हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे शुरू करे? | लागत, मुनाफा, नियम व अप्लाई | Hindustan Unilever distributor kaise shuru kare

|| Hindustan Unilever ka distributor kaise bane | Hindustan Unilever product list in Hindi | हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे शुरू करे?, Hindustan Unilever distributor information ||

Hindustan Unilever distributor in Hindi : – भारत देश की कई ऐसी कंपनियां है जिन्होंने अपने बलबूते ना केवल भारत देश बल्कि पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और उसी में एक नाम है हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी का आपने भी इसका नाम अवश्य सुना होगा क्योंकि आपके घर में भी इसके बनाए उत्पाद इस्तेमाल किये जाते (Hindustan Unilever distributor kaise milegi) होंगे। अब चाहे आपने ध्यान दिया हो या नही या फिर आपने इस कंपनी का नाम ना सुन रखा हो लेकिन आप इसके प्रोडक्ट्स के नाम जरुर जानते होंगे।

वैसे तो हिंदुस्तान यूनिलीवर के बनाए सभी प्रोडक्ट्स ही बहुत फेमस है जो अलग अलग क्षेत्रों में अपनी अलग अलग पहचान रखते हैं। उदाहरण के रूप में टूथपेस्ट में क्लोजअप, चाय में ताजा ओर्न्रेड लेबल इत्यादि। तो अब आपको इसकी प्रसिद्धि का अंदाजा हो गया (Hindustan Unilever ka distributor kaise bane) होगा। ऐसे में आपको हिंदुस्तान यूनिलीवर के प्रोडक्ट्स हर किराने की दुकान पर और यहाँ तक की हर भारतीय के घर पर आसानी से मिल जाएंगे।

ऐसे में यदि आप हिंदुस्तान यूनिलीवर के साथ काम करना चाहते हैं और उनका सामान बेचने में मदद करना चाहते हैं तो आज हम उसी के बारे में ही आपसे बात करने (Hindustan Unilever distributor in India in Hindi) वाले हैं। आज के इस लेख में आप जानेंगे की किस तरह से आप हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेकर उनके साथ काम करना शुरू कर सकते हैं। तो आइए जाने हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के बारे में।

Contents show

हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे शुरू करे? (Hindustan Unilever distributor kaise shuru kare)

हिंदुस्तान यूनिलीवर के साथ काम करना है या उनकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेनी है तो उनके बारे में जानना भी आवश्यक है। यह किसी भी कंपनी के साथ काम करने के लिए बहुत जरुरी होता है। अब यदि आप उनके लिए काम करेंगे लेकिन उन्ही के बारे में नही जानते होंगे तो फिर कैसे ही काम चलेगा। ऐसे में आज हम आपके साथ हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के बारे में तो जानकारी शेयर करेंगे ही करेंगे साथ ही उनके द्वारा किस किस तरह के प्रोडक्ट्स का निर्माण किया जाता है, इसकी एक सूची भी शेयर करेंगे।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे शुरू करे लागत, मुनाफा, नियम व अप्लाई Hindustan Unilever distributor kaise shuru kare

साथ ही आपको यह भी जानना चाहिए कि यदि आपको हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेनी हैं तो उसके लिए किस तरह की प्रक्रिया और मापदंड हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के द्वारा बनाए गए हैं। उन्ही का पालन करते हुए ही आपको हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप मिल पायेगी। तो आइए एक एक करके इन सभी बातो के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी की बाजार में स्थिति (Hindustan Unilever distributor Market research)

हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी केवल आज से ही नहीं बल्कि कई वर्षों या यूँ कहे कि दशकों से बिज़नेस की दुनिया में प्रसिद्ध है। ऐसा इसके द्वारा बनाए जा रहे तरह तरह के प्रोडक्ट्स के कारण हो पाया है। अब आप सोचेंगे कि इसके द्वारा केवल कुछ तरह के प्रोडक्ट्स ही बनाए जाते होंगे या इसके कुछ ही प्रोडक्ट्स फेमस होंगे लेकिन ऐसा नही हैं। इसके द्वारा बनाए जाने वाले लगभग सभी तरह के प्रोडक्ट्स बाजार में फेमस है और उनमे से बहुत का तो आपने भी इस्तेमाल किया होगा।

वह इसलिए क्योंकि यह लगभग हर भारतीय के घर में आसानी से मिल जाते हैं और हर कोई इन्हें पसंद भी करता हैं। ऐसे में हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी की बाजार में स्थिति और पकड़ बहुत ही मजबूत है। यही कारण हैं कि लगभग हर किराने की दुकान पर हिंदुस्तान यूनिलीवर के प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे और वो बिकते भी बहुत होंगे। ऐसे में आपको इनके प्रोडक्ट्स की सूची भी जान लेनी चाहिए।

हिंदुस्तान यूनिलीवर के द्वारा बनाए जाने वाले प्रोडक्ट्स (Hindustan Unilever product list in Hindi)

किसी भी कंपनी को बेहतर तरीके से जानना हो तो उसके सभी काम के बारे में जान लेना चाहिए। वह इसलिए क्योंकि इसी से ही आप कंपनी की नीव को पहचान पाएंगे। साथ ही यदि आपको हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप चाहिए तो आपको दैनिक आधार पर जो काम करना होगा वो एक से दूसरी दुकान पर इसके प्रोडक्ट्स की डिलीवरी करना होगा। तो यदि आपको हिंदुस्तान यूनिलीवर के द्वारा बनाए जा रहे प्रोडक्ट्स के नाम ही नही पता होंगे तो फिर काम कैसे हो पाएगा।

ऐसे में आइये जान लेते हैं हिंदुस्तान यूनिलीवर के द्वारा बनाए जा रहे सभी प्रोडक्ट्स के नाम:

  • Acnesquad
  • Annapurna
  • Axe
  • Boost
  • Breeze
  • Brooke Bond
  • Red Label
  • Taaza
  • Taj Mahal
  • Bru
  • Cif
  • Clear
  • Clinic Plus
  • Close Up
  • Comfort
  • Cornetto
  • Dermalogica
  • Domex
  • Dove
  • Elle 18
  • Find your happy place
  • Glow & Handsome
  • Glow & Lovely
  • Hamam
  • Hellmanm’s
  • Horlicks
  • Indulekha
  • Kissan
  • Knorr
  • Kwality Wall’s
  • Lux
  • Lakme
  • Lever Ayush
  • Lifebuoy
  • Lipton
  • Liril
  • Magnum
  • Nature Protect
  • Pears
  • Pepsodent
  • Pond’s
  • Pure Derm
  • Rexona
  • Rin
  • Simple
  • Sunlight
  • Sunsilk
  • Surf Excel
  • Tresemme
  • Vwash
  • Vaseline
  • Vim

माना कि यह सूची बहुत लंबी थी लेकिन आपका हिंदुस्तान यूनिलीवर के द्वारा बनाए जाने वाले हर तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में जानना भी बहुत जरुरी था। तो यदि आपने इसके सामान की सूची को ध्यान से पढ़ा होगा तो आपको पता चल गया होगा कि यह कंपनी कितनी बड़ी है और इसके द्वारा कितने ही फेमस प्रोडक्ट्स का निर्माण कार्य किया जाता है। इसमें हर प्रोडक्ट की अपनी अलग विशेषता है और वह अपनी एक अलग पहचान रखता है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने से पहले क्या देखे? (Hindustan Unilever distributor planning)

अब यदि आप अपने क्षेत्र में हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना ही चाहते हैं तो उससे पहले आपको जो चीज़ पता करनी होगी या देखनी होगी वह होगी अपने शहर में यह पता करना कि हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप पहले से किसके पास है। कहने का मतलब यह हुआ कि हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी एक ही शहर में या एक ही सीमित क्षेत्र में दो व्यक्तियों को तो इसका काम देगी नही। ऐसा करके ना तो कंपनी को कोई फायदा होगा और ना ही आप दोनों को।

तो यदि आपके शहर में हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप पहले से ही किसी के पास है और कंपनी को अभी उसकी कोई जरुरत नही तो फिर इसका कोई औचित्य ही नही बनता कि आप उसके लिए आवेदन करे। तो सबसे पहले इसके बारे में पता कर ले और उसके बाद ही आगे बढ़े।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने की जानकारी कहां से मिलेगी? (Hindustan Unilever distributor information)

तो अब यदि आप सोच रहे हैं कि आपके क्षेत्र में हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने की जानकारी कहां से मिलेगी या फिर यह आपके लिए अवेलेबल है भी या नही, यह कैसे पता चलेगा। तो इसके बारे में खुद हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी ने बताया हुआ है कि यदि उन्हें आपके एरिया में अपना सामान बेचने के लिए कोई डिस्ट्रीब्यूटर चाहिए होगा तो वह इसके लिए वहां के समाचार पत्र के माध्यम से सूचित करने का काम कर देगी।

कहने का मतलब यह हुआ कि आपको अपने यहाँ आने वाले लोकल न्यूज़ पेपर के माध्यम से यह पता चल जाएगा कि हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी आपके एरिया में किसी डिस्ट्रीब्यूटर की तलाश में हैं। फिर भी आपको लगता हैं कि आपको उनसे अलग से संपर्क करके यह पूछना चाहिए तो आप उनकी वेबसाइट पर जाकर कांटेक्ट कर सकते हैं। वहां भारत में एरिया के हिसाब से उन्होंने अपने फोन नंबर जारी किये हुए हैं जिन पर कॉल करके आप कुछ भी पूछ सकते हैं।

हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी का फोन नंबर (Hindustan Unilever distributor contact number)

अब आपको हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी का फोन नंबर जानना होगा क्योंकि आप उन्हें फोन करके डिस्ट्रीब्यूटरशिप के बारे में जानकारी लेना चाहते होंगे। तो यह जानकारी भी हम आपको इसी लेख के माध्यम से दे देते हैं ताकि आपकी सभी शंकाएं यही समाप्त हो जाए। तो हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी ने उत्तर, दक्षिण, पूर्व व पश्चिम भारत के अनुसार अलग अलग नंबर जारी किये हुए हैं, जो हैं:

  • Mumbai Head Office: 022 5043 3000
  • Mumbai Regional Office: 022 5043 2000
  • Delhi Regional Office: 0124 5094101
  • Chennai Regional Office: 044 71206150
  • Kolkata Regional Office: 033 71113500

हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने की ऑनलाइन प्रक्रिया (Hindustan Unilever distributor apply)

वैसे तो आज के समय में सब कुछ ऑनलाइन हो गया है लेकिन यदि आप हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप ऑनलाइन अप्लाई करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए ऐसा कोई प्रोसेस नही है। कहने का अर्थ यह हुआ कि आप किसी भी तरीके से ऑनलाइन हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप नही ले सकते हैं और ना ही ऐसी कोई प्रक्रिया है। यदि कोई व्यक्ति या संस्था या कंपनी ऐसा दावा करती है तो पूर्ण रूप से आपको भटकाने या आपसे पैसे हडपने का काम कर रही हैं। इसके बारे में आपको तुरंत पुलिस या हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी को सूचित करना चाहिए।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने की प्रक्रिया (Hindustan Unilever distributor process)

तो अब आप यह जान चुके हैं कि हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए किसी भी तरह की कोई ऑनलाइन प्रक्रिया उपलब्ध नही है तो आपको यह जानना होगा कि आखिरकार इसका प्रोसेस होगा कैसे। तो सबसे पहले तो यह जान ले कि इसके बारे में आपके लोकल अख़बार में ऐड आई होगी। यदि आई है तो आप उस पर दिए नंबर या पते पर जाकर संपर्क करें। उसके बाद की सब प्रक्रिया आपको हम चरण दर चरण समझाते हैं ताकि आप बेहतर तरीके से समझ सके।

  • यदि आपके एरिया में किसी डिस्ट्रीब्यूटर की जरुरत है तो हिंदुस्तान यूनिलीवर का एरिया सेल्स मैनेजर आपसे आपके आवेदन करने पर संपर्क करेगा। यह किसी न्यूज़ पेपर या मौखिक रूप से किया जाएगा।
  • यदि उन्हें आपका आवेदन सही लगता है तो हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी अपना एक अधिकारी आपके पास भेजेगी जो आपके साथ मीटिंग करेगा। उस अधिकारी के द्वारा आपके स्टोर का भी निरिक्षण किया जाएगा।
  • इसके बाद उस अधिकारी के साथ आपकी कई मीटिंग होगी और सब बातो पर विस्तार से चर्चा होगी। यदि आपकी कोई शंका है तो वह आप उनसे पूछे और वह आपसे पूछेंगे।
  • इन सभी के बाद यदि बात बनती हैं तो वहां के एरिया की लीगल व फाइनेंस टीम आपका पूरी तरह से सत्यापन करेगी। इसमें आपके सभी तरह के डाक्यूमेंट्स की जांच करना, आपकी आर्थिक स्थिति का आंकलन करना, निवेश की जा सकने वाली राशि के बारे में जानना इत्यादि सब आएगा।
  • जब यह सब काम हो जाएगा तो हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी और आपके बीच एक कानूनी समझौता फाइनल हो जाएगा जिस पर दोनों को हस्ताक्षर करने होंगे।
  • इस समय इस बात का प्रमुखता के साथ ध्यान रखे कि हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के द्वारा आपसे इसके लिए कोई फीस, रॉयल्टी चार्ज, एडवांस पेमेंट इत्यादि नही लिए जाएंगे। तो यदि कोई आपसे यह सब मांगता है तो वह आपके साथ फ्रॉड कर रहा है।
  • आपके साथ ऑनलाइन जो भी बातचीत की जाएगी वह हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी की आधिकारिक ईमेल आईडी के जरिये ही की जाएगी।
  • अब जब ऊपर बताया गया सब प्रोसेस पूरा हो जाता है तो उसके बाद आपके पास एक 6 नंबर का कोड आ जाएगा। यही कोड आपकी पहचान होगा क्योंकि यह हिंदुस्तान यूनिलीवर की ओर से आपका यूनिक कोड होगा।
  • अब हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी की आईटी कंपनी आपके स्टोर पर सब सेटअप कर देगी और आपको सब समझा देगी। इसमें आपके यहाँ सिस्टम का सेटअप करना, बाकि सब सामान अरेंज करना, काम करना सिखाना इत्यादि होगा।
  • साथ ही आपको सप्लाई चैन के बारे में भी बता दिया जाएगा कि आपको किससे क्या संपर्क करना है, आप किस की के साथ डील करेंगे और किसको क्या सामान देंगे इत्यादि।

तो इस तरह से आप हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेकर उनका काम शुरू कर पाएंगे। इसमें कंपनी के द्वारा भी आपकी पुरी सहायता की जाएगी ताकि आगे चलकर आपको किसी तरह की समस्या ना हो। वही यदि आपको किसी कदम पर उनकी जरुरत पड़ती हैं या आपकी कोई शिकायत होती हैं तो आप उन्हें +91 18001022221 नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप में कमाई (Hindustan Unilever distributor benifits in Hindi)

अब यदि हम बात हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के बाद होने वाले कमाई की करे तो यह भी बहुत ज्यादा होगी। इसके बारे में आपको इसी बात से ही अंदाजा हो गया होगा कि उनके प्रोडक्ट्स तो बहुत प्रसिद्ध है और हर जगह उनकी बहुत मांग है। तो अब जितने ज्यादा प्रोडक्ट बिकेंगे उतनी ही ज्यादा कमाई आपको देखने को मिलेगी। कहने का अर्थ यह हुआ कि इसमें आपके काम में कभी भी कमी देखने को नही मिलेगी।

साथ ही आपके पास हमेशा ऑर्डर की भरमार रहेगी। आपको बस यह देखना होगा कि वह सभी सामान निश्चित समय पर निश्चित जगह पहुँच जाए। आपको यह प्रक्रिया रोजाना दोहराना होगी क्योंकि आपके क्षेत्र में जो भी किराने की दुकान होगी वह हर कोई हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी का सामान रखती ही होगी। ऐसे में उनकी दुकान पर कभी ना कभी किसी ना किसी सामान की कमी हो ही जाती होगी। तो इसके लिए वे आपसे ही संपर्क करेंगे और आपको उस सामान का ऑर्डर देंगे।

तो आपको जल्द से जल्द उनके दिए ऑर्डर के अनुसार उस सामान को वहां तक पहुँचाना होगा। अब जितना ज्यादा यह सामान बिकेगा, आपकी कमाई भी उतनी ही ज्यादा बढ़ती चली जाएगी। तो कुछ इस तरह से आप हमेशा ही फायदे में रहने वाला बिज़नेस कर रहे होंगे।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप में मिलने वाला मार्जिन (Hindustan Unilever distributor margin in Hindi)

वही यदि हम हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के बाद उसमे मिलने वाले मार्जिन के बारे में बात करे तो वह भी कम नही होगा। हालाँकि यह फिक्स नही होगा। कहने का मतलब यह हुआ कि हिंदुस्तान यूनिलीवर के द्वारा अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग प्रोडक्ट्स का निर्माण किया जाता है और उसमे भी कई तरह की वैराइटी देखने को मिलती है। तो किसी में आपका कमीशन कुछ होगा तो किसी में कुछ और।

अब यह सब जानकारी तो आपको हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के बाद ही मिल पायेगी क्योंकि इसकी जानकारी हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के द्वारा सार्वजनिक रूप से नही बताई जाती है। इसलिए जिन लोगों को हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप मिल जाती है केवल उन्हें ही इसके बारे में पता होता है। साथ ही उन्हें यह जानकारी बाहर किसी को भी देने से मना किया जाता है।

download app

हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे ले – Related FAQs

प्रश्न: हिंदुस्तान लीवर में कौन कौन से प्रोडक्ट आते हैं?

उत्तर: हिंदुस्तान यूनिलीवर में इतने प्रोडक्ट्स आते हैं कि पूछिए मत इसके बारे में विस्तृत सूची हमने आपको इसी लेख में ऊपर दी है।

प्रश्न: हिंदुस्तान यूनिलीवर के मालिक कौन है?

उत्तर: हिंदुस्तान यूनिलीवर के मालिक नील्स एंडरसन है।

प्रश्न: हिंदुस्तान यूनिलीवर की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर: हिंदुस्तान यूनिलीवर की स्थापना वर्ष 1929 में हुई थी।

प्रश्न: हिंदुस्तान यूनिलीवर के कितने ब्रांड हैं?

उत्तर: हिंदुस्तान यूनिलीवर के 50 से भी अधिक ब्रांड हैं।

तो इस तरह से आज के इस लेख में आपने जाना कि किस तरह से आप हिंदुस्तान यूनिलीवर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप ले पाएंगे और उनके साथ एक सफल बिज़नेस चला पाएंगे। हमें आशा हैं कि इस लेख के माध्यम से आपको हर वो जानकारी मिल गयी होगी जिसके लिए आप यहाँ आये थे।

शेफाली बंसल
शेफाली बंसल
इनको लिखने में काफी रूचि है। इन्होने महिलाओं की सोशल मीडिया ऐप व वेबसाइट आधारित कंपनी शिरोस में कार्य किया। अभी वह स्वतंत्र रूप में लेखन कार्य कर रहीं हैं। इनके लेख कई दैनिक अख़बार और पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment