[10th,12th] MP Board Result 2023 Kaise Dekhe? MP Board 10th/12th Result kaise Check kare?

How To Chck MP Board Result 2023 In Hindi – एमपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। परीक्षा समाप्त होने के पश्चात सभी परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। एमपी बोर्ड देश का प्रमुख बोर्ड है। जिसमें लाखों छात्र अध्ययनरत हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड द्वारा बताया गया है। कि परीक्षा परिणाम अगले 2,3 दिन में घोषित किए जा सकते हैं।

हालांकि बोर्ड द्वारा कोई निश्चित डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं प्रदान की गई है। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार एमपी बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का परिणाम और दसवीं कक्षा का परिणाम अगले 2,3 रोज़ में घोषित किया जा सकता है।

रिजल्ट घोषित होने के पश्चात सभी परीक्षार्थियों को अपना अपना रिजल्ट सबसे पहले देखने की जल्दी रहती है। पहले रिजल्ट की घोषणा पेपर के माध्यम से की जाती थी। लेकिन अब डिजिटल माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की जाती है। जिसके कारण रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद ही सभी परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होता है। और अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नम्बर भरकर रिजल्ट देख सकतें हैं। यदि आप भी एमपी बोर्ड में अध्ययनरत है। या आप एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम चेक करना चाहते हैं। तो आपको इस आर्टिकल के माध्यम से जानकारी प्राप्त होगी। कि आप कैसे MP Board Result 2023 चेक कर सकते हैं।

download app
[10th,12th] MP Board Result 2023 Kaise Dekhe? MP Board 10th/12th Result kaise Check kare?

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश – Board of Secondary Education Madhya Pradesh

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की स्थापना 1965 में हुई थी। इस मंडल के माध्यम से 3 बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाती है। आठवीं कक्षा के लिए मध्य विद्यालय परीक्षा, दसवीं कक्षा के लिए हाई स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा और बारहवीं कक्षा के लिए उच्च माध्यमिक स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा आयोजित की जाती है। एमपी बोर्ड का मुख्य कार्य स्कूलों को मान्यता प्रदान करना, माध्यमिक स्कूल और मध्यवर्ती स्तर पर पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों को निर्धारित करना, माध्यमिक स्कूल और मध्य प्रदेश परीक्षा को आयोजित करना साथ ही अन्य मंडलों द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए समानता प्रदान करना है।

मध्य प्रदेश बोर्ड के माध्यम से प्रतिवर्ष 10वीं 12वीं कक्षा की परीक्षा में आयोजित की जाती है। वर्ष 2019 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में 10 वीं के परीक्षार्थी 66 फीसदी और 12वीं के 68 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे। पिछले साल बोर्ड द्वारा 14 मई को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था। वही इस बार अगले दो तीन दिन के बीच बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित करने का अनुमान लगाया जा रहा है।

MP Board 10th Result Details

बोर्ड का नाममध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
परीक्षा का नामएमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा
सत्र2021 – 2023
रिजल्ट मोडऑनलाइन
एग्जाम मोडऑफलाइन
लैंग्वेजहिंदी / अंग्रेजी

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 कैसे देखें? How to Check MP Board Result 2023?

माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम कोई भी नागरिक अपने मोबाइल का उपयोग करके देख सकता है। बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद आप नीचे बताए जा रहे आसान से स्टेप्स को फॉलो करके 10वीं और 12वीं MP Board Result 2023 चेक कर सकते हैं।

  • एमपी बोर्ड द्वारा घोषित किए गए दसवीं बारहवीं परीक्षा परिणाम को देखने के लिए सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट https://mpresults.nic.in पर जाना होगा। आप चाहे तो यहां क्लिक करके डायरेक्ट भी जा सकते हैं।
  • वेबसाइट पर पहुचने के बाद यदि आपको 10th का रिजल्ट देखना है। MP Board 10th Result 2023 की लिंक पर और यदि ट्वेल्थ का रिजल्ट देखना है। तो MP Board 12th Result 2023 की लिंक पर क्लिक करना होगा।
MP Board 10th Result 2023 Kaise Dekhe
  • जैसे ही आप 10th या 12th के लिंक पर क्लिक करेंगे। आपके सामने नया पेज ओपन होगा। इस पेज पर आपको सबसे पहले अपना रोल नंबर और उसके बाद एप्लीकेशन नंबर डालकर सबमिट करना होगा।
  • जैसे ही आप अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर सबमिट करेंगे। आपके स्क्रीन पर आप का रिजल्ट दिखाया जाएगा। आप यहां पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर इसका प्रिंट आउट भी निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख सकतें हैं।

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 विवरण – MP Board Result Details –

MP Board 10th Result नीचे दिए गए विवरण आपके एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा परिणाम 2023 में निम्न डिटेल्स दिखाई देगें –

MP Board 10th Result
01. बोर्ड का नाम
02. परीक्षा का नाम
03. छात्र का नाम
04. पिता का नाम
05. माता का नाम
06. जन्म की तारीख
07. रोल नंबर
08. आवेदन संख्या
09. विषयों की सूची
10. विषय कोड
11. थ्योरी परीक्षा में प्राप्त अंक
12. प्रैक्टिकल परीक्षा में प्राप्त अंक
13. कुल अंक प्राप्त
14. प्रतिशत उत्तीर्ण
15. परिणाम की स्थिति: पास या असफल

तो दोस्तों इस तरह से आप एमपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। और जरूरत पड़ने पर उसका प्रिंट आउट भी निकाल कर सुरक्षित रख सकते हैं। यदि आपको [10th,12th] MP Board Result 2023 Kaise Dekhe? MP Board 10th/12th Result kaise Check kare? जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। साथ ही यदि आपका किसी भी प्रकार का कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें। हम जल्द ही आपके सवालों का जवाब देंगे।। धन्यवाद।।

mp बोर्ड रिजल्ट 2023, मध्य प्रदेश हाई स्कूल रिजल्ट, mp board 10th result 2023, 10वीं का रिजल्ट 2023 mp, एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023, 10वीं का रिजल्ट 2023 mp, mp board result 2023, 10वीं का रिजल्ट 2023 mp board।

अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार टेक यू हेल्प के संस्थापक हैं। वह मानव व्यवहार और समाज का अध्ययन करने के जुनून के साथ अत्यधिक प्रेरित व्यक्ति हैं। उन्होंने 2015 में कानपुर विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है। पढ़ाई के दौरान, अनूप कुमार ने सामाजिक संरचनाओं और व्यक्तिगत अनुभवों को आकार देने के तरीकों की गहरी समझ विकसित की।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂