दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी कौन हैं? 2024 में सबसे अमीर आदमी कौन है?

|| दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी कौन हैं? Who are the world’s richest top 10 persons? दुनिया के टॉप 10 अमीर आदमी कौन है? भारत में सबसे अमीर व्यक्ति कौन है? एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है? ||

दुनिया में कौन ऐसा व्यक्ति है, जो अमीर नहीं बनना चाहता। इसके लिए व्यक्ति दिन रात मेहनत भी करता है। लेकिन ज्यादातर लोग अपनी जरूरतें पूरी करने के चक्कर में ही अपनी जिंदगी निकाल देते हैं। या गाड़ी, घर जैसे ख्वाब पूरा करने में ही चुक जाते हैं। यदि ये सपने पूरे हो जाते हैं तो लोन की ईएमआई उनकी जिंदगी का एक स्थाई हिस्सा बन जाती है।

ऐसे में गौतम अडानी, मुकेश अंबानी जैसी जिंदगी जीने के वे केवल ख्वाब संजोते रहते हैं। दुनिया भर के अमीरों की कहानियों के पाठक ही बनकर रह जाते हैं।

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति कौन है? दुनिया के टाप 10 अमीरों में किस किस के नाम शामिल हैं? इनमें अपने देश भारत का कोई व्यक्ति है अथवा नहीं? आज इस पोस्ट में हम आपको इन्हीं कुछ सवालों के जवाब देंगे। जान लेते हैं कि दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी कौन हैं? उम्मीद है कि यह पोस्ट आपको पसंद आएगी-

Contents show

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची कौन जारी करता है? (Who issue the list of world’s richest persons?)

जब भी आप दुनिया के अमीरों की सूची को देखते होंगे तो आपके दिमाग में यह सवाल अवश्य आता होगा कि आखिर इस सूची को कौन जारी करता है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सूची को अमेरिका (America) की बिजनेस मैगजीन (business magazine) फोर्ब्स (Forbes) जारी करती है। यह सूची प्रत्येक वर्ष मार्च में जारी की जाती है।

इसी 5 अप्रैल, 2024 को फोर्ब्स द्वारा दुनिया के सबसे अमीर टाप 10 लोगों की 36वीं वार्विक सूची जारी की गई है। आपको जानकारी दे दें कि इस मैगजीन का प्रकाशक (publisher) व्हेल मीडिया इन्वेस्टमेंट (Whale media investment) है। इसकी पहली सूची मार्च, 1987 में प्रकाशित की गई थी।

दुुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी कौन हैं? 2024 में सबसे अमीर आदमी कौन है?

दुनिया में इस समय कितने अरबपति हैं? (How many billionaire are there in the world at present?)

दुनिया में अरबपतियों की कोई कमी नहीं। अमेरिका की बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स द्वारा जारी की गई सालाना 36वीं सूची के अनुसार वर्तमान में दुनिया में 2668 अरबपतियों की पुष्टि हुई है।

इसमें 236 नए सदस्य आए हैं। निवल वैल्यू 12.7 ट्रिलियन यूएस डालर्स है। यदि बात 2021 की सूची की करें तो बीते साल जारी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की 35वीं सूची में 2755 अरबपति शामिल किए गए थे। इस लिहाज से इनमें कमी आई है।

सबसे अमीर लोगों की सूची तैयार करने क्या प्रक्रिया है? (What is the process to make list of world’s richest persons?)

सबसे अमीर लोगों की सूची तैयार करने की क्या प्रक्रिया है, अब इस पर प्रकाश डालते हैं। इसके लिए फोर्ब्स विभिन्न देशों के 50 से अधिक पत्रकारों की एक टीम नियुक्त करता है। इसके लिए प्री सर्वे किया जाता है। व्यापारिक सौदों (business dealings) की जांच की जाती है।

मूल्यवान संपत्ति जैसे जमीन (property), घर (house), गाड़ी (vehicle), आर्ट पीस (art piece) आदि का अनुमान लगाया जाता है। आंकड़ों की जांच के लिए इंटरव्यू (interview) किए जाते हैं। लोन (loan) को संपत्ति (property) में से घटाया जाता है।

क्या किसी व्यक्ति की वास्तविक संपत्ति और रैंकिंग सूची संकलन के समय से भिन्न हो सकती है? (Can there be any difference in real property and ranking from the time of making the list?)

ऐसा हो सकता है, क्योंकि स्टाक (stock) की कीमतों (prices) में तेजी से उतार चढ़ाव होता है। ऐसे में प्रकाशन के समय किसी व्यक्ति की वास्तविक संपत्ति एवं रैकिंग (real property and ranking) सूची संकलित किए जाने की स्थिति से अगल भी हो सकती है।

आपको यहां यह भी बता दें कि बड़ी संख्या में रिश्तेदारों में बिखरी हुई पारिवारिक संपत्ति को इसमें तभी शामिल किया जाता है, जब उन व्यक्तियों की संपत्ति एक अरब डालर से अधिक हो।

1. एलन मस्क (elon Musk)

इस सूची में सबसे पहला नाम एलन मस्क का है। 50 वर्षीय मस्क इलेक्ट्रिक कार कंपनी (electric car company) टेस्ला (Tesla) के सीईओ (CEO) हैं। इसके साथ ही वे राॅकेट फर्म स्पेसएक्स (spaceX) के संस्थापक एवं सीईओ (founder and CEO) हैं।

यूएसए (USA) के रहने वाले एलन मस्क हाल ही में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट (micro blogging site) ट्विटर (twitter) खरीदकर चर्चा में आए हैं। Twitter के नए नवेले मालिक के रूप में एलन मस्क ने इसमें आमूल चूल बदलाव की बात कही है। साथ ही कुछ लोगों के लिए इस सेवा पर शुल्क लगाने की भी बात कही है। मस्क की कुल संपत्ति 219 बिलियन डाॅलर आंकी गई है।

2. जेफ बेजोस (Jeff Bezos)

एलन मस्क के पश्चात जिस शख्स का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल है, वे हैं अमेजन (Amazon) के संस्थापक (founder) एवं इसके पूर्व सीईओ जेफ बेजोस। 58 वर्षीय जेफ बेजोस की संपत्ति का कुल आंकलन 177 बिलियन डालर हुआ है।

बेजोस भी यूएसए के ही रहने वाले हैं। उनके कार्यकाल में अमेजन ने आशातीत फंचाई अर्जित की है। वे चार वर्ष तक फोर्ब्स की सूची में पहले स्थान पर बने रहे, लेकिन अब मस्क ने उनकी जगह हथिया ली है।

3. बर्नार्ड अरनाल्ट (Bernard arnault)

फ्रेंच उद्योगपति French (industrialist) बर्नार्ड की संपत्ति 158 बिलियन डालर आंकी गई है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में वे तीसरे स्थान पर विराजमान हैं। इसके साथ ही यूरोप (Europe) के सबसे धनी व्यक्ति भी यही हैं।

लग्जरी गुड्स कंपनी (luxury goods company) एलवीएमएच (LVMH) के चेयरमैन एवं सीईओ (chairman and CEO) बर्नार्ड 73 वर्ष की उम्र में भी चुस्त दुरूस्त हैं। बिजनेस मैगनेट एवं निवेशक (business magnet and investor) होने के साथ ही उनकी दिलचस्पी आर्ट कलेक्शन (art collection) में भी है।

4. बिल गेट्स (bill gates)

इस सूची में शामिल बिल गेट्स एक जाना माना नाम है। यह लगभग सभी जानते होंगे कि बिल गेट्स माइक्रोसाॅफ्रट (Microsoft) के संस्थापक हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका यानी यूएसए (USA) के रहने वाले बिल गेट्स की कुल संपत्ति 129 बिलियन डाॅलर आंकी गई है। 66 वर्षीय बिल गेट्स अपनी फाउंडेशन (foundation) के जरिए भारत, पाकिस्तान समेत कई देशों में एनजीओ का कार्य भी करते हैं।

5. वारेन बफेट (Warren Buffett)

वर्कशायर हाथावे से जुड़े वारेन बफेट 118 बिलियन डाॅलर की संपत्ति के मालिक हैं। 91 वर्ष की लंबी जिंदगी जी चुके वारेन बफेट भी यूएसए (USA) के ही रहने वाले हैं। दुनिया के बड़े उद्यमी उनसे प्रेरणा लेते हैं।

6. लेरी पेज (larry page)

वर्णमाला इंक के लेरी पेज की कुल संपत्ति 111 बिलियन डाॅलर आंकी गई है। कंप्यूटर इंजीनियर व वैज्ञानिक लेरी का संबंध भी यूएसए (USA) से ही है। 49 वर्षीय लेरी पेज अपने व्यवसाय में माहिर माने जाते हैं। वे दिनों दिन आगे बढ़ रहे हैं।

7. सर्गी ब्रिन (sergey Brin)

सर्गी ब्रिन गूगल (Google) से जुड़े हैं। मूल रूप से यूएसए के रहने वाले करीब 48 साल के सर्गी ब्रिन की संपत्ति 107 बिलियन डाॅलर आंकी गई है। उनके नेतृत्व में वर्णमाला इंक तेजी से आगे बढ़ रही है।

8. लैरी एलिसन (Larry Ellison)

साॅफ्टवेयर (software) के क्षेत्र में बड़ा नाम बन चुके लैरी एलिसन इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 106 बिलियन डाॅलर आंकी गई है। ओरेकल कारपोरेशन (oracle corporation) से जुड़े कंप्यूटर इंजीनियर व वैज्ञानिक 77 वर्षीय लैरी एरिसन भी संयुक्त राज्य अमेरिका के ही रहने वाले हैं।

9. स्टीव वाल्मर (Steve ballmer)

संयुक्त राज्य अमेरिका के ही रहने वाले 66 वर्षीय स्टीव वाल्मर माइक्रोसाॅफ्रट से जुड़े हैं। वर्तमान में इसके सीईओ हैं। उनकी संपत्ति का आंकलन 91.4 बिलियन डालर किया गया है।

10. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)

भारत के रहने वाले मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड (reliance industries Ltd) के चेयरमैन हैं। 64 वर्षीय मुकेश अंबानी की संपत्ति 90.7 बिलियन डाॅलर आंकी गई है। अंबानी कई प्रकार के धार्मिक कार्यों के लिए भी दान देते हैं। रिलायंस फउंडेशन के तहत उनकी कंपनी सीएसआर की कई गतिविधियों को अंजाम देती है।

टाप 10 सूची में सबसे अधिक अमीर किस देश से हैं?

अमीरों की टाप 10 सूची अभी हमने आपके सामने पेश की। इसी में इस सवाल का जवाब छिपा है कि पहले 10 लोगों में दुनिया के सबसे अमीर लोग किस देश के है? इसका जवाब है संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America)। इसके पश्चात भारत से केवल एक ही व्यक्ति/उद्योगपति को इस सूची से स्थान मिला है। फ्रांस का केवल एक ही व्यक्ति इस प्रतिष्ठित सूची (reputed list) में स्थान बना पाया है।

कोरोना महामारी के बावजूद अरबपतियों की संख्या में बढ़ोत्तरी (despite of corona number of billionaires has increased)

हैरत की बात यह है कि कोरोना महारमारी से संपूर्ण विश्व जूझ रहा था। बड़े पैमाने पर नौकरियां जा रही थी। लोग अपनी जिंदगी बचाने के लिए लंबी दूरियां तय कर रहे थे, लेकिन इस बीच अरबपतियों की संपत्ति बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यह बात अक्सर आम आदमी को अखरती है।

क्योंकि वह जानते हैं कि इन अरबपतियों को आगे बढ़ने के लिए पूरा सरकारी सरमाया मिलता है। चुनाव लड़ने के लिए करोड़ों का चंदा देने वाले हाथ दोनों हाथों से राजनेताओं को दुहते हैं। उनसे तमाम तरह के फायदे उठाते हैं। ठेके एवं आदेश अपने नाम कराते हैं।

अरबपतियों की दृष्टि से टाप 5 देश कौन से हैं? (Which are the top 5 countries, who have maximum billionaires?)

यह जानना आपके लिए बेहद रोचक हो सकता है कि अरबपतियों की दृष्टि से टाप-5 देश कौन से हैं। अर्थात किस देश में कितने अरबपति हैं। यदि नाइटफ्रैंक की रिपोर्ट पर गौर करें तो अवरोही क्रम में इन देशों की सूची एवं इनमें अरबपतियों की संख्या निम्नवत है-

देश का नामअरबपतियों की संख्या
यूएसए (USA)748
चीन (china)554
भारत (India)145
जर्मनी (Germany)136
रूस (Russia)121

भारत में अरबपतियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। यदि आप इसका काण खोजने चलेंगे तो इक्विटी मार्केट एवं डिजिटाइजेशन (equity market and digitisation) को बढ़ावा मिलने की वजह से यहां अरबपतियों की संख्या बढ़ी है। अरबपतियों के क्लब में एशिया अपनी बढ़त बनाए हुए है।

यदि साल 2016 से लेकर 2021 तक की बात करें तो भारत (India) में इन पांच वर्ष में अरबपतियों की संख्या में 69 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है।

दुनिया में कितनी महिलाएं अरबपति हैं? (How many women billionaires are there in the world?)

आपके मन में यह सवाल अवश्य उठ रहा होगा कि फोर्ब्स की दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में केवल पुरुषों के नाम हैं। क्या दुनिया में अरबपति महिलाएं हैं? और हैं तो कितनी हैं? आपके इस संशय को हम दूर करेंगे। आपको जानकारी दे दें कि दुनिया भर में 327 अरबपति महिलाएं हैं। इनमें से अधिकांश को उनका धन विरासत में मिला है। इनमें फ्रेंक्रोइज बेटनकोर्ट मेयर्स भी हैं, जिनके दादा ब्यूटी जायंट लाॅरियल के संस्थापक थे।

लेकिन 101 अरबपति महिलाएं ऐसी हैं, जो अपने प्रयासों से यहां तक पहुंची हैं। इनमें चीन की केमिकमल फाइबर सप्लायर हेंगली पेट्रोकेमिकल की चेयरमैन फेन होंगवेई शामिल हैं। इनकी संपत्ति करीब 18 बिलियन डालर हैं।

पिछले 10 साल से अरबपतियों की संख्या क्या रही है? (What has been the billionaires number in last 10 years?)

हम आपको एक सूची के माध्यम से यह बताने की कोशिश करेंगे कि पिछले 10 साल में अरबपतियों की संख्या कितनी रही है। यह सूची भी फोर्ब्स द्वारा ही तैयार की गई है। इसका ब्योरा निम्नवत है-

वर्षअरबपतियों की संख्या
20212755
20202095
20192153
20182208
20172043
20161810
20151826
20141645
20131426
20121226

दुनिया के सबसे अमीरों की पहली सूची में कौन कौन शामिल थे? (Who were included in the first list of world’s richest persons?)

यदि आपके मन में भी यह जानने की उत्कंठा प्रबल हो रही है कि 1987 में जब पहली बार फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर 10 लोगों की सूची जारी की थी, तो उनमें कौन कौन शामिल थे? तो यह ब्योरा आपके लिए हाजिर है—

नामसंपत्ति (यूएस डालर में)देश
योशियाकी त्सुत्सुमी20 बिलियन डालरजापान
ताइकिचिरो मोरी15 बिलियन डालरजापान
शिगेरू कोबायाशी7.5 बिलियन डालरजापान
हारूहिको योशिमोटो7.0 बिलियन डालरजापान
सलीम अहमद बिन महफौज6.2 बिलियिन डालरसउदी अरब
हंस एंड गाद रौसिंग6.0 बिलियन डालरस्वीडन
पाॅल रीचमैन6.0 बिलियन डालरकनाडा
योहाचिरो इवासाकी5.6 बिलियन डालरजापान
केनेथ थामसन5.4 बिलियन डालरकनाडा
कीजो साजिक4.0 बिलियन डालरजापान

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की की पहली और आखिरी सूची में क्या मुख्य बदलाव है? (What are the changes in the first and latest list of the world’s richest persons?)

हमने आपको फोर्ब्स द्वारा जारी वर्तमान सूची के साथ ही पहली सूची के भी दर्शन कराए। क्या आपको इन दोनों सूचियों में कोई अंतर नजर आता है? जी हां, दोनों में एक बहुत बड़ा अंतर है और वह है प्रभुत्व का।

पहली सूची में जहां 10 में से छह पर जापान (Japan) के उद्योगपति काबिज थे, वहीं वर्तमान सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) का दबदबा है। 10 से से 8 स्थान पर उसके उद्योगपति आधिपत्य जमाए हुए हैं।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची कौन जारी करता है?

इस सूची को अमेरिका की मशहूर बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स जारी करती है।

इस समय दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है?

वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क हैं।

download app

एलन मस्क की संपत्ति कितनी आंकी गई है?

एलन मस्क की संपत्ति 219 बिलियन डाॅलर आंकी गई है।

एलन मस्क ने हाल ही में कौन सी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट खरीदी है?

एलन मस्क ने हाल ही में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदा है।

भारत से कौन दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की श्रेणी में शामिल है?

भारत से रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस सूची में शामिल हैं।

किस देश के अमीर दुनिया के टाप 10 अमीरों की सूची में सबसे ज्यादा हैं?

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की टाप 10 सूची में सबसे ज्यादा लोग संयुक्त राज्य अमेरिका के हैं।

हमने आपको इस पोस्ट में उन लोगों के बारे में बताया, जिनके पास दुनिया का सबसे अमीर आदमी होने का तमगा है। बहुत से लोग इस संबंध में जानने में दिलचस्पी रखते हैं। आप भी इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करना न भूलें। धन्यवाद।

——————-

मृदुला वर्मा
मृदुला वर्मा
मृदुला हिंदी में स्नातकोत्तर हैं। उसके पास बीएड की डिग्री भी है। वह अध्यापन के पेशे में हैं और जब शैक्षिक विषयों की बात आती है तो उन्हें लिखना अच्छा लगता है। वह वंचितों के लिए शिक्षा की प्रबल समर्थक और सभी के लिए शिक्षा की हिमायती हैं। उनकी रुचि में समाजसेवा, लेखन और लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को जानना शामिल था ताकि वे उन्हें हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment