यदि आप इन दोनों का एक साथ उपयोग करेंगे तो यह ज्यादा प्रभावी रहेगा।

ऐसे में उल्टी रोकने के लिए आप अदरक का रस निकाल ले जो कम से कम दो चम्मच हो। अब इसमें दो काली मिर्च को पीस कर उसका पाउडर बना कर डाल दे। जब यह अच्छे से मिल जाए तब इसे पी जाए। इसे पीते ही आपको कुछ ही समय में उल्टी आने की समस्या से आराम मिल जाएगा।

#19. लौंग व दालचीनी

उल्टी रोकने के दूसरे मिश्रण में जिसका नाम प्रमुखता से आता है वह है लौंग व दालचीनी का काढ़ा बनाकर पीना। जी हां, यदि आप उल्टी को रोकने के लिए लौंग का अकेला उपयोग ना करके बल्कि उसका दालचीनी के साथ उपयोग करेंगे तो उल्टी जल्दी ही रुक जाएगी।

इसके लिए आप 3 से 4 लौंग व कुछ दालचीनी को एक गिलास पानी में डालकर तब तक उबाले जब तक की पानी आधा ना रह जाए। पानी के आधा रह जाने पर इसमें कुछ मात्रा में काला नमक भी मिला लेंगे तो बेहतर रहेगा। अब इस पानी को छान ले और एक बारी में ही पी जाए। कुछ ही देर में आपकी उल्टी आने की समस्या पूर्णतया ठीक हो जाएगी।

#20. नीम का रस

नीम का रस हमारे शरीर से कई तरह की अशुद्धियों को निकालने में सहायक होता है। दरअसल नीम में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जिनकी सहायता से शरीर की अशुद्धियाँ तो निकलती ही हैं बल्कि शरीर का डेटोक्स भोई हो जाता है। कहने का अर्थ यह हुआ कि नीम का रस पीने से शरीर की सफाई करने में सहायता मिलती हैं।

इसलिए यदि आपको उल्टी आने को हो रही हैं या जी घबरा रहा हैं तो आप किसी उद्यान से नीम की कुछ पत्तियां तोड़ लाये। अब इन पत्तियों को पानी में डालकर कुछ समय के लिए उबाले। जब पानी आधा रह जाए तब इसे छान ले। अब इस पानी को धीरे धीरे करके पी जाए। जैसे ही आप नीम का रस पिएंगे तो आपको अजीब तो लगेगा लेकिन 5 मिनट की प्रतीक्षा करें। इतनी देर में ही आपकी उल्टी आने की समस्या पूर्णतया शांत हो जाएगी।

सफर में उल्टी हो तो क्या करे (safar me Ulti ka ilaj)

अब यदि आप सफर में जाने पर उल्टी करने की समस्या से परेशान हैं तो आपको इसका हल जानना भी आवश्यक है। बहुत से लोगों को सफर के नाम से बस इसलिए डर लगता हैं क्योंकि इसमें उन्हें उल्टी होगी। ज्यादातर लोगों को कार में या बस में उल्टी आने की समस्या होती हैं। यदि आपको भी सफर में उल्टी होती हैं तो आप इस उपाय को अपना सकते हैं।

सबसे पहले तो यह देखे कि उस बस या चार में कोई स्मोकिंग ना करे क्योंकि इसी के कारण बहुत लोगों का जी घबराने लगता है और वे उल्टी कर देते हैं। इसलिए यदि कोई स्मोकिंग कर रहा हैं तो उसे रोक दे और उसे ऐसा बाहर जाकर करने को कहे।

इसके साथ ही यदि आप सफर में अपने साथ नींबू रखेंगे तो बहुत सही रहेगा। आप सफर पर जाते समय नींबू के छोटे छोटे टुकड़े कर ले। अब जब भी आपका जी घबराने लगे या उल्टी जैसा महसूस हो तो एक नींबू का टुकड़ा निकाले और इसे धीरे धीरे चूसते रहे। इससे आपको उल्टी आने की समस्या नही होगी। इसी के साथ आप अपने साथ संतरे की गोलियां या फिर लेमन की बोतल भी रख सकते हैं।

दारू पीने पर उल्टी हो तो क्या करे (daru pine par Ulti rokne ke upay)

अब यदि आप दारू पीते है और उसके बाद उल्टी होने की समस्या हैं तो इसके लिए भी एक समाधान है। सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखे कि दारू सीमित मात्रा में ही पिए। अर्थात जब आपको लगे कि अब और नही पीनी चाहिए तो आपको दारू पीनी बंद कर देनी चाहिए। इसके बाद भी यदि आप दारू पिएंगे तौलती अवश्य ही होगी।

दूसरी बात, बहुत से लोगों को दारू पीने के साथ साथ ज्यादा स्मोकिंग की आदत होती है। ऐसे में यदि आप भी दारू पीने के साथ साथ स्मोकिंग करते रहते हैं तो आगे से इसे भी कम कर देंगे तो बेहतर रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि दारू के साथ स्मोकिंग करने से उल्टी आने की संभावना बढ़ जाती हैं।

download app

तीसरा और अंतिम उपाय, वह यह हैं कि आप दारू के साथ चखने में एक दही का इंतेजाम भी करके रखेंगे तो बेहतर रहेगा। दरअसल दारू पीते रहने के साथ साथ यदि दही भी खा ली जाए तो इससे उल्टी नही आती हैं। आप चाहे तो इस दही का रायता बना सकते हैं या फिर इसे सीधे ही खा सकते हैं। इससे चखने का चखना हो जाएगा और उल्टी आने की समस्या भी नही होगी।

उल्टी रोकने के घरेलू उपाय – Related FAQs

प्रश्न: उल्टी रोकने के लिए क्या खाना चाहिए?

उत्तर: उल्टी रोकने के लिए अदरक, नींबू, दही, शहद, लौंग इत्यादि खाना चाहिए।

प्रश्न: बार बार उल्टी होने का क्या कारण हो सकता है?

उत्तर: बार बार उल्टी होने का मतलब हुआ कि आपके शरीर में खाना सही से पच नही रहा हैं या फिर आपको गैस की समस्या हो गयी हैं।

प्रश्न: उल्टी होने के बाद क्या करना चाहिए?

उत्तर: उल्टी होने के बाद आपको नींबू चाटना चाहिए और पीठ के बल सीधे लेट जाना चाहिए।

प्रश्न: उल्टी होने पर कौन सा फल खाना चाहिए?

उत्तर: उल्टी होने पर आपको संतरे का फल खाना चाहिए।

तो यह थे कुछ उपाय जिनकी सहायता से आप उल्टी आने की समस्या को यूँ चुटकियों में हल कर सकते हैं। इनकी सहायता से ना केवल आपकी उल्टी रुक जाएगी बल्कि उससे (Ulti ko kaise band karen) संबंधित जो अन्य समस्या थी वह भी हल हो जाएगी। इस बात का ध्यान रखे कि इन घरेलू उपायों को करने के पश्चात कुछ समय के लिए सीधे पीठ के बल लेट जाएंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

लविश बंसल
लविश बंसल
लविश बंसल वर्ष 2010 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया और वहां से वर्ष 2014 में बीटेक की डिग्री ली। शुरुआत से ही इन्हें वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेना या इससे संबंधित क्षेत्रों में भाग लेना अच्छा लगता था। इसलिए ये काफी समय से लेखन कार्य कर रहें हैं। इनके लेख की विशेषता में लेख की योजना बनाना, ग्राफ़िक्स का कंटेंट देखना, विडियो की स्क्रिप्ट लिखना, तरह तरह के विषयों पर लेख लिखना, सोशल मीडिया कंटेंट लिखना इत्यादि शामिल है।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment