नेचुरल आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी कैसे ले? | लागत, मुनाफा, नियम व प्रक्रिया | Naturals Ice Cream Franchise in Hindi

Naturals Ice Cream Franchise in Hindi :- आइसक्रीम का तो हर कोई दीवाना हैं और जब बात नेचुरल आइसक्रीम की हो रही हैं तो सभी के मुहं में पानी आना स्वाभाविक हैं। वर्षों से लोगों के द्वारा आइसक्रीम को पसंद किया जा रहा हैं और आज के समय में तो आइसक्रीम का व्यापार बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ा हैं। पहले जो लोग केवल गर्मियों के मौसम में ही आइसक्रीम (Naturals ice cream parlour business in Hindi) खाना पसंद करते थे तो आज के समय में सर्दियों के मौसम में भी आइसक्रीम का व्यापार बहुत चलने लगा हैं।

और जब बात आइसक्रीम की होती हैं तो उसमे नेचुरल आइसक्रीम का नाम सबसे पहले और प्रमुखता के साथ लिया जाता हैं। वह इसलिए क्योंकि नेचुरल आइसक्रीम ने वर्षों से अपना नाम जो कमाया हैं। इनके द्वारा बनाई जाने वाली आइसक्रीम हमेशा ताजा और स्वादिष्ट (Naturals ice cream ki franchise kaise le) होती हैं और इसी कारण यह लोगों को बहुत पसंद भी आती हैं। आपके शहर में भी नेचुरल आइसक्रीम बहुत ज्यादा बिकती होगी और आपने भी इसका स्वाद चखा होगा।

ऐसे में यदि आप भी अपने शहर में नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने (Naturals ice cream franchise cost in India in Hindi) का सोच रहे हैं और इसका पार्लर खोलने को इच्छुक हैं तो आज के इस लेख में आपको नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी खोलने के ऊपर ही पूरी जानकारी मिलने वाली हैं। आज के इस लेख से आप जान पाएंगे कि यदि आपको नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेनी हैं तो उसके लिया क्या कुछ करना पड़ेगा।

Contents show

नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने के ऊपर जानकारी (Naturals Ice Cream Franchise in Hindi)

नेचुरल आइसक्रीम का नाम पहले से ही बहुत प्रसिद्ध हैं। इसकी बनाई आइसक्रीम आपको किराने की दुकान, बिग बाजार जैसी बड़ी दुकानों सभी जगह मिल जाएगी। किंतु यदि आप एकदम ताजा और नयी नेचुरल आइसक्रीम पाना चाहते हैं और इसमें सभी तरह की विविधता भी पाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको नेचुरल आइसक्रीम के पार्लर ही जाना पड़ेगा। वैसे तो हर शहर में नेचुरल आइसक्रीम का पार्लर होता ही हैं लेकिन कुछ कुछ शहर में यह नही हैं या फिर शहर बहुत बड़ा होने के कारण आपका वहां जाना संभव नही हो पाता हैं।

Naturals Ice Cream Franchise in Hindi

तो यदि आप अपने शहर में एक अच्छी जगह पर नेचुरल आइसक्रीम का पार्लर खोलने का सोच रहे हैं और इसके जरिये कमाई करना चाहते हैं तो आज हम आपके समक्ष नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने के ऊपर पूरी जानकारी रखेंगे ताकि आपको पता चल सके कि यदि आप नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो आपका आगे क्या कुछ करना पड़ सकता हैं।

नेचुरल आइसक्रीम कंपनी की जानकारी (Naturals ice cream company information in Hindi)

किसी कंपनी की फ्रैंचाइज़ी लेने से पहले उस कंपनी की पूरी जानकारी ले ली जाए तो बेहतर होता हैं। इससे आपको उस कंपनी की फ्रैंचाइज़ी लेने में भी कोई समस्या नही होती हैं और आपको एक बेहतर प्लानिंग करने में मदद मिलती हैं। तो सबसे पहले तो आप यह जान ले कि नेचुरल आइसक्रीम कंपनी एक भारतीय कंपनी हैं जिसकी स्थापना वर्ष 1984 में की गयी थी।

शुरुआत में इसने अपने 10 फ्लेवर लांच किये थे लेकिन यदि वर्तमान की बात करें तो आज नेचुरल आइसक्रीम के कम से कम 125 फ्लेवर आते हैं। हालाँकि यह सब फ्लेवर हर मौसम में नही मिलते हैं बल्कि इन्हें मौसम के अनुसार बनाया जाता हैं। उदाहरण के तौर पर सर्दी में आपको इन 125 में से कुछ फ्लेवर मिलेंगे तो गर्मी के मौसम में अलग। हालाँकि इनमे से 20 फ्लेवर ऐसे हैं जो आपको हर मौसम में मिलेंगे।

नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने से पहले एक योजना बनाए

अब यदि आप इतने बड़े ब्रांड की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं और वो भी नेचुरल आइसक्रीम की तो आपको इसके लिए यूँ ही आवेदन नही कर देना चाहिए। इसके लिए आपको एक प्रॉपर कार्य योजना पर विचार करना चाहिए जिसमें आप सब मापदंड देखेंगे और देखेंगे कि इसके लिए आपको क्या कुछ करना चाहिए।

कहने का अर्थ यह हुआ कि नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको सब प्लानिंग पहले से ही कर लेनी चाहिए। उनके नियम व शर्तें जान लेने चाहिए और उनके द्वारा फ्रैंचाइज़ी देने के लिए क्या क्या आवश्यकताएं रखी गयी हैं, इसका भी ज्ञान ले लेना चाहिए। यदि आप अपनी तैयारी पहले से ही मजबूत रखेंगे तो अवश्य ही आपको नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। तो आज से ही नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए प्लानिंग करना शुरू कर दे।

नेचुरल आइसक्रीम के फ्लेवर (Naturals ice cream flavours)

आप जब भी अपने यहाँ नेचुरल आइसक्रीम का पार्लर खोलेंगे तो आपको उसमे नेचुरल आइसक्रीम के कई तरह के फ्लेवर रखने होंगे। इन्हीं फ्लेवर के दम पर ही तो आपकी कमाई होगी। ऐसे में आपका यह अधिकार बनता हैं कि आपको पता हो कि नेचुरल आइसक्रीम के द्वारा किस किस तरह के फ्लेवर बनाए और बेचे जाते हैं। तो जैसा कि यह तो आपने ऊपर ही जान लिया कि वर्तमान समय में नेचुरल आइसक्रीम के द्वारा 125 से भी अधिक फ्लेवर का निर्माण किया जाता हैं।

ऐसे में आपको यह देखना होगा कि सबसे ज्यादा किस तरह के फ्लेवर बिकते हैं और साथ ही आपके शहर में लोगों को किस तरह के फ्लेवर पसंद आते हैं। आपको उसी के अनुसार ही अपने आइसक्रीम पार्लर में फ्लेवर रखने चाहिए तभी आपकी बिक्री ज्यादा होगी। तो आइए जाने नेचुरल आइसक्रीम के द्वारा कौन कौन से फ्लेवर सबसे ज्यादा पसंद किये जाते हैं या बिकते हैं।

  • नारियल
  • बादाम
  • काला जामुन
  • लीची
  • मलाई
  • केसर पिस्ता
  • कॉफ़ी वालनट
  • काजू किशमिश
  • चोको
  • शहद
  • खजूर
  • अंजीर
  • पपीता
  • चीकू इत्यादि।

सामान्य रूप से बिकने वाले फ्लेवर जैसे कि स्ट्रॉबेरी, वनिला, चोकलेट, बटर स्कॉच इत्यादि के अलावा ऊपर बताये गए फ्लेवर कुछ ऐसे फ्लेवर हैं जो नेचुरल आइसक्रीम के द्वारा सबसे ज्यादा बेचे जाते हैं और लोगों के द्वारा पसंद भी किये जाते हैं।

नेचुरल आइसक्रीम की बाजार में मांग (Naturals ice cream market demand)

यदि बात नेचुरल आइसक्रीम की बाजारी मांग की की जाए तो इसमें आपको कभी भी कमी देखने को नही मिलेगी। वह इसलिए क्योंकि यह कोई कुछ वर्षों पुराना ब्रांड नही हैं बल्कि यह कई दशकों से भारतीय आइसक्रीम बाजार पर राज करता आया हैं। आज के समय में यदि कोई आइसक्रीम का दीवाना हैं या किसी के घर में कुछ कुछ अंतराल में आइसक्रीम लायी जाती हैं तो अवश्य ही उन्होंने नेचुरल आइसक्रीम का नाम सुना ही होगा और वे इसे लाते भी होंगे।

तो आप इसी बात से नेचुरल आइसक्रीम की लोकप्रियता का अनुमान लगा सकते हैं कि लोगों के द्वारा इसकी मांग हमेशा ही की जाती रही हैं और आगे भी की जाती रहेगी। दूसरा इसमें ज्यादा मांग का कारण यह भी हैं कि इसके द्वारा 125 से भी अधिक फ्लेवर का निर्माण किया जाता हैं। इस कारण ग्राहकों को नेचुरल आइसक्रीम में कई तरह के फ्लेवर खरीदने की आजादी मिल जाती हैं।

नेचुरल आइसक्रीम का बिज़नेस क्यों करे (Naturals ice cream parlour kyu khole)

आपके मन में शायद यह विचार भी आ रहा होगा कि आपको आइसक्रीम का ही बिज़नेस क्यों करना चाहिए और उसके अंदर भी नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी ही क्यों लेनी चाहिए। आखिरकार इससे आपको क्या ही फायदा देखने को मिलेगा। तो आज हम आपकी इस शंका का समाधान करते हुए बता दे कि आइसक्रीम का बिज़नेस करना हमेशा से ही लाभदायक रहा हैं क्योंकि किसी भी शुभ अवसर पर या घर में कोई छोटी सी भी पार्टी होने पर जिस चीज़ को सबसे पहले मंगवाया जाता हैं वह होती हैं आइसक्रीम।

इसी के साथ यदि घर में मेहमान भी आये हैं तो उन्हें खाना खाने के बाद जो आइटम दी जाती हैं उसमे भी आइसक्रीम ही आती हैं। अब आइसक्रीम मंगवाने की बात आती हैं तो ज्यादातर लोगों के द्वारा नेचुरल आइसक्रीम को ही पसंद किया जाता हैं। ऐसे में आप बिना किसी शंका या चिंता के नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी ले सकते हैं और अपने शहर में उसका पार्लर खोल सकते हैं।

नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी के लिए सही जगह का चुनाव (Naturals ice cream parlour location)

आपका आइसक्रीम पार्लर सही से चले, इसके लिए यह बहुत ही जरुरी हो जाता हैं कि आप उसके लिए एक सही और परफेक्ट जगह का चुनाव करें। तो यदि आप नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो इसके लिए आपको कोई ऐसी जगह चुननी होगी जहाँ पर लोगों का सामान्य रूप से आना जाना लगा रहता हो और वहां लोगों की आमतौर पर भीड़ बनी रहती हो।

इससे आपका पार्लर चलने की संभावना बढ़ जाती हैं। इसी के साथ आप जगह के आकार के बारे में भी सही निर्णय ले। यदि आप वहां बस आइसक्रीम बेचना चाहते हैं तो आप इसके लिए कम से कम 300 वर्ग फुट की जगह चुने और यदि आप वहां लोगों के बैठने के लिए भी व्यवस्था करना चाहते हैं तो आपको 500 वर्ग फुट से ज्यादा बड़ी जगह का चुनाव करना होगा।

नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी के लिए लगने वाला खर्चा (Naturals ice cream franchise cost)

अब यदि आप नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो उसके लिए आपको सब सामान मंगवाना पड़ेगा और दुकान की व्यवस्था भी सही से करनी होगी। इसी के साथ आपको नेचुरल आइसक्रीम कंपनी को भी कुछ रुपए गारंटी या सिक्यूरिटी फीस के रूप में जमा करवाने होंगे। ऐसे में आपका इन सभी चीज़ों को मिलाकर 2 से 3 लाख रुपए का खर्चा तो होगा ही होगा। हालाँकि इसमें जगह की खरीद का खर्चा नही जोड़ा गया हैं। इसलिए आप पहले से ही इतने रुपयों की व्यवस्था कर लेंगे तो सही रहेगा।

नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी के लिए अन्य व्यवस्था करना

अब आप नेचुरल आइसक्रीम का पार्लर खोलने जा रहे हैं तो आपको अपनी दुकान पर कई तरह की व्यवस्था करनी होगी। कहने का तात्पर्य यह हुआ कि आइसक्रीम रखने के लिए कंटेनर, फ्रिज, ऐसी इत्यादि सभी चीज़ों की व्यवस्था करनी होगी। इसी के साथ आपको अपनी दुकान पर रोशनी के लिए लाइट लगवानी पड़ेगी तो पंखे भी लगवाने होंगे। एक तरह से आपको अपनी दुकान का पूरा इंटीरियर सेट करवाना होगा ताकि आगे चलकर कोई समस्या ना हो और आप अपना बिज़नेस सही से कर सके।

नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी के लिए आवश्यक दस्तावेज (Naturals ice cream franchise documents)

नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको सभी आवश्यक दस्तावेज भी सबमिट करवाने होंगे। इन्हें जमा करवाने के बाद ही आपको नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी मिल पायेगी। वह इसलिए क्योंकि कंपनी के द्वारा जिस भी व्यक्ति को अपनी फ्रैंचाइज़ी दी जा रही हैं, उनसे पूरी पूछताछ की जाती हैं और उनकी पहचान का सत्यापन करने के बाद ही उन्हें अपनी कंपनी की फ्रैंचाइज़ी दी जाती हैं। तो ऐसे में आपको भी सभी तरह के डाक्यूमेंट्स उन्हें ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करवाने होंगे। इसके लिए जो जो डाक्यूमेंट्स आपको जमा करवाने होंगे, उनकी सूची हैं:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जगह के डाक्यूमेंट्स
  • पता प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पिछले बिज़नेस की जानकारी
  • आय के अन्य स्रोत
  • बैंक खाते की जानकारी
  • पासपोर्ट साइज़ फोटोज
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने की प्रक्रिया (Naturals ice cream franchise criteria)

तो अब हम बात करेंगे कि किस तरह से आप नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। तो इसके लिए सबसे पहले तो आपको नेचुरल आइसक्रीम की वेबसाइट पर जाना होगा और उसके बाद आगे की प्रक्रिया का हिस्सा बनना होगा। तो यदि नेचुरल आइसक्रीम की वेबसाइट लिंक की बात की जाए तो वह https://naturalicecreams.in/ हैं। जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक कर उनकी वेबसाइट पर पहुंचेंगे तो वहां आपको फ्रंट पेज पर ही उनकी फ्रैंचाइज़ी लेने से संबंधित लिंक मिल जाएगा।

इस लिंक पर लिखा होगा FRANCHISE ENQUIRY जिस पर आपको क्लिक करना होगा। जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म में आपसे कई तरह की जानकारी मांगी जाएगी जो आपकी निजी, व्यापार और नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने से संबंधित होगी। यह जानकारी होगी:

नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने की प्रक्रिया Naturals ice cream franchise criteria
  • आपका नाम
  • ईमेल एड्रेस
  • मोबाइल नंबर
  • घर का पता
  • आपके अभी के बिज़नेस या नौकरी की जानकारी
  • क्या आपने पहले कभी कोई बिज़नेस किया है
  • क्या आपने पहले कभी किसी की फ्रैंचाइज़ी ली हैं
  • यदि ली हैं तो उसके बारे में जानकारी
  • जगह की जानकारी जहाँ आप नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं
  • वहां की स्पेसिफिक लोकेशन
  • क्या वह जगह आपके नाम पर है या नही
  • उस दुकान के बारे में अन्य जानकारी जैसे कि कोने की दुकान इत्यादि।

तो इस तरह से आपको यह सब जानकारी ध्यान से भरनी होगी और उसके बाद इसे सबमिट कर देना होगा। आपका फॉर्म सबमिट होने के बाद नेचुरल आइसक्रीम के अधिकारी अपने आप ही आपसे संपर्क कर लेंगे। यदि किसी कारणवश आपसे संपर्क नही किया जाता हैं तो इसका अर्थ हुआ कि उनके द्वारा आपका आवेदन अस्वीकार कर दिया गया हैं। यदि यह स्वीकार कर लिया जाता हैं तो आगे की प्रक्रिया का पालन करते हुए आपको नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी दे दी जाएगी।

नेचुरल आइसक्रीम कंपनी की संपर्क जानकारी (Naturals ice cream franchise contact number)

नेचुरल आइसक्रीम कंपनी ने कहा हैं कि उनके द्वारा हर तरह की जानकारी फोन पर उपलब्ध करवाना संभव नही हैं क्योंकि वर्तमान समय में उन्हें अपनी फ्रैंचाइज़ी लेने से संबंधित कई तरह के फोन और रिक्वेस्ट आ रही हैं। ऐसे में वे केवल ईमेल आईडी के जरिये ही संपर्क साध रहे हैं। फिर भी उन्होंने अपना फोन नंबर और ईमेल आईडी दोनों ही जारी किये हुए हैं।

नेचुरल आइसक्रीम कंपनी का फोन नंबर: 022 62691984

नेचुरल आइसक्रीम कंपनी की ईमेल आईडी: info@naturalicecreams.in

नेचुरल आइसक्रीम कंपनी का पता: Kamaths Ourtimes Ice Creams Pvt. Ltd.

Plot No.55, Kandivali Industrial Estate,

Charkop, Near Brimco Circle,

Kandivali (W), Mumbai – 400 067

नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने के फायदे (Naturals ice cream franchise profit in Hindi)

नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने के एक नही बल्कि कई तरह के फायदे देखने को मिलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वर्तमान समय में नेचुरल आइसक्रीम का नाम बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा हैं और लोगों के द्वारा इसे बहुत ही पसंद किया जा रहा हैं। एक तरह से कहा जाए तो नेचुरल आइसक्रीम हर घर की पसंद बन चुकी हैं। लोगों के द्वरा महीने में एक बार तो इसको मंगवा कर खाया ही जा रहा हैं।

download app

तो यदि आप नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेकर उसका पार्लर खोलने जा रहे हैं तो इससे आपका बहुत ही फायदा होने की संभावना हैं। साथ ही इसमें बहुत ज्यादा फ्लेवर होने के कारण ग्राहकों के पास पसंद के बहुत विकल्प होंगे। कभी वे कोई फ्लेवर चखेंगे तो कभी कोई। ऐसे में उन्हें फ्लेवर की पसंद आपके आइसक्रीम पार्लर पर खींच ही लाएगी। सीधे शब्दों में बात कही जाए तो यदि आप नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो आप स्पष्ट रूप से लाभ में ही रहने वाले हैं।

नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले – Related FAQs

प्रश्न: नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेना फायदेमंद है या नही?

उत्तर: नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेना पूरी तरह से फायदेमंद रहेगा क्योंकि यह आइसक्रीम की दुनिया में एक प्रसिद्ध और टॉप ब्रांड माना जाता हैं।

प्रश्न: नेचुरल आइसक्रीम के कितने फ्लेवर आते हैं?

उत्तर: वर्तमान समय में नेचुरल आइसक्रीम के 125 से भी अधिक फ्लेवर आते हैं।

प्रश्न: नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी कितने में मिलेगी?

उत्तर: नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको कम से कम 2 से 3 लाख रुपए का निवेश करना पड़ेगा।

प्रश्न: क्या नेचुरल आइसक्रीम ताजा आइसक्रीम बनाती है?

उत्तर: हां, नेचुरल आइसक्रीम के द्वारा ताजा आइसक्रीम का निर्माण किया जाता है।

तो इस तरह से आज आपने जाना कि यदि आप नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो उसके जरिये आप क्या कुछ कर सकते हैं और उसकी आवेदन प्रक्रिया किस तरह की हैं। तो आशा हैं कि आपको नेचुरल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने से संबंधित हर तरह की जानकारी मिल गयी होगी और अब आप आसानी से अपने शहर में नेचुरल आइसक्रीम का पार्लर खोल पाएंगे।

शेफाली बंसल
शेफाली बंसल
इनको लिखने में काफी रूचि है। इन्होने महिलाओं की सोशल मीडिया ऐप व वेबसाइट आधारित कंपनी शिरोस में कार्य किया। अभी वह स्वतंत्र रूप में लेखन कार्य कर रहीं हैं। इनके लेख कई दैनिक अख़बार और पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment