सर्विस प्लस पोर्टल आनलाइन रजिस्ट्रेशन, अर्थ, सेवाएं | Service Plus All State E District Portal

देश के विभिन्न राज्यों में सरकारें अब दफ्तरों पर काम का बोझ कम कर रही हैं। नागरिकों को भी घर बैठे विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। मसलन वह ई सेवाओं यानी इलेक्ट्रॉनिक फार्म में आवेदन कर सेवाओं का लुत्फ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में और आगे बढ़ते हुए केंद्र सरकार सर्विस प्लस पोर्टल लेकर हाजिर हुई है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न सुविधाओं और सेवाओं का आनंद लिया जा सकता है। आज इस पोस्ट में हम आपको इसी पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आइए, शुरू करने हैं –

सर्विस प्लस पोर्टल क्या है? What Is Service Plus Portal?

दोस्तों, आपको बता दें कि Service Plus Portal पर देश के लोगो को जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि सभी ई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विस्तार में जाएं तो सर्विस प्लस पोर्टल एक ऐसा इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दी जा रही विभिन्न ई-सेवाएं और सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यह मल्टीरेंटल आर्किटेक्चर पर आधारित प्लेटफॉर्म है। इस पोर्टल पर प्रदान की जा रही सभी सुविधाओं और योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

सर्विस प्लस पोर्टल आनलाइन रजिस्ट्रेशन, अर्थ, सेवाएं | Service Plus All State E District Portal

पोर्टल के माध्यम से किन सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा –

दोस्तों, अब हम आपको बताएंगे कि आप इस पोर्टल के माध्यम से किस प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह सुविधाएं इस प्रकार से हैं –

नियामक सेवाएं : व्यापार लाइसेंस, किसी इमारत के निर्माण की इजाजत आदि।

वैधानिक सेवाएं : जन्म / मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि।

विकासात्मक सेवाएं : NREGS, IAY, वृद्धावस्था पेंशन आदि समेत नागरिकों के लाभ के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाएं।

उपभोक्ता सेवाएं: बिल भुगतान जैसी विभिन्न सेवाएं आदि।

इनके अलावा अन्य अनेक ऐसी सेवाएं हैं, जिनका लाभ सर्विस प्लस के पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद घर बैठे उठाया जा सकता है। लोगों के बीच अब इस पोर्टल को लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, ताकि जागरूकता के अभाव में कोई नागरिक इसका लाभ उठाने से वंचित न रहे। जैसे जैसे लोग इस पोर्टल के बारे में जानेंगे, वैसे वैसे सुविधाओं का लाभ उठाने के क्रम में जिंदगी उनके लिए आसान बनेगी। पोर्टल के पीछे सरकार की सोच अच्छी है।

एक हजार से भी अधिक सेवाएं शामिल हैं पोर्टल पर

दोस्तों, आपको बता दें कि इस ऑनलाइन पोर्टल सर्विस प्लस पर कोई एक या दो नहीं, बल्कि 1000+ से भी अधिक सेवाओं और 24 से भी अधिक राज्यों को शामिल किया गया है। जाहिर है कि इस पोर्टल के जरिए एक बड़े दायरे में बड़े पैमाने पर लोगों तक सेवाओं और सुविधाओं को online पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसका मकसद सीधे तौर पर यही है कि देश का कोई भी नागरिक किसी भी वजह से सुविधाओं और सहूलियतों का लाभ उठाने से वंचित ना रहे।

बिचौलिए बीच में ना होने की वजह से लोगों का यह दुराग्रह भी टूटता है कि सरकारी कार्यालयों में पैसा देकर ही काम हो सकता है। वरना किसी भवन निर्माण के लिए इजाजत या एनओसी हासिल करने में एक सामान्य व्यक्ति के जूते घिस जाते हैं, यह सभी जानते हैं। ऐसे में यह मानना कि सर्विस प्लस पोर्टल लोगों को घर बैठे सुविधा मुहैया कराने में कामयाब होगा, कोई अतिशयोक्ति नहीं है।

SERVICE PLUS PORTAL E DISTRICT SERVICES

S.No. State Name Total Services G2B G2C G2G
1 CENTRAL 11 0 9 2
1 ARUNACHAL PRADESH 10 0 9 0
3 ASSAM 88 86 2 0
4 BIHAR 47 29 18 0
5 CHANDIGARH 2 0 2 0
6 CHHATTISGARH 9 1 8 0
7 HARYANA 371 0 370 1
8 HIMACHAL PRADESH 3 0 3 0
9 JHARKHAND 29 0 29 0
10 KARNATAKA 306 62 242 0
11 KERALA 35 22 13 0
12 MADHYA PRADESH 16 3 13 0
13 MAHARASHTRA 22 0 22 0
14 MANIPUR 2 0 2 0
15 MEGHALAYA 18 6 12 0
16 MIZORAM 1 0 1 0
17 NAGALAND 1 1 0 0
18 ODISHA 9 2 7 0
19 PUDUCHERRY 4 0 4 0
20 RAJASTHAN 1 0 1 0
21 SIKKIM 7 0 7 0
22 TAMIL NADU 1 0 1 0
23 TRIPURA 26 0 25 1
24 UTTAR PRADESH 6 0 2 4
25 WEST BENGAL 3 1 2 0
  Grand total 1028 213 804 8

पोर्टल पर घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं –

दोस्तों, आप लोग जानते ही है कि देश के लोगो को सरकारी योजनाओ और सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। यहां उन्हें कई तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इन सभी परेशानियों को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार ने इस सर्विस प्लस पोर्टल पर घर बैठे आसानी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा मुहैया कराई है।

साफ है कि आपको अपनी अपनी सर्विस प्लस यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा। इसके बाद आप आसानी से इस पोर्टल पर मौजूद सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। कहना न होगा कि सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में यह सरकार का एक बेहतरीन कदम है। भविष्य पर इसका बेहतर असर नजर आएगा।

सर्विस प्लस पोर्टल पर online registration कैसे कराएं?

साथियों, अब हम आपको सर्विस प्लस पोर्टल online registration प्रक्रिया की जानकारी देंगे। यह प्रक्रिया इस प्रकार से है-

  • सबसे पहले आपको सर्विस प्लस की official वेबसाइट https://serviceonline.gov.in पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।

सर्विस प्लस पोर्टल आनलाइन रजिस्ट्रेशन, अर्थ, सेवाएं | Service Plus All State E District Portal

  • इस होम पेज पर आपको ऊपर की ओर login का option दिखाई देगा। आपको इस option पर click करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने login फॉर्म खुल जाएगा। यदि आप नए user है तो आपको don’t have an account register here के option पर click करना होगा। Click करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।

सर्विस प्लस पोर्टल आनलाइन रजिस्ट्रेशन, अर्थ, सेवाएं | Service Plus All State E District Portal

  • आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सारी जानकारी सही सही भरनी होगी। जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि।
  • पूछी गई सभी जानकारी भरने के बाद आपको validate के option पर click करना होगा। इसके बाद आपका registration पूरा हो जाएगा।
  • इसके पश्चात आपको अपना user name और password डालकर आसानी से login कर सकेंगे। इस तरह आपने जाना कि आप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे क्या सकते हैं। आपने देख ही लिया होगा कि यह कितनी आसान सी प्रक्रिया है।

Also Read-

सर्विस प्लस पोर्टल पर आवेदन का status कैसे चेक करें?

साथियों, मान लीजिए कि आपने सर्विस प्लस पोर्टल पर आवेदन कर दिया है, लेकिन आपको यह नहीं पता कि आपका आवेदन पत्र अभी किस स्थिति में है। तो यह जांचने की भी एक निश्चित प्रक्रिया है। हम आपको बताएंगे कि आप अपना आवेदन का स्टेटस कैसे जान सकते हैं। इसके लिए आपको यह कदम उठाने होंगे –

  • सबसे पहले आपको सर्विस प्लस की official website https://serviceonline.gov.in पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको Track Application Status के option पर click करना होगा। click करने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको track application देखने के लिए इन दो ऑप्शन Through Application Reference Number या Through OTP/Application Details में से एक option को चुनना होगा।
  • इसके बाद captcha code डालकर submit के option पर click कर दें। इसके बाद आपके आवेदन का status आपके सामने स्पष्ट हो जाएगा।

Also Read-

पोर्टल पर आवेदन के लिए अपनी पात्रता (ability) को जानें –

साथियों, अब हम आपको यह बताएंगे कि आप अपनी पात्रता कैसे जांच सकते हैं। इसकी प्रक्रिया इस प्रकार से है-

  • सबसे पहले आपको सर्विस प्लस की official वेबसाइट https://serviceonline.gov.in पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको Know Your Eligibility का option दिखाई देगा। official बेखटके इस option पर क्लिक करना होगा।
  • इस option पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको अपने state यानी राज्य का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको applying for यानी आप किस सुविधा के लिए आवेदन कर रहे हैं का चयन करना होगा। इसके बाद पूछी गई जानकारी भरकर आपको next के option पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप आवेदन से संबंधित अपनी पात्रता जान सकते है।

Also Read-

पोर्टल पर अपना Entitlement कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको official website https://serviceonline.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको Check Your Entitlement का option दिखाई देगा। आपको इस option पर click करना होगा।
  • option पर click करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे List the services for, I belong to Category, My Caste, आदि को चुनना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको search के option पर click करना होगा। इस तरह आप entitlement चेक कर सकेंगे।

सर्विस प्लस पोर्टल के संबंध में जानकारी यहां से भी ले सकते हैं

आप सर्विस प्लस पोर्टल के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी इस पते पर पत्र व्यवहार करके या सीधे जाकर ले सकते हैं-

National Informatics Centre
Ministry of Electronics & Information Technology, Government of India
A Block, CGO Complex, Lodhi Road, New Delhi-110 003.

यदि आप इस पोर्टल के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक हैं तो आप इसकी वेबसाइट भी देख सकते हैं। वेबसाइट का पता है-

download app

https://serviceonline.gov.in

यदि आप ईमेल के जरिए जानकारी लेना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर मेल कर सकते- serviceplus@googlegroups.com

अंतिम शब्द –

दोस्तों, आपने देखा होगा कि जरा जरा सी सेवाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। अधिकारियों का ‘सेवा-पानी’ करना पड़ता है। कई बार तो यहां भी कोर्ट कचहरी की तरह तारीख पर तारीख की स्थिति रहती है। ऐसे में सर्विस प्लस पोर्टल के जरिए कई सेवाओं के लिए घर बैठे आवेदन करने की सुविधा से उन्हें बड़ा लाभ होगा। उन्हें बात बात पर कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कई बार तो यह भी होता था कि इंसान को अपना काम कराने के लिए अपने दफ्तर से छुट्टी लेकर सरकारी ऑफिसों के चक्कर काटने पड़ते थे।

अब कम से कम इस से निजात मिलेगी। समय की बचत होगी। इसके अलावा विभिन्न सेवाओं के दफ्तरों पर जो काम का बोझ रहता था, उससे भी उन्हें निजात मिलेगी। एक प्रकार से यह पोर्टल तमाम पक्षों के लिए कारगर साबित होगा, ऐसा माना जा सकता है। एक तो आनलाइन आवेदन की वजह से कार्यालयों में घूम रहे बिचौलियों के चक्कर से दूर रहेगा और दूसरे उसके कार्य एक निर्धारित समय में पूरे होंगे। क्योंकि सरकार की ओर से विभिन्न सेवाओं की डिलीवरी के लिए समय अवधि निश्चित है।

इसलिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन करने से उनका कार्य नियत समय में पूरा होगा। इसके अलावा उन्हें अपने आवेदन पत्र की स्थिति जानने के लिए भी किसी का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। उसे भी ऑनलाइन चेक किया जा सकता हैं। आवेदक यह भी देख सकता है कि वह किसी सेवा के योग्य हैं कि नहीं। इस तरह से यह पोर्टल लोगों की सरकारी सेवाओं और सुविधाओं को लेकर बहुत सारी दिक्कतों को हल करेगा।

दोस्तों, हमने अभी आपको सर्विस प्लस पोर्टल के बारे में सारी जानकारी दी। उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। यदि आप ऐसी ही किसी अन्य योजना के बारे में हमसे जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें भेज सकते हैं। ।।धन्यवाद।।

प्रवेश
प्रवेश
मास मीडिया क्षेत्र में अपनी 15+ लंबी यात्रा में प्रवेश कुमारी कई प्रकाशनों से जुड़ी हैं। उनके पास जनसंचार और पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है। वह गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर से वाणिज्य में मास्टर भी हैं। उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से व्यक्तिगत प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों में डिप्लोमा भी किया है। उन्हें यात्रा और ट्रेकिंग में बहुत रुचि है। वह वाणिज्य, व्यापार, कर, वित्त और शैक्षिक मुद्दों और अपडेट पर लिखना पसंद करती हैं। अब तक उनके नाम से 6 हजार से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment