शेयर मार्किट से पैसे कैसे कमाए? शेयर मार्किट से पैसे कमाने के 10 तरीके

Share market se paise kaise kamaye, शेयर बाजार किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को दिखाने का सबसे बढ़िया तरीका होता हैं। यदि किसी देश की शेयर मार्किट या शेयर बाज़ार गिर रहा हैं तो इसका अर्थ हुआ कि वहां की अर्थव्यवस्था में भी कमी (Share bazar se paise kaise kamaye) आ रही हैं।

एक तरह से किसी देश का शेयर बाजार कितना ज्यादा ऊँचा हैं यह उस देश के धनी लोगों या वह के लोगों के पास कितना पैसा हैं इत्यादि (Share market se kaise kamaye) पर निर्भर करता हैं।

यदि आप भी शेयर बाज़ार में पैसा लगाते हैं या पहले से लगाते आ रहे हैं और अब शेयर बाज़ार में पैसे कैसे कमाए के बारे में विस्तार से जानना चाह रहे हैं तो आज हम आपको इसके बारे में सबकुछ (Share market se amir kaise bane) बताएँगे।

शेयर बाज़ार में पैसे कमाने के लिए आपको कुछ तरीके अपनाने पड़ेंगे तथा साथ ही खुद में कुछ बदलाव भी लाने होंगे तभी आप शेयर बाज़ार में पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।

Contents show

शेयर मार्किट से पैसे कैसे कमाए? (Share market se paise kaise kamaye)

शेयर बाज़ार में पैसे कमाने से पहले आपको शेयर बाज़ार को समझना होगा। यदि आप शेयर बाजार में पैसा लगाने की शुरुआत करने जा रहे हैं तो इसके लिए और भी मेहनत करने की आवश्यकता हैं। इसलिए शेयर बाजार में पैसे कमाने के तरीके जानने से पहले आइए जाने कि आखिर शेयर बाज़ार में होता क्या हैं।

शेयर मार्किट से पैसे कैसे कमाए? शेयर मार्किट से पैसे कमाने के 10 तरीके

शेयर बाज़ार होता क्या है (Share bazar kya hai)

शेयर बाज़ार एक तरह से सभी तरह की बड़ी कंपनियों का एक हिस्सा होता हैं। किसी भी देश में जो भी कंपनी काम करती हैं, वह जब इतनी बड़ी हो जाती हैं या फिर उसे अपने आप को आगे बढ़ाने के लिए अपनी हिस्सेदारी को बेचना पड़े तो उसे शेयर बाजार में डाल दिया जाता हैं।

एक तरह से शेयर बाजार में कंपनी के शेयर का आदान प्रदान होता रहता हैं। यहाँ पर हर दिन हजारों कंपनियों के लाखों शेयर बेचे व ख़रीदे जाते हैं। इसमें कुछ लाभ में रहते हैं तो कुछ हानि में। एक तरह से आप उसे उदाहरण के जरिये समझिये।

आप अपने पास की दुकान से जो भी सामान खरीदते हैं। तो वह दुकानदार उस सामान को आपको घाटे में तो नही बेचता (Share market me kya hota hai) होगा। पहले वह दुकानदार किसी होलसेल वाले से वह सामान कुछ मूल्य में खरीदेगा। फिर उसी सामान को कुछ मूल्य में बढ़ाकर आपको बेच देगा।

ठीक इसी प्रकार शेयर मार्किट में भी होता हैं। यहाँ पर लोग किसी शेयर को केवल इसलिए खरीदते हैं ताकि भविष्य में वे उसे ज्यादा भाव में बेच सके और लाभ कम सके। आइए शेयर मार्किट में पैसे कमाने के तरीके भी आगे जान ले लेकिन उससे पहले पैसे निवेश कैसे करे, इसके बारे में जानना आवश्यक हैं।

शेयर मार्किट में पैसे कैसे लगाएं? (Share market me invest kaise kare)

शेयर मार्किट में पैसे कमाने से पहले उसमे पैसे निवेश कैसे करें यह जानना आवश्यक होता हैं। जब तक आप शेयर बाज़ार में पैसा ही नही लगाएंगे तो फिर आप कमाएंगे ही कैसे। तो शेयर मार्किट में पैसा निवेश करने से पहले आपको अपना एक demat या ट्रेडिंग अकाउंट बनाना होगा।

जब तक आप अपना एक demat अकाउंट नही बनायेंगे तब तक आप शेयर मार्किट में पैसे निवेश करना शुरू नही कर सकते हैं। इसलिए सबसे (Share market mein paisa kaise lagaen) पहले किसी भी वेबसाइट या ऐप के जरिये अपना demat अकाउंट बनाए। आजकल कई वेबसाइट व ऐप demat अकाउंट बनाने की सुविधा दे रही (Share market se kaise jude) हैं, जैसे कि:

  • Zerodha
  • Upstox
  • HDFC Bank
  • Karvy
  • Motilal Oswal

इसके अलावा भी आपको कई तरह की वेबसाइट व ऐप मिल जाएँगी जहा पर आप अपना demat खाता बना सकते हैं। जैसे ही आप demat अकाउंट बनाने के लिए रजिस्टर करेंगे तो उसमे आपसे आपके बारे में हर जानकारी मांगी जाएगी।

इसके साथ ही आपको अपने कई दस्तावेज भी सौंपने होंगे (Share market se share kaise kharide) क्योंकि इसमें अकाउंट बनाने का अर्थ हुआ कि आप भारत की किसी भी कंपनी के शेयर खरीद पाएंगे।

अब जैसे ही आपका demat अकाउंट बन जाए तब आपके सामने पूरी भारतीय शेयर मार्किट खुल जाएगी। इसमें आपको सभी कंपनियों के शेयर (Share market mein invest kaise kare) और उनके मूल्य तथा उनमे हुई वृद्धि व हानि दिखाई देगी। आप अपने अनुसार किसी भी कंपनी के शेयर को चुन कर और उनकी संख्या को चुनकर उन्हें खरीद सकते हैं तथा खरीदे हुए शेयर को बेच भी सकते हैं।

अब इसी में सारा खेल होता हैं क्योंकि जिन लोगों को शेयर मार्किट के बारे में अच्छे से पता होता हैं वे केवल उन्हीं शेयर पर पैसा निवेश करते हैं जिन पर उन्हें लाभ हो रहा हो जबकि अन्य लोग इसमें मात खा जाते हैं। ऐसे में आप शेयर मार्किट से पैसे कमाने के लिए (Share market mein nivesh kaise kare) क्या क्या कर सकते हैं या किन तरीकों को अपना सकते हैं। आइए उन्हीं के बारे में विस्तार से जानते हैं।

शेयर बाज़ार से पैसे कैसे कमाए? (Share market me paise kaise kamaye)

शेयर बाज़ार में पैसा दिखता तो बहुत हैं और उसे देखकर उसमे पैसे भी हर कोई लगाना चाहता हैं लेकिन इसमें पैसे कमाना उतना ही मुश्किल होता हैं। यदि आप भी शेयर बाज़ार में पैसे निवेश कर रहे हैं लेकिन इतना कमा नही पा रहे हैं (Share market me profit kaise kamaye) तो आपको हमारा यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए। आज के इस लेख में आपको शेयर बाज़ार में पैसे कमाने के कुछ ऐसे तरीके पता चलेंगे जिनके बारे में आप पहले नही जानते होंगे।

#1. पहले सोचे और फिर निवेश करें

कुछ लोग होते हैं जो बिना सोचे समझे अपना पूरा [पैसा निवेश कर देते हैं। यदि आप भी उन्हीं लोगों में आते हैं तो थोड़ा रुकिए और सोचिये। दरअसल यदि हम पूरा पैसा ही शेयर मार्किट में एकदम से निवेश कर देंगे तो बुरे समय के लिए क्या बचाकर रखेंगे।

एक उदाहरण देकर समझाते हैं। मान लीजिए आपके पास 2 लाख रुपए हैं और आपने पूरे 2 लाख शेयर मार्किट में लगा दिए हैं। अब एकदम से मार्किट में मंदी आ जाती हैं और ज्यादातर सभी शेयर के भाव गिर जाते हैं। ऐसे में ना तो आप शेयर बेच पाएंगे और ना ही कम भाव में कोई शेयर खरीद पाएंगे।

अब आपने जो शेयर 100 रुपए में खरीदा था उसका भाव 50 हो गया हैं। आपके पास वह शेयर 100 में पड़ा हैं लेकिन आप उसे बेच नही सकते और ना ही 50 रुपए में वही शेयर खरीद सकते हैं। इसलिए ओना पूरा पैसा शेयर खरीदने में ना लगाए और कुछ पैसा अपने हाथ में अवश्य रखें।

#2. शेयर को शेयर से ही काटे

अब इसी में दूसरा तरीका समझिये। यह आवश्यक नही कि आप अपने द्वारा ख़रीदे गए शेयर के भाव गिरने पर नुकसान में ही रहेंगे। आप अपनी समझदारी से इसी नुकसान को लाभ में भी बदल सकते हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि बहुत से लोगों के लिए उनके द्वारा ख़रीदे गए सहते का भाव गिरना मतलब घाटे का सौदा। लेकिन आज हम आपको इसी घाटे को फायदे में बदलने की एक तरकीब बताएँगे।

इसे एक उदाहरण से समझिये। मान लीजिए आपने किसी अ कंपनी के शेयर को 100 रुपए में ख़रीदा। आपने उस कंपनी के 10 शेयर 100 रुपए में ख़रीदे। अब कुछ दिन बाद इसी शेयर में एकदम से गिरावट आ गयी और कंपनी के शेयर का मूल्य गिर गया। ऐसा अक्सर कई कारणों से हो सकता हैं। तो अब उसी शेयर की कीमत घटकर 70 पहुँच गयी।

ऐसे में आप सोचेंगे कि आप तो घाटे में चले गए और अब इन 10 शेयर पर आपके कुल 300 रुपए डूब गए। क्योंकि एक शेयर पर आपका 30 रुपए का नुकसान हुआ तो 10 शेयर पर कुल 300 रुपए का नुकसान हो गया। लेकिन अब समझिये आप इसी घाटे के सौदे को फायदे में कैसे बदलेंगे। इसके लिए आपको हमारा बताया पहला ऊपर भी मानना होगा और अपने पास कुछ पैसे रिज़र्व में रखने होंगे।

अब आप ही सोचिये इस कंपनी में अभी कुछ दिक्कत आई हैं और यह हमेशा के लिए तो रहने नही वाली। तो ऐसे में आप उसी कंपनी के 10 और शेयर 70 में खरीद लीजिए। इस तरह से आपने उस कंपनी के 10 शेयर 100 में ख़रीदे और 10 शेयर 70 में ख़रीदे। अब इनका कुल किया जाए तो आपने 20 शेयर 1700 में खरीद लिए तो इसका अर्थ हुआ आपको एक शेयर 85 का पड़ा।

अब आगे चलकर इसी शेयर का मूल्य 85 भी हो जाए तो आप इन 20 शेयर को बेच देंगे तो आप ना लाभ में रहेंगे और ना घाटे में। इसी तरह इसका मूल्य 85 से ज्यादा हो गया तो आप लाभ में रहेंगे। और यदि किसी कारणवश यह 80 तक आकर रुक भी जाता हैं तो भी आप अपने 300 रुपए के घाटे को कम तो कर ही लेंगे।

#3. एक ही शेयर में पैसा निवेश ना करें

अब तीसरी बात जो आपके दूसरी बात से थोड़ी बहुत समझ में आ गयी होगी। वह यह कि जब बाज़ार में हजरों शेयर बेचने वाली कंपनी हैं तो क्यों आपको एक या दो कंपनी में पैसा निवेश करना हैं? कहने का तात्पर्य यह हुआ कि कुछ कंपनियां आपकी पसंदीदा अवश्य हो सकती हैं या फिर उन पर आपको पूरा भरोसा हो सकता हैं लेकिन फिर भी आप क्यों रिस्क लेना चाहते हैं?

बहुत से लोग होते हैं जो दो या तीन कंपनी के ही शेयर खरीदते हैं और पैसा कमाने का सोचते हैं। यदि आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आज से ही अपनी रणनीति को बदल लीजिए। शेयर बाज़ार एक बहुत बड़ा बाजार हैं और आपके सामने शेयर खरीदने के हजरों विकल्प हैं। ऐसे में अपनी पसंद को और बड़ा कीजिए।

यदि आप ज्यादा कंपनी के शेयर खरीदेंगे बजाए कि इसके की एक ही कंपनी के ज्यादा शेयर ख़रीदे जाए तो हमेशा लाभ में रहेंगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मान लीजिए आपके द्वारा खरीदी गयी किसी कंपनी के शेयर में गिरावट आ जाती हैं लेकिन (Share market se paise kamane ke tarike) आपने किसी और कंपनी के आहारे भी ख़रीदे हुए हैं तो आप वहां से लाभ में रह सकते हैं।

उदाहरण से समझिये। ऊपर दूसरे उपाय में हमने आपको एक ही कंपनी के दो शेयर अलग अलग मूल्य पर खरीद कर अपना घाटा पाटने का उपाय बताया लेकिन यहाँ आप वही तरीका अलग अलग कंपनी के रूप में करेंगे। जैसे कि आपको अ कंपनी से ख़रीदे हुए शेयर पर 500 रुपए का घाटा हो रहा हैं तो वही आप ब कंपनी के शेयर से 600 का लाभ हो रहा हैं तो आप अपने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।

#4. अलग अलग सेक्टर की कंपनी के शेयर भी खरीदें

अभी तक बात हो गयी अलग अलग कंपनी के शेयर खरीदने की लेकिन अब बात करेंगे अलग अलग सेक्टर की कंपनी के शेयर खरीदने की। दरअसल बहुत से लोग यह गलती भी करते हैं कि वे एक ही क्षेत्र की क्प्म्पन्य के शेयर खरीदते रहते हैं और इसका सही से अंतर नही समझ पाते हैं।

दरअसल यह बहुत ही गहरी बात हैं और बहुत से लोग जो शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं, उन्हें इस बात का पता नही होता हैं या फिर अभी तक भी उन्हें इस रहस्य का नही पता होता हैं। इसे हम आपको उदाहरण देकर ही समझाएंगे ताकि आप इसे अच्छे से समझ सके।

मान लीजिए आपका टेलिकॉम कंपनी के शेयर खरीदने में ज्यादा इंटरेस्ट हैं जैसे कि एयरटेल, रिलायंस, वोडाफोन, आईडिया इत्यादि। अब आपके अनुसार तो यह कंपनियां अलग अलग हो गयी और आपने अलग अलग ही कंपनियों में निवेश किया हैं। साथ ही आप सोच रहे होंगे कि यह सब्भी कंपनियां आपस में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं और किसी एक के नीचे गिरने से दूसरी अवश्य ही ऊपर चढ़ेगी।

अब जरा सोचिये एकदम से बाजार में किसी नयी टेलिकॉम कंपनी की एंट्री होती हैं जैसे कि जिओ और वह ग्राहकों को जबरदस्त ऑफर देती हैं। इसके बाद से ही इन सभी पुरानी टेलिकॉम कंपनी के शेयर गिरने लग जाते हैं और जिओ के बढ़ने लगते (Share market se paise kaise kamaya jata hai) हैं। ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे? शायद अब आप हमारी बात का अर्थ थोड़ा बहुत समझ गए होंगे।

तो ऐसी स्थिति केवल नयी कंपनी के आने पर या टेलिकॉम कंपनी में ही हो यह आवश्यक नही। मान लीजिए सरकार कोई बिल लेकर आती हैं और उसमे किसी क्षेत्र की शक्तिओयन को कम किया जाता हैं या उसमे कुछ सुधार किया जाता हैं तो उस क्षेत्र की सभी कंपनी के शेयर एकदम से बढ़ते हैं या कम होते हैं।

इसलिए आगे से जब भी आप शेयर खरीदें तो ना केवल अलग अलग कंपनी के शेयर में पैसा लगाए बल्कि उनके क्षेत्र का भी ध्यान रखें। इससे आपको लाभ ही लाभ मिलेगा और बाजार में हुई हलचल की आंच आप तक बहुत कम ही पहुँच पायेगी।

#5. अपने आप को अपडेट रखें

शेयर बाजार में पैसा लगाने के बाद भूल नही जाना होता हैं। इसके लिए अपने आप क हर तरीके से अपडेट रखें। इसके लिए कई तरीके हैं जिनसे आप अपने आप को अपडेट रख सकते हैं। जैसे कि टीवी पर कई शेयर बाज़ार के चैनल हैं जिन्हें आप और हम बिज़नेस चैनल के नाम से जानते हैं। इन्हीं पर हम शेयर बाजार के घटते व बढ़ते हुए मूल्य को देख पाते हैं।

तो इन चैनल पर आप केवल शेयर के मूल्य देखकर ही ना छोड़ दे या यहाँ पर आपो उनके मूल्य देखने तक ही अपने आप को सीमित ना रखें। आगे से आप इन चैनल पर हो रही गतिविधियों पर भी नज़र रखें। यहाँ पर आपको सलाह देने के लिए कई विशेषज्ञ (Share market se paise kaise kamaye in Hindi) बुलाये जाते हैं जिन्हें एक्सपर्ट कह दिया जाता हैं। आप उनकी बात को ध्यान से सुने और नोट करें।

इसके साथ ही इन चैनल पर डिबेट या वार्तालाप कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। किस कंपनी में क्या हो रहा हैं और किसमे क्या, यह सब बताया जाता हैं। आपको कौन्स अ शेयर खरीदना चाहिए और कौन सा नही और किसे कब बेचना चाहिए इत्यादि के बारे में भी विस्तार से चर्चा की जाती हैं। इन सभी पर अपनी नज़र बनाए रखें।

इसके साथ ही कई अन्य तरीके हैं जिनसे आप अपने आप को अपडेट रख सकते हैं। जैसे कि आप अपने घर पर आने वाले समाचार पत्र को पढ़ें। उसमे क्या क्या अपडेट हैं वह सब ध्यान से देखें और जो भी आपके काम आ सकने वाली चीज़े हैं उन्हें नोट कर ले। इसी के साथ आप ऑनलाइन समाचार भी पढ़ सकते हैं और बाज़ार के बारे में खुद को अपडेट रख सकते हैं।

आज के समय में जितने भी अपडेट रखने के माध्यम हैं उनसे अपने आप को अपडेट रखेंगे तो अवश्य ही आपको कुछ ना कुछ नया पता चलता रहेगा। बाज़ार के बारे में पूरी जानकारी ही आपको आगे बढ़ने और शेयर बाजार से पैसा कमाने में सहायता करेगी।

#6. तकनीक का करे इस्तेमाल

आज के समय में जब तकनीक इतनी आगे बढ़ चुकी हैं और उसने हम सभी के जीवन को इतना सरल व आरामदायक बना दिया हैं तो हम भी क्यों पीछे रहे। पहले के समय में जहाँ लोगों के पास बात करने के लिए केवल चिट्ठियां हुआ करती थी या लैंडलाइन तो वही आज सभी के साथ में मोबाइल फोन हैं।

ऐसी स्थिति में क्या आपको नही लगता कि आपको भी इस तकनीक का इस्तेमाल शेयर बाजार में करना चाहिए और उसके अनुसार आगे बढ़ना चाहिए। यदि आप इस तकनीक का सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो अवश्य ही शेयर मार्किट में बहुत सा पैसा कम सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आज हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जो आपको शेयर मार्किट में पैसा कमाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

यह आवश्यक नही कि शेयर बाज़ार में पैसा कमाने के लिए सारा दिमाग हम ही चलाये। कई बार किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा दी गयी सलाह या अपडेट हमारे बहुत काम आ जाती हैं। जैसे कि आप सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर तो होंगे ही।

आपने वहां (Share market me profit kaise hota hai) पर कई आलतू फालतू ग्रुप भी ज्वाइन कर रखे होंगे। अब आपको क्या लगता हैं कि फेसबुक पर जहाँ इतने सब ग्रुप हो सकते हैं तो कुछ ऐसे लोगों का ग्रुप नही हो सकता जहाँ पर भारतीय बाजार के बारे में चर्चा की जाती हो?

यदि आप ढूंढेंगे तो आपको एक नही बल्कि सैकड़ों ग्रुप मिल जाएंगे जहाँ पर शेयर मार्किट के बारे में लोग एक दूसरे से बातचीत करते होंगे। एक तरह से यह कह सकते हैं कि वे अपनी सलाह दूसरों को देकर और उनकी सलाह लेकर मिल जुलकर पैसा कमाते होंगे। तो अप भी क्यों पीछे रहे और आज से ही इसी काम में लग जाए।

इसी के साथ कई अन्य ऐसे तरीके हैं जिनसे आप शेयर बाज़ार में बहुत सा पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं। सोशल मीडिया तो केवल एक जरिया हैं। यदि आप ध्यान से अपने आसपास नज़र घुमाएंगे या चीज़ों पर बारीकी से ध्यान देना शुरू करेंगे तो आपको कई ऐसे तरीके मिल जाएंगे जिनका इस्तेमाल आप शेयर बाज़ार में पैसा कमाने के लिए कर सकते हैं।

#7. जानने वालों से मदद ले

ऊपर आपने जाने कि आप सोशल मीडिया जैसे कि फेसबुक इत्यादि के माध्यम से अनजान लोगों से मदद ले सकते हैं और उनकी मदद भी कर सकते हैं। साथ ही आप बिज़नेस चैनल इत्यादि पर एक्सपर्ट की सलाह भी पा सकते हैं लेकिन यह हमेशा ही काम आये या केवल इन्हीं का ही इस्तेमाल किया जाए शेयर बाजार में पैसा कमाने के लिए तो यह आवश्यक नही।

अब आपके परिवार में, रिश्तेदारों में या दोस्तों में केवल आपो अकेले तो ऐसे होंगे नही जो शेयर बाजार में पैसा निवेश करता होगा। आजकल यह चीज़ बहुत आम हो गयी हैं और तीसरा व्यक्ति शेयर बाजार में पैसा निवेश करने लगा हैं। ऐसे में आप केवल अनजान लोगों की ही सहायता ले और उनकी सहायता करें यह तो अच्छी बात नही हैं।

अब जो सलाह आपको एक अपना दे सकता हैं वैसी सलाह शायद ही आपको किसी अनजान से मिले। इसलिए अपनों के साथ रिश्तों को मजबूत करें और उनके साथ शेयर बाज़ार पर विस्तृत चर्चा करें। कभी आप उनसे मिलने चले जाए तो कभी आप उन्हें अपनी जगह मिलने को बुला ले। यदि वे आपसे दूर रहते हैं तो आप चाहे तो उनसे फोन पर भी बात कर सकते हैं।

ऐसे में आप दोनों के बीच रिश्ता भी मजबूत होगा और आप दोनों एक तरह से बिज़नेस पार्टनर भी बन जाएंगे। आप भी उसे सही सलाह दे और जो भी हो उसे सच सच बता दे। जब आपकी दी गयी सलाह उसके काम आएगी और वह उससे शेयर बाजार में पैसा कमाएगा (Share market me paise kaise kamate hai) तो वह भी आपको बदले में कुछ काम की ही सलाह देगा। इसलिए एक शुरुआत आप करें और फिर देखिये सकारात्मक परिणाम। 

#8. लालची ना बने

वैसे तो शेयर बाज़ार में लोग पैसा कमाने किलालाच में ही आते हैं लेकिन यदि आप आवश्यकता से अधिक लालची बनेंगे तो घाटे में ही रहेंगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लोगों का लालच ही उनका पैसा ले डूबता हैं। बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो शेयर मार्किट में भले ही फायदे में चल रहे हो लेकिन अपने लालच के कारण वे घाटे का सौदा कर बैठते हैं। इसे हम दो उदाहरण के जरिये समझेंगे।

मान लीजिए आपने एक अ कंपनी का शेयर 100 रुपए में ख़रीदा हुआ हैं। अब उस कंपनी में अचानक से कुछ अच्छा होता हैं या उसकी कीमत बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति में एक दिन शेयर बाज़ार खुलता हैं और सस कंपनी के शेयर का मूल्य लगातार बढ़ते ही जा रहा हैं। वह 100 से बढ़कर 120 और फिर 125 तक पहुँच जाता हैं अर्थात सीधे 25 प्रतिशत का उछाल।

अब आपके मन में इस बढ़ती हुई कीमत को देखकर एकदम से लालच आ जाता हैं और आप शेयर नही बेचते हैं। आप सोचते हैं कि बस इसका शेयर 135 हो जाए तो बेच दूंगा। किंतु फिर एकदम से उस कंपनी का शेयर फिर से 125 से 120 और फिर 115 हो जाता हैं। तब आप आनन् फानन में उस कंपनी के शेयर को 115 में बेच देते हैं। अर्थात आप अपने लालच के कारण प्रति शेयर में 15 रुपए के लाभ में तो रहे लेकिन 10 रुपए के घाटे में भी रह गए।

ठीक उसी प्रकार दूसरा उदाहरण भी समझे। एक कंपनी जिसके शेयर आपने नही ख़रीदे हुए हैं या हाल फिलहाल में बेचे हैं लेकिन आप उस कंपनी के शेयर पर अपनी नज़र रखते हैं।

अब किसी दिन बाजार खुलता हैं और उस कंपनी में कोई घाटे का सौदा होता हैं या कुछ बुरा हो जाता हैं। ऐसी स्थिति में उस कंपनी के शेयर जिसका पहले मूल्य 100 रुपए थे वह घटकर पहले 90 होता (Share market me paisa lagane ka tarika in Hindi) हैं और फिर 80 हो जाता हैं।

अब आपके मन में यह लालच आता हैं कि आप इसके सबसे न्यूनतम दाम में होने पर इसे खरीद लेंगे और फिर जब यह बढ़ेगा तब इसे बेच देंगे। आप इसके शेयर 70 रुपए के होने का इंतज़ार ही कर रहे होते हैं कि यह 80 से फिर 90 हो जाता हैं। तब आप जल्दी से इसे खरीद लेते हैं। ऐसी स्थिति में आप ही बताइए कि क्या यह समझदारी वाला काम था या आपके लालच ने आपका कोई फायदा पहुँचाया?

इसलिए किसी भी शेयर के एकदम से बढ़ते हुए मूल्य या कम होते मूल्य को देखकर लालची ना बने और अन्यं से काम ले। इसमें आप पूरा सोच समझकर ही कोई निर्णय ले तभी आप सफल हो पाएंगे।

#9. अफवाहों से रहें सतर्क

यह शेयर बाज़ार का सबसे बड़ा और मुख्य खेल हैं। ऐसा शेयर बाज़ार में तहलका लाने या किसी कंपनी के शेयर में उछाल लाने या कमी लाने के लिए किया जाता हैं। कभी कभी तो कंपनी के इन्वेस्टर ही या बड़े लोग ही ऐसा करते हैं। ऐसा करके आम लोगों की ही हानि ज्यादा होती हैं क्योंकि वे मार्किट के बारे में ज्यादा रिसर्च नही करते हैं और अफवाहों में आ जाते हैं।

इसे भी आप एक उदाहरण से समझिये। एक कंपनी अ हैं और उस कंपनी में सबसे ज्यादा शेयर लविश के हैं। अब वह लविश अपने फायदे के लिए यह अफवाह उड़ाता हैं कि अ कंपनी को किसी चीज़ में कुछ नुकसान हो गया हैं और उसके शेयर की कीमत गिरने वाली हैं। ऐसी स्थिति में बहुत से लोग इस अफवाह में आ जाते हैं और आनन् फानन में उस कंपनी के शेयर बेचने लगते हैं।

अब होता क्या हैं कि इसके कारण कंपनी के शेयर के मूल्य में गिरावट आ जाती हैं और वह लविश कम मूल्य में अपनी ही कंपनी के शेयर खरीद लेता हैं। अब जब अफवाह अफवाह बनकर समाप्त भी हो जाती हैं तो उस कंपनी के शेयर वापस से अपनी पुरानी कीमत पर आ जाते (Share market me paisa lagana) हैं। ऐसे में उन्हीं लोगों को या कुछ नए लोगों को वही शेयर ज्यादा कीमत पर खरीदने होते हैं। अब इसमें लविश फाये में रहा जबकि अन्य आम लोग नुकसान में रह गए।

अब इस तरह की अफवाह केवल कंपनी के शेयर कम करवाने के लिए ही नही बल्कि बढ़ाने के लिए भी उड़ाई जाती हैं। अफवाह किसी भी तरह की हो सकती हैं। इसलिए आप अफवाहों पर ध्यान ना दे। यदि आपको कहीं से भी कोई खबर आती हैं तो आप उस पर तुरंत विश्वास करने की बजाए उसके बारे में सही स्रोतों से पूष्टि कर ले और उसके बाद ही कोई निर्णय ले।

#10. जल्दबाजी ना करें

बहुत से लोग शेयर बाजार को लेकर बहुत ही आतुर रहते हैं। वे शेयर खरीदने को लेकर जितने आतुर रहते हैं तो उसे बेचने को लेकर भी। जैसे कि आज कोई शेयर 100 में खरीद लिया और उसके 101 या 102 होते ही उससे बेच दिया। एक तरह से यह सही भी हैं क्योंकि इसे इंट्रा डे ट्रेडिंग कहते हैं लेकिन हमेशा ऐसा सही नही हैं।

यदि आप शेयर बाजार में लंबे समय के खिलाड़ी बनना चाहते हैं तो आपको उसमे ट्रेडिंग करने के साथ साथ इन्वेस्ट भी करना पड़ेगा। ट्रेडिंग दाराल कुछ समय के लिए की जाती हैं जिसमे शेयर को कुछ समय या दिनों के लिए ख़रीदा जाता हैं और फिर उसे कुछ मूल्य बढ़ते ही बेच दिया जाता हैं।

जबकि इन्वेस्टमेंट में किसी शेयर पर या कंपनी पर लंबे समय के लिए निवेश किया (Share bazar me paise kaise kamaye) जाता हैं। इसलिए यदि आप शेयर बाजार में एक लंबे समय तक और ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो आपको ना केवल ट्रेडिंग बल्कि इन्वेस्टमेंट भी करनी पड़ेगी।

download app

शेयर बाज़ार से पैसे कैसे कमाए – Related FAQs

प्रश्न: शेयर बाजार में कम से कम कितना पैसा लगा सकते हैं?

उत्तर: शेयर मार्किट में आप कम से कम 100 रुपए भी लगा सकते हैं। यह संपूर्ण रूप से आप पर निर्भर करता हैं कि आप कितना पैसा शेयर मार्किट में लगाएंगे।

प्रश्न: शेयर मार्केट कितने दिन चलता है?

उत्तर: शेयर बाजार सोमवार से लेकर शुक्रवार तक चलता हैं और फिर शनिवार व रविवार के दिन बंद रहता हैं। इसके अलावा भी कुछ अन्य छुट्टियाँ होती हैं।

प्रश्न: एक लॉट में कितने शेयर होते हैं?

उत्तर: यह उस कंपनी पर निर्भर करता हैं कि वह एक लॉट में कितने शेयर रखती हैं। कहने का तात्पर्य यह हुआ कि हर लॉट में शेयरों की संख्या उसकी कंपनी पर निर्भर करती हैं।

प्रश्न: शेयर मार्केट हफ्ते में कितने दिन बंद रहता है?

उत्तर: शेयर मार्किट हफ्ते में दो दिन बंद रहता हैं शनिवार व रविवार।

प्रश्न: शेयर मार्केट कितने बजे खुलता है और कितने बजे बंद होता है?

उत्तर: शेयर मार्किट सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर खुल जाता है और दोपहर के साढ़े तीन बजे बंद हो जाता है।

तो यह थे 10 चुनिंदा तरीके जिन्हें अपना कर आप बहुत ही कम समय में शेयर मार्किट से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। एक बात का हमेशा ध्यान रखिए, कि शेयर मार्किट एक बहुत बड़ा बाजार हैं और यहाँ से पैसे कमाने के एक नही बल्कि हजारों साधन हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपने आप को हर तरीके से अपडेट रखना होगा और आगे बढ़ता रहने होगा।

लविश बंसल
लविश बंसल
लविश बंसल वर्ष 2010 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया और वहां से वर्ष 2014 में बीटेक की डिग्री ली। शुरुआत से ही इन्हें वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेना या इससे संबंधित क्षेत्रों में भाग लेना अच्छा लगता था। इसलिए ये काफी समय से लेखन कार्य कर रहें हैं। इनके लेख की विशेषता में लेख की योजना बनाना, ग्राफ़िक्स का कंटेंट देखना, विडियो की स्क्रिप्ट लिखना, तरह तरह के विषयों पर लेख लिखना, सोशल मीडिया कंटेंट लिखना इत्यादि शामिल है।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment