मैथ्स में इंटेलीजेंट कैसे बने? मैथ में टॉप करने के 10 तरीके | Math Me Intelligent Kaise Bane

|| मैथ्स में इंटेलीजेंट कैसे बने? मैथ में टॉप करने के 10 तरीके, Math me intelligent kaise bane, मैथ में होशियार कैसे बने? गणित में कमजोर छात्र क्या करें? गणित में तेज होने के लिए क्या करना चाहिए? मुझे मैथ समझ में नहीं आता मैं क्या करूं? क्या आप गणित में अच्छे बन सकते हैं? ||

मैथ्स में टॉप करना हर किसी के बस की बात नही होती है। और जो इसे अच्छे से समझ गया वह कभी इसे भूल नही पाता है। कहने का अर्थ यह हुआ कि मैथ्स एक ऐसा विषय हैं जो या तो आपको आता होगा या फिर बिल्कुल नही (Maths me top kaise kare) आयेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें बाकि विषयों के जैसा रट्टा नही चलता। यह विषय आपको समझना ही पड़ेगा अन्यथा आप मैथ्स में इंटेलीजेंट नही बन (Math ko aasan kaise banaye) पाएंगे।

ऐसे में यदि आप मैथ्स विषय के बारे में अच्छे से जानना चाहते हैं और उसमे टॉप करना चाहते हैं तो आपको हम आज ऐसी कुछ टिप्स देंगे जिन्हें अपनाकर (Math ko kaise padhe) आप मैथ्स में आसानी से टॉप कर सकते हैं और उसमे इंटेलीजेंट बन सकते हैं। आइए जाने मैथ्स में टॉप करने के लिए (Math ko samajhne ki trick) और उसमे अच्छे नंबर लाने के लिए आप क्या क्या कर सकते हैं।

Contents show

मैथ्स में इंटेलीजेंट कैसे बने (Math me intelligent kaise bane)

मैथ्स में इंटेलीजेंट बनना बहुत मुश्किल भी है और आसान भी। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आपने इसे सीरियस लेकर पढ़ लिया हैं और हमारी बताई गयी टिप्स को फॉलो कर लिया तो फिर दुनिया की कोई भी ताकत आपको मैथ्स (Math ko kaise sikhe) से दूर नही कर सकती। इसके बाद आप मैथ्स के प्रश्नों को चुटकियों में हल करने लगेंगे। तो आइए जाने कि मैथ्स में इंटेलीजेंट बनने के लिए आप क्या क्या उपाय अपना सकते हैं।

मैथ्स में इंटेलीजेंट कैसे बने? मैथ में टॉप करने के 10 तरीके | Math Me Intelligent Kaise Bane

#1. मैथ्स को अपना दोस्त समझे

सबसे पहली और अवह्स्यक बात यह हैं कि जब तक आप किसी विषय से चिड़ेंगे या उससे दूर भागेंगे तो फिर कैसे ही उसमे अपनी रुचि ले पाएंगे। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आप मैथ्स को नफरत की दृष्टि से देखेंगे या फिर उसको देखते ही मुहं बना लेंगे तो फिर आप मैथ्स में इंटेलीजेंट नही बन सकते हैं। यदि आपको मैथ्स को अच्छे से जानना हैं या सीखना हैं तो आपको उससे पहले दोस्ती करनी पड़ेगी।

अब इस दोस्ती का मतलब यह नही कि आप जैसे अपने बाकि दोस्तों के साथ करते हो वैसी दोस्ती। इस दोस्ती का मतलब हुआ कि आप मैथ्स का सम्मान (Math ko aasan kaise banaen) करना सीखे। उसे वो महत्ता दे जो आप बाकि विषयों को देते हैं। उसके साथ कुछ समय बिताये, उसको जानने का प्रयास करे। यह सब करके ही आप मैथ्स विषय से दोस्ती कर पाएंगे और उसे अच्छे से जान पाएंगे। इसलिए आज से ही मैथ्स से दोस्ती का हाथ आगे बढ़ा दे।

#2. मैथ्स को लेकर रहे सकारात्मक

अब जब आपने मैथ्स से दोस्ती करली हैं तो मैथ्स में होशियार बनने का दूसरा चरण हैं उइसको लेकर सकारात्मक बने रहना। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आप इस बात को अपने मन में ही बिठा लेंगे कि आपको मैथ्स आती ही नही और आप कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन आप मैथ्स नही सीख सकते तो फिर आप मैथ्स सीख भी नही पाएंगे।

यदि आप अपना व्यवहार या आचरण ही नही बदलेंगे, मैथ्स को सकारात्मक दृष्टि से देखेंगे तक नही तो फिर इस दोस्ती का क्या ही मतलब हुआ। दोस्ती वह होती हैं जिसमें आप उसे देखकर अच्छा महसूस करे, ना कि डरे। इसलिए आप मैथ्स विषय को लेकर अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखे और यह सोचे कि वह आपको आ जाएगी। एक ना एक दिन तो आप इसमें अच्छे बन जाएंगे।

#3. मैथ्स की एक अलग कॉपी बनाए

अब मैथ्स को सीखने का अगला चरण हैं मैथ्स को अलग से महत्ता देना। कई बार हम ऐसा करते हैं कि हम कई विषयों की एक ही कॉपी बना लेते हैं। यह सही भी हैं क्योंकि सभी की अलग अलग कॉपी लगाने से पेज ही व्यर्थ होते हैं। ऐसे में कई विषयों की एक कॉपी बना लेना अच्छी बात हैं। हालाँकि मैथ्स के साथ ऐसा बिल्कुल भी नही हैं। मैथ्स के लिए आपको अलग से कॉपी लगाने की आवश्यकता हैं।

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मैथ्स एक ऐसा विषय हैं जिसमे केवल किताबी चीज़े ही नोट करके नही रखनी होती हैं। इसके लिए निरंतर प्रैक्टिस की भी आवश्यकता होती हैं। इसलिए आप मैथ्स के लिए एक स्कूल वाली कॉपी तो एक रफ़ कॉपी अवश्य लगाए। इस बात का विश्वास रखे कि यह कॉपी खाली नही रहेगी बेशक यदि आप मैथ्स में रुचि लेकर पढ़ेंगे तो। इसलिए आह से ही अपने मैथ्स विषय की कॉपी को अलग रख ले।

#4. फॉर्मूला को जाने

अब यदि आप मैथ्स को अच्छे से जानना चाहते हैं या उसके बारे में सीखना चाहते हैं तो मैथ्स के सबसे महत्वपूर्ण चीज़ को याद करना आवश्यक हैं। आप मैथ्स में किसी चीज़ को याद कर सकते हैं तो वह हैं केवल और केवल फॉर्मूला। कहने का अर्थ यह हुआ कि आपको मैथ्स विषय में केवल फॉर्मूला को ही याद करना होगा और उसी फॉर्मूला के द्वारा प्रश्नों को हल करना सीखना होगा।

इसलिए आपकी कक्षा में मैथ्स विषय के जितने भी अध्याय हैं, उन सभी के फॉर्मूला एक पुस्तक में लिख डाले। आप चाहे तो एक पतली सी कॉपी बना सकते हैं जिसे आप फॉर्मूला बुक का नाम से दे सकते हैं। अब आप इसमें क्रमानुसार अपने मैथ्स विषय के सभी फॉर्मूला को लिख ले। एक बार जब (Math ko easy kaise banaen) आप सभी फॉर्मूला को लिख डाले तो प्रतिदिन इन्हें याद करें और इनका अभ्यास करते रहे। आपको यह फॉर्मूला रट जाने चाहिए।

#5. मैथ्स के प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें

अब यदि आप मैथ्स विषय में इंटेलीजेंट बनना चाहते हैं तो आपको इसे समझना पड़ेगा। अब मैथ्स को समझना हैं तो सबसे पहले इसके प्रश्नों को समझना होगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यदि अआपने मैथ्स के प्रश्न को अच्छे से समझ लिया तो इसका मतलब हुआ कि आपका आधा प्रश्न तो वही हल हो गया हैं। दरअसल मैथ्स के प्रश्न में ही उसका आधा उत्तर छिपा हुआ होता हैं।

इसलिए यदि आप मैथ्स में इंटेलीजेंट बनना चाहते हैं तो सबसे पहले मैथ्स विषय के प्रश्न को समझे। उसे पढ़ते ही सीधा हल ना करने लग जाए बल्कि कुछ देर रुक कर उसे अच्छे से पढ़ें और जानने का प्रयास करें कि इसमें क्या क्या जानकारी दी गयी हैं और आपसे क्या क्या पूछने का प्रयास किया गया हैं। इसी के द्वारा आप मैथ्स में अच्छे अंक ला पाएंगे।

#6. प्रश्न का सार अलग से लिखें

अब यदि आप मैथ्स के प्रश्नों को हल करना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपके मैथ्स विषय में अच्छे से अच्छे नंबर आये तो आपको केवल प्रश्न को अच्छे से जानकर या उसे पढ़कर ही नही छोड़ देना चाहिए। इसके लिए आपको उस प्रश्न में बताई गयी चीजों को नीचे लिखना चाहिए। इससे आपको प्रश्न को बार बार पूरा नही पढ़ना पढ़ेगा। कहने का अर्थ यह हुआ कि प्रश्न में जो जो महत्वपूर्ण चीज़े बताई गयी हैं उन्हें उसके नीचे शोर्ट फॉर्म में लिख दे।

अब इसी के साथ साथ यह भी लिखे कि प्रश्न में आपसे क्या उत्तर माँगा गया हैं या फिर क्या जानकारी नही दी गयी हैं जो आपसे निकालने को पूची गयी हैं। यह आपको यह समझने में मदद करेगी कि आपको आखिरकार उस प्रश्न को हल कैसे करना हैं और क्या उत्तर देना हैं।

#7. उस प्रश्न पर अपना फॉर्मूला लगाए

अब जब आपने मैथ्स के प्रश्न को अच्छे से पढ़ लिया हैं और उसका आंकलन भी कर लिया हैं। इसी के साथ आपने उस प्रश्न में क्या क्या बताया गया हैं और आपसे क्या क्या पूछा गया हैं यह भी उसके नीचे लिख लिया हैं तो समझ जाए कि आपका आधा काम तो हो चुका हैं। अब आपको बस यह देखना हैं कि उस प्रश्न को हल करने के लिए (Math ko jaldi kaise samjhe) आपको कौन सा फॉर्मूला लगाना हैं।

यदि आपने उस प्रश्न को हल करने के लिए सही फॉर्मूला का पता लगा लिया तो समझ जाए कि बस प्रश्न हल होने में अब कुछ ही समय बाकि रह गया हैं। बहुत से छात्र ऐसे होते हैं जो यह नही जान पाते कि मैथ्स के प्रश्न को हल करने के लिए कौन सा फॉर्मूला सही रहेगा। इसलिए आपको सभी फॉर्मूला सही से पता होने चाहिए ताकि आप यह जान सके कि आपको उस प्रश्न को हल करने के लिए किस तरह का फॉर्मूला लगाना होगा।

#8. संख्याओं पर पकड़ मजबूत करें

बहुत से छात्र मैथ्स विषय में केवल इसलिए पिछड जाते हैं क्योंकि उनकी संख्याओं पर पकड़ मजबूत नही होती है या फिर वे इस पर ध्यान नही देते है। क्जहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आपको गणित में अच्छे नंबर लाने हैं तो आपको पहले नंबर पर ही पकड़ मजबूत बनानी होगी। तभी आप गणित में अच्छे अंक ला पाएंगे और उसमे होशियार कहलायेंगे।

इसलिए सबसे पहले तो आप सभी संख्याओं और उनसे जुड़े फॉर्मूला पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए। एक बार यदि आपकी संख्याओं पर पकड़ मजबूत हो गयी तो समझो कि आधी से ज्यादा गणित पर पकड़ मजबूत हो गयी। गणित है ही संख्याओं का खेल और किसी को यदि गणित में पकड़ बनानी हैं तो उसे पहले संख्याओं से दो चार होना पड़ेगा।

#9. मैथ्स के टीचर से पढ़ें

अब यदि आप मैथ्स विषय में इंटेलीजेंट बनना चाहते हैं तो उसके लिए आपको मैथ्स के टीचर से अच्छे संपर्क बना कर रखने होंगे। हमारे कहने का तात्पर्य यह हुआ कि मैथ्स के सभी प्रश्न आप अकेले ही हल कर लेंगे ऐसा ही नही सकता। इसके लिए आपको किसी एक्सपर्ट की आवश्यकता पड़ती हैं और वे एक्सपर्ट आपके मैथ्स के टीचर के अलावा और कौन हो सकता हैं।

ऐसे में आप अपने सभी शंकाएं या मैथ्स के जो भी प्रश्न आपसे हल नही हो पा रहे हैं या समझ में नही आ रहे हैं, उनकी एक सूची बनाए। अब उसे एलकार अपने मैथ्स टीचर के पास जाए। ध्यान रखे कि आप पहले उनसे उनका फ्री समय जान ले ताकि वे आपको अच्छे से इसके बारे में समझा सके और आपकी शंकाओं का समाधान कर सके। यदि आपने सही से इसे कर लिया तो आपकी मैथ्स की शंकाएं दूर हो जाएगी।

#10. दोस्तों के साथ ग्रुप में पढ़ें

आपको शायद यह लगता होगा कि दोस्तों के साथ पढ़ने में पढ़ाई कम और बाते ज्यादा होती होंगी। किंतु आप किनके साथ पढ़ रहे हैं और किस तरह से पढ़ रहे हैं यह बहुत मायने रखता हैं। इसलिए ऐसे दोस्त बनाए जिनकी पढ़ने में रुचि हो और जो खासकर मैथ्स में भी रुचि रखते हो। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मैथ्स की आपकी सभी शंकाएं केवल आपके टीचर (Math ko strong kaise banaen) ही दूर कर दे ऐसा नही हो सकता, उन्हें और भी बहुत तरह के काम होते हैं।

इसलिए आप अपने टीचर के पास जाने से पहले उसे अपने दोस्तों के जरिये समझने और हल करने का प्रयास करे। कयता पता मैथ्स का कोई प्रश्न आपसे नही हो पा रहा हैं लेकिन आपके दोस्त उसे कर दे। ठीक उसी तरह आपके दोस्त से मैथ्स का कोई प्रश्न हल नही हो पा रहा हो और आप उसको हल कर दे। इस तरह आप दोनों एक दूसरे को मैथ्स अच्छे से पढ़ा सकते हैं और साथ में आगे बढ़ सकते हैं।

मैथ्स में टॉप कैसे करें (Maths me top kaise kare)

अभी तक आपने जाना कि मैथ्स में किस तरीके को अपना कर आप उसमे इंटेलीजेंट बन सकते हैं और अच्छे अंक ला सकते हैं। किंतु अब हम बात करेंगे कि आप (Maths me topper kaise bane) किस तरीके को अपना कर मैथ्स के विषय में टॉप कर सकते हैं और सबसे अधिक अंक ला सकते हैं। इसके लिए भी कुछ तरीके हैं जिनका जानना आपके लिए जरुरी हैं ताकि आप मैथ्स विषय में टॉप कर सके।

हालाँकि आपको पहले ऊपर बताये गए तरीके अपनाने होंगे ताकि आपको मैथ्स अच्छे से समझ में आ सके। यदि आपको मैथ्स अच्छे से समझ में ही नही आएगी तो फिर आप उसमे टॉप भी कैसे ही कर पाएंगे। इसलिए पहले अपने आप को मैथ्स में इंटेलीजेंट बनाए और फिर ही टॉप करने के बारे में (Maths me perfect kaise bane) सोचे। आइए जाने मैथ्स में टॉप कैसे करें।

#1. मैथ्स की कोचिंग ले

अब यदि आप मैथ्स में टॉप करना चाहते हैं तो केवल स्कूल या कॉलेज में पढ़ने से ही काम नही चलेगा। इसके लिए आपको अलग से क्लास लगाने की भी आवश्यकता होगी। कहने का अर्थ यह हुआ कि आपको टॉप करना हैं अर्थात आपके साथ क्लास में बाकि जो बच्चे पड़ रहे हैं, उनसे आगे निकलना हैं। ऐसी स्थिति में यदि आप उनसे ज्तादा कुछ करेंगे नही तो फिर टॉप कैसे कर पाएंगे।

इसलिए अपने आसपास या शहर में मैथ्स का कोई बेस्ट टीचर ढूँढ निकाले। अब उनके पास जाए और उन्हें अपने पास कोचिंग पर रखने को कहे। वे अपने बैच में से कोई बैच में आपको रख लेंगे। अब जब आप उनसे कोचिंग में पढ़ने जाए तो उसे आप अपनी सभी तरह की शंकाओं के बारे में पूछ सकते हैं। इससे आपका मैथ्स विषय में पकड़ और मजबूत बनती चली जाएगी।

#2. मैथ्स के पुराने प्रश्न पत्रों को हल करें

अब यदि आप मैथ्स में टॉप बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मैथ्स के पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने का नियम भी बनाना होगा। कहने का अर्थ यह हुआ कि आप जिस भी कक्षा में बढ़ते हैं या फिर कॉलेज में पढ़ते हैं। आपको अपनी कक्षा में पिछले कुछ वर्षों से आ रहे मैथ्स के पेपर निकालने होंगे और उनका अध्ययन करना होगा।

इसलिए सबसे पहले तो अपने स्कूल या कॉलेज में से उन पेपर को निकलवाए। यह पेपर कम से कम पिछले 10 वर्षों के होने चाहिए। यदि आप थोड़ी बहुत कोशिश करेंगे तो यह आपको मिल भी जाएंगे। अब इन्हें अच्छे से पढ़ें और इसमें दिए गए प्रश्नों को हल करें। मैथ्स के पुराने पेपर हल करने से आपका इस वर्ष उसमे टॉप करने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती हैं।

#3. गाइड बुक ले और उसके प्रश्न भी हल करें

अब यदि आप मैथ्स विषय में टॉप पर आना चाहते हैं तो केवल अपने स्कूल या कॉलेज में मैथ्स की पुस्तक में दिए गए प्रश्नों को हल करने से ही काम नही चलेगा। इसके लिए आपको अपनी कक्षा के विषयों पर आ रही गाइड बुक को लेना होगा। हालाँकि इसमें कुछ खर्चा होगा लेकिन यह एक बार का ही निवेश हैं जिसका परिणाम आपको मैथ्स में टॉप करके मिलेगा। इसलिए सबसे पहले तो मैथ्स की गाइड बुक ले ले।

आपको बाजार में कई लेखकों की गाइड बुक मिल जाएगी। इसमें से सबसे अच्छी बुक कौन सी रहेगी यह आप अपने ताचेर से या दोस्तों से पूछ सकते हैं। अब जब आप यह बुक खरीद ले तो उसमे दिए गए प्रश्नों को हल करने का नियम बना ले। प्रतिदिन इसमें से 20 से 40 प्रश्नों लो हल करे। ऐसा आप रोजाना करेंगे तो एक दिन आप मैथ्स में अवश्य ही टॉप कर जाएंगे।

#4. ऑनलाइन क्लासेज ले

आजकल आधुनिकता का जमाना हैं और सब कुछ ऑनलाइन मिलने लग गया हैं। ऐसे में आप केवल अपनी कक्षा या कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षाओं के ज्ञान पर ही निर्भर ना रहे। बहुत से मैथ्स विषय के एक्सपर्ट अपनी पढ़ाने की विडियो ऑनलाइन प्लेटफार्म पर डालते हैं। इन वीडियोस को देखकर बहुत से छात्र लाभ भी उठा रहे हैं। ऐसे में आप भी क्यों पीछे रहे।

इसलिए आप किसी भी ऑनलाइन मैथ्स के प्लेटफार्म पर ऐसे शिक्षकों की वीडियोस को देखे। यह आप रोजाना आधे से एक घंटे तक कर सकते हैं या फिर सप्ताह में कुछ दिन। किंतु इसे रोके नही और हमेशा करते रहे। इससे आपको मैथ्स को और भी अच्छे तरीके से जानने और उसके प्रश्नों को हल करने में सहायता मिलेगी। इसलिए ऑनलाइन क्लासेज भी लगाए और इसका भरपूर फायदा उठाए।

#5. मैथ्स को सुबह सुबह पढ़ें

अब यदि आप मैथ्स विषय में टॉप करना चाहते हैं तो उसके लिए एक चीज़ और करे। आप पूरे दिन में कितनी ही बार अलग अलग विषय को पढ़ते होंगे लेकिन यदि आप मैथ्स में टॉप करना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ अलग करना होगा। इस अलग में आपको मैथ्स को सुबह के समय जल्दी पढ़ना होगा। दरअसल सुबह के समय पढ़ा गया पाठ जल्दी याद होता हैं और समझ में आता हैं। इसे आप जल्दी से भूलते भी नही हैं।

download app

इसलिए यदि आप सुबह के समय मैथ्स को पढ़ेंगे तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला हैं। सुबह का समय का अर्थ हुआ कि आप आप सुबह 5 या 6 बजे उठकर हाथ मुहं धोकर या नहा धोकर, इसे पढ़ें। आपको कुछ ही दिनों में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल जाएगा।

मैथ्स में इंटेलीजेंट कैसे बने – Related FAQs

प्रश्न: मैथ्स में टॉप कैसे करें?

उत्तर: मैथ्स में टॉप करने के लिए आपको पहले उसे अपना दोस्त बनाना होगा और फिर उसके फॉर्मूला पर अच्छे से ध्यान देना होगा। तभी आप मैथ्स विषय में टॉप कर पाएंगे।

प्रश्न: मैथ में क्या क्या आ सकता है?

उत्तर: मैथ्स में आपके वे सभी विषय आ सकते हैं जो आपकी कक्षा के सिलेबस में हैं।

प्रश्न: गणित समझ में क्यों नहीं आती?

उत्तर: गणित इसलिए समझ में नही आती क्योंकि बहुत से छात्र इसे समझने की बजाए इसका रट्टा लगाने में ध्यान देते हैं।

प्रश्न: गणित को मजबूत कैसे करें?

उत्तर: गणित को मजबूत करने के लिए आपको पहले इसके फॉर्मूला को समझना होगा और उसी के अनुसार आगे बढ़ना होगा।

तो यह थे कुछ तरीके जिनका पालन करने आप ना केवल मैथ्स विषय में इंटेलीजेंट बन सकते हैं बल्कि उसमे टॉप भी कर सकते हैं। एक बात का हमेशा ध्यान रखे कि यदि आप मैथ्स में टॉप करना चाहते हैं या उसको अच्छे से पढ़ना चाहते हैं तो आपको पहले उसके साथ दोस्ती करनी होगी। यदि आपकी मैथ्स विषय में अच्छे से दोस्ती हो गयी तो फिर कोई भी आपको इसे पढ़ने से रोक नही सकता हैं।

लविश बंसल
लविश बंसल
लविश बंसल वर्ष 2010 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया और वहां से वर्ष 2014 में बीटेक की डिग्री ली। शुरुआत से ही इन्हें वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेना या इससे संबंधित क्षेत्रों में भाग लेना अच्छा लगता था। इसलिए ये काफी समय से लेखन कार्य कर रहें हैं। इनके लेख की विशेषता में लेख की योजना बनाना, ग्राफ़िक्स का कंटेंट देखना, विडियो की स्क्रिप्ट लिखना, तरह तरह के विषयों पर लेख लिखना, सोशल मीडिया कंटेंट लिखना इत्यादि शामिल है।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment