Manohar Lal Khattar Biography In Hindi – वर्तमान में राजनीतिक क्षेत्र में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी का जन्म एक खेती बड़ी करने वाले सामान्य परिवार में हुआ था | उनके दादा जी का नाम भगवान दास खट्टर था | जो अपने परिवार के साथ पाकिस्तान भारत विभाजन के दौरान हरियाणा के बनियानी गाँव में आ गए थे | मनोहर जी एक पंजाबी समुदाय से संबंध रखते हैं |
खट्टर जी का बचपन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा है जब वह चार साल के थे तब उनके पिता हरबंस लाल खट्टर उन्हें हरियाणा के रोहतक जिले के बनियानी गांव में ले आए थे | घर के खर्चों के लिए उनके दादाजी और पिता जी ने निदाना नामक गाँव में एक दुकान भी की थी | लेकिन बनियानी गांव में उन्होंने खेती करने के लिए जमीन खरीदी थी | उनके पिता जी और दादा जी दुकान और खेती-बाड़ी के कार्य को संभालते थे |
मनोहर लाल खट्टर जी की स्कूली शिक्षा –
मनोहर लाल खट्टर जी ने अपनी प्राइमरी स्कूल की शिक्षा बनियानी गांव से ही प्राप्त की है | व वहीँ के पास वाले माली आनंदपुर नामक गांव से उन्होंने मैट्रिक की शिक्षा प्राप्त की | अपने परिवार में मनोहर जी पहले ऐसे इंसान थे जिन्होंने मैट्रिक की शिक्षा प्राप्त की थी | शिक्षा ग्रहण करने के दौरान उनके मित्र उन्हें हेड मास्टर कह कर बुलाते थे | जिसका कारण था खट्टर जी बचपन से ही शिक्षा को लेकर काफी गंभीर देखे जाते थे | शिक्षा के साथ साथ वह स्कुल की अन्य गतिविधियों में भी सबसे आगे रहते थे | खट्टर जी अपनी कॉलेजी शिक्षा के दौरान मेडिकल की तैयारी करना चाहते थे पर उनके पिता हरबंस लाल जी चाहते थे कि वह व्यापार में अपना योगदान दें | उन्होंने अपने पिता जी के आदेश का पालन किया |
इसी के चलते करीब वर्ष 1974 में मनोहर अपने भाइयों के साथ हरियाणा छोड़ दिल्ली के रानी बाग में आए और यहां पर उन्हों ने कपड़ों का काम करना शुरू किया | अपने परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ साथ ही उन्होंने दिल्ली के विश्वविद्यालय से ही अपनी ग्रेजुएशन की शिक्षा की |
इसी के साथ वर्ष 1976 में वह आरएसएस के संपर्क में आए | दिन प्रतिदिन उनके संपर्क बढ़ते गए वर्ष 1980 के दौरान वह संघ से पूर्णकालिक तौर पर जुड़ गए थे | वर्ष 1994 में खट्टर जी भाजपा पार्टी के संपर्क में आए वह पार्टी ने उन्हें प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी | इस समय उनका ध्यान मेडिकल शिक्षा और व्यापार से हट चुका था | वर्ष 1996 को विधानसभा चुनाव बीजेपी ने हरियाणा विकास पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था | हरियाणा विकास पार्टी बंसी लाल जी की पार्टी थी | इन चुनावों के दौरान रणनीति बनाने में खट्टर जी की अहम भूमिका रही थी | जिसे पार्टी के सदस्यों द्वारा सरहाया भी गया था |
मनोहर लाल खट्टर युवा अवस्था और शादी –
जब मनोहर लाल खट्टर जी ने युवावस्था में कदम रखा तो उनके परिवार के सभी सदस्य चाहते थे कि वह जल्द से जल्द शादी करके अपना घर बसा ले लेकिन खट्टर जी को कुछ और ही मंजूर था | उन्होंने शादी ना करने से इंकार कर दिया और उन्होंने शादी नहीं की | अब तक खट्टर जी पूर्ण रूप से राजनीति में घुस गए थे और राजनीतिक कार्यों में रुचि लेने लगे थे | उनकी राजनीति की शुरुआत बड़े ही दिग्गज लोगों के साथ होने लगी थी | 2002 के दौरान उन्हें जम्मू कश्मीर का प्रभारी बनाया गया था |
- [आवेदन] Haryana Free Bicycle Yojana में अप्लाई कैसे करें ? फॉर्म डाउनलोड
- [आवेदन] Mukhya Mantri Vivah Shagun Yojna Haryana में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
- [15 हजार सब्सिडी] Haryana Manohar Jyoti Yojana 2019 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? एप्लीकेशन फॉर्म
- [फॉर्म] हरियाणा खाकी राशन कार्ड गैस कनेक्शन सब्सिडी योजना 2019 में अप्लाई कैसे करें ? Gas Connection Subsidy Yojana Haryana 2019
- Haryana New Ration Card List 2018-19 में अपना नाम कैसे देखें ? APL,BPL,अंत्योदय
मनोहर लाल खट्टर पर विवाद –
एक सामान्य परिवार में जन्मा इंसान अब एक हस्ती के रूप में जाना जाने लगा था | मनोहर जी दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे थे | लेकिन उनके जीवन में एक ऐसा क्षण आया जब उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था | उन्होंने गोमांस के मुद्दे पर एक ऐसी टिप्पणी की थी जिसके कारण से उन्हें माफी मांगने पर मजबूर होना पड़ा था | उन्होंने लिखा था कि मुसलमान भारत में रह सकते हैं लेकिन उन्हें गोमांस खाना बंद करना पड़ेगा | इस टिप्पणी के बाद से देशभर में उनकी आलोचना शुरू हो गई थी | वह उनके नाम के विवाद होने लगे थे |
इस परिस्थिति के दौरान तत्काल भाजपा पार्टी ने कहा था कि मनोहर जी की इस टिप्पणी से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है | यह उनके अपने व्यक्तिगत विचार हैं | यह विवाद इस चरम सीमा पर पहुंच गया था कि मनोहर जी को 24 घंटों के भीतर अपने शब्दों को लेकर माफी मांगनी पड़ी और उन्हें लिखा मैं किसी भी धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुँचाना चाहता हूं मैं इसके लिए माफी चाहता हूं तब जाकर उनके ऊपर से यह संकट टला था |
मनोहर लाल खट्टर हरियाणा मुख्यमंत्री –
इस विवाद के बावजूद लोकसभा चुनाव में खट्टर जी को हरियाणा में चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था | इसी दौरान 60 वर्ष की आयु में वह तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संपर्क में आए हैं | मनोहर लाल खट्टर जी ने वर्ष 2014, 26 अक्टूबर को हरियाणा के दसवें मुख्यमंत्री का पद संभाला और शपथ ग्रहण की | ऐसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को एक अन्य बात खास बनाती है कि वह हरियाणा के एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो एक गैर जाट समुदाय से आते हैं | इससे पहले 18 वर्ष तक हरियाणा का हर मुख्यमंत्री जाट समुदाय से ताल्लुक रखता था | मुख्यमंत्री जी हरियाणा विधानसभा करनाल का प्रतिनिधित्व करते हैं |
मनोहर लाल खट्टर जी का मुख्यमंत्री शासन –
मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री का पद संभालने के उपरांत हरियाणा में कई विकासशील कार्य किए हैं उन्होंने कई ऐसी योजनाओं को लागू किया है जो हरियाणा में पहले कभी नहीं लागू की गई थी | उन्होंने हरियाणा के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया है जहां हरियाणा एक कृषि प्रधान प्रदेश है वहीं मुख्यमंत्री जी ने किसानों के लिए भी कई लाभदायक सुविधाएं उजागर की हैं | हरियाणा की छवि को सुधारने के लिए उन्होंने हरियाणा में जन्मी हर लड़की, महिला को भी कहीं विशेष अधिकार मोहिया करवाए हैं | और वह अभी भी इन कार्यों मैं अपना भरपूर योगदान देने के लिए सक्षम है | हरियाणा मुख्यमंत्री के तौर पर 2014 के आंकड़ों के अनुसार उनकी आए 1. 58 रुपए है साथ ही उनके पास संपत्ति तकरीबन 61 लाख रूपए है |
मनोहर जी अपने साधारण व्यवहार के रूप में जाने जाते हैं | वह अपने भाषणों के दौरान कुछ हरियाणवी चुटकलों का भी प्रयोग करते हुए देखे गए हैं |
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर जी से सम्पर्क कैसे करें –
हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी से आप संपर्क करना चाहते हैं दो इसके लिए विभिन्न माध्यम है | जिसकी सहायता लेकर आप आसानी से उनके संपर्क में आ सकते हैं | मनोहर मनोहर लाल जी का आवास स्थान हाउस नंबर 01 सेक्टर 03 चंडीगढ़ में है | उनसे आप फ़ोन करने के लिए लैंडलाइन नंबर 072 274 9324 और 27 93 95 पर फ़ोन मिला सकते हैं | वहीं उनका कार्यालय का पता है 30 हुड्डा कंपलेक्स रोहतक हरियाणा में है |
उनके कार्यालय का फोन नंबर 01262 245 629 है मनोहर लाल खट्टर जी से ऑनलाइन माध्यमों से भी संपर्क कर सकते हैं उनकी ऑफिशियल ईमेल आईडी है cmharyana@nic.in है | व फेसबुक पर भी उनका पेज उपलब्ध है facebook.com /manoharlalkhattar | अगर आप ट्विटर पर उन्हें फॉलो करना चाहते हैं तो उनका ट्विटर हैंडल है | twitter.com/bjpmlal |
Manohar Lal Khattar Ka Personal Mobile Number,WhatsApp Number,Contact Address,Email,Website –
मनोहर लाल खट्टर ऑफिस एड्रेस :- 4th Floor, Haryana Civil Secretariat, Sector-1, Chandigarh
Manohar Lal Khattar Residence Address :- House No. 1, Sector 3, Chandigarh
Office Phone Numbers :- 0172-2749396/2749409
Residential Contact Numbers :- 0172-2749394/2749395
Mobile Numbers :-
Fax Number :- 2740596
EPBAX Ext. :- 2401,2402
मनोहर लाल खट्टर सोशल प्रोफाइल | सोशल कांटेक्ट :-
Manohar Lal Khattar Facebook Account :- www.facebook.com/manoharlalkhattar
Manohar Lal Khattar Twitter Account :- www.twitter.com/mlkhattar
Official Website :- www.manoharlalkhattar.in
दोस्तों इस लेख के माध्यम से आपको हरियाणा तत्कालीन मुख्यमंत्री Manohar Lal Khattar Ka Personal Mobile Number,WhatsApp Number,Contact Address,Email,Website की संपूर्ण जानकारी दी गई है | इस विषय से संबंधित अगर आपको यह जानकारी रखते हैं यहां में कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर दे सकते हैं अगर आपको यह संदेश पसंद आता है तो आप इसे अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ शेयर भी कर सकते हैं || धन्यवाद ||
i m intrested in loan how to use my loan please give me sir informetion
Good evening sir ji.
I am impressed in your work and I am Ramesh Kumar Ramphal Sharma District. Hisar. VPO Shahpur. My mb. No. 9022363921. Pls request your personal whatshp no.
nice blog sir ap bahoot achha likhate hai muze apka blog abhoot pasand hai
Thanks sachin ji