First Cry की फ्रैंचाइज़ी कैसे शुरू करे? | लागत, प्रॉफिट, नियम व शर्ते | First Cry Franchise in Hindi

First Cry Franchise in Hindi:- First Cry कंपनी एक ऐसी कंपनी हैं जिसनें बहुत ही कम समय में अपना नाम बनाया हैं। इस कंपनी ने अपने शुरुआत के कुछ वर्षों में ही बहुत बड़ा व्यापार स्थापित कर लिया था। शुरुआत में यह केवल एक कंटेंट वेबसाइट थी लेकिन इसने (First Cry ki franchise kaise le) अपने बिज़नेस को बढ़ाते हुए प्रोडक्ट्स में भी अपने आप को शामिल कर लिया। आज यह छोटे बच्चों और माओं के लिए एक प्रमुख कंपनी बन चुकी हैं।

अब तो लगभग हर शहर में इसके स्टोर खुल चुके हैं या फिर खुलने जा रहे (First Cry store kaise khole) हैं। ऐसे में यदि आप भी अपने शहर में First Cry की फ्रैंचाइज़ी लेकर उसका स्टोर खोलना चाहते हैं तो आज हम आपकी इसमें सहायता करेंगे। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आप सच में First Cry का स्टोर खोलने को इच्छुक हैं तो इस लेख के माध्यम से आपको First Cry की फ्रैंचाइज़ी लेने के ऊपर (First Cry pre school in Hindi) संपूर्ण जानकारी मिलेगी। आइए जाने कैसे आप First Cry की फ्रैंचाइज़ी ले सकते हैं और उसका स्टोर खोल सकते हैं।

Contents show

First Cry की फ्रैंचाइज़ी लेने के ऊपर संपूर्ण जानकारी (First Cry Franchise in Hindi)

First Cry ब्रांड आज के समय का बच्चों और माओं के लिए प्रमुख ब्रांड हैं। तो स्थिति यह हो गयी हैं कि अस्पताल में यदि किसी महिला की डिलीवरी होती हैं तो First Cry कंपनी की ओर से उसे शुरूआती तौर पर एक किट गिफ्ट की जाती हैं ताकि वह अपने बच्चें के लिए शुरूआती सामान उपहार रूप में प्राप्त कर सके। बहुत से अस्पतालों में यह सुविधा दी जाती हैं।

तो ऐसे में यदि आप अपने शहर में First Cry का स्टोर खोलने को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसके बारे में संपूर्ण जानकारी ले लेनी चाहिए। साथ ही आपको यह भी जानना चाहिए कि First Cry के द्वारा किस किस क्षेत्र में अपनी फ्रैंचाइज़ी दी जा रही हैं ताकि आगे चलकर आपको किसी तरह की समस्या ना हो।

First Cry की फ्रैंचाइज़ी कैसे शुरू करे लागत, प्रॉफिट, नियम व शर्ते First Cry Franchise in Hindi

First Cry क्या है (First Cry kya hai)

First Cry की फ्रैंचाइज़ी लेने से पहले आप यह जान ले कि आखिरकार यह कंपनी क्या है और यह अपने अंतर्गत क्या क्या कम करती हैं। तो हम आपको यह बता दे कि First Cry कंपनी का संबंध पूर्ण रूप से बच्चों, toddler, गर्भवती महिला और नयी बनी माँ से हैं। इस कंपनी के द्वारा बच्चों और माओं को देखते हुए ही प्रोडक्ट्स का निर्माण किया जाता हैं और सेवाएं दी जाती हैं।

कहने का अर्थ यह हुआ कि First Cry कंपनी के सभी उत्पाद बच्चों और माओं को ही समर्पित हैं। जिस प्रकार आप बच्चों से जुड़ी कई तरह की साबुन या अन्य प्रोडक्ट्स को देखते हैं, ठीक उसी तरह First Cry कंपनी के द्वारा इसमें हर तरह के उत्पाद का निर्माण किया जाता हैं। ऐसे में आइए इनके बारे में भी जान लेते हैं।

First Cry कंपनी के प्रोडक्ट्स कौन कौन से हैं? (First Cry products list in Hindi)

अब आप यह भी जानना चाहते होंगे कि आखिरकार First Cry कंपनी के द्वारा किस किस तरह के उत्पाद बनाए जा रहे हैं। तो इसके बारे में संपूर्ण जानकारी आप उनकी वेबसाइट से भी पा सकते हैं क्योंकि उनकी वेबसाइट पर हर तरह के उत्पाद की लिस्टिंग आपको दिख जाएगी। ऐसे में आपको यह अनुमान लग जाएगा कि यदि आप अपने शहर में First Cry का शोरूम खोलेंगे तो उसमे आप किस किस तरह का सामान रख सकते हैं। फिर भी उनमे से कुछ मुख्य सामान की सूची हम आपको दे देते हैं।

  • First Cry के अंतर्गत बच्चों के सभी तरह के कपड़ों का निर्माण किया जाता हैं। फिर चाहे उनका अभी जन्म हुआ हो या फिर वे किसी भी उम्र के हो। यहाँ पर आपको हर तरह की उम्र के बच्चों के लिए अलग अलग कपड़े मिल जाएंगे।
  • बच्चों के लिए पहने जाने वाले जूते, चप्पल, टोपियाँ तथा अन्य चीज़ों का निर्माण भी First Cry के द्वारा किया जाता हैं। आप उन्हें भी अपने स्टोर पर रख सकते हैं।
  • बच्चों को खिलाने में जो भी आइटम इस्तेमाल होती हैं जिसे हम फीडिंग वाली चीज़े भी कहते हैं वह भी इनके यहाँ उपलब्ध हैं। उदाहरण के तौर पर बच्चों के दूध पीने की बोतल, पानी पीने का गिलास, सिप्पर, सूथर इत्यादि।
  • बच्चों के सोने से लेकर बैठने तक की हर चीज़ इनके यहाँ मिलती हैं जैसे कि पालना, बेड, गद्दा, वॉकर इत्यादि।
  • बच्चों के सभी तरह के खिलौने भी यहाँ मिलेंगे फिर चाहे वह सिंपल खिलौने हो या बैटरी से चलने वाले या कोई अन्य खिलौने।
  • इसी तरह महिलाओं की गर्भावस्था और सुंदरता से जुड़े उत्पाद भी इनके स्टोर पर मिल जाते हैं।

कुल मिलाकर आपको बच्चों से संबंधित हर तरह की आइटम यहाँ मिलेगी। यहाँ हर तरह की आइटम का अर्थ हुआ उनके खाने, पीने, बैठने, सोने, इत्यादि सभी तरह की गतिविधियों से संबंधित हर तरह की चीज़। ज्यादा जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं जिसका लिंक https://www.firstcry.com/ हैं।

First Cry फ्रैंचाइज़ी के प्रकार (First Cry franchise types in Hindi)

अब जैसा कि हमने आपको ऊपर ही बताया कि First Cry की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको आवेदन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि First Cry केवल एक तरह की ही फ्रैंचाइज़ी नही देती हैं। आप इसकी फ्रैंचाइज़ी के तौर पर इसका स्टोर खोल सकते हैं तो अपना एक प्री स्कूल भी खोला जा सकता हैं। जी हां, सही सुना आपने।

First Cry कंपनी के द्वारा अब केवल बच्चों के लिए दैनिक इस्तेमाल में होने वाले प्रोडक्ट्स का निर्माण ही नही किया जाता बल्कि ये बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में भी आ चुकी हैं। इसमें बच्चों के लिए प्री स्कूल की सुविधा उपलब्ध हैं जहाँ पर आप अपने बच्चों को पढ़ाने भेज सकते हैं। तो ऐसे में आइए जाने First Cry की फ्रैंचाइज़ी के दोनों प्रकारों के बारे में विस्तार से।

First Cry स्टोर की फ्रैंचाइज़ी लेना (First Cry store franchise)

सबसे पहले बात करते हैं First Cry के अंतर्गत खोले जाने वाले स्टोर की। शायद आपके शहर में First Cry का स्टोर पहले से ही खुला हुआ हो। यदि नही तो आप ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति बन सकते हैं। तो First Cry के स्टोर में आपको वह हर चीज़ मिलेगी जो आपको हमने ऊपर बताई हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि First Cry का स्टोर उन सभी सामान का एक स्टोर होता हैं जो आप उनकी वेबसाइट पर देख सकते हैं या ऑर्डर कर सकते हैं।

ऐसे में यदि आप First Cry की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं और उसके अंतर्गत स्टोर खोलने जा रहे हैं तो आपको बच्चों और माओं से जुड़ी हर तरह की आइटम अपने यहाँ रखनी होगी। फिर लोग आपके यहाँ अपने बच्चे से संबंधित शॉपिंग करेंगे। इसमें बच्चों के खिलौने, कपड़े, जूते, खाने पीने के लिए इस्तेमाल होने वाली चीज़ों सहित सभी चीज़ों की शॉपिंग करेंगे।

First Cry प्री स्कूल की फ्रैंचाइज़ी लेना (First Cry pre school franchise)

हाल ही में First Cry के द्वारा अपने प्री स्कूल भी खुलवाए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत छोटे बच्चों को पढ़ाया जाता हैं और उसके लिए लाइसेंस दिया जाता हैं। अभी तक देशभर में 100 से अधिक प्री स्कूल First Cry के बैनर तले खोले जा चुके हैं। साथ ही कंपनी ने जल्द से जल्द और नए स्कूल खोलने का लक्ष्य तय किया हुआ हैं और इसके तहत वह फ्रैंचाइज़ी के लिए आवेदन मांग रही हैं।

तो यदि आप स्टोर नही खोलना चाहते हैं और बच्चों के लिए एक स्कूल खोलकर प्रसिद्धि बटोरना चाहते हैं तो वह भी आप आसानी से कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको First Cry के द्वारा बनाए गए सभी नियम व दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।

First Cry की बाजार में मांग (First Cry market demand)

अब यदि First Cry की बाजार में मांग की बात की जाए तो आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आज के समय में यदि बच्चों के लिए सबसे प्रसिद्ध और बड़ी कंपनी की बात की जाए तो उसमे First Cry का नाम सबसे ऊपर आएगा। कहने का तात्पर्य यह हुआ कि आज के समय में First Cry कंपनी बच्चों की पसंदीदा कंपनी बन चुकी हैं और हर दिन इसकी प्रसिद्धि बढ़ती ही जा रही हैं।

ऐसे में यदि आप First Cry का शोरूम अपने शहर में खोलने जा रहे हैं तो आपको बहुत ही फायदा होने वाला हैं। वह इसलिए क्योंकि कंपनी ने अपनी ब्रांड वैल्यू बना ली हैं। ऐसे में लोग आपके स्टोर पर अपने आप ही आया करेंगे और खरीदारी करके चले जाएंगे। तो स्पष्ट शब्दों में बात को रखा जाए तो इस समय बाजार में बच्चों के प्रोडक्ट्स के लिए First Cry का नाम सबसे ऊपर आता हैं।

First Cry की फ्रैंचाइज़ी क्यों ले (First Cry franchise kyu le)

आपके दिमाग में यह भी चल रहा होगा कि आखिरकार आप First Cry की फ्रैंचाइज़ी ही क्यों ले। तो आपको हमने यह तो बता दिया कि First Cry ना केवल उभरता हुआ नाम हैं बल्कि अब यह नाम स्थापित हो चुका हैं और वो भी एक बड़े ब्रांड के रूप में। यदि आप बच्चों के किसी अन्य ब्रांड को देखेंगे तो वे बच्चों से संबंधित एक तरह का उत्पाद ही बनाते होंगे या कुछ कंपनियों के द्वारा एक से अधिक उत्पाद बनाए जाते होंगे लेकिन सीमित संख्या में।

वही यदि First Cry की बात हो रही हैं तो इसमें बच्चों के लिए बनाए जा रहे उत्पादों की संख्या असीमित हैं। एक तरह से इसने बच्चों के काम आने वाली हर तरह की चीज़ का निर्माण कर लिया हैं और वो भी गुणवत्तापूर्ण। ऐसे में जो नए नए माता पिता बने हैं या बनने वाले हैं वे First Cry के स्टोर में आकर अपने बच्चे के लिए शॉपिंग करना पसंद करते हैं। तो आपको बिना ज्यादा सोच विचार किये ही First Cry की फ्रैंचाइज़ी ले लेनी चाहिए।

First Cry स्टोर की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले (First Cry store ki franchise kaise le)

हमने आपको ऊपर ही बताया कि First Cry दो तरह से अपनी फ्रैंचाइज़ी देता हैं। तो यदि आप First Cry के बैनर तले अपना स्टोर खोलना चाहते हैं और उनके (First Cry store franchise in Hindi) बनाए उत्पादों को बेचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आगे बढ़ना होगा। इसके लिए आपको उनके द्वारा सेट किये गए सभी मापदंडों का पालन करना होगा और उसके बाद ही आपको इनकी फ्रैंचाइज़ी मिल पायेगी। तो आइए जाने आपको First Cry स्टोर की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए क्या कुछ करना होगा।

First Cry स्टोर के लिए जगह

अब यदि आप First Cry का स्टोर खोलने जा रहे हैं तो उसके लिए आपसे पास कम से कम 1500 वर्ग फुट की जगह तो चाहिए ही चाहिए। साथ ही इसका फ्रंट चौड़ा होना चाहिए ताकि लोगों की वहां से आते जाते नज़र पड़ सके। साथ ही आपको इसके लिए किसी ऐसी जगह जा चुनाव करना होगा जो आपके शहर में किसी प्रसिद्ध जगह पर हो या जहाँ पर बच्चों के स्कूल इत्यादि हो। साथ ही यह भी देखे की जगह आपके नाम पर हैं या आपने उसे लीज पर लिया हुआ हैं।

First Cry स्टोर के लिए निवेश राशि

First Cry स्टोर की फ्रैंचाइज़ी लेना कोई आसान काम नही होता हैं। इसके लिए आपको First Cry कंपनी के द्वारा दो तरह के विकल्प दिए जाएंगे जो आपके स्टोर के प्रकार पर निर्भर करेंगे। तो इसमें आपको दो विकल्प के रूप में 35 से 50 लाख के बीच रुपए लगाने का विकल्प मिलेगा तो दूसरे विकल्प में 50 लाख या इससे अधिक रुपए लगाने होंगे। अब आपको ही यह देखना होगा कि आप इसमें किस विकल्प का चुनाव करेंगे और कितना तक निवेश करेंगे।

First Cry स्टोर की फ्रैंचाइज़ी का प्रकार

First Cry स्टोर में भी फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको चार विकल्प दिए जाएंगे। कहने का अर्थ यह हुआ की First Cry कंपनी ने अपने यहाँ मिलने वाले प्रोडक्ट्स की श्रेणी के आधार पर चार तरह के स्टोर को बनाया हैं। इनके नाम हैं Firstcry स्टोर, Babyhug स्टोर, Cutewalk स्टोर तथा Babyyoye स्टोर. अब इनमे से First Cry के अंतर्गत तो आप सभी तरह के प्रोडक्ट्स बेच पाएंगे जबकि अन्य स्टोर को चुनने पर आप कुछ स्पेसिफिक आइटम ही अपने स्टोर पर बेच पाएंगे। तो इसका चुनाव आपको ही करना होगा।

First Cry स्टोर के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स

जब आप First Cry की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आवेदन कर रहे होंगे तो आपसे कुछ डाक्यूमेंट्स मांगे जाएंगे ताकि आपकी पहचान और आय का प्रमाण लिया जा सके। इसके तहत आपको अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पता प्रमाण पत्र, जमीन के कागजात इत्यादि जमा करवाने होंगे। उसके बाद ही आपको First Cry स्टोर की फ्रैंचाइज़ी मिल पायेगी।

First Cry स्टोर की फ्रैंचाइज़ी लेने की आवेदन प्रक्रिया

अब जब आप First Cry का स्टोर खोलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं तो आपको इसकी आवेदन प्रक्रिया भी जाननी होगी। तो इसके लिए सबसे पहले तो आपको First Cry की वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक https://www.firstcry.com/ हैं। अब जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपको स्क्रॉल डाउन करते हुए सबसे अंत में जाना होगा जहाँ आपको दाए कोने में लिखा हुआ दिखाई देगा “Become Our Franchise Store” बस आपको इसी पर ही क्लिक करना होगा और आगे बढ़ना होगा।

जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा। आपको इस फॉर्म को भरकर First Cry स्टोर की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आवेदन सबमिट करना होगा। इस फॉर्म को आप इस लिंक https://www.firstcry.com/franchisee पर क्लिक कर भी देख सकते हैं। आपसे यहाँ कुछ मूलभूत जानकारी के साथ साथ बिज़नेस से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी जैसे कि आपका नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्टोर का प्रकार, निवेश की जा सकने वाली राशि, आपका संदेश और कुछ अन्य जानकारी।

आप यह सब जानकारी भरकर उन्हें दे दे और उसके बाद First Cry के अधिकारी आपसे अपने आप ही संपर्क करेंगे और आगे की प्रक्रिया के बारे में समझा देंगे। यदि आपके शहर में पहले से कोई First Cry का स्टोर नही खुला हुआ हैं तो आपको इसका स्टोर खोलने की अनुमति आसानी से मिल जाएगी अन्यथा यह आपको किसी दूसरी जगह पर स्टोर खोलने को भी कह सकती हैं।

First Cry स्टोर से कमाई

आप विश्वास नही करेंगे लेकिन हर दिन के साथ First Cry की कमाई बढ़ते ही जा रही हैं। अब जब First Cry कंपनी की कमाई बढ़ रही हैं तो इसका सीधा सा अर्थ हुआ इसकी फ्रैंचाइज़ी लेकर काम कर रहे लोगों की भी कमाई बढ़ रही हैं। लोगों के द्वारा आज के समय में अपने बच्चों के लिए First Cry का सामान खरीदना एक स्टेटस सिंबल बन चुका हैं।

ऐसे में यदि आप अपने शहर में First Cry का स्टोर खोल लेते हैं तो आपके यहाँ पहले दिन से ही ग्राहकों की लंबी लाइन लग जाएगी। आपको पूर्ण रूप से केवल और केवल First Cry कंपनी के ब्रांड नाम का लाभ होगा और देखते ही देखते आप इसमें लाखों की कमाई करने लगेंगे।

First Cry प्री स्कूल की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले (First Cry pre school franchise kaise le)

अब First Cry के फ्रैंचाइज़ी मॉडल के रूप में दूसरे विकल्प की बात करते हैं जो कि शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा हुआ हैं। इसे First Cry के द्वारा स्टोर की फ्रैंचाइज़ी के बहुत बाद में शुरू किया गया था लेकिन यह बहुत ही तेजी के साथ आगे बढ़ रहा हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि इतने (First Cry pre school franchise in Hindi) वर्षों से First Cry ने लोगों के बीच जो नाम कमाया हैं उसका परिणाम इसके द्वारा हर शहर में अपने द्वारा खोले जा रहे प्री स्कूल की संख्या हैं। ऐसे में यदि आप भी First Cry के प्री स्कूल की फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको यह सब करना होगा।

First Cry प्री स्कूल के लिए जगह

सबसे पहले तो आपको प्री स्कूल खोलने के लिए एक बड़ी जगह का निर्धारण करना होगा और वह भी अपने शहर के अंदर ही। यदि यह दूर भी हैं तो आपको बच्चों को लाने और ले जाने के लिए प्रॉपर वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। वैसे आप यह भलीभांति जानते होंगे कि कोई भी अपने कहते बच्चों को दूर के प्री स्कूल में भेजना पसंद नही करता हैं।

तो ऐसे में यदि आप First Cry के अंतर्गत प्री स्कूल खोलने ही जा रहे हैं तो आप यह अपने शहर की व्यस्त जगह पर ही खोले। इसके लिए आपको कम से कम दो हज़ार वर्ग फुट की जगह की जरुरत पड़ेगी। तो आप इसकी व्यवस्था भी पहले से ही कर लेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

First Cry प्री स्कूल फ्रैंचाइज़ी के लिए निवेश

अब यदि आप First Cry का प्री स्कूल खोल ही रहे हैं तो First Cry कंपनी के द्वारा स्कूल को खोले जाने वाले आकार के आधार पर निवेश की जा सकने वाली राशि के अलग अलग मानदंड तय किये हैं। इसमें कुल 4 तरह के मानदंड First Cry के द्वारा तय किये गए हैं जो स्कूल की स्थिति और प्रकार को दर्शाते हैं।

इसके अनुसार आप 15 से 20 लाख, 20 से 30 लाख, 30 से 40 लाख या फिर 40 लाख से ज्यादा का निवेश कर First Cry का प्री स्कूल खोल सकते हैं। तो अब यह आप पर ही निर्भर करता हैं कि आप किस तरह का प्री स्कूल खोलना चाहते हैं और कितनी तक राशि आप लगा सकते हैं।

First Cry प्री स्कूल फ्रैंचाइज़ी के लिए अन्य व्यवस्था

स्कूल खोलना कोई आसान काम नही होता हैं और जब बात बच्चों के स्कूल की हो तो यह और भी कठिन हो जाता हैं। वह इसलिए क्योंकि आपके ऊपर बच्चों को संभालने का उत्तरदायित्व भी होता हैं। कहते बच्चों में तो इतनी समझ नही होती हैं और हर माता पिता पूरे विश्वास के साथ अपने बच्चों को प्री स्कूल में भेजते हैं। तो ऐसे में उनकी सुरक्षा का उत्तरदायित्व आप पर ही होगा।

तो ऐसे में बच्चों को पढ़ाने के लिए सही शिक्षकों का चुनाव करना, क्लासरूम का डिजाईन और इंटीरियर सेट करना, खिलौने तथा अन्य सामान मंगवाना, बच्चों को लाने ले जाने की व्यवस्था करना इत्यादि सभी चीज़ों का ध्यान आपको पहले से ही रखना होगा। हालाँकि First Cry कंपनी के द्वारा भी इसमें आपकी सहायता की जाएगी।

First Cry प्री स्कूल फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं तो इसके लिए ना केवल आपको रजिस्ट्रेशन करवाना होगा बल्कि कई तरह के लाइसेंस भी लेने होंगे। वह इसलिए क्योंकि आपका क्षेत्र सीधा बच्चों के भविष्य और सुरक्षा से जुड़ा हुआ हैं। ऐसे में आपको केंद्र व राज्य सरकार से सभी तरह के लाइसेंस लेने होंगे। हालाँकि First Cry कंपनी के द्वारा इसमें आपकी हर तरह से सहायता की जाएगी।

इसी के साथ आपको अपनी पहचान और शिक्षा से संबंधित हर तरह के डाक्यूमेंट्स First Cry कंपनी को सबमिट करने होंगे ताकि वह आगे की प्रक्रिया कर सके। तो इसमें आपका आधार, पैन, पता, शिक्षा, आय इत्यादि सभी के प्रमाण पत्र आ जाएंगे। इसलिए आपसे जो जो भी डॉक्यूमेंट मांगे जाते हैं, उन्हें आप सबमिट करवा दे।

First Cry प्री स्कूल की फ्रैंचाइज़ी लेने की आवेदन प्रक्रिया

अब यदि आप First Cry कंपनी का प्री स्कूल खोलने का मन बना चुके हैं और शिक्षा के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आपको इसकी आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी जानना चाहिए। इसके लिए आपको ऊपर बताये गए चरणों का पालन करते हुए ही First Cry की वेबसाइट पर जाना होगा और फिर वहां पर सबसे नीचे स्क्रॉल करके Become our franchise store पर क्लिक करना होगा।

जब आपका यह पेज खुल जाएगा तो उसमे पहले तो आपको इनका स्टोर खोलने का फॉर्म दिखाई देगा लेकिन आपको उसी के साथ एक विकल्प दिखाई देगा जिस पर लिखा होगा “Open a Preschool” बस आपको इसी पर ही क्लिक करना होगा। हालाँकि आप इस लिंक https://www.firstcry.com/intelli/intellitots/franchise-with-us पर क्लिक कर सीधा वही पहुँच सकते हैं।

जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने First Cry प्री स्कूल की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। यहाँ भी आपको कुछ मूलभूत जानकारी के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भर कर सबमिट करनी होगी। इसम आपसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पिन कोड तथा निवेश की जा सकने वाली राशि की जानकारी मांगी जाएगी। जब आप यह फॉर्म भरकर सबमिट कर देंगे तो First Cry के द्वारा आपसे अपने आप ही संपर्क कर आगे की प्रक्रिया के बारे में अवगत करवा दिया जाएगा।

First Cry प्री स्कूल से कमाई

ऐसा कोई शहर नही होगा जहाँ पर छोटे बच्चे ना हो या उन्हें स्कूल में ना भेजा जाता हो। साथ ही बहुत ही कम लोग होते हैं जो प्री स्कूल के लिए अपने बच्चों को बड़े स्कूल में भेजते होंगे। उनके द्वारा अपने बच्चों को किसी पास के या फिर स्पेसिफिक प्री स्कूल में ही भेजा जाता होगा।

ऐसे में यदि आप इतने बड़े ब्रांड का प्री स्कूल खोलने जा रहे हैं तो अवश्य ही आपके शहर के लोग यही चाहेंगे कि उनका बच्चा भी आपके ही स्कूल में पढ़ें ताकि उसे अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके। तो यदि आप First Cry के बैनर तले प्री स्कूल खोलने जा रहे हैं तो उसमे आपकी कमाई दिनों दिन बढ़ती ही चली जाएगी और आपके स्कूल में कभी भी बच्चों की कमी नही होगी।

download app

First Cry की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले – Related FAQs

प्रश्न: First Cry कंपनी क्या बनाती है?

उत्तर: First Cry कंपनी के द्वारा बच्चों और माओं से जुड़े प्रोडक्ट्स का निर्माण किया जाता है।

प्रश्न: First Cry के प्रोडक्ट्स क्या हैं?

उत्तर: बच्चों के बैठने, सोने, पहनने, खाने, पीने से संबंधित हर तरह के प्रोडक्ट्स First Cry कंपनी के द्वारा बनाए जाते हैं।

प्रश्न: क्या First Cry के स्कूल भी होते हैं?

उत्तर: हां, आज के समय में देशभर में लगभग 100 से भी अधिक स्कूल First Cry कंपनी के अंतर्गत खुल चुके हैं और निरंतर इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही हैं।

प्रश्न: क्या First Cry बच्चों की कंपनी है?

उत्तर: हां, First Cry बच्चों से जुड़ी कंपनी हैं जहाँ उनसे संबंधित प्रोडक्ट्स का निर्माण किया जाता हैं और उनके लिए प्री स्कूल भी खोले जाते हैं।

तो इस तरह से आज आपने जाना कि यदि आप First Cry की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो उसके लिए आपको क्या कुछ करना होगा। इसके साथ ही आपने यह भी जान लिया कि First Cry कंपनी के द्वारा किस किस तरह की फ्रैंचाइज़ी की सुविधा दी जाती हैं। तो आप पहले यह निर्धारित कर ले कि आप First Cry कंपनी के बैनर तले कौन सी फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं। उसके बाद ही आप संबंधित फ्रैंचाइज़ी के लिए आवेदन करें।

शेफाली बंसल
शेफाली बंसल
इनको लिखने में काफी रूचि है। इन्होने महिलाओं की सोशल मीडिया ऐप व वेबसाइट आधारित कंपनी शिरोस में कार्य किया। अभी वह स्वतंत्र रूप में लेखन कार्य कर रहीं हैं। इनके लेख कई दैनिक अख़बार और पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Comment (1)

Leave a Comment