#15 टॉप फ़ूड फ्रैंचाइज़ी इन इंडिया | भारत की टॉप बिज़नेस करने वाली फ़ूड फ्रैंचाइज़ी | Top Food Franchise in India in Hindi

|| Top Food Franchise in India in Hindi, , लौ इन्वेस्टमेंट फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस इन इंडिया, टॉप फ़ूड फ्रैंचाइज़ी इन इंडिया, सरकारी फ्रेंचाइजी की सूची, फास्ट फूड फ्रेंचाइजी, खाद्य उत्पादों के लिए डीलरशिप अवसर, फ्रेंचाइजी इंडिया डॉट कॉम, फ्री फ्रैंचाइज़ी इन इंडिया ||

अब यदि आप अपने शहर में घूमने निकलेंगे तो आपको क्या चीज़े सबसे ज्यादा आकर्षित करेंगी? आपके शहर के रेस्टोरेंट या कैफेस में मिलने वाला खाना ही ना। भारत एक ऐसा देश था जहाँ पर रेहड़ी पर खाने पीने (Best Food Franchise in India in Hindi) की आइटम मिला करती थी जो कि आज भी हैं लेकिन अब इसके साथ साथ लोग रेस्टोरेंट में जाकर भी कहने लगे हैं। अब इसी में एक नाम आ गया हैं फ्रैंचाइज़ी का।

तो ऐसे में यदि आप भी भारत देश के अंदर देशी व विदेशी फ़ूड कंपनियों की फ्रैंचाइज़ी के नाम जानना चाह रहे हैं तो आज हम आपको उसी के बारे में ही (Food Franchise List in India in Hindi) बताएँगे। आज के इस लेख में आपको भारत के अंदर काम कर रही टॉप और बेस्ट फ़ूड फ्रैंचाइज़ी के बारे में जानने को मिलेगा। साथ ही यदि आप वह फ्रैंचाइज़ी लेना चाहे तो आपको उसमे कितना (Top food franchise business in India in Hindi) तक निवेश करना पड़ेगा, इसके बारे में भी जानने को मिलेगा। आइये जाने भारत की टॉप फ़ूड फ्रैंचाइज़ी के बारे में विस्तार से।

Contents show

फ्रैंचाइज़ी क्या होती है? (What is franchise in Hindi)

फ़ूड फ्रैंचाइज़ी के बारे में जानने से पहले आपका यह जानना आवश्यक हैं कि आखिरकार यह फ्रैंचाइज़ी होती क्या है या फिर यह किसे कहा जाता हैं। तो आज हम आपको बता दे कि जब भी कोई कंपनी एक ब्रांड बन जाती हैं या फिर उसकी बनाई चीज़े और लोगों को भी पसंद आती हैं तो वह अपने नाम से ही दूसरे शहर के लोगों को बिज़नेस करने का अवसर प्रदान करती हैं लेकिन जो भी उनका बिज़नेस करता हैं वह उनके अधीन ही काम करता हैं।

तो एक तरह से यदि एक शहर में कोई कंपनी काम कर रही हैं या उसका मुख्यालय वहां हैं और वह किसी चीज़ को बनाने का काम करती हैं। अब वह उस उत्पाद या सेवा का लाभ दूसरे शहर या राज्य या देश के लोगों तक भी पहुँचाना चाहे तो वह वहां पर किसी अन्य व्यक्ति से पैसे लेकर उसे अपने ब्रांड नाम के अंतर्गत काम करने की अनुमति देती हैं लेकिन अपनी ही शर्तों पर। तो ऐसी स्थिति में इस जगह खुली नयी दुकान या रेस्टोरेंट इत्यादि को फ्रैंचाइज़ी नाम दिया जाता हैं।

#15 टॉप फ़ूड फ्रैंचाइज़ी इन इंडिया | भारत की टॉप बिज़नेस करने वाली फ़ूड फ्रैंचाइज़ी | Top Food Franchise in India in Hindi

फ़ूड फ्रैंचाइज़ी क्या होती है? (What is food franchise in Hindi)

अब आपने यह तो जान लिया कि फ्रैंचाइज़ी क्या होती हैं तो अब आपको यह भी जानना होगा कि यह फ़ूड फ्रैंचाइज़ी किसे कहते हैं। तो अब इसे एक उदाहरण से समझिये। आपको अपने शहर में कई ऐसे रेस्टोरेंट दिखेंगे जो केवल और केवल आपके शहर में ही होंगे और उनके नाम से कोई और रेस्टोरेंट कही और नही होगा। किंतु आपके शहर में कई ऐसे रेस्टोरेंट भी होंगे जिनकी फ्रैंचाइज़ी अन्य शहरों में भी होगी। तो अब उन्हीं रेस्टोरेंट को फ़ूड फ्रैंचाइज़ी कहा जाता हैं।

एक तरह से खाने पीने की आइटम जहाँ भी खुलती हैं, उनकी शाखाएं कई शहरों या देशों में काम कर रही हैं तो इसका अर्थ हुआ वह फ़ूड फ्रैंचाइज़ी होगी। आप भी अपने यहाँ किसी ब्रांड की फ़ूड फ्रैंचाइज़ी लेकर बहुत पैसा कमा सकते हैं। तो आइए अब जानते हैं भारत की टॉप फ़ूड फ्रैंचाइज़ी के बारे में विस्तार से।

#15 टॉप फ़ूड फ्रैंचाइज़ी इन इंडिया | भारत की टॉप बिज़नेस करने वाली फ़ूड फ्रैंचाइज़ी | Top Food Franchise in India in Hindi

अब जब आपने यह जान लिया हैं कि फ़ूड फ्रैंचाइज़ी क्या होती हैं तो अब बारी हैं इसकी सूची जानने की। आखिरकार आपको भी तो पता होना चाहिए कि भारत के अंदर व्यापार कर रही टॉप फ़ूड फ्रैंचाइज़ी कौन कौन सी हैं। साथ ही यदि आपको किसी फ़ूड फ्रैंचाइज़ी में निवेश करना हुआ तो आपको कितना तक निवेश करना होगा। तो आइए इन सभी कारको के बारे में जाने और साथ ही जाने भारत की टॉप फ़ूड फ्रैंचाइज़ी के बारे में।

#1. KFC फ़ूड फ्रैंचाइज़ी (KFC Food Franchise)

अब KFC का नाम किसने नही सुना होगा। यह भारत देश में काम करने वाली टॉप फ़ूड फ्रैंचाइज़ी में से एक हैं। हालाँकि यहाँ पर ज्यादातर मांसाहारी खाना ही मिलता हैं। इस कारण शाकाहारी लोग यहाँ पर जाना कम पसंद करते हैं किंतु यहाँ पर बनने वाले क्रशर का आनंद सभी वर्ग के लोग बहुत मजे से उठाते हैं। ऐसे में यदि आप KFC की फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो आपको बहुत बड़ी मात्रा में निवेश करना पड़ेगा। इसी के साथ KFC की फ्रैंचाइज़ी लेना कोई आसान काम नही होता हैं और इसके लिए कई चीज़ों का ध्यान रखना होता हैं।

एक अनुमान के अनुसार KFC की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको 3 से 5 करोड़ रुपए का निवेश करना होगा और उनके द्वारा बताये गए सभी नियम व शर्तों का पालन करना होगा। इसके बाद ही आपको KFC की फ्रैंचाइज़ी मिल पायेगी।

#2. डोमिनोस फ़ूड फ्रैंचाइज़ी (Dominos Food Franchise)

अब KFC के बाद जिसका नाम सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं वह है डोमिनोस फ़ूड फ्रैंचाइज़ी का। यह एक ऐसा नाम है जिसको सुनते ही हर किसी के मुहं से पानी आ जाता हैं। वह इसलिए क्योंकि इनके बनाए पिज्जा विश्व प्रसिद्ध हैं। आपको डोमिनोस के पिज्जा में जो स्वाद आएगा वह शायद ही कही और से आये। तो ऐसे में डोमिनोस के पिज्जा ही सबसे ज्यादा बिकते हैं लेकिन इसके अलावा भी यहाँ पर कई तरह की आइटम खाने व पीने को मिल जाती हैं।

यदि आप डोमिनोस की फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको मोटा निवेश करना पड़ेगा। एक अनुमान के अनुसार इसमें भी आपको 3 से 4 करोड़ का निवेश करना होगा। साथ ही आपको यह किसी ऐसी जगह खोलनी होगी जहाँ पर लोगों की संख्या ज्यादा रहती हो या जो आपके शहर की प्रसिद्ध लोकेशन हो।

#3. पिज्जा हट फ़ूड फ्रैंचाइज़ी (Pizza Hut Food Franchise)

डोमिनोस के बाद जिस फ़ूड फ्रैंचाइज़ी के पिज्जा सबसे ज्यादा पसंद किये जाते हैं वह है पिज्जा हट। अब जिस फ़ूड फ्रैंचाइज़ी का नाम ही पिज्जा हट हो तो उसकी विशेषता भी तो पिज्जा ही होगी ना। तो पिज्जा हट के द्वारा एक तरह के नही बल्कि सैकड़ों तरह के पिज्जा का निर्माण किया जाता हैं। इसके बनाए पिज्जा भी लोग बहुत ही चाव के साथ खाते हैं। तो आप चाहे तो पिज्जा हर की फ्रैंचाइज़ी भी अपने शहर में खोलकर बहुत लाभ कमा सकते हैं।

अब यदि आप पिज्जा हर की फ़ूड फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो इसके लिए भी आपको मोटा निवेश करना होगा। एक अनुमान के अनुसार यदि आप पिज्जा हट की फ्रैंचाइज़ी लेते हैं तो आपको 3 से 6 करोड़ रुपए का निवेश करना पड़ सकता हैं। इसके साथ ही आपको अन्य सभी नियम व शर्तों का कठोरता से पालन करना होगा।

#4. सबवे फ़ूड फ्रैंचाइज़ी (Subway Food Franchise)

बर्गर किसे पसंद नही आते और यह तो एक ऐसी चीज़ होती है जिसे लोग चलते फिरते ही खा लेते हैं। अब इसी में एक प्रसिद्ध फ़ूड फ्रैंचाइज़ी का नाम है सबवे। इसके साथ ही यहाँ केवल बर्गर ही नही मिलते हैं बल्कि पिज्जा, सैंडविच, रोल इत्यादि कई तरह की खाने की आइटम मिलती हैं। तो यदि आप चाहते हैं कि बर्गर के साथ अन्य चीज़े बेचकर अच्छा खासा लाभ कमा पाए तो आप अपने यहाँ सबवे की फ्रैंचाइज़ी भी ले सकते हैं।

अब यदि आप अपने शहर में एक सही जगह पर सबवे की फ़ूड फ्रैंचाइज़ी ले लेते हैं तो आपके पास पहले ही दिन से ग्राहकों की कतार लग जाएगी। एक अनुमान के अनुसार सबवे की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको 2 से 5 करोड़ रुपए का निवेश करना पड़ेगा तब जाकर आपको इसकी फ्रैंचाइज़ी मिल पायेगी।

#5. डोसा प्लाजा फ़ूड फ्रैंचाइज़ी (Dosa Plaza Food Franchise)

यह आपने कैसे सोच लिया कि भारतीय केवल विदेशी भोजन जैसे कि पिज्जा, बर्गर इत्यादि खाना ही पसंद करेंगे? अब उन्हें उत्तर भारत में दक्षिण भारत का स्वादिष्ट खाना खाने को मिलेगा और वो भी सैकड़ों वैराइटी में तो उसे कौन पसंद नही करेगा। जी हां, सही सुना आपने। दक्षिण भारतीय आइटम का एक प्रसिद्ध फ़ूड फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस का नाम है डोसा प्लाजा जिसके द्वारा देशभर में तेजी के साथ अपना बिज़नेस फैलाया गया हैं। यहाँ पर आपको डोसा की एक या दो नही बल्कि सैकड़ों आइटम खाने को मिलेगी।

तो देर किस बात की। आप आज ही डोसा प्लाजा की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस फ़ूड फ्रैंचाइज़ी की एक विशेषता यह भी हैं कि इसके लिए आपको मोटा निवेश करने की आवश्यकता भी नही होगी और आपको बस एक करोड़ के आसपास रुपए में डोसा प्लाजा की फ्रैंचाइज़ी मिल जाएगी। हैं ना कमाल की बात।

#6. Tibbs Frankie फ़ूड फ्रैंचाइज़ी (Tibbs Frankie Food Franchise)

अब आप जब भी अपने शहर में खाना खाने निकलते होंगे तो आपको रेहड़ी का खाना बहुत ही पसंद आता होगा और वहां से आपको उसकी खुशबू भी उनकी ओर आकर्षित करती होगी। भारत की लगभग 95 प्रतिशत जनता आज भी रेहड़ी का खाना खाने से परहेज नही करती हैं। अब ऐसे में आप ही सोचिये कि आप किसी ऐसे फ़ूड की फ्रैंचाइज़ी ले जो ना ही रेस्टोरेंट हो और ना ही रेहड़ी वाला तो आपको कैसा लगेगा। तो उसमे ही एक नाम आता हैं Tibbs Frankie फ़ूड फ्रैंचाइज़ी का।

यह फ्रैंचाइज़ी आपको रेहड़ी वालो के साथ ही या किसी बड़ी जगह पर एक मिनी रेस्टोरेंट के रूप में मिल जाएगी। यहाँ पर बैठने की जगह नही होगी और आपको बस ऑर्डर लेकर उसे ले जाना होगा। एक तरह से यह एक takeaway फ़ूड फ्रैंचाइज़ी होती हैं। इसकी फ्रैंचाइज़ी तो आपको 20 से 30 लाख रुपए में ही मिल जाएगी और वो भी बहुत ही आसानी से।

#7. बास्किन रोब्बिंस फ़ूड फ्रैंचाइज़ी (Baskin Robbins Food Franchise)

अब यह किसने कह दिया कि लोगों को रेस्टोरेंट केवल इसलिए ही जाना होता हैं कि उन्हें तरह तरह के पिज्जा, बर्गर, ड्रिंक या डोसा जैसे ही चीज़े खानी होती हैं। क्या वे कुछ मीठा और स्वादिष्ट नही खा सकते हैं। अब मीठा और स्वादिष्ट भी हो तो उसमे जो नाम सबसे ऊपर आएगा वह होगा आइसक्रीम का। क्यों पानी आ गया ना आइसक्रीम का नाम सुनते ही। अब आइसक्रीम है ही एक ऐसी चीज़ जो हर व्यक्ति हर समय खा सकता हैं और कभी भी इसके लिए मना नही करता हैं।

तो अब इसी आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी में एक प्रसिद्ध नाम है बास्किन रोब्बिंस का जिसकी बनाई आइसक्रीम लोग बड़े ही चाव के साथ खाते भी हैं। तो आप भी तो इसकी फ्रैंचाइज़ी ले सकते हैं और कुछ ही दिनों में लाखों में बिज़नेस कर सकते हैं। इसकी फ्रैंचाइज़ी आपको मात्रा 20 से 40 लाख रुपए में मिल जाएगी।

#8. सीसीडी फ़ूड फ्रैंचाइज़ी (CCD Food Franchise)

सीसीडी एक ऐसा नाम है जिसके बारे में हर भारतीय या व्यक्ति जानता हैं। साथ ही यह कुछ वर्षों पहले समाचार में भी रही थी क्योंकि इसके मालिक ने आत्महत्या कर ली थी किंतु उससे सीसीडी के व्यापार में कोई अंतर देखने को नही मिला। यह कंपनी आज भी उसी तरह से अपना व्यापार कर रही हैं और यहाँ पर आपको वही सब आइटम खाने को मिलेगी। सीसीडी कंपनी अपनी बनाई कॉफ़ी के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं और इसके साथ ही इनके द्वारा कई अन्य तरह के ड्रिंक और खाने के आइटम बनाए जाते हैं।

तो ऐसे में यदि आप भारत में सीसीडी की फ़ूड फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो आप वह बहुत ही आसानी से ले सकते हैं। साथ ही इनके आउटलेट भी कई तरह के होते हैं जिनमे से आप किसी भी तरह के आउटलेट का चुनाव कर सकते हैं। सीसीडी के आउटलेट आपको 30 लाख से 70 लाख रुपए के बीच में मिल जाएंगे।

#9. Starbucks फ़ूड फ्रैंचाइज़ी (Starbucks Food Franchise)

अब जब सीसीडी की बात हो गयी हो तो हम उसी चीज़ में प्रसिद्ध एक अन्य फ़ूड फ्रैंचाइज़ी को कैसे भूल सकते हैं जिसका नाम है Starbucks। यह भी अपनी बनाई कॉफ़ी के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं और इसकी बनाई कॉफ़ी केवल भारत में ही नही अपितु विदेशों में भी बहुत प्रसिद्ध हैं। तो यदि आप Starbucks की फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो अप बहुत ही फायदे में रहेंगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह कोई छोटी मोटी कंपनी नही हैं बल्कि कॉफ़ी के मामले में दुनिया की टॉप कंपनी हैं।

अब यह इतनी बड़ी कंपनी हैं तो उसके लिए आपको निवेश भी बड़ा करना पड़ेगा। तो यदि आप Starbucks की फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो आपको कम से कम 1 करोड़ और ज्यादा से ज्यादा 2 करोड़ रुपए का निवेश करना होगा। साथ ही आपको उनके बनाए सभी नियमो का भी पालन करना होगा। तभी आपको इसकी फ्रैंचाइज़ी मिल पायेगी।

#10. टी जंक्शन फ़ूड फ्रैंचाइज़ी (Tea Junction Food Franchise)

अब कॉफ़ी की बात हो गयी और चाय रह जाए तो ऐसा कैसे चलेगा। ऐसे में चाय की दुनिया में जो कंपनी अपनी फ्रैंचाइज़ी देती हैं उसका नाम है टी जंक्शन। यह चाय की फ्रैंचाइज़ी में एक बहुत ही बड़ा नाम है और इनके द्वारा बनाई चाय सभी लोग बहुत आनंद के साथ पीते हैं। इसके साथ ही आपको यहाँ एक तरह की नही बल्कि कई तरह की चाय पीने को मिलेगी। इसी कारण लोग टी जंक्शन आते हैं ताकि उन्हें तरह तरह की चाय का लुत्फ़ उठाने को मिल सके।

तो ऐसे में आप भी टी जंक्शन की चाय का रेस्टोरेंट खोलकर बहुत पैसा कमा सकते हैं। इससे आपको बहुत लाभ होगा। देखते ही देखते आपका यह रेस्टोरेंट पूरे शहरे में प्रसिद्ध हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके यहाँ चाय पीने के शौक़ीन लोग बहुत ज्यादा संख्या में आएंगे। यदि आप टी जंक्शन की फ्रैंचाइज़ी लेने का सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए 20 से 30 लाख रूपये का निवेश करना होगा।

#11. चाट ओके प्लीज फ़ूड फ्रैंचाइज़ी (Chaat Ok Please Food Franchise)

अब सभी तरह के खाने की आइटम की बात हो गयी लेकिन भारतीय लोगों की एक प्रसिद्ध खाने की आइटम जिसे हम चाट के नाम से जानते है, उसकी बात तो हुई ही नही। तो यदि आप चाट के क्षेत्र में किसी कंपनी की फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो इसमें एक प्रसिद्ध नाम है चाट ओके प्लीज फ़ूड फ्रैंचाइज़ी का। इस फ़ूड फ्रैंचाइज़ी के द्वारा कई तरह के चाट आइटम बनाए और बेचे जाते हैं।

इसकी विशेषता यह हैं कि यहाँ पर आपको ना तो ज्यादा निवेश करने की जरुरत पड़ेगी और ना ही आप इसके लिए किसी अन्य चीज़ पर निर्भर रहेंगे। इसे आप किसी भी जगह पर बहुत आसानी से खोल सकते हैं और आपको इतना खर्चा नही करना पड़ेगा। चाट ओके प्लीज की फ्रैंचाइज़ी आपको 2 से 5 लाख रुपए में ही मिल जाएगी। तो हुई ना बहुत ही सस्ते की डील और वो भी एक प्रसिद्ध फ़ूड फ्रैंचाइज़ी कंपनी की।

#12. चिक ब्लास्ट फ़ूड फ्रैंचाइज़ी (Chick Blast Food Franchise)

अब यदि आप एक ऐसी फ्रैंचाइज़ी खोलना चाहते हैं जहाँ पर आप नॉन वेज आइटम को ज्यादा मात्रा में रख सके तो आपको चिक ब्लास्ट फ़ूड फ्रैंचाइज़ी खोलनी चाहिए। यहाँ पर चिकन ही इनकी खासियत होती हैं और यही कारण हैं कि इनके नाम में भी चिक अर्थात चिकन का नाम आता है। जिन लोगों को चिकन पसंद होता है वे अक्सर इसकी फ्रैंचाइज़ी लेते हैं। तो आप भी चिक ब्लास्ट की फ्रैंचाइज़ी लेकर बहुत पैसा कमा सकते हैं।

हालाँकि इसकी फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको मोटा निवेश करना पड़ेगा। एक अनुसार के अनुसार यदि आप चिक ब्लास्ट की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो आपको कम से कम 1 करोड़ रुपए और ज्यादा से ज्यादा 3 करोड़ रुपए का निवेश करना होगा। यहाँ के मेन्यू की मुख्य विशेषता फ्राइड चिकन, ग्रिल्ड चिकन होते हैं।

#13. टैको बेल्ल फ़ूड फ्रैंचाइज़ी (Taco Bell Food Franchise)

अब यदि आपको मेक्सिकन खाना पसंद हैं और आप इसकी फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो आप बिना सोचे समझे टैको बेल्ल की फ्रैंचाइज़ी ले सकते हैं। इस फ़ूड फ्रैंचाइज़ी की खासियत ही यही हैं कि यहाँ पर आपको हर तरह के मेक्सिकन फ़ूड खाने को मिलेगा और वो भी उन्हीं लोगों के स्वाद में।

हालाँकि यदि आप इसकी फ्रैंचाइज़ी लेंगे तो इस बात का पूरा ध्यान रखे कि आप जिस भी जगह इसकी ब्रांच खोलेंगे तो वहां के लोग मेक्सिकन खाना पसंद भी करते हैं या नही। यदि इस फ़ूड फ्रैंचाइज़ी में लगने वाले खर्चे की बात की जाए तो आपको एक से दो करोड़ रुपए का निवेश करना होगा। तो आप पहले से ही इस बारे में विचार विमर्श कर ले और उसके बाद ही कोई निर्णय ले।

#14. काठी रोल जंक्शन फ़ूड फ्रैंचाइज़ी (Kathi Roll Junction Food Franchise)

अब क्या आपको रोल पसंद आते हैं। बचपन में हमें हमारी मम्मी बहुत बार रोटी सब्जी खिलाने के लिए उस सब्जी को रोटी में गोल गोल घुमाकर उसका रोल बनाकर दे देती थी। अब काठी रोल की फ़ूड फ्रैंचाइज़ी में भी यही मॉडल अपनाया जाता हैं। हालाँकि इसमें बनने वाली रोटी और उसमे भरने वाली सामग्री में कई तरह के विकल्प होते हैं। यह शुद्ध रूप से एक भारतीय फ़ूड फ्रैंचाइज़ी हैं जो आम भारतीयों के बीच बहुत प्रसिद्ध भी हैं।

तो यदि आप काठी रोल की फ़ूड फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो आपको ज्यादा निवेश भी नही करना पड़ेगा। आपको इसकी फ्रैंचाइज़ी मात्रा 20 से 30 लाख रुपए में मिल जाएगी। अब यह आप पर निर्भर करता हैं कि आप इसके लिए takeaway का विकल्प रखते हैं या एक प्रॉपर रेस्टोरेंट खोलते हैं। यदि आप रेस्टोरेंट खोलेंगे तो आपको लगभग 70 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ तक का निवेश करना होगा।

#15. अमूल आइसक्रीम (Amul Food Franchise)

अमूल आइसक्रीम किस भारतीय ने नही खायी होगी। यदि नही खायी हैं तो इसका मतलब उसने भारतीय आइसक्रीम का असली स्वाद ही नही चखा है। अमूल भारत का एक ऐसा ब्रांड हैं जिसका बनाया दूध, दही, आइसक्रीम हर शहर और राज्य में प्रमुखता के साथ बिकते हैं। एक तरह से इसे दूध और दूध से बनी आइटम में सबसे बड़ा ब्रांड कह दिया जाए तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी।

download app

तो यदि आप अमूल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो आज आपने बहुत ही उत्तम निर्णय लिया हैं। इसे फ्रैंचाइज़ी लेकर आप अत्यंत लाभ का सौदा करेंगे। इसलिए आप बिना कुछ सोचे समझे अमूल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी ले ले जिसमे आपका खर्चा 10 से 25 लाख रुपए के बीच में होगा।

भारत की टॉप फ़ूड फ्रैंचाइज़ी से Related FAQs

प्रश्न: इंडिया की बेस्ट फ़ूड फ्रैंचाइज़ी कौन सी है?

उत्तर: इंडिया की बेस्ट फ़ूड फ्रैंचाइज़ी अमूल कंपनी है।

प्रश्न: कौन सी फ़ूड फ्रैंचाइज़ी पिज्जा सबसे अच्छा बनाती है?

उत्तर: डोमिनोस के द्वारा सबसे उच्च गुणवत्ता का पिज्जा बनाया जाता है जो हर किसी को पसंद आता है।

प्रश्न: किसके बर्गर सबसे ज्यादा फेमस है?

उत्तर: सबवे व बर्गर किंग के बर्गर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।

प्रश्न: आइसक्रीम की फेमस कंपनी कौनसी है?

उत्तर: आइसक्रीम की फेमस कंपनी अमूल है।

तो इस तरह से आज आपने जाना कि भारत में काम करने वाली टॉप की फ़ूड फ्रैंचाइज़ी कौन कौन सी हैं और आप उसमे निवेश करना चाहे तो आपको कितना तक खर्चा करना होगा। तो नीचे कमेंट करके हमें अवश्य बताएं कि आप किस ब्रांड की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं और क्यों।

शेफाली बंसल
शेफाली बंसल
इनको लिखने में काफी रूचि है। इन्होने महिलाओं की सोशल मीडिया ऐप व वेबसाइट आधारित कंपनी शिरोस में कार्य किया। अभी वह स्वतंत्र रूप में लेखन कार्य कर रहीं हैं। इनके लेख कई दैनिक अख़बार और पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment