[पंजीकरण] Gobar Dhan Yojana 2023 क्या है ? इसका लाभ कैसे प्राप्त करे?

1 फरवरी 2018 को पेश बित्तीय बजट के दौरान भारत के वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली ने देश जनता के लिए कई आधारभूत योजनाओं की घोषणा की थी | देश के विकास और नागरिकों के  जीवन स्तर को उच्च करने के लिए कई योजनाओं का गठन किया गया | इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के स्वरुप को बदलने के लिए भी कई योजनाओं का गठन किया गया |  इन योजनाओं में एक योजना गैलवनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो-एग्रो रिसोर्स धन योजना भी है | जिसे हम Gobar Dhan Yojana के नाम से भी जानते हैं | Gobar Dhan Yojana क्या है | Gobar Dhan Yojana का आम जनता को क्या लाभ प्राप्त होगा | और इस योजना का लाभ आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं | आज हम इस अर्तिक्ल  के माध्यम से पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे |

Gobar Dhan Yojana 2023 –

Gobar Dhan Yojana

2023 के आम बजट में पेश की कई योजनाओं में Gobar Dhan Yojana एक महत्वपूर्ण योजना है | इस योजना का संचालन की पुष्टि अभी नहीं की गई है | Gobar Dhan Yojana 2023 का लाभ देश के किसानों को प्रदान किया जाएगा | इस योजना के अंतर्गत किसान अपने पशुओं के मल एवं अपशिष्ट पदार्थ एवं खेतों के पदार्थ जैसे भुसा आदि को कंपोस्ट बायोगैस , सीएनजी में परिवर्तित कर सकेंगे | इस योजना के तहत गोबर और ठोस अपशिष्ट को खाद और bio इंधन में परिवर्तित किया जाएगा |

इसके साथी श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि यह योजना गाँव को खुले में शौच से मुक्त करने और ग्रामीणों के  जीवन स्तर को ऊंचा लाने में भी अहम भूमिका निभाएगी |  इस योजना के अंतर्गत गोबर का दोहरा उपयोग किया जा सकता है | गोबर से बड़ी मात्रा में ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है | इसे ऊर्जा को प्लांट के द्वारा निकाला जा सकता है | जिसका का उपयोग किसान इंजन एवं पावर डीजल इंजन चलाने के लिए कर सकते हैं | प्लांट निकलने वाले गोबर का खाद के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं | इस तरह Gobar Dhan Yojana 2023 के द्वारा किसानों के खाद की समस्या दूर होगी | साथ ही आय के संसाधनों में भी बढ़ोत्तरी होगी |

योजना का नाम गोबर धन योजना
किसने शुरू की वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली
कब शुरू की गई 1 फरवरी 2018
लाभ किसे दिया जायेगा गरीब किसानो को
उद्देश्य ग्रामीण स्तर को बेहतर बनाना

Gobar Dhan Yojana 2023 के मुख्य उद्देश्य –

केंद्र सरकार द्वारा गठित की गई Gobar Dhan Yojana को लागू करने के मुख्य उद्देश्य कुछ इस प्रकार हैं  –

  • Gobar Dhan Yojana 2023 का गठन मुख्य तौर पर ग्रामीण नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए किया गया है |
  • इस योजना से देश के ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा |
  • इस योजना के अंतर्गत पशुओं के गोबर और खेतों से प्राप्त ठोस अपशिष्ट पदार्थों का उपयोग करके कंप्रेस्ड बायोगैस और बायोगैस सी एन जी बनाई जाएगी |
  • जिससे किसानों की दो मुख्य समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा | पहली उन्हें अच्छी उर्वरक प्राप्त होगी , और दूसरी उन्हें उर्जा के संसाधन प्राप्त होंगे |
  • इस योजना के संचालन से किसानों के आय के साधनों में अतिरिक्त वृद्धि होगी |
  • इस योजना के बजट में किसानों को समर्पित किया गया है | इसलिए इस योजना को देश के 115 जिलों में चालू किया जाएगा |
  • योजना के अंतर्गत चयनित जिलों में स्थित गाँव के इंफ्रास्ट्रक्चर , शिक्षा , बिजली ,  सिंचाई आदि का भी  प्रबंध किया जाएगा |
  • योजना का मुख्य आकर्षण कंपोस्ट खाद बनाने का है | जिससे किसानों को आर्थिक राहत भी प्राप्त होगी |

गोबर धन योजना के लाभ –

Gobar Dhan Yojana 2023 का संचालन करने के पश्चात देश के किसानों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे –

download app
  • इस योजना के लागू होने से देश के किसानों के आय के साधनों में वृद्धि होगी |  जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी |
  • किसान अब खेतों के ठोस अपशिष्ट पदार्थों और जानवरों के मल मूत्र आदि का भी सही तरीके से उपयोग कर सकेंगे |
  • इन अपशिष्ट पदार्थों का उपयोग करके बनाई जाने वाली खाद और बायोगैस दोनों का उपयोग किसान कर सकेंगे|
  • जिससे किसानों के उर्जा के साधन की बचत होगी | और इससे निकलने वाली ऊर्जा का उपयोग इंजन एवं पावर डीजल इंजन आदि चलाने में कर सकेंगे |
  • प्लांट से निकलने वाले गोबर का उपयोग भी किसान खाद के रुप में कर सकेंगे |
  • इसके साथ ही इस पूरी प्रक्रिया से देश में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को भी एक नई दिशा प्राप्त होगी |
  • साथ ही किसानों में इस योजना के लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन का भी बढ़ावा मिलेगा |

Gobar Dhan Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें –

  • केंद्र सरकार द्वारा 2023 के बजट में पेश की गई Gobar Dhan Yojana 2023 के लिए अभी तक ऑनलाइन पंजीकरण शुरू नहीं किए गए हैं |
  • जैसे ही योजना का पूर्ण रुप से गठन किया जाएगा | तब इस योजना के पंजीकरण के लिए सरकार द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट शुरू की जाएगी |
  • जहां से लाभार्थी अपना पंजीकरण इस योजना के लिए करा सकेंगे | जैसे ही इस योजना  के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए जाते हैं | हम आपको जानकारी उपलब्ध करा देंगे |

गोबर धन योजना से सम्बन्धित सवाल जबाब

गोबर धन योजना का आयोजन कब किया गया?

इस योजना का आयोजन 1 फरवरी 2022 को पेश बित्तीय बजट के अंतर्गत केंद्र सरकार के द्वारा किया गया.

गोबर धन योजना को किस उद्देश्य से शुरू किया गया है?

Gobar Dhan Yojana 2023 की शुरुआत मुख्य रूप से ग्रामीण इलाको में निवास करने वाले नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए किया गया है.

गोबर धन योजना के तहत देश के लोगो को क्या लाभ प्रदान किये जायेगे?

इस योजना के अंतर्गत भारत सरक़ार के द्वारा सभी चयनित जिलों के गाँव की स्थति सुधरने के लिए सरकार गाँव में बिजली, सिंचाई,आदि का भी  प्रबंध करेगी। जिससे गांव का स्तर बेहतर बन सके.

गोबर धन योजना लाभ किसे प्रदान किया जायेगा?

इस योजना का लाभ मुख्य रूप से खेती करने और पशुपालन करने वाले किसानो को प्रदान किया जायेगा।

गोबर धन योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

Gobar Dhan Yojana के लिए आवेदन अभी शुरू नहीं किये गए है अगर आप इस योजना का लाभ लेने आवेदन करने का सोच रहे है तो आपके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

तो दोस्तों  यह थी केंद्र सरकार द्वारा बजट 2021-22 में पेश की गई देश के किसानों के लिए Gobar Dhan Yojana 2023 के बारे में आवश्यक जानकारी | यह जानकारी आपको कैसी लगी  हमें जरूर बताएं | इसके साथ ही यदि आपका किसी भी प्रकार का कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें | हम जल्द ही आपके सवालों का जवाब देंगे || धन्यवाद ||

अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार टेक यू हेल्प के संस्थापक हैं। वह मानव व्यवहार और समाज का अध्ययन करने के जुनून के साथ अत्यधिक प्रेरित व्यक्ति हैं। उन्होंने 2015 में कानपुर विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है। पढ़ाई के दौरान, अनूप कुमार ने सामाजिक संरचनाओं और व्यक्तिगत अनुभवों को आकार देने के तरीकों की गहरी समझ विकसित की।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂