प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है? | कब शुरू हुई, उद्देश्य व लक्ष्य | PM Matsya Sampada Yojana in Hindi

|| प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है? | PM Matsya Sampada Yojana in Hindi | PM Matsya Sampada Yojana ki jankari | प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का उद्देश्य | PM Matsya Sampada Yojana motive in Hindi | PM Matsya Sampada Yojana kya hai ||

PM Matsya Sampada Yojana in Hindi :- वर्ष 2019 में केंद्र में दूसरी बार श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सत्ता में आई और तब से लेकर आज तक किसानों और मछुआरों के कल्याण के उद्देश्य से कई योजनाओं का शुभारंभ किया गया। इसी में मछुआरों के कल्याण के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का उद्घाटन किया जिसके तहत उन्हें मछली पालन में सहयोग करने (PM Matsya Sampada Yojana kya hai) के लिए कई तरह की सुविधा दी गयी।

अब यदि आप मछुआरे हो या मछली पालन के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो आपको प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में पूरी जानकारी अवश्य ले लेनी (PM Matsya Sampada Yojana ki jankari) चाहिए। वह इसलिए क्योंकि इस योजना के द्वारा आप कई तरह के लाभ उठा सकते हैं जो आपके जीवन को बदलने की क्षमता रखती है। यही कारण है कि आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में ही संपूर्ण जानकारी देने वाले (PM Matsya Sampada Yojana ke bare me) हैं। आइए जाने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में।

Contents show

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है? (PM Matsya Sampada Yojana in Hindi)

तो जैसा कि इस योजना के नाम से ही स्पष्ट है तो इसे भारत सरकार अर्थात केंद्र सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। देशभर के सभी मछुआरों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने, मछली पालन के व्यवसाय को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गयी। इस योजना का उद्देश्य जो भी किसान मछली पालन के व्यवसाय में है और इसी पर निर्भर करते हैं, उन्हें सरकारी सहायता दिलाना और उनका बीमा करवाना है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है कब शुरू हुई उद्देश्य व लक्ष्य PM Matsya Sampada Yojana in Hindi

इसी के साथ जो लोग मछली पालन के व्यवसाय में जाना चाहते हैं या इसकी शुरुआत करना चाहते हैं, उन्हें भी सहायता राशि उपलब्ध करवाना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में ही सम्मिलित किया गया है। अभी तक बहुत से लोगों ने इस योजना का लाभ उठाकर अपना बीमा करवाया है और मत्स्य पालन का व्यवसाय भी शुरू कर लिया है। तो यदि आप भी इसी में ही जाना चाहते हैं या पहले से ही इस तरह के व्यापार में हैं तो आज ही इस योजना के तहत लाभ उठाए।

इस योजना को भारत देश में नीली क्रांति लाने के लिए लाया गया है और इसी कारण इसके तहत भारत के सभी मछुआरों की सहायता की जा रही है। तो यदि आप मछुआरे है या इस क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आपको प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बहुत ज्यादा लाभ देखने को मिल सकता है। इसे प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा शुरू किया गया है और इसके तहत मिलने वाली सभी सुविधाएँ और लाभ भी केंद्र सरकार ही देती है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना कब शुरू की गयी थी? (PM Matsya Sampada Yojana launch date)

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को वर्ष 2020-21 में शुरू किया गया था और इसका कार्यकाल वर्ष 2024-25 की अवधि तक रहने वाला है। कहने का अर्थ यह हुआ कि इस योजना को भारत सरकार के द्वारा कुल 5 वर्ष की अवधि के लिए शुरू किया गया है और उसके तहत भारत सरकार ने कुल 20 हज़ार करोड़ की सहायता राशि जारी की है। तो प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को संचालित करने के लिए 20 हज़ार करोड़ का निवेश किया जाना है जो इन 5 वर्ष की अवधि में होगा।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का उद्देश्य (PM Matsya Sampada Yojana motive in Hindi)

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का उद्देश्य जानना भी आपके लिए बहुत जरुरी है क्योंकि इसी के तहत ही तो आप यह जान पाएंगे कि आखिर इस योजना को शुरू करने का केंद्र सरकार का क्या लक्ष्य था। तो इसके तहत यह तो आप जान ही गए होंगे कि देश भर में फैले सभी ऐसे लोग जो मत्स्य पालन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें लाभ प्रदान करना है। फिर भी हम प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बनाए गए उद्देश्यों के बारे में आपको भलीभांति बता देते हैं।

  • इसके तहत मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र पर जोर दिया गया है। जो भी व्यक्ति मछली उत्पादन के क्षेत्र में कार्यरत है उसे भारत सरकार की ओर से आर्थिक सहायता व अन्य सभी सुविधाएँ मुहैया करवाई जाएगी। मुख्य तौर पर हरियाणा के किसानों व महिलाओं ने इस क्षेत्र में बहुत लाभ उठाया है और अभी भी उठा रहे हैं।
  • मछली उत्पादन की गुणवत्ता में भी सुधार लाया गया और इसके लिए आवश्यक सभी उपकरणों व अन्य चीज़ों को उपलब्ध करवाने का दायित्व भी केंद्र सरकार ने संभाला हुआ है।
  • अब मछली की कटाई और उसके बाद की प्रक्रिया में जो जो सहयोग व उपकरण चाहिए होते हैं उसके लिए भी केंद्र सरकार के द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा।
  • अब कई बार यह देखने को मिलता है कि मछली का उत्पादन हो जाता है, उसकी कटाई भी कर दी जाती है लेकिन बजार तक देरी से पहुँचने में वह ख़राब हो जाती है या खाने योग्य नहीं रहती है। तो इस व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए भी केंद्र सरकार ने बहुत सहायता की है और कर भी रही है।
  • मछली के मूल्य को निर्धारित करने, बाजार में उसकी आसान पहुँच और ग्राहकों को भी सुविधा देने के उद्देश्य से भी इस प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को शुरू किया गया है।

तो इस तरह से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को शुरू करने के एक नहीं बल्कि कई उद्देश्य है और उसके तहत बहुत से लोग व किसान लाभ भी उठा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की उपलब्धियां (PM Matsya Sampada Yojana benefits in Hindi)

अब जब आप प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में इतना सब जान रहे हैं तो इस योजना के तहत देश में मत्स्य पालन के क्षेत्र में क्या कुछ परिवर्तन देखें को मिला है और इससे देश को क्या हासिल हुआ है, इसके बारे में भी तो जानना चाहिए। अब किसी योजना को यूँ ही तो शुरू नहीं किया जाता है बल्कि उसके पीछे के उद्देश्यों, लक्ष्यों तथा अंतरिम परिणाम को देखते हुए ही उसे बनाया जाता है।

तो इसी योजना के तहत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को शुरू किया गया था जिसके कई सकारात्मक परिणाम इस देश को देखने को मिले हैं। उसमे से कुछ परिणाम इस प्रकार है:

  • जिस मछली का उत्पादन वर्ष 14-15 में 10.26 मिलियन मीट्रिक टन था वही उत्पादन बढ़ कर अब 14 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुँच गया है।
  • यही नहीं प्रति हेक्टेयर के हिसाब से भी उत्पादन में वृद्धि देखने को मिली है जिसक फायदा आम देशवासियों को हुआ है। तो जहाँ पहले प्रति हेक्टेयर में 2.3 टन ही मछली का उत्पादन किया जाता था वही आज के समय में यह बढ़कर 3.3 टन हो चुका है।
  • पहले मछली पालन में विदेश में निर्यात 33 हज़ार करोड़ के पास होता था जो वर्तमान समय में बढ़ कर 50 हज़ार करोड़ के पास पहुँच गया है। तो इस कारण देश की अर्थव्यवस्था भी पहले की अपेक्षा मजबूत हो रही है।

तो इस तरह प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत देश को आर्थिक, सामाजिक व भोगोलिक स्तर तीनो पर ही लाभ देखने को मिला है। इससे देश के आम नागरिक भी फायदे में रहे हैं और किसान भी। साथ ही मछुआरों की प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है जो कि एक सराहनीय कदम माना जाएगा।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लक्ष्य (PM Matsya Sampada Yojana target in Hindi)

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के आपने उद्देश्य जान लिए, उसकी उपलब्धियां जान ली लेकिन यदि उसके लक्ष्य नहीं जाने तो फिर क्या ही जाना। अब आपको यह भी तो जानना चाहिए कि आखिरकार इस योजना के तहत किस तरह के लक्ष्यों को निर्धारित किया गया है और क्या भारत सरकार उन्हें पाने की दिशा में आगे बढ़ भी रही है या नहीं। तो प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत निम्नलिखित लक्ष्यों को निर्धारित किया गया है।

  • इसके तहत सरकार का लक्ष्य यह है कि जल्द से जल्द देश के सभी मछुआरों व मछली के किसानों की आय को दुगुना करना और उन्हें आर्थिक रूप से संपन्न बनाने का काम करना।
  • इसके साथ ही इससे संबंधित रोजगार को सृजित करना और उससे देश में बेरोजगारी की दर को घटाना भी सरकार का एक लक्ष्य है। इस दिशा में तेजी से प्रयास भी किये जा रहे हैं।
  • मछली उत्पादन व व्यवसाय के लिए ज्यादा भूमि को उपलब्ध करवाना, उसके लिए उचित पानी व अन्य चीज़ों की समय पर व्यवस्था करना भी प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का एक लक्ष्य है।
  • मत्स्य व्यवसाय का एक मजबूत ढांचा तैयार करना भी भारत सरकार का लक्ष्य है ताकि उसके तहत जल्द से जल्द सभी मामलो का निपटारा किया जा सके।
  • कृषि के क्षेत्र में मत्स्य व्यवसाय के योगदान को बढ़ाना और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना भी इसका एक लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की प्राथमिकताएं (PM Matsya Sampada Yojana kyu shuru ki gai)

अब आपको यह भी जानना चाहिए कि भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत किस किस तरह की प्राथमिकतायें निर्धारित की गयी है। इससे ही आप यह जान पाएंगे की क्या भारत सरकार प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों की पूर्ति के लिए गंभीर है भी या नहीं। तो आइए जाने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में किन किन चीज़ों को प्राथमिकता दी गई है।

  • समुद्री मत्स्यिकी
  • अंतर्देशीय मत्स्य पालन
  • मछुआरों का कल्याण
  • आधारभूत सुविधाएँ
  • पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन
  • जलीय स्वास्थ्य प्रबंधन
  • सजावटी मत्स्य पालन
  • ठंडे पानी की मत्स्यिकी
  • समुद्री शैवाल की खेती

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की वेबसाइट (PM Matsya Sampada Yojana ki website)

अब यदि आप प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से संबंधित वेबसाइट को देखना चाहते हैं तो उसके लिए भी भारत सरकार ने एक नयी वेबसाइट बनाई हुई है जिसका लिंक https://pmmsy.dof.gov.in/ है। इस वेबसाइट के जरिये आपको प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में शुरू से लेकर अंत तक संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी। साथ ही आप प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ किस तरह से उठा सकते हैं और उसके तहत किस तरह से भारत सरकार से सहायता प्राप्त कर सकते हैं, यह भी आपको इसी वेबसाइट के जरिये जानने को मिलेगा।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए टोल फ्री नंबर (PM Matsya Sampada Yojana toll free number)

अब यदि आपको प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत किसी तरह की समस्या है या आप कोई जानकारी लेना चाहते हैं या कोई और बात है तो आप उनके टोल फ्री नंबर पर कॉल कर यह जानकारी (PM Matsya Sampada Yojana helpline number) ले सकते हैं। इसके लिए आपको 1800-425-1660 इस नंबर पर कॉल करना होगा और फिर आपको सब जानकारी विस्तार से दे दी जाएगी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से संपर्क करने के कई अन्य माध्यम भी उनकी वेबसाइट पर दिए गए हैं। उसका विवरण इस प्रकार है:

समुद्री मत्स्यिकी एवं सजावटी मछली संबंधी जानकारी

सहायक आयुक्त (मत्स्यिकी)

मत्स्यपालन विभाग,

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

कमरा सं. 479, कृषि भवन

नई दिल्ली 110001

दूरभाष.: 011-23097014

ईमेल: sanjay.rpandey@gov.in 

अंतर्देशीय और पोस्ट हार्वेस्ट संबंधी पूछताछ

सहायक आयुक्त (मत्स्यिकी)

मत्स्यपालन विभाग,

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

36, चन्द्र लोक बिल्डिंग, जनपथ

नई दिल्ली 110001

दूरभाष: 011-23310351

ईमेल: rakesh.kr38@gov.in 

download app

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है -Related FAQs

प्रश्न: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत कब की गई?

उत्तर: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत वर्ष 2020 में की गई थी।

प्रश्न: मत्स्य संपदा योजना का लाभ कैसे लें?

उत्तर: मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेने के लिए आपको दिए गए संपर्क विवरण पर कॉल करना होगा या उन्हें मेल भेजना होगा।

प्रश्न: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना किसने शुरू की है?

उत्तर: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शुरू की है।

प्रश्न: मत्स्य पालन मंत्री कौन है?

उत्तर: मत्स्य पालन मंत्री श्री मान पुरुषोत्तम रुपाला जी है।

तो इस तरह से इस लेख के माध्यम से आपने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में पूरी जानकारी ले ली है। तो यदि आप प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ उठाना चाहते हैं या उसके तहत केंद्र सरकार से किसी तरह के सहयोग की अपेक्षा रखते हैं तो आप आज ही दिए गए संपर्क विवरण पर उनसे संपर्क कर सकते हैं।

लविश बंसल
लविश बंसल
लविश बंसल वर्ष 2010 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया और वहां से वर्ष 2014 में बीटेक की डिग्री ली। शुरुआत से ही इन्हें वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेना या इससे संबंधित क्षेत्रों में भाग लेना अच्छा लगता था। इसलिए ये काफी समय से लेखन कार्य कर रहें हैं। इनके लेख की विशेषता में लेख की योजना बनाना, ग्राफ़िक्स का कंटेंट देखना, विडियो की स्क्रिप्ट लिखना, तरह तरह के विषयों पर लेख लिखना, सोशल मीडिया कंटेंट लिखना इत्यादि शामिल है।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment