बिसलेरी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे ले? | लागत, मुनाफा, नियम, शर्ते व आवेदन प्रक्रिया | Bisleri Distributorship kaise le

|| बिसलेरी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे ले?, Bisleri Distributorship kaise le, Bisleri Distributorship cost, Bisleri Distributorship benefits in Hindi, बिसलेरी कहां की कंपनी है?, Bisleri Distributorship ka business model ||

Bisleri Dealership in Hindi : – यदि हम मिनरल वाटर की बात करेंगे तो उसमे जो नाम सबसे पहले हमारे दिमाग में आयेगा तो वह होगा बिसलेरी कंपनी का। जो भी पानी हम बोतल बंद पीना पसंद करते हैं वह बिसलेरी कंपनी का ही (Bisleri Distributorship kaise le) होता है। इस कंपनी का नाम इतना ज्यादा प्रसिद्ध है कि आज के समय में कई ऐसी कंपनियां है जो बिसलेरी कंपनी के नाम का गलत इस्तेमाल करके बाजार में अपने प्रोडक्ट्स को बेच रही हैं। उनके द्वारा इसकी स्पेलिंग में हेरफेर कर दिया जाता है ताकि लोगों का इस पर जल्दी से ध्यान ना जाए।

फिर भी बिसलेरी कंपनी के व्यापार में कोई कमी देखने को नही मिली है और वर्तमान समय में भी इसका व्यापार दिनोदिन बढ़ता ही जा (Bisleri ki Distributorship kaise le) रहा है। तो यदि आप भी इस कंपनी के साथ बिज़नेस करने को इच्छुक हैं और इसकी एजेंसी लेना चाहते हैं तो आज हम इसी के बारे में ही बात करने वाले हैं।

अब चाहे आप इसे बिसलेरी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना कहे या बिसलेरी की डीलरशिप लेना या फिर बिसलेरी की एजेंसी यह सब एक ही बात कही (Bisleri Distributorship cost) जाएगी। वह इसलिए क्योंकि तीनो में आपको एक तरह का ही काम मिलेगा और वह होगा दुकानों तक बिसलेरी कंपनी के प्रोडक्ट्स या पानी की बोतल की डिलीवरी करना। तो आज हम आपके साथ इसी विषय पर ही विस्तार से चर्चा करेंगे। तो आइए जाने बिसलेरी की एजेंसी कैसे ली जाए।

Contents show

बिसलेरी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे ले? (Bisleri Distributorship kaise le)

तो आज के इस लेख में हम आपके साथ बिसलेरी की डीलरशिप लेने के ऊपर चर्चा करने वाले हैं। यहाँ आपको यह समझने कि जरुरत है कि आखिरकार बिसलेरी कंपनी का बिज़नेस मॉडल क्या है और यह कैसे काम करता है। साथ ही इनके द्वारा अपनी डीलरशिप देने के लिए किस तरह की प्रक्रिया का पालन किया जाता है।

बिसलेरी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे ले लागत, मुनाफा, नियम, शर्ते व आवेदन प्रक्रिया Bisleri Distributorship kaise le

इसके अलावा आपको कई अन्य बातों को भी ध्यान में रखने की जरुरत होगी। वह इसलिए क्योंकि बिसलेरी कंपनी कोई छोटी मोटी कंपनी नही है बल्कि इसके द्वारा दशकों से अपना बिजनेस सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। तभी आज के समय में यह हर भारतीय की पसंदीदा पानी की कंपनी बन चुकी है। अब तो कोई भी व्यक्ति यदि पानी की बोतल की मांग करता है तो उसके द्वारा बिसलेरी कंपनी की बोतल ही मांगी जाती है क्योंकि इसने इतने वर्षों से अपना विश्वास जो बनाया है।

बिसलेरी कंपनी की जानकारी (Bisleri company ki jankari)

चूँकि बहुत से लोग बिसलेरी कंपनी के नाम या फिर यूँ कहे कि इसकी स्पेलिंग को लेकर उलझन की स्थिति में रहते हैं। वह इसलिए क्योंकि बिसलेरी कंपनी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए बाकि पानी की कंपनियों ने इसका गलत इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसके लिए वे बिसलेरी कंपनी की स्पेलिंग के साथ थोड़ी बहुत छेड़छाड़ करते और अपनी पानी की बोतल बेच देते।

तो यहाँ हम आपको बता दे कि बिसलेरी कंपनी के नाम की स्पेलिंग Bisleri होती है। अब यदि आपको इस कंपनी का पानी खरीदना हो तो आप पहले उसकी स्पेलिंग जरुर चेक कर ले। यह आपको धोखाधड़ी का शिकार होने से बचाएगी। अब करे इस कंपनी के इतिहास की बात तो बिसलेरी कंपनी आज से 38 वर्ष पहले सन 1984 में शुरू हुई थी। तब से लेकर आज तक इस कंपनी ने कभी पीछे मुड़कर नही देखा और आगे ही बढ़ती चली गयी।

बिसलेरी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप क्यों ले? (Bisleri Distributorship kyo le)

बिसलेरी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने से पहले उसके बारे में सही से आंकलन किया जाना भी जरुरी होता है। वह इसलिए क्योंकि मान लीजिए यदि आप बिसलेरी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप ले लेते हैं और उसके बाद पता चलता हैं कि आपको तो इसकी बजाए किसी और कंपनी का काम लेना चाहिए तो आपको कैसा लगेगा। तो पहले आप यह जाने कि आपको बिसलेरी की डीलरशिप क्यों लेनी चाहिए। तो आज के समय मे आप किसी भी दुकान पर चले जाए और वहां पानी को बोतल मांगे। वह दुकानदार आपको बिसलेरी कंपनी की बोतल ही देगा।

तो कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों? वह इसलिए क्योंकि बिसलेरी कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटरशिप मॉडल बहुत ही बढ़िया है और साथ ही उनके द्वारा लोगों को अच्छा खासा मार्जिन भी दिया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने इतने वर्षों से अपनी पानी की गुणवत्ता में किसी भी तरह का कोई समझौता नही किया है जिस कारण ग्राहकों का इसके प्रति विश्वास और ज्यादा मजबूत हुआ है। यही कारण हैं कि हर कोई इसी की बोतल खरीदना पसंद करता है।

तो ऐसे में यदि आपके मन बिसलेरी की डीलरशिप लेने के प्रति कोई शंका है तो आप आज ही उसे मन से निकाल बाहर कर दे। वह इसलिए क्योंकि बिसलेरी की एजेंसी लेकर आप पूरी तरह से फायदे का ही सौदा करने जा रहे हैं।

बिसलेरी कंपनी का बिज़नेस मॉडल (Bisleri Distributorship ka business model)

हमने ऊपर आपसे बिसलेरी कंपनी के बिज़नेस मॉडल के बारे में बताने को कहा था। वह इसलिए कहा था क्योंकि यदि आप बिसलेरी की एजेंसी लेने जा रहे हैं तो उसके लिए आपका बिसलेरी कंपनी का बिज़नेस मॉडल जानना बहुत ही जरुरी हो जाता है। बिना इसके बारे में जाने आप कैसे ही उनका काम कर पाएंगे। तो आपने यह तो पढ़ लिया कि आपको किसी भी किराने की दुकान पर बिसलेरी कंपनी की पानी की बोतल आसानी से मिल जाएगी लेकिन क्या आपने यह सोचा है कि हर दुकान पर उसकी यह बोतल पहुँच कैसे जाती हैं!!

अब क्या बिसलेरी कंपनी के द्वारा देशभर की करोड़ो किराना की दुकानों का रिकॉर्ड रखा जाता है और वह उनसे अलग अलग संपर्क करती है? यदि आप ऐसा सोच रहे हैं तो आप गलत है। इसी काम के लये तो बिसलेरी कंपनी अपनी डीलरशिप आप जैसे लोगों को देती है। अब किसी शहर में बिसलेरी की डीलरशिप का काम किसी लोकल बन्दे को ही दे दिया जाए जो वहां की दूकानों के साथ संपर्क कर बिसलेरी कंपनी के प्रोडक्ट्स को वहां तक पहुँचाने का काम करेगा तो इसे एक बढ़िया बिज़नेस ही कहा जाएगा।

तो इसी बिज़नेस मॉडल के तहत ही बिसलेरी कंपनी देशभर में फैले अपने जाल को बिछाने का काम करती है। उसके बनाए डीलर्स हर शहर में मौजूद है जो अपने यहाँ की दुकानों, स्टेशन पर उसकी बोतल की डिलीवरी करने का काम करते हैं। इसके बदले बिसलेरी कंपनी उनको उनका कमीशन देती हैं। तो यही बिसलेरी कंपनी का बिज़नेस मॉडल कहा जाता है जिसका हिस्सा आप बनना चाहते हैं।

बिसलेरी की डीलरशिप लेने पर क्या सपोर्ट मिलेगा? (Bisleri Distributorship support)

अपने यह तो जान लिया कि बिसलेरी कंपनी का बिज़नेस मॉडल क्या है लेकिन क्यों इतने लोग उसके साथ जुड़े हुए हैं और उसका काम करते हैं! इसका कारण है बिसलेरी कंपनी के द्वारा अपने लोगों को दिया जाने वाला बिज़नेस सपोर्ट। इसमें बिसलेरी कंपनी के द्वारा अपने डीलर्स की बहुत तरह से सहायता की जाती हैं ताकि वे उनके साथ बने रहे और मन लगाकर उनका काम करे। तो आपका भी यह जानने का अधिकार है कि आखिरकार बिसलेरी कंपनी के द्वारा आपको किस किस तरह का सपोर्ट मिलेगा।

सेल्स टीम

बिसलेरी कंपनी की सेल्स टीम हर समय आपके साथ टच में बनी रहेगी और आपको हर एक महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएगी। इसमें आपको किस समय कैसा बिज़नेस करना चाहिए और किसके साथ क्या डील करनी चाहिए, यह सब जानने को मिलेगा। साथ ही किस तरह से अपनी सेल्स को बढ़ाया जाए, यह भी उसी सेल्स टीम के द्वारा आपको बताया जाएगा।

ट्रेनिंग व डेवलपमेंट

ऐसा नहीं है कि जैसे ही आप बिसलेरी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप ले लेंगे वैसे ही आपका काम शुरू हो जाएगा। अपना काम देने से पहले बिसलेरी कंपनी के द्वारा आपको पूरी तरह से ट्रेन किया जाएगा। इसमें आपको यह समझाया जाएगा कि आपको किस तरह से बिज़नेस करना है और कैसे अपने कॉन्टेक्ट्स बढ़ाने है। इसके लिए आपकी ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह की क्लासेस ली जाएगी ताकि आप अकेले ना पड़े।

तकनीक

आज के समय में जिस कंपनी ने तकनीक को नही अपनाया तो मान लो वह कंपनी पिछड़ गयी। किंतु बिसलेरी कंपनी के साथ ऐसा बिल्कुल भी नही हैं। यही कारण है कि आपको बिसलेरी की एजेंसी लेने के बाद तकनीक का पूरा सपोर्ट मिलेगा। वह आपके साथ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ साथ आपको हर पल अपडेट करते रहने का काम भी करेगी। साथ ही उनकी ओर से अपनी टीम का नंबर भी आपको दिया जाएगा ताकि कोई भी समस्या होने पर आप उनसे बात कर सके।

मोनिटरिंग व फीडबैक

यदि आप किसी तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं या आप अपना कोई सुझाव कंपनी को देना चाहते हैं जिससे की आपको और कंपनी दोनों को फायदा हो तो उसे बिसलेरी कंपनी द्वारा ध्यान से सुना जाएगा और उस पर कार्यवाही भी की जाएगी। इसके साथ समय समय पर आपको मॉनिटर भी किया जाएगा और आपको उसी के अनुसार ही गाइड भी किया जाएगा।

मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन

बिसलेरी कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन बहुत ही ज्यादा मजबूत है। यह आपको बताने की जरुरत नही कि उनका माल आपको भारत के कोने कोने में मिल जाएगा। तो इसमें तो आपको हर तरह का सपोर्ट मिलेगा। आपको जब चाहे सामान की आपूर्ति कर दी जाएगी और इसमें कभी भी कमी देखने को नही मिलेगी। आपको जिस दिन जितना सामान चाहिए होगा, वह आपके पास उसी समय पहुँच जाएगा।

बिसलेरी की एजेंसी लेने की प्रक्रिया (Bisleri Distributorship process)

अब हम इतना सब जान चुके हैं तो अब बात करते हैं बिसलेरी की डीलरशिप लेने के बारे में। तो यदि आप बिसलेरी कंपनी की वेबसाइट खोलेंगे तो वहां आपको फ्रंट पेज पर ही इसकी सब जानकारी मिल जाएगी। इसी से आप अनुमान लगा सकते हैं कि कंपनी अपनी डिस्ट्रीब्यूशन के लिए कितनी सीरियस है और इसके लिए कितने प्रयास किये जाते हैं।

तो इसके लिए सबसे पहले तो आपको बिसलेरी कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक https://www.bisleri.com/ है। इस पर जाने के बाद आपको थोड़ा स्क्रॉल डाउन करना होगा और उसके बाद आपको डिस्ट्रीब्यूटर लिखा हुआ विकल्प दिखाई देगा। यह वैसे तो आपको आसानी से दिख जाएगा लेकिन फिर भी यदि आपको इसे ढूंढने में दिक्कत हो तो आप सीधे इस https://www.bisleri.com/distributor लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।

इस लिंक पर क्लिक करते ही आप सीधे बिसलेरी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने वाले पेज पर पहुँच जाएंगे। अब यहाँ शुरुआत में तो आपको यह सब बताया जाएगा कि आपको बिसलेरी की एजेंसी क्यों लेनी चाहिए। तो इसे आप पढ़ते जाइये और नीचे जाते जाइये। अंत में आपको बिसलेरी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए एक फॉर्म दिखाई देगा जिसमे आपसे कुछ महत्वपूर्ण व निजी जानकारी मांगी जाएगी। यह जानकारी होगी:

  • नाम
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पिन कोड
  • शहर
  • राज्य

आपको बस यह जानकारी भरनी होगी और उसके बाद इस फॉर्म को सबमिट कर देना होगा। फॉर्म को सबमिट करने से पहले उसके ऊपर ही एक लाइन लिखी हुई होगी जिस पर आपको टिक मार्क पर क्लिक करना होगा और उसके बाद इसे सबमिट करना होगा।

उसके बाद कुछ ही समय में या यूँ कहे की उसी दिन आपको बिसलेरी कंपनी के अधिकारियों का कॉल आ जाएगा। वे आपसे आगे की प्रक्रिया के बारे में बात करेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे कि आखिरकार क्यों आप बिसलेरी की एजेंसी लेना चाहते हैं। यदि आप उन्हें सही से समझा देते हैं और उन्हें अपने विश्वास में ले लेते हैं कि आप बिसलेरी कंपनी का काम सही से कर पाएंगे तो आपको बेझिझक बिसलेरी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दे दी जाएगी।

बिसलेरी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के बाद तैयारी (Bisleri Distributorship planning)

अब जब आपको बिसलेरी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप मिल जाएगी तो आपको उसके लिए तैयारी भी तो करनी होगी। तो इसके लिए आपको एक गोदाम या यूँ कहे कि स्टोर रूम की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही आपको आवश्यक पैसों का प्रबंध भी करके रखना होगा। तो यह सब चीज़े आपको पहले से ही तैयार करके रखनी होगी ताकि बाद में चलकर कोई दिक्कत ना होने पाए।

स्टोर रूम

अब कंपनी के द्वारा तो आपको बल्क में सामान पहुँचाया जाएगा तो आप यह सब सामान रखेंगे कहां पर। अवश्य ही आपको इसके लिए एक बड़े स्टोर रूम की जरुरत होगी जहाँ पर आप बिसलेरी कंपनी की पानी की बोतल को रख (Bisleri Distributorship store) सके। तो इसके लिए आप पहले ही कोई जगह देख ले जो साफ सुथरी भी हो और जहाँ पर कोई जानवर भी ना हो। अब यदि ऐसा हुआ तो वे आपके सामान को भी ख़राब कर देंगे और आपसे बिसलेरी की डीलरशिप भी छीन लेंगे।

डिलीवरी के लिए वाहन

अब आपको अपने यहाँ की सभी तरह की दुकानों पर बिसलेरी कंपनी का माल भी समय पर पहुँचाना होगा। तो उसके लिए आपको कई तरह के वाहनों का इंतजाम करना होगा। इनके बिना तो कोई भी काम नही बन पाएगा। तो आप किस तरह का वाहन खरीद रहे हैं, कहां से खरीद रहे हैं और कितने खरीद रहे हैं, यह सब भी आप पहले से ही देख लेंगे तो बेहतर रहेगा।

स्टाफ

वाहन तो खरीद लेंगे लेकिन उसे चलाने के लिए लोग भी तो चाहिए। अब आप सारा काम खुद तो कर नहीं पाएंगे। कहने का मतलब यह हुआ कि बिसलेरी की एजेंसी लेने के बाद आप क्या क्या देखेंगे। आपको तो बस मैनेज करने का काम देखना होगा क्योंकि बिसलेरी कंपनी का काम ही इतना होता है। तो बिसलेरी कंपनी के सामान की डिलीवरी के लिए आपको स्टाफ तो रखना ही होगा जो इस काम में आपकी मदद करवाएगा।

बिसलेरी की डीलरशिप लेने के फायदे (Bisleri Distributorship benefits in Hindi) 

इसी के साथ साथ आप यह भी जान ले कि बिसलेरी की एजेंसी लेने के क्या कुछ फायदे आपको देखने को मिल सकते हैं। तो इसमें एक मुख्य फायदा तो आपको यह होगा कि आपको बना बनाया काम मिल जाएगा। कहने का अर्थ यह हुआ कि आपके ज्यादातर ग्राहक तो बने बनाए ही होंगे। वह इसलिए क्योंकि बाजार में हमेशा ही बिसलेरी कंपनी के पानी की मांग बनी रहती है।

अब यदि आप भी बाजार से पानी की बोतल लेंगे तो आप यही चाहेंगे कि दुकानदार आपको बिसलेरी कंपनी का ही पानी दे। ऐसे में जितनी ज्यादा बिसलेरी कंपनी की बोतल बिकेगी उतना ही बड़ा फायदा आपको होगा। वह ऐसे क्योंकि बोतल बिकेगी तो दुकानदार के पास उसकी कमी होगी। अब उसके पास बिसलेरी कंपनी की बोतल कम रह जाएगी तो वह इसके लिए आपको नया ऑर्डर देगा। तो उसकी पूर्ति तो आपको ही करनी होगी ना।

दूसरा बड़ा फायदा यह होगा कि आज के समय में बोतल बंद पानी पीने का चलन तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसमें बिसलेरी कंपनी के द्वारा करवाई जा रही प्रोमोशन स्ट्रेटेजी का फायदा जो देखने को मिल रहा है। तो लोगों के पास ज्यादा पैसा है तो वे बिसलेरी कंपनी का पानी खरीद रहे हैं और यहं तक कि कुछ लोग तो इसे दैनिक इस्तेमाल में भी ले रहे हैं। तो यह भी आपके बिज़नेस को आगे बढ़ाने में बहुत मदद करेगा।

download app

बिसलेरी की डीलरशिप कैसे ले – Related FAQs

प्रश्न: बिसलेरी कंपनी का असली नाम क्या है?

उत्तर: बिसलेरी कंपनी का असली नाम Bisleri है।

प्रश्न: क्या बिसलेरी कंपनी का पानी अच्छा होता है?

उत्तर: हां, बिसलेरी कंपनी का पानी एक दम शुद्ध होता है।

प्रश्न: बिसलेरी कहां की कंपनी है?

उत्तर: बिसलेरी भारत देश की कंपनी है।

प्रश्न: बिसलेरी के मालिक कौन है?

उत्तर: बिसलेरी के मालिक का नाम जयंतिलाला चौहान है।

तो इस तरह से इस लेख के माध्यम से आपने बिसलेरी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के बारे में संपूर्ण जानकारी ले ली हैं। अब आप बिसलेरी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप या बिसलेरी की डीलरशिप या बिसलेरी की एजेंसी को अलग अलग समझने की भूल ना करे क्योंकि यह तीनो एक ही चीज़ है। इसलिए यदि आप बिसलेरी की एजेंसी लेने जा रहे हैं तो इसका मतलब हुआ आपने उसकी बिसलेरी की डीलरशिप भी ले ली और बिसलेरी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप भी।

शेफाली बंसल
शेफाली बंसल
इनको लिखने में काफी रूचि है। इन्होने महिलाओं की सोशल मीडिया ऐप व वेबसाइट आधारित कंपनी शिरोस में कार्य किया। अभी वह स्वतंत्र रूप में लेखन कार्य कर रहीं हैं। इनके लेख कई दैनिक अख़बार और पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂