टाटा स्काई की डीलरशिप कैसे ले? लागत, प्रॉफिट, नियम व शर्ते | Tata Sky Dealership In Hindi

टाटा एक ऐसा नाम है जिससे हर भारतीय परिचित है। साथ ही हम सभी के घर पर टीवी भी लगा होता है जिसमे कई तरह के चैनल देखने को मिलते (Tata Sky Dealership kaise le) है। आप भी दिनभर में किसी ना किसी चैनल को देखते ही होंगे फिर चाहे वह समाचार हो या सीरियल या मूवीज या खेलकूद इत्यादि। पहले के समय में लोग लोकल डिश से ही खुश हो जाया करते थे लेकिन आजकल किसी बड़ी कंपनी की डिश लगवाना उन्हें पसंद हैं।

इसमें सबसे बड़ा नाम है टाटा स्काई का। जी हां, सही सुना आपने। वैसे तो आजकल कई बड़ी कंपनियों के द्वारा डिश के विकल्प दिए जाते हैं लेकिन इसमें टाटा स्काई का विकल्प (Tata Sky ki dealership kaise le) सबसे पुराना और उत्तम होता है। बहुत से घरों में टाटा स्काई की डिश लग चुकी हैं और लोग इसका भरपूर अननद भी उठाते है। ऐसे में आपके मन में भी शायद टाटा स्काई की डीलरशिप लेने का विचार आ रहा होगा।

तो यदि आप टाटा स्काई की डीलरशिप लेना चाहते हैं तो आज हम इसी के बारे में आपसे चर्चा करने वाले हैं। इसके जरिये आप जान पाएंगे कि किस तरह (Tata Sky Dealership lene ke liye kya kare) से आप टाटा स्काई का काम शुरू कर सकते हैं और इसके लिए आपको क्या क्या चीज़ जानने की आवश्यकता पड़ेगी। आइए जाने टाटा स्काई की डीलरशिप के लिए आपको क्या क्या करना पड़ेगा।

Contents show

टाटा स्काई की डीलरशिप कैसे ले (Tata Sky Dealership In Hindi)

अब यदि आप टाटा स्काई की डीलरशिप लेने के इच्छुक हैं तो सबसे पहले तो आपको इसके बारे में जान लेना चाहिए। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आपको टाटा स्काई की डीलरशिप लेनी हैं तो उससे पहले आपको यह जानना चाहिए कि आखिरकार टाटा स्काई होती क्या है और इसका काम क्या है।

टाटा स्काई की डीलरशिप कैसे ले लागत प्रॉफिट नियम व शर्ते Tata Sky Dealership In Hindi 3

जब आप यह सब जान जाएंगे तो उसके बाद बारी आएगी कि इसके लिए आपको क्या क्या करना पड़ेगा और कहां कहां निवेश करना पड़ेगा। आपको कितनी जगह की आवश्यकता होगी और जगह लेने के बाद आप इसके लिए किस तरह से आवेदन कर पाएंगे। ऐसे में टाटा स्काई की डीलरशिप लेने के लिए आपको इसके बारे में संपूर्ण जानकारी होगी तो यह आपके लिए ही बढ़िया रहेगा। आइये जाने टाटा स्काई के बारे में विस्तार से।

टाटा स्काई क्या है (Tata Sky kya hai)

सबसे पहले बात की जाए कि आखिरकार यह टाटा स्काई है क्या चीज़। तो इसे हम सामान्य भाषा में टीवी चलाने का और उसमे डिश आने का माध्यम भी कह सकते हैं। पहले के समय में जो घरों में लोकल डिश लगा करती थी या आज भी बहुत से लोग इसका इस्तेमाल करते हैं तो उसमे किसी तार के माध्यम से चैनल चलाये जाते हैं। या फिर उसके लिए सेटअप बॉक्स लगाया जाता है जिसमें कई तरह के चैनल आते है।

जबकि टाटा स्काई पूर्ण रूप से भारतीय प्रत्यक्ष उपग्रह प्रसारण सेवा है जिसके अंतर्गत उपग्रहों के माध्यम से ब्राडकास्टिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। कहने का अर्थ यह हुआ कि टाटा स्काई के तहत आपके घर या दुकान की छत पर एंटीना लगाया जाता है जो आकाशीय तरंगों के माध्यम से चैनल को पकड़ कर उसे आपके घर में लगाएगा। इसके द्वारा ही आपके टीवी में कई तरह के चैनल दिखाए जाएंगे।

टाटा स्काई की सर्विसेस (Tata Sky service details)

केवल टाटा स्काई के बारे मे थोड़ा बहुत जान लेना ही काफी नही होता है। आपको इसके साथ साथ यह भी जानना बहुत ही जरुरी है कि आखिरकार टाटा स्काई के द्वारा किस किस तरह की सुविधाएँ अपने ग्राहकों को दी जाती है। जब तक आप इसके बारे में नही जानेंगे तो फिर कैसे ही आप टाटा स्काई की डीलरशिप लेकर काम शुरू कर पाएंगे। इसलिए टाटा स्काई के द्वारा जो जो सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं, उसकी सूची इस प्रकार हैं:

  • सेटअप बॉक्स
  • एंटीना
  • DTH
  • डिजिटल विडियो
  • रिकॉर्डर
  • स्टोरिंग
  • मोबाइल ऐप
  • विडियो ऑन डिमांड
  • हाई क्वालिटी

इस तरह से टाटा स्काई अपने ग्राहकों को वह हर सुविधा प्रदान करती हैं जो बाकि कंपनी देती है। इसी के साथ टाटा स्काई के द्वारा कई अन्य तरह की सुविधाएँ भी दी जाती हैं जो ग्राहकों को इसकी ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

टाटा स्काई की डीलरशिप क्यों ले (Tata Sky Dealership kyu le)

अब आपके मन में रह रह कर यह प्रश्न या शंका उठ रही होगी कि आखिरकार आपको टाटा स्काई की डीलरशिप क्यों लेनी चाहिए या फिर इसको लेकर आपका क्या ही फायदा होगा। तो आज हम आपको बता दे कि यदि आप टाटा स्काई की डीलरशिप लेंगे तो आप बहुत फायदे में रहेंगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि टाटा भारत में एक बहुत बड़ा नाम हैं।

अपने बड़े नाम के कारण और उत्तम गुणवत्ता के कारण बहुत से लोग इस पर विश्वास कर अपने घर पर टाटा स्काई की डिश लगवाते हैं। आपको हर दूसरे या तीसरे घर में टाटा स्काई की डिश मिल जाएगी। कहने का अर्थ यह हुआ कि लोगों का पहले से ही टाटा स्काई पर विश्वास है। ऐसे में वे बेझिझक आपसे टाटा स्काई की डिश ले लिया करेंगे।

इसी के साथ समय समय पर टाटा स्काई के द्वारा कई तरह के प्लान व ऑफर की सुविधा भी दी जाती है। लोग भी इस सुविधा का भरपूर फायदा उठाने के लिए अपने घर पर टाटा स्काई लगवा लेते है। तो इस तरह से टाटा स्काई कंपनी के द्वारा ही आपके काम की ब्रांडिंग कर दी जाएगी।

टाटा स्काई का स्टोर कहां खोले (Tata Sky Dealership kaha khole)

अब यदि आप टाटा स्काई की डीलरशिप लेने का सोच ही रहे हैं तो अवश्य ही आपके मन में यह शंका भी होगी कि आप इसकी डीलरशिप लेकर दुकान कहां खोलेंगे। तो इसके लिए आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नही है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि टाटा स्काई में आपको लोगों को या दुकानदारो को उनके द्वारा बनाए जा रहे सेटअप बॉक्स या एंटीना दिखाने की आवश्यकता नही है।

आपको बस टाटा स्काई का सब सामान अपने यहाँ रखना होगा और उसके लिए एक स्टोर या गोदाम की ही आवश्यकता पड़ेगी। अब यह गोदाम या स्टोर चाहे कही भी हो, इससे फर्क नही पड़ता। इसलिए आप चिंतामुक्त होकर टाटा स्काई का स्टोपे कहीं भी खोल सकते हैं।

टाटा स्काई स्टोर के लिए जगह (Tata Sky Store Location)

अब जब आप टाटा स्काई का स्टोर खोलेंगे तो आपके मन में यह शंका भी होगी कि यह स्टोर कितना बड़ा होना चाहिए या इसके लिए कोई निर्धारित पैमाना तो नही हैं। तो आज हम आपको बता दे कि आप यह अपनी पसंद की जगह के साथ साथ एक सही क्षेत्रफल में खोल सकते हैं। यह आवश्यक नही कि इसके लिए कोई बहुत बड़ी जगह ही हो। आप सीमित जगह में भी टाटा स्काई का स्टोर खोल सकते हैं।

कहने का अर्थ यह हुआ कि जिस प्रकार एक सामान्य दुकान होती हैं, ठीक उसी तरह ही आप टाटा स्काई का स्टोर खोल सकते हैं। आप चाहे तो इसके ऊपर भी एक मंजिल बना सकते हैं ताकि ज्यादा जगह हो सके और आप गोदाम बना सके।

टाटा स्काई डीलरशिप के लिए निवेश (Tata Sky Dealership Investment)

अब आप सोच रहे होंगे कि इसके लिए आपको कितना निवेश करना पड़ेगा तो वह भी जान लेना चाहिए। दरअसल कोई भी व्यक्ति किसी बिज़नेस की डीलरशिप में तभी निवेश करना चाहेगा जब उसे पता हो कि उसमे उसे कितना खर्चा करना पड़ेगा। अब यही तो सबसे महत्वपूर्ण बात होती हैं। यदि आपको यही नही पता होगा कि आपका खर्चा कितना होने वाला हैं तो आप कैसे ही निवेश कर पाएंगे।

तो यदि आप टाटा स्काई की डीलरशिप लेने का सोच रहे हैं तो आपको इस क्षेत्र में 15 से 20 लाख का निवेश तो करना ही होगा। इसमें कुछ पैसा आपको सिक्यूरिटी के तौर पर उन्हें देना होगा तो बाकि पैसों से उनका सामान खरीदना होगा। इसमें कई तरह के सेटअप बॉक्स, एंटीना, इत्यादि तरह का सामान आ जाएगा। इसके बाद ही आप टाटा स्काई की डीलरशिप पर आगे बढ़ पाएंगे।

टाटा स्काई डीलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज (Tata Sky Dealership Documents)

अब जब आप टाटा स्काई की डीलरशिप लेने जा रहे हैं तो उसके लिए कुछ डाक्यूमेंट्स की भी जरुरत पड़ेगी जो आपको दिखाने होंगे। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आपके पास यह डाक्यूमेंट्स नही हैं तो फिर आपको टाटा स्काई की डीलरशिप नही मिलेगी या फिर इन्हें बनवाने के बाद ही इसकी डीलरशिप मिल पायेगी। तो ऐसे में आप यह डाक्यूमेंट्स पहले से ही बनवा लेंगे तो बहुत सही रहेगा।

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • आवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • दुकान का प्रमाण पत्र
  • GST नंबर

टाटा स्काई डीलरशिप की आवेदन प्रक्रिया (Tata Sky Dealership Process)

  • अब यदि आप टाटा स्काई की डीलरशिप लेना ही चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी आपको जाना होगा। तो इसके लिए आपको सबसे पहले टाटा स्काई की वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक https://www.tataplay.com/ है। जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने टाटा स्काई की पूरी वेबसाइट खुल जाएगी।
  • अब आपको यहाँ DTH का विकल्प मिल जाएगा जिस पर आपको क्लिक करना हैं। आप चाहे तो सीधा इस https://www.tataplay.com/tata-play-new-dth-connection-online/get-connection लिंक पर क्लिक कर भी वहां पहुँच सकते हैं।
  • अब आपको इस पेज के सबसे आखिर में जाना होगा जहाँ आपको Partner With Us का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। इसका सीधा लिंक https://www.tataplay.com/dth/partner-with-tata-play है।
टाटा स्काई की डीलरशिप कैसे ले लागत प्रॉफिट नियम व शर्ते Tata Sky Dealership In Hindi
  • अब जैसे ही आप दिए गए लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने उनसे संपर्क करने के लिए कई तरह के विकल्प होंगे जैसे कि Advertise With Us, Broadcast, Dealership, Distributor व Supplier इत्यादि।
  • इसमें से आपको डीलरशिप वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा और नीचे दी गयी जानकारी को भरना होगा।
टाटा स्काई की डीलरशिप कैसे ले लागत प्रॉफिट नियम व शर्ते Tata Sky Dealership In Hindi 1
  • इसमें आपसे आपका नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर, कंपनी का नाम, पिन कोड, शहर का नाम, वेबसाइट का लिंक व एक संदेश टाइप करके भेजना होगा।
टाटा स्काई की डीलरशिप कैसे ले लागत प्रॉफिट नियम व शर्ते Tata Sky Dealership In Hindi 2
  • इसके बाद जैसे ही आप इसे भरकर सबमिट कर देंगे तो टाटा के अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे और आपको आगे की प्रक्रिया से अवगत करवा देंगे।
  • यदि सब कुछ सही रहता है तो आपको टाटा स्काई की डीलरशिप दे दी जाएगी। उसके बाद आप अपना काम शुरू कर सकते हैं।

टाटा स्काई से संपर्क कैसे करे (Tata Sky Dealership Contact Details)

अब यदि आप टाटा स्काई की डीलरशिप लेने से पहले उनसे कुछ पूछना चाहते हैं या कुछ जानना चाहते हैं या फिर आपकी किसी तरह की कोई समस्या हैं या आप उनसे यूँ ही किसी बात पर बातचीत करना चाहते हैं तो आप इसके लिए उनसे ईमेल आईडी या फिर फोन नंबर के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। टाटा स्काई ने खुद से संपर्क करने के कई माध्यम दिए हुए हैं।

यदि आप उनसे फोन नंबर के माध्यम से संपर्क करना चाहते हैं तो आप उन्हें 1860 500 6633 या फिर 1860 208 6633 पर फोन कर सकते हैं और अपनी समस्या उन्हें बता सकते हैं। अब यदि आप उनसे ईमेल आईडी के द्वारा संपर्क करना चाहते हैं तो आप उन्हें contact@tataplay.com पर मेल कर सकते हैं और कुछ भी पूछ सकते हैं।

टाटा स्काई की मार्केटिंग (Tata Sky Marketing)

अब आप सोच रहे होंगे की किस तरीके से आप टाटा स्काई की मार्केटिंग कर पाएंगे या फिर इसको करने का क्या तरीका हैं। ऐसे में आज आपका यह जानना बहुत ही जरुरी हैं कि टाटा स्काई डिश की दुनिया में एक बहुत ही बड़ा नाम है। लोग टाटा स्काई की डिश पर आँख बंद करके भरोसा करते हैं और धड़ल्ले से इसकी डिश को अपने घर में लगवाते हैं।

आपको बस यह बताने की जरुरत हैं कि अब से टाटा स्काई की डीलरशिप आपके पास हैं। इसके बाद जिस किसी को भी अपने घर या दुकान में टाटा स्काई की डिश लगवानी होगी तो वह आपसे अपने आप ही संपर्क स्थापित कर लेगा। एक तरह से इसमें आपकी मदद टाटा स्काई की ब्रांड वैल्यू ही करेगी।

टाटा स्काई में मार्जिन (Tata Sky me Marjin)

अब यदि आप किसी काम में निवेश करने जा रहे हैं या किसी की डीलरशिप ले रहे हैं तो अवश्य ही आपको यह भी जानना होगा कि उसमे आपका मार्जिन कितना बनेगा ताकि आप अच्छा लाभ कमा सके। तो आपको जानकर बहुत खुशी होगी कि टाटा स्काई में आपका मार्जिन बहुत ज्यादा होगा। इसमें टाटा स्काई का प्लान लेने पर भी आपको कमीशन मिलेगा।

एक तरह से शुरूआती सब खर्च आपको ही मिलेगा और आपको केवल टाटा स्काई के प्रोडक्ट की कीमत ही टाटा स्काई वालो को चुकानी होगी। उसके बाद का सब लाभ आपका ही होगा। इसी के साथ आगे चलकर वे इसे जारी रखते हैं और इसमें प्लान डलवाते हैं तो उसमे से भी कुछ हिस्सा आपको मिलता रहेगा।

download app

तो इस तरह से आज आपने जाना कि टाटा स्काई की डीलरशिप कैसे ली जा सकती हैं, उसके लिए आपको क्या क्या करना पड़ेगा, आप किस तरह से टाटा स्काई की डीलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं, उसके लिए आपको क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए, आपको इसमें कितना निवेश करना पड़ेगा और उसमे आपका कितना मार्जिन बनेगा इत्यादि।

टाटा स्काई की डीलरशिप कैसे ले – रिलेटेड FAQs

प्रश्न: टाटा स्काई की डीलरशिप कितने में मिलेगी?

उत्तर: टाटा स्काई की डीलरशिप 15 से 20 लाख में मिलेगी।

प्रश्न: टाटा स्काई के प्लान कितने के होते हैं?

उत्तर: टाटा स्काई में डिश के प्लान 300 रुपए से शुरू होकर 2 हज़ार तक के हो सकते हैं जिनमे अलग अलग तरह की सुविधाएँ मिलती हैं।

प्रश्न: टाटा स्काई डीलरशिप लेना लाभदायक है या नही?

उत्तर: टाटा स्काई देश की नंबर एक डिश कंपनी है और इसी कारण इसका बिज़नेस भी लाभदायक है।

प्रश्न: टाटा स्काई की डीलरशिप क्यों ले?

उत्तर: टाटा स्काई की डिश को लोग अपने घरों में बहुत लगवाते है। इसलिए टाटा स्काई की डीलरशिप लेना बहुत फायदे का सौदा होता है।

तो आज आपने जाना कि किस तरह से आप टाटा स्काई की डीलरशिप कैसे ले? लागत, प्रॉफिट, नियम व शर्ते | Tata Sky Dealership In Hindi उसके लिए आपको किन किन चीजों को ध्यान में रखना होता हैं, आप इसके लिए कहां आवेदन कर सकते हैं, आपको किस तरह के स्थान का चुनाव करना होगा, स्टोर में आपको किस किस तरह के इंतेजाम करके रखने होंगे, आप किस तरह से इसमें फायदे में रहेंगे इत्यादि।

लविश बंसल
लविश बंसल
लविश बंसल वर्ष 2010 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया और वहां से वर्ष 2014 में बीटेक की डिग्री ली। शुरुआत से ही इन्हें वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेना या इससे संबंधित क्षेत्रों में भाग लेना अच्छा लगता था। इसलिए ये काफी समय से लेखन कार्य कर रहें हैं। इनके लेख की विशेषता में लेख की योजना बनाना, ग्राफ़िक्स का कंटेंट देखना, विडियो की स्क्रिप्ट लिखना, तरह तरह के विषयों पर लेख लिखना, सोशल मीडिया कंटेंट लिखना इत्यादि शामिल है।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment