बिहार बोर्ड मार्कशीट सर्टिफिकेट सुधार ऑनलाइन कैसे करें? Bihar Board Certificate Correction 2023

Bihar Board 10th/ 12th Marksheet Correction Online 2022 | बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर मार्कशीट सर्टिफिकेट सुधार करें | Bihar Board Marksheet Certificate Correction @biharboard.ac.in

हमारे देश में लाखों छात्र प्रत्येक वर्ष विभिन्न बोर्ड/शिक्षा परिषद से 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं। 10वीं बोर्ड की मार्कशीट छात्र छात्राओं के लिए भविष्य में भी बेहद काम आती है, क्योंकि यह उनके लिए जन्म तिथि प्रमाण पत्र का भी काम करती है। कई बार बोर्ड की मार्कशीट में कई प्रकार की त्रुटियां हो जाती हैं, जिन्हें दूर कराना बेहद आवश्यक होता है।

जैसे- छात्र/छात्रा अथवा उनके माता पिता के नाम में गड़बड़ी अथवा उनकी जन्म तिथि में त्रुटि आदि। कई बार विषय या स्कूल का नाम गलत हो जाता है। आज इस पोस्ट में हम आपको विभिन्न बोर्ड की मार्कशीट करेक्ट करने के संबंध में विस्तार से जानकारी देंगे। आपको सारी प्रक्रिया अच्छी तरह समझने के लिए इस पोस्ट को शुरू से अंत तक पढ़ना होगा। आइए, शुरू करते हैं-

Contents show

मार्कशीट में सुधार आफलाइन होता है या आनलाइन? (Marksheet correction is done offline or online)

दोस्तों, वह जमाने लद चुके, जब छात्र-छात्राओं के लिए मार्कशीट करेक्शन (marksheet correction) एक मुश्किल कार्य था और उन्हें मामूली सुधार के लिए भी बोर्ड कार्यालय (board office) के चक्कर लगाने पड़े थे और इस सुधार में कई कई दिन लगते थे। छात्र-छात्राएं बस दिन गिनते, इंतजार करते रहते थे। मैनुअल काम होने की वजह से यह स्थिति पेश आती थी। लेकिन अब समय पूरी तरह से बदल गया है। अब आनलाइन (online) का जमाना है। अब कई बोर्ड ने ऑफलाइन के साथ ही मार्कशीट करेक्शन की ऑनलाइन सुविधा भी दे दी है।

बिहार बोर्ड मार्कशीट सर्टिफिकेट सुधार ऑनलाइन कैसे करें? Bihar Board Certificate Correction

विभिन्न बोर्ड में मार्कशीट करेक्शन की क्या प्रक्रिया है? (What process of marksheet correction in different boards?)

मित्रों, अब हम आपको देश के विभिन्न शिक्षा बोर्ड में मार्कशीट करेक्शन की प्रक्रिया की जानकारी देंगे, जो कि इस प्रकार से है-

पोस्ट का नाममैट्रिक और इंटर मार्कशीट और सर्टिफिकेट सुधार
बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना
लाभार्थीबिहार के 10वी /12वी के स्टूडेंट्स
राज्य का नामबिहार
मार्कशीट सुधार शुल्कआधिकारिक वेबसाइट देखें
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन /ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटbiharboardonline.bihar.gov.in

बिहार बोर्ड मार्कशीट करेक्शन (Bihar board marksheet correction)

आइए, सबसे पहले जान लेते हैं कि बिहार बोर्ड में मार्कशीट करेक्शन की क्या प्रक्रिया है? छात्र-छात्राओं द्वारा किस-किस प्रकार के करेक्शन कराए जा सकते हैं? इसके लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी? आदि-

बिहार बोर्ड की मार्कशीट में किस प्रकार के करेक्शन कराए जा सकते हैं?

सबसे पहले हम आपको जानकारी देंगे कि बिहार बोर्ड का कोई छात्र अपनी 10वीं/12वीं की मार्कशीट में किस प्रकार के करेक्शन करा सकता है। ये इस प्रकार से हैं-

  • छात्र/छात्रा का नाम/उपनाम।
  • छात्र/छात्रा के पिता का नाम/उपनाम।
  • छात्र/छात्रा की मां का नाम/उपनाम।
  • छात्र/छात्रा की जन्मतिथि।
  • छात्र/छात्रा की फोटो।
  • छात्र/छात्रा का जेंडर।
  • छात्र/छात्रा का पता।

बिहार में मार्कशीट सुधार के प्रकार व प्रक्रिया क्या है?

बिहार में मार्कशीट में होने वाली गड़बड़ी को दो भागों आंशिक एवं दीर्घ में बांटा गया है। ऐसे में इनके सुधार भी दो प्रकार के हैं-

अ. आंशिक सुधार (minor correction) –

दोस्तों, आपको बता दें कि यदि किसी छात्र अथवा उसके माता-पिता के नाम की स्पेलिंग में कोई सुधार है तो वह आंशिक सुधार कहलाता है। जैसे Raam की जगह Ram होना आदि। आंशिक सुधार के लिए 300 रुपए फीस निर्धारित की गई है। आंशिक सुधार के लिए अभ्यर्थियों को कुछ दस्तावेज आवश्यक रूप से पेश करने होंगे। जैसे-

  • * हस्तलिखित अथवा टाइम किया गया आवेदन पत्र।
  • * कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी शपथपत्र (यह अंग्रेजी में होना चाहिए)।
  • * मूल प्रमाण पत्र की फोटोकापी।
  • * मूल मार्कशीट की फोटोकापी।
  • * एडमिट कार्ड की फोटोकापी।
  • * रजिस्ट्रेशन फार्म की फोटोकापी।
  • * आवश्यक हो तो एफिडेविट।

दोस्तों, अब आते हैं आंशिक सुधार की प्रक्रिया पर। आपको अपनी मार्कशीट में जो भी सुधार कराना है, पहले संबंधित प्रार्थना पत्र लिखें। अब ऊपर बताए गए दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ सलग्न करें। इसके पश्चात आवेदन पत्र को बोर्ड कार्यालय में जमा करा दें।

आपको बता दें दोस्तों कि आंशिक सुधार में न्यूनतम एक दिन, जबकि अधिकतम 7 दिन तक लग जाते हैं।

ब. दीर्घ सुधार (major correction)-

दोस्तों, इस सुधार में संबंधित छात्र/छात्रा नाम बदल जाता है। जैसे- राम कुमार का राम सिंह किया जाना या श्यामा सोलंकी से बदलकर श्यामा गुप्ता किया जाना। आपको बता दें दोस्तों कि इस प्रकार के सुधार के लिए आवेदक को 600 रुपए आवेदन शुल्क भरना होगा।

दीर्घ सुधार में क्या क्या शामिल है?
  • छात्र/छात्रा के नाम व उपनाम में मूलभूत सुधार।
  • छात्र/छात्रा के माता अथवा पिता अथवा दोनों के नाम/उपनाम में कोई मूलभूत परिवर्तन।
  • छात्र/छात्रा की जन्मतिथि में सुधार।
  • छात्र/छात्रा के जेंडर में सुधार।
  • छात्र/छात्रा के जाति/धर्म मेें सुधार।
  • छात्र/छात्रा के रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार।
  • छात्र/छात्रा के डिवीजन में सुधार।
  • छात्र/छात्रा की मार्कशीट में दर्ज नंबर में सुधार।
  • छात्र/छात्रा के किसी विषय में सुधार।
  • स्कूल के नाम में किसी स्पेलिंग संबंधी सुधार।

बिहार बोर्ड में दीर्घ सुधार के लिए कैसे आवेदन करें?

  • आपको सबसे पहले बिहार बोर्ड सचिवालय के पक्ष में एक आवेदन पत्र लिखना होगा।
  • इसके पश्चात आपने जिस स्कूल/कालेज से पढ़ाई की है, वहां जाएं।
  • अपने जिन प्रमाण पत्रों में आप सुधार कराना चाहते हैं, उन्हें दिखाकर अपने आवेदन पत्र पर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर कराएं एवं उनकी मुहर लगवाएं।
  • इसके पश्चात आवश्यक दस्तावेजों को लेकर अपने नजदीकी शिक्षा सचिवालय जाएं।
  • वहां अपने आवेदन पत्र को दस्तावेजों की कापी के साथ जमा कर दें। यहां से आपको एक रिसीविंग मिलेगी।
  • इसे संभालकर रखें।
  • नियत समय अवधि में आपकी मार्कशीट में सुधार कर दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड के विभिन्न कार्यालयों का पता एवं मोबाइल नंबर-

1. बिहार बोर्ड पटना मंडल कार्यालय
(पटना, नालंदा, भोजपुर, रोहतास, कैमूर व बक्सर जिलों के लिए)
पता-शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय, गर्दनीबाग, पटना। पिन कोड-800002
मोबाइल नंबर-9939596163

2. बिहार बोर्ड सारण मंडल कार्यालय
(सारण, सीवान एवं गोपालगंज जनपदों के लिए)
पता- विश्वेश्वर सेमिनरी हायर सेकेंड्री स्कूल परिसर, नगर पालिका चौक, श्री नंदन पथ-सारण।
पिन कोड-841301
संपर्क नंबर-06152-245030

3. बिहार बोर्ड मुजफ्फरपुर मंडल कार्यालय
(वैशाली, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, शिवहर जिलों हेतु)
पता-बीबी कॉलेजिएट स्कूल परिसर, मोतीझील, मुजफ्फरपुर। पिन कोड-842001
संपर्क नंबर-0621-22442609

4. बिहार बोर्ड भागलपुर मंडल कार्यालय।
(भागलपुर एवं बांका जिलों के लिए)
पता-जगलात हाईस्कूल परिसर, कंपनी बाग, गवर्नमेंट गर्ल्स+2 स्कूल कैंपस, भागलपुर।
पिन कोड-812001
संपर्क नंबर – 0641-2401034

5. बिहार बोर्ड सहरसा मंडल कार्यालय
(सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल जिले के लिए)
पता-जिला स्कूल कैंपस, सहरसा।
पिन कोड-852201।
संपर्क नंबर-06478-222351

6. बिहार बोर्ड मुंगेर मंडल कार्यालय
(मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया जिलों के लिए)
पता-जिला स्कूल हास्टल, छोटी केलाबाड़ी, मुंगेर।
पिन कोड-811201
संपर्क नंबर-0344-222332

7. बिहार बोर्ड पूर्णिया मंडल कार्यालय।
(पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया जनपदों के लिए)
पता-जिला स्कूल नवरतन हट्टा, पूर्णिया।
पिन कोड-854301
संपर्क नंबर-06454-244312

8. बिहार बोर्ड गया मंडल कार्यालय
(गया, औरंगाबाद, अरवल, नवादा, जहानाबाद जिलों के लिए)
पता-हरिदास सेमिनरी+2 स्कूल कैंपस, गया।
पिन कोड-823001
संपर्क नंबर-0631-210010।

9. बिहार बोर्ड दरभंगा मंडल कार्यालय
(दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिलों के लिए)
पता-कामदेव मंडल, पीओ लखीसराय, दरभंगा
पिन कोड-846009
मोबाइल नंबर-9199553600

मार्कशीट में सुधार कितनी समयावधि में होता है? (How much time it takes to correct the marksheet?)

मित्रों, आपको जानकारी दे दें कि मार्कशीट में सुधार की अवधि एक दिन से लेकर सात दिन यानी एक सप्ताह तक होती है। अधिकांश सुधार इस अवधि में हो जाते हैं। तमाम बोर्ड इसी अवधि में अधिकतर मार्कशीट करेक्शन की प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं। ऐसे बहुत कम मामले होते हैं, जिनमें सुधार की प्रक्रिया में इससे अधिक का वक्त लगता है।

मार्कशीट में सुधार की आवश्यकता क्यों होती है?

मार्कशीट में कई बार छात्र का नाम, सरनेम, माता पिता का नाम आदि गलत लिखे जाते हैं। इन्हें ठीक कराने को सुधार की आवश्यकता होती है।

download app

मार्कशीट में किस प्रकार के सुधार किए जा सकते हैं?

इसकी जानकारी हमने आपको ऊपर पोस्ट में दी है। आप वहां से देख सकते हैं।

जन्म तिथि में सुधार को कौन सा दस्तावेज आवश्यक है?

जन्म तिथि में सुधार को एफिडेविट की आवश्यकता होगी।

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

इस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in है।

मार्कशीट में सुधार कितने दिन में हो जाता है?

इसमें एक दिन से लेकर सात दिन तक का समय लग सकता है।

क्या मार्कशीट करेक्शन के लिए कोई फीस भी चुकानी होती है?

जी हां, इसके लिए एक तयशुदा फीस लगती है।

दोस्तों, हमने आपको इस पोस्ट (post) में यूपी, बिहार एवं सीबीएसई जैसे अहम एजुकेशन बोर्ड की मार्कशीट करेक्शन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होगी। यदि आप इसी प्रकार की जानकारीपरक पोस्ट हमसे चाहते हैं तो उसके लिए हमें नीचे दिए गए कमेंट बाक्स (comment box) में कमेंट (comment) करके बता सकते हैं। ।।धन्यवाद।।

प्रवेश
प्रवेश
मास मीडिया क्षेत्र में अपनी 15+ लंबी यात्रा में प्रवेश कुमारी कई प्रकाशनों से जुड़ी हैं। उनके पास जनसंचार और पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है। वह गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर से वाणिज्य में मास्टर भी हैं। उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से व्यक्तिगत प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों में डिप्लोमा भी किया है। उन्हें यात्रा और ट्रेकिंग में बहुत रुचि है। वह वाणिज्य, व्यापार, कर, वित्त और शैक्षिक मुद्दों और अपडेट पर लिखना पसंद करती हैं। अब तक उनके नाम से 6 हजार से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Comments (4)

Leave a Comment