Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे ले? Haier Electronics Distributorship Hindi

Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे शुरू करे? Haier Electronics Distributorship In Hindi

क्या आप Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना चाहते हैं? दरअसल यह चीन की कंपनी हैं जिसका व्यापार भारत ही नही अपितु देश विदेश के कई देशों में फैला हुआ है। आज के समय में यह लगभग (Haier Electronics Distributorship kaise le) पूरे विश्व में अपने बनाए उत्पादों को बेचती हैं। यह इलेक्ट्रॉनिक्स की कंपनी हैं जिसके बनाए उत्पाद ग्राहक भी बड़े विश्वास के साथ खरीदते हैं। ऐसे में यदि आप भी Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने का सोच रहे हैं तो आज हम आपको इसके बारे में संपूर्ण रूप से बताएँगे।

दरअसल किसी बड़ी कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना इतना आसान कार्य नही होता हैं। उसके लिए आपको कई तरह के मापदंडो का पालन करना होता हैं और बहुत सी चीज़े भी पहले से ही देखकर (Haier Electronics ki Distributorship kaise le) रखनी होती हैं। तभी आपको उस कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप मिल सकती हैं अन्यथा वह किसी अन्य व्यक्ति को अपनी कंपनी की Haier इलेक्ट्रॉनिक्स दे सकती हैं। ऐसे में आइए जाने Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए आपको क्या क्या करना पड़ेगा।

Contents show

Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे शुरू करे? (Haier Electronics Distributorship In Hindi)

अब यदि आप Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने ही जा रहे हैं तो उसके लिए आपको बहुत कुछ सोच कर और कई तैयारियों को पहले से ही करके रखना होगा। तभी आप Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप ले पाएंगे। इसके साथ ही आपको Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने से पहले उस कंपनी के बारे में अच्छे से जानना चाहिए। साथ ही इस कंपनी के द्वारा किस किस तरह के प्रोडक्ट्स या इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम बनाए जाते हैं जिनकी डीलरशिप आप कर सकते हैं, यह भी जानना चाहिए।

इसके बाद आपको यह जानना होगा कि किस तरह से आप Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप ले सकते हैं और उसके लिए आपको कितनी जगह और पैसों की जरुरत पड़ेगी। साथ ही कंपनी में किस तरह से इसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए आवेदन कलिया जा सकता हैं। ऐसी ही बहुत सी चीजों को विस्तार से जानने के लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना चाहिए ताकि आपको Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने से पहले इसके बारे में संपूर्ण रूप से ज्ञान हो जाए।

Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे ले? Haier Electronics Distributorship Hindi

Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के बारे में जानकारी (Haier Electronics information in Hindi)

सबसे पहले बात की जाए Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के बारे में। तो आपको हम बता दे कि इस कंपनी की स्थापना आज से चार दशक पहले वर्ष 1984 में चीन में हुई थी। इस कंपनी का मुख्यालय चीन के शांदोंग राज्य में स्थित हैं। यह कंपनी घर का इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान तथा अन्य स्मार्ट गैजेट्स का निर्माण करती हैं।

आज के समय में इस कंपनी के द्वारा घरो में इस्तेमाल होने वाले कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स के आइटम बनाए जा रहे हैं जो विश्व के लगभग हर देश में प्रमुखता के साथ बिकते हैं। इसी के साथ यह कंपनी हर वर्ष खरबों का व्यापार करती हैं और यह सारा पैसा चीन की अर्थव्यवस्था को और ज्यादा मजबूत बनाता हैं।

Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के प्रोडक्ट्स (Haier Electronics products list)

अब आप Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने ही जा रहे हैं तो आपको यह भी जानना चाहिए कि आखिरकार किस किस क्षेत्र में यह कंपनी काम करती हैं। अर्थात इस कंपनी के द्वारा क्या क्या प्रोडक्ट्स का निर्माण किया जाता हैं जो आप बेच सकते हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आप Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने ही जा रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि आप इस कंपनी के क्या क्या उत्पाद बेच सकते हैं और उसके जरिये पैसा कमा सकते हैं।

  • रेफ्रिजेरेटर [Refrigerator]
  • वाशिंग मशीन [washing machine]
  • टेलीविज़न [television]
  • एयर कंडीशनर [air conditioner]
  • वाटर हीटर्स [water heaters]
  • माइक्रोवेव ओवन [microwave oven]
  • किचन एप्लायंसेज [kitchen appliances]
  • स्माल एप्लायंसेज [small appliances]
  • स्मार्ट होम [smart home]

इस तरह हमारे घरो में इस्तेमाल होने वाले लगभग हर तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम का निर्माण Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के द्वारा प्रमुखता के साथ किया जाता हैं। एक तरह से यह भारतीय बाजार में बहुत बड़ा नाम हैं जिसके उत्पाद धड़ल्ले से बिकते भी हैं।

Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप क्यों ले? (Haier Electronics Distributorship kyu le)

अब आप सोच रहे होंगे कि आप Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की ही डिस्ट्रीब्यूटरशिप क्यों ले या फिर Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने से आपको क्या फायदा मिलेगा? क्या आप इसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेकर फायदे में रहेंगे या फिर घाटा होने की संभावना हैं। तो आज हम आपको दोनों चीजों के बारे में बता देंगे। दरअसल Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का नाम बहुत ही बड़ा नाम हैं और लोग इस कंपनी के बनाए उत्पादों पर विशवास भी करते हैं।

इसके साथ ही यह इतने वर्षों से लोगों का विश्वास जीतने में भी सफल रही हैं। यही कारण हैं कि लोग Haier इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोडक्ट्स को बिना ज्यादा सोचे खरीद लेते हैं और इसकी सेवाओं का लाभ उठाते हैं। ऐसे में यदि आप Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेंगे तो आपके द्वारा ख़रीदे गए उत्पाद जल्दी ही बिक जाएंगे। इसी के साथ आपकी कमाई भी अधिक होगी क्योंकि इसमें मिलने वाला मार्जिन भी ज्यादा होता हैं।

अब यदि बात की जाए Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने से होने वाले नुकसान की तो वह है चीन जैसे देश की चालबाजियां। दरअसल चीन की पहले से ही यह आदत रही हैं कि वह हर देश के अंदरूनी मामलो में दखल देता हैं और खासकर अपने सीमावर्ती देशों के।

ऐसे में उसकी भारत देश से भी दुश्मनी रही हैं। इसी कारण आजकल भारतीय लोगों ने चीन की कंपनियों से सामान लेना बहुत कम कर दिया हैं और यह सोच आगे और भी बढ़ सकती हैं। तो यह आपके लिए Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने में नुकसानदायक बात हो सकती हैं।

Haier इलेक्ट्रॉनिक्स का स्टोर कहां खोले? (Haier Electronics ka store kaha khole)

अब यदि आप Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने ही जा रहे हैं तो आपका अगला प्रश्न होगा कि आप इसका स्टोर कहां खोलेंगे या फिर इसका सामान कहां रखेंगे। तो आज हम आपको बता दे कि यदि आप Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने ही जा रहे हैं तो आप केवल दुकानदारो से ही डील करे यह जरुरी नही। आप दुकानदारो के साथ साथ ग्राहकों से भी डील कर सकते हैं और उन्हें अपने उत्पाद सीधा बेच सकते हैं।

तो आप किसी ऐसी जगह पर Haier इलेक्ट्रॉनिक्स का स्टोर खोले जहाँ पर लोग इलेक्ट्रॉनिक्स के आइटम खरीदने आते हो। अब यह जरुरी नही कि यह दुकान बाजार में ही हो या किसी बड़े इलाके में हो। बस आप जहाँ भी इसका स्टोर खोले वहां लोगों का आसानी से आवागमन हो जाए और वे उस स्थान पर आने को हिचकिचाए नही। इसके लिए आप बाजार के आसपास का क्षेत्र या मुख्य सड़क या चौराहों का चुनाव कर सकते हैं।

Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए जगह (Haier Electronics Distributorship Location)

अब आपको Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए पर्याप्त जगह की भी व्यवस्था करनी पड़ेगी। कहने का अर्थ यह हुआ कि यह कोई छोटा मता सामान तो हैं नही और ना ही यह केवल एक तरह का सामान हैं। आपको इलेक्ट्रॉनिक्स की आइटम रखनी होगी और वह भी अधिक मात्रा में।

इसी के साथ आपको इनके रखरखाव का भी पूरा उर ध्यान रखना होगा। इसी के साथ आपको स्टोर और गोदाम दोंप की आवश्यकता होगी। कहने का अर्थ यह हुआ कि एक वह जगह जहाँ आप सब सामान रखेंगे और दूसरी जगह पर आप इन्हें दिखाने और बेचने के लिए रखेंगे।

इसलिए यदि आप Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने जा रहे हैं तो आपको कम से कम एक हज़ार से लेकर दो हज़ार वर्ग फुट जगह की आवश्यकता होगी। यदि आपके पास इससे कम जगह हैं तो शायद ही आपको Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप मिल पाए। इसलिए पहले जगह का चुनाव करें और उसे क्जिराए या लीज पर ले और उसके बाद ही काम करना शुरू करे।

Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए निवेश (Haier Electronics Distributorship Investment)

अब जब आप Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने ही जा रहे हैं तो उसमे लगने वाला खर्चा भी बहुत होने वाला हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि आपको कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स की आइटम मंगवा कर रखनी होगी ताकि समय पर इनकी कमी ना पड़े। इसी के साथ आपको जगह के रखरखाव और इनको लाने ले जाने इत्यादि में भी खर्चा करना पड़ेगा।

इसलिए एक अनुमान के अनुसार आपको Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए लगभग 25 लाख से लेकर 50 लाख का निवेश करना ही होगा। बिना इसके आप इसमें आगे नही बढ़ पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको एक तरह की आइटम ही नही बल्कि सभी तरह की आइटम रखनी होगी ताकि आप दुकानदारो को उचित समय पर पर्याप्त माल पहुंचा सके।

Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए डाक्यूमेंट्स (Haier Electronics Distributorship Documents)

अब यदि आप इतनी बड़ी कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने जा रहे हैं तो वह कंपनी आपको अपनी डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने से पहले आपके बारे में सब कुछ पता करेगी। इसी के साथ वह आपके सभी तारः के डाक्यूमेंट्स का भी सत्यापन करेगी ताकि बाद में किसी तरह की कोई समस्या ना हो। ऐसे में Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए आपको जिन जिन डाक्यूमेंट्स को लेने की जरुरत होगी, वह हैं:

  • आधार कार्ड [Aadhar card]
  • पैन कार्ड [pan card]
  • ट्रेडिंग लाइसेंस [trading license]
  • GST नंबर [GST Number]
  • बैंक खाता [bank account]
  • आवास प्रमाण पत्र [residence certificate]
  • जगह का प्रमाण पत्र [place certificate]

Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने की प्रक्रिया (Haier Electronics Distributorship Process)

अब यदि आप Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने जा रहे हैं तो अवश्य ही आपको इसकी प्रक्रिया के बारे में भी जानना होगा। तो सबसे पहले तो यह पता कर ले कि आपके शहर में या जहाँ आप इसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने जा रहे हैं वहां किसी अन्य व्यक्ति के पास पहले से तो ही इसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप नही हैं। यदि पहले से ही किसी के पास इसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप हैं तो फिर यह आपको नही मिल पायेगी। इसलिए सबसे पहले इसके बारे में पता करे और उसके बाद ही Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए आवेदन करें।

  • अब जब आप Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो सबसे पहले तो उनकी वेबसाइट पर जाए जिसका लिंक https://www.haier.com/in/ है। वहां आपको कांटेक्ट अस का विकल्प मिल जाएगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो यह आपसे आपकी कुछ सामान्य जानकारी मांगेगा। इसमें आपसे आपका नाम, पता, ईमेल आईडी, मैसेज इत्यादि माँगा जाएगा। आप यह सब जानकारी भर कर उसे सबमिट कर दीजिए।
Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे ले? Haier Electronics Distributorship Hindi
  • उसके बाद जैसे ही Haier इलेक्ट्रॉनिक्स के कर्मचारी आपके संदेश को देखेंगे तो वे आपसे संपर्क स्थापित करेंगे। उसके बाद यदि बात आगे बढ़ती हैं तो वे आपकी जगह का दौरा करेंगे और उसके बाद आपको आगे की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझा दिया जाएगा।

अब कुछ सही रहा तो आपको Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप मिल जाएगी। उसके बाद आप काम करना शुरू कर सकते हैं।

Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की संपर्क जानकारी (Haier Electronics Distributorship Contact Details)

अब यदि आप Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी से किसी बारे में जानकारी लेना चाहते हैं या आपके मन में किसी तरह की कोई शंका हैं और आप उसका समाधान पाने के लिए उनसे बातचीत करना चाहते हैं तो इसके लिए Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने अपना एक कांटेक्ट नंबर जारी किया हुआ हैं जिस पर फोन करके आप सब जानकारी पा सकते हैं। इसके लिए आपको Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के 18004199999 नंबर पर फोन कर सब जानकारी मिल जाएगी।

Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग (Haier Electronics ki Marketing)

अब यदि आप Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के बाद उसकी मार्केटिंग को लेकर चिंतित हैं तो आज हम आपको बता दे कि इसके लिए आपको चिंता करने की कोई जरुरत नही हैं। आपको बस शुरू शुरू में अपने शहर या इलाके के दुकानदारो से संपर्क स्थापित करना होगा जो इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करते हैं। एक तरह से आपको उन्हें सूचित करना होगा कि अब आपके पास Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप होगी और वे सब सामान आपसे ही ख़रीदे।

इसके बाद जैसे जैसे उनकी दुकान पर Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के सामान में कमी होगी तो वे आपसे ही संपर्क करेंगे। आपको बस तय समय में सही सामान और माँगा गया सामान उन्हें पहुँचाना होगा। एक तरह से आपका सब काम Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के नाम से ही हो जाएगा क्योंकि आज के समय में यह एक बहुत ही बड़ा और प्रचलित नाम हैं जिसका मुकाबला किसी से नही हैं।

Haier इलेक्ट्रॉनिक्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप में मार्जिन (Haier Electronics Distributorship Marjin)

कोई भी व्यक्ति यदि किसी बिज़नेस में या किसी बड़ी कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप में हाथ आजमाता हैं तो वह अपना मार्जिन अवश्य ही देखेगा। बिना मार्जिन के किसी बिज़नेस में इतना पैसा लगाने का क्या ही अर्थ हुआ। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आपको अपने द्वारा मिलने वाले फायदे के बारे में ही नही पता होगा तो फिर क्या ही फायदा कि आप इतना पैसा भी लगाए और उससे कुछ फायदा भी ना हो।

download app

तो आज हम आपको बता दे कि यदि आप Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेते हैं तो आपको बहुत ही बड़ा फायदा होने वाला हैं। सह इसलिए क्योंकि Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी अपने डिस्ट्रीब्यूटरशिप को बहुत मार्जिन देती हैं। हालाँकि यह मार्जिन हर उत्पाद के अनुसार अलग अलग होता हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि टीवी पर अलग मार्जिन होगा तो एसी पर अलग। पर यह मार्जिन बहुत ज्यादा होगा जिससे आप बहुत पैसा कमा पाएंगे।

Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे शुरू करे – Related FAQs

प्रश्न: Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कहां की कंपनी है?

उत्तर: Haier इलेक्ट्रॉनिक्स चीन की कंपनी है।

प्रश्न: Haier इलेक्ट्रॉनिक्स के क्या क्या प्रोडक्ट्स आते हैं?

उत्तर: Haier इलेक्ट्रॉनिक्स के टीवी, एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन इत्यादि कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम आते हैं।

प्रश्न: Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना फायदेमंद है या नही?

उत्तर: Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना बहुत ही फायदेमंद रहेगा क्योंकि यह इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है।

प्रश्न: Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे ले?

उत्तर: Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए उस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करे।

तो आज आपने जाना कि किस तरह से आप Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप ले सकते हैं और उसके लिए आपको क्या क्या करने की आवश्यकता होगी। इसी के साथ आप उस कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए कहां आवेदन कर सकते हैं और उसके बाद की प्रक्रिया क्या हैं। साथ ही यदि आप Haier इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप ले लेंगे तो फिर इससे आपको क्या क्या फायदा मिल सकता हैं इत्यादि।

शेफाली बंसल
शेफाली बंसल
इनको लिखने में काफी रूचि है। इन्होने महिलाओं की सोशल मीडिया ऐप व वेबसाइट आधारित कंपनी शिरोस में कार्य किया। अभी वह स्वतंत्र रूप में लेखन कार्य कर रहीं हैं। इनके लेख कई दैनिक अख़बार और पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment