पारले प्रोडक्ट्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे शुरू करे? | निवेश, प्रॉफिट, नियम व शर्ते | Parle Products Distributorship In Hindi

Parle Products Distributorship In Hindi:- पारले एक इंडियन फ़ूड प्रोडक्ट निर्माता कंपनी है, यह कंपनी दुनिया में सबसे मशहूर बिस्किट ब्रांड पारले-जी (Parle-G) का प्रोडक्शन करती है और एक रिपोर्ट के मुताबिक़ यह बिस्किट दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाले बिस्किट ब्रांड में से एक है। आज के समय में पारले कंपनी बहुत सी चीजो का प्रोडक्शन करती (Parle Company Distributorship Opportunities) है जैसे बिस्किट कंफेंसरी, रस्ट स्नैक्स, फ़ॉरेस्ट पल्स आदि कई तरह के प्रोडक्ट इस कंपनी के द्वारा बनाए जाते हैं।

पारले कंपनी इंडिया में एक बहुत बड़े लेवल पर अपना बिज़नेस करती है। अपने इसी नेटवर्क को बढ़ाने के लिए कंपनी अपने प्रोडक्ट की डिस्ट्रीब्यूटरशिप भी देती है। जिससे एक तो कंपनी का नेटवर्क बढ़ता है और दूसरा कंपनी अपने प्रोडक्ट को कस्टमर तक आसानी से पहुंचा सकती है, तो अगर कोई भी पारले की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना चाहते (Parle distributorship kaise le) है तो आज इस लेख में हम आपको पारले डिस्ट्रीब्यूटरशिप (Parle Distributorship) के बारे में विस्तार से बतायेंगे।

पारले प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एक भारतीय खाद्य उत्पाद कंपनी है। पारले लगभग 90 वर्षों से भारत में बिस्किट और कन्फेक्शनरी का सबसे बड़ा निर्माता बना हुआ है। पारले एग्रो और पारले उत्पाद दोनों ही 1929 में मोहनलाल दयाल चौहान द्वारा स्थापित पारले समूह से संबंधित (Parle Products distributorship kaise shuru kare) हैं। पारले-जी बिस्कुट और गोल्ड स्पॉट, थम्स अप और फ्रूटी जैसे ठंडे पेय उत्पादों की सफलता के बाद पारले ब्रांड भारत में प्रसिद्ध हो गया। पारले के 150+ उत्पाद रेंज, 36 लोकप्रिय ब्रांड और 21+ एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन हैं।

Contents show

पारले प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे शुरू करे? (Parle Products Distributorship In Hindi)

एक रिपोर्ट के अनुसार सन 2012 तक इंडियन बिस्किट मार्किट का 35% पार्ट पारले कंपनी के पास था। पारले ने पहली बार सन 1939 में बिस्किट का प्रोडक्शन शुरू किया था। उसके बाद से धीरे-धीरे करके इस कंपनी ने मार्किट में अपनी पहचान बना ली। कंपनी की सफलता का राज़ इसके सस्ते और स्वादिष्ट बिस्किट्स को जाता है, जिन्हें सभी वर्ग के लोग इस बिस्किट का आनंद ले पाते है।

आज हम इस लेख में पारले डिस्ट्रीब्यूटरशिप के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं कि निवेश, लाभ, आवश्यक दस्तावेज क्या होंगे और कंपनी से कैसे संपर्क किया जा सकता है या पारले डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए आवेदन कैसे करें। तो, इस लेख को पढ़ने के बाद मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि आप पारले डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Parle Products Distributorship In Hindi

पारले प्रोडक्ट्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे ले? (How to get Parle products distributorship in Hindi)

किसी भी कंपनी द्वारा अपने प्रोडक्ट सीधे ग्राहको तक नही पहुंचाए जाते हैं और न कोई कंपनी ऐसा कर सकती है। क्योंकि इस प्रोसेस में काफी अधिक टाइम व धन खर्च होता है। न ही कंपनी हर शहर मे अपने एजेंसी या फिर अपना गोदाम बना सकती है, इसीलिए कंपनी भिन्न-भिन्न लोगों को अपनी डिस्ट्रीब्यूटरशिप देती है। डिस्ट्रीब्यूटरशिप का मतलब है कि सारा सामान उस कम्पनी का होगा लेकिन आप उसे सिर्फ ग्राहको तक पहुचाने का काम करते है।

कम्पनी अपने ब्रांच के माध्यम से भी अपने बिजनेस को चलाती है इसी तरह पारले भी अपने प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुचाने के लिये डिस्ट्रीब्यूटरशिप देती है। अगर आप भी पारले की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना चाहते हैं तो आप भी इसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप को हासिल कर सकते हैं।

अगर आप पारले डिस्ट्रीब्यूटरशिप के ;इए ऑनलाइन आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आप ऐसा नही कर सकते हैं, क्योंकि इसका कोई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की कोई प्रोसेस नही है। पारले की डिस्ट्रीब्यूटरशिप को हासिल करने के लिए आप इन्हें फ़ोन के द्वारा कांटेक्ट कर सकते हैं। आप पारले में कॉल करके वहां से डिस्ट्रीब्यूटरशिप की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अगर कंपनी वाले आपकी बातों से पूरी तरह सहमत होते हैं तो वह आपको डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के लिए तैयार हो जाएंगे। जिसके बाद वह आपकी जगह का सर्वे करने के लिए टीम को भेजेंगे व आपके जरूरत डाक्यूमेंट्स को चेक करेंगे। उन डाक्यूमेंट्स को सत्यापित करने के बाद आपको डिस्ट्रीब्यूटरशिप दे दी जायेगी।

अगर आप पारले कंपनी से डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए कांटेक्ट करना चाहते हैं तो यह है कंपनी से कांटेक्ट करने की कांटेक्ट डिटेल्स –

वी.एस. खांडेकर मार्ग, विले पार्ले ईस्ट,

मुंबई – 400057, महाराष्ट्र।

फ़ोन नंबर: 022-6713 0300

फैक्स: 022-6691 6926

पारले प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने लिए योग्यता (Eligibility to get Parle Product Distributorship in Hindi)

किसी भी बिजनेस को करने के लिए आपके पास योग्यता होना जरुरी है। ऐसे ही अगर आप पारले प्रोडक्ट की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने की योजना बना रहें है तो इसके लिए भी आपके पास निम्न योग्यता होनी चाहिए। 

  • डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए आपकी आयु का 21 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है। 
  • आवेदक के पास कम से कम 10वीं कक्षा तक की शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। 
  • डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए आवेदक के पास आवश्यक इन्वेस्टमेंट और जगह होनी चाहिए।
  • डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए आपके पास बिजनेस के बारे में थोडा बहुत ज्ञान होना चाहिए

पारले डिस्ट्रीब्यूटरशिप आवश्यक निवेश (Parle Distributorship Required Investment in Hindi)

यदि आप पारले डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना की सोच रहे हैं तो सबसे पहले आपको इसके लिए जमीन या फिर आफिस के लिये जगह देखना आवश्यक होगा और इसकी गोदाम के लिये भी आपको जगह देखनी पडेगा। गोदाम की जगह ऐसी लोकेशन पर होना चाहिये जहा ट्रक या फिर लोडिंग गाड़ियां आसानी से आ जा सके।

जमीन खरीदने व डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने ले लिए आपको इसमें पैसों का निवेश करना होगा और यह निवेश कुछ इस प्रकार से होगा।

  • जमीन की कीमत: 10 लाख से 15 लाख रुपए तक लगभग। (अगर जमीन निजी है तो यह निवेश नही लगेगा)
  • डिस्ट्रीब्यूटरशिप फीस: 2 लाख से 3 लाख रुपए
  • भंडारण / गोदाम लागत: 3 लाख से 6 लाख रुपए
  • वाहन की कीमत: 2 लाख से 4 लाख रुपए तक
  • अन्य शुल्क:- 1 लाख से 2 लाख रुपए तक।
  • कुल निवेश:- 8 लाख से 15 लाख रुपए

पारले डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए प्रतिरूपक दस्तावेज (Model Documents for Parle Distributorship in Hindi)

अगर आप पारले कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना चाहते हैं तो आपके पास कुछ निजी दस्तावेज, संपत्ति दस्तावेज और कारोबारी दस्तावेज होना चाहिए, जिनकी आपको डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेते समय आवश्यकता पड़ेगी। इन डाक्यूमेंट्स को पहले कंपनी के द्वारा सत्यापित किया जाएगा, सत्यापित करने के बाद ही कंपनी आपको डिस्ट्रीब्यूटरशिप देगी।

आपके पास आपके कुछ व्यक्तिगत दस्तावेज़ होने चाहिए जैसे कि – आपकी आईडी प्रूफ के लिए आप आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। निवास प्रमाण पत्र के तौर पर आप कंपनी को राशन कार्ड या इलेक्ट्रीसिटी का बिल दे सकते हैं। इन सब के अलावा आपको आपकी बैंक पासबुक की प्रति, फोटोग्राफ, ईमेल आईडी, फोन नंबर भी कंपनी को देना होगा।

आपको अपनी सम्पत्ति से संबंधित दस्तावेज भी कंपनी को देने होंगे जिसमें शामिल हैं – किराया समझौता (अगर जगह किराये की है तो), दुकान समझौता, अनापत्ति प्रमाण पत्र।

व्यावसायिक दस्तावेज़ के तौर पर आप कंपनी को जीएसटी नंबर, आउटलेट व्यापार लाइसेंस, खाद्य लाइसेंस दे सकते हैं।

पारले डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए क्षेत्र की आवश्यकता (Parle Distributorship Area Requirement in Hindi)

यदि आप पारले डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना का मन बना रहे हैं तो आपको अपने आफिस, दुकान व गोदाम के लिये जगह की जरुत पड़ेगी। यह बिजनेस ज्यादा बडा न होने के कारण आप कम लागत मे खूब पैसे कमा सकते है। तो आइए देखते हैं कि इस बिजनेस को करने के लिए आपको कितनी जगह की आवश्यकता होगी।

  • ऑफिस के लिए आपको लगभग 150 वर्ग फुट से 200 वर्ग फुट तक की जगह की आवश्यकता होगी।
  • गोदाम के लिए आपको लगभग 1000 वर्ग फुट से 1500 वर्ग फुट तक की जगह की आवश्यकता होगी।
  • अन्य जगह के लिए आपको लगभग 200 वर्ग फुट से 400 वर्ग फुट की जगह की आवश्यकता होगी।

पारले डिस्ट्रीब्यूटरशिप में लाभ और मार्जिन (Profit and Margin in Parle Distributorship in Hindi)

पारले कंपनी आपने कई प्रकार के प्रोडक्ट्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देती है और हर प्रोडक्ट की डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर अलग-अलग प्रॉफिट मार्जिन है। इसीलिए डिस्ट्रीब्यूटरशिप का पूरा प्रॉफिट मार्जिन आपकी द्वारा की गई प्रोडक्ट सेल्लिंग पर निर्भर करता है। कंपनी अपने पारले-जी बिस्किट पर 8% से 8.5% तक का प्रॉफिट मार्जिन देती है।

किसी भी कंपनी का प्रॉफिट मार्जिन काफी हद तक आप पर भी निर्भर करता है कि आप अपने द्वारा कितने प्रोडक्ट्स की बिक्री कर पा रहे हैं। जैसे जैसे आप बिजनेस को आगे बढ़ाते हैं व आपकी सेलिंग अच्छी हो जाती है फिर कंपनी के द्वारा आपको सेल्लिंग टारगेट दिए जाते है। जिसे पूरा करने पर कंपनी आपको कई प्रकार के ऑफर भी देती है।

पारले कंपनी की प्रोडक्ट लिस्ट (Product List of Parle Company in Hindi)

पारले कंपनी के अंदर 200 से भी अधिक प्रोडक्ट्स का उत्पादन होता है। जिनमे से कुछ ख़ास प्रोडक्ट्स की सूची इस प्रकार से है।

download app
  • पारले-जी ग्लूको
  • पार्ले-जी
  • 20-20 कुकीज़
  • क्रैकजैक
  • मोनाको
  • मगिक्स क्रीम
  • फैब
  • पार्ले मेरी
  • मिलानो
  • मिल्क शक्ति
  • हाईड & सीक 
  • न्यूट्रीक्रंच
  • हैप्पी हैप्पी 
  • पारले कोकोनट बिस्किट
  • पारले टॉप
  • 2 इन 1 एक्लेयर्स
  • कच्चा मैंगो बाइट
  • कैफेचिनो
  • लंदनडेरी
  • किस्मी
  • ऑरेंज बाइट
  • मेलोडी
  • मैंगो बाइट
  • पोप्पिंस
  • रोल-ए-कोला
  • जिंग
  • माज़ेलो
  • कपी कैंडी न्यू
  • फुलटॉस
  • पारले के वेफर्स
  • चाटकीन्स
  • केक
  • हैप्पी हैप्पी केक
  • पार्ले रस्क
  • प्लेटिना रेंज
  • मिलानो
  • न्यूट्रीक्रंच आदि।

पारले प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे शुरू करे – Related FAQs

प्रश्न: पारले कंपनी का कांटेक्ट नंबर क्या है?

उत्तर: आप इन नंबर के द्वारा पारले कंपनी से कांटेक्ट कर सकते हैं- 022-67130300, 081167 23569

प्रश्न: पारले कंपनी को कब स्थापित किया गया था?

उत्तर: पारले कंपनी को सन 1929 में स्थापित किया गया था।

प्रश्न: पारले की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने की क्या लागत है?

उत्तर: पारले की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने की कुछ लागत 15 लाख रुपए के आस पास है।

प्रश्न: डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए फूड लाइसेंस जरूरी है या नहीं?

उत्तर: डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए फूड लाइसेंस आवश्यक है, लेकिन यदि आपके पास नहीं है तो आवेदन करने के बाद आप इसे प्राप्त कर सकते हैं।

इस लेख के अंतर्गत हमने आपको पारले प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे शुरू करे? की सारी जानकारी प्राप्त करा दी है। इन जानकारियों की मदद से आप अपने बिजनेस की शुरुआत कर सकते है व उसको सफल बना सकते हैं। आपको यह जानकारी कैसे लगी?

शेफाली बंसल
शेफाली बंसल
इनको लिखने में काफी रूचि है। इन्होने महिलाओं की सोशल मीडिया ऐप व वेबसाइट आधारित कंपनी शिरोस में कार्य किया। अभी वह स्वतंत्र रूप में लेखन कार्य कर रहीं हैं। इनके लेख कई दैनिक अख़बार और पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Comment (1)

Leave a Comment