C/O का मतलब क्या होता है? | C/O फुल फॉर्म व C/O कहाँ उपयोग किया जाता है?

|| (What does C/O mean in hindi, C/O फुल फॉर्म, C/O का मतलब क्या होता है? , एक सीईओ हर दिन क्या करता है?, C/O किसकी जगह इस्तेमाल किया जाता है?, C/O शब्द के फायदे, सी ओ के क्या मतलब है?, C/O full form in Hindi ||

C/O meaning in hindi : – हम कई जगह फॉर्म भरते हैं, अपना एड्रेस लिखते हैं या कुछ ऑनलाइन मंगवाते हैं तो वहां पर हमें कई बार C/O लिखा हुआ दिख जाएगा जिसमे हमें अपने पिता या पति का नाम भरना होता (C/O definition and meaning in hindi) है। पहले के समय में यहां पर कुछ और लिखा हुआ होता था लेकिन वर्तमान समय में हर जगह C/O ही लिखा हुआ दिखाई देता है। ऐसे में आपको यह तो पता होगा की यहाँ पर आपको अपने पिता या पति का नाम भरना होगा लेकिन आपको इसका पूरा नाम नहीं पता होता होगा।

कहने का अर्थ यह हुआ कि इस C/O शब्द की फुल फॉर्म क्या है और इसका हिंदी में क्या अर्थ होता है, इसके बारे में जानकारी बहुत ही कम लोगों को होती (What does C/O mean in hindi) है। ऐसे में वे बिना इस शब्द की फुल फॉर्म जाने ही इसमें अपने पिता या पति का नाम भर देते हैं। तो आज के इस लेख में हम आपके साथ C/O फुल फॉर्म इन हिंदी के साथ साथ इस शब्द का अर्थ व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साँझा करने वाले हैं जिसे आपको जानना चाहिए।

C/O का मतलब हिंदी में (C/O meaning in hindi)

सबसे पहले बात करते है C/O शब्द की और इसके मतलब के बारे में। तो आपने बहुत जगह C/O शब्द लिखा हुआ देखा होगा लेकिन आखिरकार इसका मतलब क्या है और क्यों हम इसमें अपने पिता या पति का नाम लिखते (C/O meaning in address in Hindi) है तो यहाँ हम आपको बता दे कि आप इसमें अपने पिता या पति की जगह किसी और का भी नाम लिख सकते हैं लेकिन आप उनके संरक्षण में रह रहे हो, यह आवश्यक है।

CO का मतलब क्या होता है CO फुल फॉर्म व CO कहाँ उपयोग किया जाता है

तो यदि हम C/O के मतलब के बारे में बात करे तो C/O की फुल फॉर्म केयर / ऑफ़ (Care / Of) होती है। इसका हिंदी में अर्थ हुआ देखभाल करने वाला या जिसके सरंक्षण में आप रह रहे हैं वह व्यक्ति। पहले के समय में यहाँ पर केवल पिता या पति का नाम लिखा जाता था लेकिन वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आप यहाँ पर किसी का भी नाम लिख सकते हैं लेकिन वह आपकी जिम्मेदारी लेते हो और आपको अपने सरंक्षण में रखते हो।

तो अब वह व्यक्ति आपका पिता भी हो सकता है, पति भी हो सकता है, सौतेला पिता भी हो सकता है या मकान मालिक या अन्य कोई ऐसा व्यक्ति जिसके साथ आप रहते हैं या वे आपका सरंक्षण करते (C/O full form in Hindi) हैं। यही कारण हैं कि यहाँ पर पुराने शब्दों या विकल्पों को हटाकर उनकी जगह C/O शब्द का इस्तेमाल शुरू हो गया। तो ऐसे में आपके मन में यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि पहले के समय में C/O शब्द की जगह किस शब्द का इस्तेमाल किया जाता था। तो आइए उनके बारे में भी जान ले।

C/O किसकी जगह इस्तेमाल किया जाता है? (Usage of C/O in Hindi)

समय के साथ साथ हर चीज़ में बदलाव देखने को मिलता है और उसी में C/O शब्द भी है। इस शब्द को हाल फिलहाल के ही कुछ वर्षों में मान्यता मिली है और अब सब जगह यही शब्द प्रचलन में है। जहाँ इस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है वहां भी इसे अपनाने की प्रक्रिया पर तेजी के साथ काम चल रहा है।

तो ऐसे में पहले के समय में C/O शब्द की जगह किस शब्द का इस्तेमाल किया जाता था यह जानना आपके लिए अति आवश्यक हो जाता है। तो पहले इसकी जगह एक नहीं बल्कि तीन शब्दों का इस्तेमाल किया जाता था जो व्यक्ति के लिंग या उसके रिश्ते के आधार पर तय होते थे। यह तीनो शब्द हैं:

S/O – Son / Of

यदि आप एक पुरुष है तो आपको इस विकल्प का चुनाव करना होगा और इसमें अपने पिता का नाम लिखना होगा। अब चाहे आप अपनी उम्र की किसी भी सीमा में हो, आपका विवाह हो चुका हो या नहीं, आपको हर जगह इसी विकल्प का चुनाव करना होगा और अपने पिता का नाम अंकित करना होगा।

D/O – Daughter / Of

अब यदि आप एक महिला है और आपका विवाह नहीं हुआ है तो आपको इस विकल्प का चुनाव करना होगा और अपने पिता का नाम अंकित करना होगा। विवाह से पहले हर महिला या लड़की अपने पिता के साथ ही रहती है और उन्ही का सरंक्षण उसके सिर पर होता है तो ऐसे में उसे इसी विकल्प का चुनाव कर अपने पिता का नाम लिखना होता है।

W/O – Wife – Of

अब यदि आप महिला है और आपका विवाह हो चुका है तो आपको अपने पिता की जगह अपने पति का नाम लिखना होगा और इस विकल्प का चुनाव करना होगा। चूँकि विवाह के पश्चात एक स्त्री को अपने पिता के घर का त्याग कर अपने पति के घर में जाकर रहना होता है और अब से वही उसका नया घर होता है और वह अपने पति के सरंक्षण में ही रहती है तो उसे आगे से इसी विकल्प का चुनाव करते हुए अपने पति का नाम अंकित करना होता है।

C/O लिखने का महत्व (Importance of C/O in Hindi)

अब जब आपने ऊपर यह जान लिया है कि पहले के समय में C/O शब्द की जगह किन तीन शब्दों का प्रमुख तौर पर उपयोग किया जाता था तो ऐसे में इन शब्दों की जगह C/O शब्द का चलन क्यों आया और क्यों भारत सरकार के द्वारा इसे अपनाया गया यह भी जान लें। तो इसको लेकर कई तरह के कारण थे जिस कारण इन शब्दों की जगह केवल एक ही शब्द C/O का चयन किया गया जिसमे व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार अपने सरंक्षण करने वाले व्यक्ति का नाम भर सके।

तो इसका पहला कारण यह था कि किसी भी फॉर्म में यह तीन शब्द लिखने के कारण बहुत जगह भर जाती थी और तीनो के लिए एक समानार्थी शब्द के रूप में C/O शब्द का चयन ही सबसे अच्छा विकल्प माना गया जिसमे तीनो के अर्थ निहित होते हैं। तो यह कारण ही C/O शब्द को चुने जाने का मुख्य कारण था।

दूसरा मुख्य कारण यह था कि आज के समय में कोई भी व्यक्ति केवल अपने पिता या पति के सरंक्षण में ही नहीं रहता है और ना ही इस बात का कोई औचित्य रह जाता है। अब मान लीजिए किसी के पिता की मृत्यु हो चुकी है या फिर उसकी माता ने दूसरा विवाह किया है या फिर उसके प्रथम पति का देहांत हो चुका है या वह स्त्री विधवा है या वह तलाक शुदा है या उसका दूसरा विवाह हो गया है या कोई अन्य कारण।

इसी के साथ क्या पता वह पुरुष या स्त्री अपने पिता या पति के साथ रहते ही ना हो और किसी अन्य शहर में किसी और के यहाँ किराये पर घर लेकर रहते हो। तो ऐसी स्थिति में यह नहीं कहा जा सकता है कि वह पुरुष या स्त्री अपने पिता या पति के सरंक्षण में रह रहे हो। इस तरह की स्थिति को संभालने और व्यक्ति को सही नाम अंकित करने के उद्देश्य से C/O शब्द को लाया गया ताकि वह वर्तमान समय में जिस भी व्यक्ति के सरंक्षण में रह रहा है, वह उसी का नाम ही अंकित कर सके।

C/O शब्द का इस्तेमाल (Usage and meaning of C/O in Hindi)

तो अब आपको इसका इस्तेमाल भी करना आना चाहिए। आप चाहे कोई सरकारी फॉर्म भरे या निजी फॉर्म या कोई चीज़ ऑनलाइन मंगवाए या कुछ और, आपको हर जगह यह C/O शब्द लिखा हुआ दिख (The meaning and usage of C/O in Hindi) जाएगा। हालाँकि यह आप पर निर्भर करेगा कि आप इसमें क्या अंकित करना चाहते हैं लेकिन आपको उसका प्रमाण भी देना होगा कि आप उसी व्यक्ति के सरंक्षण में रह रहे हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं चलेगा कि आप अपने मन से ही किसी का भी नाम इस C/O कॉलम में भर दे और कोई आपसे प्रश्न उत्तर भी ना करे।

तो इस C/O शब्द का इस्तेमाल बहुत जगह देखने को मिल जाएगा। पहले के समय के आधार कार्ड में ऊपर बताये गए तीनो विकल्प का इस्तेमाल किया जाता था लेकिन जो भी आधार कार्ड नए बन रहे हैं उन सभी में C/O शब्द का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह भारत सरकार अन्य सरकारी दस्तावेजों में भी इसी C/O शब्द का इस्तेमाल प्रमुखता के साथ कर रही है ताकि किसी भी तरह के झंझट को समाप्त किया जा सके।

इसी तरह यदि आप कोई निजी फॉर्म भर रहे हैं या ऑनलाइन कुछ मंगवा रहे हैं या किसी को पत्र या कोई पार्सल भेज रहे हैं तो वहां भी इसी C/O शब्द का ही इस्तेमाल किया जाता है। इस शब्द के द्वारा उस चीज़ को भेजने में कोई तकनीकी समस्या नहीं आती है और काम भी आसानी से बन जाता है।

C/O शब्द के फायदे (C/O benefits in Hindi)

आपको अपने दैनिक जीवन में C/O शब्द के कई सारे फायदे भी देखने को मिलेंगे। वह इसलिए क्योंकि आज के समय में बहुत लोग अपने घर से दूर बाहर रह रहे हैं। कुछ लोग बाहर नौकरी कर रहे होते हैं तो कुछ पढ़ रहे होते हैं तो कोई काम के सिलसिले में बाहर रह रहा होता है तो किसी और के कुछ अन्य कारण हो सकते हैं। तो ऐसे में यदि आप बाहर रहते हैं तो आप इस शब्द का इस्तेमाल कर कई तरह के फायदे उठा सकते हैं या आपको किसी को कुछ भेजना हैं तो भी आप इस शब्द के इस्तेमाल से तरह तरह के फायदे उठा सकते हैं।

किसी को कोई चीज़ भेजने में

आपको समय समय पर अपने जानने वालों, रिश्तेदारों, मित्रों या घर के ही किसी सदस्य को किसी दूसरे शहर में कुछ भेजने की जरुरत पड़ती होगी। अब यह चीज़ कुछ भी हो सकती है जैसे कि कोई गिफ्ट आइटम, कोई जरुरी सामान, पत्र, पार्सल इत्यादि। अब यदि आप वह चीज़ केवल उन्ही के नाम पर ही भेजेंगे तो पोस्ट मैन या कूरियर बॉय को उसे डिलीवर करने में समस्या होगी क्योंकि वह व्यक्ति वहां पर नया हो सकता है।

तो यदि आप उसके मकान मालिक या पड़ोसी का पता या नाम लिख देंगे तो इससे वहां के डिलीवरी बॉय को पता ढूंढने में बहुत ही आसानी होगी और आपके द्वारा भेजा गया सामान भी जल्द से जल्द उनके पास पहुँच जाएगा। तो आप किसी को कोई सामान भेजने में C/O शब्द का बेहतर इस्तेमाल कर उसकी जल्दी डिलीवरी करवा सकते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग या कुछ अन्य सामान मंगवाने में

अब आप दूसरों को कोई चीज़ भेजने में जिस तरह से C/O शब्द का लाभ उठा रहे हैं वही बात आपके दिए गए पते या आपके एड्रेस पर भी तो लागू होती है। अब आप किसी ऐसी जगह पर रहे हैं जहाँ पर आप शुरू से रहते आये हैं या जो आपके पिता का घर है तब तक तो कोई समस्या नहीं होगी। किंतु यदि आप किसी अन्य शहर में रह रहे हैं और वहां रहते हुए आपको ज्यादा समय नहीं हुआ है या आप अपने शहर में ही किसी अन्य जगह शिफ्ट हुए हैं तो अवश्य ही आपको इस C/O कॉलम का बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए।

अब आप यदि ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं या किसी रिश्तेदार या मित्र के द्वारा कोई सामान मंगवाते हैं तो उन्हें C/O कॉलम में आसपास के किसी जानकार और प्रसिद्ध व्यक्ति या मकान मालिक का नाम या पड़ोसी का नाम लिखने को कहे। जिस भी व्यक्ति का नाम आप C/O में लिख रहे हैं वह व्यक्ति वहां बहुत समय से रह रहा हो और साथ ही वह आपको और आप उसे जानते हो। तो इस तरह से आप इस C/O शब्द का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं।

download app

C/O का मतलब हिंदी में – Related FAQs

प्रश्न: सीओ का मतलब क्या होता है?

उत्तर: सीओ का मतलब होता है केयर ऑफ़ अर्थात देखभाल करने वाला।

प्रश्न: सी ओ के क्या मतलब है?

उत्तर: सी ओ का मतलब केयर ऑफ़ होता है।

प्रश्न: सीईओ की फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर: सीईओ की फुल फॉर्म चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर होती है।

प्रश्न: एक सीईओ हर दिन क्या करता है?

उत्तर: एक सीईओ हर दिन अपनी कंपनी को मैनेज करने का काम करता है।

इस तरह से आज के इस लेख के माध्यम से आपने जाना कि C/O शब्द क्या होता है, C/O का हिंदी में क्या मतलब है और आप इसे कहां कहां और किस तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। आशा है कि अब आपको C/O के बारे में सब जानकारी मिल गयी होगी।

लविश बंसल
लविश बंसल
लविश बंसल वर्ष 2010 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया और वहां से वर्ष 2014 में बीटेक की डिग्री ली। शुरुआत से ही इन्हें वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेना या इससे संबंधित क्षेत्रों में भाग लेना अच्छा लगता था। इसलिए ये काफी समय से लेखन कार्य कर रहें हैं। इनके लेख की विशेषता में लेख की योजना बनाना, ग्राफ़िक्स का कंटेंट देखना, विडियो की स्क्रिप्ट लिखना, तरह तरह के विषयों पर लेख लिखना, सोशल मीडिया कंटेंट लिखना इत्यादि शामिल है।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment