अमूल फ्रेंचाइजी कैसे लें? How To Get Amul Parlour Franchise In Hindi

अमूल अमूल फ्रेंचाइजी कैसे प्राप्त करें? How to Get Amul Parlour Franchise Business In Hindi

सभी ने अमूल प्रोडक्ट्स के के बारे में सुना ही होगा। यदि आप भी डेरी प्रोडक्ट्स का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। तो अमूल की फ्रेंचाइजी एक बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। अमूल एक ऐसा ब्रांड है जिस पर लोग आंख बंद करके भरोसा करते हैं, और ज्यादातर लोग इसी के प्रोडक्ट्स जैसे दूध, बटर, चीज़, पनीर इस्तेमाल करते हैं। यदि आप भी इसकी फ्रेंचाइजी लेते हैं, तो देश के कोने – कोने में अमूल प्रोडक्ट्स आसानी से मिल सकेगा ,अमूल की सेल्स और साथ ही आपकी इनकम भी बढ़ेगी।

अमूल 1946 में गुजरात के आनंद शहर में स्थापित हुई थी और उन्होंने दूध से इसकी शुरुआत की थी। धीरे धीरे अमूल और भी प्रॉडक्स्ट लांच करते गया। जिसकी अब पूरे देश भर में मांग है। यदि आप अमूल फ्रेंचाइजी लेने चाहते हैं, तो आपको 2 से 6 लाख का खर्च करना होगा। और जिससे आप हर महीने 5 से 10 लाख तक की सेल्स कर सकते हैं।

अमूल फ्रेंचाइजी कैसे लें? How To Get Amul Parlour Franchise In Hindi

अमूल फ्रेंचाइजी के प्रकार –

अमूल की फ्रेंचाइजी दो प्रकार की है जो आप पर और जगह पर निर्भर होता है। फ्रेंचाइजी के दो प्रकार नीचे बताये गए हैं:-

  1. अमूल प्रिफेरयड आउटलेट या अमूल रेलवे पार्लर या क्योस्क
  2. अमूल आइस क्रीम स्कुपिंग पार्लर

अमूल प्रिफेरयड आउटलेट या अमूल रेलवे पार्लर या क्योस्क –

यदि आप इस प्रकार के बारे में सोच रहे है तो आपको कम से कम 2 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा। जिसमें 25 हजार नॉन-रिफंडेबल है और ये ब्रांड सिक्योरिटी के लिए होते है। 1 लाख रुपये दुकान के रेंनोवशन के लिए और 75 हजार उपकरणों के लिए होते हैं। और इस तरह कुल 2 लाख का खर्च होता है। यदि आप इस प्रकार की फ्रेंचाइजी लेते हैं, तो एवरेज रिटर्न्स एमआरपी पे निर्धारित हैं जो कुछ इस प्रकार है:

  • यदि आप अमूल के मिल्क पाउच बेचते हैं, तो आपको एमआरपी पे 2.5% लाभ मिलेगा।
  • अमूल के सभी मिल्क प्रोडक्ट्स की सेल पे एवरेज 10% रिटर्न्स मिलता है।
  • अमूल की आइस-क्रीम बेचने पे आपको उसकी एमआरपी पर कुछ 20% एवरेज रिटर्न्स दिया जायेगा।

अमूल आइस क्रीम स्कूपिंग पार्लर –

आपको अगर अमूल आइसक्रीम पार्लर में दिलचस्पी है तो आपको 6 लाख रूपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा। जिसमें 50 हजार ब्रांड सिक्योरिटी और 4 लाख पार्लर के रेनोवेशन के लिए है। यदि आप अमूल आइसक्रीम की दुकान चाहते हैं, तो आपको उस प्रकार के इक्विपमेंट्स की भी ज़रुरत होगी। और इसलिए बाकी के 1.5 लाख इक्विपमेंट्स में खर्च होंगे।

ऐसे पार्लर में इंवेस्टमनेट बड़ा है, लेकिन यह एक ऐसी जगह है जहाँ लोग अपने दोस्त या फेमिली के साथ बैठकर आइस-क्रीम एन्जॉय कर सकते हैं। यदि आपको लगता है की आपकी सेल्स अच्छी है और लोग यहाँ आना पसंद करते हैं, तो आप पिज़्ज़ा, बर्गर, चॉक्लेट ड्रिंक भी बेच सकते हैं। आइस क्रीम पार्लर के लिए आपके एवरेज रिटर्न्स कुछ इस प्रकार होंगे :

  • अमूल की प्री-पैक्ड आइसक्रीम पे आपको 20 फीसदी और वही अमूल के अन्य प्रोडक्ट्स जैसे पनीर, चीज़ पे 10 % होगा।
  • अमूल पार्लर में लोगो को स्कूप्स, सनडेस आदि ज्यादा पसंद होते हैं और इस पे आपको तकरीबन 50% एवरेज रिटर्न्स मिलता है।
  • इस में सारी बेक्ड आइटम जैसे की पिज़्ज़ा, बर्गर, सैंडविच, बर्गर और यहाँ तक ड्रिंक पे भी 50% तक फीसदी रिटर्न्स मिलता है।

अमूल कंपनी में आने वाले उत्पाद (Amul Products) –

आज अमूल लगातार हर क्षेत्र में अपना कदम बढ़ा रहा है। समय समय पर एक के बाद एक नया प्रोडक्ट मार्किट लांच कर रहा है। मौजूदा समय में अमूल द्वारा कई तरह के प्रोडक्ट मार्किट में आ रहे हैं। और इन उत्पादों का लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. अमूल कंपनी में आने वाले कुछ प्रोडक्ट्स के नाम इस प्रकार हैं –

  1. अमूल दूध,
  2. ब्रेड स्प्रेड,
  3. पाउच मिल्क ,
  4. बेवरेजेज
  5. आइसक्रीम,
  6. चीज़,
  7. मिल्क पाउडर,
  8. चॉकलेट्स
  9. पनीर,
  10. दही,
  11. घी,
  12. फ्रेश क्रीम इत्यादि।

अमूल फ्रेंचाइजी के लिए कैसी जगह चाहिए?

अमूल फ्रेंचाइजी के लिए सबसे पहले आपको जगह का चुनाव करना होगा। और हमेशा याद रखे कि आपकी अमूल दुकान ऐसी जगह होनी चाहिए। जहाँ रेजिडेंशियल ज्यादा हो। आपको दुकान मार्किट में या भीड़- भाड़ वाली जगह में लेनी चाहिए। जिससे आपकी सेल्स बढ़ सके। और आप अच्छी आमदनी कर सके। आप जिस जगह दुकान लेने का सोच रहे है, वहाँ कोई और दुकान न हो, तो इसका प्रभाव सेल्स पर होगा। और साथ ही आपकी इनकम पर इसलिए जगह के चुनाव के लिए आपको एक सर्वे करना चाहिए,  और उसके बाद फैसला लेना चाहिए।

अमूल फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी ने जगह को ले के कुछ नियम बनाये हैं। जिसे सभी को फॉलो करना बहुत ज़रुरी है। यदि आपको अमूल आइसक्रीम पार्लर खोलना है, तो 300 वर्गफुट आवश्यक है। और वही आप आउटलेट खोलना चाहते हैं, तो 150 वर्गफुट जगह होनी चाहिए। आप दुकान चाहे तो खरीद सकते हैं, या तो भाड़े पे भी ले सकते हैं। लेकिन उस पे रेनोवेशन अमूल कंपनी के बताये गए डिज़ाइन के हिसाब से ही होगा। और सभी को उसका पालन करना होगा।

अमूल फ्रेंचाइजी से जुड़ी कुछ खास विशेषताएं –

  • अमूल की किसी भी प्रकार की फ्रेंचाइजी का रेनोवेशन अमूल कंपनी के बताए हुए डिज़ाइन से ही करनी होगी।
  • यदि आपको अमूल फ्रेंचाइजी मिल जाती है तो कंपनी आपको हर तरह से मदद करेगी। आपको उपकरण खरीदने में और सेल्स बढ़ाने में भी कंपनी आपकी सहायता करेगी।
  • आपको ब्रांड डिपाजिट भी अमूल कंपनी को देना होता है। और ये आपको 1 साल बाद ही मिलता है। यदि आप 1 साल के भीतर ही बंद कर देते है तो भी आपको 1 साल के बाद ही डिपाजिट वापस मिलेगा।
  • सबसे अच्छी बात यह है कि आपको अमूल के प्रोडक्ट्स की प्रमोशन की जरुतत नहीं है। क्योंकि ये एक बहुत ही प्रसिद्ध ब्रांड है। लेकिन जब आप किसी भी एरिया में नया आउटलेट या पार्लर खोलते हैं, तो उसका प्रमोशन करना बहुत ही आवश्यक है। इस प्रमोशन में भी खर्च होता है। लेकिन इससे आपके स्टोर का विज्ञापन होगा। जिससे आपकी सेल्स बढ़ सकती है। अमूल कंपनी से आपको इसके लिए भी मदद मिल सकती है।
  • आपको अमूल पार्लर खोलने के खर्च के बाद भी यदि पैसे की ज़रुरत है, तो आप बैंक से अमूल फ्रेंचाइजी और कुछ जमीन के डाक्यूमेंट्स द्वारा लोन मिल सकता है।
  • आपको अपने पार्लर के लिए प्रोडक्ट्स थोक डीलर ज़रुरत अनुसार दे देंगे। जिससे आपको खुद कही जाना नहीं पड़ेगा।
  • आपको अमूल पार्लर चलाने के लिए कुछ लोगो को भर्ती करना होगा। जिसका खर्च कंपनी नहीं देती है। इसलिए आपको ज़रुरत अनुसार भर्ती करनी चाहिए।

अमूल फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे?

आज कल सभी काम ऑनलाइन हो गया है। और इसलिए यदि आपको अमूल के फ्रेंचाइजी चाहिए, तो आपको भी ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

1. उसके लिए सबसे पहले अमूल की ऑफिसियल साइट https://www.amul.com/ पर जाये और यहाँ आपको नीचे “Amul Parlours” लिखा हुआ दिखाई देगा जिसे आपको क्लिक करना है। इस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज आपके सामने आएगा।

अमूल फ्रेंचाइजी कैसे लें? How To Get Amul Parlour Franchise In Hindi

2. आपको बहुत से विकल्प दिखाई देंगे पर आपको “Online Form for Amul Parlour” पर क्लिक करना होगा।

download app
अमूल फ्रेंचाइजी कैसे लें? How To Get Amul Parlour Franchise In Hindi

3. आपके सामने एक नया पेज आएगा। यहां आपको एक फॉर्म दिखाई देगा। जैसा की आपको नीचे इमेज में दिखाया गया है। फॉर्म में आपको सभी जानकारी सही सही भरकर सबमिट करना होगा।

अमूल फ्रेंचाइजी कैसे लें? How To Get Amul Parlour Franchise In Hindi

आप जैसे ही फॉर्म भर देंगे। कुछ दिनों में आपको अमूल की तरफ से कॉल या मेल आएगा। जहाँ आपको जानकारी दी जाएगी। आप वेबसाइट के द्वारा भी अमूल फ्रेंचाइजी के बारे में जानकारी चेक कर सकतें हैं।

अमूल मिल्क डीलरशिप कांटेक्ट नंबर –

Head Office – Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation,
PO Box 10, Amul Dairy Road, Anand 388 001, Gujarat, India
Phone No – (+91) (2692) 258506, 258507, 258508, 258509
Fax No –  (+91) (2692) 240208, 240185
Email – Corporate: gcmmf@amul.coop
Exports: export@amul.coop
Customer Care: customercare@amul.coop

Consumer Helpline:- 1800-258-3333

अमूल एक बहुत ही लोकप्रिय और जनता ब्रांड है। और आप भी अमूल कंपनी के साथ जुड़ना चाहते हैं, तो फ्रेंचाइजी एक बहुत अच्छा विकल्प है। आपको अमूल के साथ जुड़कर डेरी प्रॉडक्स्ट के बारे में बहुत सी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। और साथ ही एक अच्छा बिज़नेस कर सकते हैं। आप को भी यदि डेरी  प्रोडक्ट्स बिज़नेस में रूचि हो तो अमूल फ्रेंचाइजी बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है

यदि आपको अमूल फ्रेंचाइजी कैसे लें? How To Get Amul Parlour Franchise In Hindi पोस्ट अच्छी लगे तो इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। और वह भी लाभ प्राप्त कर सकें।। धन्यवाद।।

अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार टेक यू हेल्प के संस्थापक हैं। वह मानव व्यवहार और समाज का अध्ययन करने के जुनून के साथ अत्यधिक प्रेरित व्यक्ति हैं। उन्होंने 2015 में कानपुर विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है। पढ़ाई के दौरान, अनूप कुमार ने सामाजिक संरचनाओं और व्यक्तिगत अनुभवों को आकार देने के तरीकों की गहरी समझ विकसित की।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment