[ऑनलाइन आवेदन] झारखंड जाति प्रमाण पत्र | एप्लीकेशन फॉर्म

झारखंड राज्य सरकार प्रदेश के नागरिकों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध करा रही है | आज लगभग सभी सरकारी कार्यों को राज्य सरकार ने ऑनलाइन कर दिया है | ताकि किसी भी नागरिक को अपना समय नष्ट ना करना पड़े | और किसी ऑफिस के चक्कर ना काटने पड़े | विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदेश के नागरिक घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं | फिर चाहे वह कोई सर्टिफिकेट के लिए आवेदन हो अथवा किसी योजना का लाभ प्राप्त करना | ऐसे ही यदि आपको झारखंड जाति प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं | ऑनलाइन ही बैठे आवेदन कर सकते हैं |

[ऑनलाइन आवेदन] झारखंड जाति प्रमाण पत्र | एप्लीकेशन फॉर्म

राज्य सरकार ने आय , जाति , निवास  जैसे अन्य सभी प्रकार के प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान की है | जिसका उपयोग करके कोई भी नागरिक घर बैठे इसके लिए आवेदन करके प्रमाण पत्र बनवा सकता है |
यदि आप तो झारखंड जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं | तो यहां पर बताया जा रहे हैं | आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आप बिना किसी समस्या के घर बैठे ही ऑनलाइन झारखंड जाति प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं | और सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं |

झारखंड जाति प्रमाण पत्र –

जाति प्रमाण पत्र आज एक ऐसे दस्तावेज बन चुका है | जिसका उपयोग लगभग सभी सरकारी योजनाओं में किया जाता है | विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं में इसका उपयोग करके आप कई प्रकार की सुविधाओं को प्राप्त कर सकते हैं | जाति प्रमाण पत्र के आधार पर आपको कई प्रकार की छूट भी प्रदान की जाती हैं | इसके विपरीत यदि आपके पास जाति प्रमाण पत्र नहीं होता है | तो आप सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं और छूट को प्राप्त नहीं कर सकते हैं |

पहले जाति प्रमाण पत्र जैसे प्रमाण पत्र बनाने के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था | बार-बार ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते थे | और तब जाकर कहीं आप अपना झारखंड जाति प्रमाण पत्र बना पाते थे | इस पूरे कार्य में कभी-कभी महीनों भी दौड़ना पड़ जाता था | लेकिन आज प्रदेश सरकार ने इन सभी कार्यों को ऑनलाइन कर दिया है | और आप  घर बैठे 10 मिनट में ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं | और 1 हफ्ते के अंदर अपना झारखंड जाति प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं | जाति प्रमाणपत्र ऑनलाइन बनाने के लिए पूरी प्रोसेस आपको नीचे बताई जा रही है | जिसका उपयोग करके आप आसानी से जाति प्रमाण पत्र बना सकते हैं |

झारखंड जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज –

ऑनलाइन झारखंड जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है | जिनका विवरण कुछ इस प्रकार है –

  • आपके पास आधार कार्ड अनिवार्य रूप से होना चाहिए |
  • आपके पास एक पासपोर्ट साइज फोटो भी होना चाहिए |
  • स्कैन किए हुए सिग्नेचर भी होना चाहिए |

झारखंड जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें –

यदि आप झारखंड जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं | तो यहां नीचे बताए जा रहे आसान से स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

download app
  • सबसे पहले आपको झारखंड राज्य सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट jharsewa.jharkhand.gov.in पर जाना होगा आप चाहें तो यहां क्लिक करके डायरेक्ट भी जा सकते हैं |
  • वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात आपको सबसे पहले अपने आपको रजिस्टर करना होगा |
  • रजिस्टर करने के लिए आप रजिस्टर योरसेल्फ लिंक पर क्लिक कर सकते हैं |
[ऑनलाइन आवेदन] झारखंड जाति प्रमाण पत्र | एप्लीकेशन फॉर्म
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे | आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा |
  • जिसमें आपको कुछ आवश्यक जानकारियों को भरना होगा | इन सभी जानकारी को भरने के पश्चात आपके मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड आएगा |
[ऑनलाइन आवेदन] झारखंड जाति प्रमाण पत्र | एप्लीकेशन फॉर्म
  • वन टाइम पासवर्ड भरने के बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक कर सकते हैं |
  • अब आपको एक नया यूजर नेम और पासवर्ड बनाना होगा |  जिसका उपयोग करके आप अपने अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं |
[ऑनलाइन आवेदन] झारखंड जाति प्रमाण पत्र | एप्लीकेशन फॉर्म
  • अपने अकाउंट में लॉगिन करने के पश्चात आपको अप्लाई फॉर सर्विसेज पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपको कास्ट सर्टिफिकेट पर क्लिक करना होगा | जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगे | आपके सामने एक नया पेज ओपन होकर आएगा |
[ऑनलाइन आवेदन] झारखंड जाति प्रमाण पत्र | एप्लीकेशन फॉर्म
  • यहां पर आपको अपने सभी आवश्यक जानकारियों को सही-सही भरना होगा | साथ ही अपने स्कैन डॉक्यूमेंट भी अपलोड करना होगा |
  • सभी जानकारी भरने के पश्चात आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा | जैसे ही आप उस समय बटन पर क्लिक करेंगे | आपका फॉर्म सबमिट हो जायेगा |
  • और आपको एप्लीकेशन नंबर भी प्रदान कर दिया जाएगा | जिसका प्रयोग करके कभी भी आप अपने आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते हैं |

झारखंड जाति प्रमाण पत्र से सम्बन्धित सवाल जवाब

झारखंड जाति प्रमाण पत्र क्या है?

यह एक बहुत ही जरुरी दस्तावेज है जो राज्य सरकार के द्वारा जारी किया जाता है जिसमे यह सुनिश्चित किया जाता है कि आप किस जाति के है.

झारखंड जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता कहाँ पड़ती है?

ऐसे बहुत से कार्य है जिनके लिए जाति प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया जाता है जैसे- छात्रवृति आवेदन के लिए, लोन लेने के लिए, इसके आलावा किसी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है.

झारखंड जाति प्रमाण पत्र के लिए के कितने दिनों के बाद जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाता है?

झारखंड जाति प्रमाण पत्र आवेदन करने के 1 हफ्ते के अंदर नया जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाता है.

झारखंड जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कितनी फेस है?

झारखंड जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको 50 रूपये की सरकारी फीस देनी होगी।

झारखंड जाति प्रमाण पत्र बनबाने के लिए कहाँ जाना होगा?

झारखंड जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको CSC केंद्र पर जा कर आप जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकते है.

और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया विडियो देखें –

https://youtu.be/cbHcYZCRwBs

तो दोस्तों इस तरह से आप अपने मोबाइल / लैपटॉप का उपयोग करके ऑनलाइन घर बैठे झारखंड जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं | और 1 हफ्ते के अंदर झारखंड जाति प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं | यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगे | तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें | साथ ही यदि आपका किसी भी प्रकार का सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें | हम जल्द ही आपके सवालों का जवाब देंगे || धन्यवाद ||

अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार टेक यू हेल्प के संस्थापक हैं। वह मानव व्यवहार और समाज का अध्ययन करने के जुनून के साथ अत्यधिक प्रेरित व्यक्ति हैं। उन्होंने 2015 में कानपुर विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है। पढ़ाई के दौरान, अनूप कुमार ने सामाजिक संरचनाओं और व्यक्तिगत अनुभवों को आकार देने के तरीकों की गहरी समझ विकसित की।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂