क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले? लागत, प्रॉफिट, नियम व शर्ते | Cream Stone Ice Cream Franchise In Hindi

|| क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले? लागत, प्रॉफिट, नियम व शर्ते | Cream Stone Ice Cream Franchise In Hindi, Cream Stone Franchise Hindi, cream stone ice cream franchise cost in india hindi, cream stone ice cream franchise hindi, cream stone franchise cost hindi, cream stone ice cream concepts hindi. ||

यदि आपके मन में विचार आ रहा हैं कि आप किसी आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी ले तो इसमें क्रीम स्टोन एक बहुत ही बड़ा नाम है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि क्रीम स्टोन की आइसक्रीम लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध (Cream Stone Ice Cream ka store kaise khole) हैं। साथ ही भारत जैसे देश में तो गर्मी का मौसम इतना रहता हैं कि पूछो मत। ऐसे में यदि आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी ले लेंगे तो यह आपके लिए ही फायदेमंद रहेगा।

क्रीम स्टोन की फ्रैंचाइज़ी लेने से पहले आप इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते होंगे ताकि बाद में (Cream Stone Ice Cream ka business) किसी तरह की कोई समस्या ना हो। तो आज आपको इस लेख के माध्यम से क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने के बारे में शुरू से अंत तक संपूर्ण जानकारी मिलेगी। आइए जाने क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी (Cream Stone Ice Cream Franchise kaise shuru kare) लेने के लिए आपको क्या क्या करना पड़ेगा।

Contents show

क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले (Cream Stone Ice Cream Franchise In Hindi)

अगर आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने का सोच रहे हैं तो पहले आपको इसके बारे में संपूर्ण रूप से जान लेना चाहिए। इसके बारे में अच्छे से जानकर ही आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी ले पाएंगे। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आपको क्रीम स्टोन फ्रैंचाइज़ी के बारे में ही सही से नही पता होगा तो फिर आप इसमें काम कैसे कर पाएंगे।

ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि क्रीम स्टोन आइसक्रीम का स्टोर खोलने के लिए आप क्या क्या कर सकते हैं और इसके लिए आपको किस किस क्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी तो यह आपको आगे जानने को मिलेगा। इसके लिए सबसे पहले तो आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम के बारे में विस्तार से जान ले। फिर आप इसकी फ्रैंचाइज़ी लेने के बारे में जाने। आइए जाने।

क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले? लागत, प्रॉफिट, नियम व शर्ते | (Cream Stone Ice Cream Franchise In Hindi)

क्रीम स्टोन आइसक्रीम क्या है? (Cream Stone Ice Cream kya hai)

अब सबसे पहले बात करते हैं कि क्रीम स्टोन आइसक्रीम है क्या चीज़। तो अब आप गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम तो खाते ही होंगे। आप कई ब्रांड की आइसक्रीम खाते होंगे जो आपको बहुत सारी दुकान पर या सड़क किनारे भैया से मिल जाती होगी। ऐसे में क्या कभी आपने आइसक्रीम स्टोर पर जाकर आइसक्रीम खाई हैं?

यदि आपने खाई हैं तो आपको इसके बारे में पता ही होगा और यदि नही भी खाई हैं तो आगे से ध्यान रखियेगा। दरअसल क्रीम स्टोन एक बहुत बड़ी आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी ही हैं जो चैन के रूप में बड़े बड़े शहर में अपने स्टोर खोलती हैं। इसके स्टोर में लोग आइसक्रीम खाने आते हैं। अब इसी के स्टोर में लोग आइसक्रीम खाना इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि यहाँ मिलने वाली आइसक्रीम का स्वाद सबसे अलग और बहुत ही अच्छा होता हैं।

इसके साथ ही यहाँ आपको कई तरह की आइसक्रीम खाने को मिल जाएगी जो आपको कही बाहर खाने को नही मिलेगी। ऐसे में क्रीम स्टोन आइसक्रीम सबसे अलग और अच्छी आइसक्रीम होती हैं। तो आइए जाने इसमें किस किस तरह की आइसक्रीम आपको मिल सकती हैं।

क्रीम स्टोन आइसक्रीम स्टोर का मेन्यू (Cream Stone Ice Cream Menu)

अब जब आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेंगे तो उसके लिए आपको इसका मेन्यू भी जानना होगा। बिना मेन्यू जाने आप किसी की फ्रैंचाइज़ी क्यों ही लेंगे। तो यदि आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम के बारे में विस्तार से जानना चाहता हैं और यह जानना चाहते हैं कि क्रीम स्टोन आइसक्रीम के स्टोर में क्या क्या मिलता हैं तो इसके मेन्यू को पढ़ें।

आपको इसमे कई तरह के फ्लेवर वाली आइसक्रीम मिलेगी। जो सामान्य फ्लेवर आप बाहर देखते हैं, उनके मुकाबले तो आपको कई तरह के फ्लेवर मिल जाएंगे जो आपने ना तो आज तक सुने होंगे और ना ही खाए होंगे। ऐसे में क्रीम स्टोर आइसक्रीम में क्या क्या चीज़े मिल सकती हैं, उनकी सूची कुछ इस तरह हैं:

  • Dry Fruits Delight
  • Arabian Nights
  • Nuts Overload
  • Coffee Craze
  • Karamel Sutra
  • Tiramisu
  • Chocoholics
  • Ferrero
  • Willy Wonka
  • Choco Lava
  • Brownie Break
  • Oreo Shot
  • Nutella Brownie
  • Lichee Lake
  • Kala Jamun
  • Peanut Butter
  • Chatpata Guava
  • Meetha Pan
  • Banana Caramel Cookies
  • Candy Land
  • Magic Pop
  • Red Velvet इत्यादि।

इस तरह आपको क्रीम स्टोन में एक नही बल्कि कई तरह की आइसक्रीम खरीदने को मिलेगी। इसके लिए आपको कुछ ज्यादा करने की भी जरुरत नही हैं। आपको बस इन आइसक्रीम के ऑर्डर करने हैं और अपने स्टोर पर रखने हैं।

क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी क्यों ले? (Cream Stone Ice Cream Franchise kyu le)

अब आप सोच रहे होंगे कि आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम की ही फ्रैंचाइज़ी क्यों ले। तो इसे लेने के कई फायदे हैं जो आपको जानने चाहिए। सबसे पहला फायदा तो यह हैं कि इसमें सैकड़ों तरह की आइसक्रीम आती हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि आप अपने स्टोर पर कई तरह की आइसक्रीम रख सकते हैं। अब इतनी आइसक्रीम हैं तो लोग कोई ना कोई तो लेकर ही जाएंगे।

इसके अलावा क्रीम स्टोन एक बहुत ही पुराना आइसक्रीम का ब्रांड हैं। ऐसे में आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम की ब्रांड वैल्यू का लाभ उठा सकते हैं। आपको कही भी इस तरह की ब्रांड प्रमोशन नही मिलेगी जो आपको क्रीम स्टोन आइसक्रीम का स्टोर खोलकर मिल सकती हैं। इसी के साथ आपको क्रीम स्टोन की ओर से भी पूरी तरह से कस्टमर सपोर्ट किया जाएगा ताकि आप इस व्यापार में अकेले ना पड़े।

क्रीम स्टोन आइसक्रीम का स्टोर कहां खोले? (Cream Stone Ice Cream Franchise store kaha khole)

अब आपको यह सोचना चाहिए कि आप क्रीम स्टोन का आइसक्रीम स्टोर कहां खोलेंगे। कहने का अर्थ यह हुआ कि आपकी कमाई शुद्ध रूप से इसी पर पर निर्भर करेगी कि आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम का स्टोर कहां खोलने जा रहे हैं। यदि आपने इसे किसी ऐसी जगह पर खोल लिया जहाँ ज्यादा लोग आते जाते ही नही हैं तो फिर क्रीम स्टोन आइसक्रीम का होते हुए भी लोग यहाँ आने से कतरायेंगे।

ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि आपके द्वारा खोला जा रहा क्रीम स्टोन आइसक्रीम का स्टोर चले तो फिर आपको इसके लिए कई तरह की तैयारियां करनी होगी। उसी में जो सबसे पहली तैयारी होगी वो होगी एक सही जगह का चुनाव। कहने का अर्थ यह हुआ कि आपको क्रीम स्टोन आइसक्रीम का स्टोर खोलने के लिए किसी अच्छी जगह को चुनना होगा और खासकर ऐसी जगह जहाँ पर युवा ज्यादा हो जैसे कि कॉलेज, यूनिवर्सिटी, शिक्षा केंद्र, कोचिंग संस्थान, कंपनी इत्यादि।

क्रीम स्टोन आइसक्रीम फ्रैंचाइज़ी खोलने के लिए जगह (Cream Stone Ice Cream Franchise Location)

अब जब आपने जगह का चुनाव कर लिया हैं तो आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि वह जगह छोटी ना हो। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम का स्टोर खोलने जा रहे हैं तो आपको लोगों के बैठने के लिए भी जगह का इन्तेजाम करना होगा। अब यह आप पर निर्भर करता हैं कि आप किस तरह का स्टोर खोलने जा रहे हैं।

कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आप कीओस्क खोलने जा रहे हैं तो इसके लिए आपको बस 100 से 200 वर्ग फुट की जगह ही चाहिए होगी। यहाँ पर लोग बस आपसे आइसक्रीम लेकर जाएंगे और बाहर खायेंगे या वही खड़े खड़े खायेंगे। यहा पर बैठकर आइसक्रीम खाने की कोई व्यवस्था नही होगी। तो वही यदि आप एक बड़ा स्टोर खोलने जा रहे हैं जहाँ पर बैठने की व्यवस्था भी हो तो उसके लिए आपको कम से कम 400 वर्ग फुट की जगह लेनी पड़ेगी।

क्रीम स्टोन आइसक्रीम फ्रैंचाइज़ी के लिए निवेश (Cream Stone Ice Cream Franchise Investment)

अब यदि आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने ही जा रहे हैं तो आपको इसमें लगने वाला निवेश भी जान लेना चाहिए। दरअसल इसमें आपको मुख्यतया जमीन खरीदने या लीज पर लेने के लिए ही निवेश करना होगा क्योंकि बाकि सब काम बहुत सस्ते में निपट जाएगा। अब आइसक्रीम ज्यादा से ज्यादा कितने की ही आ जाएगी। और आप इसे इतनी भी मात्रा में नही मंगवाएंगे कि यह ख़राब होने लगे।

हालाँकि यदि आप उस आइसक्रीम का वही निर्माण करने जा राहे हैं तो इसका खर्चा लाखों में पहुँच सकता हैं। अब यदि आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो इसके लिए आपको एक लाख के आसपास लॉयल्टी के तौर पर चुकाने होंगे। कहने का अर्थ यह हुआ कि आपको क्रीम स्टोन कंपनी को एक लाख की राशि का भुगतान करना होगा और इसकी फ्रैंचाइज़ी लेनी होगी।

इसके बाद आपको क्रीम स्टोन आइसक्रीम को खरीदना होगा, अपने स्टोर का इंटीरियर सेट करवाना होगा, फ्रिज व एसी लगवाना होगा तथा कई अन्य तरह की व्यवस्था भी करनी होगी। इसी के तहत आपको क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी मिल पायेगी। तो इस सब काम में आपको 4 से 5 लाख तक का खर्चा तो हो ही जाएगा। उसके अलावा जमीन को खरीदने या लीज में जो खर्चा लगेगा वो अलग। सब मिलाकर आप 15 से 25 लाख तक का खर्चा कर लेंगे।

क्रीम स्टोन आइसक्रीम फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए नियम (Cream Stone Ice Cream Franchise Rules)

अब यदि आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने ही जा रहे हैं और उसके लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो उससे पहले आपको इनके द्वारा बनाए गए नियमो और शर्तों का भी आवश्यक रूप से पालन करना होगा। यदि आप इनका पालन नही करेंगे तो अवश्य ही आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने से हाथ धो बैठेंगे। ऐसे में क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आप इन नियमो का पालन करना पड़ेगा।

  • सबसे पहले तो आपका भारत का नागरिक होना आवश्यक हैं और आपकी आयु भी 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • अब आपको आइसक्रीम के बारे में अच्छे से जानकारी होना भी आवश्यक हैं। यदि आपको आइसक्रीम के बारे में ही सही से जानकारी नही होगी तो फिर आप क्रीम स्टोन के साथ साथ अपना खुद का नाम भी ख़राब करेंगे।
  • आपको अपने स्टोर में एक फ्रिज की व्यवस्था करनी होगी और वह भी बड़े फ्रिज। ऐसा इसलिए क्योंकि आइसक्रीम को फ्रिज में ही रखा जाएगा अन्यथा वह पिघल जाएगी। ऐसे में आपका ही नुकसान होगा।
  • पूरे स्टोर को एसी में रखना अनिवार्य होगा। बिना एसी के कुछ भी काम नही हो सकता। ना तो ग्राहक आपके यहाँ आएंगे और ना ही आइसक्रीम ठीक ढंग से जम पायेगी।
  • स्टोर में काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में कर्मचारी रखने होंगे जो ग्राहकों के ऑर्डर लेंगे, स्टोर की साफ सफाई करेंगे और क्रीम स्टोन का नाम रोशन करेंगे।

तो इस तरह से क्रीम स्टोन का स्टोर खोलने के लिए आपको ऊपर दिए गए नियमो का पालन हर हाल में करना होगा। यदि आप इनका पालन नही करते हैं या बाद में इनकी अनदेखी करते हुए पाए जाते हैं तो उसी समय आपका लाइसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा।

क्रीम स्टोन आइसक्रीम फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए डाक्यूमेंट्स (Cream Stone Ice Cream Franchise Documents)

अब जब आप क्रीम स्टोन जैसी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के साथ काम करने जा रहे हैं और उनकी फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो आपको इसके लिए अपने डाक्यूमेंट्स भी पूरी तरह से तैयार रखने होंगे। अन्यथा आपको क्रीम स्टोन की फ्रैंचाइज़ी नही मिल पायेगी। ऐसे में क्रीम स्टोन की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको जिन जिन डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता पड़ेगी, वह हैं:

  • आधार कार्ड [Aadhar card]
  • पैन कार्ड [pan card]
  • स्टोर का प्रमाण पत्र [store certificate]
  • बैंक खाता [bank account]
  • GST नंबर [GST Number]
  • ट्रेडिंग लाइसेंस [trading license]
  • आवास प्रमाण पत्र [residence certificate]

इन सभी के अलावा आपकी ऑनलाइन बैंकिंग भी शुरू हुई होनी चाहिए। इसमें आपका गूगल पे, फोन पे, पेटीएम इत्यादि सब शुरू होना चाहिए। साथ ही आप अपने अकाउंट को बिज़नेस अकाउंट से लिंक करवा ले ताकि ग्राहक आपको ऑनलाइन पेमेंट भी दे सके।

क्रीम स्टोन आइसक्रीम फ्रैंचाइज़ी के लिए कर्मचारी

अब आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम का स्टोर खोलने जा रहे हैं तो उसके लिए आपको 2 से 3 कर्मचारी भी रखने होंगे। एक तरह स उस स्टोर की सब जिम्मेदारी इन्ही के कंधो पर ही होगी। आपका काम तो केवल कैश काउंटर पर बिल काटना और ऑर्डर लेना होगा। आप चाहे तो इसके लिए भी एक कर्मचारी रख सकते हैं।

तो कर्मचारियों की संख्या पूर्ण रूप से आपके द्वारा खोले गए क्रीम स्टोन आइसक्रीम स्टोर के स्थान, वहां आने वाले ग्राहकों की संख्या, उसके प्रकार इत्यादि पर निर्भर करेगा। न्यूनतम आपको 2 कर्मचारी तो रखने ही होंगे और अधिकतम आप कितने भी रख सकते हैं।

क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने का प्रोसेस (Cream Stone Ice Cream Franchise Process)

अब जब आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने के बारे में सब जान ही चुके हैं और आपने अपना मन पक्का कर लिया हैं कि आपको क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेनी ही लेनी हैं तो आइए जाने कि किस तरीके से आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल इसकी आवेदन प्रक्रिया एकदम सरल हैं और आप चुटकियों में इसे कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले तो क्रीम स्टोन आइसक्रीम की वेबसाइट पर जाए। इसका लिंक http://www.creamstoneconcepts.com/ है। अब जब आप इस पर जाएंगे तो वहां आपको Contact Us का विकल्प मिलेगा।
  • जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो आप उनसे संपर्क कर पाएंगे और वहां आप फ्रैंचाइज़ी खोलने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप चाहे तो सीधा इस http://www.creamstoneconcepts.com/contact-us लिंक पर क्लिक कर भी वहां पहुँच सकते हैं।
क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने का प्रोसेस (Cream Stone Ice Cream Franchise Process)
  • अब आपको यहाँ अपनी जानकारी भर कर देनी होगी। इसमें आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर, अपनी समस्या या शंका तथा मैसेज टाइप करके भेजना होगा। जैसे ही आप यह भेजेंगे तो क्रीम स्टोन वालो को आपका मैसेज मिल जाएगा।
  • उसके बाद वे उचित समय में आपसे संपर्क कर लेंगे और आपको आगे की प्रक्रिया के बारे में समझा देंगे। फिर जब दोनों के बीच उचित समझौता हो जाएगा तब आपको क्रीम स्टोन की फ्रैंचाइज़ी मिल जाएगी।

क्रीम स्टोन आइसक्रीम से संपर्क करने का तरीका (Cream Stone Ice Cream Franchise Contact Details)

अब यदि आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी खोलने को लेकर शंका में हैं या उनसे कुछ पूछना चाहते हैं या आपको किसी तरह की कोई समस्या हैं या फिर आप किसी अन्य कारण से उन्हें समपर्क करना चाहते हैं तो भी क्रीम स्टोन आइसक्रीम ने इसके लिए एक ईमेल आईडी व फोन नंबर जारी किया हुआ हैं। आप उनसे वहां संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने का प्रोसेस (Cream Stone Ice Cream Franchise Process)

यदि आप क्रीम स्टोन को ईमेल आईडी के जरिये संपर्क करना चाहते हैं तो आप उनकी ईमेल आईडी info@creamstoneconcepts.com पर संपर्क साध सकते हैं। इसके अलावा यदि आप क्रीम स्टोन को फोन कर उनसे संपर्क करना छाते हैं तो इसके लिए आप +91 40 2473 2820 / 806 पर फोन कर उनसे संपर्क कर सकते हैं। दोनों तरह से ही संपर्क करने पर आपकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

क्रीम स्टोन आइसक्रीम की मार्केटिंग (Cream Stone Ice Cream Marketing)

अब जब आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम का स्टोर खोलेंगे तो आप चाहेंगे कि उसकी आइसक्रीम बिके भी। कहने का अर्थ यह हुआ कि इतना खर्चा करके आइसक्रीम स्टोर खोलने का क्या ही फायदा जब आपके द्वारा खरीदी गयी आइसक्रीम ही कोई नही खरीदने आएगा या फिर बहुत ही कम लोग इसे खरीदने आएंगे। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि आपके क्रीम स्टोन स्टोर से लोग ज्यादा मात्रा में आइसक्रीम ख़रीदे तो फिर इसकी सही तरह से ब्रांडिंग भी बहुत जरुरी हैं।

इसके लिए सब आप अपने स्टोर की ओपनिंग करे तो उस समय इसकी कोई छोटी मोटी नही बल्कि बड़ी ओपनिंग करे। इसके साथ ही आप पहले दिन लोगों के लिए कुछ डिस्काउंट या ऑफर भी रख सकते हैं। आप चाहे तो पहले आने वाले 100 लोगों को मुफ्त में भी आइसक्रीम दे सकते हैं। इससे आपके स्टोर पर ज्यादा से ज्यादा लोग आएंगे और आइसक्रीम खरीदेंगे।

download app

इसी के साथ यदि आप चाहते हैं कि आपके क्रीम स्टोन स्टोर की ज्यादा से ज्यादा मार्केटिंग हो तो आप अपने शहर व इसके आसपास के इलाके में इसे कुछ पोस्टर व बैनर छपवा कर भी लगवा सकते हैं। अक्सर लोगों को इस स्टोर के खुलने के बारे में पता नही होता हैं तो वे इसे देखकर जान जाएंगे। साथ ही जब भी इस पोस्टर को देखेंगे तो उनका आइसक्रीम खाने का मन करेगा।

क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले – Related FAQs

प्रश्न: क्रीम स्टोन आइसक्रीम कितने की आती है?

उत्तर: क्रीम स्टोन आइसक्रीम अपने आकार और फ्लेवर पर निर्भर करती हैं। इसका मूल्य 50 रुपए से लेकर 500 रुपए तक का हो सकता है।

प्रश्न: क्रीम स्टोन आइसक्रीम में कितने फ्लेवर आते है?

उत्तर: क्रीम स्टोन आइसक्रीम में 100 से ज्यादा फ्लेवर आते है।

प्रश्न: क्रीम स्टोन आइसक्रीम का बिज़नेस फायदेमंद है या नही?

उत्तर: क्रीम स्टोन आइसक्रीम का बिज़नेस हर मौसम में फायदेमंद होता है। फिर चाहे सर्दी हो या गर्मी क्योंकि आजकल लोग हर मौसम में आइसक्रीम खाने लगे हैं।

प्रश्न: क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी कितने में आती है?

उत्तर: क्रीम स्टोन आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी 15 से 25 लाख तक में आती है।

तो आज आपने जाना कि किस तरह से आप क्रीम स्टोन आइसक्रीम का स्टोर खोल सकते हैं, उसके लिए आपको किन किन चीजों को ध्यान में रखना होता हैं, आप इसके लिए कहां आवेदन कर सकते हैं, आपको किस तरह के स्थान का चुनाव करना होगा, स्टोर में आपको किस किस तरह के इंतेजाम करके रखने होंगे, आप किस तरह से इसमें फायदे में रहेंगे इत्यादि।

शेफाली बंसल
शेफाली बंसल
इनको लिखने में काफी रूचि है। इन्होने महिलाओं की सोशल मीडिया ऐप व वेबसाइट आधारित कंपनी शिरोस में कार्य किया। अभी वह स्वतंत्र रूप में लेखन कार्य कर रहीं हैं। इनके लेख कई दैनिक अख़बार और पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment