घरेलू महिलाओं के लिए बिज़नेस आइडियाज 2023 | लेडीज के लिए घर बैठे बिजनेस कौन से हैं? Housewife Business Ideas in Hindi

|| Housewife Business Ideas in Hindi, महिलाओं द्वारा घर से पैसा कमाने वाले बिज़नेस आइडियाज, लेडीज के लिए घर बैठे बिजनेस, Ladies Ke Liye Ghar Baithe Business, Home Based Business for Ladies in Hindi, Ghar Baithe Ladies Ke Liye Business ||

आज की महिलाएं बहुत सक्षम हो चुकी हैं और उनके द्वारा हर क्षेत्र में काम किया जा रहा हैं। शायद ही आज के समय में ऐसा कोई क्षेत्र हो जहाँ महिलाओं की भागीदारी ना हो। किंतु बहुत सी महिलाएं होती हैं जो अपने घर (Mahilaon ke liye ghar baithe business) को छोड़कर या विभिन्न तरह के कारणों की वजह से अपने घर से बाहर काम नही कर सकती हैं। तो ऐसे में वे घर से ही काम करने के बारे में विचार करती हैं। तो ऐसे में आज आप भी महिलाओं के लिए घर से काम करने के आइडियाज जानने आई होंगी।

तो आज के इस लेख में हम आपको निराश ना करते हुए हुए कई ऐसे हाउसवाइफ बिज़नेस आइडियाज या महिलाओं के लिए घर बैठे काम करने के विचार (Housewife ke liye ghar baithe kaam) साँझा करेंगे। इन्हें जानकर आप यह निर्धारित कर पाएंगी कि आप किस क्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति (Mahilaon ke liye business) मजबूत बना सकती हैं। आइए जाने महिलाओं के द्वारा घर से काम करने के आइडियाज।

Contents show

महिलाओं द्वारा घर से पैसा कमाने वाले बिज़नेस आइडियाज (Housewife Business Ideas in Hindi)

एक महिला क्या कुछ नही कर सकती। ऐसा कोई काम नही जो वह ना कर सके। कई काम ऐसे होते हैं जिनके लिए घर से निकलना पड़ता हैं तो कई काम ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर पर करके ही बहुत पैसा कमाया जा सकता हैं। ऐसे में आप भी इस लेख पर यही जानने आई होंगी कि ऐसे कौन कौन से काम होते हैं (Mahilaon ke liye ghar baithe kaam) जिन्हें आप अपने घर पर करके बहुत पैसा कमा सकती हैं।

तो आज के इस लेख में हम चरण दर चरण आपको सभी ऐसे काम बताएँगे जो आप अपने घर के काम के साथ साथ कर सकती हैं और उसके जरिये कुछ ही दिनों में बहुत पैसा कमाना शुरू कर सकती हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

घरेलू महिलाओं के लिए बिज़नेस आइडियाज 2023 | लेडीज के लिए घर बैठे बिजनेस कौन से हैं? Housewife Business Ideas in Hindi

#1. सिलाई का काम

आपके घर में जो भी सिलाई का काम करवाना होता हैं या कोई नया कपड़ा सिलवाना होता हैं तो आप उसे क्या टेलर की दुकान पर ही देकर आते हैं? आपका उत्तर होगा नही। आप कई बार उसे अपने ही घर पर सिलाई का काम कर रही महिलाओं को देकर आते होंगे। तो वह महिला अपने घर से सिलाई का काम कर रही हैं तो आप भी तो वह काम कर सकती हैं।

इसके लिए बस आपको सिलाई करनी सीखनी होगी और उसके बाद अपने घर के ही किसी कमरे से यह बिज़नेस शुरू कर देना होगा। इसके लिए आपको अपने आसपास की महिलाओं को यह बताना होगा कि अब से आप भी सिलाई का काम करती हैं तो वे अपने कपड़े या सिलाई का कोई भी काम आपको दे सकती हैं।

#2. प्रेस का काम

अब कपड़ो की सिलाई तो होती हैं, उसी के साथ साथ उसको प्रेस करने का भी काम होता हैं। बहुत से लोग अपने महंगे वाले कपड़े या ऐसे कपड़े जिनकी घर पर प्रेस नही हो सकती हैं, उन्हें वे ऐसी ही जगह देकर आते हैं जहाँ पर कपड़े प्रेस किये जाते हो। साथ ही जिन शहरों में बाहर से आकर रहने वाले लोग ज्यादा संख्या में रहते हैं वहां भी कपड़ो की प्रेस का काम होता हैं।

तो आपको इसके लिए एक बढ़िया प्रेस खरीदनी होगी और यह काम शुरू कर देना होगा। इस तरह के बिज़नेस से आप दिन के एक से लेकर तीन हज़ार रुपए तक कमा सकती हैं। इस काम को करने के लिए अलग से कोई विशेषता लेने की भी जरुरत नही होती हैं। बस आपको मन लगाकर यह काम करना होता हैं और लोगों के कपड़े जल ना जाए, यह ध्यान रखना होता हैं।

#3. कपड़े धोने का काम

अब तक हम कपड़ो की सिलाई और प्रेस करने का काम तो जान लिया लेकिन कपड़े धोने के बारे में बात नही की। इस तरह का बिज़नेस वहां ज्यादा चलता हैं जहाँ पर कॉलेज, बड़ा स्कूल, यूनिवर्सिटी या कंपनी के ऑफिस या कोचिंग सेंटर होते हैं। अक्सर यहाँ पर युवा लोग या जिनकी शादी नही हुई हैं, वे रहते हैं। अब उन्हें अपने कपड़े धुलवाने की आवश्यकता होती हैं।

तो आप अपने घर से ही लोगों के कपड़े धोने का काम शुरू कर सकती हैं। अब इसके लिए आपको एक अच्छी गुणवत्ता वाली मशीन खरीदनी होगी जो आकार में बड़ी होनी चाहिए। फिर इसकी सहायता से आपको कपड़े धोने का काम शुरू कर देना होगा।

#4. टिफ़िन सर्विस का काम

यह काम भी उन जगहों पर ज्यादा चलता हैं जहाँ बाहर के लोग ज्यादा रहते हैं। अब वे हमेशा किसी रेस्टोरेंट या होटल में जाकर तो खा नही सकते हैं। पहली बात तो वहां का खाना महंगा होता हैं और ऊपर से उनमे घर जैसा स्वाद नही होता हैं। तो यदि आपका खाना बनाने में हाथ साफ हैं और आप स्वादिष्ट और घर जैसा खाना बना सकती हैं तो क्यों ना इसी बिज़नेस में अपनी किस्मत चमकाई जाए।

इसके लिए आपको खाना बनाने वाला सारा सामान लाना होगा और प्रतिदिन के आधार पर सब्जियां और अन्य सामान लेना होगा। फिर आपको अपने आसपास के लोगों के बीच प्रचार भी करना होगा कि आपके यहाँ से खाना मिलता हैं और वो भी घर जैसा। फिर जब लोग आपके खाने को खायेंगे और उन्हें उसका स्वाद पसंद आएगा तो वे इसके बारे में ओरो को भी बताएँगे। इससे आपका यह बिज़नेस बहुत तेजी के साथ आगे फैल जाएगा।

#5. बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना

अब यदि आप पढ़ाने का काम अच्छे से कर सकती हैं और छोटी कक्षा से लेकर बड़ी कक्षा के बच्चों को पढ़ा सकती हैं तो आप यह काम भी कर सकती हैं। इसके लिए पहले आपको यह देखना होगा कि आप किस कक्षा के बच्चों को पढ़ाएंगी और किस किस विषय को आप अच्छे से पढ़ा सकती हैं। यदि आप किसी ऐसे विषय को पढ़ाएंगी जिसमें आपकी समझ ही अच्छी नही हैं तो यह आपके लिए गलत होगा।

इसलिए ट्यूशन सेंटर का काम तभी शुरू करें जब आपको किसी विषय में अच्छी जानकारी हो और आप उसे समझा भी अच्छे से सके। यदि बच्चों को आपके पढ़ाने का स्टाइल अच्छा लगा तो वे अवश्य ही आपके यहाँ अन्य बच्चों को लेकर आएंगे जिससे आपकी आमदनी बढ़ती चली जाएगी।

#6. डांस क्लासेज

अब यदि आपको डांस करना अच्छे से आता हैं तो आप उसकी क्लासेज देना भी शुरू कर सकती हैं। किंतु इसके लिए यह जान ले कि डांस का आना और उसे सिखाना अलग अलग बाते हैं। यह जरुरी नही कि जिसको डांस आता हैं वह उसे सीखा भी अच्छे से सकता हो। उसके लिए व्यक्ति के अंदर विशेष गुण होने चाहिए तभी वह ओरो को डांस सीखा सकता हैं।

इसलिए पहले आप अपने आप को जाने कि क्या आप डांस अच्छे से सीखा सकती हैं और उसके लिए दूसरों को ट्रेनिंग दे सकती हैं। यदि हां तो आप भी अपने घर पर लोगों को डांस सिखाने की क्लासेज लगा सकती हैं। यह भी एक बहुत बढ़िया बिज़नेस माना जाता हैं जो आगे चलकर व्यक्ति को प्रसिद्ध भी कर देता हैं।

#7. योग सेंटर

वह समय गया जब लोग जिम जाना ही स्वास्थ्य के लिए उत्तम मानते थे। आजकल सभी वर्ग के लोग योग को अपने जीवन में स्थान देने लगे हैं और उनके द्वारा नित्य योग किया भी जाता हैं। तो क्यों ना आप भी योग को अच्छे से सीखकर लोगों को योग सिखाने का एक केंद्र खोल ले। ऐसा करने से आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा और आमदनी भी।

इसके लिए पहले आपको हर तरह के योग, उनकी प्रक्रिया, उनके गुण व विशेषता इत्यादि सीखनी होगी ताकि बाद में कोई कमी ना रह जाए। जब आप यह सब अच्छे से सीख ले तो आप अपने घर पर ही किसी बड़े कमरे में या आँगन में या छत पर योग क्लासेज शुरू कर सकती हैं और पैसा कमाना शुरू कर सकती हैं।

#8. ब्यूटी पार्लर का बिज़नेस

यह महिलाओं के द्वार चलाया जाने वाला और महिलाओं ग्राहकों के द्वारा ही चलने वाला बहुत बड़ा बिज़नेस हैं जिसमें घाटे की संभावना ना के बराबर मानी जाती हैं। साथ ही इसके लिए बस कुछ महीनो का कोर्स करने की जरुरत होती हैं और उसके बाद आप आसानी से अपना खुद का ब्यूटी पार्लर खोल सकती हैं। यह आप अपने ही घर के किसी बाहरी कमरे में खोल सकती हैं।

सबसे पहले तो आप ब्यूटी पार्लर का एक बढ़िया सा कोर्स कर लीजिए। जब यह कोर्स समाप्त हो जाएगा तब आपको एक सर्टिफिकेट मिल जाएगा। अब उस सर्टिफिकेट की सहायता से आप प्रोफेशनल ब्यूटी पार्लर को अपने यहाँ खोल सकती हैं। इसके लिए अपने घर का बाहरी बड़ा कमरा अच्छे से डिजाईन करवाए और सब ब्यूटी का सामान मंगवा कर अपना काम शुरू कर दीजिए।

#9. किराने की दुकान

क्या आप किराने का सामान लाने के लिए बाजार जाती हैं या अपने घर से दूर वाली किराने वाली दुकान से सामान लेना पसंद करती हैं? आपका उत्तर होगा नही। आप उसे अपने घर एक सबसे पास वाली किराने की दुकान से ही खरीदना पसंद करती होगी क्योंकि किराने का सामान तो सब दुकान पर एक जैसा ही होता हैं। ऐसे में यदि आपके घर के आसपास कोई बड़ी किराने की दुकान नही हैं या कम हैं तो आप भी तो एक किराना की दुकान खोलकर अच्छा खासा बिज़नेस कर सकती हैं।

इसके लिए आपको अपने घर के किसी बाहरी कमरे को या घर के पास ही किसी खाली पड़ी जगह को किराने की दुकान में बदलना होगा। फिर होलसेलर से संपर्क कर सब किराना का सामान मंगवाना होगा और अपना काम शुरू कर देना होगा। शुरुआत में तो आपको ग्राहक बनाने में समस्या आएगी लेकिन धीरे धीरे सब सेट हो जाएगा।

#10. मेहंदी लगाने का बिज़नेस

अब कोई भी फंक्शन हो या किसी की शादी हो या कोई त्यौहार हो तो उसमे महिलाओं के द्वारा मेहंदी बड़े ही शौक के साथ लगवाई जाती हैं। वह दिन गए जब घर की महिलाएं ही एक दूसरे को मेहंदी लगवा दिया करती थी। आज के समय में वे प्रोफेशनल मेहंदी लगाने वाली से ही मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। तो क्यों ना आप भी इसी बिज़नेस के जरिये अपनी किस्मत को चमकाने का काम करे।

इसके लिए आपको मेहंदी लगाने का कोर्स करना होगा जिसमें आपको विभिन्न डिजाईन और स्टाइल की मेहंदी लगानी सिखाई जाएगी। साथ ही कब किस त्यौहार पर किस तरह की मेहंदी लगाना सही रहता हैं, यह भी बताया जाएगा। उसके बाद आप अपने घर से ही मेहंदी लगाने का बिज़नेस शुरू कर सकती हैं।

#11. आचार पापड़ बनाने का बिज़नेस

हर घर में जो चीज़ प्रमुखता के साथ पायी जाती हैं वे हैं आचार और पापड़। शायद ही ऐसा कोई घर हो जहाँ पर यह ना मिलते हो। अब इन दोनों चीजों की विशेषता यह हैं कि लोग इन्हें किसी बड़ी कंपनी या ब्रांड का खरीदने की बजाए, घर का बना शुद्ध लेना पसंद करते हैं। खासकर तब जब यह उनके घर के आसपास ही किसी के द्वारा बनाया जा रहा हो।

तो क्यों ना आप भी अपने घर पर आचार पापड़ को बनाने का बिज़नेस शुरू कर दे। एक बार लोगों को आपके बनाए आचार पापड़ पसंद आ गए तो फिर आगे से वे आपके यहाँ से ही वह सब सामान खरीदने लगेंगे। इसी के साथ अन्य लोगों के सामने भी आपके ग्राहकों के द्वारा बड़ाई की जाएगी जो आपकी ग्राहकी को और भी बढ़ा देंगे।

#12. चित्रकारी का बिज़नेस

माता पिता अपने बच्चों को क्या कुछ नही सिखाते। आप भी शायद अपने बचपन में अपने घर के आसपास के किसी सर या मैडम से पेंटिंग या चित्रकारी सीखने जाते होंगे। शायद हमारे याद दिलाने से आपको याद आ गया होगा। तो अब जो बच्चे हैं उनके माता पिता भी तो यही चाहते होंगे कि उनका बच्चा भी पेंटिंग करना या चित्रकारी करना सीखे।

तो इसके लिए आप अपने घर पर ही यह काम शुरू कर सकते हैं। इसके लिए पहले आपको चित्रकारी व पेंटिंग का कोर्स करना होगा ताकि यह आपको अच्छे से करनी आ जाये। उसके बाद आप अपने घर पर ही इसके लिए कोर्स शुरू कर सकती हैं और बच्चो की कक्षाएं लेना शुरू कर सकती हैं।

#13. टाइपिंग का कोर्स करवाना

बहुत सी सरकारी परीक्षाएँ में छात्रों का टाइपिंग टेस्ट लिया जाता हैं। उसे करने के बाद ही उन्हें संबंधित पद पर नौकरी मिल पाती है। तो वे छात्र टाइपिंग सीखने के लिए आसपास का ही कोई सेंटर ज्वाइन करते हैं जहाँ उन्हें अच्छे से टाइपिंग करना सीखाया जाता हैं। तो क्यों ना आप भी अपने घर पर टाइपिंग का कोर्स करवाने लग जाए।

इसके लिए आपका शुरूआती खर्चा अधिक होगा और आपको कई सारे टाइप राइटर इत्यादि सामान खरीदना होगा। किंतु एक बार जब आप इस काम को शुरू कर देंगी तो आपके पास काम की कभी भी कमी नही होने पायेगी। इसलिए आप बिना ज्यादा सोच विचार किये अपने घर पर टाइपिंग का कोर्स करवाना शुरू कर दे।

#14. रीसेलिंग का व्यापार करके

आजकल जो बिज़नेस बहुत ज्यादा चल रहा हैं और महिलाएं जिस बिज़नेस को अपने घर बैठे करने लगी हैं वह है रीसेलिंग का व्यापार करना। इसमें होता क्या हैं कि आपको जो चीज़ अपने यहाँ शहर में किसी दुकान पर जाकर मिलती हैं बस आपको वही चीज़ ऑनलाइन बेचनी होती हैं। एक तरह से जो कम आपके यहाँ के आसपास वाले दुकानदार कर रहे होते हैं वही काम आपको ऑनलाइन अपनी दुकान खोलकर करना होता हैं।

इसमें आपको दूसरों का सामान बिकवाने में मदद करनी होती हैं और बदले में उसका कमीशन आपको मिलता रहता हैं। यह सब काम ऑनलाइन होता हैं तो इसके लिए आपको एक मोबाइल या लैपटॉप व स्थायी इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती हैं। उसके बाद आप यह काम बहुत ही आसानी के साथ शुरू कर सकती हैं और ढेर सारा पैसा कमा सकती हैं।

#15. पैकिंग का बिज़नेस

एक समय था जब हर तरह का सामान खुला हुआ आता था और उनकी पैकिंग की जरुरत ही नही होती थी। किंतु आज के समय में छोटे से लेकर बड़ा सामान पैकिंग में ही आने लगा हैं और लोग पैक किया हुआ सामान ही खरीदने लगे हैं। तो अब सब सामान पैक हो रहा हैं तो उसको पैक करने वाले लोगों की भी जरुरत होगी। तो इसे ही पैकिंग का बिज़नेस कहा जाता हैं।

बहुत सी कंपनियां जो आपके शहर में ही काम करती हैं और चीजों को बनाती हैं, वे आपने आसपास के लोगों को सामान पैक करने का ठेका दे देती हैं। तो क्यों ना आप भी इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाए और घर पर ही पैकिंग का काम शुरू कर दे। देखते ही देखते आपके पास कई कंपनियों के ऑर्डर आने लगेंगे और आपका बिज़नेस बढ़ता चलाजा जाएगा।

#16. संगीत क्लासेज

अब लोग डांस सीखते हैं तो म्यूजिक भी तो सीखते होंगे। म्यूजिक का अर्थ केवल गाना ही नही होता हैं बल्कि वाद्य यंत्रों को बजाना होता हैं। ऐसे में आप कुछ वाद्य यंत्रों को बजाना सीखकर उनकी क्लासेज देना शुरू कर सकती हैं। इसमें कई तरह के वाद्य यंत्र आते हैं जैसे कि हारमोनियम, बांसुरी, तबला इत्यादि। आपको जो भी ठीक लगे आप उसकी क्लासेज देना शुरू कर सकती हैं।

आज के समय में यह बिज़नेस बहुत चलने वाला हैं क्योंकि लोग फिर से वाद्य यंत्रों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि एक तो उन्हें कोई वाद्य यंत्र बजाना आ जाता हैं और दूसरा उनका मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता हैं। तो आप आज से ही इस पर काम करना शुरू कर देंगे तो बेहतर रहेगा।

#17. शेयर बाजार का काम

अब यदि आपको शेयर बाजार की अच्छी जानकारी हैं या फिर आप यह काम सही से कर सकती हैं तो बहुत कम निवेश में आप महीने के लाखों रुपए कमाना शुरू कर सकती हैं। इस बिज़नेस की सबसे बढ़िया और अच्छी बात यह हैं कि इसके लिए आपको कही जाने की जरुरत नही हैं और आप अपने घर से ही यह काम कर सकती हैं।

शुरूआती तौर पर आपको ज्यादा मेहनत करने की जरुरत होगी लेकिन धीरे धीरे आपको शेयर मार्किट की अच्छी जानकारी हो जाएगी। फिर आप देखते ही देखते महीने के 50 से 60 हज़ार तो यूँ ही कमा लिया करेंगी।

#18. सोशल मीडिया पर करियर बनाना

आज के समय में लोग सोशल मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने में लगे हुए हैं तो आप भी क्यों पीछे रहे। अब सोशल मीडिया भी एक तरह का हो तो बात अलग हैं। आज के समय में तो कई तरह की सोशल मीडिया प्रचलन में हैं और आप उनमे कई तरह के काम कर सकती हैं। अब यह आपको देखना होगा कि किस तरह की सोशल मीडिया का इस्तेमाल आप अपना बिज़नेस करने में कर सकती हैं।

एक बार आप सही सोशल मीडिया मंच का चुनाव कर ले तो उसके बाद सोचे कि आप इस क्षेत्र में किस तरह से काम करके पैसा बनायेंगी। सही समय पर लिया गया सही निर्णय आपको प्रसिद्धि की ऊँचाइयों तक पहुंचा सकता हैं।

#19. जुम्बा क्लासेज की शुरुआत

क्या अपने कभी जुम्बा क्लासेस का नाम सुना हैं? यदि नही तो आज हम आपको इसके बारे में बता देते हैं। दरअसल यह एक तरह का डांस होता हैं जो ना तो प्रॉपर डांस होता हैं और ना ही व्यायाम। इसमें हाथ, पैर व संपूर्ण शरीर की सहायता से विशेष तरह के स्टेप्स किये जाते हैं जो व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का काम करते हैं।

इसके लिए पहले कोर्स किया जाता हैं ताकि आपको जुम्बा डांस की सब बारीकी पता चल सके। उसके बाद अपने घर के आँगन या छत पर जुम्बा क्लासेज शुरू कर पैसा कमाना शुरू कर सकती हैं।

#20. फ्रीलान्स काम करके

आज के समय में जब सब काम ऑनलाइन होने लगा हैं तो उस पर काम करने की संभावनाएं भी बढ़ गयी हैं। अब वह काम चाहे किसी चीज़ की बिक्री से हो या लेखन से या ग्राफ़िक्स डिजाइनिंग से या विडियो एडिटिंग से या इवेंट मैनेजमेंट से या कंसल्टेंसी से या कोडिंग से। यह किसी भी क्षेत्र का काम हो सकता हैं। लेकिन उससे पहले आपको अपने बारे में अच्छे से जानना होगा कि आप क्या काम अच्छे से कर सकती हैं।

download app

उसके बाद आपको इंटरनेट पर ऑनलाइन काम ढूँढना होगा जिसे फ्रीलान्स काम कहा जाएगा। एक बार आपको काम मिलना शुरू हो गया तो फिर आप आसानी से यह काम करके बहुत पैसा कमा सकती हैं।

महिलाओं के लिए बिज़नेस आइडियाज – Related FAQs

प्रश्न: महिलाओं के लिए सबसे अच्छा बिजनेस कौन सा है?

उत्तर: महिलाओं के लिए सबसे अच्छा बिजनेस टिफ़िन सर्विस शुरू करना है।

प्रश्न: महिलाएं घर बैठे कौन सा बिजनेस करें?

उत्तर: महिलाएं घर बैठे डांस, मेहंदी, योग इत्यादि बिज़नेस कर सकती हैं।

प्रश्न: घर बैठे कौन सा धंधा कर सकते हैं?

उत्तर: घर बैठे बच्चों को ट्यूशन देने का धंधा कर सकते हैं।

प्रश्न: घरेलू काम कौन कौन से हैं?

उत्तर: घरेलू काम में ट्यूशन पढ़ाना, योग क्लासेज लेना, ब्यूटी पार्लर और किराने की दुकान का काम प्रमुख है।

तो यह थे कुछ बिज़नेस आइडियाज जो हर घरेलू महिला अपने घर बैठे ही कर सकती हैं और उसके जरिये बहुत सारा पैसा कमाना शुरू कर सकती हैं।

शेफाली बंसल
शेफाली बंसल
इनको लिखने में काफी रूचि है। इन्होने महिलाओं की सोशल मीडिया ऐप व वेबसाइट आधारित कंपनी शिरोस में कार्य किया। अभी वह स्वतंत्र रूप में लेखन कार्य कर रहीं हैं। इनके लेख कई दैनिक अख़बार और पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Comment (1)

  1. मैं आपकी वेबसाइट को बहुत ही ज्यादा पसंद करता हूं, ऐसी वेबसाइट किसी की नहीं मिली अभी तक। और आपके ऑर्टिकल पढ़ने के बाद मैंने भीं ब्लॉग लिखाना शुरू किया हैं, क्या आप मेरी वेबसाइट देख कर बता सकते हैं। क्या मैं सही काम कर रहा हूं प्लीज़ मेरी मदद करें।

    प्रतिक्रिया

Leave a Comment