दिल्ली राज्य सरकार ने प्रदेश के नागरिकों के लिए एक नई योजना का गठन किया है | इस योजना का नाम मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना रखा गया है | Delhi Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana के अंतर्गत दिल्ली सरकार द्वारा प्रतिवर्ष लगभग 77000 वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवाने का लक्ष्य रखा गया है | दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है | और कोई भी पात्र नागरिक Delhi Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकता है | आवेदन फार्म भरने के लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा |
दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं | Delhi Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्या करना होगा | इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको यह आर्टिकल लास्ट तक पढ़ना होगा | इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी |
Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana क्या है –
अनुक्रम
- 1 Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana क्या है –
- 1.1 Delhi Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं –
- 1.2 दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज –
- 1.3 दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए पात्रता मापदंड –
- 1.4 दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें –
- 1.5 Delhi Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana Travel Package:-
दिल्ली राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना एक महत्वपूर्ण योजना है | Delhi Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवाना है | जो नागरिक आर्थिक समस्या के कारण तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते हैं | ऐसे नागरिकों को दिल्ली सरकार द्वारा तीर्थ यात्रा फ्री में करवाई जाएगी | इस योजना का लाभ कोई भी वरिष्ठ नागरिक प्राप्त कर सकता है | योजना के अंतर्गत एसडीएम कार्यालय काउंटर , तीर्थ का समित का कार्यालय और एमएलए कार्यालय सुविधा काउंटर के रूप में कार्य करेंगे | जहां पर नागरिक Delhi Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana का लाभ प्राप्त कर सकते हैं |
- [अप्लाई ऑनलाइन] High Security Number Plate Kya Hai ? हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट इन हिंदी
- [5 लाख का लोन] MoneyTap App क्या है ? MoneyTap App Se Loan Kaise Le ?
- ऑनलाइन आवेदन करें Pradhan Mantri Rojgar Protsahan Yojana 2018 (PMRPY) क्या है ?
- PRADHAN MANTRI FASAL BIMA YOJANA 2018 (PMFBY) In Hindi
- Ayushman Bharat Yojana Free Hospital List कैसे देखें ? Jan Arogya Yojana Free Hospital List
Delhi Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं –
इस योजना के अंतर्गत पात्र नागरिकों को निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी –
- योजना के अंतर्गत सभी पात्र नागरिकों को 3 दिन और 2 रात की मुफ्त तीर्थ यात्रा कराई जाएगी |
- इस दौरान सभी वृद्ध नागरिकों को भोजन और रहने की व्यवस्था सरकार द्वारा ही की जाएगी |
- साथ ही पात्र बुजुर्ग नागरिक अपनी देखभाल के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई एक सदस्य साथ में ले जा सकते हैं | उसका भी खर्चा सरकार द्वारा ही उठाया जाएगा |
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को ऑनलाइन ही आवेदन किया जाएगा | और पात्र नागरिकों का चयन लाटरी के आधार पर किया जाएगा |
दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज –
दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों का आपके पास होना आवश्यक है |
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए पात्रता मापदंड –
दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कुछ पात्रता मापदंड भी निर्धारित किए गए हैं | जिनका पालन करने वाले नागरिकों को ही Delhi Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana का लाभ प्रदान किया जाएगा |
- इस योजना का लाभ केवल दिल्ली के मूलनिवासी नागरिकों को प्रदान किया जाएगा | इसलिए इस योजना का लाभ केवल दिल्ली के नागरिक ही प्राप्त कर सकते हैं |
- यह योजना प्रदेश के गरीब नागरिकों के लिए लाइ गई है , इसलिए Delhi Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana का लाभ केवल प्रदेश के गरीब नागरिकों को ही प्रदान किया जाएगा |
- इस योजना का लाभ प्रदेश के वृद्ध नागरिक ही प्राप्त कर सकते हैं | इसलिए आवेदन कर्ता की उम्र 60 वर्ष से अधिक होनी आवश्यक है |
- साथ ही इस योजना के अंतर्गत 1 विधानसभा क्षेत्र में करीब 1100 वरिष्ठ नागरिकों को पहले लाभ प्रदान किया जाएगा |
- इस योजना के अंतर्गत पात्र नागरिकों को 3 दिन और 2 रातों की तीर्थ यात्रा कराई जाएगी |
- और साथ ही सभी पात्र नागरिकों का ₹100000 तक का बीमा कवरेज भी प्रदान किया जाएगा |
दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें –
यदि आप दिल्ली राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं | और इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं | तो आपको नीचे बताए जा रहे आसान से स्टेप्स को फॉलो करके Delhi Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं | और लाभ प्राप्त कर सकते हैं |
- दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट https://edistrict.delhigovt.nic.in/ पर जाना होगा | आप चाहें तो यहां क्लिक करके डायरेक्ट भी वेबसाइट पर जा सकते हैं |
- वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात आप को होम पेज पर सिटीजन कॉर्नर में न्यू यूजर लिंक पर क्लिक करना होगा |
- जैसे ही आप न्यू यूजर ऑप्शन पर क्लिक करेंगे | आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा | इस पेज पर आपको पूछी गई साधारण जानकारी जैसे – डॉक्यूमेंट में आधार कार्ड अथवा वोटर आईडी को सेलेक्ट करना होगा | और फिर आपको उसका नंबर नीचे दिए गए बॉक्स में भरना होगा |
- इसके पश्चात दिया गया कैप्चा कोड दिए गए बॉक्स में भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा |
- जैसी आप समिट बटन पर क्लिक करेंगे | आपके सामने एक नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होकर आएगा | यहां पर आपको अपनी पूरी जानकारी जैसे – नाम , पिता का नाम , माता का नाम , डेट ऑफ बर्थ और एड्रेस वगैरा भरना होगा |
- पूरी जानकारी भरने के पश्चात सम्मिट बटन पर क्लिक करना होगा | जिससे आपका फॉर्म ऑनलाइन सबमिट हो जाएगा |
- इसके पश्चात विभाग द्वारा आपके द्वारा दी गई जानकारी को चेक किया जाएगा | और यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे तो आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा |
Delhi Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana Travel Package:-
Route | Duration |
---|---|
दिल्ली-मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सिकरी-दिल्ली | 4 दिन |
दिल्ली-अजमेर-पुष्कर-दिल्ली | 4 दिन |
दिल्ली-अमृतसर- बाघा बॉर्डर-आनंदपुर साहिब- दिल्ली | 5 दिन |
दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ-दिल्ली | 4 दिन |
दिल्ली-वैष्णव देवी-जम्मू-दिल्ली | 5 दिन |
तो दोस्तों यह थी दिल्ली राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों के लिए चलाई जा रही दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के बारे में आवश्यक जानकारी | यदि आपको या जानकारी अच्छी लगे , तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले | साथ ही यदि आपका किसी भी प्रकार का कोई सवाल हो तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करें | हम जल्दी आपके सवालों का जवाब देंगे || धन्यवाद ||
haryana me koi asi scheme ho to btaiye ???
अभी तो ऐसी कोई स्कीम शुरू नहीं की गई है हरियाणा सरकार द्वारा |