Refurbished Mobile क्या होते है? ओरिजिनल और रिफर्बिश्ड फोन में अंतर, फायदे और नुकसान

Refurbished Mobile kya hota hai, आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का जमाना है और हम दैनिक जीवन के कितनी ही चीज़े ऑनलाइन मंगवाने लगे है। अब तो बड़े सामान तो बड़े सामान बल्कि घर का किराने का सामान भी ऑनलाइन ही आने (Refurbished Mobile kya hai) लगा है। फिर भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट में जो दो चीज़े सबसे ज्यादा खरीदी व बेची जाती है वे है कपड़े व इलेक्ट्रॉनिक्स की आइटम। कहने का अर्थ यह हुआ यह दो चीज़े ऑनलाइन बाजार में बहुत ज्यादा बिकती है।

ऐसे में आपने ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कई बार Refurbished Mobile का विकल्प वहां देखा होगा। यह Refurbished Mobile विकल्प आपको मोबाइल पर ही दिखा होगा या फिर बहुत ही कम चुनिंदा आइटम पर। ऐसे में जब आप रिफर्बिश्ड फोन को देखते होंगे (Refurbished Mobile kya hota h) तो अवश्य ही आपके मन में इसकी कीमत को देखकर प्रश्न आते होंगे। तो आज हम आपके साथ यह Refurbished Mobile क्या है या फिर Refurbished Mobile क्या होते है, के बारे में बात करेंगे।

Contents show

Refurbished क्या होता है? Refurbished Meaning In Hindi

सबसे पहले बात इस असामान्य से दिखने वाले या बोले जाने वाले शब्द के ऊपर कर ली जाए। दरअसल यह एक ऐसा शब्द है जो हर किसी को जल्दी से समझ में नही आता है। यदि आप अपने घर पर भी यह शब्द बोलेंगे तो पक्का है कि शायद ही इसका मतलब बता सके। तो आपका Refurbished Mobile के बारे में जानने से पहले इस शब्द की व्याख्या के बारे में पता होना चाहिए तभी आप रिफर्बिश्ड फोन का मतलब जान पाएंगे।

तो आज हम आपको बता दे कि Refurbished का मतलब होता है किसी चीज़ को नया करना। कहने का अर्थ यह हुआ कि जब हम किसी चीज़ को ठीक करके उसे नया रूप देते है या उसे काम करने लायक बनाते है तो फिर उसे Refurbished के नाम से जाना जाता है। उदाहरण के रूप में यदि आपका मोबाइल ख़राब हो गया हैं तो आप उसे मोबाइल ठीक करने वाली दुकान पर Refurbished करने के लिए देकर आएंगे अर्थात उसे ठीक करके देना।

Refurbished Mobile क्या होते है? ओरिजिनल और रिफर्बिश्ड फोन में अंतर, फायदे और नुकसान

Refurbished Mobile क्या होते है? Refurbished Mobile Kya Hota Hai?

अब जब आपने Refurbished Mobile का मतलब जान लिया है तो आपको यह भी जान लेना चाहिए कि यह Refurbished Mobile होते क्या है। दरअसल यह ऐसे मोबाइल होते है जो ऑनलाइन शॉपिंग से मंगवाए तो जाते है लेकिन किसी वजह से उन्हें वापस कर दिया जाता है। कहने का अर्थ यह हुआ कि अब चाहे फोन दो दिन पुराना हो या दो वर्ष पुराना, वह फोन नया नही रह जाता है। ऐसे में उसे फिर से बेचने के लुए Refurbished Mobile शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।

यदि आप ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कोई मोबाइल खरीदत है और उसका (Refurbished Mobile meaning in Hindi) ऑर्डर कर देते है तो उसके कुछ ही दिनों बाद यह आपके घर पर आ जाएगा। अब यदि आपको वह मोबाइल पसंद नही आता है तो आप वापसी नियम के तहत उसे वापस कर देते है। ऐसे में वह मोबाइल नए सेट में नही बिक सकता है और उसे Refurbished Mobile ही कहा जाता है।

इसी के साथ आप उस मोबाइल का बहुत समय तक इस्तेमाल करने के बाद भी उसे बेच सकते है। तब वह ऑनलाइन कंपनी उस मोबाइल को ठीक करके उसे चलने लायक बना देती है और फिर उसे Refurbished Mobile श्रेणी के अंतर्गत बेच देती है। तो सब तक तो आपको समझ में आ ही गया होगा कि Refurbished Mobile क्या होते हैं लेकिन आगे आपको इसके बारे में और अधिक जानने को मिलेगा।

ओरिजिनल मोबाइल में Refurbished Mobile में अंतर

अब यदि आप इस बात को लेकर झंझट में या दुविधा में है कि जब आप किसी मोबाइल को खरीद कर उसे कुछ ही दिनों में वापस कर देगा तो वह ओरिजिनल मोबाइल ही कहलायेगा। तो आपको बता दिया जाये कि यदि आपने केवल उसका बॉक्स भी खोल दिया और उसका इस्तेमाल नही किया तो भी वह Refurbished Mobile की श्रेणी में चला जाएगा। ऐसे में आप चाहे उस मोबाइल का बिना इस्तेमाल किये लौटा भी देंगे तो भी एक खुला हुआ मोबाइल बॉक्स का मोबाइल Refurbished Mobile की श्रेणी में ही आएगा।

जबकि एक ओरिजिनल मोबाइल वह होता है जो कंपनी के द्वारा पैक किया हुआ आता है और उसको किसी के द्वारा भू ना खोला गया हो। उसको केवल वही खोलेगा जो उसे खरीद रहा है। तो इस तरह से Refurbished Mobile कभी भी किसी भी स्थिति में ओरिजिनल मोबाइल की श्रेणी में नही आ सकता है। हालाँकि यदि उसकी कंपनी ही उसे खरीद कर उसको चेक करके और फिर से उसे नवीनीकरण के तहत पैक कर रही हैं और एक नए मॉडल के नाम से बेच रही हैं तोवह ओरिजिनल मोबाइल कहलायेगा।

Refurbished Mobile व सेकिंड हैंड मोबाइल में अंतर

अब शायद आप यह भी सोच रहे होंगे कि आप रिफर्बिश्ड फोन को सेकंड हैंड मोबाइल भी कह सकते हैं। हालाँकि यह कुछ हद्द तक सही भी हैं लेकिन पूरा नही। ऐसा हम इसलिए कह रहवे हैं क्योंकि जब आप अपने द्वारा इस्तेमाल किये गए मोबाइल को ऑनलाइन कंपनी को या किसी और को बेचेंगे तो वह अवश्य ही सेकंड हैंड मोबाइल कहलायेगा लेकिन जब वह शॉपिंग वेबसाइट उसे वापस बेचेगी तो वह Refurbished Mobile कहलायेगा।

कहने का अर्थ यह हुआ कि आप अपने द्वारा चाहे कितने भी पुराने मोबाइल को या इस्तेमाल किये गए मोबाइल को बेच दीजिए लेकिन यदि वह शॉपिंग वेबसाइट को जाएगा तो वह पहले इसे ठीक करवाएगी। आपके मोबाइल को पूरी तरह चेक किया जाएगा और उसमे आई सभी तरह की कमी को दूर किया जाएगा। उसके बाद ही इसे आगे बेचने के लिए वेबसाइट पर डाला जाएगा। इसलिए वाब वह सेकंड हैंड मोबाइल Refurbished Mobile बन चुका होगा।

Refurbished Mobile की ग्रेड (Refurbished Mobile ki grades)

अब आपको Refurbished Mobile को बेचते समय उसमे दिखाई जाने वाली ग्रेड के बारे में भी जान लेना चाहिए। दरअसल किसी भी मोबाइल को Refurbished Mobile की श्रेणी के तहत बेचते समय उसे चार भांत की ग्रेड दी जाती है जो उस मोबाइल के बारे में बहुत कुछ बताती है। कहने का अर्थ यह हुआ कि वह मोबाइल कितना पुराना है, उसका कितना इस्तेमाल हो चुका है या वह किस स्थिति में है, यह सब उसको मिली ग्रेड के अनुसार ही पता चल पाता है।

इसलिए आप रिफर्बिश्ड फोन को खरीदते समय या उसकी बिक्री करते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखे कि आप उसकी ग्रेड पर ध्यान दे। Refurbished Mobile में मिली ग्रेड का यह अर्थ होता है।

Refurbished Mobile ग्रेड ए (Refurbished Mobile grade A)

अब यदि आपको ऑनलाइन शॉपिंग करते समय Refurbished Mobile में ग्रेड ए दिखाई दे तो इसका अर्थ यह हुआ कि वह नए मोबाइल या ओरिजिनल मोबाइल के समान ही है और उसमे किसी भी तरह की कमी नही है। यह दरअसल ग्राहकों के द्वारा शॉपिंग किये जाने और उस मोबाइल को मिलने के बाद ही वापस कर दिए जाते हैं या फिर उसके 1 से 2 दिन में वापस कर दिए जाए है।

Refurbished Mobile ग्रेड ए में वे मोबाइल आते है जिनका बस बॉक्स खोला गया हो या ग्राहक के द्वारा थोड़ा बहुत चेक किया गया हो। साथ ही इसमें किसी भी तरह की खराबी नही होती है और ना ही कोई स्क्रैच इत्यादि देखने को मिलता है। यह मोबाइल भी आपको ओरिजिनल मोबाइल से कुछ कम दाम में ही मिल पाएगा। उदाहरण के तौर पर यही वह मोबाइल 8 हज़ार का है तो उसका ओरिजिनल मोबाइल 9 से 10 हज़ार के पास होगा।

Refurbished Mobile ग्रेड बी (Refurbished Mobile grade B)

अब यदि आप रिफर्बिश्ड फोन में ग्रेड बी का मोबाइल खरीदने जा रहे हैं तो यह अवश्य ही ओरिजिनल मोबाइल से थोड़ा कम होगा लेकिन इतना भी नही। यह ग्रेड ए वाले Refurbished Mobile से थोड़ा कमतर इसलिए होता है क्योंकि इसमें कोई खराबी आने या कुछ हो जाने के काटन कम दाम में वापस किया जाता है। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि ग्राहक को इसमें कोई खराबी नज़र आती है या उनसे ही यह मोबाइल ख़राब हो जाता है तो वे इसे वापस कर देते है।

इसके बाद ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के द्वारा उस खराबी को ठीक कर दिया जाता है और फिर उसे फिर से बेचने के लिए Refurbished Mobile की ग्रेड बी के तहत डाल दिया जाता है। सका दाम भी कम कर दिया जाता है ताकि लोग इसे खरीद सके। यह मुख्यतया ओरिजिनल मोबाइल से 20 से 30 प्रतिशत तक सस्ता मिलता है।

Refurbished Mobile ग्रेड सी (Refurbished Mobile grade C)

अब जैसे जैसे ग्रेड गिर रही हैं वैसे वैसे ही मोबाइल को इस्तेमाल करने की अवधि भी बढ़ेगी और उसकी गुणवत्ता भी गिर जाएगी। अब आप स्वयं से ही अनुमान लगा सकते हैं कि Refurbished Mobile में ग्रेड सी का मोबाइल कैसा हो सकता है। यह वह मोबाइल होते है जिन्हें उपभोक्ता कुछ महीनो तक इस्तेमाल करके वापस लौटा देते है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि वे नया मोबाइल खरीद सके या यह मोबाइल ख़राब हो जाए या ऐसा ही कुछ।

तो शॉपिंग वेबसाइट उस मोबाइल को कम दाम में खरीद लेती हैं और उसको सही से चेक करके और उसमे आई खराबी को ठीक करके उसे बेच देती है। ऐसे में वह इस मोबाइल को Refurbished Mobile के ग्रेड सी वाले सेक्शन में डालती हैं ताकि ग्राहकों को यह पता चल जाए कि इसका कुछ महीनो तक इस्तेमाल किया जा चुका है। इसका दाम भी ओरिजिनल मोबाइल से 30 से 40 प्रतिशत तक कम होता है।

Refurbished Mobile ग्रेड डी (Refurbished Mobile grade C)

यह Refurbished Mobile में सबसे निचला स्तर होता है जिसे ग्रेड डी के नाम से जाना जाता है। आपने कई बार ऑनलाइन शॉपिंग करते समय यह विकल्प देखा होगा कि यदि आप नया मोबाइल खरीदते समय अपना पुराना मोबाइल बेच देते है तो फिर आपको कुछ डिस्काउंट मिल जाता है। साथ ही आपका पुराना मोबाइल किस स्थिति में है, यह भी उसके दाम को निर्धारित करता है।

इसलिए वह मोबाइल को उसके ग्राहक के द्वारा एक वर्ष या उससे भी अधिक समय तक इस्तेमाल करने के बाद बेच दिया जाए और उसके बाद शॉपिंग वेबसाइट उस मोबाइल को रिपेयर करवा कर उसे फिर से बेचे तो वह उसे Refurbished Mobile के ग्रेड डी श्रेणी में डालेगी। इसका दाम ओरोगिनल मोबाइल से 50 से 60 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

Refurbished Mobile खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखे (Refurbished Mobile kaise kharide)

अब यदि आप रिफर्बिश्ड फोन खरीदने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातो का आवश्यक रूप से ध्यान रखना चाहिए ताकि आप बाद में धोखा खाने से बच सके। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आप नया मोबाइल खरीदने जा रहे हैं तो फिर तो ज्यादा कुछ ध्यान देने की आवश्यकता नही होती हैं लेकिन यदि आप रिफर्बिश्ड फोन खरीदने जा रहे हैं तो उससे पहले आपको कुछ बातो का आवश्यक रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है ताकि बाद में चलकर किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े।

  • सबसे पहले तो आप मोबाइल के फीचर पर ध्यान दे कि उसमे क्या क्या फीचर है और क्या वही फीचर ओरिजिनल मोबाइल में भी है। यदि उसमे फीचर में कोई हेराफेरी होती है तो आप वह मोबाइल कतई ना ख़रीदे। एक Refurbished Mobile में भी वही फीचर होने चाहिए जो उसके ओरिजिनल मोबाइल में है।
  • अब दूसरी बात और सबसे महत्वपूर्ण बात, आप रिफर्बिश्ड फोन खरीदते समय उसकी ग्रेड पर ध्यान दे। यह ग्रेड हमने आपको ऊपर बताई है। इसी के आधार पर आपका मोबाइल आपके काम आएगा। यदि वह ज्यादा पुराना है तो फिर वह आपके इतना काम नही आने वाला है।
  • Refurbished Mobile कभी भी अपने ओरिजिनल मोबाइल से ज्यादा महंगा नही हो सकता हैं और ना ही उसका भाव ओरिजिनल मोबाइल के बराबर हो सकता हैं। उसका दाम ओरिजिनल मोबाइल से कम से कम 5 प्रतिशत कम होना ही चाहिए। इसलिए आप रिफर्बिश्ड फोन का दाम अवश्य देखे क्योंकि बाद में किसी तरह का पछतावा ना हो।
  • Refurbished Mobile को खरीदते समय उसकी स्थिति का भी ध्यान रखे। कहने का अर्थ यह हुआ कि क्या उसमे कोई खराबी है या क्या उसमे कोई चीज़ ठीक नही हो सकती है तो फिर वह क्यों नही हो सकती है इत्यादि। कई तरह के Refurbished Mobile में आपको डिफेक्ट मिलेंगे तो इस बात का ध्यान रखे।
  • यदि आप रिफर्बिश्ड फोन खरीदने जा रहे हैं तो आपको उसकी वारंटी पर भी ध्यान देना चाहिए। ज्यादातर ग्रेड ए, बी व सी वाले Refurbished Mobile में वारंटी होती है क्योंकि ग्राहक उनकी वारंटी खत्म होने से पहले ही उसे लौटा देते है। ऐसे में आप जो Refurbished Mobile खरीदने जा रहे हैं तो उसमे यह देख ले कि क्या उसकी वारंटी शेष है या नही।
  • Refurbished Mobile खरीदते समय इस बात का मुख्य तौर पर ध्यान रखे कि क्या उसको वापसी का नियम है या नही। कहने का अर्थ यह हुआ कि क्या आप उस मोबाइल को वापस लौटा भी सकते हैं या फिर एक बार आ जाने के बाद उसकी वापसी नही हो पायेगी। यह Refurbished Mobile खरीदते समय ध्यान देने वाली मुख्य चीज़ होगी।
  • Refurbished Mobile खरीदते समय इस बात का भी ध्यान रखे कि उसमे कोई स्क्रैच तो नही है। यदि है तो वह कितने है और उसमे क्या क्या खराबी आई हुई है। स्क्रीन के टूटे होने या ज्यादा स्क्रैच की स्थिति में मोबाइल का दाम कम हो जाता है। इस्ले आप इसका पूरा पूरा लाभ उठाए।

Refurbished Mobile खरीदने के फायदे (Refurbished Mobile ke fayde)

अब जब आप रिफर्बिश्ड फोन खरीदने जा रहे हैं तो इसका आपको एक ही मुख फायदा मिलता है और वह है पैसों की बचत। कहने का अर्थ यह हुआ कि तब क्यों अपने पैसे पूरे पूरे लगाना जब वही चीज़ हमें कम दाम में मिल रही हो। साथ ही बहुत से लोग केवल मोबाइल को इस्तेमाल करने या उपयोग में लाने के लिए ही इस्तेमाल करते हैं। या फिर कभी कभी कोई मोबाइल आपको बहुत पसंद आता है लेकिन उसका दाम बहुत अधिक होता है तो आप उसे Refurbished Mobile की श्रेणी में कम दाम एम् खरीद सकते हैं।

एक तरह से Refurbished Mobile में आपको यह सुविधा मिलती हैं कि आप अपनी पसंद का मोबाइल कम दाम में और सही स्थिति में प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपके कुछ पैसों की बचत भी हो जाएगी और बाकियों को पता भी नही चलेगा कि आपने एक Refurbished Mobile ख़रीदा है। इस तरह से Refurbished Mobile को खरीदने से मिलने वाले सबसे बड़े फायदे में अपनी पसंद का मोबाइल कम दाम में खरीदना होता है।

दूसरा फायदा यह होगा कि यदि आप किसी भी तरह के मोबाइल को लेना चाहते है या फिर आपको मोबाइल की आवश्यकता है लेकिन आपको उसको खरीदने के लिए पैसे नही है तो फिर आप उसे Refurbished Mobile कई श्रेणी में खरीद सकते हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि किसी व्यक्ति से सेकंड हैंड मोबाइल खरीदने से अच्छा है बड़ी शॉपिंग वेबसाइट से Refurbished Mobile को खरीद लेना क्योंकि वे एकदम सही स्थिति वाला मोबाइल ही आपको देगी।

तो यदि आप रिफर्बिश्ड फोन खरीदने जा रहे हैं तो यह ध्यान रखे कि आप बस इसे ध्यान से ख़रीदे क्योंकि सही डील आपको कम दाम में बहुत अच्छा मोबाइल दिला सकती हैं। अब यह कौन नही चाहेगा कि उसे अच्छा मोबाइल और वह भी बिल्कुल सही स्थिति में और वह भी कम दाम में मिल जाए। तो आगे से Refurbished Mobile खरीदते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखे।

Refurbished Mobile खरीदने के नुकसान (Refurbished Mobile ke nuksan)

अब जब आप रिफर्बिश्ड फोन के बारे में इतना सब कुछ जान चुके है, उसको खरीदने से होने वाले फायदों के बारे में भी जान चुके है तो अवश्य ही आपको इसके नुकसान के बारे में भी जानना ही चाहिए। कहने का अर्थ यह हुआ कि किसी भी चीज़ को खरीदने से होने वाले फायदों के बारे में बात की जाए तो साथ के साथ उसके नुकसान की भी बात कर लेनी चाहिए ताकि सामने वाला उसके सभी तरह के प्रकार के बारे में जान सके।

तो यदि आप रिफर्बिश्ड फोन खरीदने जा रहे हैं तो इसको खरीदने का सबसे बड़ा नुकसान यही होता है कि यह अपने साथ कुछ ना कुछ तो डिफेक्ट लेकर ही आयेगा। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि इसमें किसी भी तरह की कोई भी कमी नही होती या कुछ भी पुराना नही होता तो सामने वालो का दिमाग थोड़ी ना ख़राब है जो इसे Refurbished Mobile की श्रेणी में बेचेंगे।

इसलिए Refurbished Mobile का अर्थ हुआ उसमे ओरिजिनल मोबाइल की तुलना में कुछ ना कुछ कमी होना।अब यह खराबी उसके ग्रेड के आधार पर निर्भर करती है। कहने का अर्थ यह हुआ कि आप किस ग्रेड का Refurbished Mobile खरीदने जा रहे हैं, यह पूर्ण रूप स उसी पर ही निर्भर करेगा। लेकिन हर गिरते ग्रेड के साथ साथ उस मोबाइल का दाम भी कम होता चला जाएगा।

download app

Refurbished Mobile क्या होते हैं – Related FAQs

प्रश्न: रीफर्बिश फोन क्या हैं क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?

उत्तर: रीफर्बिश फोन वह फोन होता है जिसका एक बार इस्तेमाल हो चुका हो और आप इसे इसकी स्थिति के अनुसार खरीद सकते हैं।

प्रश्न: Refurbished Mobile क्या होता है?

उत्तर: Refurbished Mobile का अर्थ हुआ ऑनलाइन शॉपिंग में ख़रीदे गए मोबाइल को वापस लौटा देना और फिर उसे ठीक करके वापस बेचना।

प्रश्न: रिफर्बिश्ड मोबाइल कैसे होते हैं?

उत्तर: रिफर्बिश्ड मोबाइल अपनी स्थिति के अनुसार अलग अलग ग्रेड में बंटे हुए होते हैं।

प्रश्न: रिफर्बिश्ड को हिंदी में क्या कहते हैं?

उत्तर: रिफर्बिश्ड को हिंदी में नवीनीकरण कहते हैं।

प्रश्न: क्या रीफर्बिश्ड फोन में नई बैटरी होती है?

उत्तर: यह पूर्ण रूप से फोन की स्थिति पर निर्भर करता है।

तो आज आपने जाना कि Refurbished Mobile होता क्या है, यह ओरिजिनल मोबाइल या सेकंड हैंड मोबाइल से किस तरह से अलग होता है, क्या आपको Refurbished Mobile खरीदना चाहिए और यदि हां तो उसको खरीदते समय किस बात की सावधानी रखनी चाहिए, साथ ही Refurbished Mobile को खरीदने से क्या क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं इत्यादि।

लविश बंसल
लविश बंसल
लविश बंसल वर्ष 2010 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया और वहां से वर्ष 2014 में बीटेक की डिग्री ली। शुरुआत से ही इन्हें वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेना या इससे संबंधित क्षेत्रों में भाग लेना अच्छा लगता था। इसलिए ये काफी समय से लेखन कार्य कर रहें हैं। इनके लेख की विशेषता में लेख की योजना बनाना, ग्राफ़िक्स का कंटेंट देखना, विडियो की स्क्रिप्ट लिखना, तरह तरह के विषयों पर लेख लिखना, सोशल मीडिया कंटेंट लिखना इत्यादि शामिल है।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment