लोककल्याण मित्र क्या होता है कैसे बने? | कार्य, सैलरी व परीक्षा | Lokkalyan mitra kya hota hai

|| लोककल्याण मित्र क्या होता है? | Lokkalyan mitra kya hota hai | लोककल्याण मित्र बनने के लिए योग्यता | Lok kalyan mitra ke bare mein jankari | लोककल्याण मित्र बनने की प्रक्रिया | लोककल्याण मित्र का वेतन कितना होता है? ||

Lok kalyan mitra kaise bane :- हमारे भारत देश में समय समय पर भारत सरकार व अलग अलग राज्यों की सरकारों के द्वारा कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चलायी जाती रहती है ताकि देश के नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। इसमें कोई योजना किसी वर्ग के लिए होती है तो कोई अन्य वर्ग या कार्य के लिए। उदाहरण के तौर पर कोई योजना किसानो के लिए चलायी गयी है तो कोई विधवा महिलाओं के लिए तो कोई महिला सशक्तिकरण के लिए तो कोई लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से तो कोई किसी अन्य उद्देश्य के (Lokkalyan mitra kaise bane) तहत।

अब होता क्या है कि सरकार के द्वारा योजनाएं तो बना दी जाती है और उसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी जाती है लेकिन हमारे देश की अधिकांश प्रजा उसका सही से लाभ नहीं उठा पाती है। वह इस कारण कि या तो प्रजा पढ़ी लिखी हुई नहीं होती है या उनमे जानकारी का आभाव होता है या इतने संसाधन नहीं होते हैं या राजनीतिक व प्रशासनिक स्तर पर जागरूकता के कार्य नहीं किये जाते (Lok kalyan mitra kaise bane in Hindi) हैं।

इसी समस्या की काट के लिए ही भारत सरकार व राज्य सरकार लोककल्याण मित्र का विचार लेकर आयी है। इसके तहत हर राज्य के जिलों में लोककल्याण मित्र भर्ती किये जाते हैं जिनका मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताना और उनका सफल क्रियान्वयन करवाना होता है। ऐसे में यदि आप भी लोककल्याण मित्र क्या होता है या लोककल्याण मित्र कैसे बने, इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आज के इस लेख में आपको इसके बारे में समूची जानकारी जानने को (Lok kalyan mitra kaise ban sakte hai) मिलेगी।

लोककल्याण मित्र क्या होता है? (Lokkalyan mitra kya hota hai)

सबसे पहले बात करते हैं कि आखिरकार यह लोककल्याण मित्र होते क्या हैं और यह क्यों ही बनाये जाते हैं। जब तक आपको अच्छे से लोककल्याण मित्र के बारे में नहीं पता होगा तब तक आप इसके लिए सही से आवेदन भी नहीं कर पाएंगे। तो लोककल्याण मित्र राज्य सरकार के अंतर्गत निकलने वाली एक पोस्ट या पद होता है जिसके तहत अलग अलग जिलों से लोगों को नियुक्त किया जाता है। जैसा कि हमने आपको ऊपर ही बताया कि भारत सरकार व राज्य सरकार के द्वारा हजारों योजनाएं चलायी जा रही है और समय व स्थिति को देखते हुए नयी योजनाओं को बनाया जाता है या पुरानी योजनाओं में परिवर्तन किया जाता (Lok kalyan mitra kya hai) है।

लोककल्याण मित्र क्या होता है कैसे बने कार्य, सैलरी व परीक्षा Lokkalyan mitra kya hota hai

ऐसे में इन योजनाओं को लागू करना तभी सफल हो पायेगा जब इसके लाभार्थी इसका उपयोग कर सकें या इसके बारे में जान सकें या जो नियम इसमें बताये गए हैं, उनका पालन करते हुए इसका लाभ उठा सकें। अब भारत व राज्य सरकार तो टीवी, रेडियो, विज्ञापन, समाचार पत्र इत्यादि के माध्यम से आम प्रजा को सूचित कर देती है लेकिन फिर भी यह जानकारी बहुत लोगों तक नहीं पहुँच पाती है या पहुँच भी जाती है तो उन्हें इस योजना के बारे में कोई ना कोई शंका रह ही जाती (Lok kalyan mitra ke bare mein jankari) है।

इसी को देखते हुए ही राज्य सरकार के द्वारा अपने यहाँ के हर जिले में कुछ लोककल्याण मित्र की नियुक्ति की जाती है। इन लोककल्याण मित्र का कार्य वहां के जिले के सभी तहसील, कस्बे, नगर तथा गाँव के ऐसे लोगों को उन सरकारी योजनाओं के बारे में सूचित करना, उन्हें समझाना और उन्हें इसका लाभ दिलवाना होता है, जो इसके लाभार्थी बनने लायक होते हैं और उन्हें इसके बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं होता है। तो इस तरह से सरकारी योजनाओं को प्रजा के बीच ले जाने और उन्हें इसका लाभ दिलवाने वाले लोगों को ही लोककल्याण मित्र कहा जाता (Lokkalyan mitra kya hai) है।

लोककल्याण मित्र कैसे बने? (Lok kalyan mitra kaise bane)

अब आपने लोककल्याण मित्र के बारे में जान लिया है तो इसके बाद सबसे पहला प्रश्न जो आपके दिमाग में आया होगा कि आखिरकार किस प्रक्रिया के तहत आप भी राज्य सरकार के अंतर्गत लोककल्याण मित्र बन सकते हैं और समाज सेवा का कार्य कर सकते हैं। तो आज के इस लेख में आपको लोककल्याण मित्र बनने के लिए क्या किया जाए, इसके लिए किन किन योग्यताओं की जरुरत होती है, आपको किस तरह की परीक्षा को देना होगा और उसके बाद कितनी सैलरी मिलती है, इत्यादि के बारे में जानने को मिलेगा।

लोककल्याण मित्र क्या होता है कार्य सैलरी व परीक्षा Lokkalyan mitra kya hota hai

ऐसे में आपको यह लेख बहुत ही ध्यान से और अंत तक पढ़ना होगा क्योंकि लोककल्याण मित्र बनने के लिए हरेक जानकारी को जानना अति आवश्यक होता है। यदि कोई भी जानकारी रह गयी तो यह आपके लोककल्याण मित्र बनने की राह में बहुत बड़ा रोड़ा सिद्ध हो सकती है। इसलिए आइये जाने लोककल्याण मित्र कैसे बने और उसके लिए क्या कुछ किया जाए।

लोककल्याण मित्र बनने के लिए योग्यता (Lokkalyan mitra eligibility in Hindi)

अब यदि आपको राज्य सरकार के अंतर्गत एक लोककल्याण मित्र बनना है तो उसके लिए कुछ निर्धारित मापदंड तय किये गए हैं जिनका पालन किया जाना जरुरी होता (Lok kalyan mitra eligibility in Hindi) है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति इनका पालन नहीं करता है तो वह किसी भी स्थिति में लोककल्याण मित्र नहीं बन सकता है। यह पैमाने उसकी शिक्षा, आयु इत्यादि कई कारकों को ध्यान में रख कर बनाये गए हैं, जो कि इस प्रकार हैं:

  • व्यक्ति की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी आवश्यक है और अधिकतम वह 40 वर्ष का ही हो सकता है।
  • उसको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री लिए हुए होना चाहिए।
  • वह कम से कम 2 वर्ष के लिए समाज सेवा के कार्यक्रम से जुड़ा हुआ होना चाहिए या उसका यही बैकग्राउंड होना चाहिए।
  • वह भारत का स्थानीय नागरिक होना चाहिए और इसके लिए किसी विदेशी नागरिक को या विदेश की नागरिकता लिए हुए व्यक्ति को नही लिया जाएगा।
  • उसको कंप्यूटर की सामान्य जानकारी होनी चाहिए और उसे अच्छे से कंप्यूटर चलाना आना चाहिए ताकि वह सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करवा सके।

लोककल्याण मित्र बनने की प्रक्रिया (Lokkalyan mitra process in Hindi)

अब यदि आप ऊपर दी गयी सभी तरह की योग्यता को लिए हुए हैं और आपकी आयु 21 वर्ष से अधिक है तथा आपने स्नातक की डिग्री ले ली है तो अब आप लोककल्याण मित्र के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं। समय समय पर हर राज्य सरकार के द्वारा इसके लिए अधिसूचना जारी की जाती है जिसमे उस जिले या राज्य में लोककल्याण मित्र की भर्ती की जाती है। इसके तहत आपको उस सूचना के आधार पर अपना आवेदन देना होता है। अब जब आप अपना आवेदन दे देते हैं तो एक निश्चित समय पर उसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है।

हालाँकि यह परीक्षा राज्य अनुसार भिन्न हो सकती है क्योंकि इसके नियम राज्य सरकार ही बनाती है। इसमें परीक्षा के विषयों से लेकर उसकी भाषा तथा उसकी प्रणाली सब कुछ भिन्न हो सकता है। इसमें सामान्य तौर पर सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, गणित, राजकीय भाषा इत्यादि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसी के साथ ही यह परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन, यह भी वहां की राज्य सरकार पर ही निर्भर करता है।

सामान्य तौर पर इसकी परीक्षा ऑनलाइन होती है और इसमें पूछे जाने वाले प्रश्नों का अंक 100 होता है। जब परीक्षा हो जाती है तो वहां मिले अंकों के आधार पर एक कटऑफ निकाली जाती है। यह कट ऑफ सामान्य वर्ग के लिए अधिक होती है जबकि आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए कम होती है। तो आप यदि उन न्यूनतम अंकों को प्राप्त कर लेते हैं तो उसके बाद आपका साक्षात्कार भी हो सकता है जो राज्य सरकार के ऊपर निर्भर करता है। इसके बाद उस व्यक्ति को उस राज्य के उस जिले में लोककल्याण मित्र के रूप में चुन लिया जाता है।

लोककल्याण मित्र की परीक्षा का सिलेबस (Lokkalyan mitra exam syllabus in Hindi)

अब यदि आपको लोककल्याण मित्र बनना है और आप उसकी परीक्षा में बैठना चाहते हैं तो अवश्य ही आपको उसकी परीक्षा में आने वाले सिलेबस के बारे में भी जानकारी लेनी होगी। तो जैसा की हमने आपको ऊपर ही बताया कि इसके लिए जो भी नियम है या इसमें जो भी विषय आते हैं, उसका निएधारण वहां की राज्य सरकार के द्वार ही तय किया जाता है। फिर भी इसमें कुछ विषय तो आते ही हैं जो हर राज्य सरकार लेती है। वे विषय हैं:

  • सामान्य ज्ञान
  • सरकारी योजनाओं की जानकारी
  • राजकीय भाषा
  • कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान
  • गणित

इनके अलावा भी कुछ अन्य विषय जोड़े जा सकते हैं जैसे कि अंग्रेजी या हिंदी, रीजनिंग या तार्किक ज्ञान इत्यादि। तो आपको यह तो अपने राज्य के अनुसार ही देखना होगा कि वहां लोककल्याण मित्र की भर्ती के लिए किन किन विषयों की अधिसूचना वहां की राज्य सरकार जारी करती है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकें।

लोककल्याण मित्र बनने के बाद क्या होता है?

अब यदि आप लोककल्याण मित्र के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा को पास कर लेते हैं और उसमे न्यूनतम अंक ले आते हैं तो आपको वहां की राज्य सरकार के द्वारा लोककल्याण मित्र के रूप में चुन लिया जाएगा। इसके बाद आपको एक वर्ष के लिए इंटर्नशिप पर रखा जाएगा जिसमे आपको भारत सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं सहित वहां की राज्य सरकार के द्वारा जो भी जनहित में योजनाएं चलायी जा रही है, उनके बारे में समूचा ज्ञान दिया जाता है।

जब आपकी एक वर्ष की इंटर्नशिप पूरी हो जाती है तो उसके बाद आप लोककल्याण मित्र के रूप में अपना कार्य करना शुरू कर सकते हैं। इसके बाद आपको जो जो कार्य बताये गए हैं या दिए गए हैं, उन पर आपको काम करने लग जाना होता है। उसके बाद आपके काम के आधार पर ही आपका आंकलन किया जाएगा और आगे की कार्यवाही की जाएगी।

लोककल्याण मित्र के कार्य क्या होते हैं? (Lokkalyan mitra ke karya)

अभी तक आपने लोककल्याण मित्र कैसे बने और उसकी क्या प्रक्रिया होती है, इसके बारे में तो पूरी जानकारी ले ली है और उसमे इंटर्नशिप की भी जानकारी प्राप्त कर ली है लेकिन उसके बाद आपको क्या कुछ कार्य करने होते हैं, इसके बारे में भी तो जानना जरुरी होता है। तो ऐसे में आपका मुख्य कार्य तो सरकारी योजनाओं का लाभ प्रजा तक पहुँचाना होता है। इन सभी के अलावा भी कई कार्य होते हैं जो एक लोककल्याण मित्र को करने जरुरी होते हैं।

ऐसे में हरेक लोककल्याण मित्र को अपने क्षेत्र में चल रही सभी तरह की सरकारी योजनाओं के बारे में अपडेट लेते रहना, उनका कार्य पूरा करना, भारत सरकार व राज्य सरकार के द्वारा दिए गए सभी तरह के दिशा निर्देशों का पालन करना, प्रशासन के अधिकारियों के साथ समनव्य बैठा कर रखना इत्यादि होता है। यदि आप यह सभी कार्य अच्छे से करते हैं तो आपको और ऊँचे पद पर बिठाया जा सकता है और आपका वेतन भी बढ़ाया जा सकता है।

लोककल्याण मित्र का वेतन कितना होता है? (Lokkalyan mitra ki salary)

इसको लेकर भी कोई एक राय नहीं है क्योंकि यह हरेक राज्य के अनुसार भिन्न भिन्न हो सकता है। चूँकि लोककल्याण मित्र का पद राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाला एक पद है तो उसके वेतन का निर्धारण भी वहां की राज्य सरकार अपनी स्थिति को देख कर करती है। फिर भी सामान्य तौर पर जो भी व्यक्ति किसी भी राज्य में लोककल्याण मित्र के पद पर कार्यरत है, उसे हर महीने 20 से 30 हज़ार रुपये का वेतन मिल जाता है।

download app

इसी के साथ ही उसे सरकार की ओर से कई अन्य तरह की सुविधाएँ भी दी जाती है जैसे कि यात्रा का खर्चा, बिजली, पानी, इंटरनेट, टेलीफ़ोन इत्यादि का बिल। इस तरह से एक लोककल्याण मित्र अपने क्षेत्र में अच्छा खासा पैसा कमा रहा होता है और इसी के साथ ही वह समाज सेवा का कार्य भी करता है।

लोककल्याण मित्र कैसे बने

प्रश्न: लोककल्याण मित्र कैसे बन सकते हैं?

उतर: लोककल्याण मित्र बनने के बारे में सब कुछ आपको ऊपर का लेख पढ़ कर पता चल जायेगा।

प्रश्न: लोककल्याण मित्र कौन बन सकता है?

उतर: लोककल्याण मित्र बनने के लिए 21 वर्ष का होना आवश्यक है और साथ ही स्नातक की डिग्री भी होनी चाहिए।

प्रश्न: लोककल्याण मित्र के क्या कुछ कार्य होते हैं?

उतर: लोककल्याण मित्र का मुख कार्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्रजा तक पहुंचाना है।

तो इस तरह से इस लेख के माध्यम से आपने लोककल्याण मित्र के बारे में जानकारी हासिल कर ली है कि लोककल्याण मित्र क्या होता है लोककल्याण मित्र बनने के लिए क्या कुछ करना होता है उसकी प्रक्रिया कैसे होती है एक लोककल्याण मित्र बनने की क्या कुछ योग्यता होती है और लोककल्याण मित्र के कार्य क्या कुछ होते हैं। साथ ही आपने लोककल्याण मित्र को मिलने वाले वेतन के बारे में भी जान लिया है।

लविश बंसल
लविश बंसल
लविश बंसल वर्ष 2010 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया और वहां से वर्ष 2014 में बीटेक की डिग्री ली। शुरुआत से ही इन्हें वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेना या इससे संबंधित क्षेत्रों में भाग लेना अच्छा लगता था। इसलिए ये काफी समय से लेखन कार्य कर रहें हैं। इनके लेख की विशेषता में लेख की योजना बनाना, ग्राफ़िक्स का कंटेंट देखना, विडियो की स्क्रिप्ट लिखना, तरह तरह के विषयों पर लेख लिखना, सोशल मीडिया कंटेंट लिखना इत्यादि शामिल है।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment