Bharat QR Code क्या है? और Bharat QR Code से कैसे Payment करते है?

Hello friends, जैसा की आप सभी जानते है। कि सरकार Digital Payment पर सख्ती से जोर दे रही है। इसके लिए सरकार द्वारा पहले से ही कई कदम उठाए जा रहे है। पिछले साल, भारत सरकार ने एकीकृत भुगतान इंटरफेस /Unified Payment Interface (UPI) शुरू किया था। Digital Payment पहले की तुलना में अब काफी आसान हो गया है। साथ ही इसे और आसान बनाने के लिए सरकार ने Bharat QR Code का लांच किया था।यह एक inter-operable QR Code है। इसके बारे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस तरह UPI सरकार का एक क्रांतिकारी निर्णय था, Bharat QR Code Digital Payment को उससे भी एक उच्च स्तर पर पहुचायेगा।

दोस्तों अगर आप BHIM App Users तो आपको इन सभी बातों की जानकारी होना आवश्यक है। Cashless Payment को बढावा देने के लिये भारत सरकार ने 2017 Bhim App को लांच किया था, इसी क्रम में बैंक खाते से Cashless Payment के लिए इंडियन बैंक एसोसिएशन ने ‘भारत क्यूआर सिस्टम (Bharat QR Code) लॉन्च किया है।

QR Code क्या होता है?

दोस्तों, आपने देखा होगा, क्यूआर कोड (QR Code) में बहुत सारे काले बिन्दु और लाइनों वाला एक छोटा सा चौकोर चित्र जैसा होता है। लेकिन यह साधारण जैसा दिखने वाले चित्र में बहुत सारी जानकारी छिपी होती है। इस जानकारी को आप ऐसे नहीं पढ़ सकते है। इसके लिए आपके पास क्यूआर कोड रीडर होना चाहिए। अगर आपके मोबाइल में QR कोड रीडर है तो आप एक सेकेण्ड में क्यूआर कोड (QR Code) से सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Bharat QR Code क्या है?

दोस्तों क्योंकि QR code Quick Response करते है, इसलिये इसका नाम Quick Response Code यानि QR code पड़ा है। इसी तरह Bharat QR Code payment system में भी QR कोड यानि Quick Response Code पर आधारित Payment Systems है, जिसमें केवल QR Code को mobile से स्कैन करना होगा और बडी आसानी से किसी को भी Payment किया जा सकता है।

आजकल QR Code का इस्तेमाल URL, किसी भी प्रकार के उत्पाद विवरण और यहां तक ​​कि bank details में भी शामिल किया जाने लगा। QR Code में, आपको जिसे पेमेंट देना है (payee) की details manually भरने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ Qr Code को scan करने की जरूरत है और हर जानकारी अपने आप स्वचालित रूप से आपके मोबाइल में भर जाएगी।

दोस्तों Bharat QR Code अभी सभी भारतीय बैंको का उपलब्ध नही है। आप इसका तभी उपयोग कर पाएंगे जब आपका नीचे दी गयी लिस्ट में से एक बैंक में खाता होगा। अभी केवल 15 बैकों में ही यह सुविधा उपलब्ध है। जो की इस प्रकार है।

  1. Axis Bank
  2. Bank of Baroda
  3. Bank of India
  4. Citi Union Bank
  5. DCB Bank Ltd
  6. Karur Vysya Bank
  7. HDFC Bank Ltd
  8. ICICI Bank Ltd
  9. IDBI Bank Ltd
  10. Punjab National Bank
  11. RBL Bank Ltd
  12. State Bank of India
  13. Union Bank of India
  14. Vijaya Bank and
  15. Yes Bank Ltd

Bharat QR Code के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य :-

दोस्तों ऐसा नहीं है कि Bharat QR Code से पहले QR Code आधारित भुगतान नहीं होता था। भुगतान तो होता था लेकिन इन की कुछ सीमायें निर्धारित थीं। बहुत सी ऐसी wallets और कार्ड कंपनियां थी जो QR Code से payment accept करती थी। लेकिन इनकी सीमाएं निर्धारित थी। जैसे Paytm द्वारा उत्पन्न एक QR Code का इस्तेमाल केवल Paytm पर ही भुगतान करने के लिए किया जा सकता था।

इंडियन goverment ने इस असुविधा को देखा और Digital payment को बढ़ावा देने के लिए एक Common QR Code लांच किया। जिसे Bharat QR Code नाम दिया गया।

यह एक ऐसी common service है। जो लगभग सभी प्रमुख कार्ड कंपनियों को जोड़ने वाली है। वर्तमान में, तीन कार्ड कंपनियां – Rupay, VISA और MasterCard, Bharat QR के साथ जोड़ा जा चूका है। और आने वाले समय में American Express को भी Bharat QR में जोड़ा जाएगा।

Bharat QR Code Payment में अन्य एप्लीकेशन से क्या diffrence है?

दोस्तों Bharat QR का use वो सभी व्यक्ति use कर सकते हैं जिनके पास bank account और debit card हैं, या कोई mobile wallet है। Bharat QR सभी पर काम करता है। जैसे- पहले पेटीएम से पैसा ट्रांसफर करने के लिये आपके पास पेटीएम मोबाइल वॉलेट होना जरूरी था, लेकिन अब ऐसा नही है।

अगर bussiness के नजरिए से देखा जाए तो पहले एक transaction की कुछ फीस देनी होती थी। और साथ ही wallet में पैसों की सीमा भी सीमित होती थी। Bharat QR Code की मदद से यह सभी सीमाएं समाप्त हो गयी है। क्योंकि अब यह सीधे आपके bank account से लिंक है। पैसे सीधे आपके खाते से shopkeeper के bank account में imps के जरिए transfer होते है। और साथ ही इसकी भी कोई सीमा नहीं है कि shopkeeper अपने bank account में कितने पैसे रख सकते हैं।

download app

Bharat QR Code से कैसे Payment करते है?

Bharat QR Code

Bharat QR Code इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपके पास भीम एप होना चाहिए। इसके बाद आपको सिर्फ अपना बैंकिंग एप खोलना होगा और उसके जरिए QR Code को स्कैन करना होगा। इसके बाद आपको जितनी राशि का भुगतान करना है वह राशि भरनी होगी। और फिर 4 अंको का गुप्त कोड टाइप करना होगा। इसके बाद पैसे का payment हो जाएगा। Payment होते ही shopkeeper और custmer दोनों को तुरंत payment का notification मिल जाएगा।

भीम एप्प आप यहाँ क्लीक करके आप डाउनलोड कर सकतें हैं

ये है Bharat QR Code से भुगतान का तरीका –

  1. भीम एप डाउनलोड करें और इंस्टाल करें।
  2. shopkeeper का QR Code स्कैन करें।
  3. भुगतान की राशि type करें।
  4. 4 अंको का पिन type करें।
  5. इस प्रक्रिया के बाद payment हो जाएगा।

इसके बाद payment से संबंधित notification आपके mobile पर मिल जाएगा।

दोस्तों, यह थी Bharat QR Code क्या है? और Bharat QR Code से कैसे Payment करते है? के संबंध में जानकारी। यदि आप इसी तरह की अन्य रोचक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमें नीचे दिए गए कमेंट बाक्स में कमेंट करके अपनी बात से अवगत करा सकते हैं। आपकी प्रतिक्रियाओं और सुझावों का हमें हमेशा की तरह इंतजार है। ।।धन्यवाद।।

अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार वैश्य
अनूप कुमार टेक यू हेल्प के संस्थापक हैं। वह मानव व्यवहार और समाज का अध्ययन करने के जुनून के साथ अत्यधिक प्रेरित व्यक्ति हैं। उन्होंने 2015 में कानपुर विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है। पढ़ाई के दौरान, अनूप कुमार ने सामाजिक संरचनाओं और व्यक्तिगत अनुभवों को आकार देने के तरीकों की गहरी समझ विकसित की।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Comment (1)

Leave a Comment