मोबाइल से सीवी कैसे बनाते हैं? जॉब के लिए सीवी कैसे बनाये?

|| CV kaise banaye mobile se, रिज्यूम कैसे बनाए, जॉब के लिए सीवी कैसे बनाये, cv kaise banaye mobile se, job ke liye resume kaise banaye, resume kaise banaye pdf, resume kaise banaye pdf download ||

सीवी एक ऐसा शब्द जो हर नौकरीपेशा व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण शब्द होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने आज तक जो भी सीखा हैं, पढ़ाई की हैं, नौकरी की हैं, कुछ अन्य चीज़ सीखी हैं (CV kaise banate hain) या अभी वह जो कर रहा हैं इत्यादि का लेखा जोगा होता हैं।

जिस तरह से एक कंपनी का सब हिसाब एक किताब में होता है ठीक उसी तरह एक नौकरी करने वाला का सब हिसाब किताब एक CV में होता है।

इसलिए यदि आप CV बनाने का सोच रहे हैं (How to make CV in Hindi) और यह जानना चाहते हैं कि एक अच्छा CV कैसे बनाया जाए और वो भी मोबाइल से तो आज आपको CV बनाने के ऊपर सब जानकारी डिटेल में मिलेगी।

आज इस लेख में आपको CV बनाने के लिया क्या-क्या चाहिए (CV banane ka tarika), उसके लिए आपको क्या करना होगा, मोबाइल से CV कैसे बनाए और एक अच्छा CV बनाने की टिप्स इत्यादि संपूर्ण जानकारी जानने को मिलेगी। आइए जाने मोबाइल से CV कैसे बनाए।

Contents show

CV कैसे बनाएं? (CV kaise banaye)

CV बनाना तो हम आपको सीखा देंगे और वो भी बस कुछ ही मिनट में। हमारे बताये गए तरीके से आप अपने मोबाइल की सहायता से बस 10 मिनट में ही एक अच्छा सा CV भी बना लेंगे (CV kaise banai jaati hai) लेकिन उससे पहले आपको CV के बारे में डिटेल में जानना आवश्यक है। यदि आप सीवी के बारे में सही से जान गए तो आगे शायद ही आपको सीवी बनाने में कोई समस्या का सामना करना पड़े।

मोबाइल से सीवी कैसे बनाते हैं? जॉब के लिए सीवी कैसे बनाये?

सीवी क्या है? (CV ka kya matlab hai)

जैसा कि हमने आपको ऊपर ही बताया कि सीवी एक नौकरी पेशा व्यक्ति के जीवन का पूरा हिसाब किताब होता है। एक तरह से सीवी का मतलब हुआ आपके द्वारा अभी तक जो कुछ भी किया गया हैं, वह सब उन 2-3 पेज में समेटना होगा।

जैसे कि आपने कहां से पढ़ाई की, आपने कहां काम किया या नौकरी की या फिर आप अभी क्या करते हैं, आपने क्या चीज़ और सीखी हुई हैं, क्या आपने कोई अपने क्षेत्र से जुड़ा कोई अन्य काम किया हैं इत्यादि।

यह सब आपके सीवी में संक्षेप में या हैडिंग में लिखा होगा। इसलिए सीवी आपके द्वारा प्रोफेशनल जिंदगी में किये गए काम का लेखा जोगा होगा।

सीवी का फुल फॉर्म क्या है? (CV ka full form in Hindi)

बहुत से लोग सीवी के बारे में जानते तो हैं लें इसकी फुल फॉर्म को लेकर उलझन की स्थिति में रहते हैं। यदि आपको भी सीवी की फुल फॉर्म नही पता हैं (CV ka Hindi meaning) और आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको बता दे कि सीवी की फुल फॉर्म Curriculum Vitae. यह एक लैटिन भाषा का शब्द हैं जिसका अर्थ होता हैं कोर्स ऑफ लाइफ।

इस तरह से सीवी का अर्थ हुआ आपके जीवन का कोर्स। इसमें आपकी प्रोफेशनल स्किल्स, एजुकेशनल स्किल्स, हॉबी इत्यादि के बारे में संक्षेप में जानकारी दी गयी होगी। यह 2 से 3 पेज का हो सकता हैं। इसे देखकर ही किसी कंपनी में आपको चुना जाता हैं और आपका इंटरव्यू लिया जाता हैं।

सीवी बनाने के लिए क्या चाहिए (CV banane ke liye)

यदि आप मोबाइल इत्यादि से सीवी बनाना चाहते हैं तो आपके पास मुख्यतया यह चीज़े होनी चाहिए:

  • एक स्मार्ट फोन [a smart phone]
  • अच्छा इंटरनेट कनेक्शन [good internet connection]
  • सीवी बनाने की एक ऐप [CV making app]
  • अपने सभी सर्टिफिकेट्स [all your certificates]
  • रेफेरेंस [reference]

सीवी में क्या क्या होता है (CV ka format)

अब बात करते हैं कि सीवी में क्या क्या होता है अर्थात सीवी में आपसे क्या क्या लिखने को कहा जाता हैं ताकि आप एक बेहतर और पूर्ण सीवी बना सके। यदि आपको इसके बारे में सही से जानकारी हो गयी तो आप एक पूर्ण सीवी बना पाएंगे और उसमे कोई चीज़ छूटने नही पायेगी। इसलिए अब हम आपको जो जो जानकारी बताये, वह आप निश्चित रूप से अपने सीवी में रखें।

#1. अपनी पर्सनल डिटेल या निजी जानकारी [Your personal information]

सीवी में सबसे पहले आपको अपनी पर्सनल जानकारी भरनी होती हैं ताकि सामने वाला आपके बारे में सामान्य जानकारी पा सके। इस पर्सनल डिटेल में यह सब चीज़े आ सकती हैं:

  • आपका नाम [Your name]
  • आपका पता [your address]
  • मोबाइल नंबर [mobile number]
  • ईमेल आईडी [E mail ID]
  • एक पासपोर्ट साइज़ फोटो [one passport size photo]

#2. आपकी पढ़ाई की जानकारी [information about your studies]

पर्सनल डिटेल के बाद सीवी में अपनी पढ़ाई के बारे में सब जानकारी दे जैसे कि आपने कहां से अपनी दसवीं कक्षा पास की व उसमे कितने नंबर आये। फिर आपने बारहवीं कहां से पास की और उसमे कितने परसेंट आये। ध्यान रखे इसमें आपको केवल दसवीं व बारहवीं कक्षा के स्कूल, अपनी स्ट्रीम, माध्यम, परसेंट इत्यादि के बारे में जानकारी भरनी होती हैं।

इसके बाद आपने कोई डिग्री या डिप्लोमा किआ हुआ हैं तो उसके बारे में जानकारी दे। जैसे कि आपने किस कॉलेज, यूनिवर्सिटी इत्यादि से आगे की पढ़ाई की हैं, उसमे आपका कोर्स क्या था, आपने डिग्री किस साल में शुरू की और कब ख़त्म की, आपके उसमे कितने नंबर आये, इत्यादि।

#3. अपने काम के बारे में बताये [tell about your work]

यदि आप फ्रेशर हैं और आपने अभी तक कही काम नही किया हैं तो आप इसमें फ्रेशर लिख सकते हैं। यदि आप पहले नौकरी कर चुके हैं या वर्तमान में भी नौकरी कर रहे हैं तो आपको अपनी सीवी में यह सब जानकारी भरनी होगी।

जैसे कि आपकी पहली नौकरी क्या थी, आपने वहां किस कंपनी में काम किया, आपने कितने समय तक वहां काम किया और किस चीज़ पर काम किया, आपने वहां और क्या क्या चीज़ संभाली, इत्यादि।

यदि आप एक से ज्यादा नौकरियां कर चुके हैं तो आप अपने नौकरी करने वाले क्रम को घटते हुए लिखे। उदाहरण के तौर पर आप अभी जो नौकरी करते हैं उसे सबसे पहले लिखे, फिर उससे पुरानी वाली नौकरी और फिर स्सबसे पुरानी वाली नौकरी के बारे में लिखे।

साथ ही यदि आप अभी भी किसी कंपनी में काम करते हैं तो आप उस कंपनी के बारे में डिटेल में बताये। आपने जहाँ भी काम किया हैं, उन कंपनी में अपने काम के बारे में थोड़ा विस्तार से और सही शब्दों में लिखे ताकि सामने वाले को यह पढ़ते ही समझ में आ जाये कि आप किस क्षेत्र में काम कर सकते हैं।

#4. अन्य चीज़े जो आपने सीखी या करी [other things you learned or did]

यह आवश्यक नही कि आप केवल अपनी नौकरी व पढ़ाई के बारे में ही सीवी में लिखे। जब आप सीवी में अपनी पढ़ाई व नौकरी के बारे में सब बता दे तो उसके बाद एक विकल्प में रूप में आप अपने द्वारा किये गए अन्य कोर्स, काम या एक्स्ट्राएक्टिविटीज के बारे में बता सकते हैं।

जैसे कि आपने अपनी पढ़ाई के साथ साथ या नौकरी करते समय कही से किसी चीज़ में कोर्स किया हो और वहां से आपको इसके लिए सर्टिफिकेट मिला तो आप उसके बारे में बताये।

आपने कही पर फ्रीलान्स काम किया हो या किसी के लिए कुछ समय के लिए ही काम किया हो तो आप उसके बारे में भी बता सकते हैं। ऐसी बहुत सी चीज़े होंगी जिन्हें आप याद कर सकते हैं और उनमे से कुछ बेस्ट और अपने सीवी के लिए बेहतर चीजों को उसमे लिख सकते हैं।

#5. रुचि या हॉबी [interest or hobby]

जो आपका सीवी देखता हैं या आपका इंटरव्यू लेता हैं उसे आपके बारे में आपकी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा और करीब से जानने की इच्छा रहती हैं ताकि वह आपके व्यक्तित्व के बारे में जान सके। इससे वह आपको सही तरीके से जान पाता हैं और अपनी कंपनी में नौकरी करने के लिए रखता हैं।

इसलिए आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ से हटकर या अपनी रुचि के अनुसार जो जो कार्य भी करते हैं, उसके बारे में हैडिंग रूप में या एक लाइन में लिखे। यह हॉबी कुछ भी हो सकती हैं जैसे कि:

  • बागबानी करना [to garden]
  • सोलो ट्रेवल करना [travel solo]
  • नॉवेल पढ़ना [reading novels]
  • योग करना [to sum]
  • बच्चों को पढ़ाना [teaching children]
  • चित्रकारी करना [to paint]
  • समाज सेवा करना इत्यादि। [To do social service etc.]

यदि आप अपनी हॉबी के साथ उसके बारे में एक पंक्ति में कुछ जानकारी बजी दे देंगे तो इससे सामने वाले पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर आपने अपनी हॉबी में नॉवेल पढ़ना लिखा तो आप उसमे अपने पसंदीदा 2-3 लेखकों के नाम भी लिख देंगे तो सामने वाले को विश्वास हो जाएगा कि आप सच लिख रहे हैं।

इसके अलावा कई ऐसी चीज़े हैं जिन्हें आप अपने सीवी में मेंशन कर सकते हैं जैसे कि अपने प्रोजेक्ट्स, स्किल्स, ऑब्जेक्टिवस, रेफेरेंस व अन्य चीज़े। इनके बारे में डिटेल में हम आपको नीचे बताएँगे।

मोबाइल से सीवी कैसे बनाते हैं (CV kaise banaye mobile se)

अभी तक आपने जाना कि एक सही सीवी में किन किन चीज़ों को आना चाहिए। अब हम जानेंगे कि आखिरकार कैसे आप अपने मोबाइल का इस्तेमाल करके एक बेहतर सीवी बना सकते हैं। मोबाइल से सीवी बनाने के लिए हम आपको चरण दर चरण एक एक चीज़ (CV kaise banate hai) बताएँगे। आपको बस हमारे द्वारा बताई गयी हर एक चीज़ का उसी तरीके से पालन करना हैं जैसा हम आपको बताएँगे। आइए जाने मोबाइल से सीवी कैसे (CV kaise likhe) बनाएं।

स्टेप #1. सबसे पहले तो अपने मोबाइल के प्ले स्टोर ऐप पर जाये और वहां जाकर “CV Maker App” या फिर “सीवी मेकर ऐप” टाइप कीजिए और सर्च कीजिए।

मोबाइल से रिज्यूम कैसे बनाएं? ऑनलाइन रिज्यूम कैसे बनाएं? रिज्यूम फॉर्मेट इन हिंदी

स्टेप #2. अब आपके सामने सीवी बनाने की कई ऐप्स आ जाएँगी। इनमे से कुछ प्रसिद्ध सीवी बनाने की ऐप्स हैं:

  • Resume Builder App, CV Maker
  • रिज्यूमे बिल्डर और सीवी मेकर
  • Resume PDF Maker / CV Builder
  • सीवी निर्माता, रेज्यूमे मेकर
  • Resume Builder
  • Resume Builder – CV Engineer
  • Professional Resume Builder – CV Resume Templates इत्यादि।

इनमे से आप चाहे तो अपनी पसंद की कोई भी ऐप चुन सकते हैं और उसे डाउनलोड कर इनस्टॉल कर सकते हैं। लेकिन हम आपको यहाँ सलाह देंगे कि आप हमारे द्वारा लिखी गयी पहली ऐप को चुने क्योंकि यह सीवी बनाने में सबसे ज्यादा उपयोग में लायी जाने वाली ऐप हैं।

इस ऐप का नाम है Resume Builder App, CV Maker जिसे Intelligent CV के द्वारा बनाया गया है। इस ऐप का कुल साइज़ 8.4 एमबी है। इस ऐप को अभी तक एक करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं अर्थात एक करोड़ से भी ज्यादा लोग इसके जरिये अपना सीवी बना चुके हैं।

इसके साथ ही 2 लाख से ज्यादा लोग इस ऐप पर अपनी समीक्षाएं दे चुके हैं। 5 में से इस ऐप की रेटिंग 4.4 हैं जो कि एक अच्छी ऐप की पहचान हैं। इसलिए आप चिंतामुक्त होकर इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्टेप #3. अब आप Resume Builder App, CV Maker पर क्लिक करेंगे तो आप डाउनलोड विकल्प मिल जाएगा। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो यह ऐप डाउनलोड हो जाएगी और उसके बाद आपसे इस ऐप को इनस्टॉल करने को पूछा जाएगा।

स्टेप #4. इनस्टॉल करने के बाद आप इस ऐप को खोलिए और वहां आपको पांच विकल्प नज़र आएंगे। इनमे से 3 विकल्प ऊपर होंगे और दो विकल्प नीचे होंगे। आपका काम नीचे दिए गए विकल्प पर होगा। यह दो विकल्प होंगे Create व Downloads.

स्टेप #5. अब आप इस ऐप के create वाले विकल्प पर क्लिक करे और आगे बढ़ें। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक लंबी चौड़ी सूची आ जाएगी जिसमे आपको कई सारे विकल्प वही मिलेंगे जिन्हें हमने आपको सीवी में क्या क्या चाहिए, वाले पार्ट में बताया हैं।

स्टेप #6. अब आपको क्रमानुसार इन सभी विकल्प पर एक-एक बार क्लिक कर अपनी संपूर्ण जानकारी क्रमानुसार भरनी हैं और यह अपने अपने आप आपका सीवी बना देगा। आइए जाने इनमे आपको क्या क्या विकल्प दिखाई देंगे और उनमे आपको क्या क्या भरना होगा।

मोबाइल से रिज्यूम कैसे बनाएं? ऑनलाइन रिज्यूम कैसे बनाएं? रिज्यूम फॉर्मेट इन हिंदी

स्टेप #7. Personal Details में भरे अपनी निजी जानकारी

जैसे ही आप पर्सनल डिटेल्स वाले विकल्प पर क्लिक करेंगे तो आपसे आपका नाम, एड्रेस, ईमेल आईडी, फोन नंबर के साथ-साथ एक फोटो अपलोड करने को कहा जाएगा। इसमें आपको अपनी सभी जानकारी भरकर एक पासपोर्ट साइज़ फोटो भी अपलोड करनी होगी। इसके बाद आप सेव पर क्लिक कर वापस पहले वापे पेग पर आ जाएंगे।

इसके साथ ही सेव के साथ ही आपको एक और विकल्प दिखाई देगा जिस पर ऐड लिखा होगा अर्थात अपनी निजी जानकारी में और भी जानकारी जोड़े। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपसे पूछा जाएगा कि आप अपनी और क्या क्या जानकारी अपनी सीवी में जोड़ना चाहते हैं। जैसे कि:

  • जन्म तिथि / Date of Birth
  • राष्ट्रीयता / Nationality
  • वैवाहिक स्टेटस / Marital Status
  • वेबसाइट / Website
  • लिंक्डइन / Linkedin
  • फेसबुक / Facebook
  • ट्विटर / Twitter

इनमे से आप किसी भी विकल्प का चुनाव कर उसे अपने सीवी में जोड़ सकते हैं। ध्यान रखें इन्हें जोड़ने की कोई बाध्यता नही हैं। यह आप अपने विवेक के अनुसार निर्णय ले सकते हैं।

स्टेप #8. Education में जोड़े अपनी पढ़ाई से संबंधित जानकारी

इसके बाद आप दूसरे दिख रहे विकल्प पर क्लिक करेंगे जिस पर एजुकेशन लिखा होगा। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपको एक खाली पेज मिलेगा और उस पर बस प्लस वाले निशान के साथ ऐड लिखा होगा। जैसे ही आप ऐड बटन पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुल जाएगा। उस पर आपसे यह सब चीज़े पूची जाएँगी:

  • कोर्स / डिग्री अर्थात आपने किस विषय में कोर्स या डिग्री की
  • स्कूल / यूनिवर्सिटी अर्थात अपने वह कहां से की
  • ग्रेड / स्कोर अर्थात आपके कितने नंबर, प्रतिशत या ग्रेड आया
  • वर्ष / Year अर्थात आपने किस साला वह वह पूरी की

इसमें आपको अपनी दसवीं, बारहवीं व कॉलेज इत्यादि से संबंधित हर जानकारी देनी होगी। इसी के साथ यदि आपने पोस्ट ग्रेजुएशन या मास्टर डिग्री की हुई हैं तो वह जानकारी भी देनी होगी। यदि आपने कहीं से कोई कोर्स किया हुआ हैं तो वह भी आपको इसमें भरना होगा।

अब आप सोचेंगे कि इसमें तो बस एक बार ही आपसे यह सब माँगा गया हैं तो आप सबकुछ कैसे भरेंगे। तो आप देखिये जहाँ इयर लिखा होगा वहां नीचे ही एक बार और ऐड का विकल्प दिया गया होगा जिस पर क्लिक करते ही एजुकेशन 2 के नाम से यह सब जानकारी आपसे फिर से मांगी जाएगी। इसमें आप अपनी पढ़ाई की बाकि जानकारी भर सकते हैं।

इस तरह आप जितनी बार भी ऐड पर क्लिक करेंगे तो ठीक उसके नीचे एक बॉक्स और खुल जाएगा जिसमें आप से आपकी पढ़ाई की जानकारी मांगी जाएगी। इस तरह आप अपने स्कूल से लेकर कॉलेज, इत्यादि सभी पढ़ाई की जानकारी भरकर इसे सेव कर दे।

स्टेप #9. Experience में अपना अनुभव जोड़े

अब आपको तीसरा विकल्प मिलेगा एक्सपीरियंस के नाम से जिसका हिंदी में अर्थ हुआ आपका पिछली कंपनी में काम करने का अनुभव। यदि आपकी पढ़ाई अभी अभी समाप्त हुई हैं और आपने इससे पहले कही कम नही किया हैं तो आप इसे छोड़ सकते हैं।

यदि आप पहले किसी कंपनी में काम कर चुके हैं तो आप इस विकल्प पर क्लिक कर ऐड बटन को दबाये। ऐड पर क्लिक करते ही आपसे यह सब जानकारी मांगी जाएगी:

  • कंपनी का नाम
  • जॉब टाइटल या आपकी उस कंपनी में पोस्ट
  • स्टार्ट डेट अर्थात अपने वह कंपनी कब ज्वाइन की
  • एंड डेट अर्थात आपने वह कंपनी कब छोड़ी
  • डिटेल्स अर्थात आप अपने काम इत्यादि के बारे में बता सकते हैं जो आपने उस कंपनी में किया।

इसके बाद जैसे ही आप सेव कर देंगे तो आपका अनुभव सेव हो जाएगा। हालाँकि यदि आप पहले एक से ज्यादा कंपनी में काम कर चुके हैं तो आप उसके नीचे ही दिए गए विकल्प ऐड पर फिर से क्लिक कर अपनी सभी कंपनी की जानकारी को उसमे जोड़ सकते हैं।

स्टेप #10. Skills में जोड़े अपने काम करने के विषय

अब जब आप स्किल्स वाले विकल्प पर क्लिक करेंगे तो इसमें दिए गए ऐड बटन पर क्लिक करते ही आपसे आपकी स्किल का नाम और उसमे लेवल के बारे में पूछ जाएगा। इसमें आप अपनी कितनी भी स्किल्स जोड़ सकते हैं और उसमे अपने लेवल को भर सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर यदि आप एक इंजिनियर हैं तो आप इसमें कोडिंग की भाषाएँ जोड़ सकते हैं जैसे कि जावा, एंगुलर जेएस इत्यादि। आपने एमबीए की हुई हैं तो आप सेल्स, मार्केटिंग इत्यादि को अपनी स्किल्स में जोड़ सकते हैं।

लेवल में आपको 1 से लेकर 5 तक नंबर दिखाई देंगे जिसमें आप अपने द्वारा जोड़ी गयी स्किल में खुद को अंक सकते हैं। इसमें लेवल 1 व 2 का अर्थ हुआ कि आप उसमे Beginner हैं, 3 का अर्थ हुआ इंटरमीडिएट, 4 का अर्थ हुआ Advanced व 5 का अर्थ हुआ Expert. इस तरह जितना ज्यादा नंबर आप उस स्किल में उतने ज्यादा दक्ष।

स्टेप #11. Objective अर्थात आपके बारे में 2-3 पंक्तियाँ

यह किसी भी सीवी में सबसे महत्वपूर्ण भी होता हैं और कई बार इसे अनदेखा भी कर दिया जाता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें लोग अपने बारे में सही से नही लिखते हैं। दरअसल यह वह चीज़ हैं जब आप किसी को बताये कि आप उस कंपनी को क्यों ज्वाइन करना चाहते हैं या आपका उस कंपनी को ज्वाइन करने का क्या उद्देश्य हैं।

इसके साथ ही आप किस तरह से अपने काम को बेहतर कर सकते हैं या आपके अंदर ऐसा क्या हैं जो दूसरों से ज्यादा बेहतर हैं। यह सब आपको ऑब्जेक्टिव में लिखना होता हैं।

स्टेप #12. Reference में लिखे उस व्यक्ति का नाम जिसने आपको suggest किया हो

यदि आप जिस कंपनी में अप्लाई करने जा रहे हैं और उस कंपनी में आपका कोई जानने वाला पहले से काम करता हैं फिर चाहे वह आपका मित्र हो या रिश्तेदार या फिर पुराना सहकर्मी तो आप उसकी अनुमति से उसका रेफेरेंस दे सकते हैं।

इस बात का पूरा पूरा ध्यान रखे कि आप उसका नाम व उसके बारे में उसकी सहमती के बाद ही लिखे। यह आपको उस कंपनी में नौकरी दिलवाने में बहुत मदद करेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर कंपनी किसी ऐसे व्यक्ति को लेना चाहती हैं जो किसी के रेफेरेंस से उस कंपनी में आया हो।

इसके अलावा इस विकल्प का एक दूसरा उपयोग भी हैं। यह जरुरी नही कि आप जिस कंपनी में आवेदन करने जा रहे हैं आप केवल उसी का ही रेफेरेंस दे। आप चाहे तो अपनी पुरानी कंपनी या किसी बड़े कर्मचारी का भी रेफेरेंस दे सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर आपने एक समय में जानीमानी कंपनी एचसीएल में काम किया था और अब आप किसी और कंपनी में काम करने जा रहे हैं। लेकिन अभी भी आपका एचसीएल कंपनी के किसी बड़े व्यक्ति के साथ अच्छे रिश्ते हैं तो आप अपने सीवी में उनका रेफेरेंस दे सकते हैं लेकिन उनकी अनुमति के बाद ही।

स्टेप #13. Projects अर्थात आपने किन किन प्रोजेक्ट्स पर काम किया है

यदि आप एक फ्रेशर हैं तो आप इसे छोड़ सकते हैं। हालाँकि यदि आपने अपने कॉलेज में ही किसी प्रोजेक्ट पर काम किया हैं तो आप उसे अवश्य ही मेंशन करे। इसमें आपके द्वारा अभी तक किन किन प्रोजेक्ट्स में काम किया गया हैं वह सब आएगा।

जैसे ही आप प्रोजेक्ट्स के ऐड बटन पर क्लिक करेंगे तो आपसे आपके प्रोजेक्ट का टाइटल/ शीर्षक व उसके बारे में जानकारी मांगी जाएगी। यहाँ पर आप अपने प्रोजेक्ट का नाम लिखे और उसमे आपने क्या काम किया और वह प्रोजेक्ट किस चीज़ से संबंधित था इत्यादि के बारे में विस्तार से बताये।

स्टेप #14. Add More Sections अर्थात अन्य चीज़े जोड़े

तो यह तो सब चीज़े थी जो आपको सामने ही मिल जाएँगी लेकिन ऐसी बहुत सी चीज़े हैं जिन्हें आपको अपने सीवी में जोड़ना चाहिए या फिर आप उन्हें अपने सीवी में जोड़कर अपने सीवी को एक बेहतर रूप दे सकते हैं। इसके लिए जैसे ही आप प्रोजेक्ट्स के नीचे दिख रहे Add More Sections पर क्लिक करेंगे तो आपसे सामने एक सूची आ जाएगी।

इस सूची में से आप किसी को भी ऑन करके उसमे अपनी चीज़ों के बारे में जोड़ सकते हैं। इस सूची में आपको यह विकल्प दिखाई देंगे:

  • Interests अर्थात आपकी रुचि: इसका अर्थ हुआ आपकी हॉबी जिसके बारे में हमने आपको ऊपर बताया। इसलिए आप किसी भी सीवी को पूर्ण रूप देने के लिए उसमे अपनी हॉबी अवश्य जोड़े।
  • Achievements and Awards अर्थात आपको अपने किसी काम के लिए आज तक कोई प्रोत्साहन मिला हो, कोई पुरस्कार मिला हो या सर्टिफिकेट मिला हो इत्यादि तो आप उसे भी अपने सीवी में जोड़ सकते हैं।
  • एक्टिविटीज अर्थात आप क्या चीज़ करते हैं या आपको क्या करना पसंद हैं।
  • Publications अर्थात आपके द्वारा लिखी गयी या कारी गयी कोई चीज़ कहीं प्रकाशित हुई हो या आपके बारे में कहीं छपा हो तो आप उसके बारे में भी बता सकते हैं।
  • Languages अर्थात आपको कौन कौन सी भाषाएँ आती हैं और वह कितनी आती हैं।
  • Additional Information अर्थात आप कोई अन्य जानकारी हैं जिसे जोड़ना चाहते हैं और जो इन विकल्प में से नही हैं।
  • Signature अर्थात आप सीवी में अपना हस्ताक्षर भी जोड़ सकते हैं।

स्टेप #15. यदि आप इनके क्रम में या हैडिंग में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो आप वह भी कर सकते हैं। इसका विकल्प आपको Rearrange order या change heading के रूप में मिल जाएगा। जहाँ पर क्लिक करके आप अपने द्वारा भरी गयी कोई भी जानकारी की पूर्ण निर्धारित हैडिंग को बदल पाएंगे या उनका क्रम ऊपर नीचे कर पाएंगे।

उदाहरण के तौर पर आप चाहते हैं कि ऑब्जेक्टिव आपकी पर्सनल जानकारी के बाद दिखाई दे तो आप वह कर सकते हैं। साथ ही आप चाहते हैं कि एजुकेशन का नाम बदल कर Qualification कर दिया जाए तो वह भी आप कर पाएंगे।

स्टेप #16. अंत में आप अपने सीवी को देख सकते हैं। इसी में आपको आखिरी में एक विकल्प दिखाई देगा जिस पर लिखा होगा View CV जिस पर क्लिक करते ही आपके सामने सीवी के कई टेम्पलेट हो आ जाएंगे। इन टेम्पलेट में आपके द्वारा भरी हुई जानकारी को विभिन्न तरह के सीवी के टेम्पलेट में दिखाया जाएगा।

इनमे से आपके पास अपने सीवी को किस टेम्पलेट में चुनना हैं, के कई विकल्प होंगे। आप जिस भी विकल्प को चुनेंगे, आपका सीवी वैसा का वैसा उसी टेम्पलेट में आ जाएगा। यदि आपको यह टेम्पलेट पसंद नही आया तो आप उसे बदल भी सकते हैं।

स्टेप #17. जब आप अपने सीवी का टेम्पलेट पसंद कर ले और अब आपको यकीन हो जाये कि आपके द्वारा भरी गयी सभी जानकारी सही हैं और सीवी भी देखने में अच्छा लग रहा हैं तो आखिर में आपके पास डाउनलोड का विकल्प होगा।

मोबाइल से रिज्यूम कैसे बनाएं? ऑनलाइन रिज्यूम कैसे बनाएं? रिज्यूम फॉर्मेट इन हिंदी

आप चाहे तो अपने सीवी को कई तरह के टेम्पलेट में भी डाउनलोड कर सकते हैं। सीवी को विभिन्न तरह के टेम्पलेट में डाउनलोड करने की कोई सीमा नही हैं। इसलिए आप चिंतामुक्त होकर किसी भी टेम्पलेट में अपने सीवी को डाउनलोड करे।

लो हो गया आपका सीवी तैयार (CV maker online free)। अब आप इस सीवी को जिस मन चाहे वहां भेजकर आसानी से नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें एक अच्छे और सही सीवी का निर्माण आपको जल्दी और अच्छी नौकरी दिलवाने में सहायता करेगा।

सीवी बनाने की टिप्स (CV making tips in Hindi)

अंतिम बात को आपको अपना सीवी बनाते समय ध्यान में रखनी चाहिए वह हैं इससे जुड़ी टिप्स। इसमें हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देंगे जो अक्सर लोग अपना सीवी बनाते समय ध्यान नही देते हैं या गलती कर बैठते हैं। और बस उसी गलती के कारण वे अपने साथ से उस नौकरी को गवां बैठते हैं। इसलिए आप भी इन बातों का ध्यान रखें:

download app
  • अपनी फोटो में हमेशा सामने चेहरा किये हुए प्रोफेशनल पासपोर्ट साइज़ फोटो ही डाले ना कि कोई स्टाइल मारते हुए या गलत कपड़े पहने हुए।
  • अपनी ईमेल आईडी को हमेशा अपने नाम या अपनी पहचान पर ही बनाए ना कि cooldude, babygirl या papakipari टाइप।
  • अपने मन से कोई भी एक्स्ट्रा जानकारी ना भरे और ना ही कोई भरमाक जानकारी लिखे।
  • कम और सीधे शब्दों में अपना सीवी बनाए ना कि उसको लंबा खींचे।
  • सीवी में यह अवश्य बताये कि आप उस कंपनी को क्यों ज्वाइन करना चाहते हैं व आप उस कंपनी के लिए बाकियों से कैसे अलग हैं।

सीवी कैसे बनाए – Related FAQs

प्रश्न: सीवी का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर: सीवी का फुल फॉर्म Curriculum Vitae होता है।

प्रश्न: क्या सीवी मेकर फ्री है?

उत्तर: हां, सीवी मेकर ऐप बिल्कुल फ्री हैं और आप इसका इस्तेमाल भी बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।

प्रश्न: रिज्यूमे और CV में क्या अंतर है?

उत्तर: रिज्यूमे में आपके बारे में संक्षेप में जानकारी होती हैं जबकि सीवी में आपके बारे में डिटेल में बताया गया होता हैं।

प्रश्न: सीवी यूके में क्या शामिल होना चाहिए?

उत्तर: एक अच्छे सीवी में आपकी निजी जानकारी, पढ़ाई की जानकारी व पिछली नौकरी के बारे में लिखा हुआ होना चाहिए।

प्रश्न: मैं नौकरी आवेदन के लिए सीवी कैसे लिखूं?

उत्तर: आप किसी भी नौकरी में आवेदन करते समय पहले अपनी सीवी को सीवी मेकर ऐप की सहायता से बना दे।

प्रश्न: सीवी का प्रारूप क्या है?

उत्तर: सीवी के प्रारूप में पर्सनल, प्रोफेशनल, एजुकेशन डिटेल्स, स्किल्स, हॉबी इत्यादि जानकारी आती है।

शेफाली बंसल
शेफाली बंसल
इनको लिखने में काफी रूचि है। इन्होने महिलाओं की सोशल मीडिया ऐप व वेबसाइट आधारित कंपनी शिरोस में कार्य किया। अभी वह स्वतंत्र रूप में लेखन कार्य कर रहीं हैं। इनके लेख कई दैनिक अख़बार और पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment