लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले? लागत, प्रॉफिट, नियम व शर्ते Lassi Shop Franchise in Hindi

Lassi Shop Franchise in Hindi :- हमारे देश भारत में जो चीज़ सबसे ज्यादा पी जाती हैं वह दो ही चीज़े है, पहली तो चाय और दूसरी लस्सी। लस्सी तो हमारे देश की पहचान हैं और लोग इसे पीते भी खुश होकर हैं। इसी कारण आज से एक दशक पहले लस्सी शॉप की धारणा (Lassi Shop ki franchise kaise le) चलन में आई और इसको ब्रांड का नाम दिया गया। इसकी आधिकारिक शुरुआत तो वर्ष 2014 में हुई थी लेकिन अवधारणा वर्ष 1986 में ही लिखी जा चुकी थी।

इसलिए यदि आप भी लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी खोलने को इच्छुक हैं तो आज हम आपको उसी के बारे में ही बताएँगे। आज के इस लेख में आप जान पाएंगे (Lassi shop franchise kaise le) कि किस तरीके से आप अपनी खुद की लस्सी शॉप खोलकर बहुत सा पैसा कमा सकते हैं और उसके जरिये (Lassi shop outlet kaise khole) अपने बिज़नेस को आगे बढ़ा सकते हैं। आइए जाने लस्सी शॉप खोलने के ऊपर संपूर्ण जानकारी।

Contents show

लस्सी शॉप क्या है (Lassi shop kya hai)

लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी लेने से पहले यदि आप इसके बारे में जान लेंगे तो बेहतर रहेगा। तो लस्सी शॉप का कांसेप्ट तो वर्ष 1986 में फाइनल हुआ था लेकिन इसका पहला आउटलेट वर्ष 2014 में भारत के बैंगलोर शहर में खुला था। तब से लेकर आज तक इसकी 500 से अधिक फ्रैंचाइज़ी या शॉप खुल चुकी हैं जिसके जरिये बहुत से लोग अपना बिज़नेस चला रहे हैं और कमाई कर रहे हैं।

तो यदि आपके शहर में लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी नही हैं तो आप भी इसकी फ्रैंचाइज़ी लेकर पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। ऐसे में आपको यह भी जानना चाहिए कि यदि आप लस्सी शॉप खोलेंगे तो वहां पर आप क्या क्या बेच सकते हैं।

लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले लागत प्रॉफिट नियम व शर्ते Lassi Shop Franchise in Hindi

लस्सी शॉप का मेन्यू (Lassi shop ka menu)

लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी लेने वाला हर व्यक्ति यह अवश्य जानना चाहेगा कि वह अपनी लस्सी शॉप पर लस्सी के अलावा और क्या क्या बेच सकता हैं। तो आज हम आपको बता दे कि लस्सी शॉप का मुख्य उत्पाद तो लस्सी ही हैं लेकिन आप इसके अलावा कई अन्य तरह की आइटम भी अपनी शॉप पर बेच सकते हैं। ऐसे में लस्सी शॉप का मेन्यू ऐसा हैं:

  • स्वीट लस्सी
  • मैंगो लस्सी
  • मैंगो बनाना लस्सी
  • मैंगी स्ट्रॉबेरी लस्सी
  • ड्राई फ्रूट लस्सी
  • फलूदा
  • कुल्फी
  • कोल्ड कॉफ़ी
  • प्रोटीन
  • आइस क्रीम
  • Mocktail
  • जूस इत्यादि।

तो दिए गए मेन्यू में कई तरह की आइटम आती हैं और इनके रेट भी फिक्स हैं जो आप अपनी लस्सी शॉप पर बेच सकते हैं। तो ऐसे में आइए जाने कैसे आप लस्सी शॉप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले (Lassi Shop Franchise in Hindi)

लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए एक प्रक्रिया का पालन करना पड़ता हैं। उसी प्रक्रिया के तहत ही आपको लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी मिलेगी। तो यदि आप लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी लेंगे तो यह प्रक्रिया कुल 7 चरणों से होकर गुजरती हैं। आइए एक एक करके इन सभी 7 चरणों के बारे में विस्तार से जाने।

#1. अपना इंटरेस्ट शो करें

सबसे पहले तो आपको लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी खोलने के लिए अपना इंटरेस्ट दिखाना पड़ेगा। सरल शब्दों में कहा जाए तो इसके लिए पहले आपको उनकी वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आपके आवेदन करने के पश्चात ही उन्हें यह पता चल पाएगा कि आप अपने शहर में लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी खोलना चाहते हैं। तो आवेदन करने के लिए उनकी प्रक्रिया को समझे।

लस्सी शॉप फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया (Lassi shop franchise application process)

तो यदि आप लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो उसके लिए आवेदन करे। इसके लिए सबसे पहले आपको उनकी वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक https://www.Lassishop.in/ है। जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने सभी 7 चरण आ जाएंगे। इसमें आपको इन चरणों के नीचे एक विकल्प दिखाई देगा जिस पर लिखा होगा “Click here to setup your own Lassi Shop!”

आपको इसी बटन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी सबमिट करने को कहा जाएगा। आपको यह सब जानकारी भरकर देनी होगी। यह जानकारी होगी:

  • आपका नाम
  • ईमेल आईडी
  • फोन नंबर
  • देश का नाम
  • राज्य का नाम
  • शहर का नाम

इसके बाद आपको कुछ चेक बॉक्स पर क्लिक करना होगा। उन चेक बॉक्स के साथ ही लस्सी शॉप के द्वारा कुछ शर्ते लिखी होंगी जिसे आपको मानना होगा। यह शर्ते होंगी:

  • मैंने आपके बिज़नेस मॉडल के बारे में रिसर्च कर लिया हैं और मैं आपके बिज़नेस मॉडल को शुरू करने के लिए सहमत हूँ।
  • मैं बिज़नेस की सफलता की जिम्मेदारी लेता हूँ क्योंकि यह पूर्ण रूप से मेरे काम पर ही निर्भर करेगा। इसके लिए आप लोगों की कोई जिम्मेदारी नही होगी।
  • आपकी कंपनी या आपके लोगों के द्वारा मुझसे कोई वादा नही किया गया हैं।
  • मुझे आपकी ओर से किसी भी तरह की सफलता की गारंटी नही मिलती हैं और मैं अपने बिज़नेस के लिए पूरी तरह से खुद ही जिम्मेदार होऊंगा।

जब आप इन सभी शर्तों को मान कर और उनके सामने दी गयी शर्तों का पालन करते हुए आगे बढ़ेंगे तो अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होगा। उसके बाद लस्सी शॉप वालो को आपका आवेदन मिल जाएगा।

#2. लस्सी शॉप की टीम से मिले और आउटलेट के लिए रजिस्टर करे

अब जब आप लस्सी शॉप के लिए आवेदन कर देंगे तो अगला स्टेप होगा उनकी टीम से मिलना। कहने का अर्थ यह हुआ कि जैसे ही लस्सी शॉप को आपका आवेदन मिलेगा तो वे अपने कुछ लोगों को आपसे मिलने भेजेगी। वे आपसे मिलने आपके शहर में आ सकते हैं या फिर आपसे ऑनलाइन बातचीत कर सकते हैं।

उनसे बात करते समय आप अपनी ओर से सब बाते क्लियर कर दे और उनकी आवश्यकताएं भी जान ले ताकि आगे चलकर किसी तरह की समस्या ना हो। उसके बाद वे आपको आउटलेट के लिए रजिस्टर करने को कहेंगे। इसमें आपसे तरह तरह के डॉक्यूमेंट भी मांगे जाएंगे ताकि आपकी पहचान को सत्यापित किया जा सके।

लस्सी शॉप फ्रैंचाइज़ी के लिए आवश्यक दस्तावेज (Lassi shop franchise documents)

अब यदि आप लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए दूसरे चरण में जाएंगे तो आपको उन्हें कुछ डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे। यह डॉक्यूमेंट आपकी सत्यता की पुष्टि करने के लिए होंगे। तो ऐसे में आपको निम्नलिखित डॉक्यूमेंट को जमा करवाना होगा।

  • ट्रेडिंग लाइसेंस
  • बैंक खाते की जानकारी
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • TIN नंबर
  • GST नंबर
  • ऑनलाइन बैंकिंग
  • आवास प्रमाण पत्र इत्यादि।

इसके अलावा भी आपसे कुछ अन्य तरह के डॉक्यूमेंट मांगे जा संकते हैं जो आपको सबमिट करने होंगे। लस्सी शॉप के द्वारा इन डाक्यूमेंट्स की सत्यता की पुष्टि करने के बाद बात को आगे बढ़ा दिया जाएगा।

#3. पेमेंट व नियम शर्तों को मानना

अब अगले चरण के रूप में आपको लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी लेते समय उनके द्वारा निर्धारित पेमेंट का भुगतान करना होगा। यह पेमेंट उनके द्वारा अलग अलग शहरों और सेटअप के अनुसार अलग अलग हो सकती हैं। साथ ही उनके द्वारा अपने सभी नियम व शर्तों को आपके सामने रखा जाएगा जिस पर आपको हस्ताक्षर करने होंगे। तो एक तरह से यह आपके और लस्सी शॉप के बीच आधिकारिक रूप से कॉन्ट्रैक्ट हो जाएगा।

तो आप उनके द्वारा फ्रैंचाइज़ी लेने की शर्तों का पालन करते हुए सभी डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर कर दीजिए ताकि कॉन्ट्रैक्ट पक्का हो सके। इसके साथ ही आपको एक निश्चित राशि का भुगतान भी कर देना होगा ताकि बात पक्की हो जाए।

लस्सी शॉप फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए निवेश (Lassi shop franchise cost in India)

अब जैसा कि निवेश लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए तीसरा चरण हैं तो आपको इसके लिए कम से कम 2 से 3 लाख रुपए के आसपास का भुगतान करना पड़ सकता हैं। यह भुगतान यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता हैं कि अब से आप उनके लिए काम करेंगे और उनके द्वारा आपका हर तरह का सेटअप किया जाएगा।

उदाहरण के रूप में लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी खोलने के लिए जो जो उपकरण चाहिए होते हैं, उनकी व्यवस्था करने के लिए लस्सी शॉप आपसे यह भुगतान राशि लेती हैं ताकि बाद में चलकर किसी तरह की दुविधा ना हो। तो आप चिंतामुक्त होकर उन्हें यह भुगतान कर दे और फ्रैंचाइज़ी लेने की प्रक्रिया में अगले चरण पर बढ़ें।

#4. लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए जगह (Lassi shop franchise location)

अब इसमें चौथा और सबसे महत्वपूर्ण चरण होगा लस्सी शॉप के लिए जगह को ढूँढना। इस चरण में आप इस बात का ध्यान रखे कि आपको किसी ऐसी जगह पर जगह को ढूँढना होगा जहाँ पर लोगों को आना जाना लगा रहता हो। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह ही आगे चलकर आपकी लस्सी शॉप को चलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

यदि आपने किसी ऐसी जगह लस्सी शॉप खोली जहाँ पर भीड़ ना आती हो या लोगों का आना जाना ही ना होता तो हो तो फिर क्या ही फायदा। वही यदि आप किसी ऐसी जगह लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी खोलेंगे जहाँ दिनभर में कई लोगों का आना जाना होता हो तो आपकी लस्सी शॉप पहले दिन से ही चलने लगेगी। इसलिए जगह का चुनाव करते समय इस बात का प्रमुखता के साथ ध्यान रखे।

इसी के साथ आपको यह भी देखना होगा कि आपकी लस्सी शॉप कितनी बड़ी होनी चाहिए। यदि आप लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी खोल रहे हैं तो आपको आवश्यक रूप से कम से कम 300 वर्ग फुट से ज्यादा की जगह लेनी पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको लस्सी तथा अन्य सामान बनाने के लिए भी जगह चाहिए और लोगों को बैठने की व्यवस्था भी। तो ऐसे में यदि आप ज्यादा छोटी जगह लेंगे तो इसमें दिक्कत होगी।

#5. लस्सी शॉप के अधिकारियों के द्वारा आपके आउटलेट की जगह को हरी झंडी देना

अब जब आप लस्सी शॉप के लिए अपने लिए आइडियल जगह का चुनाव कर लेंगे तो उसके बाद लस्सी शॉप वालो को इसके बारे में बताये। तब लस्सी शॉप के अधिकारी आपकी जगह का इंस्पेक्शन करेंगे और वहां देखने आएंगे। उनके द्वारा यह देखा जाएगा कि आपके द्वारा चुनी गयी लोकेशन उनके मापदंडो के अनुरूप हैं भी या नही। इसके लिए उनके द्वारा जगह का पूरी तरह से निरिक्षण किया जाएगा।

यदि उन्हें आपके द्वारा चुनी गयी जगह जंच जाती हैं और वे इसे देखकर संतुष्ट हो जाते हैं तो लस्सी शॉप के अधिकारियों के द्वारा उसके लिए हरी झंडी दे दी जाएगी। उसके बाद आपको लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए अगले चरण पर बढ़ जाना होगा।

#6. लस्सी शॉप के आउटलेट को सेटअप करना (Lassi shop outlet setup)

अब जब आपने लस्सी शॉप के आउटलेट के लिए जगह का चुनाव कर लिया हैं और लस्सी शॉप के अधिकारियों के द्वारा भी उसको हरी झंडी दे दी गयी हैं तो अगला चरण लस्सी शॉप को ही निभाना होगा। उसके लिए आपको बस देखना होगा और करना कुछ नही होगा। कहने का अर्थ यह हुआ कि लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी लेते समय आपने तीसरे चरण में उन्हें जिन रुपयों का भुगतान किया था वह अब काम आएगा।

अब इस चरण में लस्सी शॉप के कर्मचारियों के द्वारा आपकी लस्सी शॉप का पूरी तरह से सेटअप किया जाएगा ताकि आपको एक तैयार लस्सी शॉप मिले। तो इसके लिए वे आपके आउटलेट के इंटीरियर, डिजाईन, स्टाइल इत्यादि को सही करेंगे और उन्हें लस्सी शॉप के नियमों के अनुरूप रूप देंगे।

#7. लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी खोलना (Lassi shop franchise kholna)

अब सबसे आखिरी और सातवें चरण के रूप में आपको एक तैयार लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी पूर्ण रूप से सौंप दी जाएगी। एक तरह से आप अपने लस्सी शॉप आउटलेट के मालिक बन चुके होंगे। उनके द्वार सब तरह की मशीन और बाकि चीजों का सेटअप किया जा चुका होगा और आपको उसकी ट्रेनिंग भी दी जा चुकी होगी।

अब आप लस्सी शॉप पर आधिकारिक रूप से काम करना शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने शहर के लोगों को सूचित करने का काम करे कि अब उनके शहर में भी लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी खुल चुकी हैं और वे जब चाहे वहां आकर स्वादिष्ट लस्सी का आनंद उठा सकते हैं।

लस्सी शॉप फ्रैंचाइज़ी खोलने के फायदे (Lassi shop franchise benefits in Hindi)

अब सबसे अंत में आप यह भी जान ले कि लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी लेकर आप किस तरह से फायदे में रहने वाले हैं। तो आज हम आपको बता दे कि यदि आप अपने शहर में लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी खोलते हैं तो इससे आपका बहुत बड़ा फायदा होगा। भारत के लोगों को लस्सी बहुत पसंद आती (Lassi shop franchise ke fayde) हैं। तो ऐसे में यदि आपने अपनी लस्सी शॉप की मार्केटिंग सही से कर दी और शुरूआती लोगों को अपनी लस्सी शॉप पर खींच लिया तो वे आपके पक्के ग्राहक बन जाएंगे।

download app

इसी के साथ यदि आप लस्सी शॉप पर मिलने वाली चीजों का भाव देखेंगे तो यह भी ज्यादा महंगा नही हैं। ज्यादा महंगा नही होने के कारण हर तरह का व्यक्ति आपकी शॉप से लस्सी पीने व अन्य आइटम खाने पीने आया करेगा। तो इससे आपकी आय दिन प्रतिदिन बढ़ती ही चली जाएगी और आप पूरी तरह से फायदे में रहेंगे। इसलिए लस्सी शॉप खोलकर आप पूरी तरह से लाभ में ही रहने वाले हैं।

लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले – Related FAQs

प्रश्न: लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी कितने में मिलेगी?

उत्तर: लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी 2 से 3 लाख रुपए में मिलेगी।

प्रश्न: लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी लेना फायदेमंद है या नही?

उत्तर: भारत में लस्सी बहुत आनंद के साथ पी जाती हैं और लोग इसे बहुत पसंद भी करते हैं। ऐसे में आपके लिए अपने शहर में लस्सी शॉप खोलना बहुत ही फायदे का सौदा हो सकता हैं।

प्रश्न: लस्सी शॉप की शुरुआत कब हुई थी।

उत्तर: लस्सी शॉप की शुरुआत वर्ष 1986 में हुई थी लेकिन इसका पहला आउटलेट वर्ष 2014 में खुला था।

प्रश्न: लस्सी शॉप के कितने आउटलेट काम करते हैं?

उत्तर: वर्तमान में लस्सी शॉप के 500 से भी ज्यादा आउटलेट देशभर में काम कर रहे हैं।

तो इस तरह से आज आपने जान लिया कि लस्सी शॉप क्या है, उसकी फ्रैंचाइज़ी कैसे ली जा सकती हैं, लस्सी शॉप की फ्रैंचाइज़ी लेने की प्रक्रिया क्या है और उसके लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं इत्यादि।

शेफाली बंसल
शेफाली बंसल
इनको लिखने में काफी रूचि है। इन्होने महिलाओं की सोशल मीडिया ऐप व वेबसाइट आधारित कंपनी शिरोस में कार्य किया। अभी वह स्वतंत्र रूप में लेखन कार्य कर रहीं हैं। इनके लेख कई दैनिक अख़बार और पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment