कजरिया टाइल्स डीलरशिप कैसे शुरू करे? | लागत, मुनाफा, नियम व शर्ते (Kajaria tiles dealership kaise shuru kare Hindi)

Kajaria tiles dealership in Hindi:- आज के समय में भारत जैसे विकासशील देशों में घरों के निर्माण सामग्री की अत्यधिक मांग है। ऐसी ही एक निर्माण सामग्री है टाइल या सिरेमिक। आप कई ब्रांडों के साथ एक टाइल की दुकान खोल सकते हैं या आप किसी एक टाइल / सिरेमिक ब्रांड के साथ डीलरशिप (Kajaria tiles ki dealership kaise le) कर सकते हैं और उस ब्रांड के लिए एक विशेष शोरूम शुरू कर सकते हैं।

भारत में कई अच्छी तरह के टाइल / सिरेमिक ब्रांड हैं जैसे कजारिया, ओरिएंट बेल, सोमानी, नाइट्को, आदि। आप इन ब्रांडों के साथ डीलरशिप (Kajaria tiles dealership kaise le) कर सकते हैं और टाइल डीलरशिप बिजनेस शुरू कर सकते हैं। कजारिया टाइल्स की डिमांड इंडियन बाज़ार में बहुत अधिक है। आज के आधुनिक युग में कजारिया टाइल्स को अपने नए-नए डिज़ाइन और मजबूती के कारण जाना जाता है।

आप कजारिया टाइल्स के साथ मिलकर अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकते (Kajaria tiles ki dealership in Hindi) हैं। कजारिया टाइल्स के साथ डीलरशिप करके आप बड़ी आसानी के साथ आपने बिजनेस को सफल बना सकते हैं। कजारिया टाइल्स कंपनी के साथ आपको बिजनेस में प्रॉफिट मार्जिन भी बहुत अच्छा मिला सकता है।

Contents show

कजारिया टाइल्स डीलरशिप क्यों ले? (Why Kajaria tiles dealership hindi)

कजारिया टाइल्स कंपनी की स्थापना सन 1988 में की गई थी। कजारिया टाइल्स कंपनी का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। कजारिया टाइल्स कंपनी इंडिया की सिरेमिक/विट्रिफाइड टाइल्स बनाने वाली बड़ी कंपनियों में से एक है। टाइल्स प्रोडक्शन में यह भारत कि सबसे बड़ी कंपनी है। कजरिया ब्रांड अपने प्रीमियम टाइल संग्रह के लिए बहुत प्रसिद्ध है, जो मुख्य रूप से भारत में उच्च-मध्यम वर्ग और अमीर परिवारों की आवश्यकताओं को पूरा करता है।

कजरिया टाइल्स डीलरशिप कैसे शुरू करे लागत मुनाफा नियम व शर्ते Kajaria tiles dealership kaise shuru kare Hindi

कंपनी के पास भारत में आठ निर्माण संयंत्र हैं जिनकी उत्पादन क्षमता 70.5 मिलियन वर्ग मीटर टाइलों की है। ये अत्याधुनिक निर्माण संयंत्र गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में फैले हुए हैं। कजरिया एक अखिल भारतीय ब्रांड है और इसके डीलर और वितरक पूरे देश में स्थित हैं। आज, कंपनी का दावा है कि उसके 98 प्रतिशत उत्पाद भारत में निर्मित होते हैं, केवल 2 प्रतिशत को बाहर से आयात किया जाता है।

इसकी उत्पाद श्रेणी में ग्लेज्ड विट्रिफाइड टाइलें, सिरेमिक टाइलें और पॉलिश्ड विट्रिफाइड टाइलें शामिल हैं। इस कंपनी के कुछ प्रसिद्ध उत्पाद अल्टिमा, ग्रेस टफ, विट्रिनाइट, ई-शील्ड, स्टोनक्राफ्ट आदि हैं। कजारिया टाइल्स 2800 से भी ज्यादा प्रकार के टाइल बनाती है। कजारिया टाइल्स कंपनी भारत के साथ-साथ बाहर के देशों में भी अपना बिजनेस चलाती है।

आज कजारिया टाइल्स कंपनी के पास 10,000 + डीलर्स है जो कंपनी के प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचा रहे हैं और कंपनी अपने प्रोडक्ट को ज्यादा से ज्यादा कस्टमर तक पंहुचाने के लिए नए-नए डीलर्स बना रही है। तो यदि आप भी कोई अच्छा बिज़नेस करना चाह रहें है तो आप भी Kajaria Tiles Dealership Hindi ले सकतें हैं।

कजारिया टाइल्स कंपनी के प्रमाणपत्र और पुरस्कार (Kajaria Tiles Dealership Certifications and awards)

कजारिया टाइल्स कंपनी ने लगातार 10 वर्षों तक प्रतिष्ठित सुपरब्रांड पुरस्कार सहित कई बड़े-बड़े पुरस्कार जीते हैं। यह सम्मान हासिल करने वाली यह भारत की एकमात्र सिरेमिक टाइल कंपनी है। कैपेक्सिल स्पेशल एक्सपोर्ट अवार्ड पांच बार, प्रीमियम टाइल श्रेणी में एशिया का ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग ब्रांड 2017’ पुरस्कार और उद्योग में अधिकतम निर्यात के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार भी कजारिया टाइल्स के नाम है। कजारिया टाइल्स कंपनी भारत के शीर्ष 500 संगठनों की सूची में 184वें स्थान पर है।

कजारिया टाइल्स कंपनी इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल की सदस्य भी है, जिसका अर्थ है कि यह पर्यावरण के अनुकूल प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है। इसमें स्थानीय परिवहन का उपयोग, पैकेजिंग का उपयोग शामिल है जो परिवहन में नुकसान को कम करता है, और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए रिसायकल भी किया जा सकता है।

कजारिया टाइल्स डीलरशिप कैसे शुरू करे? (Kajaria tiles dealership kaise shuru kare hindi)

कजरिया टाइल्स डीलरशिप प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको अपने एरिए के कजारिया सिरेमिक कंपनी के सेल्स मेनेजर से संपर्क करना होगा। उससे संपर्क करने के लिए आप कजरिया टाइल्स कंपनी के टोल-फ्री नंबर 1800 112 992 पर कॉल करके उनका नंबर प्राप्त कर सकते हैं। 

आप कजरिया टाइल्स डीलरशिप के लिए उनकी ऑफिसियल वेबसाइट पर भी संपर्क कर सकते हैं। यह है कजरिया टाइल्स कंपनी कि ऑफिसियल वेबसाइट – www.kajariaceramics.com। इस वेबसाइट पर जाके आप डीलरशिप के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकतें हैं।

एक बार जब आप कंपनी के सेल्स मेनेजर के संपर्क में आ जाते हैं तो वह आपके संपर्क में रहेंगे और यदि आप योग्य हैं, तो आपसे डीलरशिप शुरू करने में आपकी सहायता करेंगे। कजारिया टाइल्स डीलरशिप के लिए आपकी योग्यता मुख्य रूप से आपके क्षेत्र के अन्य कजारिया डीलरों, आपकी फाइनेंसियाल बैकग्राउंड, बिजनेस में आपका अनुभव और आपकी दुकान की स्थिति आदि जैसे कारकों पर निर्भर करेगी।

कजरिया टाइल्स डीलरशिप महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स (Kajaria Tiles Dealership Important Documents)

अगर आप कजरिया टाइल्स डीलरशिप (Kajaria Tiles Dealership) ले रहे हैं तो पहले यह सुनिश्चित कर लें की आपके पास डीलरशिप करने के सारे महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स तैयार हो।अगर आपके पास यह सब डाक्यूमेंट्स उपलब्ध नहीं है तो आपको कजरिया टाइल्स डीलरशिप (Kajaria Tiles dealership) लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कजरिया टाइल्स डीलरशिप (Kajaria Tiles dealership) के लिए महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स की सूची कुछ इस प्रकार है:

  1. व्यक्तिगत दस्तावेज:
  • आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड
  • पता प्रमाण: बिजली बिल / राशन कार्ड
  • योग्यता प्रमाण पत्र
  • फोटोग्राफ, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर
  • करंट ए/सी और कैंसिल चेक।
  1. संपत्ति दस्तावेज:
  • दुकान अग्रीमेंट
  • किराया समझौता
  • अनापत्ति प्रमाण पत्र
  1. व्यवसाय दस्तावेज़:
  • जीएसटी नंबर
  • आउटलेट व्यापार लाइसेंस

कजरिया टाइल्स डीलरशिप के लिए आवश्यक स्थान (Kajaria Tiles dealership required space)

कजरिया टाइल्स डीलरशिप (Kajaria Tiles dealership) में बिजनेस स्टार्ट करने के लिए कुल मिलाकर आपको कम से कम 2000 वर्ग फुट तक की जगह की आवश्यकता होगी।

कजरिया टाइल्स डीलरशिप (Kajaria Tiles dealership) में दुकान के लिए आपको कम से कम 800 से 1000 वर्ग फुट की जगह की आवश्यकता होगी और गोदाम के लिए आपको 1000 से 1200 वर्ग फुट की जगह की आवश्यकता होगी।

कजरिया टाइल्स डीलरशिप के लिए आवश्यक लाइसेंस और पंजीकरण 

कजरिया टाइल्स डीलरशिप (Kajaria Tiles Dealership) शुरू करने के लिए आपको कई प्रकार के लाइसेंस और डाक्यूमेंट्स जमा करके रखना होगा। कजरिया टाइल्स कंपनी के द्वारा डीलरशिप देने के पहले आपके सभी डाक्यूमेंट्स की जांच की करवाई जाएगी और आपकी पहचान को सत्यापित किया जाएगा। इसके साथ ही आपको कुछ लाइसेंस बनबाने भी बहुत अधिक आवश्यक होते हैं।

यह है भारत में कजारिया टाइल्स डीलरशिप खोलने के लिए आवश्यक लाइसेंस और पंजीकरण हैं।

  • कंपनी पंजीकरण: एकल स्वामित्व/एलएलपी/प्राइवेट लिमिटेड
  • व्यापार लाइसेंस: आपकी स्थानीय नगरपालिका द्वारा प्रमाणित
  • दुकान एवं प्रतिष्ठान पंजीकरण: राज्य सरकार की ओर से जारी किया हुआ
  • जीएसटी पंजीकरण
  • पिछला बैंक विवरण / आयकर रिटर्न 
  • यदि आवश्यक हो तो व्यवसाय बीमा
  • अगर आपके पास पूंजी की कमी है तो आप बिजनेस लोन के लिए किसी भी बैंक से संपर्क करके लोन प्राप्त कर सकते हैं।

कजारिया टाइल्स डीलरशिप में लाभ मार्जिन (Profit margin in Kajaria Tiles dealership)

आपने कजारिया टाइल्स डीलरशिप (Kajaria Tiles dealership) ली है तो आप कजारिया टाइल्स डीलरशिप से आप लगभग 10% से 13% के प्रॉफिट मार्जिन की उम्मीद कर सकते हैं। कजारिया टाइल्स डीलरशिप (Kajaria Tiles dealership) में प्रॉफिट मार्जिन आपको मिलने वाली मासिक बिक्री पर निर्भर करता है। यदि आपके पास अधिक बिक्री है तो आप थोक मात्रा में स्टॉक खरीद सकेंगे और कंपनी से बड़ी छूट प्राप्त कर सकते हैं।

कजरिया टाइल्स कंपनी आपकी डीलरशिप खोलने के 6 महीने बाद आपको बोनस और योजनाएं भी प्रदान करता है। यदि आप कंपनी के बिक्री लक्ष्यों को पूरा करने में सफल होते हैं, तो आप 15% तक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

कजरिया टाइल्स डीलरशिप लागत (Kajaria Tiles dealership Cost)

कजारिया टाइल्स डीलरशिप बिजनेस शुरू करने के लिए आपको लगभग 40 लाख से 50 लाख रुपए तक राशि निवेश करने की आवश्यकता पड़ सकती है। कजरिया टाइल्स डीलरशिप (Kajaria Tiles dealership) में वास्तविक निवेश राशि प्रमुख रूप से उस इन्वेंट्री या स्टॉक की मात्रा पर निर्भर करती है जिसे आप शुरुआत में कंपनी से खरीदने जा रहे हैं।

यदि आपके पास दुकान और गोदाम की जगह नहीं है तो आपको उस लागत राशि को भी अलग से जोड़ना होगा। वहीं आपको कंपनी के साथ डीलरशिप करने पर सिक्यूरिटी फीस भी देना होगा।

  • डीलरशिप सिक्यूरिटी फीस: 2 लाख
  • प्रारंभिक इन्वेंट्री लागत: 35 से 40 लाख रुपये
  • शोरूम इंटीरियर: 4 लाख से 5 लाख
  • शोरूम और वेयरहाउस एडवांस + पहले महीने का किराया (यदि आपके पास कोई दुकान नहीं है तो)
  • इन सबके आलावा भी आपको कई जगह खर्च करना पड़ सकता है जैसे कि कर्मचरियों के मासिक बेतन में, बिजली बिल आदि।

कजरिया टाइल्स डिस्ट्रीब्यूटरशिप एक्सपेंशन लोकेशन (Kajaria Tiles dealership HIndi)

उत्तर: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तरांचल

दक्षिण: केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश

पूर्व: असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा

पश्चिम: गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा

मध्य: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड

download app

केंद्र शासित प्रदेश:पांडिचेरी, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, दमन और दीव, जम्मू और कश्मीर

कजारिया टाइल्स डीलरशिप कैसे शुरू करे – Related FAQs

प्रश्न: कजारिया टाइल्स डीलरशिप शुरू करने के लिए कितनी जगह चाहिए?

उत्तर: कजारिया टाइल्स डीलरशिप शुरू करने के लिए आपको कम से कम 2000 वर्ग फुट की जगह चाहिए।

प्रश्न: कजरिया टाइल्स डीलरशिप शुरू करने के लिए कितने निवेश की आवश्यकता है?

उत्तर: कजारिया टाइल्स डीलरशिप शुरू करने के लिए आपको लगभग 40 से 50 लाख रुपये का निवेश करने की आवश्यकता है।

प्रश्न: कजारिया टाइल्स डीलरशिप में प्रॉफिट मार्जिन क्या है?

उत्तर: आप 10% से 13% के प्रॉफिट मार्जिन की उम्मीद कर सकते हैं।

प्रश्न: डीलरशिप के लिए कजरिया टाइल्स से कैसे संपर्क करें?

उत्तर: आप उनके टोल फ्री नंबर 1800 112 992 पर कॉल कर सकते हैं।

मुझे उम्मीद है कि ‘कजारिया टाइल्स डीलरशिप’ (Kajaria Tiles dealership HIndi) की यह डिटेल्स आपको आपके बिजनेस शुरू करने में मदद करेगी। यदि आपके पास कोई अतिरिक्त जानकारी है, तो नीचे कमेन्ट बॉक्स में बताना न भूलें।

शेफाली बंसल
शेफाली बंसल
इनको लिखने में काफी रूचि है। इन्होने महिलाओं की सोशल मीडिया ऐप व वेबसाइट आधारित कंपनी शिरोस में कार्य किया। अभी वह स्वतंत्र रूप में लेखन कार्य कर रहीं हैं। इनके लेख कई दैनिक अख़बार और पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment