Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप कैसे ले? | निवेश, मुनाफा, नियम, व शर्ते | Essar petrol pump dealership in Hindi

|| Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप कैसे शुरू करें? | Essar petrol pump dealership in Hindi | Essar petrol pump franchise cost | Essar petrol pump dealership shuru karne ka tarika | Essar petrol pump application form | Essar petrol pump dealership investment in Hindi ||

Essar petrol pump dealership in Hindi :- जैसे जैसे वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है वैसे वैसे ही देशभर में पेट्रोल पंप की संख्या में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। पहले केवल कुछ चुनिंदा कंपनियों के ही पेट्रोल पंप देखने को मिलते थे जैसे कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम या भारत पेट्रोल (Essar petrol pump franchise in Hindi) इत्यादि। किंतु अब इस क्षेत्र में कई अन्य कंपनियां भी आ चुकी है जो अपने अंतर्गत कई तरह के पेट्रोल पंप खोल रही है। इसी में एक नाम है Essar पेट्रोल पंप का।

आप यदि अपनी कार या बाइक लेकर निकलते होंगे तो आपको कई जगह Essar कंपनी के पेट्रोल पंप दिख जाएंगे और उन पर लगने वाली भीड़ भी। ऐसा इसलिए क्योंकि जो पेट्रोल Essar पेट्रोल पंप पर मिलता है वह उच्च गुणवत्ता का होता है और उसके दाम भी वही होते (Essar petrol pump franchise cost) हैं। यही कारण है कि आज के समय में बहुत से लोग Essar के पेट्रोल पंप से ही पेट्रोल को भरवाना पसंद करते हैं।

साथ ही Essar पेट्रोल पंप की कंपनी देशभर में अपने और पेट्रोल पंप खुलवाने और बिज़नेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी डीलरशिप दे रही है। अभी तक हजारों लोगों ने अपने अपने शहर में Essar पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन दे दिया (Essar petrol pump dealership in India in Hindi) है। तो यदि आप भी Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने को इच्छुक है और अपने शहर में एक पेट्रोल पंप के मालिक बनना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही लिखा गया है जिसे आपको पढ़ना चाहिए।

Contents show

Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप कैसे शुरू करें? (Essar petrol pump dealership in Hindi)

पेट्रोल पंप को चाहे किसी भी शहर में खोला जाए, वह हमेशा लाभदायक ही होता है। वह इसलिए क्योंकि यह लोगों के लिए लग्जरी चीज़ ना होकर, हमेशा इस्तेमाल में आने वाली चीज़ होती है। अब लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए वाहन का इस्तेमाल करेंगे और उसके लिए पेट्रोल का भी इस्तेमाल होगा ही। तो पेट्रोल इस्तेमाल होगा तो उसकी खपत भी बढ़ेगी और फिर लोग उसके लिए पेट्रोल पंप पर (Essar petrol pump dealership shuru karne ka tarika) आएंगे। ऐसे में यदि उनके यहाँ Essar पेट्रोल पंप है तो वे वहां आकर भी इसे खरीदना पसंद करेंगे।

Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप कैसे ले निवेश, मुनाफा, नियम, व शर्ते Essar petrol pump dealership in Hindi

किंतु यदि आप अपने शहर में Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेना चाहते हैं और इसके लिए उपाय ढूँढ रहे हैं तो आज हम आपको इसी के बारे में ही विस्तार से बताने वाले हैं। आज के इस लेख को पढ़ कर आपको यह भलीभांति आईडिया हो जाएगा कि आखिरकार किस प्रक्रिया के तहत आप भी अपने शहर में Essar पेट्रोल पंप खोल सकते हैं।

अपने शहर के पेट्रोल पंप की स्थिति जानना (Essar petrol pump dealership market research in Hindi)

Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेनी है तो उससे पहले आपको अपने शहर में अन्य पेट्रोल पंप की स्थिति की अच्छे से जांच कर लेनी चाहिए। आपके शहर में पहले से ही कई कंपनियों के पेट्रोल पंप खुले हुए होंगे जहाँ दैनिक रूप से हजारों वाहनों में पेट्रोल भरने का काम किया जाता होगा। तो आपको उनके यहाँ का बिज़नेस मॉडल जानना होगा, वहां एक दिन में कितने लोग पेट्रोल भरवाने आते हैं और उससे उनकी कितनी तक कमाई हो जाती है इत्यादि।

इसी तरह की कुछ बातों को ध्यान में रख कर और इनसे एक प्लान तैयार कर ही आपको आगे की दिशा तय करनी होगी। एक तरह से कहा जाए तो आपको Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने से पहले अपने शहर और उसके आसपास के सभी पेट्रोल पंप की रणनीति देख लेनी चाहिए।

Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने से पहले बिज़नेस प्लान बनाना (Essar petrol pump dealership business plan in Hindi)

अब यदि आप Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं और उसके लिए अपना आवेदन देना चाहते हैं तो उससे पहले Essar पेट्रोल पंप के बारे में जानकारी ली जानी जरुरी हो जाती है। कहने का अर्थ यह हुआ कि आपको इससे पहले Essar कंपनी के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए और उनका बिज़नेस मॉडल कैसा है, इसके बारे में भी साथ के साथ जान लेना चाहिए।

अब आपको उसी के आधार पर ही एक बिज़नेस प्लान तैयार करना चाहिए। इस बिज़नेस प्लान में आप हर उस चीज़ को लिखेंगे जो Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने के लिए जरुरी होती है और उनके नियमों के अनुसार है। इसमें शुरू से लेकर अंत तक हरेक चीज़ के बारे में और उसके समाधान के बारे में लिखा हुआ होना चाहिए। अब आपको इसी बिज़नेस प्लान को ही ध्यान में रखकर Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

Essar पेट्रोल पंप खोलने के लिए सही लोकेशन का चुनाव (Essar petrol pump dealership area)

आपने यदि अपने शहर में बाकि पेट्रोल पंप देखे होंगे तो उनमे एक चीज़ एक जैसी पाई होगी और वह यह होगी कि उन सभी पेट्रोल पंप को ऐसी जगह पर बनाया गया है जहाँ से लोग सामान्य तौर पर गुजरते हैं या फिर जो आपके शहर की मुख्य सड़क या हाईवे है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहाँ से गुजरते हुए लोग अपनी गाड़ी में पेट्रोल ख़त्म हो जाने या कम हो जाने पर उसे भरवाते (Essar petrol pump franchise area) हैं।

इसलिए आपको भी अपने शहर में ऐसी ही किसी जगह का चुनाव करना चाहिए। अब वह जगह कोई भी मुख्य सड़क या हाईवे हो सकती है। आप चाहे तो अपने शहर के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग या राजकीय राजमार्ग पर भी Essar पेट्रोल पंप खोल सकते हैं और एक राज्य से दूसरे राज्य में गुजरते वाहनों में पेट्रोल भर कर कमाई कर सकते हैं।

Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप कैसे लें? (Essar petrol pump dealership kaise le)

अब आती है मुख्य मुद्दे की बात और वो है Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने के लिए अपना आवेदन देने की। तो इसके लिए Essar कंपनी ने सब प्रक्रिया को ऑनलाइन ही एक फॉर्म के माध्यम से बताया हुआ है। आपको उसी फॉर्म को ऑनलाइन देखना होगा और फिर उसका पीडीएफ फॉर्मेट में प्रिंट आउट निकलवाना (Essar petrol pump franchise kaise le) होगा। इसके बाद फॉर्म में पूछी गयी जानकारी को सावधानी पूर्वक भर कर उसे उसके ऑफिस में पहुँचाना होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि यह फॉर्म कहां से मिलेगा।

तो उसके लिए पहले आपको Essar पेट्रोल पंप की वेबसाइट पर जाना होगा और उसके बाद आपको वहां फॉर्म मिल जाएगा। यदि आपको सीधे ही फॉर्म वाले लिंक पर पहुंचना है तो आप इस https://archive.essar.com/section_level3.aspx?cont_id=tyN/VXziEDc= लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको बीच में Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने के लिए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करने का लिंक मिल जाएगा।

आप चाहे तो सीधे इस https://archive.essar.com/upload/pdf/eol_retail_form_essar_may2014.pdf लिंक पर क्लिक कर Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने वाले आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं। यह एक लंबा चौड़ा फॉर्म होता है जिसका पूरा प्रिंट आपको किसी प्रिंटआउट वाली दुकान से निकलवाना होगा। उसके बाद इस फॉर्म में पूछी गई हरेक जानकारी को ध्यान से भर कर उसे सबमिट करवा देना होगा। आइए एक एक करके इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को जान लेते हैं ताकि आप सही से इस फॉर्म को भर पाए।

निजी जानकारी

सबसे पहले तो आपसे इस फॉर्म के माध्यम से आपकी निजी जानकारी पूछी जाएगी। कोई भी कंपनी अपनी डीलरशिप देने से पहले यह पक्का कर लेना चाहती है कि सामने वाला व्यक्ति सही भी है या नहीं। इसके लिए वह उस व्यक्ति से अपनी पहचान और संपर्क के सभी विवरण देने को कहती है। तो यदि आपको Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप चाहिए तो आपको अपनी निजी जानकारी को उन्हें देना होगा।

इसमें आपसे आपका नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी, घर का एड्रेस व अन्य मूलभूत जानकारी पूछी जाएगी। साथ ही आपके घर में रहने वाले अन्य सदस्यों की जानकारी भी इसी कॉलम में आपसे पूछी जाएगी जिसे आपको सावधानीपूर्वक भर देना होगा।

व्यवसाय जानकारी

आप अभी तक जो व्यापार करते थे या कर रहे हैं उसका नाम, उससे होने वाली आय, आपका इसमे अनुभव, कंपनी है तो उसका टर्नओवर इत्यादि सब जानकारी आपसे इस कॉलम में पूछी जाएगी। कुल मिलाकर इसमें आपको यह बताना होगा कि आप बिज़नेस क्या करते हैं और यदि नौकरी करते हैं तो वह कैसी है। आपको अपने करियर व काम करने के क्षेत्र के बारे में सब कुछ यहाँ बताना होगा तभी आप Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने की दिशा में आगे बढ़ पाएंगे।

आयल इंडस्ट्री में अनुभव

आप Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने के लिए आवेदन करने जा रहे हैं जिसके तहत आप अपने शहर में Essar पेट्रोल पंप खोल पाएंगे। ऐसे में Essar कंपनी अवश्य ही जानना चाहेगी की आपका इसी क्षेत्र में अर्थात आयल इंडस्ट्री में कितना अनुभव है। क्या आपने पहले कभी ऐसी किसी कंपनी या इससे संबंधित किसी क्षेत्र में कोई काम किया है या नहीं। यदि किया है तो उस कंपनी का क्या नाम था और आपने उसमे कब से लेकर कब तक काम किया है इत्यादि।

Essar पेट्रोल पंप के लिए जगह की जानकारी

आप जहाँ भी Essar पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो उस जगह या साईट की पूरी जानकारी आपको Essar कंपनी को देनी होगी। उदाहरण के तौर पर वह जगह आपके शहर में कहां स्थित है, वह कौन सा राष्ट्रीय या राजकीय राजमार्ग है या फिर वह कहीं और स्थित है। क्या वहां जमीन विकास के लिए उपलब्ध है या नहीं, जगह का साइज़, लंबाई, चौड़ाई इत्यादि सभी तरह की जानकारी आपको इसमें देनी होगी।

Essar पेट्रोल पंप लोकेशन का लैंडमार्क

अब यदि आप एक शहर से दूसरे शहर में जाते हैं तो आपको बीच में अलग अलग रंगों के पत्थर सड़क किनारे दिखाई देंगे। इन पत्थरों पर आगे आने वाले शहर का नाम और उसकी दूरी लिखी हुई होती है। तो इसी की जानकारी Essar पेट्रोल पंप की जगह के लैंडमार्क के रूप में आपसे मांगी जाएगी। कहने का अर्थ यह हुआ कि आप जहाँ भी Essar पेट्रोल पंप खोलने का सोच रहे हैं तो उससे यह पत्थर कितनी दूरी पर है और किस तरफ है इत्यादि।

जमीन से जुड़ी अन्य जानकारी

जिस भी जमीन पर आप Essar पेट्रोल पंप खोलने का सोच रहे हैं, उस जमीन का मालिक कौन है या फिर वह जमीन किसके नाम पर है, उसके मालिक की पूरी जानकारी, जमीन का स्टेटस क्या है जैसे कि वह कृषि भूमि है या कुछ और, वहां पर बिजली पहले से उपलब्ध है या नहीं, इत्यादि कई चीज़ों की जानकारी आपसे इस कॉलम में पूछी जाएगी जिसे आपको सावधानी से भर देना होगा।

जमीन के आसपास की गतिविधियाँ

आपके द्वारा चुनी गयी जगह के आसपास किस तरह की गतिविधियाँ होती है, उसके आसपास कोई नया हाईवे, ब्रिज इत्यादि कुछ बनने का प्रस्ताव है या बन रहा है, इत्यादि बातों के बारे में भी आपको इसमें जानकारी देनी होगी। कहने का अर्थ यह हुआ कि Essar कंपनी आपको अपनी डीलरशिप देने से पहले आपसे आपकी जमीन और उसकी लोकेशन के बारे में पूरी जानकारी ले लेना चाहती है।

आपकी अनुमानित सेल्स

इसमें कंपनी आपका एक अनुमान जानना चाह रही है जिससे कि आपका विजन भी दिखेगा। कहने का अर्थ यह हुआ कि इसमें आप Essar कंपनी को यह बताने का काम करेंगे कि यदि आपको Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप मिल जाती है तो आप उसके जरिये एक महीने में कितनी आय का सोच रहे हैं। इसमें आपको Essar पेट्रोल पंप के साथ साथ कुछ अन्य चीजों को रखने की भी सुविधा मिलेगी जिनसे आपकी आय हो सकती है। तो यह सब जानकारी आपको यहां लिखनी होगी।

इंडस्ट्री की गतिविधियाँ

अब यदि आप किसी हाईवे पर Essar पेट्रोल पंप खोलने जा रहे हैं तो उसके 25 किलोमीटर के रेडियस में कौन सा रेस्टोरेंट या होटल आता है, उसके 10 किलोमीटर के रेडियस में कौन सा पेट्रोल पंप है, इत्यादि जैसी जानकारी भी आपको इसमें देनी होगी। इसमें इंडस्ट्री से जुड़ी अन्य गतिविधियों की जानकारी भी इसी कॉलम के अंतर्गत मांगी जाएगी जिसे आपको सावधानी से भरना होगा।

आपकी आर्थिक जानकारी

आपके बिज़नेस के बारे में तो Essar कंपनी ने जानकारी ले ली है लेकिन आप कितने प्रॉपर्टी के मालिक है, आपकी कुल आय कितनी है, आप किन किन स्रोतों से कमाते हैं, यदि आप पार्टनरशिप में Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने का सोच रहे हैं तो आपके पार्टनर के बारे में पूरी जानकारी, आपके नाम पर अन्य जमीन इत्यादि सभी की जानकारी आपको इस कॉलम में देनी होगी।

Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने के लिए निवेश (Essar petrol pump dealership cost)

आप Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने के लिए कितना तक निवेश करने को इच्छुक है, इसके बारे में भी जानकारी ली जाएगी। अब इसे Essar कंपनी के द्वारा चार भागो में विभाजित किया गया है जो 5 लाख से लेकर एक करोड़ रुपए के बीच में (Essar petrol pump dealership investment in Hindi) है। अब इनमे से किसी एक का चुनाव आपको करना होगा जो 25-25 लाख के गैप में हैं। इसमें पहला 5 से 25 लाख है तो फिर 25 से 50 लाख। इसी तरह 50 से 75 लाख तथा 75 से एक करोड़ रुपए के बीच में है। तो आप कितना तक निवेश कर सकते हैं या कितना निवेश करने को इच्छुक है, उसकी जानकारी यहाँ देनी होगी।

इसी के साथ आपको Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने से पहले उन्हें यह भी बताना होगा कि आपके पास इतना पैसा कहां से आ रहा है अर्थात उसका स्रोत क्या है। Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने के लिए यह चरण बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसी पर ही आगे की डील निर्भर करेगी। इसलिए इसे बहुत ही सावधानी के साथ भरेंगे तो सही रहेगा।

Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने के लिए दस्तावेज (Essar petrol pump dealership required documents in Hindi)

अंत में आपको इस फॉर्म के साथ जोड़े जाने वाले दस्तावेजों की प्रतिलिपि सलंग्न करनी होगी और उसमे लिखना होगा कि आप किस किस डॉक्यूमेंट को साथ में जोड़ रहे हैं। अब केवल फॉर्म भरने से ही काम चल जाएगा और आपको कोई डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं है तो ऐसे में आपको Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप नही मिल पायेगी। यदि आपको Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेनी है तो उसके लिए आवश्यक दस्तावेजों को साथ में जोड़ना जरुरी हो जाता है।

तो अब जब आप Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने ही जा रहे हैं तो इसके लिए कुछ जरुरी दस्तावेजों को साथ में जोड़ना बहुत आवश्यक है। उनमे आधार कार्ड, पैन कार्ड, आवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जमीन के दस्तावेज इत्यादि आते हैं। इसलिए इनकी फोटोकॉपी निकाल कर इन्हें इस फॉर्म के साथ जोड़ दे।

Essar पेट्रोल पंप आवेदन फॉर्म कहां भेजे? (Essar petrol pump application form)

अब जब आप ऊपर बताये गए फॉर्मेट के अनुसार Essar पेट्रोल पंप के आवेदन फॉर्म को पूरा भर लेते हैं तो उसको भेजने का पता भी आपको इसी फॉर्म में ही मिल जाएगा। इसमें आपको चार पते मिलेंगे जो उत्तर, दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में बांटे गए हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि आप भारत के जिस भी राज्य में रहते हैं और वह इनमे से जिस भी क्षेत्र में आता है, आपको उसी पते पर ही अपना आवेदन फॉर्म भेज देना होगा।

इसके लिए आपको डाक के माध्यम से उस पते को लिखकर उस पर वह फॉर्म पोस्ट करवा देना होगा। उसके बाद जब उस ऑफिस में वह फॉर्म पहुँच जाएगा तो उसका अवलोकन वहां के अधिकारियों के द्वारा किया जाएगा। यदि वह आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लेते हैं तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।

download app

Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप कैसे लें – Related FAQs

प्रश्न: Essar कंपनी कब शुरू हुई थी?

उत्तर: Essar कंपनी की शुरुआत आज से 53 वर्ष पहले सन 1969 में हुई थी।

प्रश्न: Essar कंपनी का मुख्यालय कहां है?

उत्तर: Essar कंपनी का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है।

प्रश्न: Essar कंपनी किसने शुरू की थी?

उत्तर: Essar कंपनी को शशि व रवि ने मिलकर शुरू किया था।

प्रश्न: Essar कंपनी में कितने लोग काम करते हैं?

उत्तर: Essar कंपनी में 7 हज़ार से ज्यादा लोग काम करते हैं।

इस तरह से आज के इस लेख के माध्यम से आपने Essar पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने की आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी ले ली है। आप यह जान चुके हैं कि यदि आपको Essar पेट्रोल पंप खोलना है तो उसके लिए किस तरह की प्रक्रिया का पालन करते हुए आपको उसका काम मिल पाएगा।

शेफाली बंसल
शेफाली बंसल
इनको लिखने में काफी रूचि है। इन्होने महिलाओं की सोशल मीडिया ऐप व वेबसाइट आधारित कंपनी शिरोस में कार्य किया। अभी वह स्वतंत्र रूप में लेखन कार्य कर रहीं हैं। इनके लेख कई दैनिक अख़बार और पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment