पुलिस फ्री राइड स्कीम क्या है? Police Free Ride Scheme Help Line Number

पुलिस फ्री राइड स्कीम इन हिंदी – देश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से महिलाओं के साथ होने वाले अमानवीय व्यवहारों की खबरें सुनने को मिलती है। ज्यादातर दुर्व्यवहार की शिकार कामकाजी महिलाएं हो रही है। अभी हाल में ही उन्नाव गैंगरेप और हैदराबाद डॉ प्रियंका रेडी के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार से पूरा देश विचलित हो गया। देश के नागरिकों के मन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे। हालांकि भारत सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है। भारत सरकार एवं राज्य सरकार अलग-अलग स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा एवं विकास के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित कर रही है।

इसके साथ ही कई सामाजिक संस्थाएं भी महिलाओं के हित में कार्य कर रही हैं। लेकिन फिर भी महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार में कमी नहीं आ रही है। इसलिए महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई शहरों में पुलिस द्वारा फ्री राइड स्कीम शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत देर सबेर आने जाने वाली महिलाओं को कोई वाहन ना मिलने पर पुलिस अपने वाहन से फ्री में घर तक छोड़ेगी। हालांकि यह योजना अभी पूरे देश में लागू नहीं है। यह योजना अभी कुछ शहरों में ही शुरू की गई है। यह शहर लुधियाना और नागपुर है।

पुलिस फ्री राइड स्कीम क्या है?

अभी कुछ समय से व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया एप पर एक मैसेज काफी मैसेज काफी वायरल हो रहा है। जिसमें बताया गया है कि पुलिस ने महिलाओं के लिए पुलिस फ्री राइड स्कीम शुरू की है। जिसके अनुसार अब महिलाओं को स्थानी पुलिस सवारी की सुविधा प्रदान कर रही है। महिलाएं 1091 अथवा 07122561103 कॉल करके इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। सोशल मीडिया पर मैसेज होने पर बहुत से नागरिक इसे फेक न्यूज़ समझ रहे थे। और तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थी।

इन अफवाहों पर पूर्ण विराम लगाते हुए नागपुर सिटी पुलिस और पंजाब पुलिस ने अपने ऑफिशियली ट्विटर हैंडल से जानकारी दी कि शहर की महिलाओं के लिए पुलिस फ्री राइड स्कीम की शुरुआत की गई है। जिसमें रात्रि 10:00 से सुबह 6:00 बजे के बीच यदि किसी महिला को यदि घर जाने के लिए सवारी नहीं मिलती है। तो वह महिला 1091 नंबर पर कॉल करके फ्री राइड इस इस स्कीम का लाभ उठा सकती है। उस महिला को पुलिस अपनी गाड़ी से फ्री में घर तक पहुंच जाएगी।

योजना का नाम पुलिस फ्री राइड स्कीम
राज्य लुधियाना, नागपुर
लाभार्थी महिलाएं
हेल्पलाइन नंबर 1091
उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना है

फ्री राइड स्कीम का लाभ कौन-कौन से शहर में प्राप्त किया जा सकता है –

पुलिस फ्री राइड स्कीम क्या है? Police Free Ride Scheme Help Line Number

जैसा कि आपको पहले ही बताया जा चुका है कि पुलिस फ्री राइड स्कीम अभी पुरे देश में लागू नहीं की गई है। इस योजना का लाभ कुछ शहरों में ही प्राप्त किया जा सकता है। यह शहर कुछ इस प्रकार हैं –

  1. लुधियाना – पंजाब
  2. नागपुर – महाराष्ट्र

पुलिस फ्री राइड स्कीम हेल्पलाइन नंबर| Police Free Ride Scheme Help Line Number –

यदि आप रात्रि 10:00 से सुबह 6:00 सुबह के बीच में कहीं पर है। और घर जाने के लिए आपको कोई सवारी नहीं मिल रही है। तो आप ऐसी स्थिति में पुलिस फ्री राइड स्कीम का लाभ उठा सकती हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा।

लुधियाना पुलिस फ्री राइड स्कीम हेल्पलाइन नंबर –

पुलिस फ्री राइड स्कीम क्या है? Police Free Ride Scheme Help Line Number

महिलाओं की सुरक्षा के लिए लुधियाना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1091, 100, 112, 181 नंबर पर कॉल करके फ्री राइड स्कीम का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। और सुरक्षित घर पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने महिलाओं के लिए शक्ति एप भी लॉन्च किया है। जिसे आप डाउनलोड करके अपने मोबाइल में रख सकते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में आप इस शक्ति एप के माध्यम से सहायता मांग सकते हैं। पुलिस कंट्रोल रूम के द्वारा आपको तुरंत सहायता प्रदान की जाएगी।

नागपुर पुलिस फ्री राइड स्कीम हेल्पलाइन नंबर –

पुलिस फ्री राइड स्कीम क्या है? Police Free Ride Scheme Help Line Number

इसके साथ ही नागपुर सिटी पुलिस द्वारा सिटी की महिलाओं के लिए होम ड्रॉप फैसिलिटी उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए नागपुर सिटी की महिलाएं Dial 100, 1091 अथवा 07122561103 पर कॉल करके इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। नागपुर सिटी पुलिस द्वारा होमड्राप फैसिलिटी रात्रि 9:00 से सुबह 5:00 तक प्रदान की जा रही है।

1091 नंबर क्या है?

1091 एक राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन नंबर जिससे महिला कमीशन द्वारा लांच किया गया था। इस नंबर पर कोई भी महिलाएं किसी भी प्रकार के विपरीत परिस्थिति में कॉल करके मदद मांग सकती हैं। स्थानी पुलिस द्वारा तुरंत संबंधित महिला को मदद उपलब्ध कराई जाएगी। 1091 नंबर काफी समय से महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम कर रहा है। और इसका लाभ काफी महिलाएं प्राप्त कर रही है। यह एक राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन नंबर है। जिसका देश के किसी भी क्षेत्र से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इससे वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर के नाम से भी जाना जाता है। इसकी शुरुआत 2012 में हुई थी।

download app

वुमन हेल्पलाइन नंबर की विशेषता –

  • वुमन पावर हेल्पलाइन नंबर 1091 एक राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन नंबर इस नंबर पर कोई भी पीड़ित महिला या महिला के सगे-संबंधी विपरीत परिस्थितियों में कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
  • शिकायत करने वाले वाली महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।
  • पीड़ित महिला को किसी भी हाल में संबंधित पुलिस थाने या किसी ऑफिस में नहीं बुलाया जाता है।

FAQ

पुलिस फ्री राइड स्कीम केेया

पुलिस फ्री राइडर स्कम भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई एक महत्वकांक्षी योजना है इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी जिसकी अगर कोई महिला रात मे बाहर से घर आती है। और इस स्थिति में अगर उसे कोई सवारी नहीं मिल रही है तो महिला महिला 1091 नंबर पर कॉल करके फ्री राइड इस इस स्कीम का लाभ उठा सकती है। उस महिला को पुलिस अपनी गाड़ी से फ्री में घर तक पहुंच जाएगी।

पुलिस फ्री राइड योजना कहाँ शुरू की गयी हैं?

पुलिस फ्री राइड स्कीम की शुरुआत भारत सरकार के द्वारा की गई है, लेकिन अभी इस योजना को पूरे देश मे लागू नही किया गया हैं। इस योजना की शुरुआत पंजाब लुधियाना, महाराष्ट्र नागपुर में कई गयी हैं।

पुलिस फ्री राइड स्कीम का लाभ कैसेे मिलेगा

जो महिलाएं घर से बाहर सवारी की बजह से फसी हुई है वह महिलाएं 1091 अथवा 07122561103 कॉल करके इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

पुलिस फ्री राइड योजना का किस समय पर उठाा सकते हैं?

योजना के अंतर्गत अगर महिला को रात्रि 10:00 से सुबह 6:00 बजे के बीच घर जाने के लिए सवारी नहीं मिलती है। तो वह महिला 1091 नंबर पर कॉल करके फ्री राइड इस इस स्कीम का लाभ उठा सकती है। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करते ही पुलिस की गाड़ी महिला के द्वारा बताई गई जगह पर पहुंचेगी और उस महिला को घर तक छोड़ कर आएगी।

पुलिस फ्री राइड योजना का लाभ लेनेेे के लिए कोई भुगतान देना होगा?

जी नही अगर आप रात्रि 10:00 से सुबह 6:00 बजे के बीच घर जाने के लिए सवारी नहीं मिलती है, तो आप हेल्पलाइन नंबर 1091 पर कॉल कर के इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। यह योजना बिल्कुल निशुल्क है।

तो दोस्तों यह थी फ्री राइड स्कीम के बारे में जानकारी। आशा करता हूँ कि आज की पोस्ट पुलिस फ्री राइड स्कीम क्या है? Police Free Ride Scheme Help Line Number अच्छी लगी होगी। और आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। यदि फिर भी इस लेख में आपको कुछ समझ ना आया हो या फिर आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल है तो हमे कमेंट करके पूछ सकते है। हम जल्द आपसे जुड़कर आपकी पूरी सहायता करेंगे।। धन्यवाद ।।

अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार टेक यू हेल्प के संस्थापक हैं। वह मानव व्यवहार और समाज का अध्ययन करने के जुनून के साथ अत्यधिक प्रेरित व्यक्ति हैं। उन्होंने 2015 में कानपुर विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है। पढ़ाई के दौरान, अनूप कुमार ने सामाजिक संरचनाओं और व्यक्तिगत अनुभवों को आकार देने के तरीकों की गहरी समझ विकसित की।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment