मिस इंडिया कैसे बने? Miss India Kaise Bane?

Miss India kaise bane, बहुत सी लड़कियां मिस इंडिया बनने का सपना देखती है लेकिन इसे पूरा नही कर पाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें इसके बारे में सही (Miss India kaise ban sakte hain) से पता नही होता है या फिर कोई उन्हें सही से बता नही पाता है। यदि आप भी मिस इंडिया बनना चाहती है और इसके बारे में संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानना चाह रही हैं तो आज हम (Miss India kaise bante hain) आपको इस लेख के माध्यम से सब कुछ बताएँगे।

यहाँ आपको मिस इंडिया कैसे बने और मिस इंडिया बनने के लिए आपको क्या क्या करना (Miss India kaise banti hai) पड़ेगा, इत्यादि सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा। इसे पढ़कर आप जान पायेगी कि (Miss India kaise banaya jata hai) आखिरकार किस तरीके से आप भी भविष्य में मिस इंडिया बनने का सपना देख सकती हैं या उसे पा सकती हैं।

Contents show

मिस इंडिया क्या है? (Miss India ka matlab kya hai)

मिस इंडिया बनने से पहले आपका यह जानना आवश्यक हैं कि आखिरकार एक मिस इंडिया कहते किसे है? दरअसल मिस इंडिया उस महिला को कहा जाता है जो इस प्रक्रिया में भाग लेती है। कहने का अर्थ यह हुआ कि हर वर्ष फेमिना कंपनी के द्वारा मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है।

इस आयोजन में भारत की वह महिला जो फैशन या मॉडलिंग के क्षेत्र में हो वो भाग ले सकती है। उसे इसमें भाग लेने के लिए कुछ मापदंडो का पालन करना (Miss India kya hota hai) होता है। जब उसका इस प्रतियोगिता में चयन हो जाता है तब उसे कई तरह की परीक्षाओं से गुजरना होता है। यह परीक्षाएं सुंदरता, हावभाव, स्टाइल, बोलने की काला इत्यादि कई क्षेत्रों में ली जाती है।

इसमें से हर चरण में कुछ महिलाएं बाहर हो जाती हैं तो कुछ आगे बढ़ (Miss India kya hai) जाती है। इस तरह से अंतिम चरण में 3 महिलाएं ही पहुँच पाती है। अब उनमे से जिसे भी विजेता घोषित किया जाता है उसके सिर ही मिस इंडिया का ताज सजता है। यह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है और इसके बाद वह आगे चलकर मिस वर्ल्ड में भी भाग ले सकती है।

मिस इंडिया कैसे बने? Miss India Kaise Bane?

मिस इंडिया बनने के लिए गुण (Miss India banne ke liye kya karen)

अब जब हम मिस इंडिया बनने के ऊपर बात कर रहे हैं तो फिर आपको यह भी जानना चाहिए कि आखिरकार मिस इंडिया बनने के लिए आपके अंदर क्या क्या गुण होने चाहिए। दरअसल मिस इंडिया बनने के लिए कोई लंबी चौड़ी पढ़ाई नही करनी पड़ती हैं बल्कि इसके लिए आपके अंदर कुछ (Miss India banne ke liye kya kare) गुण होंगे तो आप इस मुकाम को प्राप्त कर सकती हैं। आइए जाने मिस इंडिया बनने के लिए आपके अंदर किन गुणों का होना आवश्यक हैं।

#1. सुंदरता

यदि आप मिस इंडिया बनने का सपना देख रही हैं तो जिस चीज़ का आपके अंदर सबसे प्रमुखता से होना चाहिए वह हैं आपके चेतरे की सुंदरता। अब यहाँ सुंदरता से आश्स्य गोरे रंग से ही नही हैं। आप मिस इंडिया तो क्या मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स बनते हुए कई सांवली या काली लडकियों को भी देखती होंगी। यहाँ तक कि भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की त्वचा का रंग भी गोरा ना होकर सांवला है।

यहाँ सुंदरता से आशय हुआ कि आपके चेहरे की बनावट कैसी हैं, क्या आपकी आँखें नशीली व सुंदर है, क्या आपकी नाक का आकार परफेक्ट हैं, क्या आपके होंठ रसीले हैं इत्यादि। इस तरह मिस इंडिया बनने के लिए आपके चेहरे की बनावट व रंग अच्छा व परफेक्ट होना चाहिए।

#2. शारीरिक बनावट

अब जब आप मिस इंडिया बनने का सोच रही हैं तो केवल चेहरे से ही काम नही चलेगा। उसके लिए आपका शरीर भी एकदम परफेक्ट व फिट एंड फाइन होना चाहिए। आपके शरीर के सभी उभार व आकर ना तो सामान्य से ज्यादा हो और ना ही सामान्य से कम। वे एकदम परफेक्ट होने चाहिए जैसे एक सामान्य महिला के होते हैं।

इसी के साथ आप ना तो ज्यादा मोटी हो और ना ही दुबली पतली। मिस इंडिया बनने के लिए आपका शरीर टोंड होना चाहिए और आप एकदम चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए। इसी कारण आप मिस इंडिया बनने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।

#3. स्टाइल

अब जब आपका चेहरा एकदम सुंदर है और आपका शरीर भी एकदम परफेक्ट हैं तो अब अगली बार है आपके स्टाइल की। मिस इंडिया बनने के लिए आपका स्टाइलिश होना भी बहुत ही आवश्यक होता है। अब स्टाइल होने का मतलब स्टाइल मरने से नही हुआ बल्कि सही स्टाइल हुआ।

कहने का अर्थ यह हुआ कि आपके शरीर के हाव भाव कैसे हैं, आप किस तरह से दूसरों के सामने पेश आती हैं, आप किस तरह से उठती या बैठती हैं या फिर किस तरह से चलती हैं इत्यादि। यह सब कुछ एक मिस इंडिया बनने के लिए बहुत ही आवश्यक होता हैं। ऐसे में अपने स्टाइल को बेहतर बनाए अन्यथा आप बाकि लड़कियों से पिछड़ जाएँगी।

#4. बोलने की कला

अब जरा आप ही सोचिए कि किसी लड़की को मिस इंडिया के लिए चुना गया लेकिन उसको बोलना ही सही से नही आता या फिर वह सही से बातचीत ही नही कर पाती हैं। तो फिर आप सभी को कैसा लगेगा? आप सभी के मन में अवश्य ही यह भाव आएगा कि ये किस गंवार को मिस इंडिया चुन लिया गया हैं।

ऐसे में मिस इंडिया की ना केवल भाषा पर पकड़ मजबूत होनी चाहिए बल्कि उसे अच्छे से बोलना भी आना चाहिए। यदि वह दूसरों के साथ अच्छे व स्पष्ट तरीके से बात कर पायेगी और अपनी बात को सीमित व प्रभावी तरीके से रख पायेगी तभी वह मिस इंडिया बनने के लायक मानी जाएगी।

#5. मॉडलिंग की कला

अब मिस इंडिया बनने के लिए ना केवल स्टाइल अच्छा होना चाहिए बल्कि उसे मॉडलिंग का अच्छा खासा ज्ञान भी होना चाहिए। या फिर यूँ कहे कि मॉडलिंग जगत में काम करने वाली लड़कियां ही मिस इंडिया बनने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। एक तरह से लड़कियों में मिस इंडिया बनने के लिए मॉडलिंग के गुण अवश्य होने चाहिए।

मॉडलिंग के द्वारा ही वह इस क्षेत्र में आगे बढ़ पायेगी और अपनी पहचान बना पायेगी। ऐसे में यदि आप मिस इंडिया बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं तो फैशन व मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना अति आवश्यक हो जाता है।

मिस इंडिया बनने के लिए योग्यता (Miss India ke liye yogyata)

अब तक हमने बात की कि मिस इंडिया बनने के लिए आपके अंदर क्या क्या गुण होने चाहिए और बिना इन गुणों के आप मिस इंडिया नही बन पायेगी। अब हम बात करेंगे कि आपको इन गुणों के साथ साथ मिस इंडिया बनने (Miss India banne ke liye kya kre) के लिए किन योग्यताओं को होना आवश्यक हैं। यदि आप इनमे योग्य नही हैं तो आप मिस इंडिया नही बन पाएंगी।

  • मिस इंडिया बनने के लिए जो सबसे पहली योग्यता आपके अंदर होनी चाहिए वह यह है कि आपका भारतीय होना आवश्यक हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आप किसी अन्य देश से संबंधित हैं तो आप किसी भी स्थिति में मिस इंडिया नही बन पाएंगी।
  • मिस इंडिया बनने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।
  • मिस इंडिया बनने के लिए किसी भी महिला की लंबाई 5 फुट 3 इंच से कम नही होनी चाहिए। यदि आपकी हाइट 5 फुट 3 इंच से थोड़ी सी भी कम हैं तो आपको (Miss India ke liye height) बाहर कर दिया जाएगा।
  • मिस इंडिया बनने के लिए आपका कम से कम बारहवीं कक्षा पास होना आवश्यक हैं। इसके बाद आपने चाहे कोई भी डिग्री क्यों ना ली हो लेकिन न्यूनतम बारहवीं कक्षा पास हो।
  • इसी के साथ आपके पास मॉडलिंग के क्षेत्र में एक सर्टिफिकेट होना चाहिए या फिर आपका मॉडलिंग की दुनिया में कुछ समय का अनुभव भी होना चाहिए। यह सब आपके लिए प्लस पॉइंट माने जाएंगे।

मिस इंडिया कैसे बने? (Miss India kaise bane)

अब जब आप मिस इंडिया बनने के ऊपर इतना कुछ जान चुकी हैं तो अवश्य ही आपके मन में यह प्रश्न होना कि आखिरकार किस तरीके से आप मिस इंडिया बन सकती हैं या फिर आपको इसके लिए क्या क्या (How to become Miss India step by step in Hindi) करना होगा। तो आइए जाने मिस इंडिया बनने के लिए आपको क्या क्या करना होगा।

#1. बारहवीं करें पास

सबसे पहले तो आपका बारहवीं कक्षा में पास होना आवश्यक हैं। अब आप चाहे किसी भी विषय में बारहवीं पास करे और कितने भी नंबर लाकर पास करें, या फिर किसी भी स्कूल से पास करें या फिर किसी भी माध्यम से अपनी बारहवीं पास करें, यह सब कुछ भी मायने नही रखता हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि मिस इंडिया बनने के लिए बस आपका बारहवीं कक्षा में पास होना आवश्यक हैं, और कुछ नही।

#2. मॉडलिंग में ले सर्टिफिकेट

अब आप मिस इंडिया में जाना चाहती हैं या फिर इसमें भाग लेना चाहती हैं तो आपका इसमें सर्टिफिकेट लेना भी उतना ही आवश्यक हैं। एक तरह से मॉडलिंग के क्षेत्र में लिया गया सर्टिफिकेट आपको मिस इंडिया बनने की दिशा में आगे बढ़ाएगा। इसलिए आप किसी भी बड़े संस्थान, इंस्टिट्यूट से मॉडलिंग में सर्तिउफिकाते प्राप्त करें और मिस इंडिया बनने की दिशा में आगे बढ़ें।

#3. मॉडलिंग शोज में भाग ले

अब आप सीधे ही मिस इंडिया बन जाए यह तो संभव नही हैं ना। इसलिए शुरुआत छोटे से करें। इसके लिए आप चाहे तो अपने स्कूल या कॉलेज के स्तर पर होने वाले रैंप वाक, फैशन शो, मिस स्कूल या मिस कॉलेज जैसे शोज में भाग ले और अपने अनुभव में वृद्धि करें। धीरे धीरे आपको इसमें और जानने को मिलेगा और आपकी पहचान भी बढ़ेगी। इसलिए इसमें आगे बढ़ती रहे।

#4. मॉडलिंग में अनुभव ले

अब जब आप मिस इंडिया बनने जा रही हैं तो आपको मॉडलिंग के क्षेत्र में कुछ अनुभव लेने की भी आवश्यकता हैं। आप अपने स्कूल या कॉलेज के शोज में तो भाग लेती ही होंगी लेकिन आपको इस जगह से बाहर निकलकर बाकि शोज में भी भाग लेना सीखना होगा। तभी आप बाहर की दुनिया के बारे में सही से जान पायेगी और आगे बढ़ पाएंगी।

#5. पोर्टफोलियो बनाए

अब जब आप मिस इंडिया बनने के लिए आवेदन करेंगी तो फिर उसके लिए क्या भेजेंगी? आपका उत्तर होगा पोर्टफोलियो या फिर अपनी कुछ इमेजेज। अब यह इमेजेज क्या आप अपने मोबाइल से खिंची हुई भेजेंगी? यदि आप ऐसी गलती करने जा रही हैं तो फिर भूल जाइये कि आप मिस इंडिया बन पाएंगी। इसलिए किसी प्रोफेशनल फोटोग्राफर से अपना फोटोशूट करवाए और एक बढ़िया सा पोर्टफोलियो तैयार करें। इसी को आपको आगे भेजना होगा।

#6. मिस इंडिया के लिए आवेदन करें

अब जब आपने इतना सब कर लिया हैं और मॉडलिंग के क्षेत्र में भी आपका अच्छा खासा अनुभव हो गया हैं तो फिर अब अप मिस इंडिया बनने की दिशा में बहुत आगे बढ़ चुकी हैं। अब आपको सीधे मिस इंडिया के लिए आवेदन कर देना चाहिए। इस बात का ध्यान रखे कि इसके लिए अपने पोर्टफोलियो अच्छे से तैयार करके आगे भेजिए। जैसे ही आपका पोर्टफोलियो मिस इंडिया के लिए चुन लिया जाएगा तो आपको उसमे आगे के रोपुन्द में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा।

#7. मिस इंडिया कांटेस्ट में भाग ले

अब आखिरी चरण में आपको मिस इंडिया के कांटेस्ट या प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। इसके लिए आपको कई तरह के राउंड में से गुजरना होगा। इसमें आपके उन्हीं गुणों को परखा जाएगा जिनके बारे में हमने आपको ऊपर बताया है। एक एक करके आपको बारीकी से परखा जाएगा और उसी के बाद आपको अगले राउंड में भेजा जाएगा। यदि आप सभी राउंड क्लियर करते हुए आखिरी राउंड में पहुँच जाएँगी तो आपका मिस इंडिया बनना बहुत ही आसान हो जाएगा।

मिस इंडिया बनने के बाद क्या करे (Miss India banne ke baad kya kare)

अब इस लेख का अंतिम प्रश्न या फिर शंका जो आपके मन में उठ रही होगी। आपने यह तो जान लिया कि आखिरकार किस तरीके से मिस इंडिया बना जा सकता हैं लेकिन आपको यह भी जानना होगा कि यदि आप मिस इंडिया बन भी गयी तो फिर उसके बाद क्या? इसके बाद आपका करियर कैसा होगा या फिर आपको क्या करना होगा।

तो आज हम आपको बता दे कि यदि आप अपने गुणों व योग्यता के कारण मिस इंडिया बन भी जाती हैं तो समझ जाइये कि आपके करियर के दरवाजे हमेशा के लिए खुल चुके हैं। उसके बाद तो आप इतनी प्रसिद्ध हो जाएँगी कि आपको कभी किसी काम की कमी नही होगी।

इसमें आपका मुख्य काम किसी ब्रांड, उत्पाद या सेवा का विज्ञापन करना होगा। कई बड़ी कंपनियां व अन्य सेवा प्रदाता कंपनियां आपको अपने ब्रांड या उत्पाद का प्रमोशन करने के लिए आमंत्रित करेंगी और इसके लिए आपको अच्छा खासा भुगतान भी किया जाएगा।

download app

इसी के साथ आप मॉडलिंग के क्षेत्र में भी अपने करियर को चालू रख सकती हैं। आप चाहे तो फिल्मो, सीरीज, शोज या सीरियल में भी अपना करियर आजमा सकती हैं। एक तरह से आपके पास पैसे कमाने और करियर बनाने के हजारो विकल्प होंगे। आपको तो बस इसमें से कोई एक चुनना होगा जहाँ आप काम करना चाहती हैं।

मिस इंडिया कैसे बने – Related FAQs

प्रश्न: मिस इंडिया बनने के लिए कितनी हाइट होनी चाहिए?

उत्तर: मिस इंडिया बनने के लिए 5 गुट 3 इंच हाइट होनी चाहिए।

प्रश्न: मिस इंडिया का मतलब क्या है?

उत्तर: मिस इंडिया का मतलब हैं भारत की सबसे सुंदर व प्रभावशाली महिला।

प्रश्न: वर्तमान में मिस इंडिया कौन है?

उत्तर: वर्तमान में मिस इंडिया मानसा है।

प्रश्न: मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड में क्या अंतर है?

उत्तर: मिस यूनिवर्स अर्थात ब्रह्मांड सुंदरी जबकि मिस वर्ल्ड मतलब विश्व सुंदरी होता है।

तो आज आपने जाना कि मिस इंडिया बनने के लिए आपको क्या क्या करना पड़ता हैं, मिस इंडिया बनने की प्रक्रिया कैसी होती है (Miss India kaise bnte h), मिस इंडिया बनने की दिशा में क्या चीज़े आती हैं, इसके लिए आपके अंदर क्या क्या गुण होने आवश्यक हैं तथा मिस इंडिया बनने के बाद क्या क्या किया जा सकता है इत्यादि।

लविश बंसल
लविश बंसल
लविश बंसल वर्ष 2010 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया और वहां से वर्ष 2014 में बीटेक की डिग्री ली। शुरुआत से ही इन्हें वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेना या इससे संबंधित क्षेत्रों में भाग लेना अच्छा लगता था। इसलिए ये काफी समय से लेखन कार्य कर रहें हैं। इनके लेख की विशेषता में लेख की योजना बनाना, ग्राफ़िक्स का कंटेंट देखना, विडियो की स्क्रिप्ट लिखना, तरह तरह के विषयों पर लेख लिखना, सोशल मीडिया कंटेंट लिखना इत्यादि शामिल है।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Comment (1)

Leave a Comment