बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी कैसे शुरू करें? | लागत, मुनाफ़ा, नियम व अप्लाई प्रक्रिया | Burger King Franchise information in Hindi

|| बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी कैसे शुरू करें?, Burger King Franchise information in Hindi,Burger King Franchise kyu le, बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेने में कितना खर्च आने वाला है?, Burger King Franchise documents, बर्गर किंग का ओनर कौन है? ||

Burger King Franchise India in Hindi : – बर्गर किंग एक जाना माना ब्रांड है और हर किसी को इसके बनाए बर्गर बहुत पसंद भी (Burger King Franchise in Hindi) आते हैं। यही कारण है कि कुछ ही वर्षों में यह कंपनी अमेरिका से पूरे विश्व में फैल गयी और हर जगह अपना बिज़नेस करने लगी। जी हां, बर्गर किंग एक अमरीकन कंपनी है और अब यह अंतरराष्ट्रीय कंपनी बन चुकी है। बर्गर किंग का रेस्टोरेंट दुनिया के लगभग हर देश और हर राज्य में खुल चुका है।

भारत देश में भी इसका बहुत बोलबाला है और जहाँ भी बर्गर किंग का रेस्टोरेंट होता है वहां जाकर लोग इसके बनाए बर्गर और अन्य खाने की आइटम खाते हैं। आपने भी कभी ना कभी इसका बनाया बर्गर या अन्य कोई फ़ूड आइटम खाई ही होगी या ऑर्डर की होगी। यही इसकी लोकप्रियता का मुख्य कारण भी है। तो अब आप भी बर्गर किंग के साथ बिज़नेस करना चाहते हैं और इसके जरिये पैसा कमाना चाहते हैं तो शुभ काममें देरी कैसी।

आज के इस लेख में हम आपके साथ अपने शहर में बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेने के ऊपर ही बात करने (Burger King Franchise kaise le) वाले हैं। इस लेख को पढ़कर आप यह भलीभांति जान पाएंगे कि आखिरकार किस तरह से आप अपने यहाँ पर बर्गर किंग का रेस्टोरेंट खोल सकते हैं और उसके जरिये कुछ ही दिनों में बहुत सारा पैसा कमाकर आसमान की ऊँचाइयों तक पहुँच सकते हैं। तो आइए जाने किस तरह से आप अपने यहाँ बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेकर उसका रेस्टोरेंट खोल पाएंगे।

Contents show

बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेने के ऊपर जानकरी (Burger King Franchise information in Hindi)

अब यदि आपको बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेनी है तो आपको उसके बारे में पूरा विश्लेषण करना होगा और इस कंपनी के बिज़नेस मॉडल को भी समझना होगा। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आपको लगता है कि बर्गर किंग अपने बिज़नेस मॉडल के तहत केवल एक तरह की फ्रैंचाइज़ी खोलने की अनुमति देती है तो आप (Burger King ki Franchise kaise le) गलत है। दरअसल इसके द्वारा कई तरह के रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दी जाती है जो उनके काम और आकार के अनुसार अलग अलग होते हैं।

बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी कैसे शुरू करें लागत, मुनाफ़ा, नियम व अप्लाई प्रक्रिया Burger King Franchise information in Hindi

साथ ही इनके लिए चार्ज और फीस भी अलग आलग ली जाती है। हालाँकि इन सभी में कटने वाला कमीशन या यूँ कहे कि रॉयल्टी फीस समान ही होती है। तो यदि आप बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेने का सोच रहे हैं तो आपको इसके बारे में विस्तार से जान लेना चाहिए ताकि आगे चलकर आप किसी दुविधा में ना पड़ जाए। तो आइए जाने बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको किस तरह की तैयारी करनी होगी और किन किन बातों के बारे में जानना होगा।

बर्गर किंग कंपनी के बारे में जानकारी (Burger King company kya hai)

सबसे पहले बात करते हैं बर्गर किंग कंपनी के बारे में क्योंकि किसी भी कंपनी का रेस्टोरेंट खोलने से पहले या उसकी फ्रैंचाइज़ी लेने से पहले उसके बारे में जान लेना चाहिए ताकि आप आसानी से वह काम कर सके। तो बर्गर किंग कंपनी अमेरिका देश की कंपनी है जिसकी स्थापना सन 1953 में ही हो गयी थी। अर्थात यह लगभग 70 वर्षो से अपना व्यापार कर रही है और विभिन्न देशो में अपना बिज़नेस चला रही है।

बर्गर किंग कंपनी का मुख्यालय अमेरिका देश के फ्लोरिडा राज्य में स्थित है। अब यदि हम विश्वभर में फैली इसकी शाखाओं की बात करे तो उनकी संख्या 20 हज़ार के आसपास है। आप इसी से ही इसकी लोकप्रियता का अनुमान लगा सकते हैं कि इसके द्वारा किस स्तर पर बिज़नेस किया जा रहा है और पैसा कमाया जा रहा है। तो यदि आप भी इसके तहत अपना बिज़नेस चलाना चाहते हैं तो यह एक बहुत ही उचित निर्णय ही कहा जाएगा।

बर्गर किंग रेस्टोरेंट का मेन्यू (Burger King menu)

रही बात बर्गर किंग में मिलने वाले फ़ूड आइटम्स की तो उसमे आपको कई तरह की वैराइटी मिल जाएगी। अब यदि आपको लग रहा है कि यहाँ पर तो केवल बर्गर ही मिलेंगे या उसमे ही कई तरह की वैराइटी होगी तो आप गलत है। दरअसल यह बात तो सच है कि यहाँ आपको बर्गर में कई तरह की विविधता मिल जाएगी और आप अपनी पसंद का कोई भी बर्गर ऑर्डर करके खा सकते हैं किंतु उसी के साथ ही आपको अन्य खाने पीने की आइटम भी यहाँ मिलेगी।

तो अब यदि हम बर्गर किंग में उपलब्ध मेन्यू की बात करे तो उसमे यह यह आइटम आपको मिलेगी:

  • बर्गर
  • Whopper
  • Patty
  • Fries
  • Wrap
  • Volcano
  • Strips
  • Shake
  • Sweet
  • Hashbrown
  • Mousse Cup इत्यादि।

तो इस तरह आपको ऊपर बताये गए आइटम में हर तरह की वैराइटी मिल जाएगी जो वेज और नॉन वेज दोनों तरह की ही होगी। तो यदि आप कभी बर्गर किंग का रेस्टोरेंट खोलेंगे तो वहां आप ऊपर दी गयी आइटम में से किसी को भी बेच सकते हैं।

क्या बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेना सही रहेगा? (Burger King Franchise kyu le)

अब यदि आप सोच रहे हैं कि बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेना सही निर्णय होगा या नही तो हम आपको बता दे कि यह एक बहुत ही बढ़िया निर्णय कहा जाएगा। वह इसलिए क्योंकि बर्गर किंग केवल आज से या पिछले कुछ वर्षों से नही बल्कि 70 वर्षों से बाजार में काम कर रहा है। इस दौरान इसने अपने टेस्ट और वैराइटी के कारण एक अलग पहचान बनाई है जो लोगों के दिलो में बसती है।

यही कारण है कि लोग इसके रेस्टोरेंट में भागे भागे चले आते हैं और मजे से ऑर्डर करते हैं। तो आपको इसकी एड करने की भी जरुरत नही होगी क्योंकि जिस दिन आपके शहर में बर्गर किंग का रेस्टोरेंट खुलेगा उसी दिन ही यह पूरे शहर भर में प्रसिद्ध हो जाएगा। यहाँ तक कि आसपास के लोग भी आपके यहाँ से इसका बर्गर इत्यादि फ़ूड आइटम खाने आया करेंगे। तो आपका बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेकर उसका रेस्टोरेंट खोलने का निर्णय एकदम सही रहेगा।

बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी का बिज़नेस मॉडल (Burger King Franchise model in Hindi)

अब हम करते है मुख्य मुद्दे की बात जो है बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेने से संबंधित उनके बिज़नेस मॉडल की। तो यह तो हमने आपको ऊपर ही बता दिया कि यदि आप बर्गर किंग का रेस्टोरेंट खोलना चाहते हैं तो उसमे आपको कई तरह की विविधता देखने को मिलेगी। वह इसीलिए क्योंकि बर्गर किंग केवल एक तरह का रेस्टोरेंट खोलने की सुविधा ना देकर इसमें कई तरह की वैराइटी उपलब्ध करवाता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि यह शहर और उसकी लोकेशन के अनुसार अलग अलग होता है। अब किसी जगह कैसा रेस्टोरेंट चलता है तो किसी जगह कैसा। इसके साथ ही जो भी उसकी फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आवेदन कर रहा है वह कितना तक पैसा लगा सकता है, इस पर भी बहुत कुछ निर्भर करता है। तो बर्गर किंग के तहत कुल पांच तरह के बिज़नेस मॉडल चलाये जाते हैं, जिनकी सूची इस प्रकार हैं:

Quick Service Restaurant or QSR

यह बर्गर किंग के बिज़नेस मॉडल में मोनो मॉडल के नाम से जाना जाता है जो इसका सबसे छोटा रूप होता है। इसमें आप यहाँ बैठ कर खाना नही खा सकते हैं बल्कि आप कही आते जाते हुए यहाँ से खाना ऑर्डर करके लेकर जा सकते हैं। कहने का मतलब यह हुआ कि यह takeaway वाला मॉडल होता है जहाँ ग्राहकों के बैठने की कोई सुविधा नही होती है।

Casual Dining Restaurants

अब इस टाइप के रेस्टोरेंट वे होते हैं जिन्हें अलग से सेटअप किया जाता है। अर्थात बर्गर किंग के जो रेस्टोरेंट आलग से बने होते हैं वे इस श्रेणी में आते हैं। इस टाइप के रेस्टोरेंट आपको किसी बिल्डिंग या अन्य जगह पर नही मिलेंगे। इस पर पूर्ण रूप से उसका मालिक का ही नियंत्रण होगा और लोग वहां बैठकर आराम से खाना खा सकते हैं। अब आप अलग से बर्गर किंग के जो भी रेस्टोरेंट देखते हैं उनमे यही आते हैं। इन्हें सिंगल बिज़नेस मॉडल के तहत माना जाता है।

Fast Casual Restaurants

इसे हाइब्रिड मॉडल नाम दिया गया है वह इसलिए क्योंकि इसमें दोनों तरह की ही सुविधाएँ होती है। अर्थात आप यहाँ पर takeaway सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं और यहाँ बैठ कर भी खा सकते हैं। आजकल इस टाइप के रेस्टोरेंट ही ज्यादा चलते हैं और आगे चलकर इन्ही का ही बोलबाला रहने वाला है। तो आप यदि बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेकर इसका एक अच्छा सा रेस्टोरेंट खोलना चाहते है तो आपको इसी को ही चुनना चाहिए।

Contemporary Casual Restaurants

बर्गर किंग के बिज़नेस मॉडल में इस टाइप के रेस्टोरेंट का कांसेप्ट बिल्कुल ही नया है। इसमें आपको किसी टेबल या चेयर पर बैठ कर खाना नही खाना होगा बल्कि आपको नीचे बैठने को गद्दे या ऐसा ही कुछ दिया जाएगा। यहाँ पर आपको बिल्कुल ही नया अनुभव मिलेगा जो देखने लायक होगा। हालाँकि यह अभी शुरूआती चरण में ही हैं तो आप इसको खोलने से पहले इसके बारे में पूरी जानकारी ले लेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

Cafes

यह बहुत हद्द तक पहले वाले बिज़नेस मॉडल के समान ही होता है जहाँ पर बैठने की सुविधा तो होती है लेकिन बहुत कम। इसी के साथ आपको यहाँ पर बर्गर किंग के मेन्यू में उपलब्ध हर तरह की आइटम नही मिलेगी। बल्कि यहाँ तो आपको पेय पदार्थ ज्यादा मिलेंगे जैसे कि चाय, कॉफ़ी इत्यादि। तो अब यदि आप कम खर्चा करना चाहते हैं तो आप बर्गर किंग के इस टाइप के बिजनेस मॉडल को अपना सकते हैं।

तो इस तरह से आज आपने बर्गर किंग के अंतर्गत हर तरह के बिज़नेस मॉडल के बारे में जानकारी प्राप्त कर ली हैं तो आप इसमें से किसे चुनने जा रहे हैं और क्यों? आपने जो भी निर्णय लिया होगा वह आपके हिसाब से सही ही होगा।

बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेने में कितना खर्च आने वाला है? (Burger King Franchise cost)

अब यदि हम इसमें लगने वाले पैसों की बात करे तो यह पूर्ण रूप से उसके बिज़नेस मॉडल पर निर्भर करेगा। हालाँकि इसमें आपको उन्हें सिक्योरिटी मनी, रॉयल्टी फीस तथा अन्य कुछ शुल्क चुकाने होंगे। तो एक अनुमान के अनुसार अदि आप बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेकर उसका छोटे से छोटा रेस्टोरेंट भी खोलेंगे तो भी उसमे आपका 50 लाख तक का खर्चा तो हो ही जाएगा। वही यदि इसमें लगने वाले अधिकतम रुपयों की बात की जाए तो वह 2 से 3 करोड़ तक हो सकता है।

बर्गर किंग का रेस्टोरेंट खोलने के लिए जगह का चुनाव (Burger King Franchise location)

इसके लिए जगह का चुनाव भी आपको बहुत सोच समझ कर करना होगा। हालाँकि आप किस तरह का बिज़नेस मॉडल चुनते हैं, उस पर भी आपकी जगह निर्भर करेगी। अब यदि आप इसका ऐसा बिज़नेस मॉडल चुनते हैं जो आप अलग से खोलना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अपने शहर के बाजार या मुख्य सड़को में से किसी एक जगह का चुनाव करना होगा।

वही यदि आप कोई ऐसा बिज़नेस मॉडल चुनते हैं जो कैफ़े या ऐसा ही कुछ है तो उसके लिए आपको अपने शहर की फेमस बिल्डिंग का चुनाव करना होगा। अब इस तरह की बिल्डिंग में आपके शहर का मॉल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, अस्पताल इत्यादि आएंगे। तो सबसे पहले तो आप बिज़नेस मॉडल का चुनाव करे और उसके बाद जगह का चुनाव करे।

बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए कितनी बड़ी जगह चाहिए? (Burger King Franchise land)

यह भी आपके द्वारा चुने जाने वाले बिज़नेस मॉडल पर ही निर्भर करेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि आप कैफ़े मॉडल लेने जा रहे हैं या इसके लिए QSR मॉडल ले रहे हैं तो इसमें तो आपको 500 वर्ग फुट के आसपास की जगह की ही जरुरत होती। वही यदि आप सिंगल या मेन मॉडल लेने जा रहे हैं तो इसके लिए आपको 1400 वर्ग फुट से ज्यादा की जगह देखनी होगी।

तो यह पूर्ण रूप से आप पर ही निर्भर करेगा कि आप बर्गर किंग का किस तरह का बिज़नेस मॉडल चुनते हैं और आप कितना तक निवेश कर सकते हैं। उसी के आधार पर ही आपके रेस्टोरेंट की जगह का निर्धारण होगा।

बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Burger King Franchise documents)

आपको बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेनी है तो उसके लिए अपने सभी डाक्यूमेंट्स भी पहले से ही दुरुस्त करवा लेंगे तो बेहतर रहेगा। कई बार ऐसा देखा गया है कि सब कुछ सही रहते हुए भी केवल डाक्यूमेंट्स के सही नही पाए जाने पर बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी को निरस्त कर दिया जाता है। तो यदि आप इस पर पहले से ही ध्यान दे देंगे तो ज्यादा सही रहेगा।

तो यदि आपको बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी चाहिए तो आपको इसके लिए अपने व्यापार, आय, शिक्षा, घर, पहचान इत्यादि से जुड़े हर तरह के डाक्यूमेंट्स को तैयार रखना होगा। इसके साथ ही आपका बैंक में भी खाता होना आवश्यक है जिस पर इंटरनेशनल बैंकिंग की सुविधा पहले से ही चालू हो।

बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले? (Burger King Franchise kaise le)

अब हम जानेंगे कि किस तरह से आप बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी ले सकते हैं और उसके लिए आपको किस प्रक्रिया का पालन करना होगा। तो बर्गर किंग कंपनी में अपने रेस्टोरेंट की फ्रैंचाइज़ी देने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही अपनी वेबसाइट पर दी हुई है। साथ ही इसने अपने देश के लिए भी अलग से वेबसाइट जारी की हुई है जहाँ पर भारत देश में फ्रैंचाइज़ी लेने से संबंधित हर तरह की जानकारी विस्तृत रूप में मिलती है।

तो यदि आप बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो सबसे पहले तो आपको उनकी वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक https://burgerkingfranchaise.com/ है। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेने से संबंधित लगभग हर तरह की जानकारी मिल जाएगी क्योंकि इस वेबसाइट को मुख्य रूप से फ्रैंचाइज़ी देने के लिए ही डिजाईन किया गया है।

तो इस पर क्लिक करके आपको जगह जगह “Apply Now For Franchise” लिखा हुआ दिख जाएगा जिसका अर्थ हुआ बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए अभी आवेदन करे। तो आपको इस बटन पर क्लिक करना होगा और आगे बढ़ना होगा। इसके बाद यह आपको एक नए पेज पर ले जाएगा जिसका लिंक https://burgerkingfranchaise.com/contactus/ है।

यहाँ पर आपसे कुछ मूलभूत जानकारी मांगी जाएगी जो बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आवश्यक होगी। यह जानकारी होगी:

  • आपका नाम
  • ईमेल आईडी
  • लिंग
  • राज्य
  • पिन कोड
  • मोबाइल नंबर
  • मैसेज

तो आप मांगी गयी जानकारी को ध्यान से भर दें और उसके बाद इस फॉर्म को सबमिट कर दें। फॉर्म को सबमिट करते ही आपका आवेदन बर्गर किंग को मिल जाएगा। उसके बाद यदि उन्हें लगता है कि आपके साथ बात को आगे बढ़ाया जाना चाहिए तो वे अपने आप ही आपसे आपके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के जरिये संपर्क कर लेंगे और आपको आगे की प्रक्रिया के बारे में बता देंगे।

यदि सब कुछ सही रहता है तो आपको बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी दे दी जाएगी। उसके बाद उनका रेस्टोरेंट सेटअप करवाने में आपकी पूरी पूरी मदद की जाएगी। तो इस तरह से आप बर्गर किंग का रेस्टोरेंट अपने शहर में खोल सकते हैं।

बर्गर किंग से कांटेक्ट कैसे करे? (Burger King Franchise contact details)

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें दी गयी जानकारी अच्छे से समझ में नही आती है या फिर उनकी कोई और शंका होती है। या फिर कई और कारण भी हो सकते हैं जिसके लिए उन्हें बर्गर किंग से संपर्क करना होता है। तो यदि आपकी भी ऐसी ही कोई शंका या समस्या है तो आप बर्गर किंग से संपर्क कर सकते हैं और उनसे कुछ भी पूछ सकते हैं। बर्गर किंग ने इसके लिए अपनी ईमेल आईडी और आधिकारिक पता दोनों ही जारी किये हुए हैं, जो हैं:

बर्गर किंग की ईमेल आईडी: info@burgerkingfranchaise.com 

बर्गर किंग का आधिकारिक पता: मित्तल इंडस्ट्रियल एस्टेट, मरोल, साकी नाका, मुंबई, महाराष्ट्र (400059)

तो इस तरह से आप बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी ले सकते हैं और उसका रेस्टोरेंट अपने शहर में खोल कर बहुत सारा पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं। तो आज के इस लेख में आपने जाना कि बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको किस बिज़नेस मॉडल को चुनना चाहिए, उसके लिए आपको कितना पैसा लगाना होगा और कितनी जमीन लेनी होगी इत्यादि।

क्या बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेना फायदेमंद रहेगा? (Burger King Franchise benefits in Hindi)

क्यों नही, आप इसका अनुमान इसी बात से ही लगा लीजिए कि जिस दिन आप अपने शहर में इसका रेस्टोरेंट खोलेंगे तो उसी दिन ही यह बात पूरे शहर में फैल जाएगी कि उनके यहाँ बर्गर किंग का रेस्टोरेंट खुल चुका है। ऐसा केवल और केवल बर्गर किंग की ब्रांड वैल्यू और इतने दशकों तक बनाई गयी इज्जत के कारण ही संभव हो पाएगा। आप पाएंगे कि आपके रेस्टोरेंट में पहले दिन ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

download app

अब जो भीड़ वहां आएगी उनकी तो बात ही अलग है लेकिन जो लोग ऑनलाइन ऑर्डर करेंगे उससे भी तो आपको बहुत फायदा देखने को मिलेगा। जितने लोग रेस्टोरेंट में आकर खाते हैं उससे दस गुना लोग ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं। तो इस तरह से आपकी कमाई रुके नही रुकेगी और आप बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी लेकर बहुत ही बड़े फायदे में रहेंगे।

बर्गर किंग की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले – Related FAQs

प्रश्न: बर्गर किंग की फ्रेंचाइजी की कीमत कितनी है?

उत्तर: बर्गर किंग की फ्रेंचाइजी की कीमत 50 लाख से लेकर 2 करोड़ रुपए तक है।

प्रश्न: बर्गर किंग का ओनर कौन है?

उत्तर: बर्गर किंग का ओनर टॉम है।

प्रश्न: बर्गर किंग कितना पुराना है?

उत्तर: बर्गर किंग 69 वर्ष पुराना है।

प्रश्न: बर्गर किंग के शेयर का रेट क्या है?

उत्तर: बर्गर किंग के शेयर का रेट 294 रुपए के आसपास है।

शेफाली बंसल
शेफाली बंसल
इनको लिखने में काफी रूचि है। इन्होने महिलाओं की सोशल मीडिया ऐप व वेबसाइट आधारित कंपनी शिरोस में कार्य किया। अभी वह स्वतंत्र रूप में लेखन कार्य कर रहीं हैं। इनके लेख कई दैनिक अख़बार और पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment