चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 | ऑनलाइन फॉर्म और स्टेटस चेक करें

चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 | ऑनलाइन फॉर्म – राशन कार्ड एक ऐसा सरकारी दस्तावेज यानी document है, जिसका इस्तेमाल कई तरह के सरकारी कामों में होता है। आपको किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना है तो राशन कार्ड जरूर मांगा जाता है। इसका मकसद गरीब, कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को सस्ती दरों पर अनाज मुहैया कराना है। ताकि उन्हें जीवन यापन में किसी तरह की परेशानी हो। यह वर्ग खाद्यान्न संबंधी अपनी न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा कर सके और समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें।

दोस्तों, यदि आप चंडीगढ़ में रहते हैं और चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 देखना नहीं जानते तो आइए हम आपको बताएं कि आप किस तरह यह चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 देख सकते हैं। दरअसल, आपको बता दें कि चंडीगढ़ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अपनी चंडीगढ़ राशन कार्ड सूची जारी कर दी है।

Contents show

चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 देखने की जरूरत क्यों है? Why need to Check Chandigarh Ration Card List 2023?

अब आपके दिमाग में सवाल आएगा कि चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 देखने की जरूरत क्यों है? तो दोस्तों इसकी आवश्यकता इसलिए पड़ती है, क्योंकि कई बार यह होता है कि किसी का नाम चंडीगढ़ राशन कार्ड सूची में दर्ज नहीं हो पाता और वह राशन कार्ड से महरूम हो जाता है। आपको बता दें कि ऐसा उन स्थितियों में होता है, जब ज्यादातर आपने फार्म में सही जानकारी न भरी हो। कई बार ऐसे में फार्म रिजेक्ट भी हो जाता है और व्यक्ति का राशन कार्ड नहीं बन पाता। इससे दिक्कत यह होती है कि यदि व्यक्ति को किसी योजना का लाभ लेना होता है तो वह नहीं ले पाता।

ज्यादातर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को राशनकार्ड की जरूरत पड़ती ही है। इसके अलावा यदि वह निर्धन वर्ग से है तो राशन कार्ड के बगैर वह अपना मासिक राशन सस्ते गल्ला विक्रेता की दुकान से नहीं ले पाता। इसमें राशन कार्ड धारक के साथ ही उसके परिवार की भी उम्र और आय का पूरा ब्योरा रहता है। ऐसे में यह उनके लिए पहचान पत्र का भी काम करता है।

चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2020 | ऑनलाइन फॉर्म और स्टेटस चेक करें

दोस्तों, अपने राज्य से बाहर किसी अन्य स्थान पर जाने में यह उनकी पहचान में बड़ी भूमिका अदा करता है। इसे दिखाकर उन्हें योजना का लाभ मिलता है तो पराए राज्य में किराए पर कमरा लेने से लेकर बच्चों की फीस माफी में, आय प्रमाण पत्र बनवाने आदि प्रक्रियाओं में राशनकार्ड बड़ी भूमिका अदा करता है। आधार कार्ड को पहचान पत्र के रूप में प्रयोग करने वालों की संख्या बढ़ने के बावजूद राशनकार्ड का अपना अस्तित्व है।

योजना  का नामचंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट
विभागखाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग , चंडीगढ़
प्राधिकरणसार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस)
वर्ष2022
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://epds.nic.in/CHD/epds#

चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 कैसे देखें? How to Check Chandigarh Ration Card List 2023?

यदि आप चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 देखने के इच्छुक हैं तो इसे कुछ steps को पूरा करने के बाद आराम से देखा जा सकता है। आप अपने ऐसे लोगों को भी चंडीगढ़ राशन कार्ड सूची देखने की प्रक्रिया से अवगत करा सकते हैं, जिन्हें इसकी जानकारी नहीं। तो आइए साथियों, एक नजर में जान लेते हैं कि यह steps कौन कौन से हैं-

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://epds.nic.in/CHD/epds# पर जाएं। यहाँ पर आपको MIS & REPORTS पर क्लीक करने पर शो होने वाले Reports आप्शन पर क्लीक करना होगा। जिसके बाद आपको नीचे दिखाई जा रही इमेज शो होगी।
चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2020 | ऑनलाइन फॉर्म और स्टेटस चेक करें
  • इस पेज पर आपको Ration Card (Drilldown) आप्शन पर क्लीक करना होगा।
  • नेक्स्ट अगले पेज पर आपको अपनी तहसील, ग्राम पंचायत और एफपीएस आदि सेलेक्ट करना होगा जो की सब चंडीगढ़ ही है।
चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2020 | ऑनलाइन फॉर्म और स्टेटस चेक करें
  • अगले पेज पर आपको अपने एरिया के FPS के नाम पर क्लीक करना होगा। जैसा की आपको नीचे इमेज में दिखाया गया है। 
चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2020 | ऑनलाइन फॉर्म और स्टेटस चेक करें
  • अब आपको अगले पेज पर आपके पुरे एरिया की चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 दिखाई देगी यहाँ आपको अपना या जिसका देखना चाहतें हैं उसका नाम सर्च करें।
  • नाम मिलने पर नाम के आगे दिखाई दे रहे RC Number यानि राशन कार्ड नम्बर पर क्लीक करें।
चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2020 | ऑनलाइन फॉर्म और स्टेटस चेक करें
  • जैसे ही आप राशन कार्ड नम्बर पर क्लीक करेगें आपके सामने उस राशन कार्ड की पूरी डिटेल्स दिखाई देगी जैसा की नीचे इमेज में दिखाई दे रहा है।
Chandigarh Ration Card List in hindi
  • आप इस राशन कार्ड को जरूरत पड़ने पर प्रिंट आउट भी निकाल कर कहीं भी यूज कर सकतें हैं।

चंडीगढ़ राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें? How to download Chandigarh Ration Card?

साथियों, बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जो चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 में सिर्फ अपना नाम देखना ही नहीं चाहते, बल्कि वह चंडीगढ़ राशन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर उसका प्रिंट निकालना चाहते हैं। यदि आप चंडीगढ़ राशनकार्ड की चंडीगढ़ राशन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं या इसका प्रिंट निकालना चाहते हैं तो भी कोई चिंता न करिये। आप यह आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको चंडीगढ़ खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां ऊपर बताए गए तरीके से चंडीगढ़ राशन कार्ड सूची निकालकर प्रिंट आप्शन पर जाकर प्रिंट ले सकते हैं।

आपको बता दें कि चंडीगढ़ खाद्य आपूर्ति विभाग ने हरा, नीला और सफेद रंग का राशनकार्ड नागरिकों के लिए जारी किया है। यदि आप चंडीगढ़ राशन कार्ड के लिए आवेदन कर चुके हैं तो जैसा कि हम ऊपर बता चुके हैं, आप आसानी से चंडीगढ़ राशन कार्ड सूची के दीदार कर सकते हैं। वह इसके लिए कामन सर्विस सेंटर यानी सीएससी का भी लाभ ले सकते हैं। यह मामूली शुल्क पर आपको सूची का प्रिंट आउट निकालकर दे सकते हैं।

इसके अलावा केंद्र संचालक आपकी चंडीगढ़ राशन कार्ड सूची देखने में सहायता भी कर सकता है। सरकार ने आम लोगों की सुविधा के लिए स्थान स्थान पर कामन सर्विस सेंटर बनाए हुए हैं। बहुत से लोग इसका लाभ लेते हैं। यहां काम आसानी से हो भी जाता है। दोस्तों, आपको बता दें कि यदि किसी के पास इंटरनेट कनेक्शन या स्मार्ट फोन की सुविधा नहीं है तो वह बेहद आसानी से इन सेंटरों की मदद ले सकता है।

चंडीगढ़ राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? How to apply for Chandigarh Ration Card online?

अब राशनकार्ड बनवाने के लिए आवेदक को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं रह गई है। अधिकांश राज्यों में अब यह सुविधा ऑनलाइन प्रदान की जा रही है। इसका अर्थ यह है कि आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इससे एक ओर जहां उसके समय की बचत होती है और वहीं दूसरी ओर कार्यालयों में कर्मचारियों के पास भी काम का बोझ कम हो जाता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में फाइलों को अल्मारियों में स्टोर करने की जरूरत भी नहीं रह जाती।

दोस्तों, आपको बता दें कि इसका एक फायदा यह भी है कि आवेदन अपने राशनकार्ड का स्टेटस ऑनलाइन जांच लेता है। उसे इसके लिए भी किसी तरह की दिक्कत नहीं उठानी पड़ती। बस कुछ क्लिक में और मामूली जानकारी भरकर वह पता कर लेता है कि राशन कार्ड बना है कि नहीं, नहीं बना है तो किस स्थिति में है और रिजेक्ट तो नहीं हुआ? यदि रिजेक्ट भी हुआ है तो उसकी वजह क्या है? आदि आदि।

इसके अलावा आप वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर की भी मदद ले सकते हैं। यह नंबर टोल फ्री होता है, यानी इस पर कॉल करने के लिए आपको कोई चार्ज नहीं चुकाना पड़ता। यह नंबर 247 काम करता है। यानी कि आप जिस वक्त चाहें इस नंबर को मिलाकर अपनी समस्या वहां मदद के लिए मौजूद व्यक्ति को नोट करा सकते हैं। आपकी समस्या जरूर हल होगी।

यदि एक जगह राशनकार्ड है, तो दूसरी जगह अप्लाई न करें।

दोस्तों, यदि आप एक स्थान का राशनकार्ड बनवा चुके हैं तो दूसरे स्थान पर उसके लिए अप्लाई न करें। कई लोग ऐसे फर्जी लोगों के चक्कर में आ जाते हैं, जो उनका राशनकार्ड बनवाने के नाम पर उनसे पैसे ऐंठ लेते हैं। आपको इस तरह के नटवर लालों से सजग और सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि आपकी जेब को चूना न लगे। आपको पता ही होगा कि ऐसे लोग कोई एक-दो की संख्या में काम नहीं करते, बल्कि वह एक गिरोह की शक्ल में काम करते हैं। उनका निशाना गरीब, अनपढ़ लोग अधिक होते हैं, क्योंकि वह मानकर चलते हैं कि ऐसे लोगों को राशनकार्ड बनवाने की प्रक्रिया की सही-सही जानकारी नहीं होती। वह उनकी इस अज्ञानता का लाभ उठाते हैं।

उधर, गरीब और अनपढ़ लोग यह समझ नहीं पाते कि वह इस प्रक्रिया की जानकारी कहां से प्राप्त करें, ताकि इस सुविधा को हासिल कर सकें। कई लोग खाद्य विभाग के कुछ कर्मचारियों की मदद से लोगों का निशाना बनाने वाला समूह भी चलाते हैं। इस तरह के कई मामले पहले प्रकाश में आ चुके हैं। और संबंधित लोगों पर कार्रवाई भी अमल में लाई गए हैं। कानून में सख्त प्रावधान के बावजूद अभी तक कोई बड़ी सजा इस तरह के केसेज में दी गई हो, ऐसा देखने में नहीं आया है।

लिहाजा, सावधानी बरते जाने की बेहद आवश्यकता है। और दोस्तों, जैसा कि प्रत्येक सामान्य मनुष्य की ही तरह आप जानते हैं कि जानकारी ही बचाव है। तो हमारी आपको यही सलाह है कि आप प्रत्येक प्रक्रिया के विषय में स्वयं जानकारी हासिल कर लें, ताकि कोई भी व्यक्ति राशन कार्ड बनाने या चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 देखने के नाम पर आपको किसी तरह के झांसे में न ले सके।

कोरोना काल में अन्य राज्य के लाभार्थियों को भी सुविधा –

मित्रों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस वक्त दुनिया में कोरोना का संक्रमण फैला हुआ है। अपने भारत देश की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। यहां भी हर रोज हजारों की संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। ऊपर से समस्या यह है कि बड़ी संख्या में प्रवासी दूसरे राज्यों में फंसे हैं। ये वह लोग हैं, जो काम धंधे की तलाश में दूसरे राज्यों में गए थे। अब इन्हें लौटाने का क्रम चल रहा है। हालांकि इन प्रवासियों की मदद कई संस्थाएं बड़े पैमाने पर कर रही हैं। वह दाल, चावल, आटा, मसाले, तेल आदि के पैकेट प्रवासियों को दे रही हैं, ताकि उनके भोजन का इंतजाम हो सके।

इसके अलावा दोस्तों कई बड़ी हस्तियां भी उनके रहने-खाने का इंतजाम कर रही हैं। जैसे उदाहरण के तौर पर फिल्म अभिनेता सलमान खान, सोनू सूद आदि। इन्होंने पीएम केयर फंड में कोई बड़ी राशि दान न देकर सीधे प्रवासियों की भूख मिटाने का इंतजाम किया है, जिसकी हर ओर से सराहना हो रही है।

प्रवासियों को राशन का लाभ –

आपको बता दें कि इसी तरह कई सरकारों ने भी दूसरे राज्य के राशनकार्ड धारियों को उन्हीं के राज्य के राशन कार्ड पर राशन लेने की महत्वपूर्ण सुविधा मुहैया कराई है। दोस्तों, आपको बता दें कि केवल 20 वर्ष का उत्तराखंड एक ऐसा ही राज्य है। यहां की सरकार ने बिहार, मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों के अप्रवासी श्रमिकों की सुविधा के लिए उन्हें उनके राज्य के राशनकार्ड पर ही खाद्यान्न की सुविधा मुहैया कराने का फैसला किया है।

कहने की जरूरत नहीं कि सरकार के इस कदम से प्रदेश में फंसे हजारों प्रवासियों को निश्चित रूप से फायदा होगा। खास तौर पर उनको लाभ मिलेगा, जिनके घर जाने की अभी व्यवस्था नहीं हो सकी है। उन्हें जिस जगह वह रह रहे हैं और उन्हें उसी स्थान पर राशन की आवश्यकता है।

download app

चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट प्रश्न उत्तर

चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट क्या है?

चंडीगढ़ राज सरकार पर प्रदेश के नागरिकों के लिए राशन कार्ड की मदद से कम मूल्यों पर राशन उपलब्ध करवाती हैं। यह राशन उन्ही नागरिको को दिया जाता हैं। जिनकी नाम राशन कार्ड सूची 2023 में होता हैं। इसे ही राशन कार्ड लिस्ट कहाँ जाता हैं।

अगर राशन कार्ड सूची में नाम न हो तो राशन नही मिलेगा?

जी हां अगर आप आपका नाम चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 में नहीं है तो आप चंडीगढ़ राज्य में प्रदेश सरकार के द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से सस्ते मूल्य पर प्रदान किए जाने वाले राशन को नहीं प्राप्त कर सकेंगे।

चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 में नाम कैसे शामिल करें

अगर आपका नाम चेंज कर राशन कार्ड लिस्ट में नहीं है और आप राशन कार्ड की सुविधाओं का लाभ लेना चाहते हैं। तो आप ऑफिस वेबसाइट में जाकर राशन कार्ड लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं या फिर नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

मेरा नाम चंडीगढ़ राशन कार्ड सूची में शामिल है या नहीं कैसे पता करें?

अगर आप चंडीगढ़ राशन कार्ड सूची 2023 में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो https://epds.nic.in/chd/epds/ वेबसाइट पर जाकर अपने नाम की जांच कर सकते हैं। जिसके बारेे में हमने आपको बताया है।

मेरा नाम सूची में नही जोड़ा गया है क्या करूँ?

अगर आपका नाम चंडीगढ़ राशन कार्ड सूची में शामिल आवेदन करने के बाद भी नहीं किया गया है। तो आप संबंधित कार्यालय में इसकी शिकायत कर सकते हैं।

तो आपने देखा कि इस पोस्ट के जरिये हमने आपको बताया कि आप किस तरह चंडीगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 | ऑनलाइन फॉर्म और स्टेटस चेक कर सकतें हैं। दोस्तों, यदि आप ऐसे ही किसी विषय पर हमसे और जानकारी चाहते हैं तो हमें नीचे दिए गए कमेंट बाक्स पर कमेंट कर सकते हैं। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम आपको संबंधित विषय पर बारीक से बारीक जानकारी उपलब्ध करा पाएं। आपकी प्रतिक्रियाओं का हमें इंतजार है। ।।धन्यवाद।।

प्रवेश
प्रवेश
मास मीडिया क्षेत्र में अपनी 15+ लंबी यात्रा में प्रवेश कुमारी कई प्रकाशनों से जुड़ी हैं। उनके पास जनसंचार और पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है। वह गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर से वाणिज्य में मास्टर भी हैं। उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से व्यक्तिगत प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों में डिप्लोमा भी किया है। उन्हें यात्रा और ट्रेकिंग में बहुत रुचि है। वह वाणिज्य, व्यापार, कर, वित्त और शैक्षिक मुद्दों और अपडेट पर लिखना पसंद करती हैं। अब तक उनके नाम से 6 हजार से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment