घर पर राखी कैसे बनाए? राखी बनाने की विधि सरल तरीका

|| Ghar par rakhi banane ka tarika, घर पर राखी कैसे बनाए? राखी बनाने की विधि सरल तरीका, how to make rakhi at home, rakhi kaise banaye, rakhi banane ka tareeka, rakshabandhan rakhi, rakhi making at home, how to make rakhi at home, rakhi banane ka tareeka ||

जैसा की हम सब जानते है रक्षाबंधन एक पावन त्योहार है। इस त्योहार को हिन्दू संस्कृति में खूब धूम धाम से मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने प्यारे (Ghar par rakhi kaise banaye) भईया की कलाई पर राखी बांधती है और भाईयो से उनकी जीवन भर रक्षा करने का वचन लेती है। भाई बहन चाहे कितनी दूर रहते हो (Ghar par rakhi kaise banate hain) पर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर या तो भाई अपनी बहन के पास राखी बंधवाने आ जाता है या फिर बहन अपने प्यारे भाई की कलाई पर राखी बांधने पहुँच जाती है।

यदि आप अपने भाई की कलाई पर बांधने के लिए खडू के हाथ से राखी बनाना सीखना चाहती हैं तो आज हम आपको वही बताएँगे। आज के इस लेख (Ghar par rakhi banana sikhayen) में आपको राखी बनाने के एक नही बल्कि कई तरह के तरीके जानने को मिलेंगे। इनकी सहायता से आप आसानी से राखी बनाना सीख सकती हैं। आइए (Ghar par rakhi kaise banate hain) जाने अपनी मनपसंद डिजाईन की राखी कैसे बनाए।

Contents show

राखी क्यों बनाई जाती है (Rakhi kyu manate hai)

रक्षाबंधन भी बहन के प्यार का प्रतिक माना जाता है। यह त्यौहार भाइयो को याद दिलाता है की उन्हें अपनी प्यारी बहनो का अच्छे और बुरे दोनों समय में उनका साथ देना है। रक्षाबंधन का त्यौहार भैया का उनकी बहनो के प्रति उनके कर्तव्य की याद दिलाता है। फिर चाहे बहन कितनी ही दूर रहती हो, भाई आज के दिन अपनी बहन से मिलने और उससे राखी बंधवाने जरूर जाता है।

क्या आप जानते है पुराने समय में राखियां बिलकुल अलग तरह की होती थी। कहते है की पुराने समय में राखी बनाने के लिए रोग प्रतिरोधक ओषधियों का प्रयोग किया जाता था। रक्षासूत्र बनाने के लिए केसर, चन्दन, रोली, चावल और सरसो का प्रयोग किया जाता था। परन्तु आज कल हमे बाजार में नई डिज़ाइन की बनी बनाई राखियां मिल जाती है।

घर पर राखी कैसे बनाए? (Ghar par rakhi banane ka tarika)

रक्षाबंधन कैसे मनाये (Rakshabandhan kaise manaye)

रक्षाबंधन के दिन भाई बहन भगवान की पूजा करके उन्हें फूल अर्पण करते है। इसके बाद बहने एक सुन्दर सी थाली में रोली, चावल, मिठाई और रंग बिरंगी राखियां रखकर उसे सजाती है। थाली सजाने के बाद राखी बांधने का शुभ मुहूर्त देखकर बहने पहले अपने भाई के मस्तक पर रोली और चावल का तिलक करती है। फिर उनका मुँह मीठा करके उसकी पूजा करती है। इसके बाद वे अपने भाई की कलाई पर सुन्दर सी राखी बांधती है।

रक्षाबंधन के एक महीने पहले से ही बाज़ार में नयी नयी डिज़ाइन की राखियां, फूल और सजावट का सामान और मिठाइयां इत्यादि मिलने लगती है। लोग अपनी दुकानों के बाहर तरह तरह की राखियां डिस्प्ले में लगाना शुरू कर देते है। छोटे बच्चो के लिए चमकने वाली राखियां जिनपर छोटा भीम, पोकेमोन, डोरेमोन आदि वाली स्टीकर बने हो और बड़े बच्चो के लिए ॐ, स्वास्तिक, मेरा भाई नामक वाली राखियां खूब बिकती है।

घर पर राखी कैसे बनाए (Ghar par rakhi banane ka tarika)

वैसे तो बाजार मे अनेक तरह की नई- नई डिज़ाइन में राखियां उपलब्ध होती है, पर अगर बहने खुद अपने हाथों से अपने भैया के लिए राखी बनाये तो यह दिन (Ghar par rakhi kaise banaye) उनके भईया के लिए और भी खास हो जाता है। आप अपने मनचाहे डिज़ाइन की राखी घर पर बैठ के बनाये और फिर उसे रक्षाबंधन के दिन अपने भाई की कलाई पर बांधे फिर देखिये आपके भाई कितने खुश हो जायेगे और आपको मनचाहा इनाम भी देंगे।

यदि आप घर पर राखी बनाने के सोच रही है तो आज हम आपको इस आर्टिकल में राखी बनाने के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनसे आप बाजार जैसी सुन्दर राखियां कम समय में बना पाएंगी (Ghar par rakhi banana)। आप चाहे तो इस तरीको को अपनाकर अलग अलग डिज़ाइन की ढेर सारी राखियां बना कर अपने परिवार और दोस्तों में बाँट सकती है या फिर बाजार में भी बेच सकती है। इससे आप बहुत अच्छी कमाई कर सकती है।

राखी बनाने के लिए सबसे पहले आपको डिज़ाइन पसंद करना होगा। वैसे तो राखी बनाने के बहुत सारे तरीके और डिज़ाइन होते है, परन्तु यह आप पर निर्भर करता है की आप किस तरह की सजावट पसंद करते है जैसे की स्टोन की डिज़ाइन वाली राखी, गोटा पत्ती की डिज़ाइन वाली राखी, स्टीकर वाली राखी आदि।

साथ ही राखी बनाने में कितना समय लगेगा ये बात भी आपकी मेहनत और आपके पसंद किये हुए डिज़ाइन पर निर्भर करता है। क्योंकि कई राखी के डिज़ाइन बहुत आसान होते हे जो बहुत जल्दी बन जाते हे परन्तु कुछ राखियों के डिज़ाइन इतने बड़े और बारीक़ होते है कि उन्हें बनाने में ज़्यादा समय लग जाता है।

राखी बनाने की सामग्री (Rakhi banane ki samagri)

घर पर राखी बनाने के लिए आपको रेशम की डोरिया, स्पॉन्ज, जरी का धागा, रंग बिरंगी कॉटन बॉल्स, रंगीन कागज़, स्टोन्स, स्टीकर, गोंद अथवा फेविकोल की आवश्कयता होगी। इस तरह राखी बनाने के लिए आपको कई अन्य तरह की सामग्रियों की भी आवश्यकता पड़ सकती हैं। यह सब सामग्री राखी बनाने के डिजाईन इत्यादि पर ही निर्भर करेगी।

इसलिए आप जिस तरह की भी राखी बनाने जा रही हैं उसी के अनुसार राखी का सामान इकठ्ठा कर ले। सही राखी बनाने में आपको सही सामान भी चाहिए होगा। हालाँकि ऊपर जो जो सामान हमने आपको बताया उससे आप सामान्य या घर पर बनाई जा सकने वाली राखी को बना सकते हैं।

स्वास्तिक वाली राखी कैसे बनाये

स्वास्तिक वाली रखिये बनाने मे आसान और दिखने में बहुत सुन्दर लगती है। इसमें आप स्वास्तिक, ॐ, गणेश जी की मूर्ति आदि की डिज़ाइन वाली राखी भी बना सकते है। ये राखी जल्दी से ख़राब भी नहीं होती क्योंकि इसमें ज़्यादा सजावट की आवश्यकता नहीं होती। इस डिज़ाइन की राखी बनाने में समय भी कम लगता है।

इसे बनाने के लिए आप बाजार से अपने मनचाहे डिज़ाइन के स्वास्तिक या ॐ के चिन्ह और अलग अलग तरह के रेशम के धागे खरीद कर ले आये। इसके बाद आप चाहे तो सीधा उन रेशमी धागो के ऊपर स्वस्तिक को गोंद की मदद से चिपका ले या फिर उसको और सुन्दर दिखने के लिए 2-3 रंगो के रेशमी धागो को आपस में गूंथ ले और फिर उसके ऊपर स्वस्तिक को गोंद की मदद से चिपका दे। इससे आपकी राखी और सुन्दर दिखेगी।

स्टीकर वाली राखी बनाने का तरीका 

यदि आपका भाई छोटा है और उससे छोटा भीम, पोकेमोन, डोरेमोन शिनचैन आदि कार्टून पसंद है तो आप उनके लिए स्टीकर वाली राखी भी बना सकती है। इसे बनाने के लिए आपको कोई भी कार्टून का स्टीकर, स्पंज और रेशम के धागे की आवश्यकता होगी। सबसे पहले आप स्पंज को गोल आकर में काट ले और फिर उसके ऊपर स्टीकर को चिपका दे। इसके बाद गोंद की मदद से उसपर रेशम का धागा चिपका दे। लीजिये तैयार है आपकी मनचाही स्टीकर वाली राखी। 

आप चाहे तो इसे और अच्छा दिखने के लिए इसमें एक बल्ब फिक्स कर सकती हैं जिससे बटन दबाने से उसमे लाइट जग जाएगी। ये राखी यक़ीनन आपके छोटे भाई को पसंद आएगी। वह इसे पहनकर बहुत ही खुश होगा और इसे दूसरों को भी खुशी खुशी दिखायेगा।

फूल वाली राखी कैसे बनाये

फूल वाली राखी बनानी बहुत आसान और दिखने में आकर्षक होती है। ये राखियां बहुत जल्दी बन जाती हैं और बनने के बाद बाजार जैसी राखी का लुक देती हैं। इसलिए आप अपने घर पर ही इस राखी को बना सकती हैं। यकीन मानिये इसे पहन कर भी आपका भाई बहुत ही खुश हो जाएगा।

इसे बनाने के लिए आप चाहे तो खुद घर पर कागज़ के फूल बना सकती हैं, या फिर बाजार से बने बनाये फूल खरीद के ला सकती हे। घर पर फूल बनाने के लिए आप एक चमकीला कागज़ ले और उसे गोल गोल घुमा कर फूल बना ले, ध्यान रहे की फूल अलग अलग साइज और रंग के हो। इसके बाद आप बनाये हुए फूलो को रेशम के धागे पर एक के ऊपर एक चिपका दे। और फूल के दोनों तरफ स्टोन चीपकार डिजाइनिंग कर सकती है। इससे आपकी राखी बहुत कलरफुल दिखेगी।

रुई की राखी कैसे बनाये 

रुई की डिज़ाइन की बनी हुई राखियां बहुत सॉफ्ट होती हैं और गर्मी में कलाई पर चुभती भी नहीं हैं। अगर आप पहली बार राखी बना रही है तो आप रुई की राखी से शुरुआत कर सकती है। यह राखी बनाने में बजी आसान होगी और आपके भाई की कमाई में सही से स्टे भी हो जाएगी।

इसे बनाने के लिए आप बाजार से रंग बिरंगी कॉटन बॉल्स खरीद लाये। अब इसमें से 3 अलग अलग रंग की कॉटन बॉल्स को रेशम के धागे पर गोंद से चिपकाये। अब इसपर सजावट के लिए पिले रंग के चमकिले सितारे, स्टोन आदि चिपका दे। ध्यान दे तीनो बॉल्स पर अलग प्रकार की डिज़ाइन बनाये तभी राखी सुन्दर लगेगी।

आप चाहे तो 3 की जगह 1 या फिर 5 कॉटन बॉल्स भी ले सकती है। पर एक बात का अवश्य ध्यान रखे की अपने भैया की कलाई के हिसाब से कॉटन बॉल्स लगाए। अगर आपके भाई की कलाई छोटी है तो छोटे आकर की 1 या 3 कॉटन बॉल्स ही लगाए। ज़्यादा कॉटन बॉल्स लगाने से हाथ ज़्यादा भरा भरा व कम सुन्दर लगेगा।

“मेरा भाई” नामक राखी कैसे बनाये

आप चाहे तो अपने भाई के लिए कस्टमाइज्ड राखी जैसे “मेरा भाई”, “वीरा”, “नटखट गोपाल” वाली राखी भी बना सकती है। इस तरह की डिज़ाइन वाली राखियां काफी चलन में है। आप चाहे तो अपने भाई का नाम की राखी भी बना सकते है।

इसे बनाने के लिए आप एक वुडेन प्लाई को रेक्टेंगल शेप में काट ले। अब इसके ऊपर स्पार्कल पर से अपने भाई का नाम, “मेरा वीरा”, “मेरा भाई” आदि लिखकर सजावट के लिए स्टोन्स लगा दे। इस राखी को पहन कर आपका भाई फूला नही समाएगा और इसे खुशी खुशी अपने दोस्तों और जानने वालो को दिखायेगा। इसलिए आप यह राखी अवश्य ही अपने घर पर बनायेंगे तो बहुत बढ़िया रहेगा।

स्माइली वाली राखी कैसे बनाये 

स्माइली वाली राखी बनाने के लिए सबसे पहले 2 रंगो के रेशम के धागो को चोटी की तरह गूँथ लीजिये। इसके दोनों सिरे बंद करने के लिए जरी का चमकदार  धागा इसपर सफाई से लपरट दे। इससे आपकी राखी में से धागे नहीं निकलेंगे। अब बनाये हुए बेस पर स्पंज की पतली परत चिपकाये।

अब इसके ऊपर एक कॉटन की रंग बिरंगी बॉल को गोंद की मदद से चिपकाये। अब आप बॉल के ऊपर स्टोनस की मदद से स्माइली बना लीजिये। तैयार स्माइली वाली राखी को अपने प्यारे भाई की कलाई पर सजाएं स्मिली वाली राखी आपके भाई को यह संदेश देगी कि उसे भी इसके जैसे हँसते रहना हैं और हमेशा खुश रहना हैं।

सिल्वर राखी बनाने की विधि 

सिल्वर की राखियां देखने में बहुत ही सुन्दर लगती है। ऐसी राखी बनाने के लिए आप एल्युमीनियम से निर्मित फूल और रेशमी धागा बाजार से खरीद लाये। बाजार में आपको एल्युमीनियम अथवा पीतल के सांचो में ढ़ले फूल मिल जायेंगे जिन पर चांदी का पानी चढ़ा होता है। उन्हें आप रेशमी धागो की सहायता से गूँथ ले। लीजिये तैयार है आपकी सिल्वर की राखी।

यह राखी देखने में थोड़ी भारी भी लगेगी और बाकियों से अलग लुक देगी। इसलिए आप अपने भाई की कलाई पर सिल्वर राखी भी बाँध सकती हैं। यह इसे बाजार वाला लुक देगी और उसे समझ में ही नही आएगा कि इसे किसी दुकान से खरीदा गया हैं या फिर आपने उसे खुद अपने घर से बनाया हैं। इसलिए आप पहले उसे यह राखी बंधे और फिर उसकी प्रतिक्रिया देखे।

क्ले की राखी कैसे बनाये 

वैसे तो छोटे बच्चे क्ले के साथ बहुत खेलते है। उन्हें क्ले की राखी बनाने में भी बहुत मज़ा आएगा। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक मोटा रेशम का धागा ले, या फिर दो पतले धागे लेकर उनको आपस में मरोड़ के चिपका ले। अब इसके ऊपर क्ले की सहायता से अपने मनचाहे आकर जैसे की मोर के पंख, फूल, मटकी और बांसुरी, स्टार, स्माइली आदि बनाकर चिपका दे।

अब इसके ऊपर स्टोन्स लगाकर डेकोरेशन कर दे।राखी के दोनों हिस्सों की तरफ मोती दाल दे ताकि कोई सामग्री बहार न निकले। यह राखी प्राकृतिक कारणों के कारण बहुत चलन में हैं और सभी को यह बहुत पसंद भी आती हैं। इसलिए आप इस रक्षाबंधन क्ले की राखी भी अपने भाई की कलाई पर बाँध सकती हैं।

download app

घर पर राखी बनाने के फायदे (Ghar par rakhi banane ke fayde)

घर पर राखी बनाने के कई तरह के फायदे देखने को मिलते हैं। एक तरह से देखा जाए तो घर पर राखी बनाना ना केवल आपकी बचत करवाएगा बल्कि आपकी क्रियात्मकता को बढ़ाने में भी योगदान देगा। आइए जाने घर पर राखी बनाने के क्या क्या फायदे हो सकते हैं।

  • सबसे पहला और मुख्य फायदा तो यही होगा कि आपके पैसे बच जाएंगे। कहने का अर्थ यह हुआ कि आजकल बाजार में बहुत महँगी महँगी राखियाँ देखने को मिलती हैं। ऐसे में सभी बहने अपने भाई की पसंद के अनुसार राखी खरीदने में असमर्थ होती हैं। इसलिए आप अपने घर पर ही राखी बनाकर पैसे बचाने का काम कर सकती हैं।
  • घर पर राखी बनाने का दूसरा सबसे बड़ा फायदा यह हैं कि इससे आप अपने भाई की पसंद के अनुसार राखी बना सकती हैं। अब किसी के भाई को कैसी राखी ज्यादा पसंद होती हैं तो किसी को कैसे। ऐसे में यह अवह्स्यक नही कि आपको अपने भाई की पसंद की राखी बाजार में मिल ही जाए। तो क्यों ना इस राखी उसकी पसंद की राखी को घर पर ही बना लिया जाए।
  • राखी को घर पर बनाने का तीसरा सबसे बड़ा फायदा यह हैं कि इसमें आपके भाई को अपनत्व का भाव नजर आएगा। बाजार से राखी खरीद कर तो कोई भी बहन अपने भाई को पहना सकती हैं जबकि अपने भाई के लिए अपने हाथों से बनी राखी उसे ;पहनना कोई कोई बहन ही करती होगी। ऐसे में जब आपके भाई को पता चलेगा कि उसकी कलाई में जो राखी बंधी हुई हैं वो उसकी बहन ने स्वयं बनाई हैं तो उसे बहुत खुशी होगी।
  • राखी बनाने का एक बड़ा फायदा और भी हैं। वह यह हैं कि इससे आपको अपनी रचनात्मकता को पहचानने का मौका मिलेगा। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आपके हाथ की बनी हुई राखी अच्छी बनी तो क्यों ना इसे एक व्यापार का मौका दिया जाए। आप अपने हाथ की बनाई हुई रखिया बनाकर बेच भी सकती हैं और इससे अच्छा खासा पैसा कमा सकती हैं।
  •  राखी बनाने के एक यह भी फायदा हैं कि आपको अपने हुनर को पहचानने में सहायता मिलेगी। एक तरह से आपके दिमाग में कई तरह के विचार आएंगे और आप उन्हें एक नया रूप दे पाएंगी। इससे ना केवल आपको अपने बारे में और जानने का अवसर प्राप्त होगा बल्कि आप उन्हें एक नया रूप भी दे सकती हैं।

घर पर राखी कैसे बनाए – Related FAQs

प्रश्न: राखी बनाने में क्या क्या लगता है?

उत्तर: राखी बनाने में रंग बिरंगे कागज, रेशम के धागे, स्टोंस, मोती इत्यादि चीज़े लगती हैं।

प्रश्न: रक्षाबंधन के लिए राखी कैसे बनाते हैं?

उत्तर: रक्षाबंधन के लिए राखी बनाने के लिए आप ऊपर बताये गए हमारे तरीको का पालन करे।

प्रश्न: हाथ से राखी कैसे बनाते हैं?

उत्तर: हाथ से राखी बनाना बहुत ही सरल हैं बस इसके लिए आपको ऊपर बताय्ते गए तरीको का पालन करना होगा।

प्रश्न: राखी के लिए किस धागे का उपयोग किया जाता है?

उत्तर: राखी के लिए रेशम या जरी के धागे का उपयोग किया जाता है।

तो यह थे कुछ तरीके जिनकी सहायता से आप अपने घर बैठे अपने भाई के लिए राखी बना सकती हैं। तो आज आपने जाना कि किस तरीको की सहायता से आप अपने घर पर ही तरह तरह (Rakhi kaise banai jaati hai) की राखियाँ बना सकती हैं, उनके डिजाईन किस तरह ले रख सकती हैं, साथ ही बाजार में आ रहे आधुनिक डिजाईन के अनुसार राखी बना सकती हैं और उन्हें बनाने के आपको क्या क्या फायदे मिल सकते हैं इत्यदि।

लविश बंसल
लविश बंसल
लविश बंसल वर्ष 2010 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया और वहां से वर्ष 2014 में बीटेक की डिग्री ली। शुरुआत से ही इन्हें वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेना या इससे संबंधित क्षेत्रों में भाग लेना अच्छा लगता था। इसलिए ये काफी समय से लेखन कार्य कर रहें हैं। इनके लेख की विशेषता में लेख की योजना बनाना, ग्राफ़िक्स का कंटेंट देखना, विडियो की स्क्रिप्ट लिखना, तरह तरह के विषयों पर लेख लिखना, सोशल मीडिया कंटेंट लिखना इत्यादि शामिल है।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment