बास्किन रोब्बिंस की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले? | लागत मुनाफा, नियम व शर्ते (Baskin Robbins Franchise in India in Hindi)

Baskin Robbins Franchise in India in Hindi:- आज के समय में लोगों के अंदर आइसक्रीम खाने की दीवानगी बढ़ती जा रही हैं। हर किसी को आइसक्रीम बहुत ही पसंद आती हैं और उनके द्वारा (Baskin Robbins ki franchise kaise le) इसका भरपूर सेवन भी किया जाता हैं। लेकिन क्या अपने कभी ध्यान दिया हैं कि जब जब भी आइसक्रीम का नाम आता हैं तो उसमे एक कंपनी का नाम मुख्य रूप से लिया जाता है जो है Baskin Robbins का। तो क्या आप भी इस कंपनी की बनाई आइसक्रीम का सेवन मुख्य रूप से करते हैं? यदि हां, तो क्यों ना इसी का बिज़नेस किया जाए।

तो यदि आप Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने के इच्छुक हैं तो आज का लेख आपके लिए (Baskin Robbins store franchise in Hindi) ही हैं। आज के लेख को पढ़कर आप जान पाएंगे कि यदि आप Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो उससे पहले आपको क्या तैयारी करनी होगी और आप उसके (Baskin Robbins store kaise khole) लिए किस किस जगह में निवेश कर सकते हैं इत्यादि। तो आइए जाने Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको अभी से ही क्या करना चाहिए।

Contents show

Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले (Baskin Robbins Franchise in India in Hindi)

अब यदि आपको Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी चाहिए तो आपको यह जान लेना चाहिए कि यह नाम आइसक्रीम की दुनिया में इतना प्रसिद्ध क्यों है। साथ ही यदि आप इनकी फ्रैंचाइज़ी ले लेते हैं तो आप वहां पर किस किस फ्लेवर और और कौन कौन सी आइसक्रीम बेच कर पैसा कमा सकते हैं।

बास्किन रोब्बिंस की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले लागत मुनाफा नियम व शर्ते Baskin Robbins Franchise in India in Hindi

इसी के साथ Baskin Robbins के द्वारा अपनी फ्रैंचाइज़ी देने के लिए कुछ नियम निर्धारित किये गए हैं जिनका जानना आपके लिए आवश्यक हैं। बिना इसके आपको Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी भी नही मिल पायेगी। तो आइए जाने Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको शुरू से लेकर अंत तक किस प्रक्रिया का पालन करना होगा और किन किन चीज़ों की व्यवस्था करके रखनी होगी।

Baskin Robbins क्या है (Baskin Robbins kya hai)

सबसे पहले बात कर ली जाए कि आखिरकार यह Baskin Robbins है क्या चीज़ और क्यों है इतनी प्रसिद्ध है। तो आज हम आपको बता दे कि यह एक आइसक्रीम की शॉप है जहाँ पर कई तरह के फ्लेवर की आइसक्रीम मिलती हैं। साथ ही यह इतनी प्रसिद्ध इसलिए हैं क्योंकि जब से इनकी शुरुआत हुई हैं तब से लेकर आज तक इन्होने अपनी आइसक्रीम की गुणवत्ता में ना तो किसी चीज़ की कमी की हैं और ना ही उसके साथ किसी भी तरह के छेड़छाड़ की गयी हैं।

तो ऐसे में यदि आप Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी ले लेते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही फायदे का सौदा रहेगा। वैसे भी आज के समय में लोग हर मौसम में और हर समय आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। Baskin Robbins के द्वारा मिलने वाले आइसक्रीम बॉक्स की पैकिंग भी इतनी सुंदर होती हैं कि यह किसी को गिफ्ट के रूप में भी दी जा सकती हैं।

Baskin Robbins में किस किस तरह की आइसक्रीम मिलती है (Baskin Robbins menu)

अब आप सोच रहे होंगे कि यदि आप Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी खोल लेते हैं तो वहां आप किस किस तरह की या किस तरह के फ्लेवर की आइसक्रीम को बेच सकेंगे। तो आइए Baskin Robbins के मेन्यू कार्ड के बारे में भी जान लेते हैं ताकि आपके मन में इसको लेकर उठी शंकाएं भी ना रहने पाए।

  • Fesh Chikoo
  • Fresh Very Berry Strawberry
  • Fresh Litchi
  • Vanilla
  • Three Cheers Chocolate
  • Splish Splash
  • Dutch Chocolate
  • Butterscotch Ribbon
  • Scoops
  • Home packs
  • Value Packs
  • Banana and Strawberry
  • Black Currant
  • Real Fig Anjeer
  • Fresh Pink Guava
  • Cotton Candy
  • Fruit Overload
  • Kesar Pista
  • Roasted Almond इत्यादि।

इस तरह आप यहाँ 31 तरह के फ्लेवर की आइसक्रीम को विभिन्न तरह से बेच सकते हैं। इसे आप खुला हुआ भी बेच सकते हैं, पैकिंग में भी बेच सकते हैं, फैमिली पैक भी दे सकते हैं या स्पेशल पैक भी दे सकते हैं।

Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए कितनी जगह चाहिए (Baskin Robbins franchise location)

अब यदि आप Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेंगे तो आपको एक सही जगह का भी चुनाव करना होगा। अब यह मायने नही रखता हैं कि जगह आपके नाम पर है या आपने उसे लीज पर लिया हुआ हैं या किराये पर। बस जगह पर आपका अधिकार होना चाहिए और आप उसे अपने हिसाब से डिजाईन करवाने के लिए स्वतंत्र होने चाहिए। तो यदि आप Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो इसके लिए आपको कम से कम 400 वर्ग फुट से ज्यादा की जगह की आवश्यकता होगी।

अब यह जगह आप किसी ऐसी जगह पर ले जहाँ पर लोगों का आवागमन होता रहता हो और वह जगह सुनसान ना हो। कहने का अर्थ यह हुआ कि यदि आप Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो अपने शहर या कस्बे में किसी ऐसी जगह का चुनाव करना सही रहता हैं जहाँ पर लोगों की इस पर नज़र पड़ सके और वे आसानी से यहाँ से आइसक्रीम खरीद सके।

Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए कितना खर्चा करना पड़ेगा (Baskin Robbins franchise cost)

अब जब आप किसी बड़े ब्रांड की फ्रैंचाइज़ी लेंगे और वो भी Baskin Robbins की तो आपको इसके लिए खर्चा भी ज्यादा ही करना पड़ेगा। तो ऐसी स्थिति में यह आप पर निर्भर करता हैं कि आप Baskin Robbins का कितना बड़ा स्टोर खोलने जा रहे हैं या उसके कितने स्टोर अपने शहर में खोलने जा रहे हैं। कुछ लोग इसके एक साथ 2 से 3 स्टोर भी खोलते हैं तो ऐसी स्थिति में खर्चा भी उसी के हिसाब से होता हैं।

फिर भी यदि आप Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो आपको इसके लिए कम से कम 20 लाख के आसपास तो खर्चा करना ही पड़ेगा। यह इसलिए क्योंकि आपको आइसक्रीम स्टोर खोलने के लिए कई तरह की व्यवस्था करके रखनी होगी। इसमें एसी, फ्रिज, मशीन, आइसक्रीम रखने की चीज़े इत्यादि कई तरह की चीज़े आएँगी। तो इस बात का ध्यान रखिए कि यदि आप Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो आपके हाथ में कम से कम 20 लाख रुपए तो हो ही।

Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए (Baskin Robbins franchise documents)

अब जब आप Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आगे बढ़ेंगे और प्रक्रिया का पालन करते हुए अंतिम चरण में होंगे तो उनके द्वारा आपकी पहचान को सत्यापित करने के लिए आपसे कुछ आवश्यक डाक्यूमेंट्स को माँगा जाएगा। इन डाक्यूमेंट्स में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी नही मिल पायेगी। तो यदि आप चाहते हैं कि आपको आसानी से Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी मिल जाए तो उसके लिए निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स पहले से ही तैयार करके रखेंगे तो बेहतर होगा।

  • जगह के दस्तावेज
  • आवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • लीज पर है तो उसके डाक्यूमेंट्स
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाते की जानकारी
  • मोबाइल बैंकिंग
  • ट्रेडिंग लाइसेंस
  • GST नंबर इत्यादि।

Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए कैसे आवेदन करे (Baskin Robbins franchise kaise le)

अब बात करते हैं कि यदि आप Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो उसके लिए आपको क्या कुछ करना होगा या फिर उसकी आवेदन प्रक्रिया कैसी है। तो आज हम आपको बता दे कि इसके लिए आपको संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा क्योंकि उसकी शुरुआत वही से होती हैं। तो इसके लिए सबसे पहले तो आप Baskin Robbins की वेबसाइट पर जाये जिसका लिंक https://baskinrobbinsindia.com/ है।

जैसे ही आप इस लिंक पर जाएंगे तो आपको सबसे ऊपर दाए कोने में ही एक विकल्प दिखाई देगा जिस पर लिखा होगा Partner With Us, आपको बस इसी पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करके आप एक नए पेज पर पहुँच जाएंगे और फिर नीचे स्क्रॉल करने पर Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी के लिए एक फॉर्म आ जाएगा। इसमें आपको निम्नलिखित जानकारी भर कर देनी होगी।

बास्किन रोब्बिंस की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले लागत मुनाफा नियम व शर्ते Baskin Robbins Franchise in India in Hindi 1
  • अपना नाम
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • स्टोर खोलने की जगह
  • आप कितने स्टोर खोलना चाहते हैं- 1, 2 से 5 या 5 से ज्यादा
  • आप कितना तक निवेश कर सकते हैं- 20 लाख, 30 लाख या 40 लाख और उससे ज्यादा
  • क्या आपका इस बिज़नेस में पहले का अनुभव हैं- हां या नही
  • क्या आपने पहले किसी अन्य बिज़नेस की फ्रैंचाइज़ी ली हैं- हां या नही
  • आप Baskin Robbins का पहला स्टोर खोलने का कब तक प्लान कर रहे हैं- अभी, 6 महीने के अंदर, एक वर्ष के अंदर
  • अपना राज्य
  • अपना शहर
  • पिन कोड

जब आप यह सब जानकारी भर दे तो उसके बाद आप उसे अच्छे से जांच ले ताकि किसी भी तरह की कोई कमी ना रहने पाए। इसके बाद आप संबंधित जानकारी को सबमिट कर दे। उसके बाद Baskin Robbins के लोगों के द्वारा आपसे संपर्क किया जाएगा और आपके शहर में मीटिंग भी की जाएगी। यह मीटिंग चाहे तो फिजिकल रूप में या वर्चुअल रूप में होगी। इसी के साथ आपसे संबंधित जगह की फोटोज भी मंगवाई जाएगी और आपसे सभी तरह के डाक्यूमेंट्स भी मांगे जाएंगे।

पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए यदि बात बन जाती हैं तो फिर आपको Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी दे दी जाएगी। उसके बाद Baskin Robbins के द्वारा आपकी जगह पर स्टोर खोलने से संबंधित हर तरह की सहायता की जाएगी और आपको शुरूआती ट्रेनिंग भी दी जाएगी ताकि आपको किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके बाद आप Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी खोल सकते हैं और आइसक्रीम बेचकर कमाई करना शुरू कर सकते हैं।

Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए कैसे संपर्क करे (Baskin Robbins store contact details)

Baskin Robbins ने खुद से संपर्क करने के लिए और जो भी इसका स्टोर खोलना चाहते हैं, उनके लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ हैं। आप उस नंबर पर कॉल करके उनसे कुछ भी जानकारी मांग सकते हैं और स्टोर खोल सकते हैं। तो यदि आप Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने से पहले उनसे संपर्क करना चाहते हैं तो आप उन्हें 022-6251-3131 नंबर (Baskin Robbins company mobile number) पर संपर्क कर सकते हैं।

Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने के फायदे (Baskin Robbins franchise lene ke fayde)

आप इतनी सब मेहनत क्यों कर रहे हैं और क्यों ही आप इतना खर्चा करके Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेंगे? आपका उत्तर होगा कि आप इसके जरिये पैसे कमाना चाहते हैं और बिज़नेस करना चाहते (Baskin Robbins franchise benefits in Hindi) हैं। तो आज हम आपको बता दे कि यदि आप Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो आप बहुत ही फायदे में रहने वाले हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्यिंकि Baskin Robbins का नाम केवल आज से ही नही बल्कि कई वर्षों से भारतीय बाजार में प्रसिद्ध हैं।

साथ ही इनकी बनाई आइसक्रीम खाने में तो स्वादिष्ट होती ही हैं और सबसे जरुरी बात यह हैं कि इनकी बनाई आइसक्रीम का दाम इतना ज्यादा नही होने के कारण, यह हर व्यक्ति खरीद कर ले जाता हैं। जहाँ अन्य ब्रांड की आइसक्रीम के दाम बहुत ज्यादा रखे गए हैं तो वही Baskin Robbins की आइसक्रीम खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ आम नागरिक की पहुँच में भी हैं।

download app

तो आप अपने शहर में Baskin Robbins का स्टोर खोलकर बहुत ही फायदे का सौदा करने जा रहे हैं। साथ ही इसकी ब्रांड वैल्यू का लाभ भी आपको मिलेगा। भारतीय बाजार में Baskin Robbins का नाम प्रसिद्ध होने के कारण आपके पास पहले दिन से ही ग्राहक आने लगेंगे। तो कुल मिलाकर आप Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेकर बहुत ही फायदे का बिज़नेस करने जा रहे हैं।

Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी कैसे शुरू करे – Related FAQs

प्रश्न: Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए क्या करना होगा?

उत्तर: Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको उनकी वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा और आवेदन करना होगा। इसके बाद Baskin Robbins के अधिकारी उस फॉर्म को देखकर आपसे अपने आप ही संपर्क कर लेंगे।

प्रश्न: Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेना सही रहेगा या नही?

उत्तर: आइसक्रीम की दुनिया में Baskin Robbins का नाम एक प्रचलित नाम है। ऐसे में यदि आप Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी ले लेते हैं तो बहुत ही फायदे में रहेंगे।

प्रश्न: Baskin Robbins की आइसक्रीम कितने तरह की आती है?

उत्तर: Baskin Robbins के अंतर्गत कुल 31 तरह के फ्लेवर की आइसक्रीम मिलती है।

प्रश्न: Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी कितने में मिलेगी?

उत्तर: Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी 20 से 40 लाख रुपए में मिलेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=vMcAr8WyxUA

तो इस तरह से आज आपने जान लिया कि यदि आप Baskin Robbins की फ्रैंचाइज़ी लेने जा रहे हैं तो आपको उसके लिए किस तरह की प्रक्रिया का पालन करना होगा और उसमे आपको पहले से ही किस किस चीज़ की व्यवस्था करनी होगी। तो अब आप चिंतामुक्त होकर Baskin Robbins का स्टोर अपने यहाँ खोले और आइसक्रीम बेचलर बहुत सारा पैसा कमाएं।

लविश बंसल
लविश बंसल
लविश बंसल वर्ष 2010 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया और वहां से वर्ष 2014 में बीटेक की डिग्री ली। शुरुआत से ही इन्हें वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेना या इससे संबंधित क्षेत्रों में भाग लेना अच्छा लगता था। इसलिए ये काफी समय से लेखन कार्य कर रहें हैं। इनके लेख की विशेषता में लेख की योजना बनाना, ग्राफ़िक्स का कंटेंट देखना, विडियो की स्क्रिप्ट लिखना, तरह तरह के विषयों पर लेख लिखना, सोशल मीडिया कंटेंट लिखना इत्यादि शामिल है।
WordPress List - Subscription Form
Never miss an update!
Be the first to receive the latest blog post directly to your inbox. 🙂

Leave a Comment