[आवेदन फॉर्म] Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana 2023 | प्रसूति सहायता योजना 2023 | MP Delivery Yojana

Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana 2023- भारत में अभी भी लाखों परिवार ऐसे हैं। जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं। दिनभर मजदूरी करके वह अपने परिवार को चला रहे हैं। ऐसे परिवारों में ना केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी मजदूरी करती हैं। इन परिवारों में यदि दो-चार दिन मजदूरी ना मिले तो खाने-पीने की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे परिवारों में जब कोई महिला गर्भवती होती हैं। तो उनकी समस्याएं और ज्यादा बढ़ जाती हैं। एक तरफ जहां वह मजदूरी करने नहीं जा पाती हैं। वहीं दूसरी तरफ जच्चा बच्चा स्वस्थ रखने के लिए खर्चे बढ़ जाते हैं। ऐसे  परिवारों के लिए मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2023 की शुरुआत की है।

[आवेदन फॉर्म] Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana 2020 | प्रसूति सहायता योजना 2020 | MP Delivery Yojana
Contents show

Prasuti Yojana In Hindi –

महिला श्रमिक को गर्भावस्था के अंतिम 3 महीनों में उनको मिलने वाली तनख्वाह का 50%  प्रसूति हितलाभ के रूप में प्रदान किया जाता है।  इसके साथ ही प्रसव के बाद ₹1000 की धनराशि चिकित्सा आदि खर्चे के रूप में प्रदान की जाती है। साथ ही योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं  के पति को भी 15 दिन का पितृत्व लाभ भी प्रदान किया जाता है। मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिक महिला और उनके पति को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों होना आवश्यक है।

योजना का नाम प्रसूति सहायता योजना
राज्य मध्य प्रदेश
लाभार्थी गर्भवती महिला
सहायता राशि₹16000
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन

प्रसूति सहायता योजना मध्यप्रदेश का लाभ आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं। प्रसूति सहायता योजना मध्यप्रदेश के लिए आवेदन आप कैसे कर सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको यह आर्टिकल लास्ट तक पढ़ना होगा। यहां पर आपको प्रसूति सहायता योजना मध्यप्रदेश 2023, प्रसूति सहायता योजना फॉर्म pdf download, प्रसूति सहायता योजना फॉर्म pdf, मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना की पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। जिसकी सहायता से आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana 2023। मध्य प्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2023 क्या है –

MP राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के असंगठित महिला श्रमिकों के लिए चलाई जा रही मध्य प्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2023 ( Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana 2023) एक ऐसी योजना है, जिसके अंतर्गत प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। प्रदेश की सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में पंजीकृत असंगठित श्रमिक महिलाओं को 1 अप्रैल 2022 से इसका लाभ मिलना शुरू हो चुका है। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा। योजना के लाभ रूप में प्रस्तुत महिलाओं को गर्भावस्था के अंतिम 3 महीनों में उनको मिलने वाली तनख्वाह का 50% धन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्हें ₹1000 की धनराशि चिकित्सा आदि खर्च के रुप में भी दी जाएगी। इसके साथ ही महिला श्रमिक के पति को भी 15 दिन का पितृत्व प्रसूति लाभ प्रदान किया जाएगा।

Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana 2023। मध्य प्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2023 के लाभ –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana 2022। मध्य प्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2023 का लाभ कुछ इस प्रकार हैं।

  • इस योजना के अंतर्गत गर्भावस्था के अंतिम 3 महीनों में श्रमिक महिलाओं को उनके वेतन का आधा 50% धनराशि हितलाभ के रूप में प्रदान की जाती है।
  • प्रसव के पश्चात चिकित्सा आदि के खर्च की प्रतिपूर्ति के लिए संबंधित महिला को ₹1000 की धनराशि अतिरिक्त प्रदान की जाती है।
  • इसके साथ ही मातृत्व लाभ योजना का लाभ प्राप्त करने वाली महिला के पति को भी 15 दिनों का पितृत्व प्रसव लाभ प्रदान किया जाता है।
  • इसके साथ ही लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं की डिलीवरी के दौरान बीमारी अथवा अन्य चिकित्सा के कारण अधिकतम महीने मातृत्व लाभ सुविधा प्रदान की जाती है।

Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana 2023। मध्य प्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2023 के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि –

मध्य प्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2023 के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा ₹16000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

  • योजना में 16 हजार रुपये की राशि दो किश्तों में दी जायेगी।
  • प्रत्येक पात्र महिला को पहली किस्त के रूप में ₹4000 प्रदान किए जाते हैं। इस धनराशि को प्राप्त करने के लिए महिला को ए एन एम ए या डॉक्टर की रिपोर्ट लानी पड़ती हैं।
  • दूसरी 12 हजार रुपये की किश्त शासकीय चिकित्सालय में प्रसव होने, नवजात शिशु का संस्थागत जन्म उपरांत पंजीयन कराने और शिशु को जीरो डोज, वीसीजी, ओपीडी और एचपीवी टीकाकरण कराने के बाद मिलेगी।
  • प्रदेश में संचालित केन्द्र सरकार की जननी सुरक्षा योजना के पात्र हितग्राहियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • पहला गर्भधारण करने पर पात्र हितग्राही को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पहली और दूसरी किश्त के रूप में 3 हजार रुपये का भुगतान होगा।
  • शेष एक हजार रुपये की राशि हितग्राही को मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना से की जायेगी।
  • दूसरे गर्भधारण पर हितग्राही को प्रथम किश्त की 4 हजार रुपये की पूरी राशि का भुगतान मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा (प्रसूति सहायता) योजना से ही किया जायेगा।
  • प्रथम प्रसूता प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना में तृतीय किश्त की दो हजार रुपये की राशि शिशु का निर्धारित अवधि में प्रथम टीकाकरण चक्र पूरा करने के बाद ले सकेगी।

Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana 2023। मध्य प्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज –

Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित और आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है।

  • पहचान प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण पत्र
  • प्रेगनेंसी का प्रमाण पत्र
  • डिलीवरी संबंधित दस्तावेज
  • लेबर रजिस्ट्रेशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक

Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता मानदंड –

इस योजना का लाभ केवल अंकित पात्रता को पूरा करने वाली महिलाओं को ही प्रदान किया जाएगा –

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल ऐसी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। जो असंगठित क्षेत्र से जुड़ी हुई है। साथ ही इन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गर्भवती महिला को कम से कम 18 वर्ष का होना आवश्यक है।
  • साथ ही आवेदन करने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश की मूल निवासी होना भी आवश्यक है।
  • इस योजना का लाभ ऐसी महिलाओं को नहीं प्रदान किया जाएगा। जिनके दो से अधिक बच्चे हैं।
  • इस योजना का लाभ महिलाओं को ही प्रदान किया जाएगा। जिनकी डिलीवरी किसी सरकारी अथवा प्राइवेट हॉस्पिटल में हुई हो।

मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2023 के लिए आवेदन कैसे करें –

मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2023। Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र लाभार्थी महिला श्रमिकों श्रमिक कार्यालय में प्रसव की तारीख से 6 सप्ताह पहले आवेदन करना चाहिए। यदि किसी कारणवश आवेदन समय पर नहीं किया जा सका है। तो डिलीवरी के पहले अथवा डिलीवरी के तुरंत बाद आवेदन कर देना चाहिए।

प्रसव के 2 महीने बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाता है।

और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लीक करें।

प्रसूति सहायता योजना क्या हैं?

प्रसूति सहायता योजना मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश की गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू की गई एक महत्वकांक्षी योजना है इस योजना के अंतर्गत राज्य की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी?

प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार राज्य की गरीब परिवार की महिलाओं के लिए प्रस्ताव से लेकर बच्चे के जन्म के बाद तक ₹16000 की आर्थिक सहायता किस्तों के रूप में प्रदान करेंगी।

download app

क्या प्रसूति सहायता योजना का लाभ सभी महिलाओं को दिया जाएगा?

जी नही Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana का लाभ राज्य की उन गरीब परिवार की महिलाओं को दिया जाएगा जो अपना जीवन यापन गरीबी रेखा से नीचे कर रहे हैं।

Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana का लाभ कैसे मिलेगा?

राज्य की पात्र जो महिलाएँ इस योजना का लाभ लेना चाहती है उन्हें प्रसव 6 महीने पहले या फिर डिलीवरी के तुरंत बाद महिला श्रमिकों श्रमिक कार्यालय में जाकर आवेदन करना होगा।

प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि की प्रकार मिलेगी?

प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि प्रदेश सरकार 2 किश्तों में प्रदान करेगी। पहली किश्त प्रसव के दौरान 4000 रुपए और दूसरी 12 रुपये की आर्थिक सहायता शासकीय चिकित्सालय में प्रसव होने, नवजात शिशु का संस्थागत जन्म उपरांत पंजीयन कराने और शिशु को जीरो डोज, वीसीजी, ओपीडी और एचपीवी टीकाकरण कराने के बाद मिलेगी।

Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि कहां मिलेगी?

प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि प्रदेश सरकार महिला के बैंक खाते में दो किस्तों के रूप में ट्रांसफर करेंगी।

तो दोस्तों यह थी मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली मध्य प्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2023 । Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana 2022 के बारे में आवश्यक जानकारी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। साथ ही किसी भी प्रकार का सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।। धन्यवाद।।

Tags – प्रसूति सहायता राशि, प्रसूति योजना मध्यप्रदेश, प्रसूति सहायता योजना मध्यप्रदेश 2023, प्रसूति सहायता योजना मध्यप्रदेश 2023|

अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार टेक यू हेल्प के संस्थापक हैं। वह मानव व्यवहार और समाज का अध्ययन करने के जुनून के साथ अत्यधिक प्रेरित व्यक्ति हैं। उन्होंने 2015 में कानपुर विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है। पढ़ाई के दौरान, अनूप कुमार ने सामाजिक संरचनाओं और व्यक्तिगत अनुभवों को आकार देने के तरीकों की गहरी समझ विकसित की।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Comments (57)

  1. आदरणीय सर जी
    मेरी पत्नी की प्रसूति OCT- 2018 मे हुई थी हमारे द्वारा गोवेर्मेंट हॉस्पिटल मै प्रसूति सहायता योजना का फॉर्म भर दिया गया था हमारे द्वारा कई बार प्रयत्न किया गया है किन्तु उसका पेमेंट हमें आज तक प्राप्त नहीं हुआ।

    कृपया कर हमारी मदद करे की हम उसे कैसे प्राप्त करे।

    धन्यवाद

    प्रतिक्रिया
  2. सर् मेरी बहन को जनबरी 2020 मे डिलवरी हुई थी उसको इस योजना का लाभ मिलेगा क्या इसका डिलेवरी के कितने दिन के बाद तक आवेदन कर सकते है

    प्रतिक्रिया
  3. मेरे पत्नी की दूसरी डिलेवरी महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल मे दिनांक 10/09/2019 को हुई है, मै मध्यप्रदेश मे रहनेवाला हूँ क्या हमे भी इस योजना लाभ मिल सकता है

    प्रतिक्रिया
  4. सर मेरी बहन की शादी दूसरे राज्‍य में हुई है परन्‍तु उसकी डि‍लेवरी मध्‍यप्रदेश में मायके में ही होगी तथा उसका नाम अभी गरीबी रेखा में दर्ज है व मजदूरी कार्ड भी है ाा क्‍या वो इस योजना का लाभ मध्‍यप्रदेश से ले सकेगी कि‍ नहीं ाा

    प्रतिक्रिया
  5. मेरी पत्नी को प्रसव के बाद 1400 और प्रसूति सहायता योजना का आवेदन करने पर 10600 की राशि प्राप्त हुई है। 11जून को प्रसव हुआ था। वैसे अब और कितनी राशि मिलनी चाहिये।

    प्रतिक्रिया
  6. sir hamare yha 18 june ko ladka hua hai jiske na to janni surksha ke paise aaye or nahi cm prasuti sahayta ki rashi mili hai bataiye kya kare.aur kis office me sampark kare hamne anganbadi me sabhi dastavej jama Kar diye hai. Shramik card ,aadhar card bpl card, samagra I’d, hospital delivery descharch certificate aur janm pramanpatra, Bank passbook etc.abhi kis office me sampark kare sir please bataiye.

    प्रतिक्रिया
  7. सर मेरी पहली डिलेवरी में मेरे जुड़वा बच्चे हुये थे और अभी दूसरी डिलेवरी में एक बच्ची का जन्म हुआ है मेरी दूसरी डिलेवरी है लेकिन मेरे 3 बच्चे हो गए है पहली डिलेवरी में जुड़वा बच्चे हुये थे और दूसरी डिलेवरी में एक बच्ची हुई है तो सर मुझे प्रसूति सहायता योजना का लाभ मिलेगा की नही मिलेगा सर आप मुझे रिप्लाय करे

    प्रतिक्रिया
  8. सर मेरे दो बच्चे है लेकिन जुड़वा हुए थे ये मेरी दूसरी डिलेवरी होने वाली है क्या मेको इस योजना का लाभ नही मिलेगा मेरे पास सभी दस्तावेज है में इस योजना के लिए पात्र हु तो आप बताइए कि मुझे इसका लाभ मिलेगा या नही मिलेगा

    प्रतिक्रिया
  9. इस योजना का लाभ केवल अंकित पात्रता को पूरा करने वाली महिलाओं को ही प्रदान किया जाएगा –

    इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल ऐसी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं | जो असंगठित क्षेत्र से जुड़ी हुई है | साथ ही इन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है |
    योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गर्भवती महिला को कम से कम 18 वर्ष का होना आवश्यक है |
    साथ ही आवेदन करने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश की मूल निवासी होना भी आवश्यक है |
    इस योजना का लाभ ऐसी महिलाओं को नहीं प्रदान किया जाएगा | जिनके दो से अधिक बच्चे हैं |
    इस योजना का लाभ महिलाओं को ही प्रदान किया जाएगा | जिनकी डिलीवरी किसी सरकारी अथवा प्राइवेट हॉस्पिटल में हुई हो |

    प्रतिक्रिया

Leave a Comment