सपनों का मतलब क्या होता है? जाने 100 सपनों का रहस्य | Sapno Ka Matlab Fal In Hindi

|| Sapno ka matlab in Hindi, सपनों का मतलब जानने के लिए, सपने में सांप देखने का मतलब क्या होता है, सपनों का रहस्य इन हिंदी, तुम्हारा सपना क्या है, सपनो का अर्थ लाल किताब, सुबह के सपने का मतलब, स्वप्न विचार शुभ अशुभ, स्वप्न अर्थ मराठी ||

मनुष्य को सोने के बाद सपने आते हैं और कई बार तो वह जगी आँखों सी भी सपने देखता हैं। किंतु यहाँ हम यह पहले ही बता दे कि जगी आँखों से सपने देखने को सपने नही बल्कि उसकी महत्वाकांक्षाएं कहा जाएगा। जबकि जो सपने हम सोते (Sapno ka rahasya in Hindi) समय देखते हैं उन्हें ही सपना कहा जाएगा। ऐसे में बहुत बार ऐसा होता हैं कि हमें (Sapno ka arth) अपने सपने में कोई विशेष वस्तु या चीज़ दिखाई देती हैं।

ऐसे में हम कई बार यह सोचने लग जाते हैं कि आखिरकार वह चीज़ हमें अपने सपने में क्यों दिखाई दी या उसका मतलब क्या हुआ। यदि आप (Sapno ka matlab Hindi mein) भी सपनों का मतलब जानने की कोशिश कर रहे हैं तो आज के इस लेख में हम आपको सपनों का अर्थ व सपने में दिखने वाली हर चीज़ के मतलब सहित पूरी जानकारी (Dream meaning in Hindi) देंगे। आइए जाने सपनों का मतलब हिंदी में।

Contents show

सपने क्यों आते हैं (Sapne kyon aate hain)

सपनें किसी व्यक्ति को यूँ ही नही आते। बल्कि वे उसके भूतकाल में हुई घटनाओं पर होते हैं या फिर उनका भविष्य की किसी घटना से आशय होता हैं। ऐसे में यदि आप यह जानना चाहे कि सपने आते ही क्यों हैं तो आइए जानते हैं। दरअसल हिंदू धर्म के अनुसार मनुष्य के दिमाग की तीन अवस्थाएं होती हैं। इसमें पहली अवस्था होती हैं चेतना, दूसरी सोना व तीसरी स्वपन।

इसमें चेतना का अर्थ हुआ (Sapne kyu aate hai) जब हम जाग रहे होते हैं और सोने का आशय हमारे निद्रा से हैं अर्थात जब हम सो जाते हैं। अब जो सोते हुए हम सपने देखते हैं उसे हम सोने में नही कहेंगे क्योंकि यह मस्तिष्क की तीसरी अवस्था होती हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि हम सपने अवश्य ही सोते हुए देखते हैं लेकिन उस समय हमारा दिमाग किसी अन्य दुनिया में विचरण कर रहा होता हैं।

ऐसे में उन्हें सपने कहा जा सकता हैं। यह सपने हमें नींद में किसी भी समय आ सकते हैं। जैसे कि यह हमारे सोते ही आने लगे या फिर नींद के बीच में आने लगे या सुबह उठने से पहले आये। कभी कभार हमें अपने सपने याद रहते हैं तो कभी यह हमारे (Sapne kyo aate hain) दिमाग से निकल जाते हैं और कभी कभार हमें सपने का कुछ भाग ही याद रह पाता हैं।

सपनों का मतलब क्या होता है? जाने सपनों का रहस्य इन हिंदी? Sapno Ka Matlab Fal In Hindi

सपने कब आते हैं (Sapne kab aate hain)

अब आपका यह भी प्रश्न होगा कि हम बहुत बात जगती हुई अवस्था में भी तो सपने देखते हैं। या फिर सोते समय आँखें बंद करके सपने देखते हैं तो वह भी तो सपने हुए। दरअसल वह सपने नही बल्कि आपके दिमाग के द्वारा बनाई गयी एक मनगढ़ंत पटकथा होती हैं। इसमें आप वही देखना चाहते हैं जो आप चाहते हैं। इन्हें सपने ना कहकर आपकी महत्वाकांक्षा या इच्छा कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी।

ऐसे में सपने वे होते हैं जिन पर आपका नियंत्रण नही होता। जिस प्रकार वर्तमान में हो रही घटनाओं पर आपका नियंत्रण नही होता और आप केवल उनमे अपना योगदान दे सकते हैं। ठीक उसी प्रकार सपनों की दुनिया में भी आपका नियंत्रण नही होता।

आप केवल उस आभासी दुनिया में अपने एक योगदान दे रहे होते हैं। इसलिए जो सपने हम बंद आँखों के साथ ही अपनी नींद में देखते हैं, वही सपने होते हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि सपने हमें हमेशा निद्रा अवस्था में ही आ सकते हैं ना कि जागृत अवस्था में।

सपनों का अर्थ हिंदी में (Sapno ka arth)

अब यदि आप यह जानना चाह रहे हैं कि जो सपने आपको आते हैं तो उनका अर्थ क्या होता हैं तो वह बी जान लीजिए। दरअसल हमें सपने आने के दो अर्थ हो सकते हैं। पहला तो भूतकाल में घटित हुई ऐसी घटनाएँ जिसनें हमारे दिमाग में गहरी छाप छोड़ी हो। ऐसे में उनमे से किसी घटना का पुनः दोहराव हो सकता हैं, वे किसी अन्य तरीके से हो सकती हैं या उनमे कुछ और परिवर्तन आ सकता हैं।

इसी के साथ सपनों का अर्थ मुख्यतया हमें अपने भविष्य के बारे में सचेत करना होता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सपनों में हमें अक्सर यह चीज़े दिखाई देती हैं जो हमारे साथ भविष्य में घटित होने वाली होती हैं या फिर हमें उनका आभास करवाती (Sapne ka arth) हैं या फिर उसके लिए सचेत करती हैं। एक तरह से सपने में दिखने वाली हर चीज़ अपने आप में एक संकेत करती हैं। आपको उसके बारे में पता होगा तो आप अपने भविष्य का सही से आंकलन कर पाएंगे।

एक उदाहरण से इसे समझने का प्रयास कीजिए। क्या आपको ऐसा कभी लगा हैं कि जो चीज़ आपके साथ वर्तमान में घटित हुई हैं, वह आपके साथ पहले भी हो चुकी हैं या फिर उस चीज़ के होने के बाद आपको लगता हैं कि आपको शायद पता था कि यह ऐसा ही होगा या आपने यह पहले भी अनुभव किया हैं लेकिन कैसे। दरअसल यह आपने अपने सपने में ही देखा था जिसे आप भूल गए थे लेकिन जब वह घटना आपके साथ घटित हो जाती हैं तब आपको उसका पुनः आभास होता हैं।

सपनों का मतलब क्या होता हैं (Sapno ka matlab in Hindi)

अब हम जानेंगे कि आखिरकार जो चीज़े हमें सपने में दिखाई देती हैं उनका मतलब क्या होता हैं। दरअसल हमें अपने सपने में कोई भी चीज़ दिखाई दे फिर चाहे वह कैसी भी हो, वह हर चीज़ या वस्तु किसी ना किसी बात का संकेत देने के लिए ही हमारे (Sapne ka matlab kya hota hai) सपने में आती हैं। ऐसे में यदि हम पहले से ही उसके बारे में सचेत हो जाएंगे और उसका पता लगा लेंगे तो हम अपने भविष्य को बहुत हद्द तक संभाल पाएंगे।

ऐसे में आइए जानते हैं कि हमें (Sapne ka matlab hindi mein) अपने सपने में क्या क्या चीज़े दिख सकती हैं और उनका क्या क्या मतलब हो सकता हैं। यहाँ हम क्रमानुसार सपनों में दिखाई देने वाली कई चीज़ों के बारे में जानेंगे और उनका क्या अर्थ निकलता (Sapne ka matlab bataye) हैं, इसके बारे में भी आपको बताएँगे।

सपने में अप्सरा को देखने का मतलब

यदि आपको सपने में अप्सरा दिखाई देती हैं तो इसका अर्थ हुआ निकट भविष्य में आपको ना केवल मान सम्मान की प्राप्ति होगी बल्कि बहुत सारा पैसा भी मिलेगा।

सपने में अध्यापक को देखने का मतलब

यदि सपने में किसी अध्यापक के दर्शन होते हैं चाहे उन्होंने आपको पढ़ाया हो या नही तो इसका अर्थ हुआ कि आपको आगे चलकर सफलता मिलने वाली हैं और आप बहुत उन्नति करेंगे।

सपने में अध्ययन को देखने का मतलब

यदि आप सपने में खुद को पढ़ता हुआ देखते हैं या किसी विषय पर पढ़ रहे हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आप आगे चलकर किसी चीज़ में असफल हो सकते हैं। यह अध्यापक को देखने के विपरीत माना जाता है।

सपने में अजनबी को देखने का मतलब

यदि आप अपने सपने में किसी अजनबी को देखते हैं या उनसे मिलते हैं तो इसका अर्थ हुआ तो निकट भविष्य में कोई आपके साथ कुछ बुरा कर सकता हैं या आपके आने वाले समय में कुछ अनिष्ट हो सकता हैं।

सपने में अर्थी को देखने का मतलब

यदि आप सपने में किसी की अर्थी देखे तो इसका मतलब आपके घर में किसी की मृत्यु से बिल्कुल भी नही हैं। ऐसे में सोने में अर्थी देखने को बुरा ना माने बल्कि खुशी बनाए। ऐसा इसलिए क्योंकि सपने में अर्थी देखने का अर्थ होता हैं कि आगे चलकर आपको धन लाभ होगा।

सपने में आंधी को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में किसी आंधी के आने के संकेत मिल रहे हैं तो इससे भी घबराने की आवश्यकता नही। ऐसा इसलिए क्योंकि वह आंधी आपके सभी संकटों को भी अपने साथ ले जायेगी। कहने का तात्पर्य यह हुआ कि सपने में आंधी देखने का मतलब संकटों के निवारण से हैं।

सपने में आइना को देखने का मतलब

सपने में आइना दिखने के एक नही बल्कि कई संकेत हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको आइना किस प्रकार से दिख रहा हैं। यदि आपको केवल आइना दिख रहा हैं तो समझ जाइये कि आप जो चाहते हैं वह काम हो जाएगा।

यदि सपने में आईने में किसी अन्य व्यक्ति का चेहरा दिखाई दे तो समझ जाइये कि आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति आने वाला हैं। यदि सपने में आईने में आपको अपना ही चेहरा दिखाई दे तो इसका मतलब होगा कि आपके जीवन में कोई ना कोई संकट आने वाला हैं। इस तरह सपने में आईने दिखने के तीन मतलब हो सकते हैं।

सपने में आसमान को देखने का मतलब

यदि आप सपने में आसमान को देखते हैं तो इसका मतलब हुआ कि बहुत जल्द आपको उन्नति मिलेगी। साथ ही उन्नति का अर्थ हुआ कि आपको अपने काम में प्रमोशन मिल सकता हैं या बिज़नेस में नया समझौता हो सकता हैं।

सपने में अग्नि को देखने का मतलब

सपने में आग को देखने के भी कई संकेत हो सकते हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि आप अपने सपने में केवल आग को ही देख रहे हैं या फिर उसमे कुछ जल रहा हैं। दरअसल यदि आपको केवल आग दिखाई दे तो इसका अर्थ हुआ आपके साथ निकट भविष्य में कुछ अनिष्ट होगा।

वही यदि आपको आग में भोजन पकता हुआ दिखाई दे या कुछ भोजन जैसा पाक रहा हो तो समझ जाइये आपको निकट भविष्य में खानपान से जुड़ी समस्या हो सकती हैं। इसी के साथ यदि आपको आग में कोई मांस या जानवर पकता हुआ दिखाई दे तो इसका अर्थ हुआ कि आपके ऊपर किसी जानवर का प्रहार हो सकता हैं जैसे कि कुत्ते का काटना या सांड की टक्कर मारना।

सपने में आइसक्रीम को देखने का मतलब

यदि आपको सपने में आइसक्रीम दिखाई दे या कोई इसे खा रहा हैं वह दिखाई दे तो इसका अर्थ हुआ कि बहुत जल्द ही आपको सर्द से संबंधित कोई रोग घेर सकता हैं जैसे कि बुखार, जुकाम या सर्दी लग जाना इत्यादि।

सपने में आत्महत्या को देखने का मतलब

यदि आपको सपने में आत्म हत्या करते हुए दिख रहा हैं जैसे कि कोई अन्य व्यक्ति आत्महत्या कर रहा हो या फिर आप ही आत्महत्या कर रहे हो तो इसके भी दो अर्थ हो सकते हैं। दरअसल यदि आप आत्म हत्या कर रहे हैं तो इसका शुभ संकेत होगा। इसमें आपको यह संकेत मिलेगा कि जो भी संकट आपके जीवन में अभी हैं वह जल्द ही समाप्त होने वाला हैं।

तो वही यदि आपको कोई अन्य व्यक्ति आत्म हत्या करते हुए दिखाई दे रहा हैं तो यह आपके लिए अशुभ संकेत हैं। इसमें आपके ऊपर किसी के द्वारा लांछन लगाया जा सकता हैं या जो अपराध आपने नही किया है तो उसका भी दोषारोपण आपके ऊपर किया जा सकता हैं।

सपने में इमली को देखने का मतलब

यदि आप सपने में इमली खाते हुए देखे जाते हैं या आपको केवल इमली ही दिखाई देती हैं तो इसके भी दो संकेत हो सकते हैं। दरअसल सपने में इमली को देखना महिला व पुरुष के लिए भिन्न भिन्न होते हैं। यदि आप पुरुष हैं तो यह आपकी नपुंसकता के निशान हो सकते हैं। इसलिए आपको गलत कार्य करने बंद कर देने चाहिए। तो वही महिला को सपने में इमली दिखाई देती हैं तो इसका अर्थ हुआ कि वह गर्भवती हो चुकी हैं या होने वाली हैं।

सपने में इत्र को देखने का मतलब

यदि आप अपने सपने में इत्र को देखते हैं या उसे अपने ऊपर लगा रहे हैं तो इसका अर्थ आपके ऊपर बहुत जल्द किसी का आकर्षण आ सकता हैं। सपने में इत्र को देखने का मतलब होता हैं कि बहुत जल्द ही कोई आपको अपना दिल दे सकता हैं।

सपने में इंजन को देखने का मतलब

यदि आपको सपने में किसी वाहन का इंजन दिखे फिर चाहे वह रेलगाड़ी हो या मोटर साइकिल या अन्य कोई वाहन, तो इसका अर्थ होआ हैं कि बहुत जल्द आप एक लंबी यात्रा पर जाने वाले हैं। अब वह यात्रा आपके बिज़नेस से संबंधित भी हो सकती हैं या फिर किसी अन्य काम के सिलसिले में।

सपने में उल्लू को देखने का मतलब

सपने में उल्लू को देखना किसी भी एंगल से शुभ नही माना जाता हैं। दरअसल यदि आपको किसी कारणवश सपने में उल्लू दिख जाता हैं तो पहले से ही सचेत हो जाए क्योंकि सपने में उल्लू को देखने का मतलब हुआ कि आपके ऊपर दुखों का पहाड़ टूटने वाला हैं।

सपने में उपवन को देखने का मतलब

यदि आपको सपने में उपवन दिखाई देता हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आप बहुत जल्दी ही कही ऐसी जगह जा सकते हैं जहाँ पर कोई आपदा आयेगी। या फिर आपकी यात्रा में कोई दुर्घटना हो सकती हैं। ऐसे में आप जहाँ भी जाए वहां जाते समय स्वयं वाहन चलाने से बचे या फिर सार्वजनिक वाहन से यात्रा करें।

सपने में पहाड़ को देखने का मतलब

यदि आपको सपने में ऊँचें ऊँचें पहाड़ दिखाई देते हैं तो यह इस बात के संकेत हैं कि अभी आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बहुत मेहनत व परिश्रम करने की आवश्यकता हैं। एसेमे आप अगले दिन से ही अपने परिश्रम में कोई भी कमी ना आने दे और मन लगाकर काम करें।

सपने में वृक्ष को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपनों में किसी वृक्ष के दर्शन हो या वह दिखाई दे तो इसका अर्थ हुआ कि बहुत जल्द ही आपको सभी तरह की चीज़े मिल जाएगी। एक तरह से वृक्ष शुभ फल देने वाला होता हैं। ऐसे में आप जो भी चाहते हैं या फिर आपकी जो भी मनोकामना हैं वह जल्दी ही पूर्ण हो जाएगी।

सपने में कलम को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में किसी कलम या पेन के दर्शन होते हैं तो यह आपके लिए शुभ फल देने वाला होगा। दरअसल सपने में कलम को देखना अर्थात आप अपनी पढ़ाई में सफलता प्राप्त करेंगे और बहुत जल्दी सफल भी होंगे।

सपने में कलश को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में कलश के दर्शन होते हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आप बहुत जल्द किसी ऐसे घर में जाएंगे जहाँ की स्म्रिद्दी आपसे जुड़ी होगी। ऐसे में आप अगली बार जिस भी घर में जाए तो सोच समझ कर जाए क्योंकि इससे वह घर समृद्ध हो जाएगा। फिर चाहे वह आपका घर ही क्यों ना हो।

सपने में कुर्सी को देखने का मतलब

यदि आपको सपने में कुर्सी दिखाई देती हैं तो इसके तीन संकेत हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह इस पर निर्भर करता हैं कि आपको कुर्सी खाली दिखाई दी या फिर आपम उस पर बैठे हुए हैं या फिर उस पर कोई और बैठा हुआ हैं। यदि वह कुर्सी खाली हैं तो बहुत जल्द आपको अपने काम में नुकसान झेलना पड़ सकता हैं या नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता हैं।

यदि कुर्सी पर आप बैठे हुए हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आप अपने काम में बहुत जल्दी तरक्की पाएंगे और आपको धन लाभ होगा। यदि आपको कुर्सी में कोई अन्य व्यक्ति बैठा हुआ दिखाई दे तो इसका अर्थ हुआ कि आपको चौकन्ना रहने की आवश्यकता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके किसी प्रतिद्वंद्वी के द्वारा आपका नुकसान करने का प्रयास किया जाएगा।

सपने में कफ़न को देखने का मतलब

यदि आपको सपने में कफ़न दिखाई दे या किसी को कफ़न में बंधा हुआ दिखाई दे तो इसका अर्थ हुआ कि आपकी आयु लंबी होने वाली हैं और आप बहुत जियेंगे। इसलिए कफ़न को देखकर घबराये नही बल्कि इसे शुभ संकेत ही माने।

सपने में कपूर को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में कपूर जलता हुआ दिखाई दे रहा हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आप बहुत जल्द अपने व्यापार में उन्नति करने वाले हैं। एक तरह से आपके लिए शुभ संकेत माना जाएगा।

सपने में किसी जानवर के दिखने का मतलब

सपने में कुत्ता को देखने का मतलब

सपने में कुत्ता दो तरह से दिखाई दे सकता हैं  और उसके अर्थ भी अलग अलग होते हैं। कहने का तात्पर्य यह हुआ कि यह कुत्ते की अवस्था पर निर्भर करेगा कि आपके साथ क्या होने वाला हैं। यदि आपको सपने में एक सामान्य कुत्ता दिखाई दे रहा हैं तो आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं। कुत्ता वफादारी का प्रदर्शन करता हैं और ऐसे में आपके पुराने दोस्त भी उसी का ही एक निशान हैं।

वही यदि आपको कुत्ता तो दिखाई दे लेकिन यदि वह रो रहा हैं या फिर यूँ कहे कि आपको अपने सपने में एक रोता हुआ कुत्ता दिखाई दिया तो उसका अर्थ हुआ कि आपके जीवन में बहुत बड़ा संकट आने वाला हैं। अब वह संकट किसी भी तरह का हो सकता हैं। इसलिए आप पहले से ही उसे लेकर सचेत रहेंगे तो बेहतर रहेगा।

सपने में बिल्ली को देखने का मतलब

कुत्ते के विपरीत यदि आपको अपने सपने में किसी बिल्ली के दर्शन होते हैं तो इसका भी अशुभ संकेत ही माना जाएगा। दरअसल बिल्ली को हम हमेशा मौसी कहकर बुलाते हैं या फिर उसे एक झगडालू के रूप में देखते हैं। तो समझ जाइये कि आपको सपने में बिल्ली देखी तो इसका मतलब आपका किसी से झगड़ा हो सकता हैं या घर में कलेश होने की भी संभावना हैं।

सपने में गाय को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में पवित्र पशु गाय के दर्शन होते हैं तो यह भी आपके लिए कई मायनो में अलग अलग हो सकता हैं। दरअसल आपको सपने में किस रंग की गाय दिखी यह मायने रखता हैं। यदि आपको अपने सपने में सफेद रंग की गाय दिखती हैं तो इसका सीधा सा अर्थ हुआ कि आपको सफेद रंग की वस्तुओं का व्यापार करने से लाभ होगा जैसे कि चीनी, दूध इत्यादि।

तो वही यदि आपको काले रंग की या गहरे रंग की गाय दिखती हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आपके ऊपर किसी की कुदृष्टि हैं और आपको उसके लिए बहुत जल्द कुछ उपाय करने चाहिए अन्यथा यह संकट बड़ा भी हो सकता हैं। साथ ही यदि आपको गाय का दूध निकलते हुए दिखे तो यह आपके लिए शुभ संकेत होगा। इसका अर्थ होगा कि बहुत जल्द आपके जीवन में सुख संपत्ति आने वाली हैं।

सपने में बछड़ा को देखने का मतलब

गाय के विपरीत यदि आपको अपने सपने में गाय कला बछड़ा दिखाई दे तो इसका सीधा सा अर्थ हुआ कि आपके ऊपर ईश्वर की कृपा हैं। साथ ही आप ईश्वर की कृपा से बहुत जल्द वह सब पा लेंगे जो आप पाना चाहते हैं। इसलिए आप जो कर रहे हैं उसे करते रहिये।

सपने में सांप को देखने का मतलब

यह लोगों कोआने वाले मुख्य सपनो में से एक हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि बहुत से लोगों को अपने सपने में सांप या काला सांप नज़र आता हैं या उन्हें दिखाई देता हैं। ऐसे में वे अपने सपने में साम्प्को देक्खकर अत्यधिक डर जाते हैं लेकिन आपको इसमें डरने की आवश्यकता नही। ऐसा इसलिए क्योंकि सपने में सांप का दिखना शुभ फल देने वाला होता हैं।

यदि आपको अपने सपने में सांप दिखाई दिया हैं तो इसका अर्थ हुआ कि बहुत जल्द आपके जीवन में खुशियाँ आने वाली हैं। दरअसल साप शिवजी के पास होता हैं और शिवजी सभी को शुभ फल देते हैं। ऐसे में यदि आपको भी अपने सपने में सांप दिखाई दिया हैं तो इसका मतलब खुश हो जाइये क्योंकि अब आपके सभी संकट समाप्त हो जाएंगे और जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ होंगी।

सपने में शेर को देखने का मतलब

बहुत से लोगों को अपने सपने में जंगल का राजा शेर भी नज़र आता हैं और कई लोग इसे देखकर भयभीत हो जाते हैं तो कई इसे देखकर खुश भी हो जाते हैं लेकिन लोगों को सपने में शेर के दिखने का मतलब नही पता होता हैं।

ऐसे में यदि आपको भी सपने में शेर दिखाई दिया हैं तो इसका सीधा सा अर्थ हुआ कि यदि आप किसी काम में फंसे हुए हैं या कोई आपको परेशान कर रहा हैं या कोई समस्या बहुत समय से हल नही हो पा रही हैं, या किसी ने आपके ऊपर कोर्स केस कर रखा हैं या ऐसा ही कुछ तो वह सब समाप्त हो जाएगा और आपकी विपदा टल जाएगी।

सपने में हाथी को देखने का मतलब

अब आपको अपने सपने में हाथी किस तरह से और कैसी स्थिति में दिखाई एटा हैं यह मायने रखता हैं। दरअसल हाथी कई तरह से दिख सकता हैं, वह खड़ा हुआ दिख सकता हैं या फिर वह बैठा हुआ भी हो सकता हैं या फिर वह हथिनी के साथ हो सकता हैं। ऐसे में यदि आपको हाथी खड़ा हुआ दिखाई दे तो समझ जाइये कि आप बहुत जल्दी उन्नति करेंगे और वह सब कुछ आपको मिलेगा जो आप चाहते हैं।

यदि आपको वही हाथी बैठा हुआ दिखाई दे तो यह आपके लिए अच्छा संकेत नही हैं। इसका अर्थ हुआ कि आपके जो काम बन रहे थे वह भी अटक जाएंगे और जीवन में दुःख देखने को मिलेगा। यदि हाथी किसी हथिनी के साथ दिखाई दे तो आपको अपनी पत्नी को लेकर चिंता सताएगी। हालाँकि सबकुछ ठीक रहेगा लेकिन फिर भी आप उन्हें लेकर चिंतित रह सकते हैं।

सपने में लोमड़ी को देखने का मतलब

यदि आपको सपने में लोमड़ी दिखाई दे तो यह इस बात का संकेत हैं कि अब आपको सतर्क हो जाना चाहिए। कहने का अर्थ यह हुआ कि आपके घर में ही या आपके जानने वालों में से कोई ओना आपका फायदा उठा सकता हैं और आपको इसका पता भी नही चलेगा। ऐसे में यदि आप पहले से ही सतर्क रहेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

सपने में घोड़ा को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में घोड़ा दिखाई दे तो इसके भी कई अर्थ हो सकते हैं। यह भी उस घोड़े की अवस्था पर निर्भर कर सकता हैं। कहने का तात्पर्य यह हुआ कि वह घोड़ा चल रहा हैं या भाग रहा हैं या रुका हुआ हैं। तीनो ही स्थिति में यह आपके ऊपर अलग अलग फल देगा। यदि वह घोड़ा चल रहा हैं तो इसका मतलब हैं कि आपको आगे बढ़ने के लिए अभी और मेहनत करने की आवश्यकता हैं। अन्यथा वह सबकुछ आपसे छिन जाएगा जो अभी आपके पास में हैं।

यदि घोड़ा भाग रहा हैं तो यह आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया हैं। इसका अर्थ हुआ कि आपके विरोधी आपका कुछ नही बिगाड़ पाएंगे और आप जो चाहते हैं वह होकर ही रहेगा।

इसलिये बेफिक्र रहें और अपना काम करते रहे। वही घोड़ा यदि बैठा हुआ हैं या चल नही रहा हैं तो समझ जाए कि अब बहुत देर हो चुकी हैं और आपके हाथ से बात निकल चुकी हैं। अब आपको बात को संभालने के लिए बहुत मेह्नात्कारने की आवश्यकता हैं।

सपने में पक्षी को देखने का मतलब

सपने में पक्षी का दिखना भी शुभ संकेत माना जाता हैं। दरअसल पक्षी आपको दो अवस्था में दिख सकता हैं। पहला तो वह आसमान में उड़ रहा हो या फिर कहीं बैठा हुआ हो लेकिन सपने में पक्षी को देखना दोनों ही स्थिति में शुभ फल देने वाला माना जाएगा। इसलिए यदि आपको अपने सपने में पक्षी दिखे तो खुश रहिये।

यदि आपको कोई पक्षी उड़ता हुआ दिखाई दे तो समझ जाइये कि बहुत जल्द आपको अपनी नौकरी में उच्च पद मिलने वाला हैं या फिर आपका प्रमोशन होने वाला हैं। यदि आप व्यपारी हैं तो बहुत जल्द आपको एक अच्छा समझौता मिल सकता हैं जिससे बड़ा धन लाभ होगा। यदि आपको वही पक्षी बैठा हुआ दिखाई दे तो आपको जल्द ही धन लाभ मिलेगा लेकिन उसके लिए बस आपको कुछ मेहनत और करने की आवश्यकता हैं।

सपने में मछली को देखने का मतलब

यदि आपको सपने में पानी में तैरती हुई मछली दिखाई दे तो इसका अर्थ हुआ कि आप बहुत जल्द किसी ऐसे संकट का सामना कर्न्ने वाले हैं जो आपके ही किसी परिवार के व्यक्ति के द्वारा उत्पन्न किया गया होगा। कहने का अर्थ यह हुआ कि आपके परिवार में से ही कोई रिश्तेदार किसी मामले में आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता हैं और परिणाम आपको भुगतना होगा।

सपने में तितली को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में किसी तितली के उड़ते हुए देखने के प्रमाण मिले तो समझ जाइये कि आपके दांपत्य जीवन में कुछ अचकचा होने वाला हैं। यदि आप विवाहित हैं तो बहुत जल्द आपको अपने पति या पत्नी से उपहार मिल सकता हैं। तो वही यदि आप अविवाहित हैं तो आपके लिए कहीं से अच्छा रिश्ता आ सकता हैं। इसी के साथ पहले से रिलेशन में रह रहे लोगों को भी अपने पार्टनर से कोई शुभ संकेत सुनने को मिलेगा।

सपने में सूअर को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में सूअर दिखाई दे तो इसका अर्थ आपके लिए अच्छा नही हैं क्योंकि यह आपके लिए अशुभ संकेत ही लेकर आएगा। सपने में सूअर देखने का मतलब हुआ कि आपको किसी प्रकार की शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं या फिर आपको कोई शारीरिक रोग भी हो सकता हैं। ऐसे में समय समय पर डॉक्टर से चेक अप करवाते रहेंगे तो बेहतर रहेगा।

सपने में छिपकली को देखने का मतलब

सपने में छिपकली का दिखना किसी भी मामले में शुभ नही कहा जा सकता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि आपको छिपकली दिखाई दे तो समझ जाइये कि अगले दिन सचेत होने का समय आ गया हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि छिपकली का सपने में दिखना अर्थात आपके घर में या आपके किसी परिचित के घर में छोटी हो सकती हैं।

ऐसे में यदि आपको छिपकली दिखाई दे तो आप अगके कुछ दिन अपने घर की देखभाल करें और सब धन पैसा को संभाल कर रखे। इसी के साथ रात कको सोते समय घर का ताला चेक करें और सब दरवाजे खिड़कियाँ भी अच्छे से चेक कर ले।

सपने में मधुमक्खी को देखने का मतलब

सपने में मधुमक्खी का दिखना कई मायनो में अलग अलग हो सकता हैं। दरअसल यह आप पर निर्भर करता हैं कि आपक्प सपने में मधुमक्खी किस अवस्था में दिखाई दी। क्या वह मधुमक्खी अपने छाते एम् दिखाई दी या फिर वह स्वतंत्र थी। स्वतंत्र थी तो क्या वह मधुमक्खी किसी फूल पर बैठी हुई थी या फिर हवा में उड़ रही थी। इन सभी के अलग अलग अर्थ निकलते हैं।

ऐसे में यदि वह मधुमक्खी अपने मधुमक्खी वाले छाते में थी तो इसका मतलब आपके परिवार में एकजुटता रहेगी और सभी एक दूसरे के साथ सहयोग करेंगे। घर में भी सब कुछ सुख शांति से रहेगा। यदि वह मधुमक्खी हवा में स्वतंत्र होकर उड़ रही थी तो इसका अर्थ हुआ कि आपके घर में किसी सदस्य का आपके साथ झगड़ा हो सकता हैं। वह झगड़ा इतना बढ़ सकता हैं कि दोनों के अलग होने की नौबत तक आ सकती हैं।

यदि वही मधुमक्खी किसी पुष्प पर बैठी हैं और उसमे से रस को चूस रही हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आप्कोया पने व्यापार में नुकसान होने वाला हैं। ऐसे में वह नुकसान किसी भी कारण से हो सकता हैं। इसलिए इसके लिए पहले से ही सचेत रहेंगे तो बेहतर रहेगा। यदि नौकरी करते हैं तो प्रोजेक्ट में कुछ नुकसान हो सकता हैं।

सपने में बंदर को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में किसी बंदर के दर्शन होते हैं तो इसे आप शुभ भी मान सकते हैं और अशुभ भी। अब बंदर का स्वभाव भी तो कुछ ऐसा ही हैं और तभी हम उसे नटखट कह सकते हैं। ऐसे में यदि आपको भी अपने सपने में बंदर दिखता हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आपका अपने किसी मित्र के साथ झगड़ा तो होगा लेकिन वह आप दोनों के भले के लिए ही होगा। इसका पता आप दोनों को ही आगे जाकर पता चलेगा।

सपने में बिच्छु को देखने का मतलब

अब यदि हमे असल जिंदगी में बिच्छु दिख जाए तो हम उससे डर कर भाग जाते हैं लेकिन यदि वही बिच्छु सपने में दिखाई दे तो जाग मत जाए बल्कि प्रसन्न हो जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि सपने में बिच्छु दिखने का अर्थ हुआ कि अब आपके ऊपर ऐसा उत्तरदायित्व आएगा जो आपका काम तो बढ़ा देगा और आपकी चिंता भी बढ़ा देगा लेकिन यदि आपने इसे भलीभांति कर लिया तो समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

सपने में जुगनू को देखने का मतलब

यदि सपने में आपको जुगनू दिखाई दे तो इसका अर्थ हुआ कि अब से आपको ज्यादा टेंशन लेने की कोई आवश्यकता नही हैं क्योंकि बहुत जल्द ही आप अपने जीवन में सुखों को अनुभव करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि सपने में जुगनू दिखने का अर्थ हुआ कि अब आपके जीवन में सब अंधकार छंट जाएगा और आप सुखद अनुभव करेंगे।

सपने में टिड्डा को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में किसी जानवर के रूप में टिड्डे के दर्शन होते हैं तो यह आपके लिए अशुभ संकेत हैं। दरअसल यदि सपने में टिड्डा दिखाई दे तो इसका अर्थ हुआ कि बहुत जल्द आपको अपने व्यापार में कोई ना कोई हानि होगी या कोई समझौता रद्द हो जाएगा। आपके ग्राहक भी आपसे निराश रह सकते हैं।

सपने में भंवरा को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में कोई भंवरा दिखाई दे तो इसका अर्थ भी आपके लिए बुरा ही रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सपने में भंवरा दिखने का अर्थ हुआ कि आपका कोई अपना ही आपके साथ बहुत बुरा करने वाला हैं। वह आपका कोई भी हो सकता हैं लेकिन यह आवश्यक नही कि वह परिवार से ही हो बल्कि वह कोई मित्र, सहकर्मी या सहपाठी भी हो सकता हैं।

सपने में गधा को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में गधा दिखाई दे तो यह आपके लिए शुभ संकेत होगा। वैसे तो गधे को हम बुरा जानवर या तुच्छ जानवर मानते हैं लेकिन सपने में यदि गधा दिखाई दे जाए तो इसका शुभ फल मिलता हैं। यदि आपको भी सपने में गधा दिखाई दे तो इसका अर्थ हुआ कि कोई रूठा हु आपसे मान जाएगा। यदि कोई आपसे बहुत समय से नाराज़ चल रहा था तो वह अब आपसे आकर्षित होगा और आपकी ओर खींचा चला आएगा।

सपने में ऊंट को देखने का मतलब

सपने में ऊंट दो स्थिति में दिख सकता हैं लेकिन ऊंट कैसे भी सपने में दिखाई दे यह आपके लिए बुरा ही रहेगा। दरअसल एक तो ऊंट चलता हुआ दिखाई दे सकता हैं या फिर यह बैठा हुआ हो सकता हैं या फिर खड़ा हुआ। लेकिन तीनो ही स्थिति में ऊंट का सपने में दिखाई देना शुभ फल नही देता हैं।

यदि आपको ऊंट चलता हुआ दिखाई देता हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आपको अपने शरीर में किसी तरह की समस्या देखने को मिलेगी। यह समस्या चाहे किसी रोग के कारण हो या किसी दुर्घटना के कारण, यह अज्ञात हैं। वही यदि ऊंट खड़ा हैं और हिल नही रहा हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आपको किसी तरह की मानसिक समस्या हो सकती हैं। आप किसी बात को लेकर चिंता में रह सकते हैं।

वही यदि ऊंट बैठा हुआ दिखाई दे तो यह आपके लिए किसी भी तरह से शुभ नही हैं। इसमें आपके साथ कोई ऐसी दुर्घटना हो सकती हैं या आप अम्न्सिक रूप से इतना ;परेशान हो सकते हैं कि आपके जीवन तक पर संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए सचेत रहेंगे तो बेहतर रहेगा।

सपने में नेवले को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में नेवला दिखाई देता हैं तो इसका अर्थ हुआ कि यह आपके लिए शुभ फल लेकर आया हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि आप्ककोई शत्रु हैं या ऐसा व्यक्ति जो आपको पसंद नही हैं या फिर आपको परेशान करता हैं तो वह जल्द ही आपसे दूर जाने वाला हैं। या तो उसका कहीं और स्थानान्तरण हो जाएगा या फिर वह अपने आप ही कही और चला जाएगा।

सपने में धातु देखने का मतलब

सपने में लोहा को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में लोहा दिखाई देता हैं तो इसका दिखना अशुभ माना जाता हैं। दरअसल सपने में लोहा दिखने का अर्थ हुआ कि बहुत जल्द आपके ऊपर किसी ना किसी तरह की विपत्ति आने वाली हैं। अब वह विपत्ति किस तरह की होगी यह ज्ञात नही हैं। ऐसे में आपको पहले ही सचेत रहना पड़ेगा और अपनी सुरक्षा के सभी उपाय करने होंगे।

सपने में सोना को देखने का मतलब

यदी आपको अपने सपने में सोना दिखाई दिया तो समझ जाइये या तो यह आपके लिए शुभ संकेत होगा या उससे भी शुभ संकेत होगा। कहने का अर्थ यह हुआ कि सपने में सोने को देखना उतना ही शुभ माना जाता हैं जितना इसे असलियत में माना जाता हैं।

ऐसे में यदि आपको सपने में सोना यूँ ही दिखाई दे तो समझ जाइये कि आपकी तरक्की बहुत जल्द होने वाली हैं और आप धन लाभ करेंगे। यह तरक्की आपको अपने बिज़नेस, नौकरी इत्यादि हर क्षेत्र में देखने को मिलेगी। वही यदि यह सोना आपको कोई दे रहा हैं तो इसका अर्थ हुआ कि बहुत जल्द आपका विवाह होने वाला हैं। इसलिए आपके लिए जो रिश्ते आ रहे हैं उन्हें ध्यान से देखना शुरू कर दीजिए।

सपने में चांदी को देखने का मतलब

सपने में चांदी का दिखना शुभ भी माना जा सकता हैं या अशुभ भी। दरअसल चांदी को सपने में देखना मतलब आप अपने परिवार वालों से दूर चले जाएंगे। अब वह दूर जाना आपकी स्थिति पर निर्भर करता हैं। क्या पता आप अपनी पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में उनसे दूर जा रहे हैं या फिर इसका कोई अन्य कारण हैं। इसलिए इसका अनुमान आप अपनी स्थिति को देखकर लगा सकते हैं लेकिन यह तो पक्का हैं कि आप अपने परिवार वालों से दूर होने वाले हैं।

सपने में तांबा को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में तांबा दिखाई देता हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आपके जीवन का कोई रहस्य आपके घरवालों को या किसी ऐसे व्यक्ति को पता चल सकता हैं जिसको नही पता चलना चाहिए। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आपने किसी से कोई बात छुपाई हुई हैं और आप उसे यह बात नही बताना चाहते हैं तो भी उन्हें यह बात पता चल जाएगी।

सपने में पीतल को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में पीतल दिखाई दे रहा हैं या किसी कारणवश कोई आपको पीतल दे रहा हैं तो इसका अर्थ भी शुभ ही माना जाएगा। दरअसल यदि आपको अपने सपने में पीतल दिखाई दिया तो समझ जाइये कि आपकों कही से धन लाभ होगा और वो भी बहुत बड़ा। ऐसे में वह धन लाभ चाहे आपको किसी अपने से हो या किसी लाटरी के माध्यम से या किसी अन्य माध्यम से लेकिन होगा अवश्य।

सपने में कांसा को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में कांसा या कांसे के बर्तन दिखाई दे तो समझ जाइये कि यह भी आपके लिए शुभ संकेत ही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सपने में कांसे का दिखने का मतलब आपसे स्वस्थ रहने से हैं। ऐसे में यदि आपको पहले से कोई बीमारी हैं या आप किसी गंभीर रोग से पीड़ित हैं तो उसमे राहत मिलेगी और आप पहले से ज्यादा स्वस्थ अनुभव करेंगे।

सपने में पारे को देखने का मतलब

यदि आपको सपने में पारा धातु के दर्शन होते हैं तो खुश बो जाइए क्योंकि यह भी आपके लिए शुभ संकेत ही लेकर आ रहा हैं। ऐसे में यदि आपको अपने सपने में पारा दिखाई दे तो समझ जाइये कि अब आपके सभी तारक के कष्ट दूर होने वाले हैं और आप बहुत जल्दी सुखों को प्राप्त करेंगे।

सपने में अष्ट धातु को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में अष्ट धातु दिखाई दे मतलब आठ धातुओं से बनी कोई वस्तु दिखाई दे तो यह भी कापके लिए शुभ फल देने वाला होगा। दरअसल यदि किसी को सपने में अष्ट धातु दिखाई देती हैं तो उसका स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर होता हैं और वह तरक्की करता हैं।

सपने में पंच धातु को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में पंच धातु से बनी कोई चीज़ दिखाई देती हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आपके घर में कोई नन्हा मेहमान आ सकता हैं। इसलिए उसके आने की तैयारियां शुरू कर दीजिए।

सपने में सप्त धातु को देखने का मतलब

अब यदि आपको अपने सपने में सप्त धातु दिखाई तो इसका अर्थ हुआ कि बहुत जल्द आपके विदेश जाने के योग बन सकते हैं। ऐसे में अपना पासपोर्ट इत्यादि पहले से ही बनवा कर रखे ताकि बाद में किसी तरह की कोई समस्या ना हो।

सपने में रांगा को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में रांगा से संबंधित कोई वस्तु दिखाई दे तो सतर्क हो जाए क्योंकि यह आपके लिए अशुभ संकेत होगा। रांगा की कोई वस्तु दिखाई देना अर्थात आपको किसी अपने के द्वारा नुकसान पहुँचाया जाएगा जो आपके लिए बहुत घातक भी हो सकता हैं।

सपने में किसी खाने पीने की चीज़ का दिखना

सपने में पानी को देखने का मतलब

अब यदि आपको अपने सपने में किसी खाने पीने की चीज़े में सबसे आम चीज़ अर्थात पानी दिखाई दे तो समझ जाइये कि आपका कष्ट बढ़ने वाला हैं। दरअसल असल जीवन में जो पानी हमारे लिए जीवनदायक होता हैं वही यदि सपने में दिखाई दे जाए तो यह हमारे लिए शुभ संकेत नही होता हैं। ऐसे में सपने में पानी को देखने का मतलब हुआ आपके कष्ट में बढ़ोत्तरी होने वाली हैं और आपको उससे जल्दी छुटकारा नही मिलेगा।

सपने में चाय को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में स्वादिष्ट चाय के दर्शन हो जाए और वो भी गरम गरम तो समझ जाइये कि आपका दुःख बढ़ने वाला हैं। दरअसल सपने में चाय दिखने का मतलब आपको कही से कुछ आकर्षक ऑफर आएगा जो आपके लिए अत्यंत शुभ फल देने वाला होगा।

सपने में दूध को देखने का मतलब

यदि चाय की बजाए आपको अपने सपने में दूध दिखाई दे तो इसका अर्थ भी आपके लिए शुभ ही रहेगा। दरअसल सपने में दूध दिखने का मतलब हुआ आपके व्यापार में कहीं से कोई ऐसा ग्राहक आयेगा जो आपके व्यापार की उन्नति में बहुत सहायक होगा। ऐसे में चौकन्ने रहे और सभी के साथ अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें।

सपने में कॉफ़ी को देखने का मतलब

अब यदि आपको अपने सपने में चाय या दूध की बजाए कॉफ़ी दिखाई देती हैं तो समझ जाइये कि यह आपके लिए अच्काह संकेत नही हैं। अब चाहे वह कॉफ़ी बनी हुई हो या कॉफ़ी का पाउडर ही क्यों ना हो लेकिन यदि वह काफी हैं तो आपको कहीं पर कोई चोट लग सकती हैं। हालाँकि यह चोट सामान्य होगी लेकिन यह बहुत दर्द करेगी।

सपने में शरबत को देखने का मतलब

अब यदि आपको सपने में शरबत दिखाई दे तो इसके दो परिणाम हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह शरबत आपको किस चीज़ का दिखाई देता हैं यह मायने रखता हैं। यदि वह शरबत दूध का हैं तो इसका अशुभ संकेत देखने को मिलेगा तो वही पानी का शरबत आपके लिए शुभ संकेत लेकर आएगा।

यदि आप अपने सपने में दूध का बना हुआ शरबत देखते हैं तो इसका मतलब आपके परिवार में सदस्यों के बीच आपसी मन मुटाव बढ़ जाएगा। साथ ही वे आपसे भी बैर भाव रखेंगे। वही यदि आपको सपने में पानी का शरबत देखने को मिलता हैं तो इसका अर्थ हुआ कि घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता हैं जिससे सभी के बीच आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

सपने में दही को देखने का मतलब

अब यदि आपको अपने सपने में दही देखने को मिलती हैं तो सावधान हो जाए। जिस दही को हम किसी शुभ काफ्र्य को करने से पहले खाकर जाते हैं वही दही यदि सपने में दिखे तो यह अशुभ संकेत माना जाता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सपने में सही देखने का मतलब आपको कहीं पर कोई कीट पतंगा खा सकता हैं और उस जगह पर घाव हो सकता हैं।

सपने में सेब को देखने का मतलब

अब यदि आपको अपने सपने में सेब दिखता हैं जो सभी फलों में सबसे महान भी कहा जाता हैं तो यह सपने में दिखने में भी शुभ फल ही देगा। दरअसल सपने में सेब दिखने का अर्थ हुआ कि आप अपनी संतान से सुख प्राप्त करेंगे। आपकी संतान के द्वारा आपके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास भी किया जा सकता हैं।

सपने में अंगूर को देखने का मतलब

अब यदि आपको अपने सपने में अंगूर दिखाई दे तो समझ जाइए कि आपके परिवार में किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन हो सकता हैं जो सभी के बीच में बैर भाव को बढ़ाने का काम करेगा। कहने का अर्थ यह हुआ कि अकिसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा आपके परिवार में मन मुटाव पैदा करने की कोशिश की जाएगी।

सपने में खजूर को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में खजूर दिखाई देता हैं तो इसका अर्थ बुरा माना जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि खजूर दिखने पर आपके साथ आने वाले समय में कुछ ऐसा घटित होगा जो सामान में आपकी प्रतिष्ठा को गिराने का काम करेगा। इसलिए ऐसा कोई भी काम करने से बचे जो आपके लिए घातक सिद्ध हो।

सपने में नारियल को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में नारियल दिखाई दे तो इसके दो अर्थ हो सकते हैं। यह दोनों अर्थ नारियल की अवस्था पर निर्भर करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको नारियल पूरा साबुत या फिर दो भागो में कटा हुआ दिखाई दे सकता हैं। हालाँकि यह दोनों ही मामलो में शुभ फल देने वाला होगा।

यदि आपको अपने सपने में नारियल पूरा साबुत दिखाई दे तो इसका अर्थ हुआ कि आप बहुत जल्द किसी ऐसे स्थान पर जाएंगे जहाँ पर आपका मान सम्मान किया जाएगा। अर्थात बहुत जल्द किसी के द्वारा आपका मान सम्मान किया जाएगा। वही यदि आपको नारियल टूटा हुआ दिखाई दे या दो भागो में दिखाई दे तो आपको अपनी माँ से सुख प्राप्त होगा।

अन्य सपनो का मतलब

सपने में मंदिर को देखने का मतलब

यदि आपको सपने में मंदिर दिखाई दे तो इसका अर्थ कैसे अशुभ हो सकता हैं। इसलिए यदि सपने में आपको किसी भी भगवान का मंदिर दिखाई दे लेकिन यदि मूर्ति ना दिखाई दे अर्थात मंदिर का बाहर का दृश्य दिखाई दे तो इसका अर्थ हुआ कि आपके घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होयेगा। इसलिए आने वाले कुछ समय में घर में कीर्तन, जगराता या भजन इत्यादि हो सकते हैं।

सपने में धुआं को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में किसी प्रकार का धुआं या प्रदूषण दिखाई दे तो इसका अर्थ हुआ कि आपको दिल से जुड़ी कोई बीमारी हो सकती हैं। ऐसे में यदि आप कोई गलत व्यसन करते हैं तो उसे आज से ही छोड़ देंगे तो बेहतर रहेगा।

सपने में घास का मैदान को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में घास का मैदान दिखाई दे रहा हैं तो समझ जाइये कि आप कुछ ऐसा करने वाले हैं जिससे सभी का लाभ होगा। यह कार्य कुछ भी हो सकता हैं लेकिन सभी आपके इस कार्य से प्रसन्न होंगे।

सपने में गोबर को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में गोबर दिखाई दे तो इसका सीधा सा यह अर्थ हुआ कि आपको पशुओं से जुड़े किसी व्यापार में लाभ मिलने वाला हैं। या फिर आप गाय माता की सेवा करेंगे तो यह आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। इसलिए अपने घर से सुबह शाम की एक एक रोटी गाय माता के लिए अवश्य निकाले।

सपने में विवाह को देखने का मतलब

यदि आपको सपने में किसी का विवाह होते हुए दिखाई दिया हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आपके किसी अपने के ऊपर बहुत बड़ा संकट आने वाला हैं। यह व्यक्ति आपके परिवार में या रिश्तेदार में से कोई हो सकता हैं। इसलिए सभी को पहले से ही सचेत कर देंगे तो बेहतर रहेगा।

सपने में बंद दरवाजा को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में बंद दरवाजा दिखाई देता हैनं तो इसका अर्थ हुआ कि आपके जीवन में बहुत जल्द परेशानियाँ आने वाली हैं। यह परेशानियाँ किसी भी क्षेत्र में आ सकती हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि आपको अपने व्यापार, परिवार, शिक्षा, विवाह, स्वास्थ्य इत्यादि किसी भी क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

सपने में खाई को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में कोई गहरी खाई दिखाई पड़ती अहिं तो इसका अर्थ हुआ कि आपके जीवन से सभी संकट समाप्त नही होने वाले हैं बल्कि उनमे बढ़ोत्तरी ही देखने को मिलेगी। ऐसे में यदि आपने समय रहते स्थिति को नही संभाला तो यह संकट बहुत बढ़ जाएगा।

सपने में माता पिता को देखने का मतलब

यदि आपको सपने में अपने माता पिता ही नज़र आते हैं तो इसका अर्थ भी तीन तरीकों से निकल सकता हैं। दरअसल या तो आपको अपने माता पिता इकट्ठे नज़र आएंगे या फिर अकेले अकेले। ऐसे में इन तीनों से मिलने वाला फल अलग अलग हो सकता हैं। तो यदि आपको अपने सपने में अपने माता पिता नज़र आते हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आपको अपने काम में तरक्की मिलेगी। साथ ही आपको काम में जो मुश्किल आ रही थी तो वह दूर हो जाएगी।

यदि आपको अपने पिता दिखाई देते हैं तो समझ जाइये कि आपके पितृ आपसे कुछ कह रहे हैं या फिर वे आपसे रुष्ट हैं। ऐसे में आप अगले दिन ही अपने पितृ देवता से क्षमा मांग ले और उनके आगे एक दिया जगाकर हाथ जोड़ ले। यदि सपने में आपको अपनी माता जज़र आ रही हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हैं। यदि आपने आने वाले कुछ समय में अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दिया तो आपकी मुश्किल बढ़ जाएगी।

सपने में रिश्तेदार को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में अपने माता पिता के अलावा किसी अन्य रिश्तेदार के दर्शन हो जाए तो इसका शुभ संकेत ही माना जाएगा। कहने का अर्थ यह हुआ कि आपका अपने किसी रिश्तेदार से अच्छे संबंध स्थापित होंगे और आपको उनसे सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही समाज में भी आपके मान सम्मान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

सपने में दोस्त को देखने का मतलब

यदि सपने में आपको कोई अपना दोस्त या मित्र दिखाई दे तो समझ जाइये कि अब आपकी उसका सहायता करने का समय आ गया हैं। इसमें कहने का अर्थ यह हुआ कि आपका वह दोस्त या कोई अन्य दोस्त किसी दुविधा में हैं और आपको उनकी सहायता करनी होगी। ऐसे में या तो वे आपसे सीधे सहायता मांग लेंगे या फिर आपको ही उनके दिल की बात जननी पड़ेगी।

सपने में बारात को देखने का मतलब

यदि आपको सपने में किसी की बारात दिखाई देती हैं तो इसका दिखना आपके लिए अशुभ संकेत हो सकता हैं। वह इसलिये क्योकि बारात दिखना जितना असल जीवन में शुभ माना जाता हैं उतना ही सपने के जीवन में देखना अशुभ होता हैं। ऐसे में यदि आपको बारात दिखाई दे तो आपके घर की किसी बेटी पर कोई बहुत बड़ी विपत्ति आने वाली हैं।

सपने में शव को देखने का मतलब

यदि आपको सपने में किसी शव या मृत व्यक्ति दिखाई दे तो इसे बुरा मत मानिए। दरअसल जिसे हम अपने असल जीवन में बुरा मानते हैं या अच्छा मानते हैं तो यह आवश्यक नही कि सपने में भी उनका वही अर्थ हो। इसी कारण तो आज हम सपनो के अर्थ जान रहे हैं। ऐसे में यदि आपको सपने में शव दिखाई दे तो समझ जाइये कि आपका कोई शत्रु आपके मित्र में परिवर्तित होने वाला हैं। अर्थात वह शत्रु आपसे इतना प्रब्झावित हो जाएगा कि वह आपसे मित्रता करना चाहेगा।

सपने में रेलगाड़ी को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में रेलगाड़ी दिखाई दे तो समझ जाइये कि अब आपकी यात्रा करने का समय आ गया हैं लेकिन आपकी यह यात्रा किसी मनोरंजन के सिलसिले में नही बल्कि अपने किसी काम के सिलसिले में होगी। अब वह काम आपके व्यापार या नौकरी से भी संबंधित हो सकता हैं या फिर घर का कोई काम हो सकता हैं।

सपने में बस को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में बस दिखाई दे तो समझ जाइये कि यह नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए अच्छा भी हो सकता हैं या बुरा भी। क्योंक्की सपने में बस का देखना अर्थात आपका स्थानान्तरण। ऐसे में यदि आप अपना स्थानान्तरण चाहते थे तो खुश होजाइए अन्यथा इसको लेकर पहले ही सचेत हो जाए।

सपने में हवाई जहाज को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में हवाईजगह दिखाई दे रहा हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आपके पिता की तबियत ख़राब हो सकती हैं। ऐसे में यदि उन्हें पहले से ही कोई सस्य हैं या गंभीर बीमारी हैं तो डॉक्टर के संपर्क में रहें और उनका निरंतर चेक अप इत्यादि करवाते रहे ताकि एकदम से कोई समस्या ना हो।

सपने में भूत को देखने का मतलब

यदि सपने में आपको कोई भूत या प्रेत दिखाई देता हैं तो उससे डरे नही। दरअसल हम में से कई लोगों को अपने सपने में भूत दिखाई देता हैं लेकिन वह असली जिंदगी में हमें डरा नही रहा हैं बल्कि हमें कोई संकेत दे रहा हैं ताकि हम पहले से ही सचेत हो जाए। वह संकेत हैं कि आपका किसी क्षेत्र में भारी नुकसान हो सकता हैं लेकिन यदि आप पहले से ही सचेत रहेंगे तो आप सही रहेंगे।

कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि जब भी आपको सपने में भूत दिखाई दे या डरावना सपना आये तो आप उससे घबराये नही बल्कि उस भूत का धन्यवाद करे। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने आपके सामने में आकर आपको यह बताने का काम किया हैं कि आप अपने काम को लेकर सचेत हो जाए अन्यथा आप उसमे नुकसान में रहेंगे।

सपने में हत्या को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में किसी की हत्या होते हुए या जान लेते हुए कोई दिखाई दे तो इसका अर्थ भी आपके लिए शुभ नही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके किसी अपने के द्वारा आपको धोखा दिया जाएगा। यह धोखा किसी भी प्रकार का हो सकता हैं फिर चाहे वह प्रेम में हो या व्यापार में या कही और से। इसलिए आप पहले से ही खुद को इसके लिए तैयार कर लेंगे तो बेहतर रहेगा।

सपने में बिजली को देखने का मतलब

यदि सपने में आपको आसमान में बिजली कड़कते हुए दिखाई दे तो इसका अलग अर्थ हो सकता हैं और यदि सामान्य बिजली की तार या उसमे करंट दिखाई दे तो इसका अलग अर्थ हो सकता हैं। ऐसे में यदि आपको आसमानी बिजली सपने में दिखाई दे हैं तो इसका अर्थ हुआ आपको कुछ दिन के लिए घर से बाहर नही निकलना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आपका बाहर किसी से झगड़ा हो सकता हैं जो अत्यधिक बढ़ सकता हैं और मामला कोर्ट कचहरी तक पहुँच सकता हैं।

वही यदि आपको सामान्य बिजली या बिजली की तार दिखाई दे तो इसका अर्थ हुआ कि आपको बिजली से जुड़ी चीज़ों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही इसका एक अर्थ और भी निकलता हैं। वह यह कि आपकी बातों से किसी अपने को बुरा लग सकता हैं या उसका दिल दुःख सकता हैं। ऐसे में बोलते समय शब्दों का चुनाव सही रखें।

सपने में शमशान घाट को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में किसी शमशान घाट को देखने को मिलता हैं तो इसका अर्थ बुरा नही बल्कि शुभ माना जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सपने में शमशान घाट के दिखने का अर्थ हुआ कि आपको आगे बढ़ने में किसी अपने का साथ मिलेगा लेकिन अदृश्य रूप से। अर्थात आपक तरक्की में किसी अपने का साथ तो मिलेगा लेकिन वह आपको बताएगा नही। इसलिए आप उनके बारे में पता लगाकर उनका धन्यवाद कहना ना भूलें।

सपने में जलती हुई चिता को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में किसी जलती हुई चिता को देखना पड़ता हैं तो इससे घबराये नही। दरअसल यह तो जीवन मरण का चक्र हैं। इस भौतिक दुनिया में यह बुरा माना जा सकता हैं लेकिन इस दुनिया से परे यही एक नियम हैं जिसका पालन स्वयं ईश्वर को भी मानव रूप में करना पड़ता हैं।

ऐसे में यदि आपको अपने सपने में जलती हुई चिता दिखाई देती हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आप बहुत जल्दी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। या फिर मानसिक शांति का अनुभव कर सकते हैं। एक तरह से आपके मन में चल रही उथल पुथल पर विराम लगेगा।

सपने में समुंद्र को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में समुंद्र दिखाई देता हैं तो इसका अर्थ हुआ कि अभी आपके जीवन में परेशानियाँ समाप्त नही हुई हैं। दरअसल समुंद्र के दिखने के कई अर्थ हो सकते हैं जो उसकी स्थिति परनिर्भर करते हैं। यदि आपको अपने सपने में समुंद्र विचलित अवस्था में और बड़ी बड़ी लहरों के साथ दिखाई देता हैं तो आपको कई संकटों का सामना करना पड़ेगा। इसी के साथ आपको यह समझ में नही आएगा कि उन संकटों का समाधान किस तरीके से किया जाए।

वही यदि आपको समुंद्र में तूफान आता हुआ दिखाई दे तो इसका अर्थ हुआ कि बहुत जल्द आपके मन में भावनाओं का समावेश होगा और आप उन्हें नियंत्रित नही कर पाएंगे। ऐसे में आप आवेश में आकर कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आप नही चाहेंगे। इसलिए अपनी भावनाओं को पहले से ही नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।

यदि आपको समुंद्र शांत दिखाई दे लेकिन वह समय रात का हो तो इसका अर्थ हुआ कि अब आपके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आने वाला हैं जो आपको एक नयी दिशा दिखायेगा लेकिन आप वह समझ नही पाएंगे। ऐसे में इस संकेत को समझे और किसी अपने के द्वारा कही गयी बात को ध्यान से सुने।

अब वही शांत समुंद्र हो लेकिन समय दिन का हो अर्थात रोशनी हो तो इसका अर्थ शुभ होगा। आपके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो आपके जीवन में बहुत उपयोगी सिद्ध होगा और आपका उसका अमहत्व भी अच्छे से समझ पाएंगे। साथ ही आप उनका साथ पाकर बहुत खुश भी होंगे।

सपने में इंद्र धनुष को देखने का मतलब

अब यदि आपको अपने सपने में इंद्र धनुष दिखाई देता हैं तो यह आपके वैवाहिक जीवन के लिए सुखमय रहेगा। दरअसल इसका अर्थ पुरुष व महिला दोनों के लिए भिन्न भिन्न हैं लेकिन दोनों ही स्थिति में यह शुभ फल देने वाला होगा। यदि आप एक पुरुष हैं और आपको सपने में इंद्र धनुष दिखा हैं तो आपको अपने ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

और यदि आप एक महिला हैं तो सपने में इंद्र धनुष देखने का मतलब आपके ससुराल में तो मान सम्मान में वृद्धि होगी ही बल्कि पति के द्वारा आपको कोई उपहार दिया जा सकता हैं। आप दोनों साथ में मिलकर कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी कर सकते हैं।

सपने में चंद्रमा को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में चंद्रमा दिखाई देता हैं तो इसका संबंध आपकी पत्नी या माँ से होगा। अब यह निर्भर करता हैं कि वह चंद्रमा आपको कैसे दिखाई देगा। यदि वह आपको पूर्ण चंद्रमा दिखाई दिया हैं अर्थात पूर्णिमा का चाँद तो आपकी माँ व पत्नी का स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला हैं और उन दोनों के बीच बनेगी भी।

वही यदि वह चन्द्रमा अर्ध स्थिति में हैं या जितना उसका आकार  कम होता जाएगा उतना ही यह इस बात का सूचक होगा कि आपकी माँ व पत्नी के बीच में उतने ही लड़ाई झगड़े देखने को मिलेंगे। इसलिए स्थिति के अनुसार पहले ही संभल कर काम करेंगे तो बेहतर रहेगा।

सपने में कमल का फूल को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में कमल का फूल दिखाई देता हैं तो यह अति शुभ संकेत माना जाता हैं। दरअसल इके दो अर्थ निकलते हैं और दोनों ही आपके लिए अत्यंत शुभकारी होंगे। सपने में कमल का पुष्प दिखने का मतलब हुआ कि आपको कहीं से अचानक धन लाभ होगा फिर चाहे वह कहीं से भी हो।

दूसरा यदि आप सपने में कमल का पुष्प कीचड में देखते हैं अर्थात टूटा हुआ नही देखते हैं तो आपको धन लाभ तो होगा ही होगा और साथ के साथ आपके परिवार में मान सम्मान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

सपने में कुआँ को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में कुआँ दिखता हैं तो यह आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया हैं। इसका अर्थ हुआ कि आपको अपने भाई या बहन में से किसी एक का साथ मिलेगा और वे आपके मन की बात को समझेंगे। ऐसे में यदि आप उनसे अपने मन की बात को खुलकर करेंगे तो अवश्य ही लाभ में रहेंगे।

सपने में सूरज को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में सूर्य देवता का सूरज के दर्शन होते हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आपको सचेत हो जाने की आवश्यकता हैं। दरअसल सपने सूरज दिखने का मतलब हुआ कि किसी अन्य के किये बुरे कर्म का परिणाम आपको भी भुगतना पड़ सकता हैं। हालाँकि आपका इसमें कोई हाथ नही होगा लेकिन बात आप पर भी आ जाएगी। इसलिए इसको लेकर पहले से ही सचेत रहेंगे तो बेहतर रहेगा।

सपने में नदी को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में नदी दिखाई दे रही हैं या नाहर भी हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आपका जीवन भी नदी के पानी की तरह सभी को सुख देगा। कहने का तात्पर्य यह हुआ कि सपने में नदी का दिखने का मतलब आप अपने काम से किसी अन्य का लाभ भी करेंगे या कोई अन्य भी लाभ में रहेगा। ऐसे में आपका अपने घर में भी मान सम्मान बढ़ेगा और समाज में भी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

सपने में कैंची को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में कैंची दिखाई दी हैं तो इसका अर्थ हुआ आप पहले से ही अपने घर कजे मामलों को लेकर सचेत हो जाएंगे तो बेहतर रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सपने में कैंची दिखने का मतलब हुआ आपके घर के सदस्यों में किसी बात को लेकर कलेश होना। यह कलेश पैतृक संपत्ति को लेकर भी हो सकता हैं या फिर किसी पुरानी बात को लेकर। ऐसे में यदि आप पहले से ही समझदारी से काम लेंगे तो बेहतर रहेगा।

सपने में तारें को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में रात के आकाश में तारों को देखने को मिले तो समझ जाइये कि आपके जीवन में कई मिक्स अनुभव होने वाले हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि आपको कभी कुछ अच्छा देखने को मिलेगा तो कभी कुछ बुरा भी घटित हो सकता हैं। ऐसे में आपको अपने व्यवहार को संयमित रखने की आवश्यकता होगी अन्यथा स्थिति बिगाड़ भी सकती हैं।

सपने में रुई को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में रुई दिखाती हैं तो इसका अर्थ हुआ कि आप जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगे। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आपको पहले से ही कोई गंभीर बीमारी हैं या आप किसी मानसिक तनाव से पीड़ित हैं तो वह जल्दी ही समाप्त हो जाएगा और आप पहले से ज्यादा तरोताजा व स्वस्थ अनुभव करेंगे।

सपने में बाजार को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में कोई बाजार दिखाई देता हैं या बाजार में बिक्री होते हुए दिखाई दे तो इसका अर्थ हुआ कि अब आपकी गरीबी दूर होने का समय आ गया हैं। यदि आपका बिज़नेस कुछ समय से अटका हुआ पड़ा था तो उसमे तरक्की देखने को मिलेगी। साथ ही यदि आप कही नौकरी करते हैं तो वहां से भी उन्नति होगी और जल्द ही आपका प्रमोशन कर दिया जाएगा।

सपने में पत्थर को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में पत्थर दिखाई दे तो समझ जाइये कि आपको किसी अपने से सावधान रहने की आवश्यकता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी अपने के द्वारा ही आपके भोलेपन का लाभ उठाकर आपका अहित करने का प्रयास किया जाएगा जिसका पता आपको बाद में चलेगा। ऐसे में यदि आप पहले से ही अपने चारों ओर नज़र बनाकर रखेंगे तो यह आपके लिए ही बेहतर रहेगा।

सपने में कोयल को देखने का मतलब

यदि आपको अपने सपने में कोयल जैसा अच्छा पक्धि दिखाई दे तो समझ जाइये कि यह आपको बहुत बड़ा संकेत दे रही हैं। सपने में कोयल के दिखने का अर्थ हुआ कि आपको अगले कुछ दिन संभलकर बोलने की आवश्यकता हैं अन्यथा आप अपना ही नुकसान करवा बैठेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी कही कोई बात किसी को बुरी लग सकती हैं जिससे रिश्तों में दरार आ सकती हैं।

बार बार सपने में एक ही चीज़ देखने का मतलब (Sapne me bar bar kisi ko dekhna)

यदि आपको सपने में कोई चीज़ बार बार दिखाई दे रही हैं तो आप भ्रम में पड़ गए होंगे कि इसका क्या मतलब हुआ। या फिर आपने उस सपने के संकेत को समझ कर वह काम करना भी शुरू कर दिया हैं फिर भी वह चीज़ सपने में क्यों दिखाई दे रही हैं। ऐसे में यदि आपको एक ही चीज़ सपने में बार बार दिखाई दे तो इसका अर्थ हुआ कि यह आपको कुछ अन्य संकेत दे रही हैं।

इसका मतलब हुआ कि आपको वह चीज़ से जो करने को कहा गया हैं उसमे आपसे कुछ ना कुछ गलती तो जरुर हो रही हैं या फिर आपने उसके लिए सही से काम नही किया हैं। इसलिए सपने में एक ही चीज़ बार बार दिखे तो उससे पता चलने वाली चीज़ को लेकर सचेत हो जाए अन्यथा आपके साथ बहुत जल्द कुछ बुरा भी हो सकता हैं।

कितने बजे के सपने सच होते हैं (Sapne kab sach hote hai)

यदि आप सोच रहे हैं कि आपको जो सपने आ रहे हैं वह कितने बजे के सच हो सकते हैं। तो इसके लिए कोई निश्चित अवधि नही होती हैं। हालाँकि सुबह के सपने ज्यादा सच होते हैं या फिर जो सपने आपको सूर्योदय के बाद के समय में आये अर्थात 4 या 5 बजे के बाद आये तो उनके सच होने की संभावना अधिक होती हैं।

इसका यह मतलब बिल्कुल भी नही हुआ कि सपना रात को या दिन में सोते समय किसी भी समय में आये तो वह सच नही होगा। हालाँकि उनकी (Sapne kab sach hote hain) अपेक्षा सुबह के समय में आया सपना सच होता हैं। इसलिए जो सपना आपको सुबह के समय में आये तो वह ज्यादा सही रहेगा।

download app

सपनों का मतलब क्या होता है – Related FAQs

प्रश्न: सुबह का सपना देखने से क्या होता है?

उत्तर: सुबह यदि आप सूर्योदय के बाद का कोई सपना देखते हैं तो इसका मतलब हुआ कि उसके सच होने की संभावना अधिक हैं बजाए कि उन सपनो के जो आप दिन में किसी और समय देखते हैं।

प्रश्न: सपने का फल कब मिलता है?

उत्तर: यदि आप सपने के अर्थ को समझ कर उसके लिए सही ढंग से काम करेंगे तो अवश्य ही उसका फल मिलेगा।

प्रश्न: कितने बजे का सपना सच होता है?

उत्तर: सुबह 4 बजे के बाद का सपना अवश्य ही सच होता है।

प्रश्न: सुबह 6 00 बजे का सपना सच होता है क्या?

उत्तर: सुबह 6 00 बजे का सपना सच होने की संभावना अधिक होती है

प्रश्न: दिन में देखे गए सपने का क्या मतलब है?

उत्तर: दिन में देखे गए सपने ही रात में देखे गए सपने के समान होते हैं बस आप उन्हें निद्रा अवस्था में देख रहे हो ना की जागृत अवस्था में।

तो आज आपने जाना कि सपनो का क्या मतलब निकलता हैं, सपने में अलग अलग तरह की चीज़े देखने का क्या अर्थ होता हैं, सपने क्यों आते हैं, (Sapne kab pure hote hai) सपनों का क्या अर्थ निकलता हैं, उसके लिए हम क्या क्या कर सकते हैं, दिन में किस समय के सपने ज्यादा सच होते हैं इत्यादि।

लविश बंसल
लविश बंसल
लविश बंसल वर्ष 2010 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया और वहां से वर्ष 2014 में बीटेक की डिग्री ली। शुरुआत से ही इन्हें वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेना या इससे संबंधित क्षेत्रों में भाग लेना अच्छा लगता था। इसलिए ये काफी समय से लेखन कार्य कर रहें हैं। इनके लेख की विशेषता में लेख की योजना बनाना, ग्राफ़िक्स का कंटेंट देखना, विडियो की स्क्रिप्ट लिखना, तरह तरह के विषयों पर लेख लिखना, सोशल मीडिया कंटेंट लिखना इत्यादि शामिल है।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment