IQ लेवल कैसे बढ़ाये? IQ लेवल बढ़ाने के 20 “Best” तरीके। IQ level kaise badhaye?

|| IQ लेवल कैसे बढ़ाये? IQ लेवल बढ़ाने के 20 “Best” तरीके, IQ level kaise badhaye, दिमाग तेज़ कैसे करें, याददाश्त की एक्सरसाइज कैसे करें, आईक्यू कैसे चेक करें, IQ level test, ब्रेन टॉनिक आयुर्वेदिक ||

IQ लेवल आजकल बहुत ही मायने रखता है। हर कोई बंदा चाहता है कि इसका IQ लेवल बढ़िया हो ताकि वह चीजों को बेहतर तरीके से समझ सके और उसी के (IQ level badhane ka tarika) अनुसार निर्णय ले सके। जिस व्यक्ति का IQ लेवल कम होता है उसे चीजों को समझने में बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है तो वही जिसका IQ लेवल ज्यादा होता है वह बहुत ही जल्दी चीजों को समझ कर उसके (IQ level badhane ke liye kya khaye) अनुसार निर्णय ले लेता है।

ऐसे में क्या आप भी अपना IQ लेवल बढ़ाना (IQ level kaise pata chalta hai) चाहते हैं और उसके लिए कोई उपाय करना चाहते हैं? आज हम आपको इस लेख के माध्यम से IQ लेवल के बढ़ाने (IQ level kaise check hota hai) के ऊपर ही बात करेंगे। यहाँ आप जान पाएंगे कि किन तरीको के माध्यम से आप अपना IQ लेवल बढ़ा सकते हैं और उसके लिए आप क्या क्या कर सकते हैं।

Contents show

IQ लेवल क्या होता है (IQ level kya hota hai)

IQ लेवल को फ्रेंच लोगों के द्वारा निकाला गया था। दरअसल कोई मनुष्य कितना बुद्धिमान है और उसका बुद्धि का स्तर क्या है, उसके सोचने समझने की शक्ति क्या है, वह कितनी जल्दी निर्णय ले सकता है, उसके निर्णय कैसे होते है, वह चीजों को किस नजरिये से देखता है, इत्यादि कई चीजों को IQ लेवल में आँका जाता है।

एक तरह से यह मनुष्य की बुद्धिमता का परिचय देता है। एक IQ लेवल यह बताएगा कि वह मनुष्य कितना बुद्धिमान है। यदि उसका IQ लेवल अच्छा है तो वह उसकी खासियत कहलायेगा जबकि उसके कम होने पर लोग उसे आसानी से मूर्ख बना सकते हैं। इसलिए IQ लेवल का ज्यादा होना बहुत ही आवश्यक हो जाता है।

IQ लेवल कैसे बढ़ाये? IQ लेवल बढ़ाने के 20 "Best" तरीके। IQ level kaise badhaye?

IQ लेवल का फुल फॉर्म (IQ ka full form in Hindi)

अब यदि हम IQ लेवल के फुल फॉर्म की बात करेंगे तो इसका पूरा नाम होगा Intelligence Quotient. यह एक तरह से फ्रेंच व अंग्रेजी का मिलाजुला रूप (IQ ka full form kya hai) कहलायेगा। इसमें किसी भी व्यक्ति की बुध्दि का स्तर जंचा जाता है और उसके अनुसार उसको अंक दिए जाते है। यह अंक 1 से लेकर किसी भी संख्या तक हो सकते हैं। अब यदि हम IQ के हिंदी नाम की बात करेंगे तो उसे बौद्धिक स्तर कहा जाएगा।

IQ लेवल कितना होना चाहिए (IQ level kitna hona chahiye)

अभी तक आपने जाना कि IQ लेवल होता क्या है और उसको कैसे आँका जाता है। आपने यह भी जान लिया कि इसमें मिलने वाले अंक ही आपका बौद्धिक स्तर आंकते हैं। तो अब आपका अगला प्रश्न होगा कि किसी मनुष्य का बौद्धिक स्तर जांचने के लिए उसका IQ लेवल कितना होना चाहिए जिससे कि हम यह जान सके (IQ level kaise pata chalta hai) कि वह बुद्धिमान है या मूर्ख।

तो आज आप जान ले की यदि किसी मनुष्य का IQ लेवल 90 या 90 से उओअर आता हैं तो इसका अर्थ होता हैं कि वह व्यक्ति बुद्धिमान है। वही यदि व्यक्ति का IQ लेवल 90 से जितना कम होगा वह उतना ही कम बुद्धिमान कहलायेगा या फिर मूर्ख होगा। इसी (IQ level kaise pata karte hain) के साथ जैसे जैसे किसी व्यक्ति का IQ लेवल 90 से ऊपर जाता जाएगा तो वह उतना ही अधिक बुद्धिमान कहलायेगा।

सामान्यतया एक मनुष्य में IQ लेवल का स्तर 80 से 115 तक का होता है। यदि किसी का IQ लेवल 80 से कम होगा तो उसे मूर्ख की श्रेणी में रखा जाएगा और यदि किसी का IQ लेवल 115 से अधिक हुआ तो उसे अत्यधिक बुद्धिमान की श्रेणी में स्थान दिया जाएगा।

IQ लेवल कैसे जांचे (IQ level kaise jane)

यदि आप भी अपना IQ लेवल जांचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किसी एक्सपर्ट के पास जाना होगा। समय समय पर IQ लेवल जांचने के लिए कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं। इसमें बाहर से या देश के ही कुछ एक्सपर्ट लोगों को बुलाया जाता है। वे आपकी क्षमताओं (IQ level kaise nikalte hain) को जांचते हैं और आपको कई तरह के टास्क करने को देते हैं।

फिर वे आपके द्वारा किये जा रहे टास्क को देखकर यह निर्धारित करते हैं कि (IQ level kaise test karen) आपको कितने अंक दिए जाएंगे। इसी के साथ आपका टेस्ट भी लिया जाता हैं और आपके बोलने और उठने बैठने इत्यादि कई चीजों को ध्यान में रखा जाता है। इसमें कई तरह (IQ level kaise nikale) के टेस्ट हो सकते हैं। अंत में सभी टेस्ट व टास्क में मिले अंकों को जोड़कर हर व्यक्ति का IQ लेवल निकाला जाता हैं।

आजकल ऑनलाइन कई तरह की ऐप्स या वेबसाइट भी गयी हैं जहाँ पर आप कोई टास्क करके अपना IQ लेवल जांच सकते हैं। हालाँकि यह आपका सटीक IQ लेवल नही पता कर सकती हैं लेकिन यह उसके आसपास का IQ लेवल आपको बता (IQ level kaise check kiya jata hai) देंगी। इससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि आपका IQ लेवल किसके आसपास हैं।

IQ लेवल कैसे बढ़ाये? IQ लेवल बढ़ाने के 20 “Best” तरीके –

अभी तक आपने यह जान लिया कि IQ लेवल आखिरकार होता क्या है, यह कैसे हम सभी के लिए मायने रखता है, इसे कैसे जांचा जा सकता है, इसका हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण स्थान है और यह कितना तक अच्छा माना जाता है (IQ level kaise badhaya jaaye) इत्यादि इत्यादि। किंतु अब आपको यह भी जानना होगा कि आखिरकार आप IQ लेवल को बढ़ाने के लिए क्या क्या कर सकते हैं।

अब यदि आप व्भी अपने IQ लेवल को लेकर चिंतित हैं या फिर आपका IQ लेवल कम आया हैं और आप इसे बढ़ाना चाहते हैं तो आज हम इसी के बारे में मुख्य (IQ level badhane ke liye kya khayen) रूप से चर्चा करने जा रहे हैं। दरअसल IQ लेवल बढ़ाने के लिए कुछ ऐसे उपाय आज हम आपको बताएँगे जिनका अपने सच्चे मन से पालन कर लिया तो आपका IQ लेवल देखते ही देखते बहुत तेजी से बढ़ने लगेगा। आइए जाने IQ लेवल बढ़ाने के उपायों के बारे में विस्तार सहित।

#1. दिमागी कसरत करे

अब यदि आप अपना IQ लेवल बढ़ाना चाहते हैं तो फिर आपको दिमागी कसरत करनी ही पड़ेगी। कहने का अर्थ यह हुआ कि IQ लेवल का संबंध आपके दिमाग से हैं तो इसके लिए आपको अपने दिमाग को ही दौड़ना होगा। इसके लिए आप अपने दिमाग को ऐसी चीजों में व्यस्त रखे जिससे कि उसका सोचने का स्तर बढ़ें। यह कुछ भी हो सकता हैं लेकिन बस आप अपने दिमाग की कसरत करवाते रहे और उसे आराम ना करने दे।

इसके लिए आप पहेलियो को सुलझाये, चित्रों को देखे, प्रश्नों को हल करें, अन्य लोगों से बात करें, सभी की समस्याएं देखे और उन्हें हल करें, ऐसे ही आप अपने IQ लेवल को बढ़ा पाएंगे और दिमागी कसरत कर पाएंगे। एक बात याद रखे, दिमागी कसरत करने से आपके IQ लेवल में बहुत बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

#2. शतरंज खेले

आपको क्या लगता हैं कि शतरंज खेलना केवल उनका काम है जिन्हें मात देना अच्छे से आता हैं या जिन्हें इस खेल के नियम अच्छे से पता होते हैं। अरे उन्होंने भी कभी ना कभी इसकी शुरुआत की थी। फिर आप क्यों नही कर सकते? दरअसल शतरंज का खेल खेलने से IQ लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। वह इसलिए क्योंकि इसमें आप कई तरह से सोचते हैं और आपका ध्यान सब ओर होता हैं।

इसलिए आप देखेंगे तो पाएंगे कि शतरंज खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों का IQ लेवल बहुत ज्यादा होता हैं। इसलिए आप घर पर शतरंज खेलने के नियम बना ले। इससे आपको तो फायदा होगा ही होगा बल्कि आपके साथ जो क्ल्हेलेगे उसे भी बहुत फायदा होगा।

#3. किताबे पढ़ें

यदि आप नियमित रूप से किताबे पढ़ने का नियम भी बना लेंगे तो इससे भी बहुत फायदा देखने को मिलेगा। अक्सर यह देखने को मिलता हैं कि बच्चों का IQ लेवल बड़ो के मुकाबले ज्यादा होता हैं। वह इसलिए क्योंकि वे लगातार किताबे पढ़ते रहते हैं। इसके साथ ही जो शिक्षक होते हैं उनका IQ लेवल भी ज्यादा होता है। इसलिए आप भी कितने पढ़ने का नियम बना ले।

किताबे पढ़ने का मतलब यह नही हुआ कि आप स्कूल की या किसी पढ़ाई की किताब पढ़े। बल्कि आप कोई नॉवेल या कहानियों की किताब भी पढ़ सकते हैं। इससे क्या होता हैं कि आपका दिमाग उन कहानियो को अपने दिमाग में गढ़ता हैं जिससे आपका IQ लेवल बढ़ने लगता हैं। इसलिए रोजाना एक घंटा पढ़ने को अवश्य दे।

#4. पहेलियाँ सुलझाये

पहले के समय में पहेलियों को सुलझाने का बहुत महत्व था। साथ ही हमसे बड़े अक्सर हमें कई तरह की पहेलियाँ देकर हमें उन्हें हल करने को दिया करते थे। हम भी उन्हें बहुत मजे से सुलझाते थे लेकिन आज के समय में यह सब ख़त्म सा ही हो गया हैं। अब पहेलियाँ सुलझाना तो दूर बल्कि लोग इनका नाम तक भूल गए हैं।

ऐसे में यदि आप भी पहेलियों से दूर हो गए हैं तो अब मत होइए। अब आप वापस पहेली सुलझाने पर अपना ध्यान केन्द्रित करें। कम से कम आप 5 से 6 पहेलियाँ रोजाना सुलझाने का प्रयास करे। यह आवश्यक नही कि सब पहेलियाँ आप सुलझा सके लेकिन आप प्रयास अवश्य करते रहे। अक्सर पहेलियाँ आपको बहुत सोचने पर मजबूर कर देती हैं और आप अपना दिमाग तेज गति से दौड़ते हैं। इसलिए पहेलियाँ सुलझाने से आपका IQ लेवल बढ़ जाएगा।

IQ लेवल कैसे बढ़ाये? IQ लेवल बढ़ाने के 20 "Best" तरीके। IQ level kaise badhaye?

#5. सुडोकू खेल खेले

आपके घर पर अख़बार आता होगा तो अवश्य ही आपने उसमे सुडोकू गेम देखा होगा। अक्सर यह अखबारों में आता ही आता है और लोग इसे आज भी मजे ले लेकर हल करते हैं। यदि आपने भी इसे अख़बार में देखा है लेकिन आप इसे अनदेखा कर देते हैं तो आगे से अपना IQ लेवल बढ़ाने के लिए इसे बिल्कुल भी अनदेखा ना करे।

इसलिए यदि आप अपना IQ लेवल बढ़ाना चाहते हैं तो अपने घर पड़े सभी पुराने अख़बार देखे और उनमे से सुडोकू को निकाल ले। अब इन्हें धीरे धीरे करके हल कीजिए। शुरुआत में आपको सुडोकू को हल करने में बेशक ज्यादा समय लग सकता हैं लेकिन धीरे धीरे आपकी स्पीड इसमें बढ़ती चली जाएगी। फिर आप आधे से भी कम समय में इसे हल कर पाएंगे।

#6. संगीत सीखें

आपको यकीन नही होगा लेकिन यदि आप संगीत को सुनने और सीखने में समय बिताएंगे तो यह आपका IQ लेवल बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दे सकता हैं। संगीत को सुनने का मतलब आज के गाने नही हुए। इसलिए यदि आपको लगता हैं कि आप दिनभर आज के गाने सुन लेंगे तो आपका IQ लेवल बढ़ जाएगा तो आप गलत हैं। इससे तो केवल आप अपने दिमाग को और ज्यादा विचलित ही करेंगे।

संगीत का अर्थ हुआ वाद्ययंत्र को सुनने और सीखने से। यदि आपको संगीत ही सुनना हैं तो आप शास्त्रीय संगीत को सुने या उनमे से किसी संगीत को सीखने का प्रयास करें। संगीत की धुन आपके दिमाग को आराम देगी और उसे विचारशील भी बनाएगी। इससे आपका IQ लेवल बढ़ाने में भी बहुत सहायता मिलेगी। इसलिए संगीत को सुनने से कभी भी परहेज ना करे।

#7. नए लोगों से मिले

अब यदि आप एक ही तरह के लोगों से मिलेंगे या केवल उनके बारे में ही जानेंगे तो कैसे बात चलेगी। यदि आप सच में अपना IQ लेवल बढ़ाना चाहते हैं तो आपको नए लोगों से मिलना होगा और उनके बारे में जानना होगा। ऐसा करके आप और दुनिया तक अपनी पहुँच बनायेंगे और बाकियों के बारे में जानेंगे।

कहने का अर्थ यह हुआ कि सीमित लोगों तक ही अपनी पहचान बनाकर केवल आप उन्ही की दिनचर्या व दुनिया के बारे में जान पाएंगे। ऐसे में यदि आप हर महीने अपने जीवन में एक नए व्यक्ति को जोड़ते चले जाएंगे तो यह आपके लिए ही बढ़िया रहेगा। इससे आप अपना IQ लेवल बहुत बढ़ा सकते हैं और बुद्धिमान बन सकते हैं।

#8. घूमने जाए

घूमने जाना ना केवल आपके IQ लेवल के लिए बढ़िया होता हैं बल्कि यह आपके दिमागी तौर पर मजबूत भी बनाता है। यदि आप हमेशा अपने घर, ऑफिस या दुकान पर ही रहेंगे तो आपका दिमाग केवल उन्ही चीजों को बार बार देखता रहेगा। इससे ना केवल आप बाकि दुनिया को देख पाएंगे और ना ही जान पाएंगे। आप केवल उसी चीज़ के बारे में सोचेंगे जो आप देखते हैं।

ऐसे में यदि आप नयी जगह पर घूमने जाते हैं और नयी नयी जगह को एक्स्प्लोर करते हैं तो यह आपके दिमाग को मजबूत बनाने और उसे सक्षम बनाने का काम करता हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि जितनी नयी जगहो के बारे में आप जान पाएंगे आपका दिमाग उतना ही ज्यादा सोचेगा और प्रतिक्रिया देगा।

#9. ईर्ष्या की भावना ना रखे

अपना IQ लेवल बढ़ाने के लिए आपको अपने मन से ईर्ष्या की भावना को त्यागना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जब तक आप किसी से ईर्ष्या की भावना रखेंगे तो आप केवल उसी व्यक्ति या चीज़ के बारे में ही सोचते रहेंगे और आपका दिमाग काम करना बंद कर देगा। अब यदि दिमाग ही काम करना बंद कर देगा तो फिर आपका IQ लेवल कैसे ही बढ़ पाएगा।

ऐसे में ईर्ष्या की भावना हमेशा ही ना केवल आपके दिमाग के लिए बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होती हैं। यह आपको अंदर ही अंदर दिमागी रूप से कमजोर करेगी और आपका IQ लेवल भी गिरा देगी। एक तरह से आप ईर्ष्या की भावना रखकर स्वयं का ही नुकसान करेंगे।

#10. नयी भाषा सीखे

अब यदि आप अपने दिमाग को और तेज दौड़ना चाहते हैं तो आपको एक नयी भाषा सीखनी होगी। कोई भी नयी भाषा आपके दिमाग को कई स्तर पर सोचने को विवश करेगी जिससे आपका IQ लेवल भी बढ़ेगा। कहने का अर्थ यह हुआ कि जिस भी व्यक्ति को एक से अधिक भाषाएँ आती हैं उनका IQ लेवल उनसे अधिक होता हैं जिन्हें कम भाषाएँ आती हैं। इसलिए आप अधिक भाषाएँ सीखने पर बल देंगे तो बढ़िया रहेगा।

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जितनी ज्यादा भाषाएँ आप याद करेंगे या सीखेगे तो आप किसी भी चीज़ को बोलने, लिखने या सोचने में केवल एक भाषा का ही नही बल्कि कई भाषाओँ का इस्तेमाल कर पाएंगे। ऐसे में जब आप कई भाषा का इस्तेमाल करेंगे तो आपका दिमाग भी तेज गति से दौड़ेगा। इससे आपका IQ लेवल भी बढ़ता चला जाएगा।

#11. सूरज की रोशनी ले

अब यदि आप अपना IQ लेवल बढ़ाना चाहते हैं तो उसमे सूरज की रोशनी बहुत बड़ा योगदान दे सकती हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सूरज से ही इस पृथ्वी पर और पृथ्वी की हर एक चीज़ को पोषण प्राप्त होप्ता है। हम जो चीज़ खाते हैं या पीते हैं, वह भी सूरज के कारण ही हमें मिल पाती हैं। सूरज की किरने ही हमें सभी तरह के पोषक तत्व दे देती हैं और उसी से हमें विटामिन डी भी मिलता हैं जो हमारे लिए बहुत आवश्यक हैं।

इसलिए यदि आप चाहते हैं कि आपका दिमाग तेज गति से काम करें और आपकी बुद्धि में वृद्धि देखने को मिले तो आपको भी सूरज दादा के साथ कुछ समय बिताने की आवश्यकता हैं। इसके लिए आप सुबह की धूप में आधे घंटे खड़े रहने का नियम बना लेंगे तो बहुत बढ़िया रहेगा। इसी समय यदि आप सूर्य नमस्कार भी कर लेंगे तो यह तो सोने पर सुहागा जैसी स्थिति हो जाएगी।

#12. बादाम खाए

अक्सर हमें अपने बचपन में अपने माता पिता या बड़ो से यह सुनने मिल मिल जाता था कि रोजाना बादाम खाने से दिमाग तेज बनता हैं। स्कूल में भी हमें हमारे शिक्षक बादाम खाने का परामर्श दिया करते थे। अब जो बाते हमें बचपन में इतनी ज्यादा बार बताई गयी हैं उसका कुछ महत्व तो होगा ही होगा। वे सब बादाम खाने को इसलिए ही कहा करते थे क्योंकि इसे खाने से हमारा दिमाग तेज गति से दौड़ता हैं।

इसलिए यदि आप सुबह व शाम बादाम का सेवन करेंगे तो इससे आपकी ही दिमागी कसरत ही हुआ करेगी। यदि आप इसी बादाम का ज्यादा मात्रा में फायदा उठाना चाहते हैं तो आप रात के समय 5 से 6 बादाम को पानी में भीगने के लिए छोड़ दे। फिर सुबह सुबह उठकर इन बादाम को छीलकर खायेंगे तो बहुत बढ़िया रहेगा। यह आपके IQ लेवल को एक अलाग्फ़ ही स्तर पर ले जाएगा।

#13. सैर पर जाए

आजकल लोगों में रात को देर से सोने की और सुबह देर से उठने की आदत ससी बन गयी हैं। सोने का सामान्य समय भी 9 या 10 बजे ना होकर 12 से 1 बजे के बीच हो गया हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि अब तो सभी घरवाले ही इतनी देर तक सोने का नियम बना चुके हैं। अब जब सभी देर से सोयेंगे तो फिर उठेंगे भी देरी से ही। और यही सभी के IQ लेवल के कमजोर रह जाने का मुख्य कारण बन जाता हैं।

इसलिए आप जल्दी सोये और जल्दी उठे। फिर जल्दी उठकर सैर पर जाए। इससे आपको दो दो लाभ मिलेंगे। एक तो आपकी सैर हो जाएगी और दूसरा सूरज की रोशनी भी मिलेगी। सुबह सुबह की सूरज की रोशनी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही बढ़िया रहती हैं। इसलिए सुबह के समय सैर पर आवश्यक रूप से जाएंगे तो बहुत बढ़िया रहेगा।

#14. तनाव ना ले

आजकल जिस किसी को भी देखो या पूछो तो वह अपनी हज़ार समस्याएं बता देगा। जिस गति से तकनीक बढ़ती जा रही हैं उतनी ही गति से मनुष्य की समस्याएं भी बढ़ती ही जा रही हैं। किसी को अपनी पढ़ाई को लेकर तनाव हैं तो किसी को नौकरी का तो किसी को व्यापार में कमाई का तो किसी को अपने टूटे रिश्ते की चिंता हैं तो किसी को पारिवारिक तनाव की। हर कोई किसी ना किसी तनाव से गुजर ही रहा हैं।

ऐसे में यदि आप भी ज्यादातर समय तनाव में ही रहते हैं और अनावश्यक चीजों के बारे में सोचते रहते हैं तो आपका IQ लेवल बढ़ने की बजाए घटने लगेगा। यह ना केवल आपके दिमाग के लिए सही रहेगा बल्कि आपके शरीर को भी थका देगा। इसलिए बेवजह का तनाव लेना आपको बंद करना होगा और चीजों का हल निकालना सीखना होगा।

#15. एक साथ कई काम करे

अपना IQ लेवल बढ़ाने के लिए यह बहित ही बढ़िया तरीका माना गया हैं। अक्सर ऐसे लोगों को मल्टी टास्किंग करने वा व्यक्ति माना गया हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि ऐसे लोग तो बहुत मिल जाएंगे जो एक बारी में केवल एक ही कम करते हैं या एक ही चीज़ पर ध्यान लगा पाते हैं। किंतु ऐसे व्यक्तियों की संख्या बहुत कम देखने को मिलेगी जो एक साथ कई काम को कर सकते हैं या उन पर ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं।

इसे मल्टी टास्किंग का नाम दिया गया हैं जो कि एक उपलब्धि ही हैं। इसलिए आप धीरे धीरे मल्टी टास्किंग की शुरुआत करे। शुरू शुरू में आपको कुछ समस्या अवश्य होगी लेकिन धीरे धीरे सब सेट हो जाएगा। फिर आप आसानी से एक साथ कई काम कर पाएंगे। यह आपके IQ लेवल को एक अलग ही स्तर पर ले जाएगा और आपको अलग तरह से सोचने पर भी मजबूर करेगा।

#16. नींद पूरी ले

जरा आप ही सोचिये कि यदि आप अपनी नींद ही पूरी नही करेंगे तो फिर पूरे दिन आप कोई काम सही से कैसे कर पाएंगे। आप काम शायद कर भी दे लेकिन आपके सोचने समझने की क्षमता बुरी तरह प्रभावित होगी। ना तो आप किसी चीज़ पर ध्यान लगा पाएंगे और ना ही आप ऐसी स्थिति में होंगे कि कुछ सोच सके। यह सब दुष्प्रभाव केवल और केवल कम नींद के कारण ही देखने को मिलते हैं।

इसलिए यदि आप चाहते हैं कि आपका दिमाग सही तरीके से काम करे और आपका IQ लेवल बढ़ता चला जाए तो आपको पूरी नींद लेनी होगी। इसके लिए आपको दिन में कम से कम 7 घंटे और ज्यादा से ज्यादा 8 घंटे सोना होगा। अब यदि आप इन घंटो से कम या ज्यादा सोते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता हैं। इसलिए कम से कम 7 घंटे के लिए तो अवश्य सोया करे।

#17. रिश्तो को सुधारे

पहले के समय में तो परिवार बड़े हुआ करते थे और संयुक्त परिवार भी बहुत हुआ करते थे। इन परिवारों में सभी आपस में मिल जुलकर रहा करते थे। हालाँकि सभी में किसी ना किसी बात को लेकर नोक झोंक तो हुआ ही करती थी लेकिन कुछ ही समय बाद यह मीठी बातो में बदल भी जाती थी। कहने का अर्थ यह हुआ कि कोई भी सदस्य उन बातो को दिल से नही लगता था और ना ही कुछ ज्यादा सोचता था।

हालाँकि आजकल यह प[अरिवेश बिल्कुल बदल चुका हैं। आजकल संयुक्त परिवारों की जगह एकल परिवारों ने ले ली हैं और पारिवारिक कहासुनी ने भी बड़ा रूप ले लिया हैं। अब यदि मनिष्य के अपने रिश्तेदारों या मित्रों के साथ संबंध ही अच्छे नही हैं तो उसका मन हमेहा व्यथित रहेगा। वह हमेशा उन रिश्तो के बारे में ही अनावश्यक रूप से सोचता रहेगा जो उसके दिमाग को ही कमजोर करने का काम करेगा।

#18. प्रकृति में समय बिताये

प्रकृति हर रूप से हमारे लिए लाभदायक होती हैं। फिर चाहे वह हमारे IQ लेवल की बात हो या दिमागी कसरत की या फिर भावनात्मक संबंध की या फिर शारीरिक क्रिया की। कहने का अर्थ यह हुआ कि प्रकृति में समय बिताने से मनुष्य ना केवल स्वस्थ रहता हैं बल्कि उका IQ लेवल भी बढ़ता चला जाता है। एक तरह से प्रकृति मनुष्य को स्वस्थ काया के साथ साथ स्वस्थ दिमाग का भी वरदान देती हैं।

ऐसे में यदि आप प्रकृति के साथ पूरा समय बिताएंगे तो यह आपके दिमाग को अनावश्यक बोझ लेने से रोकेगा। साथ ही यह उसको शुद्ध भी करेगा और आपके विचारो को भी एक नया रूप देने का काम करेगा। प्रकृति में बिअताया गया समय आपको नए तरीके से सोचने, रचनातमक बनने और बहुत कुछ नया करने पर प्रेरित कर देगा।

#19. गणित विषय पढ़े

IQ लेवल बढ़ाने का सबसे बढ़िया तरीका होता है गणित के विषय में रुचि लेना। कहने का अर्थ यह हुआ कि जिन लोगों की हानिर अच्छी होती हैं या जिनकी संखाओं में अच्छी पकड़ होती हैं अक्सर उन लोगों का IQ लेवल दूसरो की तुलना में ज्यादा होता है। गणित है ही एक ऐसा विषय जिसमें रट्टा मारने से काम नही चलता बल्कि उसे समझना पड़ता हैं और प्रश्नों को हल करना होता हैं।

इसलिए यदि आप अपनी रुचि को गणित में बढ़ाएंगे और उसके प्रश्नों को हल करेंगे तो अवश्य ही आपका IQ लेवल भी बढ़ने लगेगा। इसके लिए आपको कोई कोचिंग लगने की जरुरत नही हैं। बल्कि आप किसी पुस्तक की दुकान से सामान्य गणित की कोई भी पुस्तक उठा लाये और उसके प्रश्नों को हल करने का नियम बना ले। आप प्रतिदिन 10 से 20 प्रश्न अपनी क्षमता के अनुसार हल कर सकते हैं और अपना IQ लेवल बढ़ा सकते हैं।

#20. सकारात्मक बने रहे

IQ लेवल बढ़ाने के लिए आपका सकारात्मक बने रहना भी बहुत ही आवश्यक होता है। यदि आप चीजों को गलत तरीके से लेंगे या किसी का बुरा सोचेंगे या फिर नकारात्मक बात ही करेंगे तो आपकी छवि भी वैसे ही बनती जाएगी। फिर धीरे धीरे आपके पास वही ;लोग रहने लगेंगे जिन्हें या तो नकारात्मक बाते पसंद हैं या फिर वे भी वैसी ही बाते करते होंगे। अच्छे लोग भी आपसे दूर होते चले जाएंगे।

ऐसे में यदि आप अपने आप को सकारात्मक नही रखेंगे तो फिर यह आपका IQ लेवल बढ़ाने की बजाए उसे घटा देगा। कहने का अर्थ यह हुआ कि सकारात्मक दिमाग का IQ लेवल ज्यादा होता बजाए कि जो नकारात्मक ज्यादा सोचता हो। इसलिए सकारात्मक सोचे और वैसे ही रहे।

IQ लेवल बढ़ाने का सबसे बेहतरीन तरीका (IQ level badhane ka tarika)

अभी तक आपने ऊपर IQ लेवल बढ़ाने के 20 अलग अलग तरीको के बारे में जाना। यदि आप उन्हें अपनाएंगे तो अवश्य ही आपके IQ लेवल में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी और आपकी बुद्धिमता में विकास होगा। हालाँकि अभी हम जो आपको बताने जा रहे हैं वह IQ लेवल को बढ़ाने के सबसे बढ़िया और उत्तम तरीका है। यदि आपने इस तरीके का सही से पालन कर लिया तो समझ जाइये कि आपका IQ लेवल कुछ ही महीनो के अंतराल में बढ़ जाएगा और वो भी बहुत ज्यादा।

वह तरीका हैं योग। जी हां, सही सुना आपने। अभी तक आपने योग के बारे में बहुत कुछ सुन लिया होगा और देश के प्रधानमंत्री भी योग करने को बहुत अधिक बढ़ावा दे रहे हैं। पहले लोग इसे केवल वृद्ध लोगों का ही व्यायाम मानते थे लेकिन आज के समय में बूढ़े जवान तो क्या बच्चे भी योग कर रहे हैं। योग की महत्ता को देखते हुए भारत देश ही नही बल्कि विदेशों में भी इसे अपनाया जाने लगा हैं। अब लोग योग को प्रमुखता से अपनी जीवनशैली का एक अंग बनाने में लगे हैं।

इसलिए आप भी सुबह के समय कम से कम एक घंटा योग करने का नियम बना लेंगे तो यह आपके लिए बहुत ही ज्यादा बढ़िया रहने वाला हैं। इससे ना केवल आपका IQ केवल बढ़ेगा बल्कि आप शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। आपको किसी तरह का कोई रोग नही होगा, कोई समस्या नही होगी, तनाव दूर होगा और मन शांत होगा वो अलग।

download app

इसलिए कम से कम आधे घंटे तो योग अवश्य करे और ज्यादा से ज्यादा इसे देश से दो घंटे करने का नियम बना ले। इसे आप एक महीने तक भी करके देखिये। फिर देखिये कमाल। इसे करने से आप खुद पाएंगे कि आपका दिमाग शांत रहने लगा हैं और अब आप पहले की अपेक्षा तेजी से और प्रभावी निर्णय लेने लगे हैं।

IQ लेवल कैसे बढ़ाये – Related FAQs

प्रश्न: आईक्यू का मतलब क्या होता है?

उत्तर: आईक्यू का मतलब होता है कि आपके दिमाग का बौद्धिक स्तर क्या हैं और आप इसे कैसे सुधार सकते हैं।

प्रश्न: मनुष्य का IQ लेवल कितना होता है?

उत्तर: मनुष्य का IQ लेवल सामान्यतया 80 से 115 के बीच में होता है।

प्रश्न: दुनिया में सबसे ज्यादा आईक्यू लेवल किसका है?

उत्तर: दुनिया में सबसे ज्यादा आईक्यू लेवल अल्बर्ट आइंस्टीन का माना जाता हैं जिसका IQ लेवल 160 के ऊपर है। हालाँकि अंग्रेजो के द्वारा हर चीज़ मनगढ़ंत ही कही गयी है।

प्रश्न: प्रतिभाशाली बच्चे का आईक्यू कितना होता है?

उत्तर: प्रतिभाशाली बच्चे का आईक्यू 100 के आसपास होता है।

तो यह थे कुछ उपाय जिन्हें अपनाने से आप अपने दिमाग का IQ लेवल बढ़ा सकते हैं। ऊपर बताये गए उपायों को यदि आप सच्चे मन से करेंगे तो अवश्य ही आपका IQ लेवल कुछ ही महीनो में बढ़ने लग जाएगा। इसका सकारात्मक प्रभाव आपको अपने जीवन में भी देखने को मिलेगा। इसलिए IQ लेवल को कभी भी अनदेखा ना करे और इसे करने का नियम बना ले।

लविश बंसल
लविश बंसल
लविश बंसल वर्ष 2010 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया और वहां से वर्ष 2014 में बीटेक की डिग्री ली। शुरुआत से ही इन्हें वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेना या इससे संबंधित क्षेत्रों में भाग लेना अच्छा लगता था। इसलिए ये काफी समय से लेखन कार्य कर रहें हैं। इनके लेख की विशेषता में लेख की योजना बनाना, ग्राफ़िक्स का कंटेंट देखना, विडियो की स्क्रिप्ट लिखना, तरह तरह के विषयों पर लेख लिखना, सोशल मीडिया कंटेंट लिखना इत्यादि शामिल है।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment