MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी कैसे शुरू करे? लागत, प्रॉफिट, नियम शर्ते व आवेदन प्रक्रिया

|| Chai Franchise Business Idea Hindi, MBA Chai Wala Franchise Hindi, MBA chai Wala Franchise in India Hindi, MBA Chai Wala Franchise Cost in India, Chai Wala Franchise, MBA Chai Wala Chai Garam Franchise ||

क्या आप चाहते हैं कि आप अपना खुद का बिज़नेस शुरू करें और अपनी पहचान खुद बनाए। यदि ऐसा हैं तो आज हम आपको एक यूनिक और अनोखे बिज़नेस मॉडल के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारतीयों को भी बहुत पसंद आता हैं। वह हैं MBA चाय वाला का बिज़नेस करना। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या आपको इसके लिए MBA करनी पड़ेगी या फिर आप बिना इस डिग्री के भी यह बिज़नेस कर सकते हैं। तो हम आपको पहले ही बता दे कि इसका नाम ही MBA चाय वाला हैं लेकिन इसको करने के लिए MBA की डिग्री लेने की कोई आवश्यकता नही हैं।

जब इस तरह के बिज़नेस की नींव रखी गयी थी तब भारत देश में कॉफ़ी के साथ साथ चाय के कैफ़े भी प्रसिद्ध होने लगे थे। यही कारण हैं कि देखते ही देखते (MBA Chai Wala ki franchise kaise le) देशभर में MBA चाय वाला की बहुत सारी फ्रैंचाइज़ी खुल चुकी हैं। वर्तमान में देश के अलग अलग शहरों में 100 से भी अधिक आउटलेट MBA चाय वाला के खुल चुके हैं और यह निरंतर खुलते ही जा रहे हैं। तो आप भी इस बिज़नेस का एक भाग बन सकते हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेने के ऊपर ही बताने वाले हैं जहाँ आपको शुरू से लेकर अंत तक संपूर्ण जानकारी मिलेगी। इसे जानकर (MBA Chai Wala ki franchise in Hindi) आपको MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेने में बहुत ही आसानी होगी और कोई समस्या भी नही आएगी। तो आइए जाने कैसे आप MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेकर अपने शहर में एक यूनिक बिज़नेस की नींव रख सकते हैं और बहुत सारा पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं।

Contents show

MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी कैसे शुरू करे? (MBA Chai Wala Franchise in Hindi)

MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेने से पहले आपको इनके बिज़नेस मॉडल, निवेश की जाने वाली राशि, लेने के लिए जमीन, बिज़नेस के अलग अलग प्रकार इत्यादि कई बातों के बारे में जान लेना चाहिए। वह कहते हैं ना कि किसी भी बिज़नेस की फ्रैंचाइज़ी लेने से पहले यदि उसके बारे में विस्तार से जान लिया जाए तो यह सफल बिज़नेस शुरू करने की पहचान होती हैं।

इसलिए आज इस लेख के माध्यम से आपको MBA चाय वाला बिज़नेस के फ्रैंचाइज़ी मॉडल के बारे में जानने को मिलेगा। इसके साथ ही आप इसके लिए क्या कुछ कर सकते हैं और क्या नही, यह भी जानने को मिलेगा। तो चलिए एक एक करके इन सभी बातों के बारे में जान लेते हैं।

MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी कैसे शुरू करे? लागत, प्रॉफिट, नियम शर्ते व आवेदन प्रक्रिया

MBA चाय वाला फ्रैंचाइज़ी क्या है? (MBA Chai Wala franchise kya hai)

MBA चाय वाला चाय का एक कैफ़े होता हैं जहाँ लोग आकर बैठते हैं और चाय पीते हैं। इसी के साथ यहाँ अन्य तरह की ड्रिंक्स व खाने की आइटम भी मिलती हैं। जिस प्रकार आप अपने शहर में अलग अलग रेस्टोरेंट या कैफ़े देखते हैं जहाँ आप अपने परिवार या मित्रों के साथ जाकर आनंद के कुछ पल बिताते हैं, ठीक उसी तरह MBA चाय वाला एक चाय का कैफ़े होता हैं।

यहाँ की मुख्य विशेषता तरह तरह की चाय होती हैं। यदि आपको चाय नही पीनी हैं तो यहाँ आपको कॉफ़ी, शेक, जूस इत्यादि ड्रिंक्स भी मिलेंगी। इसी के साथ आपको फ़ास्ट फ़ूड में कई तरह की आइटम इनके कैफ़े में मिल जाएगी। तो इसकी शुरुआत होने के बाद इसकी प्रसिद्धि बढ़ती चली गयी। उसी के बाद से MBA चाय वाला कंपनी ने अलग अलग शहरों में अपनी फ्रैंचाइज़ी देनी शुरू कर दी। इसके तहत कोई भी व्याक्ति इनकी फ्रैंचाइज़ी के लिए आवेदन कर, अपने शहर में MBA चाय वाला के नाम से कैफ़े खोल सकता हैं और पैसे कमाना शुरू कर सकता हैं।

MBA चाय वाला का फ्रैंचाइज़ी मॉडल (MBA Chai Wala franchise business model)

तो यदि बात MBA चाय वाला के फ्रैंचाइज़ी मॉडल की की जाए तो वह भी तीन तरह का होता हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि आपके कैफ़े के आकर और सुविधाओं के आधार पर इसे तेन भागों में वर्गीकृत किया गया हैं। इसमें कंपनी के द्वारा अलग अलग तरह के दिशा निर्देश जारी किये हुए हैं और उसी के अनुसार ही व्यक्ति को काम करना होता हैं।

तो यदि आप MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो आप किस फ्रैंचाइज़ी मॉडल के तहत काम करना चाहेंगे यह बहुत ही मायने रखता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आपको हर तरह की फ्रैंचाइज़ी के लिए अलग अलग आकार की जमीन और निवेश की व्यवस्था करनी होगी। इसलिए आइए पहले MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी में तीनो तरह की फ्रैंचाइज़ी प्रकारों के बारे में जान लेते हैं।

MBA चाय वाला का कीओस्क मॉडल (MBA Chai Wala franchise kiosk)

यह MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी में सबसे छोटा फ्रैंचाइज़ी मॉडल कहा जा सकता हैं। यदि आपके पास कम पैसे हैं और जमीन भी छोटी हैं तो आप MBA चाय वाला की यह फ्रैंचाइज़ी लेने का विचार कर सकते हैं क्योंकि इसके लिए जमीन के आकार और निवेश को न्यूनतम रखा गया हैं। इसके तहत आपको केवल 150 वर्ग फुट जगह की ही जरुरत होगी। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आपके पास अपने शहर में 150 वर्ग फुट की जगह हैं तो आप वहां MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी खोल सकते हैं।

अब यदि इसमें लगने वाले पैसों की बात की जाए तो वह भी 5 से 10 लाख रुपए के बीच में होगा। इन पैसों में आपके कैफ़े को डिजाईन किया जाएगा और उसका इंटीरियर सेट किया जाएगा। इसके अलावा आपको अपने आउटलेट में जो जो चीज़े बनानी होगी, उसके लिए सब मशीन और अन्य आइटम भी इसी के तहत ही आएंगे।

MBA चाय वाला का Dine In मॉडल (MBA Chai Wala franchise Dine In model)

यह MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी में दूसरे प्रकार का मॉडल होता हैं जिसमें लगने वाला पैसा और जमीन का आकर कीओस्क मॉडल से तो ज्यादा होता हैं लेकिन लाउन्ज मॉडल से कम होता हैं। यह उस तरह का रेस्टोरेंट या कैफ़े कहा जा सकता हैं जहाँ लोगों के बैठने की व्यवस्था तो होती हैं लेकिन वह ज्यादा बड़ा नही होता हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि यहाँ एक बारी में सीमित संख्या में ही लोग बैठ सकते हैं और ऑर्डर कर सकते हैं।

तो यदि आप MBA चाय वाला का Dine In मॉडल लेना चाह रहे हैं तो उसके लिए आपके पास 300 से 400 वर्ग फुट की जगह होनी अनिवार्य हैं। यदि आपके पास इतनी जगह नही हैं तो आप किसी भी स्थिति में MBA चाय वाला की यह फ्रैंचाइज़ी नही ले पाएंगे। इसी के साथ आपके पास 10 से 15 लाख रूपये निवेश के लिए होने चाहिए। कहने का तात्पर्य यह हुआ कि MBA चाय वाला की यह फ्रैंचाइज़ी लेने में 10 से 15 लाख रुपए लगते हैं।

MBA चाय वाला का लाउन्ज मॉडल (MBA Chai Wala franchise Lounge model)

अब यदि आप MBA चाय वाला की सबस एबादी फ्रैंचाइज़ी मॉडल लेने के रुचि रखते हैं और एक बड़ा बिज़नेस करना चाहते हैं तो उसके लिए लगने वाली जमीन का आकार और पैसा भी अधिक होगा। यह MBA चाय वाला में सबसे बड़ा कैफ़े होता हैं और यहाँ लोगों के बैठने के लिए पूरी व्यवस्था होती हैं। इसे हम रेस्टोरेंट भी कह सकते हैं क्योंकि इसका आकार बड़ा होता हैं और याहन मिलने वाली आइटम भी ज्यादा होती हैं।

तो यदि आप MBA चाय वाला का लाउन्ज मॉडल खोलने जा रहे हैं तो उसके लिए आपके पास 500 से 800 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए। इसी के साथ इसमें निवेश के लिए आपके पास 15 से 20 लाख रुपए होने चाहिए। तो यदि आपके पास इतनी जमीन और पैसे हैं तो आप आसानी से MBA चाय वाला की यह फ्रैंचाइज़ी ले सकते हैं और काम शुरू कर सकते हैं।

MBA चाय वाला का मेन्यू (MBA Chai Wala cafe menu)

रही बात MBA चाय वाला के मेन्यू की तो वह भी आपको जान लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि आप अपने शहर में MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो आपको भी प्रतिदिन के आधार पर इन्हें बनाना होगा और बेचकर पैसा कमाना होगा। तो यदि आपको यही नही पता होगा कि आप वहां किस किस तरह की खाने पीने की आइटम बेच सकते हैं तो फिर कैसे ही आप इसका बिज़नेस कर पाएंगे। तो ऐसे में MBA चाय वाला का मेन्यू इस प्रकार हैं।

MBA चाय वाला की मुख्य पहचान यहाँ पर बनने वाली चाय ही होती हैं। इसी कारण इस कंपनी या बिज़नेस का नाम MBA चाय वाला रखा गया हैं। तो यहाँ पर मिलने वाली चाय भी तरह तरह की वैराइटी की बनाई जाती हैं। ऐसे में आप अपने कैफ़े में जिस जिस तरह की चाय बनाकर बेच सकते हैं, वह हैं:

  • प्लेन चाय [plain tea]
  • अदरक वाली चाय [ginger tea]
  • इलाइची वाली चाय [cardamom tea]
  • तुलसी की चाय
  • दूध पत्ती चाय
  • MBA स्पेशल चाय
  • अदरक इलाइची चाय
  • पुदीना अदरक चाय
  • लेमन चाय
  • दार्जिलिंग चाय
  • असम चाय
  • कहवा चाय
  • नमकीन चाय
  • ग्रीन टी
  • लेमन आइस टी
  • पीच आइस टी
  • ऑरेंज आइस टी
  • स्ट्रॉबेरी आइस टी
  • ब्लैक टी
  • बिना चीनी की चाय
  • एप्पल आइस टी
  • मसाला चाय
  • पेप्पर चाय
  • शहद चाय इत्यादि।

चाय के अलावा आप यहाँ पर अन्य खाने पीने की आइटम भी बेच सकते हैं। तो इस तरह से जो भी ग्राहक आपके कैफ़े में आते हैं, उनके पास चाय की विभिन्न वैराइटी के अलावा अन्य तरह के भी खाने और पीने के विकल्प होंगे। इनमे आप निम्नलिखित चीजों को बेच सकते हैं।

  • कॉफ़ी
  • शेक
  • जूस
  • लस्सी
  • शिकंजी
  • मोजितो
  • लेमोनेड
  • गर्म दूध
  • सैंडविच
  • मैगी
  • फ्राइज
  • मस्का बन
  • पास्ता
  • गार्लिक ब्रेड
  • बर्गर
  • पिज़्ज़ा इत्यादि।

क्या MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए MBA की डिग्री चाहिए?

इस बिज़नेस का नाम सुनकर अवश्य ही आपके मन में यह प्रश्न आया होगा कि क्या MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको भी MBA की डिग्री तो नही करनी पड़ेगी। तो इसका उत्तर है नही। दरअसल इस बिज़नेस का नाम ही MBA चाय वाला हैं लेकिन इसके लिए जो व्यक्ति इसकी फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहा हैं, वह किसी भी क्षेत्र का हो सकता हैं। यहाँ हम यह कहना चाह रहे हैं कि चाहे आप विद्यार्थी हो या नौकरी करने वाले या कोई और, हर कोई MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आवेदन कर सकता हैं। तो आप MBA की डिग्री लेने का ख्याल अपने दिमाग से निकाल देंगे तो बेहतर रहेगा।

MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी कौन ले सकता है?

ऊपर आपने यह तो जान लिया कि MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपका MBA की डिग्री लेना आवश्यक नही हैं और आप बिना इसके भी काम चला सकते हैं किंतु इसका बिज़नेस कर कौन कौन सकता हैं। तो यदि आप यह जानना चाहते हैं तो आइए जाने MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी कौन कौन ले सकता हैं और एक सफल बिज़नेस की नींव रख सकता हैं।

  • विद्यार्थी
  • नौकरी
  • व्यापार
  • खुद का काम
  • सरकारी अधिकारी
  • इत्यादि।

तो अब यदि आप MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आवेदन करेंगे तो आपको इनमे से किसी एक विकल्प को चुनने को कहा जाएगा ताकि उन्हें पता चल सके कि आखिर किस तरह का व्यक्ति MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आवेदन कर रहा हैं।

MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेने की प्रक्रिया (MBA Chai Wala franchise kaise le)

अब यदि आप MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेने को तैयार हो चुके हैं और अपने शहर में इस सफल बिज़नेस की नींव रखना चाहते हैं तो वह भी बहुत आसान हैं। वह इसलिए क्योंकि स्वयं MBA चाय वाला कंपनी भी अपनी फ्रैंचाइज़ी देने के लिए लोगों से आवेदन मांग रही हैं। ऐसे में उन्हें जो भी व्यक्ति सही लगता हैं, उसे वह अपनी फ्रैंचाइज़ी दे भी रही हैं। तो यदि आप MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेकर अपना बिज़नेस करना चाहते हैं तो उसकी आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार हैं।

  • सबसे पहले तो आपको MBA चाय वाला की वेबसाइट पर जाना होगा जिसके लिए आपको इस https://www.mbachaiwala.com/ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप इनकी वेबसाइट पर पहुँच जाएंगे और वहां आपको सबसे ऊपर ही दिए गए मेन्यू में फ्रैंचाइज़ी का विकल्प मिल जाएगा।
  • आप इस फ्रैंचाइज़ी वाले विकल्प पर क्लिक कर आगे बढ़ें और उसके बाद आपके सामने MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेने से संबंधित संपूर्ण जानकारी विस्तृत रूप में आ जाएगी।
  • इसके पश्चात आप पेज को नीचे स्क्रूल करते हुए आखिर में जाएंगे तो वहां आपको एक आवेदन फॉर्म दिखाई देगा।
  • इस आवेदन फॉर्म में आपसे कई तरह की जानकारी मांगी जाएगी जिसमें से कुछ के बारे में तो हमने आपको ऊपर ही बता दिया हैं।
  • इसमें आप अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, शहर व राज्य का नाम, आपका बजट, उम्र, पेशा इत्यादि भर कर जमा करना होगा।
  • इसलिए आप पूछी गयी जानकारी को ध्यान से भर दे और उसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दे।
  • MBA चाय वाला के अधिकारी आपके आवेदन को रिव्यु करने के बाद आपसे अपने आप ही संपर्क कर लेंगे और आपको आगे की प्रक्रिया के बारे में बता देंगे।

तो इस तरह से आप MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आवेदन कर पाएंगे। एक बार आपने इसके लिए आवेदन कर दिया तो MBA चाय वाला के लोग ही आपसे संपर्क कर लेंगे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपको MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी दे दी जाएगी।

MBA चाय वाला से संपर्क कैसे करे? (MBA Chai Wala franchise contact details)

MBA चाय वाला बिज़नेस के द्वारा खुद से संपर्क करने की जानकारी भी इसी वेबसाइट पर दी गयी हैं जो आपको अंत में मिल जाएगी। उनके द्वारा सामान्य ईमेल आई के साथ साथ फ्रैंचाइज़ी के लिए आवेदन करने वालो के लिए भी अलग से ईमेल आईडी जारी की हुई है। साथ ही उन्होंने एक फोन नंबर भी जारी किया हुआ हैं जहाँ पर फोन कर आप उनसे कुछ भी पूछ सकते हैं। तो ऐसे में MBA चाय वाला की संपर्क जानकारी हैं:

MBA चाय वाला का हेल्पलाइन नंबर (MBA Chai Wala franchise helpline number): +91 722 290 5222

MBA चाय वाला की सामान्य ईमेल आईडी (MBA Chai Wala email id): Info@mbachaiwala.com 

MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी ईमेल आईडी (MBA Chai Wala franchise email id): Franchise@mbachaiwala.com 

MBA चाय वाला का कॉर्पोरेट ऑफिस का पता (MBA Chai Wala official address): 516, Apollo Premier, Vijay Nagar sq., Vijay Nagar, Indore, Madhya Pradesh 452010

MBA चाय वाला के रजिस्टर्ड ऑफिस का पता: MBA Chaiwala, 901 Time sq. Arcade-1, Opp:- Rambag Taltej Shilaj, Gujrat 38053

MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेने के फायदे (MBA Chai Wala franchise ke fayde)

अब जब आप अपना MBA चाय वाला का कैफ़े खोलने को तैयार हैं और इसके लिए आवेदन भी करने जा रहे हैं तो आपको इसके तहत किस किस तरह के फायदे मिल सकते हैं, इसके बारे में भी जान लेना चाहिए। एक तरह से MBA चाय वाला का आउटलेट खोलने के फायदे ही फायदे आपको देखने को मिलेंगे। वह इसलिए क्योंकि यह बिज़नेस मॉडल भारत में तेजी के साथ पाँव पसार रहा हैं। यही कारण हैं कि पिछले कुछ वर्षों में ही इसके कई आउटलेट देश के विभिन्न शहरों में खुल चुके हैं और वहां भीड़ भी बहुत रहती हैं।

इसका मुख्य कारण यह हैं कि लोगों को यहाँ चाय की बहुत सारी वैराइटी मिल जाती (MBA Chai Wala franchise benefits in Hindi) हैं और वो भी रिज़नेबल दाम में। कहने का अर्थ यह हुआ कि यहाँ पर आपको किसी भी खाने पीने की आइटम के दाम बहुत ज्यादा नही मिलेगा। इसी कारण यहाँ हमेशा ही ग्राहकों की भीड़ लगी रहती हैं और वे यहाँ आना पसंद भी करते हैं। इसके अलावा इस बिज़नेस मॉडल का नाम भी लोगों को यहाँ आने के लिए आकर्षित करता हैं। लोग इसके नाम देखकर ही यहाँ खींचे चले आते हैं।

इन सभी के अलावा आपके कैफ़े को इस तरह से डिजाईन किया जाएगा कि लोगों का अपने आप ही यहाँ आने का मन करेगा। कंपनी के द्वारा भी आपको हर तरह का सपोर्ट दिया जाएगा और आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। तो यदि आप MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेने का सोच रहे हैं तो आप बहुत ही फायदे में रहने वाले हैं।

MBA चाय वाला कैफ़े की मार्केटिंग (MBA Chai Wala cafe marketing)

किसी भी बिज़नेस को खोलते समय यदि उसकी मार्केटिंग पर सही से ध्यान दे दिया जाए तो यह आपके बिज़नेस के लिए बहुत सही रहता हैं। और यदि बात कैफ़े या रेस्टोरेंट की हो रही हैं तो उसके लिए मार्केटिंग स्ट्रेटेजी बहुत ही मायने रखती हैं। वह इसलिए क्योंकि रेस्टोरेंट या कैफ़े को चलने के लिए लोगों को बुलाने की जरुरत होती हैं। ताकि वे वहां आ सके और फिर अन्य लोगों को भी वहां आने के लिए आमंत्रित करे।

तो जिस भी दिन आप अपने कैफ़े का उद्घाटन करेंगे उस समय इस बात का ध्यान रखे कि इसकी ओपनिंग बहुत बड़ी और भव्य होनी चाहिए। आप इसके उद्घाटन के अवसर पर लोगों को फ्री में चाय पिलाये और उन्हें कुछ खाने को दे। इससे आपके बिज़नेस को बूस्ट मिलेगा और लोग आपके पास अगले दिन से ही आने लगेंगे। यदि लोगों को यह पसंद आने लग गया तो वे आपके पक्के ग्राहक बन जाएंगे और साथ के साथ वे अन्य लोगों को भी वहां जाने के लिए रेफर करेंगे।

download app

इन सभी के अलावा आप सोशल मीडिया का भी बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके जरिये अपने कैफ़े की मार्केटिंग व प्रोमोशन कर सकते हैं। आज के समय में सोशल मीडिया अपने बिज़नेस की मार्केटिंग करने का बहुत बड़ा जरिया बन चुका हैं। आपको इसके माध्यम से मार्केटिंग करनी ही चाहिए ताकि आप फ्री में इसका इस्तेमाल कर सके और अपने बिज़नेस को गति दे सके।

MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले – Related FAQs

प्रश्न: एमबीए चाय वाला के कितने आउटलेट हैं?

उत्तर: एमबीए चाय वाला के देशभर में 100 से भी अधिक आउटलेट हैं।

प्रश्न: एमबीए चायवाला कैसे बना करोड़पति?

उत्तर: एमबीए चायवाला ने जब से अपना फ्रैंचाइज़ी मॉडल शुरू किया हैं। तब से वह बहुत पैसे कमाने लग गया हैं।

प्रश्न: म्ब चाय वाला कौन है?

उत्तर: म्ब चाय वाला प्रफुल्ल बिल्लोर है।

प्रश्न: एमबीए चायवाला का पूरा नाम क्या है?

उत्तर: एमबीए चायवाला का पूरा नाम प्रफुल्ल बिल्लोर MBA चाय वाला है।

तो इस तरह से आप अपने शहर में MBA चाय वाला का आउटलेट खोल सकते हैं और उसके जरिये बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं। यहाँ हम आपको एक बार फिर से यह बता दे कि यह एक बहुत ही अलग तरह का और प्रसिद्ध मॉडल हैं जिसकी आज के समय में बहुत मांग हैं। तो आप यदि MBA चाय वाला की फ्रैंचाइज़ी लेकर उसका कैफ़े खोल लेंगे तो आप पूर्ण रूप से लाभ में ही रहेंगे।

शेफाली बंसल
शेफाली बंसल
इनको लिखने में काफी रूचि है। इन्होने महिलाओं की सोशल मीडिया ऐप व वेबसाइट आधारित कंपनी शिरोस में कार्य किया। अभी वह स्वतंत्र रूप में लेखन कार्य कर रहीं हैं। इनके लेख कई दैनिक अख़बार और पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Comment (1)

Leave a Comment