पेट में गैस सही करने के घरेलू उपाय | Pet me gas ke upay

|| पेट में गैस के उपाय | Pet me gas ke upay | Gas ke gharelu upay in Hindi | Stomach gas solution in Hindi | Pet me gas ka ilaj | Pet me gas ke upay in Hind | गैस को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाएं? | ज्यादा गैस बनने से कौन सी बीमारी होती है? | Home remedies for gas problem in Hindi ||

Pet me gas ke upay :- आजकल लोगों का खान पान बहुत बदल गया है। लोग अब घर का शुद्ध खाना खाने की बजाय बाहर का फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं, और लोगों के स्वाद के अनुसार बहुत सारे फास्ट फूड बनने लगे हैं। जिसको खाने से पेट संबंधी व अन्य समस्याएं होने लगती है। वहीं अब खाना चूल्हे पर बनने की बजाय सभी घरों में गैस पर बनने लगा है। इन सब से खाना जल्दी तो बन जाता है पर इनसे हमें बहुत सारी शरीर संबंधी समस्याएं होनी शुरू हो जाती (Gas ke gharelu upay in Hindi) है।

अब लोगों में गैस बनने की समस्या, एसिडिटी जैसी समस्या तो बहुत आम हो गई है। इन समस्याओं से पेट में, सीने में, सिर में दर्द हो जाता है। और हमें इन दर्द से छुटकारा पाने के लिए तरह तरह की दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है जिसकी वजह से हमारा शरीर बीमारियों से घिरता चला जाता (Pet me gas ka ilaj) है। इसीलिए हमें इन समस्यायों से निपटने के लिए पहले कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए। लेकिन बहुत सारे लोगों को इन उपायों के बारे में पता ही नहीं होता है।

ऐसे में आप भी अगर गैस की समस्या से परेशान हो चुके हैं और इसको दूर करने के घरेलू नुस्खे या कुछ उपाय जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से गैस जैसी समस्या से राहत पाने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे (Stomach gas solution in Hindi) हैं। इसलिए इस लेख को अंत तक और ध्यान से पढ़िएगा।

पेट में गैस के उपाय (Pet me gas ke upay)

पेट में गैस के उपाय जानने से पहले आपका यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर क्यों आपको बार बार गैस बनने की समस्या का सामना करना पड़ता (Home remedies for gas problem in Hindi) है। आपको जिस भी वजह से गैस बन रही है उसका पता लगाएं। किसी किसी को किसी खाने से गैस बनती है तो किसी को खाना अच्छे से ना पचा के खाने से। जिस भी वजह से आपको गैस बन रही हो उसको करने से बचें या उसका कोई उपाय ढूंढे।

Pet me gas ke upay

कुछ कारण ऐसे भी होते हैं जो हमें पता नही होते हैं जैसे कि हम गैस पर रोटी बनाते हैं तो उसकी वजह से भी गैस की समस्या होती है हमें तवे पर रोटी बनानी (Stomach gas problem solution in Hindi) चाहिए जैसे पहले की औरतें चूल्हों पर तवे पर ही रोटी सेका करती थी किसी कपड़े की सहायता से। चाय पीने से, सीटिंग वाली जॉब करने से इत्यादि बहुत सारे कारणों से गैस बनती है जिनके बारे में हमें पता नही होता है।

हमारी दादी नानी हमें कोई दर्द होने पर या कोई छोटी मोटी बीमारी होने पर हमें दवाइयों की जगह घर की कोई चीज बना कर देती हैं और हमारा वह दर्द या तकलीफ दूर हो जाती है। तो ऐसे में हमें गैस दूर करने के उपाय भी जान लेने (Pet me gas ke upay in Hindi) चाहिए जो दवाइयों के अलावा घर की चीजों से बनते हैं। इसके हम आपको एक या दो नहीं बल्कि कई उपाय बताने वाले हैं तो आइए जानते हैं:

कच्ची लस्सी

कच्ची लस्सी को पीने से गैस, खट्टी डकार, सीने में जलन इत्यादि बहुत सारी समस्याएं दूर हो सकती (Stomach gas relief in Hindi) है। अगर आपको बहुत बार गैस की समस्या का सामना करना पड़ता है और इस वजह से आप बहुत परेशान रहते हैं तो आप यह तरीका जरूर अपना कर देखें।

इसमें आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस आधे गिलास नॉर्मल दूध में जो कि गर्म ना हो आधा गिलास पानी मिलाना है और उसे पीना है। इससे आपके जलन की, गैस की सब समस्या चुटकी में दूर हो जायेगी। और आपको दवाई का सहारा भी नहीं लेना पड़ेगा।

अजवायन (Ajwain for gas in Hindi)

अजवायन का उपयोग सदियों से चलता आ रहा है क्योंकि अजवायन के बहुत सारे फायदे होते हैं और इसे रसोई में आमतौर पर यूज किया जाता है। अजवायन से पेट दर्द की समस्या के साथ साथ जुखाम खांसी की समस्या भी दूर होती (Pet ki gas ka ilaj) है। नवजात शिशु को भी जुखाम होने पर अजवायन का पानी पिलाया जाता है।

अब जानते हैं कि इसके सेवन का तरीका क्या है, तो इसको आप नमक मिला कर गर्म पानी के साथ लेंगे तो इसका ज्यादा फायदा मिलेगा। आप चाहें तो इसका चूर्ण बना कर भी रख सकते हैं। जिसमें आप अजवायन, काला नमक, मिसरी, इलायची इत्यादि डाल कर पीस कर रख सकते हैं और जररूत पड़ने पर गरम पानी के साथ ले सकते (Pet ki gas kaise nikale in Hindi) हैं। इससे आपके पेट की गैस तभी दूर हो जायेगी और आपको दर्द से राहत मिलेगी।

हरड़ (Harad for stomach gas in Hindi)

हरड़ को आयुर्वेद के हिसाब से बहुत लाभदायक माना जाता है। और इसके सेवन से शरीर को काफी फायदा होता है। शरीर की काफी बीमारियां हरड़ के सेवन से खत्म हो जाती है क्योंकि हरड़ में एंटीबैक्ट्रियल गुण पाए जाते हैं और साथ ही हरड़ में काफी मात्रा में विटामिन भी पाए जाते हैं। हरड़ को छोटे बच्चों को पीस कर पिलाया जाता है ताकि बच्चे की पेट की या जुखाम की समस्या दूर हो जाए।

अब बात करते हैं हरड़ को पेट की गैस दूर करने के लिए कैसे लें। तो इसके लिए आप हरड़ को पानी में डाल कर पूरी रात छोड़ दें और फिर उस पानी को सुबह उठ कर पिएं। या फिर आप अभी हरड़ का सेवन करना चाहते हैं तो आप हरड़ को धो कर उसको चूस भी सकते हैं। जिससे आपके पेट दर्द की गैस काफी कम हो जाएगी।

मेथी (Methi water for gas in Hindi)

वैसे तो मेथी खाना बनाने में उपयोग में आती है पर यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। मेथी के पत्तों की सब्जी बनाई जाती है और मेथी के दानों का इस्तेमाल सब्जी या दाल में किया जाता है। मेथी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं इसीलिए सबको इसका सेवन अपने खाने में करना चाहिए।

मेथी के दानों को आप गैस की समस्या को दूर करने के लिए भी खा सकते हैं। इसके लिए आप चाहे तो सीधा नमक मिला कर पानी के साथ खा सकते हैं या फिर भिगो कर पीस कर खा सकते हैं। इसका बहुत फायदा आपको देखने को मिलेगा।

अदरक और नींबू का रस

अदरक और नींबू आमतौर पर रसोई में इस्तेमाल होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये दोनो सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। जी हां, सही सुना आपने, इन दोनो को मिला कर इसका रस पीने से काफी फायदा होता है खास तौर पर पेट संबंधी समस्या में।

इसके लिए आप दोनो का रस निकाल ले और फिर उसमे काला नमक डाल कर पी ले। इससे पेट की गैस चुटकी में दूर हो जायेगी। आप चाहें तो अदरक का छोटा पीस लेकर उसको नींबू के रस में डूबो कर भी चूस सकते हैं।

छाछ

ऊपर हमने आपको कच्ची लस्सी के बारे में बताया लेकिन अब बारी है छाछ की। छाछ गर्मियां शुरू होते ही हर घर में इस्तेमाल में आती है क्योंकि इससे शरीर की गर्मी दूर होती है और सबको पसंद भी बहुत होती है। लगभग हर घर में गर्मियों में दोपहर के समय खाने के साथ दही या लस्सी ली जाती है।

अब आप छाछ को पेट की गर्मी या गैस को दूर करने के लिए भी पी सकते हैं। इसके लिए आप छाछ ठंडी और उसमे काला नमक डाल कर पिए। आप चाहें तो इसमें पुदीना या धनिया भी डाल सकते हैं। जिससे आपके गैस की समस्या दूर हो पाएगी।

हींग (Hing for gas in Hindi)

हींग का उपयोग अक्सर पेट की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। हम आपको एक बात और बता दें कि यदि हींग का पेस्ट बना कर नवजात शिशु के पेट पर लगाया जाए तो नवजात शिशु को पेट संबंधी समस्या से निजात मिलता है। क्योंकि छोटे बच्चों में भी कभी कभी गैस की समस्या देखने को मिलती है।

आप भी हींग का उपयोग पेट की गैस को दूर करने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आप हींग को गर्म पानी में डाल कर पी सकते हैं। जिससे कुछ ही समय में आपको फायदा देखने को मिलेगा।

दही (Yogurt for gas in Hindi)

दही में काफी मात्रा में एंटीबैक्ट्रियल पाए जाते हैं और इसके नियमित सेवन से शरीर को काफी पोषक तत्व मिलते हैं। इसके लिए हर कोई कहता है कि दही हर किसी को खानी चाहिए क्योंकि यह बहुत फायदेमंद होती है और सब को खाने के साथ दही बहुत अच्छी भी लगती है।

आप अगर नियमित रूप से एक कटोरी दही का सेवन करेंगे तो यकीन मानिए आपके गैस की समस्या दूर हो जायेगी। क्योंकि यह खाने को अच्छे से पचाने में सहायता करता (Curd for gas in Hindi) है। अगर आप दही में जीरा डाल कर और नमक डाल कर खायेंगे तो इसका और भी ज्यादा फायदा आपको देखने को मिलेगा।

दालचीनी

दालचीनी को अक्सर महिलाएं रसोई में मसाले में उपयोग में लाती है जो आपके खाने में स्वाद लाने का काम करता है। लेकिन इसी स्वाद के साथ साथ दाल चीनी से पेट की गैस भी दूर हो सकती है। आप चाहें तो एक गिलास पानी के साथ सीधा दाल चीनी के कुछ टुकड़े खा सकती हैं जिससे आपको तुरंत गैस की समस्या से कुछ राहत मिलेगी।

हल्दी

हल्दी के बारे में कौन नहीं जानता है यह हर रसोई में पाई जाती है और अधिकतर खाने में उपयोग में लाई जाती है। और अक्सर आपने देखा होगा की किसी को चोट लग जाए तो उस पर हल्दी का पेस्ट बना कर लगाया जाता है क्योंकि हल्दी में दर्द खींचने के शक्ति होती है।

आप हल्दी दूध में डाल कर बहुत बार पी चुके होंगे क्योंकि यह हर दादी नानी कहती है कि हल्दी वाला दूध पीने से बहुत फायदे होते हैं इससे सब दर्द दूर भाग जाते हैं और यहां तक कि जुखाम भी सही हो जाता है। तो ऐसे में इस हल्दी का उपयोग करके आप पेट के गैस की समस्या से भी राहत पा सकते हैं।

सौंफ

आप चाहे तो सौंफ को खाने के बाद खाना शुरू कर सकते हैं। जो खाने को पचाने का काम करता है। आपने देखा हो तो आप कहीं बाहर खाना खाने जाते हो, तब खाना खाने के बाद आपको वहां से सौंफ और मिश्री या अलग अलग तरीके की सौंफ खाने को दी जाती होगी।

क्योंकि सौंफ खाने को पचाने का काम करता है जो गैस को बनने नहीं देता। इसीलिए आप सौंफ का सेवन खाने के बाद कर सकते हैं। आप चाहे तो सौंफ में मिसरी मिक्स करके भी खा सकते हैं।

एलोवेरा

आयुर्वेद में एलोवेरा के बहुत सारे फायदे बताए गए हैं। स्वास्थ्य संबंधी बहुत सारी समस्याएं एलोवेरा के सेवन से दूर हो जाती है। तो ऐसे में एलोवेरा के सेवन से पेट की गैस की समस्या भी दूर हो सकती है। और इसके नियमित सेवन से बहुत सारी बीमारियां आपसे दूर ही रहेगी।

आप चाहें तो एलोवेरा का जूस बना कर पी सकते हैं। या फिर सीधा एलोवेरा की एक चम्मच भर कर खा सकते हैं जिससे कुछ ही दिनों में आपको पेट की गैस से राहत मिलेगी।

योग और आसन

योग और आसन से बीमारियां दूर हो जाती है और जो लोग योग और आसन शुरू से करते आ रहे हैं उनको तो बीमारियां होती ही बहुत कम है। आजकल की दुनिया इंटरनेट की दुनिया है जिसमे शारीरिक श्रम बहुत कम हो चुका है। तो ऐसे में आपको योग और आसन तो अवश्य ही करने चाहिए। जो आपको हर तरह की बीमारी से दूर रखेगा। और गैस जैसी समस्या भी नहीं होगी।

तो यह थे कुछ तरीके जिनके जरिए आप पेट की गैस से राहत पा सकते हैं। ये सब तरीके घरेलू हैं तो इनसे किसी को कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा और हर उपाय का कोई ना कोई लाभ ही होगा। और आपको दवाइयों से भी छुटकारा मिल जाएगा।

download app

पेट में गैस के उपाय – Related FAQs

प्रश्न: पेट की गैस से तुरंत छुटकारा कैसे पाए?

उतर: पेट की गैस के दर्द के लिए तुरंत अजवायन और काले नमक को गर्म पानी के साथ लें।

प्रश्न: गैस को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाएं?

उतर: गैस को जड़ से खत्म करने के लिए रोजाना खाने के बाद खाना पचाने के लिए सौंफ खानी चाहिए।

प्रश्न: गैस की समस्या होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?

उतर: गैस की समस्या होने पर गोभी, मूली, तली हुई चीज, प्याज इत्यादि नहीं खाने चाहिए।

प्रश्न: ज्यादा गैस बनने से कौन सी बीमारी होती है?

उतर: ज्यादा गैस बनने से सिर दर्द व पेट दर्द के अलावा बवासीर, उल्टी, कब्ज जैसी बीमारी होती है।

तो इस तरह से इस लेख के माध्यम से आपने पेट की गैस को दूर करने के उपायों के बारे में जानकारी ले ली है। वैसे तो आपको बहुत से तरीके मिल जायेंगे लेकिन यह कुछ तरीके बहुत उत्तम हैं। आप इनमे से किसी को इस्तेमाल में लाकर देखिएगा आपको अवश्य परिणाम अच्छा मिलेगा।

लविश बंसल
लविश बंसल
लविश बंसल वर्ष 2010 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया और वहां से वर्ष 2014 में बीटेक की डिग्री ली। शुरुआत से ही इन्हें वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेना या इससे संबंधित क्षेत्रों में भाग लेना अच्छा लगता था। इसलिए ये काफी समय से लेखन कार्य कर रहें हैं। इनके लेख की विशेषता में लेख की योजना बनाना, ग्राफ़िक्स का कंटेंट देखना, विडियो की स्क्रिप्ट लिखना, तरह तरह के विषयों पर लेख लिखना, सोशल मीडिया कंटेंट लिखना इत्यादि शामिल है।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment