[Plan 815 ] LIC New Jeevan Anand Policy Kya Hai ? पूरी जानकारी |

LIC New Jeevan Anand Policy Kya Hai – कहते हैं कि हर ब्यक्ति को जीवन बीमा जरुर कराना चाहिए | क्योंकि कल क्या हो जाये किसी ने नहीं देखा | आपके बाद आप अपने परिवार को जीवन बीमा से सुरक्षा प्रदान कर सकतें है | भारत सरकार भी जीवन बीमा पर जोर दे रही है | और साथ ही देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर ब्यक्तियों को फ्री या कम से कम पैसे में बीमा की सुविधा प्रदान कर रही है | बात जब बीमा की आती है | तो हमारे और आपके दिमाग में LIC  का नाम जरुर आता है | क्योंकि LIC भारत की सबसे पुरानी और विश्वासनीय बीमा कंपनी है |

[Plan 815 ] LIC New Jeevan Anand Policy Kya Hai ? पूरी जानकारी |

LIC कई प्रकार के बीमा पॉलिसी बेचती है | जिन के अंतर्गत बीमित व्यक्तियों को लाभ पहुंचाया जाता है | आज हम इस पोस्ट के माध्यम से LIC की सबसे अच्छी और सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली LIC जीवन आनंद पॉलिसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं | आपको जीवन आनंद पॉलिसी कैलकुलेटर , जीवन आनंद पॉलिसी , न्यू जीवन आनंद 815 , LIC jeevan anand in hindi में जानकारी मिलेगी | आपको यहां पर LIC जीवन आनंद पॉलिसी के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी |

जीवन बीमा क्या है –

किसी भी प्रकार के जीवन बीमा पॉलिसी के बारे में जानने से पहले हमें जीवन बीमा क्या है ? के बारे में जानना बेहद आवश्यक है वास्तव में  जीवन बीमा बीमित व्यक्ति की मृत्यु के परिणाम स्वरुप होने वाली वित्तीय हानि के प्रति संरक्षण है | जीवन बीमा आपके और आपके परिवार के साथ होने वाले दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटनाओं से निपटने के लिए वित्तीय संरक्षण और निश्चितता प्रदान करता है |

साधारण भाषा में कहें तो जीवन बीमा एक ऐसी व्यवस्था है | जो कोई भी बीमा कंपनी आपके दुर्घटना अथवा मृत्यु के समय आपको या आपके परिवार को मुवावजे की गारंटी देता है |

LIC New Jeevan Anand Policy Kya Hai –

LIC New Jeevan Anand Policy आज सबसे ज्यादा बिकने वाली बीमा पॉलिसी है | जो कि परिपक्वता के बाद भी जिंदगी पर आपको सुरक्षा प्रदान करती है | New Jeevan Anand Policy अधिक बोनस सुविधा , तरलता और एक शुद्ध निवेश के लिए जानी जाती है | New Jeevan Anand Policy योजना बंदोबस्त बीमा और आजीवन बीमा का एक अच्छा मिश्रण है | यह बीमित ब्यक्ति को मृत्यु के विरुद्ध जीवन भर आर्थिक सहायता और सुरक्षा का आश्वासन देती है | और उसके जीवित रहने पर निर्धारित अवधि के बीमा राशि बोनस के साथ एकमुश्त भुगतान करने की सुविधा भी प्रदान करती है |

बीमा खरीदने की  न्यूनतम उम्र18 साल ( पूर्ण)
बीमा खरीदने की अधिकतम उम्र   – 50 बर्ष ( निकटतम जन्म दिन)
प्रीमियम भुगतानवार्षिक, अर्धवार्षिक, तिमाही, मासिक
पालिसी की अवधि (Term)15 से 35 वर्ष
बीमा राशि (Sum Assured)100000 से उपर ( 5000 के गुणक में)
प्रीमियम भुगतान विधि (mode) छुट2% वार्षिक एवं 1% अर्धवार्षिक प्रीमियम पर
अभायर्पण (Surrender)3 बर्ष चलाने के बाद
ऋण  (Loan)3 बर्ष चलाने के बाद

LIC New Jeevan Anand Policy  परिपक्वता लाभ –

पॉलिसी अवधि पूरी होने पर बीमा धारक को बीमा धनराशि , साधारण प्रत्यावर्ती बोनस , अतिरिक्त अंतिम बोनस का लाभ प्राप्त होगा | | परिपक्वता के बाद किसी भी समय यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है | तो नॉमिनी बीमा का दावा बीमा धन राशि के बराबर का कर सकता है |

LIC New Jeevan Anand Policy  मृत्यु लाभ –

पॉलिसी अवधि के दौरान यदि किसी बीमा धारक की मृत्यु हो जाती है | तो नॉमिनी को बीमा धन राशि का 125 % + मृत्यु के समय तक निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस और अंतिम बोनस प्रदान किया जाएगा |

lic New Jeevan Anand Policy खरीदने के लिए आवश्यक दस्तावेज –

lic New Jeevan Anand Policy खरीदने के लिए आवश्यक दस्तावेज कुछ इस प्रकार हैं  –

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदन पत्र
  • पते का प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मेडिकल रिपोर्ट – यदि आवश्यक तो

LIC जीवन बीमा आनंद दावा करने के लिए आवश्यक दस्तावेज –

LIC New Jeevan Anand Policy में मृत्यु दावा करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है –

  • नेफ्ट प्रपत्र
  • मुक्ति प्रपत्र
  • कैंसिल चेक या पासबुक की फोटो कॉपी
  • पॉलिसी बांड
  • बीमित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र

New Jeevan Anand Policy निवेश पर टैक्स बेनिफिट –

New Jeevan Anand Policy में निवेश करने पर आपको आयकर अधिनियम की धारा 80C के अंतर्गत  टैक्स बेनिफिट किया जाता है | इसके साथ ही मृत्यु अथवा परिपक्वता के समय मिलने वाली धनराशि पर भी आपको किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं देना पड़ता है –

प्रीमियम भुगतान –

LIC प्रीमियम का भुकतान पॉलिसी धारक वार्षिक , अर्धवार्षिक त्रैमाषिक किस्तों में ऑनलाइन ऑफलाइन कर सकता है | इसके साथ ही अपने वेतन से भी पॉलिसी धारक अपने प्रीमियम कटवा सकता है |

बोनस लाभ –

प्रत्येक वर्ष साधारणता वित्तीय वर्ष के अंत में बोनस की घोषणा की जाती है | लेकिन यह आपको पॉलिसी अवधि की समाप्ति पर ही मिलता है तब तक आप की पॉलिसी में यह जुड़ता रहता है |

ऋण सुविधा –

lic New Jeevan Anand Policy के अंतर्गत ऋण सुविधा उपलब्ध है |

यदि आप पॉलिसी वापस करना चाहतें हों –

यदि आप LIC जीवन बीमा पॉलिसी से संतुष्ट नहीं हैं | तो आप बांड प्राप्त की तारीख से 15 दिन के अंदर वापस लौटा सकते हैं | 15 दिन के बाद आप 3 साल तक पॉलिसी वापस करने के लिए पात्र नहीं होंगे |

LIC New Jeevan Anand Policy को समझाने के लिए एक उदाहरण –

LIC New Jeevan Anand Policy को आप उदाहरण द्वारा और अधिक सही तरीके से समझ सकते हैं | –

मान लीजिए कोई एक ऐसा व्यक्ति जिसकी उम्र 26 वर्ष है और वह एलआईसी न्यू New Jeevan Anand Policy खरीदता है तो उसका विवरण कुछ इस प्रकार होगा  –

बीमा धन राशि 5,00,000
पॉलिसी अवधि (वर्ष)25
उम्र25
पॉलिसी लेने का वर्ष :2018
वार्षिक प्रीमियम 22,277
कुल पेय प्रीमियम (लगभग)5,47,277

आप अपने खुद के उम्र के हिसाब से पॉलिसी प्रीमियम की गणना करने के लिए प्रीमियम कैलकुलेटर और MATURITY कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं |

ऊपर बताई गई स्थिति में यदि कोई व्यक्ति बीमा करवाता है | तो पॉलिसी लेने के बाद बीमित व्यक्ति 2 तरह से दावा कर सकता है | पहले या तो पॉलिसीधारक व्यक्ति 25 वर्ष  पूरा करें और परिपक्वता धन राशि के लिए दावा करें | या पॉलिसी धारक व्यक्ति की 25 साल से पहले मृत्यु हो और नॉमिनी द्वारा मृत्यु दावा किया जाए | ऐसी परिस्थितियों में निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे –

download app

परिपक्वता धनराशि दावा लाभ  –

यदि बीमित व्यक्ति पॉलिसी परिपक्वता का दावा करता है तो बीमित व्यक्ति को 21 साल पूरा करने पर बीमा राशि + साधारण प्रत्यावर्ती बोनस + अंतिम अतिरिक्त बोनस मिलेगा | जो कुछ इस प्रकार है –

परिपक्वता वर्ष2043
परिपक्वता के समय उम्र50
बीमा धनराशि5,00,000
बोनस837500
परिपक्वता धनराशि1337500

परिपक्वता दावा करने पर मिलने वाली धनराशि के अतिरिक्त मैच्योरिटी प्राप्त करने के बाद भी जीवन आनंद पॉलिसी जिंदगी भर जीवन बीमा कवरेज प्रदान करता रहेगा | अर्थात मैच्योरिटी के बाद भी मृत्यु की दशा में नॉमिनी को फिर से बीमा धन राशि प्रदान की जाएगी क्योंकि इस प्रकार है –

वर्षउम्रबीमा धनराशि
2043 से आगे50 से आगे500000

मृत्यु दावा लाभ –

यदि बीमित व्यक्ति की 21 साल पूरा करने से पहले ही मृत्यु हो जाती है तो ऐसी परिस्थिति में नॉमिनी को मृत्यु दावा लाभ के रुप में बीमा राशि का 125 परसेंट + मृत्यु के समय तक निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस + अंतिम अतिरिक्त बोनस नॉमिनी दिया जाएगा | उम्र के हिसाब से अलग-अलग वर्षों में मृत्यु होने पर नॉमिनी द्वारा किए गए मृत्यु दावा पर मिलने वाला लाभ आप नीचे दी गई टेबल के हिसाब से समझ सकते हैं | इसके साथ ही यदि मृत्यु किसी दुर्घटना से होती है तो बीमा राशि के बराबर राशि और राशी दी जाएगी जिसे आप निम्नलिखित टेबल में दुर्घटना लाभ के रुप में समझ सकते हैं –

वर्षउम्रवर्ष एंव उम्र के हिसाब से  मृत्यु दावा राशिवर्ष एंव उम्र के हिसाब से दुर्घटना मृत्यु दावा राशि
2018256495001149500
2019266740001174000
2020276985001198500
2021287230001223000
2022297475001247500
2023307720001272000
2024317965001296500
2025328210001321000
2026338455001345500
2027348700001370000
2028358945001394500
2029369190001419000
2030379435001443500
2031389680001468000
20323910075001507500
20334010345001534500
20344110640001564000
20354210935001593500
20364311355001635500
20364411650001665000
20384512145001714500
20394612740001774000
20404713385001838500
20414813880001888000
20424914625001962500

LIC New Jeevan Anand Policy Related FAQS

जीवन बीमा क्या है?

जीवन बीमा बीमित व्यक्ति की मृत्यु के परिणाम स्वरुप होने वाली वित्तीय हानि के प्रति संरक्षण है ।

एलआईसी कितना ब्याज़ देती है?

एलआईसी सरकारी और गैर सरकारी बैंकों से कम ब्याज देती है।

तो दोस्तों यह थी LIC New Jeevan Anand Policy के बारे में जानकारी | यदि आपको LIC New Jeevan Anand Policy Kya Hai ? पूरी जानकारी |  जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें | साथ ही यदि आपको किसी भी प्रकार का सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें | हम जल्दी आपके सवालों का जवाब देंगे || धन्यवाद ||

अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार टेक यू हेल्प के संस्थापक हैं। वह मानव व्यवहार और समाज का अध्ययन करने के जुनून के साथ अत्यधिक प्रेरित व्यक्ति हैं। उन्होंने 2015 में कानपुर विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है। पढ़ाई के दौरान, अनूप कुमार ने सामाजिक संरचनाओं और व्यक्तिगत अनुभवों को आकार देने के तरीकों की गहरी समझ विकसित की।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Comments (9)

  1. Q1.क्या नयू जीवन आनंद पालिसी में पोस्ट मैच्योरिटी डेथ क्लेम तब नहीं मिलता है जब पालिसी होल्डर की मृत्यु तब होती है जब वह 100 वर्ष पार कर लेता है?
    Q2.क्या बीमा धारक पोस्ट मैच्योरिटी डेथ क्लेम को सरेन्डर करके स्वयं पैसा ले सकता है यदि ऐसा करना जरूरी हो जाए ।और यदि ऐसा करता है तो कितना धन मिल पायेगा ? कृपया समाधान करें ।

    प्रतिक्रिया

Leave a Comment