इफको खाद बाजार सेंटर कैसे खोले? लागत, मुनाफा, आवेदन प्रक्रिया | IFFCO Fertilizer Dealership in Hindi

|| IFFCO Fertilizer Dealership in Hindi, इफको खाद बाजार सेंटर लाइसेंस ऑनलाइन, इफको खाद लाइसेंस 2024, इफको खाद डीलरशिप, इफको उत्पादों मूल्य सूची, इफको बाजार हेल्पलाइन नंबर, iffco dealership contact number, इफको खाद का लाइसेंस, इफको खाद लाइसेंस 2024 ||

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं और यहाँ पर हर दूसरा व्यक्ति कृषि के क्षेत्र से जुड़ा हुआ व्यक्ति हैं। यहाँ तक कि भारत देश की आर्थिक व्यवस्था ही कृषि से होने वाली आय से ही जुड़ी हुई हैं और पूर्ण रूप से इसी पर ही निर्भर करती हैं। ऐसे में यदि आप भी इसी से जुड़ा कोई व्यापार करते हैं तो आगे चलकर आप  बहुत लाभ कमाएंगे। तो इसमें सबसे बढ़िया व्यापार हैं खाद से जुड़ा हुआ व्यापार का।

अब जो भी कृषि करता हैं, उसे अच्छी फसल के लिए उसमे खाद डालनी होती हैं। तो हर किसान खाद खरीदने के लिए किसी अच्छी कंपनी पर ही भरोसा करता हैं। भारत देश में कुछ खाद कंपनियां ही भरोसे के लायक हैं जिसमे से एक इफको खाद बाजार सेंटर (How to get IFFCO fertilizer dealership in Hindi) हैं प्रमुख हैं। तो यदि आप भी अपने यहाँ इफको खाद बाजार सेंटर खोलने को इच्छुक हैं तो आज हम इसी विषय पर ही चर्चा करने वाले हैं।

आज के इस लेख में आपको IFFCO Fertilizer की डीलरशिप लेने के ऊपर ही जानकारी मिलेगी। यह बिज़नेस शुरू करके आप बहुत ही ज्यादा लाभ कमाने वाले हैं किंतु उससे पहले आपको इस तरह के बिज़नेस के बारे में भी जानकारी हो जानी (IFFCO khad center kaise khole) चाहिए ताकि आगे चलकर कोई समस्या ना होने पाए। आइए जाने किस तरह से आप इफको खाद बाजार सेंटर खोल सकते हैं और उसकी डीलिंग का काम शुरू कर सकते हैं।

Contents show

इफको खाद बाजार सेंटर कैसे खोले? (IFFCO Fertilizer Dealership in Hindi)

खेती से जुड़ा बिज़नेस करना हैं और वो भी खाद वाला तो इसके लिए आपको सभी तरह के नियम और दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना होता हैं। एक तरह से देखा जाये तो खाद बाजार सेंटर खोलने के लिए आपको कई चीज़ों का ध्यान रखना होगा और स्वच्छता का पूरा पूरा ध्यान रखना होगा क्योंकि यह सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ बिज़नेस होता हैं। ऐसे में इसमें किसी भी तरह की चूक ना ही हो तो ही अच्छा रहता हैं।

तो आज के इस लेख में हम आपके साथ इफको खाद बाजार सेंटर खोलने के ऊपर शुरू से लेकर अंत तक संपूर्ण चर्चा करेंगे। ऐसे में इस लेख को अंत तक पढ़ें ताकि आपको IFFCO Fertilizer की डीलरशिप लेने के ऊपर संपूर्ण जानकारी मिल जाए। आइए जाने किस तरह से आप इफको खाद बाजार सेंटर खोलकर कमाई करना शुरू कर सकते हैं।

इफको खाद बाजार सेंटर कैसे खोले? लागत, मुनाफा, आवेदन प्रक्रिया | IFFCO Fertilizer Dealership in Hindi

इफको खाद बाजार सेंटर खोलने के नियम (IFFCO Fertilizer dealership rules in Hindi)

अब यदि आप इफको खाद बाजार सेंटर खोलना चाहते हैं तो आपको उनके द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करना होगा। बिना इसके किसी भी हालत में आपको IFFCO Fertilizer की डीलरशिप नही मिल पायेगी। तो कंपनी के द्वारा जो जो नियम बनाए गए हैं, वे हैं:

  • सबसे पहले तो आपका भारतीय नागरिक होना आवश्यक हैं। यदि आप भारतीय मूल के नही हैं तो आपको IFFCO Fertilizer की डीलरशिप नही मिल पायेगी।
  • आपके पास आपके सभी जरुरी दस्तावेज आवश्यक तौर पर होने चाहिए। उदाहरण के तौर पर आपका पैन कार्ड, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र इत्यादि।
  • आपको खेती और उससे जुड़ी सब जानकारी होनी चाहिए। जब कोई व्यक्ति खाद का व्यापार करता हैं तो उसे खेती की जानकारी होना अनिवार्य होता हैं। वह इसलिए क्योंकि खाद का बिज़नेस करने वाले को एक तरह से फसलों का डॉक्टर ही माना जाता हैं। ऐसे में डॉक्टर को ही खेती की जानकारी नही हैं तो काम कैसे चलेगा।
  • जो भी इफको खाद बाजार सेंटर खोलने के लिए आवेदन कर रहा हैं उसके पास एक बड़ी जमीन का होना आवश्यक हैं। उसमे उसे ऑफिस और गोदाम दोनों की व्यवस्था करनी होती हैं। तो आपके पास कम से कम एक हज़ार वर्ग फुट की जगह तो होनी ही चाहिए।
  • आवेदक के पास निवेश की जा सकने वाली राशि भी होनी चाहिए। कंपनी के द्वारा आपको अपना काम देने से पहले निर्धारित राशि को जमा करवाने को कहा जाएगा।

इफको कंपनी के उत्पाद (IFFCO Fertilizer products list in Hindi)

अब यदि हम इफको कंपनी के द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की बात करे तो यह खेती में काम आने वाले हर तरह के उत्पाद का निर्माण करती हैं। फिर चाहे उसमे किसी तरह के केमिकल हो या नही। साथ ही इनके द्वारा कीटनाशक का भी निर्माण किया जाता हैं। आपको इफको खाद बाजार सेंटर पर हर तरह की खाद और कीटनाशक मिल जाएंगे। ऐसे में इफको कंपनी के द्वारा जिन जिन उत्पादों को मुख्य तौर पर बनाया जाता हैं, वे हैं:

  • प्राथमिक पोषक तत्व जैसे कि नीम कोटेड यूरिया, एनपीके, डीएपी।
  • माध्यमिक पोषक तत्व जैसे कि सल्फर बैंटोनाइट, मैग्नीशियम सल्फेट।
  • जल में घुलनशील उर्वरक जैसे कि यूरिया फॉस्फेट, मोनो अमोनियम फॉस्फेट, मोनो पोटैशियम फॉस्फेट, कैल्शियम नाइट्रेट, पोटैशियम नाइट्रेट इत्यादि।
  • जैविक व जैव उर्वरक जैसे कि एजोस्पाइरिलम, एसीटोबैक्टर, सागरिका (तरल समुद्री शैवाल सत्), सागरिका दानेदार (दानेदार समुद्री शैवाल सत्त), पोटाश मोबीलाइज़िंग जैव उर्वरक, फास्फेट घोलक बैक्टीरिया, तरल कॉन्सोर्टिया (एन.पी.के.), एजोटोबैक्टर इत्यादि।
  • सूक्ष्म पोषक जैसे कि जिंक सल्फेट मोनोहाइड्रेट, बोरोन।
  • नैनो उर्वरक
  • शहरी बागबानी जैसे कि सी सीक्रेट, डॉक्टर अर्थ, मैजिक सोइल इत्यादि।

तो इस तरह से इफको कंपनी के द्वारा गाँव या शहर की हर तरह की खेती में काम आने वाली खाद व अन्य पोषक तत्वों का निर्माण किया जाता हैं। इनके द्वारा आप हर तरह के किसान को उत्पाद बेच सकते हैं और लाभ कमा सकते हैं।

IFFCO Fertilizer की डीलरशिप लेने के लिए जरुरी चीज़े (IFFCO Fertilizer dealership required things)

अब यदि आपको अपने यहाँ इफको खाद बाजार सेंटर खोलना हैं तो उसके लिए आपको सभी तरह की व्यवस्था करके रखनी होगी। उदाहरण के तौर पर आपको एक बड़ा स्पेस चाहिए होगा तो साथ ही उसमे निवेश किये जा सकने वाले पैसे भी। इसी के साथ आपको आपने यहाँ कुछ ऐसे लोगों को रखना होगा जो आपके काम में आपका सहयोग करेंगे। इसी के साथ आपको इफको कंपनी को भी कुछ डाक्यूमेंट्स देने होंगे और साथ ही रुपयों का भी भुगतान करना होगा।

तो IFFCO Fertilizer की डीलरशिप लेने के लिए आपको जो जो चीज़े करनी होगी और जिन जिन चीज़ों की व्यवस्था करके रखनी होगी, वे हैं:

इफको खाद बाजार सेंटर के लिए जमीन

अब यदि आपको इफको खाद बाजार सेंटर खोलना हैं तो उसके लिए आपको अपने यहाँ एक बड़ी जमीन लेनी होगी। यहाँ पर आपको ऑफिस के साथ साथ गोदाम भी बनाना होगा जहाँ पर आप इफको कंपनी के द्वारा बनाए जा रहे सभी तरह के प्रोडक्ट्स को सुरक्षित रख सके। आपको यह सामान केवल रखना ही नही होगा बल्कि उनकी सुरक्षा का भी पूरा इन्तेजाम करना होगा।

तो इसके लिए आपको लगभग एक हज़ार वर्ग फुट की जगह की जरुरत पड़ेगी। इसमें आप 800 वर्ग फुट के आसपास की जगह में गोदाम बनायेंगे तो वही बाकि बची हुई जगह पर ऑफिस का निर्माण किया जाएगा। इसी ऑफिस में बैठकर ही आप डील किया करेंगे और लोगों को सैंपल दिखाएंगे। तो इस तरह से आप इफको खाद बाजार सेंटर खोलने के लिए आगे बढ़ पाएंगे।

इफको खाद बाजार सेंटर के लिए निवेश

अब केवल जमीन ले लेना ही पर्याप्त नही होता हैं। उसके बाद आपको अन्य सामान के लिए भी पैसों की व्यवस्था करनी होती हैं। वह इसलिए क्योंकि आपको इफको कंपनी को भी तो गारंटी फीस के तौर पर कुछ रुपए जमा करवाने होंगे। इसी के साथ आप उनसे जो भी माल खरीद रहे हैं, उनका भी तो भुगतान करना होगा। शुरुआत में तो आपको सभी तरह का सामान एक किश्त में मंगवाना होगा। इसके बाद आप जैसे जैसे सामान ख़त्म होता जाएगा, वैसे वैसे ही आप उसका ऑर्डर देंगे।

तो एक तरह से देखा जाए तो आपको इफको खाद बाजार सेंटर खोलने में लगभग 10 से 20 लाख रुपए तक का निवेश करना पड़ सकता हैं। इसमें आपकी सभी चीज़े आ जाएगी, फिर चाहे वह इफको कंपनी के उत्पाद हो या गोदाम की व्यवस्था करना या ऑफिस का सेटअप करना इत्यादि।

इफको खाद बाजार सेंटर में काम करने के लिए कर्मचारी

अब जब आप इतना बड़ा खाद सेंटर खोल लेंगे तो उसे आप अकेले तो संभाल नही पाएंगे। अवश्य ही यहाँ आपको काम करने के लिए कुछ कर्मचारी रखने होंगे जो हर समय आपकी मदद करने को तैयार रहेंगे। इसमें आपको कई तरह के काम करने के लिए लोगों को रखना होगा जैसे की इफको कंपनी से आ रहे माल की लोडिंग अनलोडिंग करना, उन्हें सही जगह पर पहुँचाना, उनकी साफ सफाई का ध्यान रखना इत्यादि।

तो यदि आप IFFCO Fertilizer की डीलरशिप लेने जा रहे हैं तो इसके लिए आपको कम से कम 2 से 3 व्यक्तियों की तो जरुरत महसूस होगी ही होगी। अब क्या पता आपको इससे ज्यादा व्यक्ति भी काम पर रखने पड़े। यह पूर्ण रूप से आपके द्वारा शुरू किये गए सेंटर और वहां पर होने वाले काम पर ही निर्भर करेगा।

IFFCO Fertilizer की डीलरशिप का लाइसेंस लेना

जैसा कि हमने आपको ऊपर ही बताया कि इफको खाद बाजार सेंटर खोलना कोई सरल काम नही होता है और ना ही यह बाकि बिज़नेस की तरह होता हैं। इसमें आपको पूर्ण रूप से उत्तरदायित्व लेना होता हैं क्योंकि यह प्रत्यक्ष रूप से लोगों के भोजन से जुड़ा हुआ व्यापार होता हैं। इसमें यदि आपकी ओर से ख़राब या गलत खाद दी गयी तो यह उस किसान की खेती को पूरी तरह से बर्बाद कर देगा।

तो यदि आप IFFCO Fertilizer की डीलरशिप लेकर उसका खाद सेंटर खोलना ही चाहते हैं तो इसके लिए आपको सरकार से लाइसेंस लेना होगा। हर राज्य सरकार अपने यहाँ खाद का बिज़नेस करने वाले लोगों को लाइसेंस जारी करती हैं और उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया का पालन करती हैं। तो आप भी इफको खाद बाजार सेंटर खोलने के लिए आवश्यक सभी तरह के लाइसेंस पहले ही ले लेंगे तो बेहतर रहेगा।

IFFCO Fertilizer की डीलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज

इफको कंपनी के द्वारा आपको अपना डीलर बनाने से पहले आपसे सभी तरह के डाक्यूमेंट्स की मांग की जाएगी। अब सरकार से आप लाइसेंस ले रहे हैं और सरकार आपको प्रमाणित कर रही हैं तो जिस कंपनी के लिए आप काम करने जा रहे हैं, वह बिना आपका सत्यापन किये कैसे आपको अपना डीलर बना लेगी। तो इफको कंपनी भी आपसे सभी तरह के दस्तावेजों की मांग करेगी और बिना इसे आपको आगे नही बढ़ने देगी।

इफको खाद बाजार सेंटर खोलने के लिए आपको इफको कंपनी को अपने सभी तरह के दस्तावेज फिर चाहे वह आपकी पहचान से जुड़े हो या परिवार से या व्यापार से या शिक्षा से, आपको उन्हें जमा करवाना होगा। इन्हें जांचने के बाद ही आपको IFFCO Fertilizer की डीलरशिप मिल पायेगी।

IFFCO Fertilizer की डीलरशिप कैसे ले? (IFFCO khad center kaise khole)

तो अब जब आप इफको खाद बाजार सेंटर खोलने से संबंधित सब तरह की जानकारी पा चुके हैं तो अवश्य ही आपके मन में IFFCO Fertilizer की डीलरशिप लेने का विचार आ रहा होगा। तो अब अहम आपको प्रतीक्षा ना करवाते हुए इसके बारे में भी बता देते हैं। दरअसल इसके लिए इफको कंपनी के द्वारा कोई ऑनलाइन प्रक्रिया या फॉर्म नही दिया गया हैं। तो यदि आप इनकी डीलरशिप लेना ही चाहते हैं तो आपको इनकी वेबसाइट पर जाकर ईमेल आईडी के जरिये संपर्क करना होगा।

तो इसके लिए सबसे पहले तो इफको कंपनी की वेबसाइट पर विजिट करे जिसका लिंक https://www.iffco.in/hi/ हैं। जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक कर आगे बढ़ेंगे तो आपके सामने इफको कंपनी की सब जानकारी आ जाएगी। अब आपको स्क्रॉल डाउन करके नीचे जाना होगा और वहां आपको एक विकल्प दिखाई देगा जिस पर लिखा होगा “हमसे संपर्क करें” आपको बस इसी विकल्प पर ही क्लिक करना होगा।

जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने इफको कंपनी से संपर्क करने की सब जानकारी आ जाएगी। दी गयी जानकारी में आपको इनका पता, फैक्स, ईमेल आईडी और फोन नंबर सब मिलेगा। आप किसी भी माध्यम से उनसे संपर्क कर सकते हैं और IFFCO Fertilizer की डीलरशिप लेने के लिए आवेदन दे सकते हैं। आपके द्वारा आवेदन किये जाने के बाद यदि इफको कंपनी उसे स्वीकार कर लेती हैं तो आगे की प्रक्रिया बढ़ा दी जाएगी।

यदि सब कुछ सही रहता हैं तो आपको जल्द से जल्द इफको खाद बाजार सेंटर खोलने की अनुमति मिल जाएगी। उसके बाद आप अपने यहाँ आसानी से इफको खाद बाजार सेंटर खोलकर काम करना शुरू कर सकते हैं। तो ऐसे में इफको कंपनी की संपर्क जानकारी हैं:

इफको सदन सी-1, जिला। केंद्र, साकेत प्लेस, नई दिल्ली – 1100 17
फोन पीबीएक्स: 26510001, 42592626
फैक्स: 42592650
ईमेल: admin@iffco.in

इफको खाद बाजार सेंटर खोलने के फायदे (IFFCO khad center kholne ke fayde)

अंत में हम आपको इफको खाद बाजार सेंटर खोलने के फायदे के बारे में भी बता देते हैं। तो यह तो हमने आपको पहले ही बता दिया कि हमारे देश में हर दूसरा व्यक्ति कृषि के क्षेत्र से जुड़ा हुआ हैं। इसी अनुमान के मुताबित हर दूसरा व्यक्ति का घर कृषि से ही चलता हैं। तो अब इतना कृषि का काम हैं तो उससे संबंधित हर तरह के क्षेत्र में काम होगा। अब कृषि हो रही हैं तो फसलों को अच्छे से उगाने के लिए क्या चीज़ चाहिए होती हैं? आपका उत्तर होगा खाद।

तो अब यदि आप खाद के व्यापार में ही काम करने जा रहे हैं तो सोचिये इसमें आपका कितना लाभ होगा। इसी के साथ इफको कंपनी का नाम कोई छोटा मोटा नाम नही हैं, बल्कि इसके द्वारा पिछले कुछ वर्षों में अपना बहुत नाम कमाया गया हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जो भी खाद का निर्माण इफको कंपनी के द्वारा किया जा रहा हैं वह सबसे उच्च गुणवत्ता की होती हैं और साथ ही उससे फसलों को कोई नुकसान भी नही होता हैं।

यही कारण हैं कि दिन प्रतिदिन किसानों का और अन्य व्यक्तियों का इस पर विश्वास बढ़ता ही जा रहा हैं। इसके साथ ही इफको कंपनी भी आपको अपने डीलर चुनने के बाद हरसंभव मदद करने का प्रयास करेगी। उनके द्वारा आपको समय समय पर मर्दर्शन दिया जाता रहेगा ताकि आपके बिज़नेस में मंदी ना आने पाए। तो इस तरह से आप इफको खाद बाजार सेंटर खोलकर पूर्ण रूप से फायदे में ही रहने वाले हैं।

download app

इफको खाद बाजार सेंटर कैसे खोले – Related FAQs

प्रश्न: इफको का पूरा नाम क्या है?

उत्तर: इफको का पूरा नाम Indian Farmers Fertiliser Cooperative है।

प्रश्न: इफको कंपनी का मुख्यालय कहा है?

उत्तर: इफको कंपनी का मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली के साकेत में है।

प्रश्न: इफको के चेयरमैन कौन है?

उत्तर: इफको के चेयरमैन का नाम दिलीप संघानी है।

प्रश्न: इसको के सीईओ कौन है?

उत्तर: इफको के सीईओ का नाम यू एस अवस्थी है।

प्रश्न: इफको कंपनी की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर: इफको कंपनी की स्थापना 3 नवंबर 1967 को हुई थी।

तो इस तरह से आज आपने जाना कि यदि आप अपने यहाँ इफको खाद बाजार सेंटर खोलने जा रहे हैं तो उसके लिए आपको किस तरह की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही यदि आपको IFFCO Fertilizer की डीलरशिप मिल भी जाती हैं तो आपको क्या क्या फायदे देखने को मिल सकते हैं। आशा हैं कि आपको इफको खाद बाजार सेंटर खोलने के ऊपर संपूर्ण जानकारी मिल गयी होगी।

शेफाली बंसल
शेफाली बंसल
इनको लिखने में काफी रूचि है। इन्होने महिलाओं की सोशल मीडिया ऐप व वेबसाइट आधारित कंपनी शिरोस में कार्य किया। अभी वह स्वतंत्र रूप में लेखन कार्य कर रहीं हैं। इनके लेख कई दैनिक अख़बार और पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂