कामनवेल्थ खेल कब से कब तक हैं? कामनवेल्थ खेल कहां होंगे? कामनवेल्थ खेलों में कौन कौन से देश हिस्सा लेंगे?

|| कामनवेल्थ क्या है? कामनवेल्थ खेल कब से कब तक हैं? कामनवेल्थ खेल कहां होंगे? कामनवेल्थ खेलों में कितने इवेंट्स हैं? कामनवेल्थ खेलों में कौन कौन से देश हिस्सा लेंगे? इन खेलों में भारत की स्थिति क्या है? ||

हमारे देश में खेलों में दिलचस्पी लेने वालों की कमी नहीं। शूटिंग, हाकी, क्रिकेट जैसे अनेक खेल हैं, जिनमें भारत के खिलाड़ियों ने विश्व भर में अपना लोहा मनवाया है। अब जुलाई के आखिरी सप्ताह में कामनवेल्थ गेम्स होने जा रहे हैं। यदि आप भी इन खेलों में दिलचस्पी रखते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आज इस पोस्ट में हम आपको कामनवेल्थ खेलों (commonwealth games) के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आइए, शुरू करते हैं।

Contents show

कामनवेल्थ का क्या अर्थ है? (What is the meaning of commonwealth?)

मित्रों, इसे हिंदी में राष्ट्र मंडल भी पुकारा जाता है। यह दरअसल, एक 54 संप्रभु देशों का एक स्वैच्छिक समूह है। इसमें से अधिकांश तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य (British Empire) अथवा उसके आश्रितों के उपनिवेश हुआ करते थे। यह अलग बात है कि वैश्विक स्तर (global level) पर लगातार बदल रहे राजनीतिक समीकरणों (political equation) के चलते कई देशों ने स्वयं को इस समूह से अलग कर लिया है।

कामनवेल्थ गेम्स क्या हैं? (What are commonwealth games?)

कामनवेल्थ गेम्स (commonwealth games) को हिंदी में राष्ट्र मंडल खेल भी पुकारा जाता है। दोस्तों, आपको जानकारी दे दें कि इन गेम्स में वे सभी देश एवं क्षेत्र (countries and areas) हिस्सा लेते हैं, जो ओलंपिक (Olympic) के भी सदस्य हैं।

कामनवेल्थ खेल कब से कब तक हैं? कामनवेल्थ खेल कहां होंगे? कामनवेल्थ खेलों में कौन कौन से देश हिस्सा लेंगे?

कामनवेल्थ गेम्स में ओलंपिक के सभी गेम्स खेले जाते हैं। इसके अलावा कामनवेल्थ के अपने भी कुछ गेम्स (games) होते हैं। आपको बता दें कि वर्तमान में 54 कामनवेल्थ देश एवं 18 क्षेत्र इन खेलों में शामिल होते हैं।

कामनवेल्थ गेम्स 2023 कब से कब तक होंगे? (Commonwealth games will be held from when till when?)

मित्रों, आपको जानकारी दे दें कि कामनवेल्थ गेम्स 2023 इन खेलों का 22वां संस्करण (edition) है। ये खेल इंग्लैंड (England) के बर्मिंघम (Birmingham) में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेंगे। सभी खेल प्रेमियों को इस इवेंट का बेताबी से इंतजार है। आपको बता दें कि भारत से भी खिलाड़ियों का बड़ा दल बर्मिंघम भेजा गया है। ऐसे में यहां के खेल प्रेमियों की नजर भी उनके प्रदर्शन पर लगी रहेगी।

मित्रों, लगे हाथ आपको यह जानकारी भी दे दें कि कामनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन आस्ट्रेलिया (Australia) के विक्टोरिया राज्य (Victoria state) में किया जाएगा। इन खेलों का उद्घाटन समारोह मेलबर्न स्टेडियम (Melbourne stadium) में आयोजित किया जाएगा। इसमें एक लाख से अघिक लोगों के शिरकत करने की संभावना है।

कामनवेल्थ खेलों में कौन कौन से इवेंट्स होंगे? (What events will be there in commonwealth games?)

मित्रों, आपको जानकारी दे दें कि कामनवेल्थ गेम्स 2023 में कुल 19 खेल एवं 8 पैरा स्पोर्टस (para sports) होंगे, जिनमें 283 मेडल इवेंट्स शामिल हैं। इसमें 72 देशों एवं क्षेत्रों के कुल साढ़े चार हजार एथलीट्स (athletes) हिस्सा लेंगे। यदि भारत की बात करें तो इसके कुल 215 खिलाड़ी 16 खेलों में शिरकत करेंगे।

इसमें 108 पुरुष एवं 107 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। एथलीटों की संख्या 37 है। इनके अतिरिक्त 3 जनरल मैनेजर (general manager) व 72 सहयोगी स्टाफ (support staff) भी टीम के साथ रहेगा। एथलीटों की मांग पर 26 सपोर्ट स्टाफ मेंबर भी साथ रहेंगे।

कामनवेल्थ खेलों में कौन कौन से देश हिस्सा लेंगे? (Which countries will take part in commonwealth games?)

अब हम आपको उन 72 देशों एवं क्षेत्रों की सूची (list) दिखाएंगे, जिनकी टीमें बर्मिंघम में होने वाले 22वें कामनवेल्थ खेलों में शिरकत करेंगी। एल्फाबैटिकली (alphabetically) ये देश एवं क्षेत्र इस प्रकार से हैं-

  1. एंगुइला। [Anguilla.]
  2. एंटीगुआ। [Antigua.]
  3. आस्ट्रेलिया। [Australia.]
  4. बहामास। [the Bahamas.]
  5. बांग्लादेश। [Bangladesh.]
  6. बारबाडोस। [Barbados.]
  7. बेलीज। [Belize.]
  8. बरमूडा। [Bermuda.]
  9. बोत्सवाना। [Botswana.]
  10. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स। [British Virgin Islands.]
  11. ब्रुनेई। [Brunei.]
  12. कैमरून। [Cameron.]
  13. कनाडा। [Canada.]
  14. केमैन आईलैंड्स। [Cayman Islands.]
  15. कुक आइलैंड्स। [Cook Islands.]
  16. साइप्रस। [Cyprus.]
  17. डोमिनिका। [Dominica.]
  18. इंग्लैंड। [England.]
  19. इस्वातिनी। [Isvatini.]
  20. फाकलैंड द्वीप समूह। [Falkland Islands.]
  21. फिजी। [Fiji.]
  22. घाना। [Ghana.]
  23. जिब्राल्टर। [Gibraltar.]
  24. ग्रेनेडा। [Grenada.]
  25. ग्वेर्नसे। [Guernsey.]
  26. गुयाना। [Guyana.]
  27. भारत। [India.]
  28. आइल ऑफ मैन। [Isle of Man.]
  29. जमैका। [Jamaica.]
  30. जर्सी [jersey]
  31. केन्या। [Kenya.]
  32. किरिबाती। [Kiribati.]
  33. लेसोथो। [Lesotho.]
  34. मलावी। [Malawi.]
  35. मलेशिया। [Malaysia.]
  36. मालदीव। [Maldives.]
  37. माल्टा। [Malta.]
  38. मारीशस। [Mauritius.]
  39. मोंटसेराट। [Montserrat.]
  40. मोजांबिक। [Mozambique.]
  41. नामीबिया। [Namibia.]
  42. नौरू। [Nauru.]
  43. न्यूजीलैंड। [New Zealand.]
  44. नाइजीरिया। [Nigeria.]
  45. नियू। [New.]
  46. नारफाक द्वीप। [Norfolk Island.]
  47. उत्तरी आयरलैंड। [Northern Ireland.]
  48. पाकिस्तान। [Pakistan.]
  49. पापुआ न्यू गिनी। [Papua New Guinea.]
  50. रवांडा। [Rwanda.]
  51. समोआ। [Samoa.]
  52. स्काटलैंड। [Scotland.]
  53. सेशेल्स। [Seychelles.]
  54. सिएरा लियोन। [Sierra Leone.]
  55. सिंगापुर। [Singapore.]
  56. सोलोमन द्वीप समूह। [Solomon Islands.]
  57. साउथ अफ्रीका। [South Africa.]
  58. श्रीलंका। [Sri Lanka.]
  59. सेंट हेलेना। [St. Helena.]
  60. सेंट किट्स एंड नेविस। [St. Kitts and Nevis.]
  61. सेंट लूसिया। [Saint Lucia.]
  62. सेंट विंसेंट एवं ग्रेनेडाइंस। [St. Vincent and the Grenadines.]
  63. तंजानिया। [Tanzania.]
  64. गाम्बिया। [Gambia.]
  65. टोंगा। [Tonga.]
  66. त्रिनिदाद एंड टोबैगो। [Trinidad and Tobago.]
  67. तुर्क एवं कैकोस द्वीप समूह [Turks and Caicos Islands]
  68. तुवालू। [Tuvalu.]
  69. युगांडा। [Uganda.]
  70. वानुआटु। [Vanuatu.]
  71. वेल्स। [Wales.]
  72. जांबिया। [Zambia.]

कामनवेल्थ खेलों का शुभंकर क्या है? (What is symbol of commonwealth games?)

मित्रों, आपको जानकारी दे दें कि इस बार कामनवेल्थ खेलों का आधिकारिक शुभंकर (official symbol) ‘पेरी द बुल’ है। इसका डिजाइन एक 10 वर्ष की बच्ची ने तैयार किया है। दोस्तों, आपको यह भी बता दें कि ‘शुभंकर’ से अर्थ अच्छा भाग्य लाने वाले से लगाया जाता है। इसे अंग्रेजी में Lucky mascot पुकारा जाता है।

कामनवेल्थ खेलों में इस बार कौन से नए इवेंट जोड़े गए हैं? (Which events have been added to commonwealth games this time?)

साथियों, आपको बता दें कि विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्हें कामनवेल्थ खेलों में शामिल किया जाता है। इस बार तीन ऐसे गेम्स हैं, जो पहली बार कामनवेल्थ में खेले जाते दिखेंगे। ये हैं महिला क्रिकेट (women cricket), बीच वालीबाल (beach volleyball) एवं पैरा टेबल टेनिस (para table tennis)। यदि महिला क्रिकेट की बात करें तो वह टी-20 फार्मेट (format) में खेला जाएगा।

दोस्तों, आपको बता दें कि इससे पूर्व पुरुष क्रिकेट कामनवेल्थ का हिस्सा बनया गया था, लेकिन 1998 में उसका इवेंट आखिरी बार हुआ। वह 50 ओवर का इवेंट था। उसके बाद अब महिला क्रिकेट को जगह दी गई है। दोस्तों, लगे हाथों आपको यह भी बता दें कि दो खेल कामनवेल्थ खेलों से बाहर भी किए गए हैं। इनमें शूटिंग एवं तीरंदाजी (shooting and archery) शामिल हैं।

कामनवेल्थ 2023 में कौन सा देश दोबारा जुड़ेगा? (Which country will be add again to commonwealth games?)

ऐसा कौन सा देश है, जो कामनवेल्थ 2023 में दोबारा जुड़ेगा? यदि आप भी इसी बारे में सोच रहे हैं तो आपको बता दें मित्रों कि मालदीव (Maldives) कामनवेल्थ 2023 में इन खेलों से दोबारा जुड़ने जा रहा है। मालदीव ने 2016 में कामनवेल्थ देशों को छोड़ दिया था। यही वजह थी कि आस्ट्रेलिया (Australia) के गोल्ड कोस्ट (gold coast) में 2018 में हुए कामनवेल्थ खेलों में इसकी टीम हिस्सा नहीं ले पाई थी। यद्यपि 2020 में यह एशियाई देश (Asian countries) फिर से कामनवेल्थ देशों में शामिल हो गया है। इसलिए इसकी भी इन खेलों में भाग लेने की संभावना है।

कामनवेल्थ खेलों का आयोजन पहली बार कब हुआ? (When commonwealth games were held for the first time?)

मित्रों, आपको जानकारी दे दें कि कामनवेल्थ खेलों (commonwealth games) का आयोजन पहली बार आज से करीब 92 वर्ष पूर्व सन् 1930 में ओंटेरियो (कनाडा) Ontario (Canada) के हेमिल्टन (hemilton) शहर में हुआ। इस आयोजन में 11 देशों एवं क्षेत्रों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

इन देशों में मेजबान कनाडा (Canada) के साथ ही इंग्लैंड (England), आस्ट्रेलिया (Australia), बरमूडा (Bermuda), ब्रिटिश गुयाना (British Guyana), आयरलैंड (Ireland), न्यूफाउंडलैंड (Newfoundland), स्काटलैंड (Scotland), न्यूजीलैंड (newzealand), साउथ अफ्रीका (south africa) एवं वेल्स (Wales) शामिल थे। खास बात यह है कि पहले कामनवेल्थ खेलों में महिलाओं ने केवल तैराकी (swimming) के मुकाबलों में हिस्सा लिया था।

कामनवेल्थ गेम्स कितने वर्ष के अंतराल में आयोजित किए जाते हैं? (Commonwealth games are organised in what time interval?)

कामनवेल्थ गेम्स अपनी शुरूआत से लेकर अब प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल पर यह खेल आयोजित किए जाते हैं। इन खेलों को सन् 1930 से लेकर 1950 तक ब्रिटिश एंपायर गेम्स (British Empire games) के नाम से जाना जाता था। इसके पश्चात 1954 से लेकर 1966 तक इन्हें ब्रिटिश एंपायर एंड कामनवेल्थ गेम्स (British Empire and commonwealth games) कहकर पुकारा गया, जबकि सन् 1970 से लेकर 1974 तक इनका नाम ब्रिटिश कामनवेल्थ गेम्स (British commonwealth games) रहा। सन् 1978 से इन्हें वर्तमान नाम कामनवेल्थ गेम्स दिया गया। 2018 में कामनवेल्थ में महिला व पुरुष खिलाड़ियों के लिए मेडल इवेंट्स (medal events) की संख्या बराबर कर दी गई।

कामनवेल्थ खेलों का आयोजन किन वर्षों मे नहीं हुआ? (In which years commonwealth games didn’t held?)

साथियों, जैसा कि हमने आपको बताया कि यह खेल प्रत्येक चार में आयोजित किए जाते हैं, लेकिन एक ऐसा भी दौर रहा, जब इन खेलों का आयोजन नहीं किया गया। यह दौर द्वितीय विश्वयुद्ध (second world war) का था। उस समय परिस्थितियों के मद्देनजर इन खेलों को न कराने का फेसला किया गया था। ये साल 1942 व 1946 के थे, जब ये खेल नहीं हुए।

किन देशों ने अब तक के सभी कामनवेल्थ खेलों में हिस्सा लिया है? (Which country took part in all edition of commonwealth games?)

आप यह जरूर जानना चाहते होंगे कि ऐसे कौन से देश हैं, जिन्होंने अब तक हुए सभी कामनवेल्थ गेम्स (commonwealth games) में हिस्सा लिया है? तो आपको बता दें दोस्तों कि अभी तक कुछ देश ऐसे हैं, जिन्होंने कामनवेल्थ खेलों के प्रत्येक संस्करण (each edition) में शिरकत की है। यह देश हैं-इंग्लैंड (England), आस्ट्रेलिया (Australia), कनाडा (Canada), न्यूजीलैंड (newzealand), स्काटलैंड (Scotland) एवं वेल्स (Wales)।

कामनवेल्थ खेलों में क्वींस बेटन रिले की शुरूआत कब हुई? (When queens baton relay started in commonwealth games?)

मित्रों, जिस प्रकार ओलंपिक मशाल (Olympic torch) प्रज्वलित की जाती है, उसी प्रकार कामनवेल्थ (commonwealth) में भी बेटन रिले (baton relay) की परंपरा (tradition) है। अब आप पूछेंगे कि इस परंपरा की शुरूआत कब हुई? तो आपको बता दें कि कामनवेल्थ में क्वींस बेटन रिले (queen baton relay) की परंपरा सन् 1958 में कार्डिफ, ब्रिटेन (Cardiff, Britain) में शुरू हुई थी। पारंपरिक रूप से इसे ब्रिटेन के बर्मिंघम पैलेस (Birmingham palace) से शुरू किया जाता है। अब भी यह रिले महारानी (queen) के हाथों से लेकर खेल स्थल तक पहुंचाई जाती है।

21वें कामनवेल्थ गेम्स कहां हुए थे? (When were 21st commonwealth games held?)

दोस्तों, आपको बता दें कि 21वें कामनवेल्थ खेलों का आयोजन आस्ट्रेलिया में हुआ था। इसके गोल्ड कोस्ट सिटी में 4 अप्रैल, 2018 से लेकर 15 अप्रैल 2018 तक विभिन्न स्पर्धाएं हुई थीं। यह कामनवेल्थ गेम्स होस्ट करने का आस्ट्रेलिया का पांचवां मौका था। उसके मेलबर्न (Melbourne), ब्रिस्बेन (Brisbane), पर्थ (Perth) एवं सिडनी (Sydney) में इससे पूर्व इन खेलों का आयोजन किया जा चुका था।

भारत में कामनवेल्थ खेलों का आयोजन कब हुआ था? (When commonwealth games were held in India?)

साथियों, आपको जानकारी दे दें कि एशिया (Asia) में केवल दो ही बार कामनवेल्थ खेल कराए गए हैं। भारत को कामनवेल्थ खेलों का जिम्मा आज से करीब 12 वर्ष पूर्व सन् 2010 में मिला था। तब 3 अक्तूबर से लेकर 14 अक्तूबर तक यह आयोजन हुआ था। इसमें 71 देशों के 6 हजार से अधिक एथलीटों ने शिरकत की थी। आपको बता दें कि उन्होंने 17 खेलों की 272 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था।

भारतीय एथलीटों ने पहली बार कामनवेल्थ खेलों में कब शिरकत की थी? (When Indian athelete took part in commonwealth games for the first time?)

मित्रों, आपको जानकारी दे दें कि भारतीय एथलीटों ने पहली दफा कामनवेल्थ खेलों में सन् 1934 में शिरकत की थी। यह द्वितीय कामनवेल्थ गेम्स थे। उस वक्त इन्हें ब्रिटिश एंपायर गेम्स कहा जाता था। खास बात यह है कि मित्रों कि भारतीय एथलीटों ने केवल चार एडिशन को छोड़कर प्रत्येक कामनवेल्थ गेम्स में शिरकत की है। जिनसे वह बाहर रहा, इनमें 1930, 1950, 1962 एवं 1986 साल के गेम्स शामिल हैं।

बर्मिंघम कामनवेल्थ खेलों की यादगार के लिए क्या खास कदम उठाया गया है? (What special step taken to mark Birmingham commonwealth games?)

बर्मिंघम कामनवेल्थ खेलों की यादगार के तौर पर रायल मेल (royal mail) की ओर से आठ विशेष कामनवेल्थ खेलों का एक स्टैंप सेट (stemp set) जारी किया जा रहा है। इन टिकटों पर जिन खेलों की इमेज (image) चस्पा की जाएगी उनमें एक्वेटिक्स-डाइविंग (aquatics-diving), बाक्सिंग (boxing), पैरा टेबल टेनिस (para table tennis), पैरा पावर लिफ्टिंग (para power lifting), जिम्नास्टिक्स-आर्टिस्टिक (gymnastics-artistic), साइक्लिंग-माउंटेन बाइक (cycling-mountain bike), एथलेटिक्स (athletes) एवं व्हीलचेयर बास्केटबाल (wheelchair basketball) 3×3 शामिल हैं।

इन्हें चैरिस सेविस (charis tsevis) द्वारा डिजाइन (design) किया गया है। स्टैंप यद्यपि 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी। लेकिन यदि कोई इसे चाहता है तो वह रायल मेल को royalmail.com/birmingham2023 पर ईमेल (email) भेजकर अपनी टिकट बुक (ticket book) कराने के लिए प्री-आर्डर (pre order) दे सकता है। इनकी कीमत 12.10 पाउंड स्टर्लिंग (pound sterling) रखी गई है। आपको बता दें दोस्तों कि रायल मेल (royal mail) ही वह कंपनी है, जिसने पहली बार ब्रिटिश एंपायर गेम्स, कार्डिफ 1958, एडिनबर्ग 1970, एडिनबर्ग 1988, मैनेचेस्टर 2002 एवं ग्लासगो 2014 खेलों के लिए स्टैंप जारी की हैं।

कामनवेल्थ 2023 का शेड्यूल क्या है? (What is the shedule of commonwealth games 2023)

मित्रों, यदि आप भी खेलों में दिलचस्पी रखते हैं तो निश्चित रूप से आप कामनवेल्थ का शेड्यूल जरूर जानना चाहते होंगे। अब हम आपको इसी की जानकारी देंगे। आपको बता दें कि 28 जुलाई, 2023 को कामनवेल्थ खेलों की ओपनिंग सेरेमनी (opening ceremony) एलेक्जेंडर स्टेडियम (alexender stadium) में होगी। यह समारोह शाम को साढ़े तीन बजे से शुरू होगा।29 जुलाई से स्पर्धाएं शुरू होंगी। अब आपको जानकारी देते हैं कि कौन सी स्पर्धा किस स्थान पर होगी-

1. एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स–एलेक्जेंडर स्टेडियम
2. जिम्नास्टिक–अरिना बर्मिंघम
3. साइक्लिंग -कैनक चेक फारेस्ट
4. जूडो, रेसलिंग-कोवेट्री अरिना
5. रग्बी-कोवेट्री स्टेडियम
6. क्रिकेट टी-20–एजबेस्टन स्टेडियम
7. साइक्लिंग–ली वैली येलोपार्क
8. बैडमिंटन, बाक्सिंग, नेटबाल, टेबल टेनिस, पैरा टेबल टेनिस, वेट लिफ्टिंग–द एनआईसी
9. डाइविंग, स्विमिंग, पैरा स्विमिंग–सेंडवेल एक्वेटिक्स सेंटर
10. बास्केटबाल, बीच बास्केटबाल, व्हीलचेयर बास्केटबाल–स्मिथफील्ड
11. ट्राइथलान, पैरा ट्राइथलान–सटन पार्क
12. हाकी, स्कवैश–यूनिवर्सिटी आफ बर्मिंघम हाकी एवं स्कवैश सेंटर
13. लॉन बाल्स, पैरा लान बाल्स–विक्टोरिया पार्क
14. साइक्लिंग-वारविक
15. साइक्लिंग–वेस्ट पार्क

भारत की 37 सदस्यीय एथलेटिक टीम में कौन से खिलाड़ी शामिल हैं? (Which players are included in India’s atheletic squad?)

अब आपको भारत की ओर से जाने वाली 37 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम की जानकारी देते हैं, जो कि इस प्रकार से है-

पुरुष (men): अविनाश साल्वे 3000 मीटर (स्टीपलचेस), नितेंदर रावत (मैराथन), एस श्रीशंकर एवं मोहम्मद अनीस माहिया (लंबी कूद), अब्दुल्ला अबूबकर, प्रवीण चित्रवेल एवं एल्थिनोस (ट्रिपल जंप), तजिंदर पाल सिंह तुर (शाटपुट), नीरज चोपड़ा, डीपी मनु एवं रोहित यादव (जैवलिन थ्रो), संदीप कुमार एवं अमित खत्री (रेस वाकिंग), अशोक जैकब, नोआ निर्मल टाप, अरोकिया राजीव, मोहम्मद अजमल, नागनाथन पांडी व राजेश रमेश (4×100 मीटर रिले)।

महिला (women): एस धनलक्ष्मी (100 मीटर एवं 4× 100 मीटर रिले), ज्योति याराजी 100 मीटर (बाधा दौड़), ऐश्वर्या बी (लंबी कूद एवं ट्रिपल जंप), एसी सोजन (लंबी कूद), मनप्रीत कौर (शाटपुट), नवजीत कौर ढिल्लो एवं सीमा अंतिल पूनिया (डिस्कस थ्रो), अनु रानी व शिल्पा रानी (भाला फेंक), मंजु बाला सिंह एवं सरिता रोमित सिंह (हैमर थ्रो), भावना जाट एवं प्रियंका गोस्वामी (रेस वाकिंग), हिमा दास, दुती चंद, सरस्वती नंदा, एसवी जिलाना एवं एनएस सिमी (4×100 मीटर)।

कामनवेल्थ खेलों में पहली बार शामिल महिला क्रिकेट के लिए भारतीय टीम में कौन कौन हैं? (Who is in the Indian cricket team after included women cricket first time in commonwealth games?)

जैसा कि हम आपको जानकारी दे चुके हैं कि कामनवेल्थ खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इस इवेंट में हिस्सा लेगी। बीसीसीआई (BCCI) ने कामनवेल्थ में शिरकत करने वाले भारतीय स्कवायड (indian squad) की घोशणा कर दी है। इस 15 सदस्यीय टीम के साथ तीन खिलाड़ियों को स्टैंड बाय (stand by) के बतौर भी रखा गया है। भारतीय महिला टीम कुछ इस प्रकार की होगी-

  • हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
  • स्मृति मंधाना (उप कप्तान)
  • शेफाली वर्मा
  • एस मेघना
  • तानिया सपना भाटिया (विकेट कीपर)
  • यस्तिका भाटिया (विकेट कीपर)
  • दीप्ति शर्मा
  • राजेश्वरी गायकवाड़
  • पूजा वस्त्रकार
  • मेघना सिंह
  • रेणुका ठाकुर
  • जेमिमा राड्रिक्स
  • राधा यादव
  • हरलीन देओल
  • स्नेह राणा
  • स्टैंड बाय: सिमरन दिल बहादुर, रिचा घोष, पूनम यादव।

कामनवेल्थ में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुकाबले कब और किससे होंगे? (In commonwealth games when and with whom cricket matches will take place?)

दोस्तों, कहा जाता है कि भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता (popularity) का कोई मुकाबला नहीं। ऐसे में भले ही कामनवेल्थ में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है, लेकिन भारतीय प्रेमियों की नजर अपनी महिला टीम के मुकाबलों पर निश्चित रूप से होगी। अब हम आपको बताते हैं कि भारतीय टीम के मुकाबले कामनवेल्थ में कब और किससे होगा।

दोस्तों, भारत (India) को ग्रुप ए में रखा गया है। उसका पहला मुकाबला 29 जुलाई को आस्ट्रेलिया (Australia) से होगा। इसके पश्चात 31 जुलाई को पाकिस्तान (pakistan) एवं 3 अगस्त से बारबाडोस (Barbados) से भिड़ंत तय है। वहीं, ग्रुप बी (group b) में दक्षिण अफ्रीका (south africa), इंग्लैंड (England), न्यूजीलैंड (newzealand) को रखा गया है। क्रिकेट का सेमीफाइनल 6 अगस्त को, जबकि फाइनल 7 अगस्त को खेला जाएगा। आपको बता दें दोस्तों कि कांस्य पदक (bronze medal) के लिए होने वाला मैच भी 7 अगस्त को ही रखा गया है।

कामनवेल्थ में भारत के किन खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद हैं? From which players medal is expected in commonwealth games?)

मित्रों, बेशक भारत की तरफ से खिलाड़ियों का एक बड़ा दल कामनवेल्थ खेलों में शिरकत करने के लिए गया है, लेकिन अब हम आपको बताते हैं कि कामनवेल्थ खेलों में भारत के किन किन खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। दरअसल, ये ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इससे पहले ओलंपिक खेलों एवं वैश्विक स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। इनके नाम इस प्रकार से हैं-

  • नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)
  • पीवी सिंधु (PV Sindhu)
  • मीराबाई चानू (Mirabai chanu)
  • विनेश फोगाट (Vinesh phogat)
  • लक्ष्य सेन (Lakshya Sen)
  • किदांबी श्रीकांत (kidambi srikant)
  • अमित पंघाल (Amit Panghal)
  • निकहत जरीन (nikhat zareen)
  • साक्षी मलिक (Sakshi Malik)
  • रवि कुमार दहिया (Ravi Kumar Dahiya)
  • बजरंग पूनिया (Bajrang poonia)

कामनवेल्थ खेलों में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है? (How has been the performance of india in commonwealth games?)

मित्रों, अब आपको जानकारी देते हैं कि कामनवेल्थ खेलों में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है? बात भारतीयों के पहली बार कामनवेल्थ में भाग लेने यानी 1934 से लेकर 21वें कामनवेल्थ खेलों यानी 2018 तक की करते हैं। आपको बता दें दोस्तों कि भारत ने कामनवेल्थ खेलों में कुल मिलाकर 503 मेडल जीते हैं। इनमें 181 गोल्ड मेडल, 173 सिल्वर मेडल, जबकि 149 ब्रांज मेडल शामिल हैं।

आपको जानकारी दे दें मित्रों कि स्वतंत्रता के बाद से भारत ने अधिकांशतः कामनवेल्थ में एथलेटिक्स में शिरकत की, लेकिन एथलीट आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। यद्यपि बाद के सालों में उसके प्रदर्शन में सुधार आया। 2010 में भारत को इन खेलों की मेजबानी का दायित्व मिला था। इस एडिशन में भारत ने 38 गोल्ड मेडल, 27 सिल्वर मेडल तथा 36 कांस्य पदक जीते। पहली बार उसकी झोली में कुल 101 पदक आए। इससे पहले केवल आस्ट्रेलिया रहा। उसने 74 गोल्ड मिलाकर कुल 180 पद अपने नाम किए थे।

भारत को अब तक कामनवेल्थ में किस इवेंट में सर्वाधिक मेडल मिले हैं? (In which event india has got maximum medals in commonwealth?)

मित्रों, आपको जानकारी दे दें कि भारत को अब तक शूटिंग (shooting) में सर्वाधिक मेडल हासिल हुए हैं। उसने इसमें कुल 135 मेडल जीते हैं, इनमें 63 गोल्ड मेडल (gold medal), 44 सिल्वर मेडल (silver medal), जबकि 28 ब्रोंज (bronze) शामिल हैं। इसके पश्चात पावर लिफ्टिंग (power lifting) में भारत को सबसे अधिक पद प्राप्त हुए। उसने कुल 125 मेडल जीते। इनमें 43 गोल्ड, 48 सिल्वर, जबकि 34 ब्रोंज मेडल शामिल हैं। इसके बाद कुश्ती (wrestling) का स्थान आता है।

कुश्ती में भारत को अब तक 43 स्वर्ण पदक हासिल हुए हैं। इसके अतिरिक्त 37 सिल्वर एवं 22 ब्रोंज मेडल शामिल हैं। इसके बाद बाक्सिंग (boxing) एवं बैडमिंटन (badminton) क्रमशः चौथे एवं पांचवे स्थान पर रहे हैं। मित्रों, लगे हाथों आपको यह भी बता दें कि भारत की ओर से निशानेबाज जसपाल राणा कामनवेल्थ (commonwealth) में सबसे कामयाब खिलाड़ी रहे हैं। उत्तराखंड (uttarakhand) के रहने वाले जसपाल राणा (jaspal Rana) ने अपने अचूक निशाने की बदौलत कामनवेल्थ खेलों में कुल मिलाकर 15 मेडल हासिल किए हैं। इनमें 9 स्वर्ण पदक, चार रजत पदक एवं दो कांस्य पद शामिल हैं।

कामनवेल्थ क्या है?

कामनवेल्थ एक 54 देशों के राष्ट्रों का समूह है, जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन या उसके उप निवेश के आश्रित रहे हैं।

पहली बार कामनवेल्थ खेल कब हुए?

पहली बार कामनवेल्थ खेल सन् 1930 में हुए।

कामनवेल्थ खेलों का आयोजन कितने समय के अंतराल पर किया जाता है?

कामनवेल्थ खेलों का आयोजन प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल पर किया जाता है।

कामनवेल्थ खेल 2023 का आयोजन कहां किया जा रहा है?

कामनवेल्थ खेल 2023 का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में किया जा रहा है।

कामनवेल्थ गेम्स-2023 खेल कब से कब तक चलेंगे?

कामनवेल्थ खेल-2023 28 जुलाई, 2023 से लेकर 8 अगस्त 2023 तक चलेंगे।

कामनवेल्थ गेम्स-2023 में कितने देश हिस्सा ले रहे हैं?

कामनवेल्थ गेम्स में 72 देशों एवं क्षेत्रों की टीमें हिस्सा लेंगी।

कामनवेल्थ गेम्स-2023 में कितने खेल होंगे?

कामनवेल्थ गेम्स में इस बार 19 खेल एवं 8 पैरा स्पोर्ट्स होंगे।

कामनवेल्थ गेम्स 2023 में कितने मेडल इवेंट्स हैं?

कामनवेल्थ गेम्स 2023 में 83 मेडल इवेंट्स हैं।

कामनवेल्थ गेम्स-2023 में किन नए खेलों को शामिल किया गया है?

कामनवेल्थ गेम्स-2023 में तीन नए खेलों को शामिल किया गया है- महिला क्रिकेट, बीच वालीबाल एवं पैरा टेबल टेनिस।

download app

कामनवेल्थ से किन खेलों को बाहर किया गया है?

कामनवेल्थ से शूटिंग एवं तीरंदाजी को बाहर किया गया है।

क्या पुरुष क्रिकेट भी कामनवेल्थ का हिस्सा है?

जी नहीं, 1998 में आखिरी बार पुरुष क्रिकेट कामनवेल्थ का हिस्सा बना था। उस समय 50 ओवर के मुकाबले हुए थे।

भारत की ओर से कामनवेल्थ के सबसे सफल खिलाड़ी कौन हैं?

भारत की ओर से अभी तक प्रख्यात शूटर जसपाल राणा सबसे सफल खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए कामनवेल्थ में कुल 15 पदक हासिल किए हैं।

भारत को किस खेल में अभी तक सबसे ज्यादा पदक मिले हैं?

भारत को शूटिंग में अभी तक सबसे अधिक पदक प्राप्त हुए हैं। इसके बाद कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, बाक्सिंग एवं बैडमिंटन का स्थान आता हैं।

दोस्तों, आज इस पोस्ट (post) में हमने आपको कामनवेल्थ खेलों के बारे में दिलचस्प जानकारी देने का प्रयास किया है। उम्मीद है कि इस पोस्ट से आपका अच्छा खासा ज्ञानवर्धन हुआ होगा। यदि इस पोस्ट को लेकर आपका कोई सवाल है तो उसे नीचे दिए गए कमेंट बाक्स (comment box) में कमेंट (comment) करके हम तक पहुंचासकते हैं। आपकी प्रतिक्रियाओं एवं सुझावों का हमेशा की भांति स्वगात है। ।।धन्यवाद।।

———————-

प्रवेश
प्रवेश
मास मीडिया क्षेत्र में अपनी 15+ लंबी यात्रा में प्रवेश कुमारी कई प्रकाशनों से जुड़ी हैं। उनके पास जनसंचार और पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है। वह गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर से वाणिज्य में मास्टर भी हैं। उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से व्यक्तिगत प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों में डिप्लोमा भी किया है। उन्हें यात्रा और ट्रेकिंग में बहुत रुचि है। वह वाणिज्य, व्यापार, कर, वित्त और शैक्षिक मुद्दों और अपडेट पर लिखना पसंद करती हैं। अब तक उनके नाम से 6 हजार से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment